- Home
- छत्तीसगढ़
- *बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल-कालेज के छात्र ले सकेंगे भाग**कलेक्टर ने छात्रों के बीच किया कॉम्पिटशन को किया लांच**विजेता को मिलेगा प्राइज, टॉप फाइव को भी सम्मान**सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने जिला प्रशासन की अभिनव पहल*बिलासपुर/सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है,इसी दिशा में एक और अभिनव पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूली और कालेज के छात्र-छात्राओं से मवेशी मुक्त सड़क बनाने के लिए आइडिया मंगाया गया है। इसके लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। जिसके जरिए छात्र-छात्राओं से आधुनिक और हाईटेक तरीके से निष्पादित होने वाले प्लान मंगाए गए है,जिसमें सड़कों में मवेशियों की पहचान और प्रबंधन, मवेशियों को सड़कों से दूर रखने के लिए आश्रय स्थल या बाड़े,मवेशियों की ट्रैकिंग और स्थानीय समुदाय को मवेशियों को गोद लेने,उन्हें बचाने और देखभाल करने जैसे कार्यक्रम में शामिल करने जैसे बिंदु शामिल है। इस प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ सुझाव या योजना तैयार करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा,वहीं श्रेष्ठ पांच सुझावों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस चौलेंज काम्पिटशन को कलेक्टर श्री अवनीश शरण,एसपी श्री रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं के बीच लांच किया, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य और सार्थकता के विषय में विस्तार से समझाया और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित कियापिछले कई महीनों से सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है,जिसके तहत प्रशासन के सभी अमलों को फील्ड पर उतार दिया गया है। दिन और रात को विशेष अभियान चलाए जा रहे है। इस कड़ी में छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज हैकथॉन लांच किया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा इस प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा है। छात्रों से मिले सुझाव और माडल का परीक्षण करके विजेता और टाप फाइव को सम्मानित किया जाएगा।*माडल को लागू किया जाएगा-*इस चौलेंज के जरिए प्राप्त सुझाव और माडल को मवेशियों को सुरक्षित रखने और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में इनोवेटिव सोच और नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को लगातार प्लेटफार्म मिल रहा है,जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छात्राओं के इनोवेशन और प्रयास को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन छात्रों को मवेशी मुक्त सड़क अभियान में जोड़ने जा रहा है।*https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर कर सकते है रजिस्ट्रेशन, 24 अक्टूबर है अंतिम तिथि-*https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर क्लिक करके इस चौलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है, इसमें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2024 तक है।
- बिलासपुर/राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला बिलासपुर में मार्च 2024 की स्थिति में कुल 524 दोनों आंखों से मोतियाबिंद के सभी मरीजों का सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन किया गया है। सीएमएचओ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले को दोनों आंखों से मोतियाबिंद की सूची नेत्र सहायक अधिकारियो द्वारा प्राप्त हुई है। इसके बाद जिला बिलासपुर को दोनों आंखों से मोतियाबिंद मुक्त जिला घोषित किया जाना है। जिले को दोनो आंखों से मोतियाबिंद मुक्त ग्राम सरपंच, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सेक्शन प्रभारी/सेक्टर प्रभारी, नेत्र सहायक अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से पूर्व में मोतियाबिंद मुक्त ग्राम का प्रमाण पत्र लिया गया था। वर्तमान मे मोतियाबिंद मुक्त ग्राम का प्रमाण पत्र पुनः लिया जा रहा है। सीएमएचओ ने कहा कि इस संबंध में आम नागरिक जो दोनों आंखों से मोतियाबिंद पीड़ित हैं, से अपील की जाती है कि आगामी 07 दिवस के भीतर उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में सम्पर्क कर जिला चिकित्सालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एवं 8 एनजीओ हॉस्पिटल जूनेजा आई हॉस्पिटल, जय अम्बे नेत्रालय, मार्क हॉस्पिटल, वेगस हॉस्पिटल, संकल्प आई हॉस्पिटल, श्रीनाथ नेत्रालय, यूनिटी हॉस्पिटल नोबल हॉस्पिटल बिलासपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ ले।
-
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में आयोजित स्वदेशी मेला में हुए शामिल
रायपुर/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भारत माता की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ववलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया। उन्होंने इससे पहले स्वदेशी मेला का अवलोकन किया। कबीरधाम जिले के महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों और अन्य प्रांतो से आए स्वदेशी विक्रेता ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मेले के अवलोकन के दौरान स्वदेशी मेला की भव्यता देखकर बहुत अभिभूत हुए। उन्होंने दूसरे राज्यो से आएं स्वदेशी विक्रेता का कवर्धा की इस धरती पर स्वागत और अभिनंदन किया। स्वदेशी मेला के दूसरे दिन अंचल शर्मा और उनकी म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का यह एक शानदार अवसर है। हमें अपने देश के उत्पादों पर गर्व करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन हमारे सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने और स्थानीय उद्यमियों के विकास में समर्थन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी का संकल्प है हमे इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन ग्लोबल मार्केट में हमारा प्रोडक्ट होना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया दोनों कॉन्सेप्ट से देश में कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश में नवाचार और स्टार्टअप बढ़ना चाहिए। स्टार्टअप बढ़ाने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया आई हब छत्तीसगढ़ संस्था का प्रारंभ किया जा रहा है। आई हब गुजरात की तरह है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी युवा या व्यक्ति के पास टेक्नोलॉजी में नवाचार करने का आइडिया है लेकिन उसके पास संसाधन नहीं है तो उन्हें साधन और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे छत्तीसगढ़ के कोने–कोने से नवाचार उभर कर सामने आए और एक नई दिशा मिले। उन्होंने बताया कि इसके लिए गुजरात से ओएमयू किया गया है। छत्तीसगढ़ में आई हब का प्रारंभ नवंबर से रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रारंभ किया जाएगा। ये स्टार्टअप स्वदेशी होगा। जिसे हमें आगे आने वाले सालों में आई हब छत्तीसगढ़ में बनने वाला नवाचार को स्वदेशी मेला में देखने मिलेगा।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्वदेशी मेला मतलब हमारे देश की बनी हुई सामग्री से है। एक तरफ इसका आर्थिक पक्ष है जो मजबूत करता है और दूसरा पक्ष भाव का है जो स्वाभिमान को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि सन 1991 का समय याद होगा जब भारत सुपर कम्प्यूटर के लिए भटकता था। रूस और अमेरिका जैसे देश ने सुपर कम्प्यूटर देने ने भी मना कर दिया था, लेकिन उसके बाद हमारे देश की कंपनी सी डेक ने योजना करके दुनिया का बेहतर कंप्यूटर परम बनाया। अब अमेरिका और फ्रांस जैसे देश भारत से सुपर कंप्यूटर खरीदते है। भारत आज समर्थ देश है। विदेशी की बड़ी बड़ी कंपनियों के सीईओ मैनेजिंग डायरेक्टर आज भारत के लोग है। भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था क्यों कि भारत में ही सोना, रेशम, मसाले, रत्न जैसे सभी चीजें यहां मिलता था। भारत में अनुसंधान बहुत ही आगे था। नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय यहां रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेश का कोई उत्पाद होता है तो पैसा भारत में ही रहता है और इससे देश आत्म निर्भर होता है। आज देश इतना आगे बढ़ा है जिसमें हम ब्रह्मोस नाम की मिसाइल विदेशों को एक्सपोर्ट कर रहे है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारा देश समृद्ध है और हमें अपने उत्पादों को बढ़ावा देकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि हमारे संस्कृति और परंपरा को भी आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कवर्धा का विकास रुक गया था। कुछ दिन पहले ठाकुर देव चौक से नया बस स्टैण्ड का 11 करोड़ का सड़क का भूमिपूजन किया गया और टेंडर हो चुका है। ग्राम घोटिया के पास 300 करोड़ का मेडिकल कॉलेज के लिए टेंडर लगा दिया गया है और बिल्डिंग भी बनना प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज 5 करोड़ 75 हजार रुपए के लागत कार्य का भूमि पूजन किया गया है। कवर्धा का डेवलपमेंट के लिए कार्ययोजन तैयार कर कार्य किया जा रहा है। कवर्धा के विकास में जन जन को अपनी सहभागिता निभानी है। कवर्धा के विकास के लिए जो विचार है वो साझा कर सकते है। नगर का विकास जनभागीदारी से ही हो यही प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और अपने आसपास के समुदायों को भी इस दिशा में प्रेरित करें। - *कलेक्टर ने थमाई नोटिस, 31अक्टूबर तक जमा करने दी मोहलत**फिर भी जमा नहीं करने पर बैंक गारंटी जब्त करने की चेतावनी*बिलासपुर/कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज दिनांक 18 तारीख को अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदया, छ०ग० शासन द्वारा नान में चावल उपार्जन की समीक्षा की गई तथा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए। वर्तमान में जिले 19 मिलर्स द्वारा 10 लॉट से अधिक चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये गये है। चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिले के ऐसे मिलर्स जिनके द्वारा 10 लॉट से अधिक चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया जाना शेष है, तथा जिन्हें नोटिस जारी की गई है, उनमें कन्हैया एग्रो उद्योग, श्री रानी सती फूड्स, मॉ कैलाशवन्ती एग्रो इण्डस्ट्रीज, सरस्वती एग्रो इण्डस्ट्रीज, अम्बिका इन्टरप्राइजेस, गोयल राईस मिल बिल्हा, मनोकामना एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स राधा रानी राईस मिल, मेसर्स राजमुनी एग्रो, महामाया राईस इण्डस्ट्रीज, गणपति एग्रो इण्डस्ट्रीज, आदित्य राईस प्रोडक्ट, राघव राईस प्रोडक्ट, मॉ राईस इण्डस्ट्रीज, श्री श्यामजी राईस इण्डस्ट्रीज मोहतराई, श्री श्यामजी एग्रो इण्डस्ट्रीज, किर्ति एग्रो मिल प्रा० लिमि०, बोल बम इण्डस्ट्रीज तथा महादेव एग्रो शामिल हैं।
- जिले में 15 साल से पुराने 261 वाहन हैं दर्ज30 अक्टूबर तक नीलाम करने दिए निर्देशबिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आरटीओ श्री आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी इस समिति में शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ श्री तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं। इसमें सभी तरह के वाहन और 38 विभागों से संबंधित हैं। ज्यादातर वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं।
- भिलाईनगर। इंडियन रेडक्रास सोसयटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जम्बुरी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आयुक्त नगर निगम भिलाई बजरंग दुबे द्वारा शिविर स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग शहर में व्यवस्थाओ को संपादित करवाया जा रहा है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जम्बुरी में सभी आवश्यकताओ की प्रतिपूर्ति समय अनुसार की जा सके।भिलाई नगर निगम द्वारा प्रमुख रूप से जम्बुरी स्थल स्थल पर पीने के पानी, जम्बुरी स्थल, एरिना, स्नान गृह महिला एवं पुरूष के लिए प्रतिदिन 2 टेंकर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था हेतु 10 से 12 महिला सफाई कर्मीयों को सुबह 6ः00 बजे से 2ः00 बजे तक डयूटी लगाई गई है। जिसका माॅनिटरिंग निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा की जा रही है।निकायों को जम्बुरी को सफलता पूर्वक आयोजन करने हेतु विभिन्न दायित्वों को दिया गया है। जिनके द्वारा कार्यो को संपादित किया जा रहा है।
-
रायपुर। अवैध शराब बिक्री से त्रस्त ग्राम कुटेसर के ग्रामीणों को फिलहाल राहत मिला हुआ है । मंदिर हसौद थाना में शिकायत के बाद कोचिये तो पुलिस के गिरफ्त में नहीं आये हैं पर उनके फरारी के चलते ग्राम में फौरी तौर पर अवैध शराब बिक्री थमा हुआ है । इधर पियक्कड़ों का मजमा अब निकटस्थ ग्राम सोनपैरी व बड़गांव में जुटने लगा है जहां पुलिसिया रिकार्डधारी अधिकतर कोचियों द्वारा शराब बेचने की शिकायत है ।
ज्ञातव्य हो कि छतौना - टेकारी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम कुटेसर में अवैध शराब बिक्री से त्रस्त ग्रामीणों की बैठक के बाद सरपंच श्रीमती कामिनी लक्ष्मण यादव व उपसरपंच श्रीमती पिंकी बंजारे की अगुवाई में ग्रामीणों ने बीते नवरात्रि के प्रथम दिवस थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंपने के साथ - साथ इस मसले पर सतत् सहयोग करने वाले किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा व इस ग्राम के कोचियों द्वारा बड़गांव की सीमा तक आ शराब बेचने की शिकायत करने वाले बड़गांव सरपंच श्रीमती रामबाई मुरारी यादव को सौंप सहयोग का आग्रह किया था । श्री शर्मा ने भी श्री सिंह से जनभावना का सम्मान करते हुये इस ग्राम में शराब बिक्री न होने देने पुख्ता कार्यवाही का अनुरोध किया था । सक्रिय थाना अमला के लगातार दबिश के बाद भी कोचिये पुलिस के हत्थे न चढ़ लुकाछिपी का खेल खेलते रहे व दिन भर गायब रह शाम ढले गांव आ शराब बेचते रहे । इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी व श्री शर्मा को लगातार दी जाती रही लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि बीते 4-5 दिनों से कोचिये अचानक ही गांव से गायब हो गये हैं जिसके चलते ग्राम में अवैध शराब बिक्री पर फिलहाल विराम लगा हुआ है । ग्रामवासी इसी से खुश हैं और प्रार्थना कर रहे कि कोचिये ऐसे ही स्थायी रुप से गांव के बाहर रहे । ग्रामीणों के अनुसार पियक्कड़ों की भीड़ अब नजदीकी ग्राम सोनपैरी व बड़गांव की ओर रूख कर रहे हैं । ग्रामीणों के अनुसार सोनपैरी में मुख्य सड़क मार्ग पर बाजार चौक में एक पुलिसिया रिकार्डधारी कोचिया शराब बेच रहा है तो बड़गांव में कतिपय पुलिसिया रिकार्डधारी कोचियों के साथ कतिपय नये कोचिये भी शराब के धंधा में लिप्त हो गये हैं । ग्रामीणों ने सोनपैरी व बड़गांव के सरपंच से अवैध शराब बिक्री रुकवाने कार्यवाही का आग्रह किया है ।
-
एक के खिलाफ शराब पिलाने का मामला
रायपुर। ग्रामों में शांति भंग की आशंका को देखते हुये मंदिर हसौद थाना द्वारा कथित 7 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है वहीं ग्राम नारा में अपने होटल में शराब पिलाने के आरोपी 71 वर्षीय मदन साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36 सी के तहत मामला दर्ज कर जमानतीय अपराध होने से जमानत पर रिहा किया गया।
ग्रामों में शांति भंग का प्रयास करने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सचिन सिंह के निर्देश पर ग्राम जरौद के 22 वर्षीय आरोपी डागेश उर्फ डग्गू साहू, 23 वर्षीय आरोपी नवीन ध्रुव व 19 वर्षीय आरोपी दिनेश यादव, ग्राम मंदिर हसौद के 40 वर्षीय आरोपी बृजेश मिश्रा, तुलसी के 22 वर्षीय आरोपी नरोत्तम निर्मलकर व 20 वर्षीय आरोपी डिगेंद्र धीवर व ग्राम नारा के 55 वर्षीय आरोपी चंदूलाल साहू के खिलाफ जहां प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गई, वहीं शराब बेचने के मामले में पुलिसिया रिकॉर्डधारी नारा के आरोपी मदन साहू के खिलाफ शराब पिलाने का मामला दर्ज किया गया है। -
रायपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना में रिक्त पदों को भरने के लिए दावा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी योग्यताओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
-
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं में किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इस कारण से आयोग के सहमति से नगर पालिका रायपुर के विधानसभा दक्षिण-51 के अंतर्गत आने वाले वार्डो क्रंमाक 42 से 47 तथा 56 से 68 तक कुल 19 वार्डो का निर्वाचक नामावली कार्यक्रम को 14 नवम्बर 2024 तक स्थगित किया गया है। 18 नवंबर से 22 नवंबर तक पुनः दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर 6 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होना है।
-
शनिवार को भी नामांकन खरीद सकते है संभावित प्रत्याशी, भरे हुए नामांकन भी जमा होंगे
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। 19 अक्टूबर शनिवार को संभावित प्रत्याशी नामांकन आवेदन खरीद सकते हैं और भरे हुए नामांकन पत्रों को रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष जमा कर सकते है। आज लोकजन शक्ति पार्टी जनशक्ति सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश से अभ्यर्थी श्रीमती जया राव, सुंदर समाज पार्टी से अभ्यर्थी रामकुमार अजगल्ले, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री राधेश्वर गायकवाड़, राइट टू रिकाॅल पार्टी से अभ्यर्थी श्री चंपालाल, निर्दलीय श्री आशीष पांडे, धूं-सेना से अभ्यर्थी नीरज सैनी, समाजवादी पार्टी से श्री मनीष श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री प्रमोद दुबे ने नामांकन आवेदन खरीदा है। नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है। -
विधानसभा क्षेत्र में इस बार 19 की जगह 38 सेक्टर बनाए जाएंगे
रायपुर। आगामी 13 नवंबर को होने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन की तैयारियों को लेकर आज सेक्टर प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा क्षेत्र को 38 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में केवल 19 सेक्टर बनाए गए थे। बैठक का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सोसायटी में आयोजित किया गया। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी को रोकना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। बैठक में सभी सेक्टर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और उनकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही, मतदान के दौरान आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। चुनाव के सफल आयोजन के लिए सभी सेक्टर प्रभारियों ने कहा कि वे पूरी तैयारी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि मतदान प्रक्रिया निर्बाध एवं सुगम हो। इस बैठक के माध्यम से चुनाव की तैयारियों को और अधिक मजबूत किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्रीमती अनुपमा आनंद और जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल के अलावा अन्य सेक्टर प्रभारी भी मौजूद थे। - -26 विद्यालयों में जीर्णोद्धार कार्यों के लिए कुल 81.41 लाख रुपए की राशि को मिली स्वीकृति-इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर विद्यार्थियों और अभिभावकों समेत शिक्षकों ने जताया राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह का आभारराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह की अनुशंसा पर राजनांदगांव के अंजोरा, धर्मापुरा, नंदई वार्ड नंबर 49, परमालकसा, पार्रीखुर्द और पेंड्री के पूर्व माध्यमिक शाला में जीर्णोद्धार कार्य समेत पार्रीखुर्द के प्राथमिक शाला में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 19 लाख 89 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला रीवागहन, प्राथमिक शाला अंजोरा, प्राथमिक शाला आशानगर, प्राथमिक शाला बागतराई, प्राथमिक शाला बापू स्टेशनपारा, प्राथमिक शाला बरगा में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 19 लाख 34 हजार रुपए की स्वीकृति। प्राथमिक शाला बेलटिकरी, प्राथमिक शाला भर्रेगांव, प्राथमिक शाला धनगांव, प्राथमिक शाला फरहद, प्राथमिक शाला गौरीनगर, प्राथमिक शाला जंगलेसर और प्राथमिक शाला खैरा में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 18 लाख 94 हजार रुपयों की स्वीकृति के साथ ही प्राथमिक शाला खुटेरी, प्राथमिक शाला कुम्भालोरी, प्राथमिक शाला मोखला, प्राथमिक शाला पार्रीकला में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 11 लाख 91 हजार रुपए की स्वीकृति और प्राथमिक शाला शंकरपुर और प्राथमिक शाला सोमानी में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 11 लाख 33 हजार रुपए को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।इस प्रकार 26 स्कूलों में जीर्णोद्धार कार्यों के लिए कुल 81 लाख 41 हजार रुपयों की राशि प्राप्त होने से राजनांदगांव के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रसन्नता जताते हुए राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह का आभार प्रकट किया है।
- रायपुर / भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वर्ष 2019 से 2023 तक के विद्यार्थियों के नवीनीकरण के साथ-साथ वर्ष 2024 के लिए नवीन आवेदन 31 अक्टूबर 2024 तक स्वीकर किए जाएंगे। छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए एनएसपी की हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 पर संपर्क कर सकते हैं।नवीनीकरण आवेदकों हेतु संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जारी निर्देश के अनुसार जो छात्र पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी, यदि वे पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं। उनकी ओटीआर आईडी एनआईसी-एनएसपी द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, और सत्यापन के बाद वे सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यार्थियों का समय-सीमा पर आवेदन पूर्ण कराए।
- -स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर रहे पुलिस की पैनी नजर-सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं-अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ाई से लगाया जाए अंकुशरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो।श्री साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए।इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए 70 हजार रूपए के 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है।
- -*कलेक्टर ने थमाई नोटिस, 31अक्टूबर तक जमा करने दी मोहलत*-*फिर भी जमा नहीं करने पर बैंक गारंटी जब्त करने की चेतावनी*बिलासपुर /कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज दिनांक 18 तारीख को अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदया, छ०ग० शासन द्वारा नान में चावल उपार्जन की समीक्षा की गई तथा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए। वर्तमान में जिले 19 मिलर्स द्वारा 10 लॉट से अधिक चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये गये है। चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिले के ऐसे मिलर्स जिनके द्वारा 10 लॉट से अधिक चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया जाना शेष है, तथा जिन्हें नोटिस जारी की गई है, उनमें कन्हैया एग्रो उद्योग, श्री रानी सती फूड्स, मॉ कैलाशवन्ती एग्रो इण्डस्ट्रीज, सरस्वती एग्रो इण्डस्ट्रीज, अम्बिका इन्टरप्राइजेस, गोयल राईस मिल बिल्हा, मनोकामना एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स राधा रानी राईस मिल, मेसर्स राजमुनी एग्रो, महामाया राईस इण्डस्ट्रीज, गणपति एग्रो इण्डस्ट्रीज, आदित्य राईस प्रोडक्ट, राघव राईस प्रोडक्ट, मॉ राईस इण्डस्ट्रीज, श्री श्यामजी राईस इण्डस्ट्रीज मोहतराई, श्री श्यामजी एग्रो इण्डस्ट्रीज, किर्ति एग्रो मिल प्रा० लिमि०, बोल बम इण्डस्ट्रीज तथा महादेव एग्रो शामिल हैं।
- -*निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश*-*बैगा बहुल इलाकों में बन रहे जनमन सड़कों का किया निरीक्षण*बिलासपुर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षा योजना को धरातल पर शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विभागीय अमले की तैयारी एवं ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने हेतु प्रमुख अभियंता को निर्देश दिया गया है। इस सिलसिले में प्रमुख अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री के.के. कटारे द्वारा बिलासपुर आरआरएमएनयू भवन के सभा कक्ष में संभाग स्तरीय बैठक ली गई जिसमें परियोजना मण्डल के अधीक्षण अभियंता श्री वरूण राजपूत तथा बिलासपुर अंतर्गत समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं सभी योजनाओं से संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।बैठक में प्रमुख अभियंता मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीएमजनमन के बैच एक के समस्त कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु कार्ययोजना अनुसार वर्षा ऋतु की समाप्ति पश्चात् कार्यो में तेजी लाने निर्देशित किया गया। उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अगले 01 माह में विशेष संधारण पखवाड़ा चलाकर नियमित संधारण के समस्त सड़कों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश दिये गये। संधारण कार्यो में किसी भी किस्म की लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 2023-24 एवं उनसे पूर्व के समस्त नवीनीकरण कार्य अगले 15 दिवस में पूर्ण न किए जाने पर ठेकेदारों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।प्रमुख अभियंता ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह के लक्ष्य निर्धारित कर कार्यो की समीक्षा करें एवं कार्यो की गुणवत्ता से समझौता न करते हुए सभी कार्यो निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाये। इसके पश्चात प्रमुख अभियंता ने कोटा विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल पंचायत टाटीधार एवं मोहली के पास निर्माणाधीन पीएमजनमन की दो सड़कों का निरीक्षण किया जिसमें ग्राम के सरपंच संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अभियंता उपस्थित थे। अत्यंत दुर्गम वन क्षेत्र में बैगा जनजाति के ग्रामीणों के लिए अरपा नदी के किनारे रेल्वे ब्रिज के निकट निर्माणाधीन बगथपरा मार्ग एवं पहाड़ी दुर्गम पहुंच विहीन छपरापारा (मोहली ग्राम) मार्ग के प्रस्तावित एलाइन्मेंट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं विभागीय अमले को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा प्रस्तावित वृहद पुल के स्थान का भी निरीक्षण किया गया। प्रमुख अभियंता ने संधारण अंतर्गत सड़कों मेें हो रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं कार्यो में सुधार हेतु निर्देश दिये।
-
-जिला निर्वाचन अधिकारी एवम् कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जारी की अधिसूचना
रायपुर / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज विधानसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही रायपुर दक्षिण क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अधिसूचना हिन्दी और अंग्रेज़ी दो भाषाओं में जारी की गई है और रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर्स के कार्यालयों के सूचना पटल पर सार्वजनिक भी कर दी गई है । आज से ही निर्वाचन लड़ने के प्रत्याशियों का नामांकन भी शुरू हो गया है।निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा करा सकेंगे। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 9 में जमा कर सकते है। शासकीय अवकाश के दिनों में नामांकन नहीं लिया जाएगा। प्रत्याशी स्वयं या उसके किसी प्रस्तावक के द्वारा निर्वाचन के लिए नामांकन जमा करा सकते है। नामांकन पत्र प्रारूप भी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 1 से ही प्राप्त किए जा सकते है।रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार 25 अक्टूबर तक निर्धारित समय में प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग 28 अक्टूबर को की जाएगी। अभ्यर्थी स्वयं या अपने किसी प्रस्तावक या लिखित पत्र द्वारा घोषित अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से लिखित सूचना पर अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर और समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी की सूची भी इसी दिन जारी होगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के उप निर्वाचन के लिए मतदान बुधवार 13 नवंबर होगा। - रायपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना में रिक्त पदों को भरने के लिए दावा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी योग्यताओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
-
रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं में किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इस कारण से आयोग के सहमति से नगर पालिका रायपुर के विधानसभा दक्षिण-51 के अंतर्गत आने वाले वार्डो क्रंमाक 42 से 47 तथा 56 से 68 तक कुल 19 वार्डो का निर्वाचक नामावली कार्यक्रम को 14 नवम्बर 2024 तक स्थगित किया गया है। 18 नवंबर से 22 नवंबर तक पुनः दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर 6 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होना है।
- -बच्चों के सही पोषण और देखरेख के लिए उमंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन-मंत्री ने बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील कीरायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, इसमें वे बच्चे भी शामिल है, जिन्हें विभिन्न कारणों से संस्थाओं में रहना पड़ रहा है। संस्थाएं उन बच्चों का घर नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास परिवार और समाज के बीच रहकर ही हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 में गैर संस्थागत देखरेख का समावेश किया गया है।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आज रायपुर के स्थानीय होटल में आयोजित पोषण देखरेख कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं पोषक परिवार नेटवर्क पर कार्यशाला उमंग का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पोषण देखरेख ब्रोशर का विमोचन एवं वीडियो जारी की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पोषण देखरेख (फॉस्टर केयर) कर रहे पोषक परिवारों को भी सम्मानित किया। इस कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में विभाग ने महिलाओं एवं बच्चों के लिये अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग बच्चों को विकास के अवसर देने से प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और अपने समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पोषण देखरेख (फॉस्टर केयर) संस्था के बाहर बच्चों की देखरेख का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ‘‘मिशन वात्सल्य’’ के तहत जरूरतमंद और संरक्षण वाले बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए गैर नातेदार परिवार में अस्थाई देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था की जाती है। इससे पोषक परिवार में जहां उत्साह, उमंग का संचार होता है। वहीं बच्चों को समुचित विकास का पूरा मौका मिलता है। इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये प्रत्येक नागरिक को संवेदनशील और सहयोगी होना होगा। उन्होंने अपील कि है कि समाज के सभी वर्ग, स्वयं-सेवी संस्थाएं, सरकार के साथ बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके विकास के अवसर उपलब्ध कराने एकजुट होना होगा, जिससे एक योग्य नागरिक और सशक्त भारत का निर्माण हो सके।महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लास, उम्मीद, उजियार, उमंग और उदय कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 112 बाल देखरेख संस्थायें संचालित हैं, जिनमें से 33 विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरणों में 125 बच्चे निवासरत हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 56 बच्चों को विभिन्न परिवारों में दत्तक ग्रहण के माध्यम से पुर्नवासित किया है। 76 बाल देखरेख संस्थाओं में 2112 बच्चें निवासरत हैं, इनमें 61 बच्चे पोषण देखरेख कार्यक्रम हेतु चिन्हांकित किए गए हैं। राज्य में 22 बच्चें पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत निवास कर रहे है एवं प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) कार्यक्रम के अन्तर्गत 1080 बच्चों को लाभ दिलाया जा रहा है।कार्यक्रम में संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री तूलिका प्रजापति, बाल संरक्षण विशेषज्ञ यूनिसेफ दिल्ली श्री प्रभात कुमार, श्री नंदलाल चौधरी संयुक्त संचालक, सुश्री वसुंधरा, सुश्री बिभूति दुग्गर, श्री रामशरण चौकसे सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं पोषक परिवार उपस्थित थे।
- -जगदलपुर के सेमरा में 8.20 करोड़ की लागत से बना है ट्राईफूड पार्करायपुर ।जगदलपुर के ग्राम सेमरा में स्थित ट्राईफूड पार्क के संचालन के संबंध में आज आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्रायफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्री आशीष चटर्जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्रायफेड श्री आशीष चटर्जी ने बताया कि ट्रायफेड द्वारा 8.20 करोड़ की लागत से जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में ट्राईफूड पार्क तैयार कर लिया गया है उक्त प्लांट सेमरा ग्राम, जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है इसका सकल क्षेत्रफल लगभग 21.55 एकड़ है, जिसमें 4.36 एकड़ में प्लाट स्थापित है।उल्लेखनीय है कि जगदलपुर बस्तर में ट्रायफेड द्वारा स्थापित यह फूड पार्क वनोत्पाद की एक प्रमुख प्रसंस्करण इकाई है, जिसमें वनधन केन्द्रों एवं स्थानीय जनजाति कृषकों से कच्ची सामग्री (विशेषकर लघु वनोपज) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लेकर उसका प्रसंस्करण कर उत्पादन, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग किया जाएगा। इस फूड पार्क के व्यवस्थित संचालन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।बैठक में सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, उप सचिव श्री बी.के. राजपूत, उप राज्य कार्यक्रम निर्देशक, छत्तीसगढ़, आदिवासी विकास समिति, रायपुर श्री अनुपम त्रिवेदी, जी.एम. ट्रायफेड श्री संयम कश्यप एवं रीजनल मैनेजर, ट्रायफेड, रायपुर श्री पी.एम. खदाने उपस्थित थे।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती इरा झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री साय ने कहा है कि उन्होंने देश के अनेक प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया, उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
-
रायपुर/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षाओं (KASL23) का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 (रविवार) को दो पालियों में किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवश स्थगित किया गया है।













.jpg)
.jpg)

.jpg)




.jpg)



.jpg)

.jpg)