- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जोन कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 7ः30 बजे जोन के जोन अध्यक्ष, पार्षदगण एवं जोन के सभी अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में किया जायेगा। तत्पश्चात प्रातः 8ः00 बजे मुख्य कार्यालय, 8ः30 बजे यूनियन कार्यालय आकाश गंगा, 9ः00 बजे खुर्सीपार श्रीराम वाटिका गौतम नगर, 9ः30 बजे नेहरू नगर चैंक , 10 बजे शहीद उद्यान सेक्टर 05 में एवं लोकागन वैशाली नगर में 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्यगण, समस्त पार्षदगण, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सभी गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्था के सदस्य, अधिकारियों/कर्मचारियो के गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रगीत गाकर सम्मान पूर्वक किया जायेगा।आयुक्त ने अधिकारी/कर्मचारियो को निर्देशित किये है, कि निगम क्षेत्र के सभी सभी चौक चौराहा की साफ-सफाई हो, महापुरूषो की प्रतिमाओं की सफाई-घुलाई हो, माल्यापर्ण हो, प्रमुख जगहो पर देशभक्ति के गीत बजाये जावें। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, निगम महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी नागरिको से अपील की है। सभी नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य लगाये एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान प्रदान करें। यह आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानीयों के त्याग, तपश्या एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। इसकी भावना को हर भारतीय के अंदर जगा के रखना है।
- रायपुर। पंचायती चुनाव के दौरान अधिकतर प्रत्याशियों के अपरोक्ष बढ़ावा के चलते असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी के पूर्व अनुभवों के मद्देनजर माहौल खराब होने से बचाने व शांति व्यवस्था कायम रखने अवैध शराब, गांजा व नशीली गोलियां बिक्री सहित होने वाले जुआ जैसे असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने व लिप्त तत्वों के खिलाफ प्रभावी पुख्ता कार्यवाही की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह को ज्ञापन सौंप मंदिर हसौद व आरंग थाना क्षेत्र सहित जिला के अन्य थाना क्षेत्रों में परिणाम मूलक कार्यवाही का आग्रह किया है ।ज्ञातव्य हो कि पंचायती चुनाव के दौरान असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलता है । कई प्रत्याशी इनमें लिप्त तत्वों को वोट खराब होने की आशंका में अनदेखा कर अपरोक्ष बढ़ावा देते हैं तो कई प्रत्याशी इनके सहारे चुनाव जीतने की मिथक पाले इनमें अपरोक्ष रूप से स्वयं शामिल हो लिप्त तत्वों को भी प्रोत्साहित करते हैं और ऐसे तत्वों के पकड़े जाने पर अपने राजनैतिक आकाओं के माध्यम से इन्हें छुड़वाने का प्रयास भी करते हैं । इसके चलते माहौल काफी दूषित बना रहता है और शांति व्यवस्था गड़बड़ाने के साथ - साथ कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ने की भी आशंका बनी रहती है । ग्रामीण अंचल में ग्रामों से पुलिस थाना के दूर होने की वजह से किसी अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है । पूर्ववर्ती चुनावों के दौरान की जमीनी हकीकत के मद्देनजर ऐहतियाती कदम उठाने की मांग करते हुये श्री सिंह से प्रत्यक्ष मुलाकात न हो पाने की वजह से उनके कार्यालय में प्रदत्त ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक किये जा रहे कार्यवाही से पुख्ता परिणाम परिलक्षित नहीं हो रहा है । उन्होंने इन असामाजिक गतिविधियों को प्रश्रय दे चुनाव जीतने का मिथक पाले प्रत्याशियों को भी इससे भ्रमित न होने का आग्रह करते हुये कहा है कि बीते पंचायत चुनाव में बिना शराब बांटे चुनाव लड़ जीत कर दिखाने की सार्वजनिक घोषणा कर आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से चुनाव लड़ क्षेत्रीय मतदाता न रहने के बाद भी विजयश्री हासिल कर इस मिथक को तोड़ दिया था तो आसन्न चुनाव में भी इसी क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक एक प्रत्याशी ने भी हार - जीत का परवाह किये बिना ऐसे ही घोषणा की है वहीं भानसोज पंचायत से सरपंच पद हेतु चुनाव लड़ने की तैय्यारी कर रहे एक प्रत्याशी भी घर - घर जा ऐसे ही घोषणा कर ग्रामीणों के सहयोग से अवैध शराब ब्रिक्री बंद कराने का वादा कर जनसमर्थन जुटाने की जुगत में है ।
- रायपुर। सम्पूर्ण रायपुर नगर पालिक निगम परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
- जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक फहराएंगे राष्ट्र ध्वज तिरंगारायपुर/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 रविवार को प्रातः 7.30 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है. रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह नगर निगम मुख्यालय भवन के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराएंगे. इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे.
- दुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने तीसरे दिन 25 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद अहिवारा, अमलेश्वर एवं कुम्हारी तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन एवं उतई में पार्षद पद हेतु 23 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा एवं पाटन में अध्यक्ष पद हेतु एक-एक नामांकन जमा हुए हैं। आज नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु 126 नामांकन पत्र तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 11 नामांकन पत्र की खरीदी की गई है।
- - फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने गरिमा और देशभक्ति के धागों से एक भव्य भारतीय तिरंगा बुना-नवीन जिन्दल और शालू जिन्दल ने लोगों के धागे से तैयार राष्ट्रीय ध्वज माननीय राष्ट्रपति को भेंट कियारायपुर। कुरुक्षेत्र के सांसद और जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश ; अभियान चलाकर पूरे भारत को राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकजुट करने का अनूठा कार्य किया है। यह अभियान 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था, जो सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण और भारतीय गणतंत्र यानी संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने के अवसर को समर्पित है।इस अभियान के तहत देशवासियों से उन चार रंगों के धागे मंगाए गए, जिससे गौरव और देशभक्ति का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया जा सके। जैसा कि हमें पता है, भारत की विविधता में एकता ; का जीवंत प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना, नागरिकों को तिरंगे के महत्व के बारे में शिक्षित करना और सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था, जिससे करोड़ों लोग राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकजुट हो सकें।अभियान के महत्व पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है; यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है। तिरंगे के हर धागे में हमारे पूर्वजों की विरासत, कारीगरों का कौशल और अनगिनत पीढिय़ों की भावना है, जिन्होंने भारत के निर्माण में योगदान दिया। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश को व्यापक रूप से प्रचारित किया गया, जबकि कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव जैसे ऑफलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से उन नागरिकों को सीधे इस अभियान से जोड़ा गया, जो धागा संग्रह अभियान में योगदान करना चाहते थे। 25 दिसंबर 2024 तक इस अभियान को देशभर से दिल छू लेने समर्थन मिला।इन धागों को पानीपत की एक अत्याधुनिक टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग सुविधा में यार्न में परिवर्तित किया गया। हर धागे को परंपरा और नवाचार के मिश्रण के साथ सावधानीपूर्वक प्रसंस्कृत किया गया, जिससे 20 किलोग्राम एकीकृत यार्न बनाया गया। इस यार्न को भारत की विविध कपड़ा परंपराओं, जैसे संबलपुरी, महेश्वरी और पोचमपल्ली इकत बुनाई में महारत रखने वाले बुनकरों ने तिरंगे में बुना।फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष, श्रीमती शालू जिन्दल ने अभियान के प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा, ;धागे से झंडा बनाने की यात्रा केवल कपड़ा बुनने की नहीं थी; यह कहानियां बुनने की थी — दृढ़ता, विरासत और एकता की कहानियां। हर धागा हमारे समुदाय, परंपराओं और उन आदर्शों की भावना को समेटे हुए है, जिनका तिरंगा प्रतिनिधित्व करता है। मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश&ह्नह्वशह्ल; अभियान का समापन एक भव्य 12 & 8 फीट के भारतीय तिरंगे के निर्माण के साथ हुआ, जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह नया राष्ट्रीय ध्वज, जो भारत की दृढ़ता, एकता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट किया गया। राष्ट्रपति को यह ध्वज भेंट करना इस अभियान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को दर्शाता है। यह तिरंगा एक आधिकारिक अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा फहराया जाएगा, जो राष्ट्रीय गौरव और उत्सव का क्षण होगा।फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री नवीन जिंदल ने कहा, हमें उम्मीद है कि यह तिरंगा, जो प्रेम और समर्पण के साथ बनाया गया है, पहले से भी ऊंचा लहराएगा और सभी भारतीयों को इसके मूल्यों और आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
- रायपुर। उत्तराखंड में होने वाले राष्टीय खेल के लिए छत्तीसगढ़ से 10 शूटर्स का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा किया गया है। इन सभी खिलाडिय़ों का चयन लास्ट चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं जो की उत्तराखंड के देहरादून के मैदान में अपना अपना निशाना साधेंगे जिसका आयोजन 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। खिलाडिय़ों में परमपाल सिंह स्कीट मेन,कुंवर कार्तिक सिंह-50 मीटर 3श्च मेन,दिव्यांशु देवांगन 10 मीटर एयर राइफल मेन,प्रान्जुश्री 10 मीटर एयर राइफल वीमेन,शेषांक मसीह 10 मीटर एयर पिस्टल मेन,मानस कनोजे 10 मीटर एयर राइफल मेन ,श्रुति यादव 25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल वीमेन,चांदनी पैकरा 10 मीटर पिस्टल वीमेन,ख़ुशी सक्सेना 10 मीटर एयर राइफल ,सौम्या बैनर्जी 50 मीटर 3श्च वीमेन कोच दुर्गेश एवं मैनेजर श्रुति यादव की टीम शामिल है।टीम की पूरी तैयारी छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा की जा रहे है। जिसमे खिलाडिय़ों के आने जाने से लेकर उनके रहने एवं किट वितरण का कार्य किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय खेल में चयनित खिलाडी काफी उत्साहित हैं एवं इसके तैयारी के लिए बहुत से खिलाडी पहले से अलग- अलग राज्यों में अपनी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
-
- पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकार्ड
-25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, अभी तक 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान-कुल खरीदी का 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका है उठावरायपुर / छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भारत के पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ एक उभरता हुआ राज्य है। छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य विलक्षण है। हमारा राज्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के साथ गौरवशाली प्राचीन लोक संस्कृति का भी अद्वितीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध बनाने हेतु हमारी सरकार दृढ़संकल्पित है।
- बालोद । छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार 25 जनवरी को भी नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र लेने की कार्यवाही की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से प्रारंभ हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत 25 जनवरी दिन शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित नही होेने के कारण रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा नामांकन पत्र लिया जाएगा।
- बालोद। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 21 जनवरी को थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी जनक लाल साहू के पास से 58 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 23 जनवरी को थाना डौण्डीलोहारा के अंतर्गत आरोपी शुभम साहू के पास से कुल 6.48 लीटर देशी शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 23 जनवरी को थाना बालोद अंतर्गत कुल 5.50 लीटर कच्चा महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 लावारिस प्रकरण कायम किया गया।जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 23 जनवरी 2025 तक 1260 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 697 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 796.80 लीटर अवैध शराब, 760 कि.ग्रा. लाहन एवं 02 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 03 लाख 92 हजार 152 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 74 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय संस्थाओं में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजनबालोद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थाओं में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहाँ विभाग एवं संस्था प्रमुखों के द्वारा लोकतंत्र में मताधिकार के प्रयोग की जानकारी देते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को लोकतंत्र को और अधिक मजबूज एवं सशक्त बनाने हेतु सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके अंतर्गत आज तहसील कार्यालय डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी सहित जिले के अन्य शासकीय कार्योलयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- कलेक्टोरेट में कलेक्टर सुश्री चौधरी ने दिलाई मतदान की शपथदुर्ग,/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यालय भवन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि "हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।" इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री एचएस मिरी, एवं सुश्री लता उर्वशा, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्री दिवाकर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*दुर्ग/हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा साईंस कॉलेज दुर्ग के सभागार में महाविद्यालय के प्राचार्य तथा नोडल अधिकारियों को ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) पोर्टल में प्रोफार्मा भरने के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति एवं संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा प्रेषित आंकड़ों पर ही उच्चशिक्षा की दशा एवं दिशा निर्धारित होती है। महाविद्यालयों को ऑल इंडिया सर्व ऑफ हायर एजुकेशन के सर्वे प्रोफार्मा को भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के डीसीएस फार्मेट को भरने के दौरान छात्र संख्या, प्राध्यापकों की संख्या तथा परीक्षा परिणाम के आंकडे़ भरने में विशेष सावधानी की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि इसी के आधार पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों के छात्रवृत्तियों की राशि एवं संख्या का निर्धारण राज्य सरकार करती है।कार्यशाला में संचालक साईंस कालेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने कार्यशाला की प्रासंगिकता एवं उससे होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री भूपेन्द्र कुलदीप ने अपने संबोधन में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीसीएफ फार्मेट में किस तिथि की जानकारी प्रदान करनी है, यह जानना महत्वपूर्ण है। श्री कुलदीप ने बताया कि इस वर्ष जो जानकारी भरी जाएगी, वह पिछले समाप्त हुए अकादमिक वर्ष अर्थात 2023-24 की होगी। साईस कालेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की नितांत आवश्यकता बताते हुए कहा कि गतवर्ष कुछ महाविद्यालयों ने डीसीएफ फार्मेट नहीं भरा था, जिसके कारण हमारे छत्तीसगढ़ का जीईआर घट गया था। इस वर्ष समस्त महाविद्यालय बहुत ही ध्यानपूर्वक इस जानकारी कि प्रविष्टि करें। उद्घाटन समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी श्री हिमांशु शेखर मंडावी ने किया।कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम मॉडल कालेज धनोरा के सहायक प्राध्यापक श्री विकास पंचाक्षरी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डीसीएफ फार्मेंट को प्रारंभ से लेकर अंत तक भरे जाने की विस्तार से जानकारी दी। श्री पंचाक्षरी ने 150 से अधिक महाविद्यालयों के प्राध्यापक प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भरे जाने वाले फार्मेट में विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या तथा परीक्षा परिणाम की सत्र 2023-24 की प्रविष्टि करनी है। प्राध्यापकों के आंकड़ों को 31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में प्रदर्शित किया जाना है। वर्तमान में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से सम्बद्ध 160 महाविद्यालयों में से लगभग 50 प्रतिशत से अधिक महाविद्यालयों ने डीसीएफ फार्म भर चुका है। उन्होंने समस्त महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को शीघ्र जानकारी भरे जाने का अनुरोध किया।
- भिलाईनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस परिपालन में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। नगर पालिक निगम भिलाई में नगरीय निकाय चुकाव की तैयारी हो चुकी है। जिसको देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम सभागार में सभी अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। भिलाई क्षेत्र में वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड एवं 35 शारदा पारा केम्प-2 में पार्षद चुनाव कराया जा रहा है। जिसके लिए नागरिको को अपने-अपने वार्ड में प्रत्यासियों का चयन करने मतदान कराया जाना है।आयुक्त पाण्डेय ने दोनो वार्ड के बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियो को दे दिये है। जिससे मतदान करने आये हुए नागरिको को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वार्ड के अधिक से अधिक नागरिको को अपना मद देने प्रोत्साहित करना है। जिससे नागरिक अपने मत का सही उपयोग कर अपने पसंद का अपने वार्ड का प्रत्यासी का चयन कर सके। इस बार निगम का लक्ष्य है 100% मतदान करेंगे, अपने वार्ड का पार्षद चुनेगे ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में खुले में मांस मटन, चिकन, मछली अवैध रूप से विक्रय करने वालो पर निगम की टीम कार्यवाही कर रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पांचो जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को आदेशित किये है, कि अपने-अपने जोन स्तर पर टीम गठित किया जावे। स्थानीय निवासियो द्वारा शिकायत की जाती है, कि अवैध रूप से चोरी छिपे मांस, मछली आदि का विक्रय उनके क्षेत्रो में किया जा रहा है। जबकि नगर निगम भिलाई द्वारा इसके लिए पूर्व से ही आखेट परिसर सुपेला, पावर हाउस, खुर्सीपार आदि जगहो पर स्थान निर्धारित किया गया है। वही पर विक्रय किये जाने की अनुमति है। विक्रय करने से पूर्व शासकीय नियमो का पालन करना आवश्यक है। कहीं पर भी दुकान लगाकर बेचना, कचरा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है।आयुक्त पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देशित किये है, कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही करें। जो भी दुकानदार खुले में मांस विक्रय करते दिखे तो उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करते हुए सामग्री को जप्त किया जावे। आज नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 एवं 3 में कार्रवाई करते हुए 1800 रूपये का अर्थदण्ड लेकर रसीद दी गई एवं विक्रय करने वाले स्थान से हटवाया गया। शासन के दिशा.निर्देशो के अनुसार जिस दिन मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगा हो। उस दिन कोई भी दुकानदार मांस विक्रय न करे। शासन के नियमो का उल्लंघन करने वालो पर शक्ति से कार्यवाही की जाएगी कहीं पर भी मांस मछली विक्रय करना पूर्णता प्रतिबंधित है।कार्यवाही करने हेतु जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत मांझी, आदि को अधिकृत किया गया है वे सभी अपने-अपने दल के साथ कार्यवाही करते हुए इसका प्रतिवेदन स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को प्रस्तुत करेंगे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जोन कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 7ः30 बजे जोन के जोन अध्यक्ष, पार्षदगण एवं जोन के सभी अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में किया जायेगा। तत्पश्चात प्रातः 8ः00 बजे मुख्य कार्यालय, 8ः30 बजे यूनियन कार्यालय आकाश गंगा, 9ः00 बजे खुर्सीपार श्रीराम वाटिका गौतम नगर, 9ः30 बजे नेहरू नगर चैंक एवं 10 बजे शहीद उद्यान सेक्टर 05 में ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसमें महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्यगण, समस्त पार्षदगण, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सभी गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्था के सदस्य, अधिकारियों/कर्मचारियो के गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रगीत गाकर सम्मान पूर्वक किया जायेगा।आयुक्त ने अधिकारी/कर्मचारियो को निर्देशित किये है, कि निगम क्षेत्र के सभी सभी चौक चौराहा की साफ-सफाई हो, महापुरूषो की प्रतिमाओं की सफाई-घुलाई हो, माल्यापर्ण हो, प्रमुख जगहो पर देशभक्ति के गीत बजाये जावें। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, निगम महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी नागरिको से अपील की है। सभी नागरिक अपने घर पर एक राष्ट्रीय ध्वज अवश्य लगाये एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान प्रदान करें। यह आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानीयों के त्याग, तपश्या एवं बलिदान से प्राप्त हुई है। इसकी भावना को हर भारतीय के अंदर जगा के रखना है।
- *काम लटकाने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड**झूल रहे बिजली तारों को ठीक करने दिए निर्देश*बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज पीएचई, जल संसाधन और विद्युत विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने काम लटकाने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन घरों को नल जल योजना के तहत सर्टिफाइड किया गया है उन घरों में पानी अनिवार्य रूप से आना चाहिए। कलेक्टर ने काम की गति बढ़ाकर हर घर नल कनेक्शन देने में प्रगति लाने कहा है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण हो चुके गांवों में जल्द शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया जाए, ऐसे गांवों की संख्या 140 है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए की गांवों में ट्रांसफार्मर की समस्या मिलने पर तत्काल ट्रांसफार्मर की समस्या का निराकरण करें। बैठक में कार्यपालन अभियंता पीएचई, जल संसाधन और विद्युत विभाग सहित सभी मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।कलेक्टर ने पीएचई के कामों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय जलागार एवं समूह नल जल योजनाओं की जानकारी लेकर गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि चल रहे कार्यो को सही समय में गुणवत्ता के साथ पूरा होना जरूरी है। काम में देरी से काम की लागत बढ़ती है और गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। लोगों को सुविधाएं मिलने में भी विलंब होता है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अधिकारी लगातार फिल्ड पर निरीक्षण करें। जल संसाधन विभाग के चल रहे निर्माण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि जहां बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं उन जगहों का सर्वे कराकर ठीक कराया जाए। बिजली से संबंधित लोगों की शिकायत न आए। मेंटेनेन्स का काम अप्रैल-मई महीने में ही करवाना सुनिश्चित करें।
- *02 बार लायसेंस एक सप्ताह के लिए और 4 बार दो दिन के लिए हुऐ निलंबित**कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाईरायपुर/ आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावडे़ एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के आबकारी अमले द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले के संयुक्त आबकारी टीम द्वारा 05 जनवरी को एफ.एल. 3 शेमरॉक ग्लोवल प्रा.लि. होटल बार की आकस्मिक जांच की गई थी और 12.300 बल्क लीटर हरियाणा प्रांत की नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जप्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था। इसी तरह 12 जनवरी को एफ.एल. 3 मिलानो फुड एण्ड कंपनी व्ही.आई.पी. रोड रायपुर की संभागीय उड़नदस्ता एवं जिला रायपुर की की संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आकस्मिक जांच कर कुल 3.300 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड मदिरा जप्त कर विभागीय प्रकरण कायम किया गया था।उपरोक्त अनियमितता गंभीर प्रकृति की होने के कारण कलेक्टर (आबकारी) द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत उक्त दोनो एफ.एल. 3 होटल वार लायसेंस को 07 दिवस के लिये निलंबित कर दिया गया है। जिसका आदेश आज 24 जनवरी को जारी किया गया है। इसके अनुसार 25 से 31 जनवरी 2025 तक के लिए एफ.एल. 3 सेमरॉक ग्लोबल प्रा.लि. होटल वार एवं एफ.एल. 3 मिलानो फुड एण्ड कंपनी व्ही.आई.पी. रोड को सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है। इसके पूर्व बार से पार्सल किये जाने के कारण एफ. एल. 3 ग्रैण्ड नीलम व्ही.आई.पी. रोड रायपुर, एफ.एल. 3 मेट्रो बार, एफ.एल. 3 योगी बार एवं एफ. एल. 3 शालू बार का होटल बार लायसेंस को 02 दिवस दिनांक 24 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक के लिये निलंबित कर सीलबंद किया गया है।
- दुर्ग/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की घोषणा होने पर सन् 1950 की संध्या नागरिक एकादश एवं कलेक्टर एकादश के मध्य हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मैच दुर्ग की जनता और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेला गया था। उक्त जानकारी देते हुए खेल समिति के सचिव एडवोकेट श्री अमर चोपड़ा ने बताया कि परम्परा को कायम रखते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक 1950 से चली आ रही परंपरा के निरंतर जारी रखने में रूचि लेकर 76वॉ हॉकी मैच 26 जनवरी 2025 को प्रथम बटालियन कातुलबोड़ के प्रांगण में आयोजित किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी तथा खेल समिति के सचिव श्री अमर चोपड़ा द्वारा आयोजन को सफल बनाने की अपील नगरवासियों से की गई है। श्री चोपड़ा के अनुसार दुर्ग जिला ही भारत वर्ष में एकमात्र जिला है जो इस तरह के सद्भावना मैच को जारी रखे हुये है। कलेक्टर एकादश के खिलाड़ी वर्तमान समय में व्यस्त होने के बाद भी परंपरा को जारी रखने में कटिबद्ध है।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के कारणवश स्थगित की गई है। परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था। विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।
- जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई शपथरायपुर / जिले में मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मतदाता शपथ ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देश में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि ’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि शपथ दिलाई गई।
- अधिकारी-कर्मचारियों ने ली मताधिकार काप्रयोग करने की शपथबालोद/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थाओं में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहाँ विभाग एवं संस्था प्रमुखों के द्वारा लोकतंत्र में मताधिकार के प्रयोग की जानकारी देते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को लोकतंत्र को और अधिक मजबूज एवं सशक्त बनाने हेतु सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके अंतर्गत आज तहसील कार्यालय डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी सहित जिले के अन्य शासकीय कार्योलयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- बिलासपुर/नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं पार्षद पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक 68 लोगों ने निक्षेप राशि जमाकर निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। महापौर पद के लिए एक व्यक्ति द्वारा निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्री त्रिलोकचंद्र श्रीवास शामिल हैं। कल शनिवार 25 तारीख अवकाश के दिन भी जिला कार्यालय में नामांकन पत्र जमा होंगे।
-
रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई. रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन कमिश्नरों ने जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई.








.jpg)



.jpg)
.jpg)













.jpg)