- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर /समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित, प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुविकलांग, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं, नियोक्ताओं एवं सर्वोत्तम जिला संवर्ग में वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टि हेतु आवेदन निर्धारित प्रपत्र में दो प्रतियों में 23 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है ताकि संचालनालय रायपुर को आवेदन पत्र 10 अक्टूबर तक प्रेषित किया जा सके। आवेदन पत्र का मापदण्ड तथा आवेदन का प्रारूप हेतु कार्यालय संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 04 में उपस्थित होकर अवलोकन किया जा सकता है।
- विभिन्न गतिविधियों से दिया गया स्वच्छता का संदेशबिलासपुर, /स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 02 अक्टूबर तक किया जाना है। इस अभियान के तहत आज सभी ग्रामों एवं स्कूलों में स्वच्छता रंगोली एवं सफाई के प्रति लोगो को जागरूक हेतु स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। सभी गांवों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों और महिलाओ द्वारा तैयार किये गये रंगोली में उत्कृष्ट रंगोली का चयन कर प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वच्छता कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, स्कूली बच्चे, स्व-सहायता समूह की दीदीयों की भी उपस्थिति रही। सभी से गतिविधियों का आयोजन करने के साथ-साथ स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई।
- --प्रदेशभर के उच्च अधिकारियों की बैठक में कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवररायपुर। ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने बिजली विभाग के मैदानी अमले को त्वरित गति से उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ ही वितरण में कुशलता लाकर उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसमें किसी लापरवाही होने पर नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। श्री दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश में 64 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हर किसी की जरूरत बन गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशाअनुरूप शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिना किसी व्यवधान के बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, ताकि उनके विकास में किसी तरह की रूकावट न आए। इस बैठक में ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन सहित पावर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री भीमसिंह कंवर (वितरण), एसके कटियार (उत्पादन) एवं आरके शुक्ला (पारेषण) विशेष रूप से उपस्थित थे।उपभोक्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार करेंबैठक में नए कनेक्शन, ब्रेक डाउन एवं शिकायतों की निवारण प्रणाली की समीक्षा की गई। इसमें श्री दयानंद ने कहा कि उपभोक्ताओं के फोन आने पर अधिकारियों को अच्छे लोकसेवक की तरह बर्ताव करना चाहिए। उनकी समस्या को ध्यान से सुनकर यथोचित संतोषपूर्ण उत्तर देना चाहिए एवं उनकी समस्याओं के निकारण के लिए त्वरित गति से मैदानी अमले को सक्रिय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान और बारिश के कारण जो समस्याएं आईं, उनका त्वरित निदान मैदानी अमले ने बखूबी किया है। आने वाले समय में धान पकने की अवस्था में कृषि पंपों को अधिक बिजली की जरूरत पड़ेगी। त्यौहार के सीजन में भी मांग बढ़ेगी। इसके लिए विद्युत प्रणाली में एकतरफा भार न आए और वितरण प्रणाली बेहतर तरीके से काम करे, इसे सुनिश्चित किया जाए।ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन ने कहा कि बिजली की उपलब्धता पर्याप्त है, इसे सही प्रबंधन करके उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए। इसके लिए नई तकनीक का प्रयोग करते हुए त्वरित गति से समाधान किया जाए। शिकायत प्रणाली को मुस्तैद किया जाए, ताकि एकसाथ शिकायतें आने पर सभी की शिकायत दर्ज करके उनका निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री वीके साय, संदीप वर्मा, एम. जामुलकर, शिरीष शैलेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाने के निर्देश, विद्युत सेवा भवन में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठकरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा (रिनीवेबल एनर्जी) की दिशा में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 14151 मेगावाट क्षमता के सोलर और पंप स्टोरेज हाइडल प्लांट लगेंगे। इसके तहत पीएम सूर्यघर योजना, पीएम कुसुम योजना, फ्लोटिंग सोलर योजनाओं पर काम चल रहा है। इन योजनाओं की प्रदेश स्तरीय समीक्षा ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के चेयरमेन श्री पी. दयानंद ने की।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पूरे देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य प्रारंभ किये गए हैं। जिसके अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में इस दिशा में संभावनाओं पर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों से वर्ष 2030 तक 14 हजार 151 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाने हैं। श्री दयानंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं को अमली-जामा पहनाया जाए। पॉवर कंपनी के डगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन सहित पावर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री भीमसिंह कंवर (वितरण), एसके कटियार (उत्पादन) एवं आरके शुक्ला (पारेषण) विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना की बारिकियों को बताया गया। इसमें पूरे प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों से आए कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को उनके क्षेत्र के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्यघर एवं अन्य रूफटाफ योजना के माध्यम से 2415 मेगावाट, पीएम कुसुम योजना में 1316 मेगावाट, फ्लोटिंग सोलर से 600 मेगावाट, ओपन एक्सेस से 1890 मेगावाट और हाइड्रो एवं पंप स्टोरेज तकनीक से 7930 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाएंगे। इन योजनाओं से प्रदेश में एक लाख 19 हजार 371 रोजगार सृजन होंगे। पावर पाइंट प्रजेंटेशन एसई एम बिंबीसार ने दिया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री वीके साय, आरए पाठक, संदीप वर्मा, एम. जामुलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।छह सालों में पूरा करने का लक्ष्यवर्ष – लक्ष्य (मेगावाट)
2024-25- 1157
2025-26- 2385
2026-27- 4252
2027-28- 6321
2028-29 – 6661
2029-30- 14151 - -स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने सभी जिले के प्रोगामर और मास्टर ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षण में शामिलरायपुर / छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के निर्देश पर तथा सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीसी के माध्यम से राज्य के सभी जिले के प्रोग्रामर तथा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। आयोग द्वारा सभी प्रशिक्षिणार्थियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने कहा गया। आयोग द्वारा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक सटीक और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण में प्रोगामरों को मतदाता सूची के सॉफ्टवेयर, डिजिटल उपकरणों के प्रयोग और डाटा एन्ट्री से संबंधित जानकारी दी गई है तथा मास्टर ट्रेनरों को चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनिंग दी गई ताकि वे निर्वाचन अधिकारियों को कुशलतापूर्वक प्रशिक्षित कर सके। प्रशिक्षण में मतदाता सूची का डिजिटल प्रबंधन, आयोग द्वारा विकसित किये गये सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी टूल्स का इस्तेमाल कर मतदाता सूची को सही एवं सटीक तरीके से अद्यतन करने के बारे में बताया गया। जिसमें नये पंजीकरण, सूची से मृत तथा अवैद्य नामों को हटाने एवं सूची में किसी भी प्रकार के सुधार के प्रावधान शमिल किए गए। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि कोई भी गलत नामांकन या त्रुटिपूर्ण डाटा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित न करें।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि स्थानीय निकाय निर्वाचन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व त्रुटि नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रोगामर और मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्य पूरी निष्ठा एवं तत्परता से करे ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता से हों। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की उपसचिव डॉ. नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
-
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में फोर्टिफइड चावल निर्माण तकनीक, चुनौतियों एवं समाधान पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभरायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज यहां खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर द्वारा विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से ‘‘चावल फोर्टिफिकेशन के तकनीकी पहलुओं, वर्तमान स्थिति, चुनौतियां एवं संभावित समाधानों’’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम की डिप्टी कंट्री डायरेक्टर सुश्री नोजोमी हाशिमोतो थीं तथा अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस दो दिवसीय कार्यशाला में भारत एवं छत्तीसगढ़ में एनीमिया एवं कुपोषण की स्थिति, एनीमिया एवं कुपोषण दूर करने में फोर्टिफाइड चावल के महत्व, फोर्टिफाइड चावल के निर्माण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से इसका आम जनता तक वितरण, भंडारण एवं गुणवत्ता संरक्षण तथा फोर्टिफाइड चावल के उपभोग हेतु जन जागरूकता अभियान आदि बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा भावी रणनीति की रूप रेखा तैयार की गई। कार्यशाला में फोर्टिफाइड चावल निर्माता, राइस मिलर, राज्य शासन के अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक तथा शोधार्थी उपस्थित थे।कार्यशाला की मुख्य अतिथि सुश्री नोजोमी हाशिमोतो ने इस अवसर पर कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा भारत में एनीमिया तथा कुपोषण दूर करने के लिए विगत 10 वर्षां से अधिक समय से आयरन तथा फोलिक ऐसिड युक्त फोर्टिफाइड चावल के निर्माण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से इनका आम जनता तक वितरण और इस संबंध में जन-जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक वृहद कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। आज भारत के 80 करोड़ से अधिक परिवारों को आयरन एवं फोलिक ऐसिड जैसे पोषक तत्व युक्त चावल का वितरण किया जा रहा जिससे कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संचालित इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ में फोर्टिफाइड चावल निर्माताओं, राइस मिलरों तथा उपभोगताओं को इस संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थय सर्वेक्षण 2021 की अनुसार भारत में लगभग 67 प्रतिशत बच्चे, 57 प्रतिशत महिलाएं और 25 प्रतिशत पुरूष एनीमिया से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि एनीमिया दूर करने में आयरन तथा फोलिक ऐसिड युक्त चावल (फोर्टिफाइड राइस) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भारत में 80 करोड़ परिवारों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सभी राशन दुकानों के माध्यम से आम जनता को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है, जिसके बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड चावल में सबसे अच्छी बात ये है कि फोर्टिफिकेशन से इसके स्वाद, गंध और आकार में कोई अन्तर नहीं आता तथा उपभोगताओं को इसके सेवन में कोई दिक्कत नहीं आती। उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा संचालित परियोजना में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है और छत्तीसगढ़ में इस परियोजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा रहा है।कार्यशाला में आई.आई.टी. खड़गपुर के प्रोफेसर डॉ. एच.एन. मिश्रा ने चावल फोर्टिफिकेशन तकनीक की प्रक्रिया, समस्याएं, चुनौतियां एवं समाधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में आई.आई.टी. खड़गपुर एवं अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा विगत 12 वर्षां से चावल के फोर्टिफिकेशन पर अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि चावल के अलावा खाद्य तेल, दूध एवं नमक का फोर्टिफिकेशन भी किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल के निर्माण उनकी ग्राइंडिंग, मिक्सिंग एवं कंडिशनिंग, सामान्य चावल में इसका मिश्रण, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण एवं वितरण के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इसमें आने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, डॉ. ए.के. दवे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. विनय कुमार पाण्डे उपस्थित थे। - -करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ, मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी समस्यारायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन में सागर द्वारा अपनी समस्या साझा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उसके लिए कृत्रिम हाथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। माना कैंप स्थित पीआरआरसी (Physical Referral Rehabilitation Centre) में सागर के हाथ का नाप लेकर कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा। दुर्ग के बजरंग नगर में रहने वाले 29 साल के सागर देवागंन केबल कनेक्शन का काम करते थे। दो साल पहले केबल लगे खंबे में करेंट की वजह से उनका एक हाथ और सीना जल गया। डॉक्टरों को कोहनी के पास से उनका एक हाथ काटना पड़ा। उसकी पत्नी दूसरे के घरों में काम कर मुश्किल से अपने पति ओर दो छोटे बच्चों का खर्चा चला रही है। सागर ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए कृत्रिम अंग प्रदान करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सागर के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को जल्द से जल्द उसके लिए कृत्रिम अंग तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका का अपना आठ दिवसीय अध्ययन प्रवास पूर्ण कर 20 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे। वे अमेरिका से आज नई दिल्ली पहुंच गए हैं। श्री साव 20 सितम्बर को सवेरे सात बजे नई दिल्ली से नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 08:55 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ 9 सितम्बर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अमेरिका में अपने आठ दिवसीय अध्ययन यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और सेन फ्रांसिस्को में सड़क एवं भवन निर्माण परियोजनाओं का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माण विशेषज्ञों के साथ बैठक कर बड़ी निर्माण परियोजनाओं (Construction Projects) की प्लानिंग, डिजाइनिंग, निर्माण सामग्रियों, निर्माण तकनीकों तथा चरणबद्ध ढंग से उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली। उन्होंने विशेषज्ञों से कार्यस्थलों पर निर्माण कार्मिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर चर्चा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अमेरिका में निर्माण स्थलों के भ्रमण के दौरान वहां कार्यरत आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से चर्चा कर प्रयुक्त सामग्री, धातु एवं मशीनरी की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ में उन्नत सड़क परियोजनाओं और भवन निर्माण में आधुनिक तकनीकों व मशीनरी के उपयोग के संबंध में भी निर्माण विशेषज्ञों से चर्चा की। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए अमेरिका में प्रचलित नई तकनीकों और उपायों का विस्तृत अध्ययन कर लोक निर्माण विभाग में लागू करने पर विचार किया जाएगा। श्री साव अपने अध्ययन भ्रमण के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और सेन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदायों और छत्तीसगढ़ मूल के लोगों से भी मिले।
- -मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपए सहायता राशि स्वीकृत कर सौंपा चेकरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। मुख्यमंत्री आज रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों से मिल रहे हैं और बारी-बारी से उनकी समस्याएं एवं जरूरतें सुन निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आस लेकर जनदर्शन पहुंची रायपुर के कोटा में रहने वाली श्रीमती किरण मिश्रा के लिए 20 हजार रुपए तत्काल मंजूर किए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने चंद मिनटों में ही उसे 20 हजार रुपए का चेक भी सौंप दिया।मुख्यमंत्री के जनदर्शन में श्रीमती किरण मिश्रा अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी। वह लंबे समय से स्त्री रोग संबंधी परेशानियों से जूझ रही है। हालांकि वह लगातार इलाज करा रही है, परंतु तकलीफ पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। किरण के पति इलेक्ट्रिशियन का काम कर घर का खर्चा चलाते हैं। खराब आर्थिक स्थिति के चलते वह इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आज मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उसकी परेशानी को देखते हुए तत्काल 20 हजार रुपए मंजूर कर कुछ ही मिनटों में चेक भी सौंप दिया।
- -अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश-स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए निर्देशरायपुर ।रायपुर के अश्विनी नगर में रहने वाले 91 वर्षीय श्री गौरीशंकर अग्रवाल लंबे समय से वकालत के पेशे में संलग्न हैं। बौद्धिक क्षमता के धनी श्री अग्रवाल छत्तीसगढ़ में ग्राम सभा के उपर किताब भी लिख चुके हैं। आज के समय में जब हर इंसान संपत्ति बनाने और बचाने की कोशिश में लगा हुआ है, श्री अग्रवाल ने इन सबसे उपर उठकर अपनी संपत्ति को राष्ट्रहित में दान करने की पेशकश की है।श्री अग्रवाल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की और अपनी मंशा के अनुरूप बलौदाबाजार जिले में स्थित अपनी 38 डिस्मिल की संपत्ति को जनहित में स्वास्थ्य कार्यों के इस्तेमाल के लिए अस्पताल बनाने के उद्देश्य से दान करने की इच्छा जताई। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्री अग्रवाल के इस फैसले की तारीफ करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री अग्रवाल की मंशा के अनुरूप आगे की कार्यवाही के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर को निर्देश दिया है ताकि विधि सम्मत आगे की कार्यवाही की जा सके।
-
रायपुर। दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद (35) और रायपुर की रंजीता खलको (30) ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुलाक़ात की और अपनी उपलब्धि साझा की। दोनों खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर बुलाकर दोनों खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचाई।
- -इलाज के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है अहमदाबाद, मुख्यमंत्री ने कहा - लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान-एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य-बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंतारायपुर / मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए श्री रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित हैl इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की।जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। रोशन ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश मुख्यमंत्री को आवेदन देने आए हैं।उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत ईलाज के लिए 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया कि बच्चे की बीमारी के इलाज की उचित व्यवस्था की जाये तथा इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करें। मुख्यमंत्री ने पिता को ढाढ़स बांधा । लक्ष्य के पिता ने मुख्यमंत्री के सहृदयता को देख उनका जनदर्शन में बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चे का लंबे समय से इलाज करते हुए परेशान हो गये थे और हिम्मत भी हार चुके थे अब मुख्यमंत्री से मिलने के बाद नई उम्मीद जगी है।जिस प्रदेश का ऐसा संवेदनशील मुखिया हो वहाँ के आमजनों की दिक़्क़ते ऐसे ही जल्द से जल्द दूर होंगी ।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के रायपुर स्थित निवास स्थान में आज आमजनता से भेंट - मुलाकात कार्यक्रम जनदर्शन के दौरान जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से , बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है। जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।
- -घर से हीरापुर आईटीआई जाने के लिए 11 किलोमीटर का सफर करते हैं राजूरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों बीजापुर के रहने वाले राजूराम वाचम को जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। वे कंप्यूटर ट्रेड में आईटीआई कर रहे हैं। पोलियो के कारण चलने उन्हें दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री से मिल कर उनकी यह तकलीफ अब काफी हद तक आसान हो गई है। इससे राजू राम काफी खुश है। अब उनके लिए हीरापुर आईटीआई का 11 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा। दरअसल राजूराम बीजापुर के रहने वाले हैं। जन्म के तीन वर्ष बाद ही उन्हें पोलियो हो गया था। बीजापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई करने के बाद आईटीआई करने रायपुर आए हैं। रायपुर में राजूराम सुंदरनगर में रहते हैं, जहां से हीरापुर आईटीआई की दूरी 11 किलोमीटर है। राजूराम ने पिछले जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री ने राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने की तत्काल स्वीकृति दे दी थी। जिसके तहत आज राजूराम को मोटराइज्ड ट्रायसायकिल प्रदान की गई।
-
रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नीलकंठ बिसाल कोआज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
- -जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग को दिए वॉकररायपुर / मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।दरअसल रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी श्री विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।
-
रायपुर । बीते 10-12 दिनों से प्रभावी बरसात न होने की वजह से खेतों में खड़ी धान की फसल को एकबार फिर सिंचाई पानी की आवश्यकता है । गंगरेल बांध से छोड़े जा रहे पानी से महानदी मुख्य नहर व मांढर शाखा नहर के कमांड एरिया में आने वाले खेतों को तो सिंचाई पानी मिल रहा है पर भाटापारा शाखा नहर के खेतों को नहीं । प्रभावित ग्रामों के किसानों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने महानदी जलाशय परियोजना के मुख्य अभियंता कुबेर सिंह गुरुवर को व्हाट्स ऐप के माध्यम से ज्ञापन भेज सिंचाई पानी देने में आ रही दिक्कत को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवा इस शाखा नहर में अविलंब पानी छुड़वाने का आग्रह किया है।
ज्ञातव्य हो कि गंगरेल बांध से निकले महानदी मुख्य नहर के 101 किलोमीटर से भाटापारा शाखा नहर निकला है जिससे हजारों एकड़ खेतों को सिंचाई पानी मिलता है । बीते दिनों हुये व्यापक वर्षा के पूर्व इस शाखा नहर से सिंचाई पानी मिल रहा था पर बरसात बंद होने के बाद अब जब पानी की आवश्यकता महसूस की जा रही है गंगरेल का पानी इस शाखा नहर में नहीं जा रहा जबकि अभी सामयिक सिंचाई पानी की आवश्यकता है । ज्ञापन में बीते दिनों हुये व्यापक वर्षा के चलते इस शाखा नहर के कहीं पर क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी न दिये जाने की जानकारी मिलने की बात कहते हुये प्राथमिकता के आधार पर त्वरित मरम्मत करवा पानी छुड़वाने का आग्रह किया गया है । इसमें किसी प्रकार दिक्कत होने पर क्षतिग्रस्त हिस्से के पहले पड़ने वाले क्रास रेग्युलर तक फिलहाल पानी देने व मरम्मत बाद आगे पानी दिलवाने की मांग की है ।
- बलौदाबाजार/कमिश्नर रायपुर श्री महादेव कावरे ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दाैरान संयुक्त जिला कार्यालय मे संचालित संपर्क केंद्र 92018- 99925 की खूब प्रशंसा की। श्री कावरे ने सबसे पहले कक्ष का अवलोकन कर संपर्क केंद्र 92018-99925 के कार्य प्रणाली को बारीकी से जाना। कलेक्टर दीपक सोनी ने संपर्क केंद्र के बारे में ब्रीफ करते हुए बताया की संपर्क केन्द्र के माध्यम से फोन एवं वाट्सएप के जरिए विभिन्न विभागों से संबंधित अभी तक 126 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 89 आवेदनों को त्वरित निराकरण किया गया है। साथ ही बचे हुए 37 आवेदनों को समय-सीमा में दर्ज कर निराकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गांवों की समस्याओं को जानने एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा 58 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसमें गांव वाले भी अलग से समस्याओं के बारे में जानकारी दर्ज कराएं है। संपर्क केन्द्र के माध्यम से हमने भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बोरसी(ध) के दो भाईयों के बीच आपसी सुलह कर धान बोनस की राशि का बटवारा,कसडोल विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा क निवासी बलराम कर्ष कर्नाटक के जिला कोलर में ईंट भट्ठा में 8 लोगों की बंधक बनाने की सूचना दी गई। जिस पर संपर्क केन्द्र के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल घर वापसी कराई गई है। इसके साथ ही अन्य मिले सफलता एवं निदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।श्री कावरे ने संपर्क केंद्र के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए नवाचारी पहल के जरिए आमजनों के समस्या समाधान हेतु सार्थक सकारात्मक परिणाम मूलक कदम बताया। उन्होंने कहा आमजनों की समस्याओं का त्वरित निदान हो इसके प्रशासन को हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। यही मुख्यमंत्री जी के सुशासन की अवधारणा भी है। संपर्क केंद्र बेहद ही प्रभावी है। हमारे संभाग के अन्य जिलों में भी इस मॉडल को अपनाने का प्रयास करेंगे। जिससे अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सके।गौरतलब है कि नवाचारी पहल के तहत जिले में आम जनता के समस्याओं,मांगो के निराकरण, योजनाओं की जानकारी सहित सुझाव प्रदान करने के उद्देश्य से संपर्क 92018-99925 की स्थापना संयुक्त जिला कार्यालय में की गई है। इसके माध्यम से अब जिलेवासियों को घर बैठे ही अपनी मागों समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण सहित योजनाओं संबधित जानकारी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति 92018- 99925 फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। न केवल इसमें शिकायत बल्कि रूटिन में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी जायेगी। इसके लिए बकायदा रूटिन में अधिकारी कर्मचारियों की विभागवार ड्यूटी भी लगायी गई है। जो भी शिकायतें दर्ज करायी जाती उनका लगातार मॉनिटरिंग करते हुए उन्हे अलग से समय सीमा में दर्ज की जाती। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त श्रीमती सरिता तिवारी,जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, एसडीएम अमित गुप्ता लेखाधिकारी पूजा रानी सोरी,अधीक्षक एम.एम.टाण्डेय,सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- दिव्यांग ने वाद्ययंत्र खरीदने मांगी सहायता, मुख्यमंत्री ने तत्काल दिए 15 हजार रूपए के चेकरायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग कलाकार की मांग चंद मिनटों में पूरी कर दी। दिव्यांग ने वाद्ययंत्र खरीदने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष सहायता राशि की मांग की। उन्होंने तत्काल 15 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इससे दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान आ गई और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक कुमार 8 वर्ष की उम्र से ढोलक बजा रहे है और वे ढोलक में पारंगत हासिल कर चुके है। बचपन से ही वे गायन वादन में विशेष रूचि भी रखते है। आर्थिक रूप से कमजोर विवेक ने अपने सपने को पूरा करने के लिए वाद्ययंत्र खरीदना चाहते थे। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। विवेक ने वाद्य यंत्र खरीदने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय से सहयोग की मांग की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कलाकार विवेक का हौसला बढ़ाने के लिए 15 हजार रूपए का चेक सौंपा और शुभकामनाएं दी। इससे राशि से विवेक वाद्ययंत्र खरीदकर अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे।
- *जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग को दिए वाकर*रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वाॅकर भेंट किया। वाॅकर पाकर विवेक अब चलने-फिरने लगे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। विवेक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने वाॅकर प्रदाय किया हैं, इससे अब मुझे चलने में और अपना काम करने में परेशानी नहीं होगी।रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी श्री विवेक शर्मा एक दुर्घटना में एक पैर खो दिए। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वाॅकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वाॅकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वाॅकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में दस दिनों तक गणेशोत्सव मनाने के बाद ग्यारहवें दिन गणपति बप्पा धमाल बैंड की गूंज के बीच विदा हो गए। क्लब हाउस से भक्तों की भीड़ के बीच निकला विसर्जन जुलूस कॉलोनी के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए मरोदा डैम पहुंचा, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित की गई। मुख्य प्रतिमा के साथ घरों में विराजी गईं छोटी मूर्तियों का भी विसर्जन किया गया। गणेशोत्सव में संगीत संध्या, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी गानों की धुन पर नृत्य, क्लासिकल डान्स, गायन तथा मनोरंजक खेल गतिविधियों सहित कई रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें सबसे ज़्यादा ध्यान सोलो बैंड एक्सपर्ट आशीष साहू और नृत्य कलामंदिर की नृत्यांगनाओं के परफॉरमेंस ने खींचा।उत्सव के अंतिम दिन निकले विसर्जन जुलूस में तालपुरी की महिलाओं का जोश अपने चरम पर था। पुरुष भी थिरक रहे थे, लेकिन महिलाएं पूरे उत्साह में नजर आईं। गाजे-बाजे के साथ शाम छह बजे निकले इस जुलूस को मरोदा डैम तक पहुचने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। डैम के तट पर विसर्जन से पहले एक बार फिर भगवान गजानन की सनातन विधि-विधान से पूजा की गई। विसर्जन के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा गया कि प्रतिमा खंडित न हो। तालपुरीवासी तब तक डटे रहे, जब तक प्रतिमा पूरी तरह जलमग्न न हो गई। जब मूर्ति का विसर्जन हो रहा था, तब डबडबाई आंखों से लोगों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारे लगाए।पूरे दस दिनों तक पंडित अरुण शुक्ला के नेतृत्व में सुबह-शाम विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग श्रद्धाभाव से शामिल हुए। गणेशोत्सव के अंतिम दो दिन चंद्रहास भक्तमाली ने अपनी मंडली के साथ छत्तीसगढ़ी में हरिकीर्तन किया, जिसमें भगवान विनायक के धड़ में हाथी के शीर्ष के प्रत्यारोपण और घटोत्कच विवाह की कथा का सुरुचिपूर्ण ढंग से वाचन किया। हर दिन भोग का वितरण भी किया गया, जिसे पंक्तिबद्ध होकर लोगों ने ग्रहण किया। रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले और प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत भी किए गए।

- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी तकलीफ़ों के दूर होने की आशा और उम्मीदों का दामन थामे मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश भर से बुजुर्ग, महिलाएँ, युवा ,दिव्यांग, सब पहुँच रहे हैं/
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने आए लोगों ने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन और रोजगार नियोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने आए लोगों ने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन और रोजगार नियोजन की सराहना की। जनमन एवं रोजगार नियोजन को लेकर विशेषकर युवाओं में रुचि और उत्साह देखने को मिला
- -एनपीएस खाता शुरु करनेवाले हितग्राहियों को स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या -प्राण प्रमाणपत्र का वितरण-बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई योजना- भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक राकेशकुमार सिन्हारायपुर। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करना है। इसके साथ ही देश के 75 स्थानों पर भी एनपीएस वात्सल्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अन्य स्थानों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।इसी कड़ी में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, सुरजपुर और दुर्ग जिला के पाटन में एनपीएस वात्सल्य योजना शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में एनपीएस का खाता शुरु करनेवाले बच्चों और हितग्राहियों को ‘स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या –प्राण’ प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।रायपुर में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक राकेशकुमार सिन्हा, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख बी. आर. रामा कृष्णा नायक, भारतीय स्टेट बैंक तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की उपस्थिती में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाटागाव के ब्रह्मविद्या ग्लोबल स्कुल के निदेशक श्री प्रत्युष पदरहा और प्रशासनिक अधिकारी डा. गरिमा अग्रवाल विशेष अतिथी के तौर पर उपस्थित थे।इस योजना के बारे में बताते हुए भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक राकेशकुमार सिन्हा ने कहा की, एनपीएस वात्सल्य माता-पिता को पेंशन खाते में निवेश करके अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने के साथ दीर्घकालिक धन सुनिश्चित करने की अनुमति देगा । एनपीएस वात्सल्य लचीला योगदान और निवेश का विकल्प प्रदान करता है, जिससे माता-पिता बच्चे के नाम पर सालाना 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं, जिससे यह सभी आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों के लिए सुलभ हो जाता है । उन्होंने बताया की, यह नई पहल बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है, जो भारत की पेंशन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण कदम है । यह योजना पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के तहत चलाई जाएगी । एनपीएस वात्सल्य की शुरुआत भारत सरकार की सभी के लिए दीर्घकालिक वित्तीय योजना और सुरक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है । यह भारत की भावी पीढ़ियों को अधिक वित्तीय रूप से सुरक्षित और स्वतंत्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।








.jpg)


















.jpg)