- Home
- देश
-
चेन्नई. प्रसिद्ध वाइट्रियोरैटिनल सर्जन और लाखों लोगों के लिए किफायती नेत्र देखभाल सुनिश्चित करने वाले शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एस एस बद्रीनाथ का मंगलवार को निधन हो गया । अस्पताल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्र ने बताया कि 83 वर्षीय डॉ बद्रीनाथ ने अपने आवास पर अंतिम श्वांस ली। चेन्नई में जन्मे बद्रीनाथ के परिवार में उनकी पत्नी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वसंती बद्रीनाथ और दो बेटे अनंत एवं शेषु हैं। बद्रीनाथ के निधन पर शोक जताते हुये, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आंखों की देखभाल में उनके योगदान और समाज के लिए उनकी निरंतर सेवा ने एक अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘दूरदर्शी, नेत्र विज्ञान के विशेषज्ञ और शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ जी के निधन से गहरा दुख हुआ।'' उन्होंने लिखा, ‘‘नेत्र देखभाल में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी अथक सेवा ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनका काम पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'' असाधारण दूरदृष्टि, निस्वार्थ सेवा और करुणा के प्रतीक के रूप में डॉ. बद्रीनाथ की सराहना करते हुए, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘‘ शंकर नेत्रालय के माध्यम से, उन्होंने लाखों गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन को आसान किया। उनके परिवार और उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना। ओम शांति!'' मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एसएस बद्रीनाथ के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। अन्नाद्रमुक महासचिव के पलानीस्वामी तथा कई अन्य लोगों ने भी बद्रीनाथ के निधन पर शोक जताया है।
-
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी के नाबालिग बेटे की मौत हो गयी। इस मामले में दो आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेता श्रीवास्तव का बेटा नैमिष (10) जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्केटिंग प्रैक्टिस के लिये गया था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) - पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बच्चे को कुचलने वाली महिंद्रा एक्सयूवी को बरामद कर उसके चालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नैमिष को एक वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- -
नयी दिल्ली. त्वरित संदेश मंच व्हाट्सएप ने अपनी सुरक्षा सुविधाओं के बारे में उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने और मंच पर गलत सूचनाओं का प्रसार रोकने के लिए ‘तथ्यों की जांच करें' अभियान शुरू किया है। महीने भर चलने वाले इस अभियान में मेटा की स्वामित्व वाली व्हाट्सएप की इन-बिल्ट उत्पाद खूबियों, ब्लॉक और रिपोर्ट जैसे सुरक्षा साधनों और फॉरवर्ड करने से जुड़े बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है। इससे उपयोगकर्ताओं को गलत सूचनाओं की पहचान और इसके प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। एक बयान के अनुसार, यह अभियान लोगों को व्हाट्सएप चैनलों पर तथ्यों की जांच करने वाले संगठनों के माध्यम से संदिग्ध या गलत लगने वाली जानकारी के सत्यापन के लिए प्रोत्साहित करता है। बयान के मुताबिक, कोई भी एक कदम गलत सूचनाओं और फर्जी खबरों को ऑनलाइन फैलने से रोकने में मदद नहीं कर सकता है। ऐसे में व्हाट्सएप का यह अभियान गलत सूचना से लड़ने की एक सरल मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करता है।
-
शमी को गले लगाया, हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया
नई दिल्ली। वल्र्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे। खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया था। मोहम्मद शमी को मोदी ने गले लगाकर सांत्वना दी थी, तो वहीं जडेजा ने 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। वल्र्ड कप 2023 फाइनल के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में ली गई एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में पीएम मोदी भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गजों के साथ नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने एक ओर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हाथ पकड़ा रखा है तो दूसरी ओर विराट कोहली के हाथ को भी थामे हुए हैं। यहां पीएम मोदी इन दिग्गजों को वल्र्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद ढाढस बंधाते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 19 नवंबर को अहमदाबाद में हुए वल्र्ड कप फाइनल मुकाबले के ठीक बाद की है। मैच गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ी जब मैदान छोड़ रहे थे, तब सभी के चेहरे हताशा में लटके हुए थे। कप्तान रोहित और मोहम्मद सिराज की आंखों में तो आंसू भी देखे गए थे। ऐसे में स्टेडियम में मौजूद पीएम मोदी मैच खत्म होने के फौरन बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे। यहां उन्होंने काफी देर तक भारतीय खिलाडिय़ों और कोचिंग स्टाफ से बातचीत कर सभी का हौसला बढ़ाया था। इस दौरान कई तस्वीरें क्लिक की गई थी। बस वही तस्वीरें अब रूक-रूक कर सामने आ रही है। -
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत, देश में विदेशी फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहन देगा। इसके लिए फिल्म निर्माण में जो खर्च आएगा, उसमें प्रोत्साहन राशि 40 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसकी अधिकतम सीमा 30 करोड़ रुपये (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) होगी, जिसमें उल्लेखनीय भारतीय विषयवस्तु के लिए पांच प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस शामिल होगा। उन्होंने आज पणजी, गोवा में भारत के 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने उद्घाटन भाषण में यह बात कही।
श्री ठाकुर ने कहा कि भारत के आकार और विशाल क्षमता को देखते हुए देश में मध्यम व बड़े बजट की अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं को आकर्षित करने के लिए उच्च प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने में यह आदर्श बदलाव कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए भारत की प्रतिबद्धता और समर्थन के प्रमाण के रूप में कार्य करता है तथा सिनेमाई प्रयासों के लिए पसंदीदा गंतव्य-स्थल के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।"इसके अलावा प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को एक शानदार ट्रिब्यूट देते हुए 54वें आईएफएफआई महोत्सव ने उन्हें 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष मान्यता' पुरस्कार से सम्मानित किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट किया, "हर आयु वर्ग की आइकन माधुरी दीक्षित ने चार अद्भुत दशकों से अपने अप्रतिम टैलेंट के जरिए हमारी सिनेमा स्क्रीन की शोभा बढ़ाई है।"मंत्री महोदय ने उन युवा मेधाओं के लिए एक भर्ती अभियान की भी घोषणा की, जिन्हें '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' के लिए चुना गया था। इसके जरिये युवा मेधाओं की उदीयमान प्रतिभा और करियर के लिए असीमित अवसरों के द्वार खुल गए हैं। '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो', जो अब अपने तीसरे संस्करण में है, उसकी शुरुआत 2021 में प्रधानमंत्री की परिकल्पना से हुई थी, ताकि युवाओं को सिनेमा के माध्यम से अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। मंत्री महोदय ने कहा, "इस साल, 10 श्रेणियों में लगभग 600 प्रविष्टियों में से, 19 राज्यों से 75 युवा फिल्म निर्माताओं को चुना गया है, जिनमें बिष्णुपुर, जगतसिंहपुर और सदरपुर जैसे दूरदराज के इलाके भी शामिल हैं।"मंत्री महोदय ने आईएफएफआई के इस संस्करण में पुरस्कारों की एक नई श्रेणी- सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) श्रेणी- शुरू करने की भी घोषणा की। महोत्सव में नए घटकों पर प्रकाश डालते हुए, श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईएफएफआई भारत में मूल कॉन्टेंट रचनाकारों की परिवर्तनकारी भूमिका को मान देगा और उनका सम्मान करेगा तथा रोजगार एवं नवाचार में उनके योगदान को प्रकट करेगा। मंत्री महोदय ने जोर दिया, "पहली बार, आईएफएफआई ने सिनेमा जगत के नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छी तरह से क्यूरेटेड 'वीएफएक्स और टेक पवेलियन' तथा गैर-कथात्मक किस्सागोई को समर्थन देने के हवाले से उसके सह-उत्पादन के लिए एक वृत्तचित्र अनुभाग की शुरुआत करके फिल्म बाजार के दायरे को बढ़ाया है।"महिला सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, श्री ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष के आईएफएफआई में 40 उल्लेखनीय महिला फिल्म निर्माताओं की फिल्में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, "उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उनके अद्वितीय परिप्रेक्ष्य इस उत्सव को विविध कथनों और कथाओं को सामने लाने का समारोह बनेंगे।"भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के माध्यम से एक समावेशी और सुगम्य भारत के निर्माण पर लगातार जोर दिया है। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण में एक और आयाम जोड़ते हुए, मंत्री महोदय ने इस बात पर जोर दिया कि आईएफएफआई समावेशिता को एक मार्गदर्शक सिद्धांत बनाकर 'सबका मनोरंजन' यानी 'सभी के लिए मनोरंजन' को कायम रख रहा है। उन्होंने कहा, “इस वर्ष के उत्सव के सभी स्थल दिव्यांगों के लिए सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। दृष्टि और श्रवण बाधित प्रतिनिधियों के लिए एम्बेडेड ऑडियो विवरण और सांकेतिक भाषा प्रावधानों के साथ चार अतिरिक्त विशेष स्क्रीनिंग होंगी।’’मंत्री महोदय ने भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हाल के दिनों में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई पहलों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “हाल ही में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों से मंजूरी मिली। यह कानून न केवल कानूनी ढांचे को व्यापक बनाता है, अपना ध्यान सेंसरशिप से परे स्थानांतरित करके कॉपीराइट सुरक्षा को शामिल करता है, बल्कि चोरी के खिलाफ कठोर उपाय भी पेश करता है।”एक एकजुट शक्ति के रूप में सिनेमा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, श्री ठाकुर ने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि अपने पूरे इतिहास में, सिनेमा ने विचारों, कल्पना और नवीनता के भाव को इस तरह से अंगीकार कर लिया है और तराशा है कि यह तेज विघटन से परेशान दुनिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रेरक शक्ति बन गया है।”भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन को कला के दूरदर्शी कार्यों द्वारा प्रस्तुत की गई वैज्ञानिक संभावनाओं से जोड़ते हुए मंत्री महोदय ने कहा, “जब अंतरिक्ष संगठनों की कल्पना तक नहीं की गई थी, उससे बहुत पहले 1902 में कला के एक उल्लेखनीय दूरदर्शी कार्य और जॉर्ज मेलियेज़ की एक फ्रांसीसी फिल्म अ ट्रिप टू द मून ने लोगों के मन में वैज्ञानिक संभावनाओ और प्रगति के बीज बोए थे।'' उन्होंने कहा, "सिनेमा की शक्ति अविश्वसनीय है और यह अद्भुत है कि कैसे ये आइडिया हमारी दुनिया को आकार देते हैं।"श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हॉलीवुड अभिनेता/निर्माता माइकल डगलस को 2023 के लिए प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, भारतीय पैनोरमा, सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) की प्रतिष्ठित ज्यूरी और भावी 75 रचनात्मक मेधाओं को भी हार्दिक धन्यवाद दिया।अपने वक्तव्य का समापन करते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि आईएफएफआई के लिए उनका दृष्टिकोण एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यह दृष्टिकोण भी शामिल है कि जब भारत अपनी आजादी के 100वें वर्ष का उत्सव मनाएगा तथा जब हम अमृत महोत्सव से अमृत काल की तरफ बढ़ेंगे, तब आईएफएफआई कैसा होना चाहिए। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुलियाना में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि उनके बचपन में उनके घर के पास कोई स्कूल नहीं था; इसलिए उन्हें पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय पास में स्कूल न होने के कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे, जो आज नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खुलने से अब स्थानीय बच्चों को शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा, आर्थिक और सामाजिक कल्याण की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने की सलाह दी।बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह भी उन्हीं की तरह साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं। अपनी शिक्षा के कारण उन्हें नागरिकों की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उन्हें सफल बना सकती है। एक शिक्षित व्यक्ति के रूप में वे अपने विकास के साथ-साथ देश और समाज की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऐसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से बहुआयामी योजनाएं शुरू की हैं। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए देश भर में 700 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में देश भर के 3.5 लाख से अधिक आदिवासी छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकेंगे। - -2018 के राज्य विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार चुनावी राज्यों में बरामदगी में सात गुना वृद्धि-इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) द्वारा प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वयनई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के लगातार प्रयासों की बदौलत पांच चुनावी राज्यों मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में बरामदगी में महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व तेजी देखी गई है। चुनाव की घोषणा के बाद से पांच चुनावी राज्यों में 1760 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की सूचना मिली है, जो 2018 में इन राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों में की गई बरामदगी से सात गुना (239.15 करोड़ रुपये) अधिक है। पांच राज्यों में चल रहे चुनावों और पिछले कुछ राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान जब्ती के आंकड़े प्रलोभनों की निगरानी करने और समान अवसर के लिए चुनावी बेईमानी को रोकने के हवाले से मजबूत उपायों को लागू करके स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ईसीआई की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। याद रहे कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक में पिछले छह राज्य विधानसभा चुनावों में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई थी, जो इन राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में 11 गुना अधिक है। इस बार आयोग ने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सिस्टम (ईएसएमएस) के माध्यम से निगरानी प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को भी शामिल किया है, जो बहुत सहायक साबित हो रहा है, क्योंकि यह बेहतर समन्वय और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ जोड़ता है।चुनाव वाले राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, चुनावों की घोषणा के बाद और 20.11.2023* की स्थिति के अनुसार निम्नलिखित जब्ती की गई है-
ईएसएमएस एक ऐसा प्रयास है, जिसका उद्देश्य प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचना का त्वरित आदान-प्रदान करना है। ईएसएमएस चुनाव व्यय निगरानी प्रक्रिया में शामिल कई प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सीईओ और डीईओ स्तर पर आसान समन्वय प्रदान करता है। मंच वास्तविक समय की रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करता है, विभिन्न एजेंसियों से रिपोर्ट एकत्र करने और संकलित करने और बेहतर समन्वय में समय बचाता है। चुनाव वाले राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यह आंतरिक ऐप अच्छी तरह से काम कर रहा है और चुनाव व्यय निगरानी प्रक्रिया में मदद कर रहा है।निगरानी प्रक्रिया जून और अगस्त के बीच चुनाव वाले राज्यों में वरिष्ठ डीईसी/डीईसी की अध्यक्षता में टीमों के दौरे के साथ शुरू हुई, जिसमें भाग लेने वाले मैदानी स्तर पर सक्रिय बलों को व्यय निगरानी के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाने तथा चुनावों की तैयारी के लिए उनके इनपुट की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रवर्तन एजेंसियों और जिलों के साथ चर्चा की गई। इसके बाद, आयोग ने इन राज्यों में समीक्षा के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रलोभनों के प्रवाह को रोकने और प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बहु-स्तरीय कार्रवाई पर जीरो-टॉलरेंस दृष्टिकोण पर जोर दिया, जो इन राज्यों में जब्ती में वृद्धि में परिलक्षित होता है। इन दौरों के दिन से, प्रवर्तन एजेंसियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी और जब तक चुनावों की घोषणा की गई, तब तक वे पहले ही 576.20 करोड़ रुपये की जब्ती की सूचना दे चुके थे।आयोग ने चुनाव वाले राज्यों और उनके संबंधित पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों, आबकारी आयुक्तों, महानिदेशक (आयकर) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की।आईआरएस, आईसी एंड सीईएस, आईआरएएस, आईडीएएस और अन्य केंद्र सरकार की सेवाओं के 228 अनुभवी अधिकारियों को व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात किया गया है। कड़ी निगरानी के लिए, 194 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों को व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निगरानी प्रक्रिया में फील्ड स्तर की टीमों की पर्याप्त उपलब्धता हो और धन-बल के खतरे से निपटने के लिए डीईओ/एसपी और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ नियमित फॉलो-अप किया जाए। चुनाव वाले राज्यों में चल रहे चुनावों के पूरा होने तक कड़ी निगरानी के प्रयास जारी रहेंगे और जब्ती के आंकड़ों में और वृद्धि होने की उम्मीद है। - शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि 23 साल से अधिक उम्र के बेरोजगार युवाओं को ई-टैक्सी एवं ई-बसों की खरीद के लिए बिना गारंटी वाले कर्ज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के पहले चरण में ई-टैक्सी योजना की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सब्सिडी देने का फैसला रोजगार बढ़ाने और हरित पहल के प्रोत्साहन के लिए किया गया है। इस योजना के तहत ई-टैक्सी की खरीद में 20 लाख रुपये की लागत आने पर राज्य सरकार 10 लाख रुपये की सब्सिडी देगी। इन ई-टैक्सी को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं में लगाया जाएगा। इस तरह राज्य सरकार 40,000 रुपये की मासिक आय सुनिश्चित करेगी।हिमाचल सरकार परिवहन निगम की करीब 3,000 बसों को बदलना चाहती है और इनके स्थान पर ई-बसों का बेड़ा खड़ा किया जाएगा। जल्द ही 350 ई-बसें खरीदी जाएंगी और अगले तीन वर्षों में 1,500 ई-बसें भी खरीदने की योजना है। सुक्खू ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि 23 साल से अधिक उम्र के युवाओं को ई-बसों एवं ई-टैक्सी की खरीद के लिए कर्ज बिना किसी गारंटी के मुहैया कराया जाएगा। इस कर्ज पर राज्य सरकार 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी देगी। यह कदम हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026 तक हरित राज्य बनाने के लिए उठाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वाहनों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग की एक वेबसाइट की भी शुरुआत की।
- बारीपदा (ओडिशा) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आदिवासी समुदायों के बीच जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया और लेखकों से इससे जुड़ने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुलियाना में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का भी आज उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि साहित्य किसी समुदाय की संस्कृति का दर्पण होता है और लेखकों को आदिवासी समुदायों की जीवनशैली के बारे में लिखना चाहिए ताकि अन्य लोग उनके जीवन मूल्यों के बारे में जान सकें।अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश संथाली साहित्य मौखिक परंपरा में उपलब्ध है और किसी भी भाषा को लोकप्रिय बनाने में लेखकों की बड़ी भूमिका होती है। राष्ट्रपति ने कहा, “लेखक समाज के सजग प्रहरी होते हैं। वे अपने कार्यों से समाज को जागरूक करते हैं और उसका मार्गदर्शन करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनेक साहित्यकारों ने हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को राह दिखाई थी…। निरंतर जागरूकता से ही सशक्त एवं जीवंत समाज का निर्माण संभव है।”पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में बातचीत की। मुर्मू ने कहा कि भाषा और साहित्य वे सूक्ष्म धागे हैं जो राष्ट्र को एक साथ बांधते हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य विभिन्न भाषाओं के बीच व्यापक आदान-प्रदान से ही समृद्ध होता है तथा यह कार्य अनुवाद के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा, “संथाली भाषा के पाठकों को अनुवाद के माध्यम से अन्य भाषाओं के साहित्य से भी परिचित कराया जाना चाहिए। संथाली साहित्य को अन्य भाषाओं के पाठकों तक पहुंचाने के लिए इसी तरह के प्रयासों की आवश्यकता है।”मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समुदायों का मानना है कि जंगल का उनसे नहीं, बल्कि उनका (आदिवासियों) जंगल से संबंध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है और इस समस्या से निपटने के लिए प्रकृति के अनुकूल जीवन बहुत महत्वपूर्ण है ताकि इन मुद्दों से निपटा जा सके।मुर्मू ने संथाली लेखकों से आग्रह किया कि वे ओल चिकी का प्रसार करने के लिए बच्चों पर ध्यान केंद्रित करें और उनके लिए भाषा में पत्रिकाएं प्रकाशित कर नियमित रूप से उनके साथ संवाद करें।राष्ट्रपति ने कहा कि ओल चिकी में एक भारतीय भाषा के रूप में विस्तार करने की क्षमता है और उन्होंने संथाली लेखकों से भाषा के समग्र विकास के लिए उनके लेखन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।ओल चिकी लिपि को लोकप्रिय बनाने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुर्मू ने कहा, “दूसरों से इसे मान्यता देने की अपेक्षा करने से पहले हमें स्वयं अपनी ओल चिकी भाषा को महत्व देना चाहिए। संथाली बच्चों को आपस में इस भाषा में बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”उन्होंने कहा कि संथाली बच्चों को ओल चिकी लिपि में छोटी कहानियां पढ़ने की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे भविष्य में भाषा का विकास कर सकें।ओल चिकी को दिसंबर, 2003 में संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया था और भारत सरकार ने इस भाषा को मान्यता दे दी है।मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली मुर्मू ने कुलियाना में एकलव्य विद्यालय के बुनियादी ढांचे पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि स्कूल खुलने से स्थानीय बच्चों को शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली 65 वर्षीय मुर्मू ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा, “उनके घर के पास कोई स्कूल नहीं था; इसलिए उन्हें पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ा। उस समय पास में स्कूल न होने के कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे, जो आज नहीं है।”सम्मेलन में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम के कई प्रमुख संथाली शिक्षाविदों ने भाग लिया। ओडिशा के मंत्री सुदाम मरांडी और जगन्नाथ सरका भी इस दौरान उपस्थित थे। इससे पहले दिन में मुर्मू भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से बारीपदा स्थित पुलिस लाइन पहुंचीं जहां राज्यपाल रघुबर दास, जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू, राज्य के अनुसूचित जाति-जनजाति विकास मंत्री जगन्नाथ सरका ने उनका स्वागत किया। बिश्वेश्वर टुडू स्थानीय सांसद भी हैं।मुर्मू ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह मंगलवार को ओडिशा के बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ये ट्रेन-शालीमार-बादामपहाड़ और बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन तथा बादामपहाड़ और टाटानगर के बीच ‘मेमू’- “आदिवासी क्षेत्रों को बड़े शहरों से जोड़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य देखभाल तथा आदिवासी पर्यटन तक पहुंच को बढ़ावा देंगी”।
-
नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के भीतर फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों की लगातार जानकारी ले रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री को राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। खबर है कि प्रशासन, निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के संपर्क में है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ये श्रमिक इस महीने की 12 तारीख से सुरंग के धंसे हुए भाग में फंसे हुए है।बचाव प्रयासों में मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुरंग और भूमिगत स्थल एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरंग के स्थान पर निरीक्षण किया है और बचाव अभियान में लगी एजेंसियों को अपने सुझाव दिए हैं। सरकार सुरंग में फंसे मजदूरों का मनोबल बनाए रखने और बचाव कार्यों के संचालन पर निरंतर नजर रख रही है। सुरंग के उस भाग में बिजली और पानी आपूर्ति की व्यवस्था है, जहां श्रमिक फंसे हुए है। उन्हें भोजन और दवाइयां 4 इंच के कंप्रेसर पाइप के जरिए भेजी जा रही है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अन्य वर्टिकल पाइप लाइन के लिए काम करना शुरू कर दिया है। सीमा सड़क संगठन ने इस सुविधा के लिए मात्र एक दिन में सम्पर्क-सड़क बनाने का काम पूरा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के बाद सिल्क्यारा छोर से खुदाई का काम जारी रखे हुए है। सेना ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बॉक्स तैयार कर लिया है। - उन्नाव (उप्र) .उन्नाव जिले के बारासगवर क्षेत्र में रविवार को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से चार सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष कुमार ने बताया बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार के घर के बरामदे में एक फर्राटा पंखा रखा था और शाम करीब पांच बजे बरामदे में खेलते हुए उसके एक बच्चे ने पंखे को छू लिया और वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आये बच्चे को बचाने आये उसके तीन अन्य भाई-बहन भी करंट की चपेट में आ गये और इस घटना में चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। आशुतोष कुमार ने कहा कि मृतक बच्चों के नाम मयंक (नौ), हिमांशी (आठ), हिमांक (छह) और मानसी (पांच) हैं। सभी सगे भाई-बहन थे। सूत्रों ने बताया कि घटना के वक्त बच्चे ही घर पर मौजूद थे और उनके माता-पिता खेत में काम करने गये थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही की।
- चेन्नई. तमिलनाडु के वेप्पमपट्टू में रविवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी। जीआरपी के अनुसार, व्यक्ति और उसकी बेटियों ने रेलवे क्षेत्र में अनधिकार प्रवेश किया और पटरियों को पार करते समय वे एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया, ''व्यक्ति और उसकी बेटियों ने ट्रेन को आते नहीं देखा, जिससे उसकी (ट्रेन की) चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।'' स्थानीय लोगों ने सड़क पार करने के लिए पुल/सबवे के निर्माण में बहुत ज्यादा देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद के लिए पुल-सबवे की जरूरत है।
- टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रविवार शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बुढ़ेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडीखेरा गांव के पास हुई। बुढेरा थाना प्रभारी रश्मि जैन ने कहा कि जितेंद्र लोधी (26), उनकी पत्नी गुड़िया और उनके ससुर नंदलाल (56) मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुंदरपुर की ओर जा रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में जितेंद्र और नंदलाल की मौत हो गई तथा गुड़िया लोधी घायल हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की भी मौत हो गई, जिनकी पहचान अरविंद लोधी (30) और विक्रम लोधी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घायल महिला को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर अवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, थाना जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के पास रविवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार 34 वर्षीय अमित की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में अवनीश पुत्र जवाहरलाल की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना उस वक्त की है जब जवाहर लाल अपना ट्रक यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा कर ट्रक चलाने के लिए क्लीनर को दे रहे थे कि तभी एक अज्ञात कैंटर चालक पीछे से आया और उसने ट्रक में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना में ट्रक ड्राइवर टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, वहीं थाना बीटा- दो क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मुकेश लोधी (37) पुत्र बाबूराम गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा शनिवार रात को दनकौर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में कन्हैया शर्मा (42) की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, कन्हैया दिल्ली के जैतपुर का रहने वाला थे। पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर 113 में एक सड़क हादसे में विजय कुमार (69) पुत्र जगपाल गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
-
सांबा/जम्मू. छत्तीसगढ़ में एक नक्सली हमले में शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान का रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सांबा जिला स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हेड कांस्टेबल जोगिंदर कुमार (45) का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के अबताल कटालन गांव लाया गया। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद गरियाबंद जिले में गोबरा गांव के पास हुए एक विस्फोट में शुक्रवार को हेड कांस्टेबल जोगिंदर कुमार शहीद हो गए। जिस समय यह विस्फोट हुआ था, उस वक्त सुरक्षाकर्मी मतदान कर्मियों के दल के साथ लौट रहे थे। सांबा के उपायुक्त अभिषेक शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश सहित अन्य अधिकारियों के साथ-साथ लगभग सभी दलों के नेताओं ने भी शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित की। जवान की अंतिम विदाई में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिसमें से कुछ ने राष्ट्रीय ध्वज पकड़ा हुआ था, जबकि अन्य लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। आईटीबीपी की टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी गारद के बीच कुमार के नौ वर्षीय बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के युवाओं ने इससे पहले कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए अबताल कटालन गांव से सांबा शहर तक 10 किलोमीटर से अधिक लंबी मोटरसाइकिल रैली निकाली। कुमार के पिता और बड़े भाई सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके दो अन्य छोटे भाई आईटीबीपी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सेवारत हैं। उपायुक्त ने कहा,''हम कुमार के गांव में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं जिन्होंने चुनावी ड्यूटी पर कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और सुनिश्चित करेंगे कि जिला प्रशासन सभी आवश्यक सहायता प्रदान करे।'' आईटीबीपी की 47वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश कुमार ने कहा कि जोगिंदर कुमार बल के एक समर्पित सदस्य थे। अधिकारी ने कुमार के अंतिम संस्कार के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमारी बटालियन मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश में स्थित है और चुनावी ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ गयी थी।" कमांडेट ने कहा कि हमले की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि इसके पांच साल एक दूसरे को ‘रन आउट’ करने में बीते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस और विकास को एक दूसरे का दुश्मन बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति की रक्षा के लिए यहां की कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरूरी है।मोदी तारानगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।देश में क्रिकेट विश्वकप को लेकर जुनून का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आज-कल पूरा देश क्रिकेट के जोश से भरा हुआ है। क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम के लिये रन बनाता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा झगड़ा है कि रन बनाना तो दूर ये लोग एक दूसरे को ‘रन आउट’ करने में लगे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के पांच साल एक दूसरे को ‘रन आउट’ करने में बीत गए। जो बचे हैं वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर ‘हिट विकेट’ किये जा रहे हैं और बाकी जो है वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर ‘मैच फिक्सिंग’ कर लेते हैं और कुछ काम नहीं करते।’’मोदी ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘जब इनकी टीम ही इतनी खराब है… ये क्या रन बनायेंगे और आपका क्या काम करेंगे। आप भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को चुनेंगे, तो हम राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की टीम को ‘आउट’ कर देंगे। भाजपा विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी और जीत राजस्थान की होगी, जीत राजस्थान के भविष्य की होगी, जीत राजस्थान की माताओं-बहनों, युवाओं और किसानों की होगी।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार से जितना बचकर रहें, राजस्थान को जितना बचाकर रखें उतना ही आपका भविष्य सुनिश्चित है क्योंकि कांग्रेस और विकास, एक दूसरे के दुश्मन थे और दुश्मन रहेंगे। उन्होंने पेट्रोल के दाम को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण यहां महंगाई व बेरोजगारी भी बेलगाम हो गई है।
- नयी दिल्ली ।कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दिवंगत नेता के स्मारक ‘शक्ति स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर इंदिरा गांधी के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारत के लिए एक जननेता, प्रधानमंत्री। मेरे लिए मेरी दादी, मेरी शिक्षक।’’उन्होंने लिखा, ‘‘देश और जनता के प्रति समर्पण के जो मूल्य आपने सिखाए थे वह मेरे हर कदम की ताकत हैं, मेरे सोचने समझने की ताकत हैं।’’कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1, सफदरजंग रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम ‘इंदिरा- द पीपुल्स प्राइम मिनिस्टर’ में भी शिरकत की।इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर उनकी पूरी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया और उनकी राजनीतिक यात्रा की उपलब्धियों को बताया गया। इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बाद में खरगे और सोनिया गांधी तथा अन्य नेताओं ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
नई दिल्ली। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही जारी है। प्रधानमंत्री कार्यालय राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहा है।मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए पांच उपायों पर काम किया जा रहा है। फिलहाल एक उपाय पर तेजी से कार्य हो रहा है जबकि बाकी उपायों को तेजी से लागू करने की योजना बनाई जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मुख्य सचिव एसएस संधू के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और उत्तराखंड सरकार के ओएसडी तथा संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कल राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के निदेशक के साथ बैठक की थी। उन्होंने घटना और अन्य संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रधान मंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सरकार वैकल्पिक तरीके तलाश रही है और दुनिया भर के विशेषज्ञों से सुझाव और सलाह मांग रही है। प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने भी कहा कि सभी चार उपायों और अन्य तरीकों पर काम जल्द ही शुरू होगा। फिलहाल प्रशासन सुरंग में फंसे सभी मजदूरों से संपर्क में है और उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। उन लोगों तक पाइप के जरिए भोजन, दवा और पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। -
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान आज फिलिस्तीनियों के लिए 32 टन राहत सामग्री लेकर मिस्र के अल-आरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर ने कहा है कि भारत फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। पिछले महीने वायुसेना का सी-17 विमान के जरिये 38 टन से अधिक राहत सामग्री और चिकित्सा उपकरण फिलिस्तीन भेजे गये थे।
-
नई दिल्ली. तमिल साहित्यकार पेरूमल मुरूगन की कृति ''फायर बर्ड " को शनिवार को 2023 का साहित्यिक क्षेत्र का देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर' प्रदान किया गया। पेरुमल मुरुगन की पुस्तक का तमिल भाषा से जननी कन्नन ने अनुवाद किया है।
‘जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर' के छठे संस्करण की 'शॉर्टलिस्ट' की घोषणा 20 अक्टूबर को जयपुर में की गई थी। इसमें तेजस्विनी आप्टे-रहम की ‘द सीक्रेट ऑफ मोर', मनोरंजन ब्यापारी की ‘द नेमेसिस', पेरुमल मुरुगन की ‘फायर बर्ड', विक्रमजीत राम की ‘मंसूर' और मनोज रूपडा द्वारा लिखित ‘आई नेम्ड माय सिस्टर साइलेंस' पुरस्कारों के दावेदारों की सूची में जगह बनाने में सफल हुई थीं। इनमें बंगाली, हिंदी और तमिल भाषाओं की तीन अनूदित पुस्तकें भी शामिल थीं। जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर 2023 जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर के तहत हर साल किसी प्रतिष्ठित भारतीय लेखक को उनकी साहित्यिक कृति के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। विजेता के लिए प्रविष्टि अगर अनूदित है, तो अनुवादक को 10 लाख रुपये का अतिरिक्त नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही शॉर्टलिस्ट में शामिल पांचों लेखकों को एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाता है और शॉर्टलिस्ट में शामिल उपन्यास अगर अनूदित है तो फिर अनुवादक को 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। -
नयी दिल्ली. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में 36 घंटे के भीतर तीन ‘कैडेवरिक' अंग दान की प्रक्रिया पूरी की। चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस साल एम्स ट्रॉमा सेंटर में किया गया यह 12वां अंग दान है। ‘कैडेवरिक' अंग दान का अर्थ है 'ब्रेन डेड' लोगों से अंग लेना। मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने कहा, सबसे कम उम्र की दाता ढाई साल की लड़की थी, जो अपने घर की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद ‘ब्रेन डेड' हो गई थी। ब्रेन डेड से आशय मस्तिष्क के काम करना बंद कर देने से है। उसके अंगों को एम्स की बहु-विषयक टीम और चेन्नई के कार्डियोथोरेसिक सर्जनों द्वारा हासिल किया गया था। इससे दो बच्चों को नई जिंदगी मिलेगी। प्राप्तकर्ता चेन्नई का आठ महीने का एक बच्चा होगा जिसे डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी है, जो एक जन्मजात हृदय संबंधी बीमारी है। पिछले 36 घंटों में हुए दो और दान में, राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) की आवंटन नीति के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न अस्पतालों में कुल पांच लोगों को किडनी और लीवर प्रत्यारोपित किया गया।
-
पीलीभीत . पीलीभीत जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना न्यूरिया क्षेत्र के टाह गांव के कुंवर सिंह एवं रामबेटी शनिवार सुबह अपनी पुत्रवधू को देखने जिला अस्पताल जा रहे थे, उसी बीच अचानक टनकपुर रोड पर जिलाधिकारी आवास के पास उनकी स्कूटी खटीमा की ओर से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गयी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में रामबेटी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी रियाज़ हैदर ने पत्रकारों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार दूसरी घटना नवाबगंज के पास हुई। रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करने वाली पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के अमूपुरा निवासी प्रेमवती (50) को उसका बेटा बाइक से लेकर रुद्रपुर जा रहा था। नवाबगंज के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। डॉक्टरों ने प्रेमवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरी घटना के संदर्भ में गजरौला के थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने पत्रकारों को बताया कि नकटिया गांव के जमुना प्रसाद (60) शुक्रवार देर शाम सब्जी लेने के बाद पैदल घर लौट रहे थे तब अटकोना गांव की पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।उनके अनुसार मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल प्रसाद एक ट्राली के नीचे आ गये, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।
-
चेन्नई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का शनिवार को यहां 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वेंकटरमणन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सदस्य थे और रिजर्व बैंक गवर्नर की भूमिका संभालने से पहले उन्होंने वित्त सचिव और बाद में कर्नाटक सरकार के सलाहकार के रूप में कार्य किया था। वेंकटरमणन ने दिसंबर 1990 से दिसंबर 1992 के बीच आरबीआई में काम किया था।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने उन्हें ‘उत्कृष्ट व्यक्तित्व' और ‘लोक सेवक' के रूप में सराहा और संकटकाल में उनके अपार योगदान को याद किया। रिजर्व बैंक ने कहा, “उनके कार्यकाल में देश को बाह्य क्षेत्र से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके कुशल प्रबंधन ने देश को भुगतान संतुलन संकट से उबारने में मदद की।” आरबीआई ने अपनी वेबसाइट में कहा कि वेंकटरमणन के कार्यकाल में भारत ने आईएमएफ के स्थिरीकरण कार्यक्रम को अपनाया, जहां रुपये का अवमूल्यन हुआ और आर्थिक सुधार कार्यक्रम शुरू हुआ। शक्तिकांत दास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व एवं जनसेवक थे। उन्होंने संकट के समय में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय था। उन्होंने आगे लिखा कि वह (वेंकिटरमनन) सी सुब्रमण्यम के प्रमुख सहयोगी थे, जिन्होंने 60 के दशक के मध्य में हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। -
पुणे. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की महिला कैडेट का पहला बैच इस साल अपने पुरुष समकक्षों के साथ 'पासिंग आउट' परेड में हिस्सा लेगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा अधिकारी ने बताया कि एनडीए के 145वें पाठ्यक्रम की परेड की समीक्षा 30 नवंबर को सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि पिछले साल एनडीए-खड़कवासला में 19 महिला कैडेट का पहला बैच शामिल हुआ था और फिलहाल वे सैन्य सह अकादमिक प्रशिक्षण के दूसरे वर्ष में हैं। एनडीए-खड़कवासला देश में सेना के तीनों अंगों के प्रशिक्षण के लिए एक प्रमुख संस्थान है, जिसने राष्ट्र को कई बेहतरीन सैन्य अधिकारी दिए हैं। अधिकारी ने कहा, ''महिला कैडेट मार्चिंग दल का हिस्सा होंगी। उनका फिलहाल संस्थान में दूसरा वर्ष है। दूसरे और तीसरे वर्ष के कैडेट 'पासिंग आउट' परेड में भाग लेंगे।'' पुणे स्थित अकादमी के रक्षा प्रवक्ता ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''30 नवंबर को एनडीए के 145वें पाठ्यक्रम की 'पासिंग आउट' परेड को देखने के लिए तैयार हो जाइए। परेड की समीक्षा भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा की जाएगी।''
-
बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में एक महिला और उसकी पांच साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को कहा कि दोनों शव बल्लापुर गांव में मिले हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी "किसी धारदार हथियार से हत्या" की गई है। उनके अनुसार मृतकों की पहचान अनिता देवी (29) और उनकी बेटी सोनी कुमारी के रूप में की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से कुछ वस्तुएं बरामद की हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हमलावर और हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है । मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।" उन्होंने बताया कि जब घटना हुई तो अनिता के पति बब्लू यादव वहां मौजूद नहीं थे क्योंकि वह भोजपुर जिला मुख्यालय आरा गये हुए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “अनीता देवी के ससुर, लाला यादव ने पुलिस को बताया कि उनके अन्य बेटों ने उन्हें उनके कमरे के अंदर मृत पाया.. और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। हमने लाला यादव का बयान दर्ज कर लिया है।






.jpg)

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)



.jpg)
.jpg)










