ब्रेकिंग न्यूज़

 घर में कहां लगाएं एसी, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम
वास्तु शास्त्र में घर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी वस्तु की सही दिशा और स्थान को महत्वपूर्ण माना गया है, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। घर, दुकान या किसी भी प्रतिष्ठान में लगाए जाने वाला एयर कंडीशनर (AC) वास्तु के अनुसार अग्नि तत्व से जुड़ा उपकरण माना जाता है। यदि इसे गलत दिशा में लगाया जाए, तो इसका असर मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और आर्थिक हालात पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि AC को किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है और किन दिशाओं में लगाने से बचना चाहिए।
शुभ दिशा
घर में एसी लगवाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार एसी को हमेशा अग्नि कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता हैष यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है और बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं एसी इस तरह लगाना चाहिए कि उसकी ठंडी हवा सीधे सिर पर न आए। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसे उचित नहीं माना जाता।
पश्चिम और उत्तर दिशा
इसके अलावा पश्चिम और उत्तर दिशा को AC लगाने के लिए सबसे बढ़िया माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा के जलदेव स्वामी वरुण देव हैं, यह दिशा शुक्र को समर्पित है। वहीं, उत्तर कुबेर की दिशा मानी गई हैं, जो देव खजांची हैं। इन दिशाओं में AC लगाने से घर में धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है, वहीं AC की लाइफ भी अच्छी होती है। ये दिशाएं आपके बिजली बिल को भी कम करने में भी मददगार साबित हो सकती हैं।
गलत दिशा
एसी लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा का चयन करना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर भूलकर भी AC या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से धन हानि, अनावश्यक खर्च और व्यापार में नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी AC लगाना वास्तु के अनुसार सही नहीं है। इस दिशा में लगाए गए इलेक्ट्रिक उपकरण जल्दी खराब हो सकते हैं।
पूर्व दिशा में भी AC लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बिजली खर्च बढ़ने की आशंका रहती है।
अगर आप भी इस गर्मी में अपने घर में नया एसी लगवाने जा रहे हैं, तो वास्तु के इन आसान नियमों का ध्यान जरूर रखें। इससे न केवल घर ठंडा रहेगा बल्कि जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता भी बनी रहेगी।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english