ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 44 हितग्राहियों को मिला आवास

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ए.एच.पी. अंतर्गत आवास आबंटन हेतु लाॅटरी का आयोजन निगम सभागार कक्ष में किया गया। इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 44 हितग्राहियों को स्थल सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया, माईल स्टोन स्कूल के पीछे, आम्रपाली फेस-1 हाउसिंग बोर्ड, ग्रीनवेली एवं कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज के पीछे निर्मित आवास आबंटित किया गया है। पूर्व में पात्र हितग्राहियों को कुल 1572 मकान आबंटित किया जा चुका है।
          प्रधानमंत्री आवास योजना की लाॅटरी में महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गंवई, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी, नोडल अधिकारी सह अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता की उपस्थिति रही। पुरी प्रक्रिया पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सार्वजनिक रूप से संपन्न कराया गया। चयनित हितग्राहियों के नाम लाटरी प्रणाली के माध्यम से घोषित किये गये है।
         प्रधानमंत्री आवास योजना का उददेश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास उपलब्ध कराये जा रहे है। आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किये। निगम प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी पात्र आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने इसी प्रकार की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लाॅटरी के दौरान आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी जागेश्वर साहू, मेहत्तर सोनी, भूषण निर्मलकर, मोहन राव, थलेश्वर जोशी, सावित्री सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english