ब्रेकिंग न्यूज़

 जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को  मिली अनेक सौगात

-कलेक्टर ने गांव में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए सभी के लिए बताया अनुकरणीय
मौके पर 140 आवेदनों का किया गया निराकरण, ग्रामीणों की  मांगों एवं समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन
बालोद,। मोहला-मानपुरद्य-अंबागढ़ चैकी जिले के सीमा पर स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बहुल ग्राम कमकापार में आज आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कमकापार एवं आसपास के ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को अनेक सौगात मिला है। शिविर में अनेक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवासों के आवासपूर्णता प्रमाण पत्र मुकबधिर हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं दिव्यांग हितग्राहियों को छड़ी प्रदान करने के अलावा मत्स्य विभाग के योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मछली जाल, आईस बाॅक्स प्रदान करने के साथ ही ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के अनेक जनकल्याणकारी योजनओं से लाभान्वित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले जनसमस्या निवारण शिविर की भाँति कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर ग्राम कमकापार पहुँचे। जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के ग्राम कमकापार पहुँचने पर ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम कमकापार के ग्रामीणों के विभिन्न घरों में पहुँचकर ग्रामीणों द्वारा अपने घरों में बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने ग्राम कमकापार के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के बेहतरीन कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए ग्रामीणों के कार्यों को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। कमकापार जनसमस्या निवारण शिविर में आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो के अलावा जनपद सदस्य श्री भूपेश नायक, श्री तेजेश्वनी दुग्गा, श्री जागेश्वर दर्रो एवं श्री पूनम जैन के अलावा ग्राम पंचायत कमकापार के सरपंच श्रीमती खेम बाई पिस्दा सहित विधायक प्रतिनिधि श्री गोविंद चंद्राकर एवं श्री दारा सिंह भौसार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन के आला अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कमकापार जनसमस्या निवारण शिविर में आज मांग से संबंधित 190 एवं शिकायत के 11 आवेदनों सहित कुल 201 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 140 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 
जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों के बीच  प्रशासनिक अमले की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनकी वास्तविक जरूरतों, मांगों एवं समस्याओं से रूबरू कराने तथा उनके मांगों एवं समस्याओं का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने का अभिनव प्रयास किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को शिविर में उपस्थित होेकर इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि आज मुझे ग्राम कमकापार में आकर आनंद एवं प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कमकापार के ग्रामीणों एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के उपायों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होेंने आशा व्यक्त किया कि ग्रामीणों के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के उपाय आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होकर सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी होगा। श्रीमती मिश्रा ने मनुष्य के अलावा संपूर्ण जीव जगत के लिए पानी की उपयोगिता एवं महत्ता के संबंध में प्रकाश डालते हुए सभी लोगों को पानी का उपयोग सोच समझकर करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय एवं भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए सभी को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की भी अपील की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए मांगों एवं समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला स्तर एवं विभागीय योजनाओं के माध्यम से हल किए जाने वाले मांगों एवं समस्याओं का वे त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शासन स्तर पर निराकृत होने वाले समस्याओं के निराकरण हेतु भी उचित कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली बच्चों को मंच में बुलाकर उनका कुशलक्षेम पूछकर उन्हें आत्मीय स्नेह एवं दुलार दिया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी स्थिति में बाल विवाह नही करने तथा इसके रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमकापार के सरपंच श्रीमती खेम बाई पिस्दा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके गांव में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि शिविर में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कमकापार तथा अंचल के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कमकापार पंचायत एवं अंचल के प्रमुख मांगों एवं समस्याओं की ओर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा नन्हें मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकार उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेटकर उनका गोदभराई रस्म को पूरा किया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों को नशापान की दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशापान से सर्वथा दूर रहने तथा अपने घर, परिवार, आसपास एवं जान पहचान के लोगों को भी नशा से दूर रखकर नशा उन्मूलन के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के कार्यों के अंतर्गत पानी के संरक्षण एवं संवर्धन करने तथा उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत 15 वर्ष या इससे अधिक के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने की भी शपथ दिलाई। 
आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में परिवहन विभाग द्वारा 06 लोगों को ड्राइविंग लाईसेंस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 03 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 06 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र के अलावा समाज कल्याण विभाग के द्वारा 03 हितग्राहियों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह कृषि विभाग के द्वारा 05 किसानों को उन्नत किस्म का उड़द बीज के अलावा 10 हितग्राहियों को मृदा परीक्षण कार्ड, मछली पालन विभाग के द्वारा 02 हितग्राहियों को मछली जाल एवं 02 हितग्राहियों को आईस बाॅक्स प्रदान किया गया। इसी तरह शिविर में 47 हितग्राहियों को आधार कार्ड प्रदान करने के अलावा शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के स्टाॅल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि शिविर में आज आयोजित शिविर में खाद्य विभाग को 21, वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत 22, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 39, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 15, राजस्व विभाग को 18, लोक निर्माण एवं श्रम विभाग को 05-05, महिला बाल विकास विभाग को 04, जल संसाधन विभाग 07, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 11 सहित विभिन्न विभागों से कुल 201 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 140 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों एवं स्वच्छता दीदियों ने सुमधुर गीत, संगीत की प्रस्तुति से अतिथियों एवं दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english