- Home
- छत्तीसगढ़
- -सड़क मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरुक करने अभियान चलाने किया निर्देशितरायपुर, /मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाईमुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में कहा कि सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, पार्टियां तथा अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा।मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। मुख्य सचिव श्री जैन ने इस तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने एसओपी तैयार करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी रखें। मुख्य सचिव ने कहा कि वे विशेष सतर्कता दल (विजिलेंस टीम) गठित करें, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, रायपुर एवं बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं बिलासपुर के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 02 मार्च को अपरान्ह 3.00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। file photo
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक की चहारदीवारी पर अब सुंदर चित्रकारी दिखाई देगी। इस काम में मधु ग्रुप के आठ आर्टिस्ट लगे हुए हैं, फिलहाल ये लगभग तीन सौ मीटर लंबी चहारदीवारी पर चित्र उकेर रहे हैं। बाद में इसके अन्य हिस्से पर चित्रकारी होने की संभावना है। चित्रकारी का काम पूर्ण होने के बाद इस पर लाइटिंग भी होगी। चहारदीवारी पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और विरासत को दर्शाने के साथ-साथ जल संरक्षण और पेड़ों को बचाने का संदेश भी दिया गया है। इसके अलावा इस पर कमल, बतख, फूलदार पौधे, हिरण, पक्षी, तितली, मोर, ऊंट तथा मॉडर्न आर्ट की बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई है।*रिसाली नगर निगम ने ली सुध*रंग रोगन से पहले गोबर के ढेर होने के कारण चहारदीवारी पर बने छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति की झलक दिखाने वाले भित्ति चित्र लुप्त हो गए थे, अब चहारदीवारी की रौनक फिर से लौट आई है। बता दें कि चहारदीवारी का कायाकल्प होने से पहले यह गोबर से सनी हुई थी। कई बार शिकायत करने के बाद रिसाली नगर निगम ने अब इसके सौदर्यीकरण की सुध ली। पंथी चौक से इस ब्लॉक के मैनगेट तक की चहारदीवारी के आसपास लगे गोबर के बड़े-बड़े ढेरों के उठाव के लिए पिछले पांच वर्षों से मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई।*कॉलोनीवासियों ने ली राहत की सांस*मांग पूरी होने से गोबर की बदबू से परेशान कॉलोनीवासियों ने अब राहत की सांस ली है। मालूम रहे कि ऑर्किड मैदान में हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन के अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने गोबर की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। विधायक की पहल तथा पार्षद सविता ढवस की सक्रियता से निगम ने देर से सही सौंदर्यीकरण को अमलीजामा पहनाया। गोबर को हटाकर पेवरब्लाक लगाने की मद के लिए 18 लाख 76 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे, जो 15 वें वित्त आयोग से जुटाए गए ।*लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी तालपुरियों को*गोबर से उठने वाली तेज बदबू से निजात पाने के लिए तालपुरीवासियों का लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए न केवल नगर निगम के अधिकरियों को शिकायत की गई, बल्कि स्थानीय समाचार पत्रों का ध्यान भी इस ओर खींचा गया। इसके अलावा कॉलोनीवासियों ने पिछली सरकार के दौरान भी कई बार समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के मौसम में गोबर से इतनी तेज बदबू उठती थी कि चहारदीवारी से सटे हुए मकानों के दरवाजे और खिड़कियां आमतौर पर बंद रखी जाती थीं।*अब नहीं लगेंगे गोबर के ढेर*पार्षद सविता ढवस ने सौंदर्यीकरण के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पेवरब्लाक लगने से अब गोबर के ढेर नहीं लगेंगे। निगम की इस पहल को स्वच्छता की ओर एक बताते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड का सौंदर्यीकरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, उद्यानों का रखाव, सफाई तथा बुनियादी जरूरतें हमारी प्राथमिकताओं में हैं। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए हाल ही में कॉलोनी के पहुंच मार्ग पर ब्रेकर भी बनाए गए हैं, जिससे यातायात सुगम हो गया है। -
महासमुन्द । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 मार्च 2025 को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में NIIT लिमिटेड द्वारा निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक एवं एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के क्रमशः 20 एवं 10 पदों के लिए तथा एचडीएफसी बैंक में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपए से 36,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उक्त पद हेतु आईसीआईसीआई बैंक के लिए 18-25 वर्ष, एचडीएफसी बैंक के लिए 18-28 वर्ष एवं एक्सिस बैंक के लिए 18-30 वर्ष होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। - *उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायकों की मौजूदगी में ली शपथ*बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 - 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक,श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0 नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी 0रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा सहित ली । महापौर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा निर्वहन किये जा रहे दायित्वों की उनसे जानकारी ली । महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने रायपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित परिषद के प्रथम सम्मिलन के पूर्व नगर निगम अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की । महापौर ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अच्छी व्यवस्था देने हेतु अधिकारियों का आभार माना।महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने कहा कि जनता के सुझावों से जनता की सुविधाओं के लिये काम होगा। उन्होने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तो रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी। महापौर ने स्वच्छता रैंकिंग में सकारात्मक फीडबैक के लिये जनता को विष्वास में लेकर कार्य करने कहा । महापौर ने सभी जोन कमिष्नरों को नगर निगम की नवनिर्वाचित परिषद के प्रथम सम्मिलन के 3 दिनों के भीतर वार्ड पार्षदों की बैठक लेकर जलसंकट पर संज्ञान लेने कहा है।महापौर ने बैठक में अधिकारियों को नगर निगम के मूलभूत कार्यो पर विषेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देष दिये। उन्होने नगर निगम के कार्यो की मूलभूत आवष्यकता शहर में सफाई, पेयजल, सडक बत्ती संबंधी कार्यो को प्राथमिकता देने कहा । महापौर ने निगम हित में आवष्यक निरूपित किया । साथ ही सुझाव दिया कि नगर निगम का राजस्व वसूली कार्य राजधानी शहर की आमजनता के लिये मूलभूत आवष्यकताओं की सहज पूर्ति में सहभागी बने इस प्रकार राजस्व वसूली कार्य किया जाना सुनिष्चित हो।महापौर ने बैठक में स्वच्छता रैंकिंग को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेकर राजधानी शहर रायपुर की सभी झुग्गी बस्तियों एवं समाज के मध्यम वर्ग के आवासीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने के कार्य पर फोकस कर प्राथमिकता से करने कहा ताकि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के साथ शहर को जन सहभागिता से श्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने कार्य किया जा सके। महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने सभी अधिकारियों से जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने का संकल्प लेकर कार्य करने जुटने कहा । उन्होने कहा कि वे जनता के लिये महापौर निर्वाचित हुई है एवं वे जनता के लिये कार्य करने पूरी तरह कृत संकल्पित है। अधिकारियों को शहर में जनता के लिये कार्य संकल्पित होकर करना चाहिए। महापौर ने सुझाव दिया कि निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रायपुर में सफाई और पेयजल के कार्यो को प्राथमिकता में रखकर कार्य करना चाहिए ।बैठक हेतु महापौर श्रीमती मीनल चैबे के निगम मुख्यालय पहुंचने पर आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा सहित निगम अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर उनका आत्मीय स्वागत किया।आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने बैठक में अधिकारियों को राजधानी शहर रायपुर में जनअपेक्षित कार्यो हेतु जुट जाने कहा । आयुक्त ने कहा कि नगर निगम एक ऐसी संस्था है जिसे शासन के सभी विभागो से समन्वय कर नागरिको के कार्य प्राथमिकता से करने होते है। शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ आमजनों को राजधानी शहर में त्वरित रूप से मिले एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन आमजनों को अवगत करवाकर शासन की मंषा अनुसार प्राथमिकता से हो इसका सभी दायित्व निर्वहन कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण विषेष ध्यान रखे। रायपुर शहर को स्वच्छ रैंकिंग में श्रेष्ठ स्थान दिलवाने जनजागरण कर कार्य करें एवं अधिक से अधिक संख्या में नागरिको से स्वच्छता फीडबैक लेना प्राथमिकता से सुनिष्चित करें।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की 5 ई रिक्षा टीमों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला रायपुर में लिम्फेटिक फाईलेरिया उन्मूलन हेतु 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस रवाना किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा एवं जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विमल किषोर राय सहित सिटी प्रोग्राम मैनेजर श्री स्वतंत्र रहंगडाले, श्री अषोक सिंह, श्री अनुराग गुप्ता, मलेरिया विभाग विषेषज्ञ श्री कुमार सिंह, पीसीआई के श्री मिथलेष सिंह की उपस्थिति रही ।महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने स्वास्थ्य विभाग के पांच ई रिक्षा वाहनों को हीरापुर रामनगर, गोगांव, भनपुरी क्षेत्र में सामूहिक दवा सेवन हेतु रवाना किया। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन और राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस गतिविधि अनुसार उम्रवार दवा सेवन किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन हेतु 27 फरवरी से 2 मार्च तक बुथ लगाकर दवा देवन आंगनबाडी, स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं में दवा सेवन 3 मार्च से 10 मार्च तक घर घर भ्रमण कर समुदाय स्तर पर दवा सेवन, 11 से 13 मार्च तक माॅपअप राउंड के तहत छुटे हेतु नागरिको को दवा सेवन सहित 27 फरवरी से 13 मार्च तक एमडीए कार्नर गतिविधि के तहत मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बुथ लगाकर दवा सेवन किया जाना है।जानकारी दी गयी कि फाइलेरिया के प्रारंभिक पहचान का मात्र एक उपाय रक्त जांच है। रक्त जांच हेतु रक्त नमूना रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक के मध्य लिया जाता है। जिस समय क्रीमीयों के लार्वा माईक्रो फाईलेरिया का घनत्व परीधि रक्त में अधिक होता है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी एवं अभियान के रूप में इसे शासन के निर्देष पर लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाने से अवगत करवाया।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के भूतल पर पहुंचकर वहां स्थित प्रथम पूज्य देव श्री गणेश जी की मूर्ति की पूजा अर्चना कर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ , सुन्दर, विकसित बनाने कार्य करने हेतु शक्ति प्रदान प्रभु से प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा इसके साथ ही महापौर ने नगरवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने हेतु श्री गणेश जी के श्री चरणों में विनम्र प्रार्थना की।
-
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के मंशा-अनुरूप बीमार, वरिष्ठजनों एवं विशेष बच्चों के देख-रेख की आवश्यकता वाले दुर्ग जिले में कार्यरत् तीन संस्थाओं को विगत दिवस राजभवन रायपुर में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग को वृद्धाश्रम संचालन हेतु एक लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान किया गया है। जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग द्वारा आर्थिक सहायता का धनादेश प्राप्त किया गया।
इसी क्रम में गंभीर और बीमार वृद्धों के देख-रेख एवं चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु समाज कल्याण विभाग से अनुदानित संस्था ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, कादम्बरी नगर दुर्ग को एक लाख रूपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। जिसे संस्था के अध्यक्ष श्री राजू राजपूत द्वारा ग्रहण किया गया। इसी प्रकार दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षकीय कार्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था तुलसी लोक विकास संस्थान जामुल जिला दुर्ग को एक लाख रूपए का अनुग्रह राशि प्रदाय किया गया। इसे संस्था प्रमुख श्रीमती संध्या द्विवेदी द्वारा ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। -
नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देश
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह ने जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कोटपा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई करने करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में सीएमएचओ को नशा मुक्ति केन्द्रों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नशे के खिलाफ वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। कलेक्टर ने विश्वविद्यालयों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने कुलपतियों को पत्र लिखने कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को भी कहा कि सभी छात्रावासों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही समय-समय पर छात्रावासों की जांच भी की जाए।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। -
बिलासपुर/बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर में आज एरोड्रम कमिटी मीटिंग एवं एरोड्रम इनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग का आयोजन श्री अवनीश कुमार शरण कलेक्टर, बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया। यह मीटिंग बीसीएएस एवं डीजीसीए की गाइडलाइंस के अनुसार साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, डीएफओ, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सीएमएचओ, सीएसओ, कासो, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर, मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी, एसडीएम, सीएमओ एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं।
चूंकि एरोड्रम कमिटी मीटिंग साल में दो बार की जाती है। जिसमें इस मीटिंग के बारे में सारे सदस्यों की जिम्मेदारी एवं भूमिका वास्तविक विमान के अपहरण जैसी घटना के समय होने वाले स्थिति से निपटने के लिए चर्चा की जाती है। एरोड्रोम इन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग भी साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के सदस्य जैसे एसपी, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर , सेफ्टी मैनेजर, जिला वन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, स्थानीय पुलिस तथा अन्य अधिकारी होते हैं। मीटिंग के सभी सदस्यों से विमानों के उड़ान के समय पक्षियों एवम वन्य जीव से टकराने जैसी समस्याओं के बचाव के लिए चर्चा की गई। -
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री अरूण साव समेत सभी विधायक होंगे शामिल
निगम प्रशासन की तैयारी पूरी
बिलासपुर/ नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 पार्षद 28 फरवरी की सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे,इसके अलावा केंद्रीय आवासन और शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री धरमलाल कौशिक,श्री धर्मजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत बिलासपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए श्रीमती एल.पद्मजा पूजा अशोक विधानी निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती एल पद्मजा पूजा अशोक विधानी समेत सभी 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद गण कल शपथ लेंगे। -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की विभिन्न धाराओं एवं 1995 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण करने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समयसारणी जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी की गई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष केे निर्वाचन हेतु सम्मिलन 5 मार्च को होगा। इसी प्रकार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना 5 मार्च को जारी की जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना 5 मार्च को ही जारी की जाएगी। जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा।
-
पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में गर्मी के मौसम में जिले के आम नागरिकों के लिए पानी की समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिससे कि गर्मी के मौसम में आम जनता को अपने आवश्यक कार्यों के लिए पानी की समस्या से जुझना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्मकाल के दौरान पानी की कमी की समस्या वाले गांवों को चिन्हित कर उन स्थानों पर पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्री चन्द्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए कार्य योजना बनाकर समय रहते जरूरी उपाय करने को कहा। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में जिले के आम नागरिकों को पेयजल, निस्तारी आदि अति आवश्यक कार्यों के लिए पानी की प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को स्थिति पर नजर रखते हुए इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने विकासखण्डवार जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। -
बालोद/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के कुल 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर शिक्षादूत पुरस्कार से डौण्डी विकासण्ड के श्रीमती सुनीता लहरे, श्रीमती आशा साहू, श्री चुरामन सिंह भुआर्य, गुरूर विकासखण्ड के श्रीमती विमलारानी गंगबेर, श्री लालेश्वर सिन्हा, श्री रामनारायण सिन्हा, गुण्डरदेही विकासखण्ड से श्री मणी कुमार डहरिया, श्रीमती हेमपुष्पा देवांगन, श्री रविन्द्र कुमार चंद्राकर, बालोद विकासखण्ड से श्री हेमू राम नुरूटी, श्री मनोज कुमार ठाकुर, श्री लालरघुवीर सिंह ठाकुर, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड से श्रीमती प्रीतिबाला सोयाम, श्री दीपक कुमार पटेल, श्री रंजीता देवांगन को सम्मानित किया गया। इसी तरह जिला स्तर पर ज्ञानदीप पुरस्कार से गुण्डरदेही विकासखण्ड के शिक्षक श्री युवराज साहू, डौण्डी विकासखण्ड के श्रीमती शिल्पी राय एवं बालोद विकासखण्ड के श्रीमती शिल्पा साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। जिसमें विकासण्ड स्तर पर शिक्षादूत पुरस्कार से पहली से पांचवी तक के प्राथमिक शिक्षकों तथा जिला स्तर पर ज्ञानदीप पुरस्कार से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के माध्यमिक स्तर के शिक्षक को सम्मानित किया जाता है। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य का निर्वहन कर कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षक को शिक्षादूत पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये आरटीजीएस एवं प्रशस्ति पत्र तथा माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये आरटीजीएस एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। -
त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले के अधिकारी-कर्मचारियांे को दी बधाई
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभी हाल में ही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन के कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का संपादन किया है। जिसके फलस्वरूप जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो पाया है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिस तरह से पूरी निष्ठा, लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उसी तरह पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले को अग्रणी बनाने में महती भूमिका निभाने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने 01 मार्च से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले में बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने, नकल आदि के प्रकरण पर रोकथाम सुनिश्चित कराने हेतु उड़नदस्ता दलों के गठन तथा बच्चों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रखने हेतु संदेश प्रसारित करने के कार्य आदि सभी तैयारियों की बारी-बारी से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने 17 मार्च से प्रारंभ हो रहे कक्षा 5वीं एवं 8वीं के बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने केे निर्देश भी दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी परिषद बालोद से नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मिलन के आयोजन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मिलन के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के कार्य की जानकारी लेते हुए समय पर धान उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं जिला खाद्य अधिकारी को जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गर्मी के मौसम में होने वाले मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए भी पुख्ता उपाय करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने अंतरविभागीय समन्वय के प्रकरणों की भी समीक्षा की। - रायपुर। शासकीय प्राथमिक शाला हर्राठेमा के सहायक शिक्षक श्री सुभाष सोरी को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को मतदान केंद्र क्रमांक 97, शासकीय प्राथमिक शाला बेलटिकरी में निरीक्षण के दौरान वे मतदान अधिकारी क्रमांक 03 के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण मतदान कार्य करने में असमर्थ पाए गए। इसके चलते रिजर्व दल से नए मतदान अधिकारी की नियुक्ति करनी पड़ी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
- -रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य - मुख्यमंत्रीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे।शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री किरण देव, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता को लेकर जीई रोड में दिनांक 1 मार्च को संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक और दिनांक 2 मार्च को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक दो दिवसीय राहगीर दिवस कार्यक्रम आयोजन किया जाना था, जिसमें जुम्बा, योग, विविध गतिविधियां मेडिकल कैम्प, साइकिल चलाना़, खेल स्पर्धाएं आदि गतिविधियां होनी थीं।
उक्त दो दिवसीय राहगीर दिवस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षण संस्थानों द्वारा बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्राप्त निवेदन अनुसार आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। -
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नवनिर्वाचित 70 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 27 फरवरी 2025 गुरूवार को दोपहर 3 बजे नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित है. शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर अग्रसर हैँ. आज रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 के नवनिर्वाचित पार्षद श्री सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री रमेश सिंह ठाकुर, अपर आयुक्त श्री यू. एस. अग्रवाल, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, श्री अंशुल शर्मा जूनियर सहित सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में लिया एवं सम्बंधित निगम अधिकारियों को शपथ ग्रहण की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
-
अंबिकापुर. सरगुजा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के करीब एक तेज रफ्तार एसयूवी (बोलेरो) और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो वाहन में सवार पांच लोगों राजकुमार अगरिया (55), राजकुमार की पुत्री अंजली अगरिया (25), सूरज अगरिया (14), एक वर्षीय बालक माही और आयुष (10) की मौत हो गई है तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रेवापुर-सखौली गांव निवासी ग्रामीण बोलेरो वाहन में सवार होकर महाशिवरात्रि में दर्शन के लिए करीब के किलकिला शिव मंदिर गए थे। जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे तब विशुनपुर गांव के करीब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। इस घटना में राजकुमार, अंजली, सूरज और माही की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान आयुष की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, जो अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। -
राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह:
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में आयोजित कुंभ कल्प के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यहाँ माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक हजारों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान करते हैं और संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने हर संभव प्रयास किए हैं। इस आयोजन से राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने राजिम कुंभ कल्प की भव्यता को पुनः स्थापित किया है और इसे और भी भव्य स्वरूप देने के लिए संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2005 में राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत हुई थी, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद और संतों का सान्निध्य निरंतर मिलता रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले कुछ वर्षों में इस आयोजन में कुछ बाधाएँ आई थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में पुनः आशीर्वाद देकर सरकार को सशक्त बनाया, जिससे यह महाकुंभ अपने परंपरागत स्वरूप में लौटा। उन्होंने कहा कि अब 54 एकड़ भूमि में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिससे इसकी भव्यता और व्यवस्थाओं में विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस आयोजन को और अधिक सुसंगठित और भव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
*श्रीरामलला दर्शन योजना – श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक पहल*
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के ननिहाल में बसे रामभक्तों की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ‘अयोध्या धाम श्रीरामलला दर्शन योजना’ शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 20,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाँच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है।
*छत्तीसगढ़ की कृषि समृद्धि – किसानों को सशक्त बना रही सरकार*
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। पिछले वर्ष 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई थी, जबकि इस वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया है। सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया है। किसानों को उनकी फसल का अंतर भुगतान एक सप्ताह के भीतर सीधे खातों में जमा कराया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में 144 वर्षों बाद 70 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी अपने आध्यात्मिक आयोजन को इसी स्तर पर पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय कर छत्तीसगढ़ को प्रयागराज में साढ़े चार एकड़ भूमि प्राप्त हुई, जहाँ छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया। इस पहल के तहत 25,000 से अधिक श्रद्धालुओं को वहाँ भोजन, आवास और आध्यात्मिक सेवाएँ निशुल्क प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*संस्कृति और लोककला को बढ़ावा देने के लिए प्रयास*
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प में राष्ट्रीय और आंचलिक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को और भी भव्य बनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला-स्थल को और अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। सरकार आने वाले वर्षों में मेला क्षेत्र के विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखता है।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजिम कुंभ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण और विकास आवश्यक है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि हम सभी को इस पावन अवसर पर संकल्प करना चाहिए कि जलस्रोतों और पावन नदियों के प्रति श्रद्धाभाव रखते हुए जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाएं।
इस अवसर पर कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, श्री रामप्रताप सिंह, धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर आयुक्त श्री महादेव कावरे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के एमडी श्री विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साधु संत गण एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे। - -दिव्यांगों के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहलरायपुर / टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगजन आसानी से घूम सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। है। "यात्रा आपकी सुविधा हमारी" नाम से शुरू इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के सभी टूरिस्ट स्पॉट पर अब स्पेशल रैंप रूट बनाया जा रहा है। इस रैंप रूट के जरिए दिव्यांग आसानी आसानी से संबंधित टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकेंगे और आसानी से घूम सकेंगे। यही नहीं सभी टूरिस्ट स्पॉट में पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वे आसानी से आप पास के क्षेत्र में घूम सकें। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों के अनुसार मैनपाट में स्पेशल स्पेशल रैंप रैंप रू रूट बनाया गया है। इस पर आसानी से दिव्यांग चल सकते हैं। इसी तरह दूसरे पर्यटन स्थलों में भी रैंप रूट बनाया जा रहा है।दिव्यांगों के लिए ये खास पहल की गई है, ताकि पर्यटन पर्यटन स्थलों को देखने वालों में उनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सके।ऑनलाइन के साथ हेल्पलाइन से भी बुकिंग की सुविधादिव्यांगजन अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ के खूबसूरत स्थलों को देख सके। इसके लिए दोनों तरह की सुविधा दी जा रही है। दिव्यांग चाहें तो ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं या फिर पर्यटन मंडल के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने पर बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।दिव्यांगों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंटपर्यटन मंडल ने दिव्यांगों के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी शुरू किया है। बुकिंग के दौरान दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिखाने पर 30 परसेंट की डिस्काउंट दिया जाएगा। ये डिस्काउंट केवल पर्यटन मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट में ही दिया जाएगा। इनमें बिलासपुर, मैनपाट, बस्तर, कोरबा, सिरपुर जैसे खास जगह शामिल हैं। बुकिंग के दौरान मिलने वाली सुविधा सिर्फ दिव्यांग को एक ही कमरे के लिए दी जाएगी।सुविधा केवल इन रिसॉर्ट में* कुरदल हिल ईको-रिसॉर्ट बिलासपुर।* छेरछेरा रिसॉर्ट कबीर चबूतरा। बैगा टूरिस्ट रिसॉर्ट कबीरधाम। सोन बाहरा टूरिस्ट रिसॉर्ट आमाडोब। हरेली ईको रिसॉर्ट बारनवापारा। • दानदामी लग्जरी रिसॉर्ट कॉटेज चित्रकोट। • होटल जोहार छत्तीसगढ़ रायपुर। सैला टूरिस्ट रिसॉर्ट मैनपाट। जोहार होटल, सिरपुर। • दानकुल एथनिक रिसॉर्ट कोंडागांव। सतरंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट कोरबा। सतरेंगा एथनिक रिसॉर्ट जशपुर
- -मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी और कलेक्टर-एसपी को तैयारी करने दिए निर्देशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित करने बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मार्च में होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी सहित सातों जिले के कलेक्टर एवं एसपी को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास विभाग श्री सोनमणि बोरा, सचिव संस्कृति विभाग श्री अनबलगन पी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे।वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव संस्कृति श्री अनबलगन पी ने बताया कि बस्तर के जनजातीय समुदाय के लोगों विशेषकर युवाओं के मध्य समरसता और एकता स्थापित करने की इस अनूठी पहल से बस्तर की जनता में विश्वास,शान्ति और विकास को बढ़ावा मिलेगा। बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा। जिसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य सहित जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय कला एवं गोदना का प्रदर्शन तथा जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थों का प्रदर्शन विधाओं को शामिल किया गया है। साथ ही केवल संभाग स्तर आयोजन में जनजातीय रीति-रिवाज एवं तीज-त्यौहार पर आधारित प्रदर्शनी को समाहित किया गया है। ब्लॉक स्तर के बस्तर पंडुम में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को ओपन एंट्री दी जाएगी। इसके बाद चयनित दल एवं प्रतिभागी जिला स्तर और जिला स्तर से चयनित दल एवं प्रतिभागी संभाग स्तर के बस्तर पंडुम में अपनी सहभागिता निभाएंगे। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर को बस्तर में उत्सव की तरह मनाया जायेगा जिसमें समाज प्रमुखों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। जिला एवं संभाग स्तर पर बड़े स्तर के कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेहमान कलाकारों के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को आमंत्रित किया जाएगा। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर पर विजेता दलों एवं प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सहित फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन के प्रत्येक स्तर पर निःशुल्क भोजन एवं आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था सहित ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस एवं एसपी श्री शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बस्तर: अद्वितीय जनजातीय कला एवं संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्धदंडकारण्य के घने जंगल में बसा बस्तर अपने अद्वितीय जनजातीय कला एवं संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यहां की जनजातीय समाज घने जंगल, पहाड़ी एवं दुर्गम स्थानों में निवासरत है, जिनकी एक विशेष बोली-भाषा, खान-पान, रहन-सहन सहित कला-संस्कृति तथा तीज-त्यौहार हैं। बस्तर की नैसर्गिक सुंदरता भी अप्रतिम है जो देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।


.jpg)



















.jpeg)


.jpg)

