- Home
- छत्तीसगढ़
- अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष का पंजाब प्रवासरायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने पंजाब प्रवास में पंजाब-हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने जनजागरण अभियान एवं तर्कशील आंदोलन पर चर्चा भी की। डॉ. दिनेश मिश्र के साथ बैठक में तर्कशील पत्रिका के संपादक गुरमीत सिंह अंबाला, तर्कशील टीवी के निर्देशक डॉ. मजीद आजाद, तर्कशील संस्था, हरियाणा के कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह, तर्कशील सोसायटी पंजाब के समन्वयक जसवंत सिंह, चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मलिक आदि शामिल रहे। इसमें सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ अभियान पर विचार विमर्श हुआ। डॉ. दिनेश मिश्र ने उन्हें छत्तीसगढ़ में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी और किताबें भेंट की। गुरमीत सिंह ने पंजाब से प्रकाशित पत्रिका तर्कशील तथा मनोज मालिक ने स्वलिखित किताबें भेंट की। इस दौरान वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
- बिलासपुर/ जिला पंचायत के सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप अग्रवाल ने दूसरे चरण के मतदान के सारणीकरण के बाद जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। दूसरे चरण में 20 फरवरी को बिल्हा विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। इनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से अनुसुइया जागेंद्र कश्यप ग्राम गढ़वट रतनपुर, क्रमांक 2 से राजेश सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक 3 से स्मृति त्रिलोक श्रीवास, रमतला बिलासपुर, क्रमांक 4 से अनीता राजेंद्र शुक्ला कृष्णा नगर, बेलगहना और क्षेत्र क्रमांक 5 से गोविंद राम यादव ग्राम बरतोरी बिल्हा शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक भी उपस्थित थे।
-
- भारत ने शानदार प्रदर्शन किया:किरण सिंह देव
रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भारतीय टीम की शानदार जीत पर उन्हें बधाई प्रेषित की है और कहा कि भारत ने पाकिस्तान को हराकर भारत वासियों को बहुत बड़ी खुशी दी है।भारत के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी आज देश में जश्न मना रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान होस्ट कर रहा है लेकिन इस पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर कर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्री देव ने कहा है कि भारतीय टीम जब-जब अच्छा प्रदर्शन करती है जब तक भारतवासी जश्न में डूब जाते हैं लेकिन पाकिस्तान को हराने का अपना एक अलग मजा है आज की जीत में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिला दी। मैं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रदेशवासियों की तरफ से शानदार जीत की बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूं।
- रोटेशन पर साप्ताहिक अवकाश मिलेगा, 8 घंटे की कार्यावधि निर्धारित, हर महीने एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश भीबिलासपुर/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए राहत का पिटारा खोला है। राज्य शासन द्वारा उनके लिए आठ घंटे की कार्यावधि निर्धारित करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश और महीने में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने के संबंध में नए दिशा-निर्देश सभी नगरीय निकायों को जारी किए हैं। साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगरीय निकायों में लागू "मिशन क्लीन सिटी" के तहत निर्मित अधोसंरचना तथा स्वसहायता समूहों के संचालन एवं संधारण के लिए वर्ष 2016 में जारी निर्देशों को संशोधित कर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नए दिशा-निर्देश रायपुर, भिलाई और रिसाली को छोड़कर शेष सभी नगर निगमों तथा सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लागू होंगे। निकायों में कार्यरत् विभिन्न स्वसहायता समूहों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगर निगम आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर नए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सभी क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को समय-समय पर निकायों का भ्रमण कर इन निर्देशों का पालन किया जाना प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार स्वच्छता दीदियों/सफाई मित्रों की कार्यावधि आठ घण्टे निर्धारित की गई है। निकाय सुविधानुसार प्रातः छह बजे से दोपहर तीन बजे (एक घण्टे का भोजन अवकाश मिलाकर) या प्रातः सात बजे से शाम चार बजे तक कार्यावधि निर्धारित कर सकते हैं। विशेष अवसरों के अतिरिक्त निर्धारित कार्यावधि से अधिक कार्य कराया जाना प्रतिबंधित होगा। निकायों में प्रत्येक स्वच्छता दीदी/सफाई मित्र का कार्य रोस्टर स्वसहायता समूह द्वारा इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि प्रत्येक सदस्य को रोटेशन आधार पर एक साप्ताहिक अवकाश अनिवार्यतः प्राप्त हो सके। नगरीय निकायों को इस बात का ध्यान रखने कहा गया है कि सभी सदस्यों का साप्ताहिक अवकाश एक ही दिन न पड़े, जिससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान का कार्य प्रभावित न हो, तथा मणिकंचन केन्द्र में कचरे का जमाव न होने लगे।राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत् सभी सदस्यों का पंजीयन श्रम विभाग के पोर्टल पर अनिवार्यतः कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जीवन बीमा, मेडिकल क्लेम आदि का सम्पूर्ण लाभ सभी सदस्यों को दिलाने निकाय प्रमुख को प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने को कहा है।परिपत्र में कहा गया है कि मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नियोजित मानव बल का कार्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान की कार्यवाही करना है। किंतु कुछ निकायों द्वारा इनसे स्ट्रीट स्वीपिंग, नाली सफाई एवं अन्य प्रकृति के कार्य कराए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को निर्देशित किया है कि मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नियोजित स्वच्छता दीदी/सफाई मित्रों से योजना के दिशा-निर्देशों के अतिरिक्त अन्य प्रकृति के कार्य कराए जाने पर पूर्णतः प्रतिषेध होगा। निर्देशों के उल्लंघन पर जिम्मेदारी का निर्धारण कर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।नगरीय प्रशासन विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नियोजित सभी मानव बल का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में अनिवार्यतः कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक तीन माह में सभी सदस्यों का ब्लड टेस्ट, थॉयरॉइड टेस्ट, बीपी व शुगर टेस्ट, यूरीन टेस्ट, यूरीन कल्चर, यूरिक एसिड, एल्यूमिन टेस्ट, एलडीएच टेस्ट, टोटल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट, वीएचडीएल टेस्ट एवं टीएचएस टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय के निकाय जिले के अन्य निकायों से समन्वय कर कैम्प प्लान तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।राज्य शासन ने स्वच्छता दीदियों/सफाई मित्रों के हितों को ध्यान रखते हुए माह में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है। हर एसएलआरएम माहवार प्रत्येक सदस्य के अवकाश का लेखा-जोखा संधारित करते हुए रजिस्टर में इंद्राज करेंगे तथा कटौती की गई राशि से ही वर्ष में एक बार राशि उपलब्धता के आधार पर बोनस राशि यथासंभव प्रदान की जाएगी या प्रत्येक सेंटर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सदस्य को विशेष दिवस पर इस राशि से सम्मान स्वरूप राशि या पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।मिशन क्लीन सिटी के तहत नए निर्देशों के मुताबिक एसएलआरएम सेंटर्स (मणिकंचन केन्द्र) तथा उसकी सामग्री की मरम्मत व संधारण निकाय द्वारा मरम्मत व संधारण मद अंतर्गत जारी राशि से किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में वृहत मरम्मत कार्य की आवश्यकता पड़ने पर पृथक से राशि सुडा (SUDA) द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर गुण-दोष के आधार पर प्रदान किया जाएगा। एसएलआरएम सेंटर्स के लिए नियुक्त सुपरवाइजर निकाय के नियमित कर्मचारी या स्वसहायता समूह के सदस्य होंगे। अन्य प्लेसमेंट कर्मचारी/स्वच्छता कमाण्डो आदि सुपरवाइजर नहीं बनाए जाएंगे। ट्रायसायकिल रिक्शा, मिनी टिप्पर आदि की मरम्मत का कार्य सुपरवाइजर द्वारा कराया जाएगा तथा निकाय द्वारा सुपरवाइजर को मरम्मत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके लिए वार्षिक अधिकतम एक लाख रुपए तक के भुगतान के लिए यूजर चार्ज की राशि का उपयोग किया जा सकेगा।*सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए दिए जाएंगे विभिन्न सामग्री*राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार मणिकंचन केन्द्रों में सफाई मित्रों को सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए विभिन्न सामग्रियां निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सफाई मित्रों को हर वर्ष पहचान पत्र, पुरूषों की वर्दी के लिए हरे रंग की दो टी-शर्ट, महिलाओं की वर्दी के लिए दो साड़ियां, दो एपेरन और एक रेनकोट प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर तीन महीने में चार जोड़ी रबर के दस्ताने और चार जोड़ी कपड़े के दस्ताने, प्रत्येक दो माह में छह जोड़ी मोजे और छह मास्क, हर छह महीने में दो जोड़ी कपड़े के जूते और दो टोपियां दी जाएंगी। कंपोस्ट शेड में काम करने वाले सफाई मित्रों को प्रति वर्ष एक जोड़ी गमबूट भी प्रदान किए जाएंगे।
- बिलासपुर/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी/जिला पदेन आयुक्त डॉ. अनिल कुमार तिवारी और राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति 22 फरवरी 2025 को विश्व स्काउट के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्म जयंती को चिंतन दिवस के रुप में मनाया गया।पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उ. माध्य. वि., बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में "विश्व चिंतन दिवस" के अवसर पर "हमारी कहानी" थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजन में चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता जैसे कई रचनात्मक गतिविधियाँ का आयोजित की गईं, जिनमें स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी विचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी रहें।अध्यक्षता श्री मनीष गुप्ता विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार यादव , डॉ नवनीत कौशिक,श्री राजेश पाण्डेय के , प्राचार्य श्रीमती कल्पना दुबे के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्य मुख्य आयुक्त जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्काउट ,गाइड रोवर्स और रेंजर्स का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न शिविरों के प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरला दुबे ने किया और कार्यक्रम का आभार व्यक्त श्री संतोष कुमार त्रिपाठी STC स्काउट ने किया।कार्यक्रम के समापन पर, प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन प्रतिभागियों को दिए गए जिन्होंने "हमारी दुनिया" विषय पर अपनी अद्भुत कला और लेखन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव ,लता यादव, संयुक्त सचिव शत्रुहन सूर्यवंशी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, स्काउटर बांके बिहारी दुबे, सूर्यकांत खूंटे, शिवा यादव,शिव साहू, रामेश्वर धुरी गाइडर पुष्पा शर्मा ,सस्मिता शर्मा , कल्पना सिंह, डॉ भारती दुबे, किरण बाला पांडे, रश्मि तिवारी ,रत्ना कश्यप,रत्ना दास, स्वाति हार्डिकर,डॉ पूनम सिंह लक्ष्मी बृजवासी संध्या तिवारी मिंदु साण्डे, रागिनी चौधरी,रश्मि गुप्ता, शोभा जयसवाल, आराधना लिंकन, कामिनी सोनी, शशिकला साहू, सुयश दुबे, निशा साहू स्काउट गाइड रोवर रेंजर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
-
रायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में आवासहीन परिवारो को किफायती दर पर स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन नगरीय निकायों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है और पात्रतानुसार नागरिकों को आवास योजना के तहत उपलब्ध करवाये जा रहे हैँ । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ‘‘मोर मकान मोर आस ‘‘ के तहत आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के चतुर्थ तल सामान्य सभा कक्ष में मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदलसिवनी, कचना स्थल के 180 परिवारो को आवास आबंटन किया गया। आवासो का आबंटन समस्त हितग्राहियों प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े, प्रभारी सहायक अभियंता श्री अमित बोस, उप अभियंता सुश्री मानसी सिंघानिया की उपस्थिति में लाॅटरी पद्धति से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत कुल 11044 मकान स्वीकृत है। जिसमें से 8986 मकानो का आबंटन पूर्ण कर हितग्राहियो को हितग्राही अंशदान की राशि पूर्ण रूप से जमा करने उपरांत सर्वसुविधायुक्त मकान का पजेशन दिया जा रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसियों को 02 वर्ष की अवधि तक निर्मित आवासों में आने वाले लीकेज, सीपेज, पेंटिग, प्लास्टर क्रैक एवं अन्य समस्याओं का सुधार करना होगा। हितग्राहियों को पजेशन देने के पूर्व हितग्राहियो द्वारा आबंटित आवास का संपूर्ण निरीक्षण किया जाता है, तत्पश्चात मकान का पजेशन लिया जाता है।
-
मतदान केंद्र आगमन पर मतदान दलों का हुआ स्वागत
बालोद/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को गुण्डरदेही और गुरुर विकासखंड में मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को रवाना किया गया है। जिले के गुण्डरदेही और गुरुर विकासखंड में मतदान दल सकुशल अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गए हैं। मतदान केंद्र आगमन पर मतदान दलों का स्थानीय कर्मचारियों द्वारा फूलमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। -
सारणीकरण के उपरांत की गई विजयी प्रत्याशियों की घोषणा
बालोद/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने आज त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद के सदस्य पद हेतु नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री कौशिक ने सारणीकरण के उपरांत विजयी प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा करने के पश्चात् जिले के बालोद विकासखंड के नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा मौजूद थे। -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओ को एप्प के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में दी गई। जिसमें भिलाई शहर में निवासरत नागरिको को स्वच्छता से जोड़ने हेतु कैसे जागरूक हो इसके बारे में बताया गया। साथ निगम के अधिकारी कर्मचारियो को भी इस एप्प के बारे में बताकर उनसे फीड बैक लिया जाना है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का एप्प शासन के दिशा-निर्देशो के अनुसार बनाया गया है। जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग प्राप्त हो सके।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी/कर्मचारियो को भिलाई शहर के स्वच्छता रैकिंग को बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली, प्रचार-प्रसार, डोर-टू-डोर, मुनादी, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने की समझाइस इत्यादि प्रमुख कार्य इसमें शामिल किया गया है। निगम के साथ मिलकर नागरिक भी स्वच्छता में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करे, इसके लिए सब लोगो को जानकारी दिया जाना है। स्व सहायता समूह की महिलाये घर-धर जाकर इस एप्प के बारे में नागरिको को जानकारी देगें और उनके वार्डो में साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में फीड बैक प्राप्त करेगें। जिससे भिलाई शहर को स्वच्छता रैकिंग में नम्बर 1 बनाया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान मिशन मैनेजर अमन पाटले, सुभम पाटनी, पी.आई.यू. अभिनव ठोकने सहित स्व सहायता समूह की महिलाये अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे। - रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव - 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय व अंतिम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 50 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए जारी कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इसलिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का वादा पूरा किया है और धान की अंतर की राशि बारह हजार करोड़ रुपए भी जारी कर दी है। महतारी का सम्मान करते हुए हमने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक बारह क़िस्त जारी कर दी है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गाँवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य जोरों पर है। उन्होंने कहा कि हम किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों, जरूरतमंदों सभी वर्ग की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।गौरतलब है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के अंतर्गत कल प्रदेश के 50 विकासखंडों में मतदान संपन्न होना है। जिसके परिणाम 24 फरवरी को घोषित होंगे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर निगमों में सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने यह जानकारी दी है।नगर निगमों में सभापति निर्वाचन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूचीबिलासपुर - संतोष पाण्डेय, कोरबा - पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ - ललित चंद्राकर, अम्बिकापुर - शिवरतन शर्मा, चिरमिरी - गोमती साय, रायपुर - धरमलाल कौशिक, धमतरी - मोतीलाल साहू, दुर्ग - संजय श्रीवास्तव, राजनांदगाँव - रूपकुमारी चौधरी और जगदलपुर - नारायण चंदेल।नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूचीरायपुर सम्भाग : आरंग - चंदूलाल साहू, तिल्दा - संतोष उपाध्याय, मंदिरहसौद - ओमप्रकाश देवांगन, अभनपुर - रंजना साहू, गोबरा-नवापारा - अंजय शुक्ला, बलौदाबाजार - जयंती पटेल, भाटापारा - देवजीभाई पटेल, सिमगा - सुभाष तिवारी, गरियाबंद - किशोर महानंद, महासमुन्द - प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बागबाहरा - श्रीचंद सुंदरानी, सरायपाली - अवधेश जैन, दुर्ग सम्भाग : अहिवारा - संदीप शर्मा, अमलेश्वर - राजीव अग्रवाल, कुम्हारी - डॉ. सियाराम साहू, बेमेतरा - प्रदीप गांधी, बालोद - रिकेश सेन, दल्लीराजहरा - शंकर अग्रवाल, डोंगरगढ़ - लाभचंद बाफना, कवर्धा - लोकेश कावड़िया, पण्डरिया - गौरीशंकर श्रीवास, बस्तर सम्भाग : काँकेर - अभिषेक शुक्ला, कोण्डागाँव - डॉ. सुभाऊ कश्यप, नारायणपुर - शालिनी राजपूत, दन्तेवाड़ा - बृजमोहन देवांगन, किरन्दुल - सत्यजीत सिंह चौहान, बड़े बचेली - बैदूराम कश्यप, सुकमा - विधाशरण तिवारी, बीजापुर - लच्छुराम कश्यप, बिलासपुर सम्भाग : रतनपुर - डॉ. खिलावन साहू, बोदरी - गुलाब चंदेल, तखतपुर - दुर्गा महेश्वर, गौरेला - शैलेष शिवहरे(कोरिया), पेण्ड्रा - सुशांत शुक्ला, लोरमी - किशोर राय, मुंगेली - अवधेश चंदेल, सक्ती - जोगेश लाम्बा, जांजगीर-नैला - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चाँपा - विजय अग्रवाल, अकलतरा - विकास महतो, दीपका - राकेश तिवारी, कटघोरा - हर्षिता पाण्डेय, बांकीमोंगरा - दिनेश सिंह, खरसिया - संयोगिता सिंह जूदेव, सरगुजा सम्भाग : जशपुरनगर - निर्मला सिन्हा, सूरजपुर - अम्बिकेश केशरी, बलरामपुर - ओमप्रकाश सिन्हा, रामानुजगंज - अखिलेश सोनी, मनेन्द्रगढ़ - रितेश गुप्ता।नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूचीरायपुर सम्भाग : माना कैम्प - दीपक म्हस्के, कूरा - विकास मरकाम, खरोरा - संजय ढीढी, समोदा - गुलाब टिकरिया, चंदखुरी - संतोष शुक्ला, पलारी - कृष्णा अवस्थी, लवन - विजय केशरवानी, कसडोल - अनिल पाण्डेय, टुण्डरा - गिरधारी बघेल, रोहांसी - महाबल बघेल, राजिम - यशवन्त जैन, फिंगेश्वर - प्रीतेश गांधी, छुरा - योगेश शर्मा, कोपरा - रामकुमार साहू, देवभोग - राजेश साहू, तुमगाँव - विपिन उपवेजा, बसना - चन्द्रहास चन्द्राकर, पिथौरा - प्रीतम दीवान, आमदी - विकल गुप्ता, कुरुद - अर्चना तौबे, भखारा - विजय मोटवानी, मगरलोड - शशि पवार, नगरी - महेन्द्र पण्डित, दुर्ग सम्भाग : धमधा - कांतिलाल बोथरा, पाटन - दिलीप साहू, उतई - मनोज सोनी, डौण्डी - के सी पवार, अर्जुन्दा - यज्ञदत्त शर्मा, डौण्डी लोहारा - राकेश यादव, गुण्डरदेही - प्रीतम साहू, गुरूर - वीरेन्द्र साहू, चिखलाकसा - पवन साहू, बेरला - नथमल कोठारी, साजा - दिलीप सिंह, थानखम्हरिया - दयावन्त बान्धे, देवकर - राजेन्द्र शर्मा, परपोड़ी - नरेन्द्र वर्मा, नवागढ़ - विजय सुखानी, दाढ़ी - ललिता साहू, भिंभौरी - तानसेन पटेल, कुसमी - वल्लभ सिंह ठाकुर, डोंगरगाँव - सौरभ कोठारी, छुरिया - दिनेश गांधी, लालबहादुर नगर - रमेश पटेल, छुईखदान - रामजी भारती, गण्डई - भरत वर्मा, अम्बागढ चौकी - मदन साहू, पिपरिया - कैलाश चन्द्रवंशी, पाण्डातराई - विदेशीराम ध्रुव, बोड़ला - संतोष पटेल, सहसपुर लोहारा - गोपाल साहू, इंदौरी - अनिल सिंह ठाकुर, बस्तर सम्भाग : चारामा - राजीव लोचन सिंह, भानुप्रतापपुर - किरण उसेण्डी, अन्तागढ़ - टिकेश्वर जैन, पखांजूर - सतीश लाटिया, केशकाल - दीपेश अरोरा, फरसगाँव - गोपाल दीक्षित, बस्तर - विनायक गोयल, गीदम - मुकेश शर्मा, बारसूर - नन्दलाल मूडामी, दोरनापाल - लीलाधर राठी, बिलासपुर सम्भाग : बिल्हा - प्रदीप कौशिक, कोटा - अवधेश अग्रवाल, मल्हार - तिलक साहू, मरवाही - संदीप जायसवाल, पथरिया - गुरमीत सलूजा, सरगाँव - राजेन्द्र वैष्णव, बरेला - निश्चल गुप्ता, जरहागाँव - कोमलगिरि गोस्वामी, नया बाराद्वार - गोपी सिंह, अड़भार - मनहरण राठौर, जैजैपुर - कृष्णकान्त चन्द्रा, चन्द्रपुर - कैलाश साहू, डभरा - केशव चन्द्रा, खरौद - चुन्नीलाल साहू, शिवरीनारायण - अमर सुल्तानिया, बलौदा - कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राहौद - नन्दिनी राजवाड़े, नवागढ़ - प्रशान्त सिंह ठाकुर, सारागाँव - संतोष लहरे, नरियरा - ललित माखीजा, पामगढ़ - पुरुषोत्तम शर्मा, पाली - संतोष देवांगन, छुरीकला - आलोक सिंह, बरमकेला - सुभाष जालान, सरिया - कमल गर्ग, बिलाईगढ़ - अमित तिवारी, भटगाँव - रामकृष्ण नायक, सरसींवा - मनोज जायसवाल, पवनी - अमित अग्रवाल, पुसौर - श्रीकान्त सोमावार, किरोडीमलनगर - विवेकरंजन सिन्हा, घरघोड़ा - सत्यानन्द राठिया, धरमजयगढ़ - उमेश अग्रवाल, लैलूंगा - सतीश बेहरा, सरगुजा सम्भाग : कुनकुरी - सुनील गुप्ता, बगीचा - उपेन्द्र यादव, पत्थलगाँव - राजकुमार अग्रवाल, कोतबा - नरेश नन्दे, लखनपुर - डी के पूरिया, सीतापुर - अभिमन्यु गुप्ता, विश्रामपुर - राजेश महलवाला, जरही - सत्यनारायण सिंह, भटगाँव - लाल संतोष सिंह, प्रतापपुर - शशिकान्त गर्ग, राजपुर - धनंजय मिश्रा, कुसमी - गौरीशंकर अग्रवाल, वाड्रफनगर - अनूप सिन्हा, झगराखाण्ड - कृष्णबिहारी जासवाल, खोंगापानी - जमुना पाण्डेय, नई लेदरी - डमरू बेहरा, जनकपुर - राहुल सिंह, पटना - पंकज गुप्ता।
- -धमधा विकासखंड के 308 मतदान केंद्रों में 23 फरवरी को होगा मतदान-एडीएम ने मतदान वितरण कार्यों और व्यवस्था का लिया जायजादुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एडीएम श्री अरविन्द एक्का ने आज मतदान सामग्री वितरण केन्द्र चंदूलाल चंद्राकार शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय धमधा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश मिरी, एसडीएम धमधा श्री सोनाल डेविड, एसडीएम भिलाई श्री महेश सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।मतदान दल ने सुबह से ही सामग्री वितरण केन्द्र पहुंचकर मतदान सामग्री को प्राप्त किया और बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर रूट अनुसार वाहन से अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को जिले के विकासखण्ड धमधा में 119 पंचायत के 308 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। धमधा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के 167733 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 4 जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्ति पश्चात मतों की गणना पीठासीन व की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने सौजन्य भेंट की। श्री शर्मा ने 24 फरवरी 2025 से विधानसभा के बजट सत्र प्रारंभ होने की जानकारी दी।
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में एसजीएस शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि शर्मा और डॉ कमलेश ठक्कर द्वारा लिखित ‘‘रिन्यूएबल सोर्सेस ऑफ़ एनर्जी पुस्तक का विमोचन किया।
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका से यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक ब्रम्हकुमारी सविता दीदी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री डेका को शिवरात्रि पर्व के अवसर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बी. के रश्मि, बी. के. पूर्णिमा, मनीष दूधवानी उपस्थित थे।
- रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भानसोज स्थित कबीर आश्रम में आसन्न 24 फरवरी से दो दिनी प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया है । प्रवचनकर्ता बुरहानपुर कबीर निर्णय मंदिर के युवा संत गुरुमुख साहेब जी होंगे । प्रवचन का समय अपराह्न 3 बजे से संध्या 5.30 बजे निर्धारित किया गया है । यह जानकारी कबीर आश्रम भानसोज के संत गुरुपालन साहेब जी ने दी है ।
- रायपुर/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान कल 23 फरवरी को जिले के गुण्डरदेही और गुरुर विकासखण्ड में संपन्न होगा। जिसके लिए आज संबंधित विकासखंड मुख्यालयों में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
- त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण में 2 लाख 44 हजार 370 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग23 फरवरी को सुबह 7 बजे से रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर में होगा मतदानबलरामपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिसके अंतर्गत रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी 2025 को मतदान होना है। मतदान के लिए मतदन दलों को मतदान सामग्री का वितरण क्रमशः शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर से किया गया। तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायतों में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। गौरतलब है कि वाड्रफनगर में 95 और रामचंद्रपुर में 94 पंचायतों में मतदान होना है जिसके लिए क्रमशः 221 एवं 256 मतदान केंद्र कुल 477 मतदान केन्द्र बनाये गए है। जिसके लिए मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें रामचंद्रपुर में 1076 एवं वाड्रफनगर में 932 कुल 2008 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पंचायत निर्वाचन अंतर्गत दोनों जनपद क्षेत्र अंतर्गत कुल 2 लाख 44 हजार 370 मतदाता है। जनपद पंचायत क्षेत्र रामचंद्रपुर में मतदाताओं की संख्या 01 लाख 25 हजार 897 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 63 हजार 748 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 62 हजार 142 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 07 है। जनपद पंचायत क्षेत्र वाड्रफनगर में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 473 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 59 हजार 559 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 58 हजार 914 है। ज्ञातव्य है कि जिले में कुल 5 लाख 43 हजार 145 मतदाता हैं। जिसमें कुल 2 लाख 71 हजार 147 पुरुष एवं 2 लाख 71 हजार 990 महिला मतदाता हैं। तथा तृतीय लिंग के 08 मतदाता है। जिसमें से पहले एवं द्वितीय चरण में 2 लाख 98 हजार 775 मतदाताओं ने अपना मत दे चुके हैं।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
-
दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 द्वारा पालना केन्द्र में क्रेश सहायिका के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 6 मार्च 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 में आमंत्रित किया गया था। आवेदन नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा रोड भिलाई 03 में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र विद्युत मंडल भिलाई 3 वार्ड क्रमांक 7 एवं सिरसाकला क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 36 में क्रेश सहायिका की भर्ती की जानी है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। क्रेश सहायिका पद हेतु आवेदिका जिनका अंकसूची में ग्रेड (श्रेणी) अंकित है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधान पाठक/प्राचार्य से सत्यापित अंकसूची संलग्न करें। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। पालना केन्द्र में क्रेश सहायिका की भर्ती हेतु यदि विभाग स्तर से कोई संशोधन या दिशा निर्देश में परिवर्तन किया जाता है तो विभागीय निर्देशानुसार भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। क्रेश सहायिका पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा -
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर द्वारा 03 से 10 मार्च 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संभाग मुख्यालय दुर्ग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की विभागीय परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु संस्थान के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी विभागीय परीक्षा के लिए संचालन हेतु 03 से 10 मार्च तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 04 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर संभाग आयुक्त कार्यालय को सूचित करने कहा है।
-
टिकाऊ विद्युत नवाचार पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन
रायपुर। प्रदेश और देश में तेज विकास और विकसित भारत के निर्माण की पहली शर्त पर्याप्त बिजली की उपलब्धता और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता होगी। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए नई टेक्नोलॉजी को अपनाने की चुनौती भी है ।जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता समाप्त करने के लिए नवाचार की आवश्यकता है। साथ ही डेटा सुरक्षा व साइबर सुरक्षा को नई चुनौतियों के रूप में देखा जाना चाहिए। उक्ताशय के विचार ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने ‘‘नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी इनोवेशन कॉन्क्लेव’’ में व्यक्त किए।इस कॉन्क्लेव का आयोजन रायपुर में एक स्वतंत्र मीडिया संस्था द्वारा किया गया था। जिसमें भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं, विभिन्न राज्यों के ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि तथा निजी संस्थाएं शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि बिजली के बिना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना नहीं कर सकते। जिस गति से बिजली की प्रति व्यक्ति खपत बढ़ रही है, उसी तेजी से हमें बिजली के उत्पादन, पारेषण और वितरण प्रणाली को बढ़ाना होगा। हमें नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए बिजली की लागत में कमी करने काम करना होगा। जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो हम छत्तीसगढ़ में 10 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी राष्ट्रीय संयुक्त उपक्रमों के सहयोग से यह लक्ष्य पूरा करेगी। निजी क्षेत्र को भी यहां बहुत अवसर है। प्रदेश में उत्पादन से लेकर पारेषण और वितरण क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए दो लाख करोड़ रूपए का निवेश होगा। हम वैकल्पिक उत्पादन हेतु सौर ऊर्जा, पंप स्टोरेज प्लांट और बैटरीज स्टोरेज प्लांट की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम जैसी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करना होगा। क्रेडा के सीईओ श्री राणा ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हमने कृषि पंपों के ऊर्जीकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भविष्य में हम सोलर विलेज बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने विद्युत उत्पादन की नई परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उत्पादन परियोजनाओं की चुनौतियों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विषय विशेषज्ञों से समस्याओं के हल के संबंध में विमर्श तेज करने की अपील की ताकि न्यूनतम समय में नए बिजलीघर स्थापित किए जा सके और उनमें अक्षय स्त्रोतों की प्रमुखता हो। पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के समय से लेकर अब तक पारेषण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता 7 गुना से अधिक बढ़ गई है। वर्तमान में हमारी पारेषण प्रणाली काफी मजबूत है, इसे और सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने कहा कि आज सुबह हमारी पीक डिमांड 6000 मेगावाट को पार कर गई, जिसमें हमने कुशलतापूर्वक आपूर्ति करने में सफलता प्राप्त की। हमें भविष्य की जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता विस्तार करने होगा ताकि उपभोक्ताओं तक 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सके। कॉन्क्लेव में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, सीईए, राज्य विद्युत विनियामक आयोग, एनटीपीसी, आरईसी, एसजेवीएन के साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, ओडीशा राज्यों की राज्य पॉवर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पांच सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। जिसमें नवीकरणीय एवं टिकाऊ ऊर्जा (रिन्यूएबल एंड सस्टेनेबल एनर्जी), विद्युत उत्पादन क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने पैनल डिस्कशन किया। इसमें सीईएससीएल प्रबंध निदेशक (उत्पादन) के श्री बृजेश सिंह, नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के पूर्व सदस्य श्री एमएलपीके सिंह ने भाग लिया। उन्होंने विद्युत उत्पादन की लागत में कमी लाने और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार पर बात रखी। इसी तरह डिजिटल ट्रांसफार्मेशन इन संस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम डाटा, सायबर सिक्युरिटी, भारत में ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली तथा ऊर्जा क्षेत्र में वित्तीय एवं विनिवेश पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुबई से आए साइबर एक्सपर्ट श्री निखिल महादेश्वर, एनर्जी एफिसिएंसी सर्विस के श्री वेद प्रकाश डिंडौरे सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। एपेक मीडिया की संघमित्रा मोहंती ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आभार प्रदर्शन पॉवर कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्रा ने किया। - राष्ट्रीय स्तर पर होगा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित लाइनमेन का सम्मानरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कार्यरत विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को रेखांकित करने तथा उनके कल्याण हेतु विविध आयोजन करने हेतु 4 मार्च 2025 को लाइनमेन दिवस आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है।भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी करते हुए प्रत्येक राज्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमेन के नाम भी मंगाए गए है जिनमें से चयनित लाइनमेन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर लाइनमेन दिवस मनाए जाने की पहल की गई थी। वर्ष 2025 को पांचवां लाइनमेन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आंधी, तूफान, बारिश तथा लू के थपेड़ों के बीच कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करते हुए विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने वाले लाइनमेन की सेवाओं के संबंध में जन-जागरण किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ताओं को लाइनमेन की सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। लाइनमेन के सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा के उपाय भी किए जाएंगे।प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रीय मुख्यालयों के प्रभारियों तथा अधीनस्थ कार्यालयों से अपील किया है कि लाइनमेन दिवस का आयोजन मैदानी स्तर तक किया जाए।
-
दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर द्वारा 03 से 10 मार्च 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित किया जाना है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर द्वारा विभागीय परीक्षा के सुचारू रूप से संपादन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौपे गये हैं। जिसके अनुसार डिप्टी कलेक्टर दुर्ग श्री हितेश पिस्दा को परीक्षा केन्द्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के सहायक संचालक श्री के.के. शुक्ला को सहायक परीक्ष केन्द्र प्रभारी, नायब तहसीलदार दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी एवं नायब तहसीलदार दुर्ग श्री वसुमित्र दीवान को वीक्षक (इन्व्हीजिलेटर), जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड-3 श्री एस. अभिषेक और जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड-3 श्री लेखू राम पटेल को लिपिकीय कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जिला कार्यालय के भृत्य श्री मेघनाथ साहू और भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय दुर्ग के भृत्य श्री ईश्वरी साहू को उत्तर पुस्तिकाओं का पैकेट तैयार करने, डाक घर जाने एवं अन्य व्यवस्था का दायित्व सौपा गया है। संभाग आयुक्त के आदेशानुसार समस्त अधिकारी-कर्मचारी 03 से 10 मार्च 2025 तक उपायुक्त (रा.) श्री पदुम लाल यादव के निर्देशानुसार कार्य संपादन करेंगे।
-
- धमधा के 119 पंचायत अंतर्गत 308 मतदान केन्द्रों के लिए 22 फरवरी को मतदान दल रवाना होंगे*
शासकीय महाविद्यालय धमधा से मतदान दलों को की जाएगी सामग्री वितरण*दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के धमधा विकासखण्ड में तृतीय चरण का मतदान रविवार 23 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में दुर्ग जिले में तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। रविवार 23 फरवरी को होने वाले तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को शनिवार 22 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय महाविद्यालय धमधा से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण के अंतर्गत 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। धमधा विकासखण्ड में रविवार 23 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 308 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान अधिकारियों के द्वारा मतगणना की जाएगी। तृतीय चरण में पंच-सरपंच के अलावा 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव संपन्न होगा।



.jpg)







.jpg)















