- Home
- छत्तीसगढ़
- -जिला प्रशासन और एनटीपीसी के मध्य हुआ एमओयूबिलासपुर /एनटीपीसी सीपत ने सीएसआर मद से सिम्स में चिकित्सा सुविधा के विस्तार हेतु दिये 2.92 करोड़ रूपए का सहयोग किया है। जिलाधीश कक्ष में सिम्स हेतु जीवन रक्षक उपकरणों के लिए जिला प्रशासन की ओर डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर एवं डा० सामंत सीएमएचओ, एनटीपीसी सीपत के मध्य 2.92 करोड़ रूपये के एम.ओ.यू में हस्ताक्षर किया गया । कलेक्टर अवनीश शरण की मौजूदगी में निष्पादित एमओयू में मुख्य रूप से श्री अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, डा० रमणेश मूर्ति अधिष्ठाता, डॉ. लखन सिंह सिम्स चिकित्सा अधीक्षक सिम्स चिकित्सालय, श्री सत्यकाम एनटीपीसी सीपत, डा० सामंत सीएमएचओ, एनटीपीसी सीपत, एवं श्री व्ही. के. पाण्डेय, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत उपस्थित थे।ज्ञात हो कि कलेक्टर बिलासपुर द्वारा सिम्स चिकित्सालय का विभिन्न अवसरों परनिरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कई विभागों में उपकरणों की कमी की जानकारी दी गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा का विस्तार करने हेतु एनटीपीसी सीपत से सी.एस.आर. मद से 2.92 करोड़ रूपये के उपकरणों की उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये थे। इस राशि से विभिन्न विभागों में आवश्यकतानुसार उपकरणों की खरीदी यथाशीघ्र कर विभागों में प्रदाय किया जायेगा।सिम्स चिकित्सालय में बिलासपुर संभाग के साथ-साथ प्रदेश सहित अन्य समीपवर्ती प्रदेशों से मरीज इलाज हेतु आते हैं। उक्त उपकरण के उपलब्ध हो जाने से सिम्स चिकित्सालय में उच्चतर चिकित्सा सुविधा प्रदाय की जा सकेगी एवं बिलासपुर संभाग के साथ-साथ प्रदेश सहित अन्य समीपवर्ती प्रदेशों के मरीजों को भी लाभान्वित किया जा सकेगा। एन०टी०पी०सी० सीपत द्वारा यह भरोसा दिलाया गया है कि भविष्य में भी इस तरह के कार्य जो मरीजों के इलाज सुविधा से संबंधित होगा, हमेशा सहयोग करता रहेगा। डा० रमणेश मूर्ति अधिष्ठाता ने बताया कि उक्त राशि से खरीदी किये गये उपकरणों के आने से एम०डी० एवं एमबीबीएस के छात्र छात्राओं को चिकित्सकीय अध्ययन हेतु मील का पत्थर साबित होगा। डा० लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इससे दूरस्थ अंचलो के गरीब मरीजों को उच्चतर एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
- -राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से आयोजन-इस वर्ष के महोत्सव का विषय है- ‘एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन’रायपुर। भारत का अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम), जिसे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित किया जाता है, वर्ष 2024 में इसने अपने 25 वर्षों का सफल दौर पूरा कर लिया है । बीआरएम जिसे ‘भारंगम’ के नाम से भी जाना जाता है, विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव है, और इस वर्ष इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से 04 से 09 फरवरी 2025 तक खैरागढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है । इस अग्रणी प्रयास के माध्यम से, एनएसडी पिछले वर्ष की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम, वंदे भारंगम' के आधार पर, बढ़ी हुई अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के साथ महोत्सव की पहुंच का विस्तार कर रहा है ।खैरागढ़ में महोत्सव का उद्घाटन 4 फरवरी, 2025 को शाम 6:00 बजे डॉ. नरेंद्र देव वर्मा ऑडिटोरियम में नर नारी उर्फ थैंकू बाबा लोचनदास नाटक के साथ होगा । इस साल के बीआरएम में अनेक नई पहल पहली बार होने जा रहे हैं, जिसमें इसकी थीम "एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन" भी शामिल है । भारत रंग महोत्सव 2025 का यह नारा रचनात्मक अभिव्यक्ति में एकता और सभी की एकता की भावना से मेल खाता है ।प्रख्यात अभिनेता और एनएसडी के पूर्व छात्र श्री राजपाल यादव को इस वर्ष के लिए 'रंग दूत' (महोत्सव राजदूत) नामित किया गया है । इस वर्ष भारंगम में सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे आदि जैसे विभिन्न समुदायों के साथ रंगमंच भी होगा ।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक, श्री चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा कि "भारत रंग महोत्सव अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक मंच पर एक अनुकरणीय रंगमंच महोत्सव बन गया है । इसने न केवल दुनिया भर के रंगमंच प्रदर्शनों के लिए एक मंच के रूप में काम किया है बल्कि इसने विभिन्न पारंपरिक प्रदर्शन कला रूपों के समामेलन के अवसर भी प्रदान किए हैं ।" श्री राजपाल यादव ने कहा कि '1997 में एक छात्र के रूप में स्नातक होने के बाद भारंगम 2025 के लिए रंगदूत के रूप में एनएसडी में वापस आना, ऐसा लगता है जैसे जीवन का पूरा चक्र पूरा हो गया है । जैसा कि मैं सिनेमा में 25 साल मना रहा हूं, मैं इस अविश्वसनीय सभा का हिस्सा बनकर बहुत अभिभूत हूं ।राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष, प्रोफेसर भरत गुप्ता ने बताया कि रंग महोत्सव 2025 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की 65वीं वर्षगांठ और एनएसडी रिपर्टरी कंपनी की 60वीं वर्षगांठ भी मना रहा है । उन्होंने आगे कहा कि 'एक रंग, श्रेष्ठ रंग' को अपनाना इस संदेश की परिणति है कि रंगमंच कहानी कहने की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से सीमाओं को पार करते हुए हम सभी को एकजुट करता है ।बीआरएम 2025, जो 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक 20 दिनों की अवधि तक आयोजित किया जाएगा । इसमें भारत के अलावा विभिन्न 09 देशों के 200 से अधिक अनूठे प्रोडक्शन होंगे, जिन्हें भारत के 11 स्थानों पर और विदेशों में 02 स्थानों, काठमांडू और कोलंबो में प्रदर्शित किया जाएगा । इस महोत्सव में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समूह- रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका से हैं ।महोत्सव में दिल्ली केंद्र के अलावा, भारतीय उपस्थानों में अगरतला, अहमदाबाद, बठिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, गोवा, गोरखपुर, जयपुर और रांची सहित खैरागढ़ शामिल हैं ।
- रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है।विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था।अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था। सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।
- -पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में दी गई श्रद्धांजलिरायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री श्रीमोहन शुक्ला का आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ। इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।श्री श्रीमोहन शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। श्री शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में जोन क्रं. 03 पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने प्रातः 6 बजे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय पहुंच गये। वहां पर कर्मचारियो की उपस्थिति उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो का जांच किये। इसके साथ ही वार्ड 36 सूर्य नगर में जर्जर सुलभ शौचालय, साफ-सफाई, पानी व्यवस्था ठीक करने एवं वार्ड 30 प्रगति नगर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का संधारण शीध्र कराने को कहे।आयुक्त पाण्डेय ने जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र के सुपेला शीतला तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब, नक्टा तालाब, सीमेंटीकरण सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण आदि सभी जगह पहुंच कर साफ-सफाई, निर्माण, संधारण कार्यो को समय अवधि में पूरा करने के लिए जोन आयुक्त येशा लहरे को निर्देशित किये। इसके साथ ही सभी तालाबो का सीमांकन राजस्व विभाग के सहयोग से समय अवधि में पूर्ण करने को कहे। जो लोग तालाबो के किनारे अतिक्रमण किये है, उन्हे हटाया जा सके। कुछ लोगो द्वारा तालाब के किनारे शासकीय जमीनो पर अवैघ कब्जा किया गया है। तालाबो की पैमाईस के बाद यह ज्ञात हो सकेगा, कि तालाब का पूरा क्षेत्रफल कितना है। अवैध कब्जाधारियो को नोटिस देकर हटाया जा सकेगा, उसी के आधार पर चैहददी निर्धारित हो जायेगी। यह भी ज्ञात हो जायेगा कि तालाब की लम्बाई चैंड़ाई कहां से कहां तक है, उसका बोर्ड लगाया जा सके।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे, जोन सुपरवाईजर अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
बिलासपुर / नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय मल्टीपर्पज स्कूल दयालबंद में 30 एवं 31 जनवरी को और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री उमावि में 30 जनवरी को प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। प्रथम पाली में सवेरे 10 से डेढ़ बजे और दूसरी पाली 2 से साढ़े 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 450 कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा इन्हें प्रशिक्षण दियाजाएगा। मल्टीपर्पज स्कूल में इन दो दिनों में 1800 मतदान कर्मियों के और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में एक दिन में 900 कर्मियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। बिलासपुर सहित सभी 7 नगरीय निकाय में ड्यूटी लगने वाले मतदान दलों के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रथम प्रशिक्षण में मतदान दलों को ईव्हीएम एवं मतपेटी दोनों माध्यमों से मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में निकायवार नियुक्त सेक्टर ऑफिसर भी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी मतदान दलों से प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होकर मतदान कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से सीखने के निर्देश दिए हैं। -
रायपुर ।आज लगातार पांचवें दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया. आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार पांचवें दिन डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग श्री अमित सरकार, नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अबरार खान सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 9 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर रायपुर में मोवा ओवरब्रिज से लेकर दुबे कॉलोनी मोवा मुख्य मार्ग के क्षेत्र को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 50 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण मोवा ओवरब्रिज मुख्य मार्ग क्षेत्र से दुबे कॉलोनी मोवा मुख्य मार्ग क्षेत्र तक हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का लोकहितेषी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.
- रायपुर । चेन्नई में आयोजित रेडियोलॉजी की 23वीं एशियाई महासागरीय कांग्रेस (AOCR 2025) और भारतीय रेडियोलॉजिकल और इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) के 77वें वार्षिक सम्मेलन में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉक्टरों एवं रेजिडेंट्स ने हिस्सा लेकर चिकित्सा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इंटरनेशनल कांफ्रेंस में विभाग के डॉक्टरों का यह गरिमामय प्रतिनिधित्व डीन डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और विभागाध्यक्ष डॉ. एसबीएस नेताम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दो संकायों, 3 मौखिक शोध पत्रों और 9 पोस्टर प्रस्तुति के साथ हुआ। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉ.(प्रो.) आनंद जायसवाल ने इनफर्टिलिटी :ओव्यूलेशन और कार्यान्वयन में कलर डॉपलर की भूमिका पर वैज्ञानिक सत्र में व्याख्यान दिया। आईआरईपी के राष्ट्रीय सीएमई के सफल आयोजन के लिए डॉ. आनंद जायसवाल को पुरुस्कृत किया गया।एशियन ओसियन कांग्रेस ऑफ़ रेडियोलॉजी की इस वर्ष की थीम थी - क्लिनिकल रेडियोलॉजी डिकोडेड - सर्जन की तरह देखें: फिजिशियन की तरह सोचें। इस सम्मेलन में रेडियोलॉजिस्ट और रेसिडेंट्स ने विभिन्न वैज्ञानिक कार्यशालाओं के माध्यम से अपनी अंतर्दृष्टि साझा की।
- रायपुर। मॉडल ब्लड बैंक, पैथोलॉजी विभाग चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के तकनीकी सहयोग से अग्रवाल सभा छत्तीसगढ़ और मानव सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को मरीन ड्राईव, तेलीबांधा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वस्फूर्त होकर 110 युवा स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्दान किया। इसी दिन मॉडल ब्लड बैंक ने एक दूसरा रक्तदान शिविर एफ.सी.सी., लाखेनगर चौक में भी आयोजित किया, जिसमें 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त अम्बेडकर अस्पताल में थैलेसिमिया और सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों को निःशुल्क व अन्य जरूरतमंद मरीजों को 24 घंटे उपलब्ध कराया जाता है।इस अवसर पर पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष, डॉ. अरविन्द नेरल ने रक्तदान की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा कि रक्तदान करना शारीरिक रूप से बहुत सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे हम 3 से 4 मरीजों के जान बचाने की मानसिक संतुष्टि हासिल कर सकते हैं, जो अनमोल है। उन्हो शिविर स्थल पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि ऐसे शिविर आयोजित करने के लिये उनसे संपर्क किया जा सकता है ताकि न सिर्फ ब्लड बैंक में बल्कि दूरस्थ अन्यत्र क्षेत्रों में भी मोबाईल ब्लड बैंक वाहन से रक्तदान शिविर आयोजित किये जा सकते हैं। इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. अविरल मिश्रा, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. सोनल चन्द्राकर और प्रेम बिरला के अलावा ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियों का सहयोग रहा है। अग्रवाल सभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का उत्साह और आयोजन व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही।
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री पंकज शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के क्षेत्र में मंडी गेट के पास मछली दुकानों की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गन्दगी पाए जाने एवं गैर बायो डिग्रेडेबल पदार्थों को नाली में डाल दिए जाने के कारण इससे नाली में जाम होना एवं पर्यावरण को इससे क्षति पहुंचने की आशंका को पाया, जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण पर विपरीत प्रभाव को आशंका बनी हुई है. इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने मंडी गेट के मछली दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपने दुकानों की सफाई व्यवस्था अच्छी बनाये रखने के निर्देश दिए है, अन्यथा की स्थिति में दंडात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी सम्बंधित सभी मछली दुकानदारों को दी है.
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा न्यू भनपुरी के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है. न्यू भनपुरी ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात सील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. न्यू भनपुरी ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.
- - अब तक पार्षद पद हेतु 653 तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन जमा- नामांकन की जांच 29 जनवरी को- नामांकन वापसी 31 जनवरी कोदुर्ग । नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन पार्षद पद हेतु 107 और महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरौदा एवं रिसाली, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन व उतई में पार्षद पद हेतु 107 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई में महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन जमा हुए हैं। 28 जनवरी तक पार्षद पद हेतु 653 नामांकन तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन जमा हुए है। उक्त नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु नामांकन की जांच 29 जनवरी को होगी तथा नाम वापसी 31 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।
- दुर्ग /जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत नामांकन जमा करने के दूसरे दिन पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के 1174 नामांकन जमा हुए। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पंच के 1052, सरपंच के 113, जनपद पंचायत सदस्य के 08 तथा जिला पंचायत सदस्य के 01 नामांकन जमा हुए है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती रोक्तिमा यादव (आईएएस) को दुर्ग जिले के नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचक प्रेक्षक श्रीमती रोक्तिमा यादव का दुर्ग में आगमन हो गया है। उन्होंने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन कार्याें पर चर्चा की। उन्होंने जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्वाचन प्रेक्षक श्रीमती रोक्तिमा यादव (आईएएस) से नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में सेक्टर-06 भिलाई निवास अपार्टमेंट क्रमांक-31 में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाईल नंबर 7646946562 है।
- बिलासपुर, / भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की याद में 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। दो मिनट के मौन होने की सूचना सायरन बजाकर दिया जायेगा ताकि लोग अलर्ट हो जाएं। स्कूल, कॉलेजों और कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता एवं आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका पर भाषण एवं गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
- -दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के सात नामांकन दाखिलबिलासपुर /त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज नामांकन के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के सात नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र कमांक 3 बिल्हा से स्मृति त्रिलोक श्रीवास ग्राम रमतला तहसील बिलासपुर, निर्वाचन क्षेत्र कमांक 6 तखतपुर से पूनम शुक्ला ग्राम पंडाकांपा, सोनिया साहू ग्राम पंचायत पाली, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से मीनू सुमंत याद ग्राम घुटकु, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 मस्तूरी से राहुल राय ग्राम किरारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से बिन्द्रम जायसी ग्राम पचपेड़ी एवं चाँदनी भारद्वाज ग्राम ध्रुवाकारी ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
- -कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति देने के सख्त निर्देश-विभागों में उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने के निर्देशरायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज तेलीबांधा स्थित मतस्य विभाग और पंडरी रोड स्थित पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली।कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर जाता है, तो उसके अवकाश आवेदन की प्रति उपस्थिति रजिस्टर में अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा, डॉ. सिंह ने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, टेबलों को व्यवस्थित बनाए रखने और प्रत्येक टेबल पर नाम पट्टिका लगाने का निर्देश दिया, ताकि सभी की पहचान स्पष्ट हो सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने और शाम 5:30 बजे से पहले कार्यालय न छोड़ने के सख्त निर्देश दिए, अन्यथा वेतन काटा जायेगा।सुरक्षा नियमों पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी कर्मचारी हेलमेट पहनकर कार्यालय आएं और कार से आने वाले सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित रहे।
- -सामान्य प्रेक्षक प्रतिदिन निर्धारित समय पर सिविल लाइन सर्किट हाउस में आमजनों से मिलेंगीरायपुर / राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए (आई.ए.एस.) श्रीमती इफ्फत आरा, सामान्य प्रेक्षक नियुक्त की गई हैं। आम नागरिक निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या को प्रेक्षक से साझा कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिविल लाइन, रायपुर स्थित सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 304 में आमजन से मुलाकात करेंगी। साथ ही, प्रेक्षक से उनके मोबाइल नंबर 9993000787 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आज सामान्य प्रेक्षक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चुनाव संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। 10 नगर पालिका निगम के लिए संचालक, उप संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। इसमें रायपुर का कमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत संभालेंगे। ऐसे ही अन्य जगहों में पार्टी ने दिग्गज को कमान सौंपीं है।
देखें पूरी सूची-

-
राजनांदगांव । आज राजनांदगांव नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव के नामांकन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा मधुसूदन के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि राजनांदगांव विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन से पहले बीजेपी ने एक विशाल रैली भी निकाली। रैली शिवनाथ वाटिका से निकली और गुरुनानक चौक पर समाप्त हुई.। मधुसूदन यादव के नामांकन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि आज पहले चरण का काम पूरा हो गया है.। डॉक्टर रमन सिंह ने दावा किया कि मधुसूदन यादव को राजनीति और राजनांदगांव का पूरा ज्ञान है.। राजनांदगांव की जनता के लिए वो बेहतर काम करेंगे.। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर मधुसूदन यादव खरे उतरेंगे.।
- रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ निकायों के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण कर आम जन को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। श्री नेताम व श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लगातार मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने के कारण प्रदेश में भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का वातावरण बना है।15 वर्षों से लगातार काबिज रही कांग्रेस ने निगम क्षेत्र में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे वह अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके : नेतामप्रदेश के कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राजधानी के नगर निगम में कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार काबिज रही लेकिन निगम क्षेत्र में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे कांग्रेस अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके। निगम क्षेत्र के वार्डों में सड़क, बिजली, पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए कांग्रेस ने एक धेला तक खर्च नहीं किया। श्री नेताम ने कहा कि 15 वर्षों तक रायपुर नगर निगम पर हुकूमत चलाने वाली कांग्रेस को आगामी निकाय चुनाव में माकूल जवाब देने के लिए जनता-जनार्दन ने कमर कस ली है।टिकटों की खरीदी-बिक्री, अंतिम समय में प्रत्याशी बदले जाने पर कटाक्ष कर बृजमोहन ने कहा : हाँफती हुई कांग्रेस हताशा के साथ चुनाव मैदान में उतर रही हैभाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सुविचारित रणनीति बनाकर निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही है, समय पर पूरे प्रदेश में सबसे पहले भाजपा ने प्रत्याशी चयन की समूची प्रक्रिया का पालन कर नपं-नपा अध्यक्ष, महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची घोषित की और अपने काम, अपनी उपलब्धियों और प्रामाणिकता के साथ जनता के बीच जा रही है। यह चुनाव हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत अर्जित करेगी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार व कुशासन से रायपुर निगम क्षेत्र की जनता को मुक्ति दिलाएगी।
-
-जगह-जगह चाक-चौराहों पर रायपुर की जनता ने किया स्वागत-भाजपा के कमल निशान वाले झंडे को लेकर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली--जनता बोली, मीनल चौबे ऐसी नेत्री जो, हमेशा लोगों के सुख-दु:ख में रहती हैं शामिल-लगे नारे, मीनल दीदी को जिताना है, शहर में भाजपा का सुशासन लाना है-लगा नारा- बँटोगे तो फिर लुटोगे, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगीरायपुर। नगर निगम रायपुर के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनल चौबे ने मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रायपुर संभाग प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, ,नगर निगम रायपुर संगठन प्रभारी संदीप शर्मा,भाजपा नेता अशोक बजाज जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुआ, ओमकार बैस, जिला मंत्री अमित मैशरी सहित भाजपा के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके पूर्व श्रीमती मीनल चौबे ने अपने निवास में भगवान श्रीराम-माता सीता सहित अन्य विग्रहों का पूजन कर नामांकन रैली का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं के साथ ही रायपुर के सभी वार्ड से स्वस्फूर्त आम जनता भी श्रीमती चौबे के समर्थन में रैली में शामिल हुई। जय श्रीराम के जयघोष के साथ मीनल चौबे अपने वाहन पर सवार हुईं। इसके साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा पैदल ही जब हजारों की संख्या में भव्य रैली निकली तो पूरा शहर भगवा और भाजपामय दिखने लगा। शहर के विभिन्न चौराहों पर रैली के स्वागत करने के लिए जनता भी लालायित दिखी। रैली पर पुष्पवर्षा कर श्रीमती चौबे के प्रति समर्थन जताया। श्रीमती चौबे की रैली को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे। अपने घरों की छतों पर खड़े होकर मीनल दीदी और भाजपा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाते दिखे। एक ओर जहां हजारों कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर से जनता के बीच से आवाज गूंज रही थी, खत्म हुआ कांग्रेस का कुशासन, लाएंगे शहर में भाजपा का सुशासान। क्या युवा-बुजुर्ग और महिलाएं सभी में गजब-जोश और उत्साह नजारा दिख रहा था। भव्य रैली को देखकर लोग सहसा ही कह उठ रहे थे कि ये नामांकन नहीं, विजय जुलूस है। क्योंकि कांग्रेस के मेयर ने पूरे शहर को नर्क बना दिया था। रैली के मार्ग पर मौजूद दुकानदार और राहगीरों ने भी हाथ हिलाकर श्रीमती मीनल चौबे का अभिवादन और अपना प्रबल समर्थन देने की इच्छा जाहिर की। इधर श्रीमती मीनल चौबे ने भी अपनी विजय मुद्रा में जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थी।पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव ने भी रैली में शामिल होकर नामांकन दाखिल किया।रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती मीनल चौबे को वोट देकर भारी जीत दिलाने की अपील कर रहे थे तो लोग स्वस्फूर्त श्रीमती मीनल दीदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नामांकन रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे जगह-जगह वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। कुछ ही समय में भाजपा की नामांकन की रैली ने भव्य रुप ले लिया। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष अपनी भागीदारी निभाई। विहंगम और भव्य रैली को देखकर लोग उत्साह में नारे भी लगाने लगे, यह नामांकन नहीं, विजय जुलूस है।किसी ने पुष्प वर्षा कर, तो किसी ने आरती उतार किया स्वागतदीदी श्रीमती मीनल चौबे के प्रति लोगों में अपार प्यार-स्नेह दिखा। उनकी रैली के पहुंचे ही उनका स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तो श्रीमती मीनल चौबे ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि दीदी हमलोग अब किसी भ्रष्टाचारी को नहीं जीतने देंगे, आपकी सेवा के लिए भाजपा ने आपको टिकट देकर पहले ही जीत की पटकथा लिख दी है।लोग बोले - शहर को नर्क बनाने वालों को सिखाएंगे सबकइस रैली के दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि पांच साल तक पूरे शहर को नर्क बनाने वाले कांग्रेसी मेयर और उसके पार्षदों को इस बार रायपुर की जनता हार का स्वाद चखाएगी। कांग्रेस के जितने भी मेयर हुए, उन लोगों ने विकास के नाम पर सिर्फ लूट मचाई। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठगने का काम किया। न कभी नाली की सफाई हुई और न ही शहर के गार्डेनों का रख-रखाव हुआ। वार्डों की सड़कें पांच साल से बदहाल हैं। तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले किए हैं। इससे जनता ने इस बार ठाना है कि अब डबल इंजन की विष्णुदेव साय सरकार के साथ ही शहर की सत्ता पर भाजपा को बैठाना है।लोगों ने कहा--भाजपा ने सेवा की प्रतिमूर्ति और साफ-स्वच्छ छवि वाली नेत्री को मौका दिया हैरैली और भाजपा की मेयर पद के लिए घोषित दीदी श्रीमती मीनल चौबे को लेकर लोगों में अपार उत्साह दिखा। लोगों ने कहा कि भाजपा ने रायपुर शहर की जनता की सुविधाओं को सक्रिय और संघर्षशील प्रत्याशी को मेयर का टिकट दिया है। मीनल दीदी साफ-स्वच्छ छवि और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कांग्रेस राज में शहर को विकास के नाम पर लूटने वाले कांग्रेस मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और उनकी मनमानी को रोकने के लिए सतत संघर्ष किया है। वे अपने ही वार्ड ही नहीं, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरे शहर की जनता के मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए संघर्ष किया है।अब मीनल दीदी के जीतने पर शहर में बहेगी सुशासन के विकास की गंगालोगों को जैसे ही पता चला कि दीदी मीनल चौबे को मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाया है, वे इतने खुश और उमंग में आ गए, खुद बड़ी ही बेबाकी से कहा कि भैया अब तो हमारी राजधानी में विष्णुदेव भैया का सुशासन आएगा। इसके लिए हम लोग बूथ तक चलकर दीदी को जिताने के लिए कमल के निशान के सामने बटन दबाएंगे क्योंकि अब बहुत हो चुका। कांग्रेस की लूट से जनता के मन में आक्रोश है। इस बार शहर को एक बार फिर साफ-स्वच्छ-सुंदर और विकास कार्य के लिए भाजपा के मेयर को जिताना है। इसका इंतजार हम लोग पांच साल से बेसब्री से कर रहे थे कि चुनाव होने दो कांग्रेसियों को शहर की सत्ता से हटाएंगे।लगा नारा - बंटोगे तो फिर लुटोगे, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगीरैली के दौरान एक छत से आवाज अचानक गूंज उठी। यह आवाज किसी कार्यकर्ता की नहीं, चाक-चौराहों और घरों की छतों से आ रही थी- भाजपा को लाना है, बटन दबाओ कलम निशान पर, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगी। इन नारों के बीच ही एक युवाओं की टोली ने जब यह नारा लगाना शुरू किया कि बँटोगे तो लुटोगे। इस नारे के बाद लोग एक-दूसरे से भी कहने लगे। सही है इस नारे का मतलब, बंटोगे तो लुटोगे, यही है इसका मतलब। इन कांग्रेसियों को अब शहर नहीं लूटने देंगे। इस बार शहर में भाजपा का मेयर जिताकर, भाजपा का सुशासन लाना है। - -रायपुर को एक नयी पहचान दिलाकर स्वच्छ और विकसित राजधानी बनाएंगे: मीनल चौबे-महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर आशीर्वाद लियारायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है इसका लाभ अवश्य मिलेगा। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं त्रि स्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। त्रि स्तरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत हमें इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है। मीनल जी भी अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे एक बेहतर महापौर रायपुर के लिए साबित होंगी। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुन कर आयेंगे।सभी प्रत्याशियों को फिर से शुभकामनाएं हैं।तीन बार मौका मिलने पर भी कुछ नहीं कर पाई कांग्रेस:मीनल चौबेभारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है । इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। ब्लू क्रॉस एवं ब्लू क्रिसेंट ऑर्गनाइजेशन्स के फाउंडर एवं कमांडर डायरेक्टर मिथिलेश कारना ने आईसीबीसी की राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक के रूप में तालपुरी की सरस्वती धानेश्वर को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी। उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए कारना ने बताया कि यह संगठन संयुक्त राष्ट्रसंघ के साथ मिलकर एक विशेष सलाहकार समिति के तहत कार्य करता है, जिसे दुनिया के दस संगठनों में विशेष दर्जा प्राप्त है। बता दें कि यह भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत गैर लाभकारी और धर्मार्थ संगठन है। इसका उद्देश्य है शांति एवं मानवाधिकारों की रक्षा के साथ वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की दृढ़ता से वकालत करना। इसके अलावा यह संगठन प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। विदित हो कि सरस्वती धानेश्वर पिछले बारह सालों से मानवाधिकार एवं विश्व शांति समिति, भारत के साथ जुड़कर शांति एवं मानवता के लिए कार्य कर रही हैं, उनकी इस उपलब्धि पर संगठन के फाउंडर डायरेक्टर मिथिलेश कारना एवं संरक्षक जगदीश तपिश जी ने बधाई दी है।

- *मानसिक रोगियों के ताउम्र रहने और इलाज का है माकूल इंतजाम**हाई कोर्ट ने अच्छी व्यवस्था बनाने दिए थे निर्देश*बिलासपुर/समाज कल्याण विभाग की घरौंदा परियोजना के पुरुष आश्रय भवन का लोकार्पण आज कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण द्वारा किया गया। शासकीय अनुदान प्राप्त घरौंदा परियोजना का यह आवासीय भवन अंधमुक, बधिर शाला परिसर तिफरा में है। सुबह 10 बजे कलेक्टर अवनीश शरण और नगर पालिक निगम आयुक्त अमित कुमार ने फीता काटकर भवन को घरौंदा परियोजना के लिए यह आवासीय भवन 25 हितग्राहियों के लिए पूर्ण सुविधा के साथ संयुक्त संचालक समाज कल्याण की निगरानी में तैयार हुआ।गौरतलब है कि घरौंदा की व्यवस्था को लेकर माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर ने भी संज्ञान में लिया था। उनके लिए बेहतर इंतजाम और सुविधा बनाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। लोकार्पण के बाद कलेक्टर और निगम आयुक्त ने पूरे भवन का निरीक्षण किया विशेष कर रसोई, फिजियोथैरेपी और प्रसाधन की सुविधाओं पर ध्यान दिया। लाभार्थियों से भोजन, वस्त्र, इलाज और उनकी दिनचर्या के संबंध में पूछा। उन्होंने यहां रह रहे लोगों को मिठाई और नाश्ता भी वितरित किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद कलेक्टर और अन्य मेहमानों का संस्था की ओर से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने कलेक्टर को बताया कि फिलहाल विभिन्न प्रकार की मानसिक विकलांगता से ग्रसित 18 लोग इस घरौंदा में निवासरत हैं। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को यहां आजीवन निःशुल्क देख रेख किया जाता है। सेंदरी मानसिक चिकित्सालय में समय समय पर इलाज और दवा पानी भी दिया जाता है। महिला घरौंदा के लिए आश्रयदत्त कर्मशाला परिसर में अलग भवन का लोकार्पण भी कुछ माह पहले हो चुका है। 25 मानसिक रोगी महिलाओं को यहां आश्रय प्राप्त है। कार्यक्रम में उप नियंत्रक श्री हरीश सक्सेना, प्रोबेशन ऑफिसर सरस्वती रामेश्री, श्री प्रशांत मोकसे,उत्तमराव माथनकर,प्रदीप शर्मा, विकास सेवा समिति के पदाधिकारी अंशु गौड़, रुमी दुबे, अमित, ज्योति भूषण के साथ घरौंदा का स्टॉप सोमेश, भूपेंद्र, सोमेश, अनुपमा, रिया, पराग, माया, नीता, ज्योति, माया सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

.png)


.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)





