ब्रेकिंग न्यूज़

 तालपुरी के शिवमंदिर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयघोष

 
-रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप तथा विशेष आरती का आयोजन भी किया गया
-धार्मिक आयोजन का समापन रात को महाभोग से हुआ
टी सहदेव
भिलाई नगर। सावन माह के प्रथम सोमवार को तालपुरी बी ब्लॉक स्थित शिवमंदिर में शिवमंदिर समिति के तत्वावधान में सनातन विधिविधान से रुद्राभिषेक और पूजन हुआ। मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ ने‌ भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र, धतूरा पुष्प आदि अर्पित कर सुख समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में यमलेश देवांगन और गजानन अवचट दंपति बैठे। शाम को रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप तथा विशेष आरती का आयोजन भी किया गया। प्रथम सोमवार के धार्मिक आयोजन का समापन रात को महाभोग से हुआ।
 सुबह ही से लगा भक्तों का तांता 
मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर में भक्तों की आस्था ऐसे उमड़ी कि पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया और दिन भर भोलेनाथ के जयकारे और मंदिर की घंटियों की ध्वनि गूंजती रही। शिवमंदिर समिति के कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय सोमवार को डीसी गढ़ेवाल और ओमवीर सिंह, तृतीय सोमवार को हरिजीत सिंह, जोगाराव तथा मोनिका वर्मा एवं अंतिम सोमवार को आरके दत्ता, एसएल साहू और आरती चौधरी भोग की व्यवस्था करेंगे। भोग की व्यवस्था करने वाले शिवभक्त उस दिन के यजमान होंगे।
 धार्मिक अनुष्ठान में इस बार नगद राशि नहीं 
समिति ने बताया कि इस बार समिति ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन राशि स्वीकृत नहीं करने का फैसला किया है, उसके स्थान पर इच्छुक शिवभक्त पूजा सामग्री या भोग की व्यवस्था स्वयं कर सकते हैं या समिति से संपर्क कर सीधे कैटरर्स के माध्यम से भी व्यवस्था कर सकते हैं। वहीं रुद्राभिषेक में सम्मिलित होने के इच्छुक श्रद्धालु अपने नाम मंदिर समिति में दर्ज करा सकते हैं। प्रसाद या अन्य पूजन सामग्री मंदिर में उपस्थित पंडित को दे सकते हैं। 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english