महंगे हेयर कलर छोड़िए! अब घर पर बनाएं काला तेल
सफेद बालों का देसी इलाज
आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना एक आम परेशानी बनती जा रही है। धूल, तनाव, गलत खानपान और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर और बेजान बना सकता है। ऐसे में कई लोग नेचुरल तरीकों की तरफ ध्यान देने लगे हैं। गुड़हल का फूल, प्याज और प्याज के छिलके जैसी चीजें बालों की देखभाल के लिए काफी समय से इस्तेमाल की जा रही हैं। इन चीजों से तैयार घरेलू तेल बालों को पोषण देने और उन्हें ज्यादा चमकदार दिखाने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। नियमित इस्तेमाल से बाल नरम और स्वस्थ बनेंगे।
काला तेल बनाने के लिए जरूरी चीजें
गुड़हल के फूल
गुड़हल की पत्तियां
प्याज
प्याज के छिलके
नारियल का तेल
काला तेल बनाने का आसान तरीका
सभी चीजों को सुखाएं: सबसे पहले गुड़हल के फूल, पत्तियां, प्याज और प्याज के छिलकों को अच्छी तरह साफ कर लें। अब इन्हें धूप में सुखा लें।
काला होने तक पकाएं: अब इन सभी चीजों को हल्की आंच पर तब तक गर्म करें जब तक इनका रंग गहरा काला ना दिखने लगे।
पीसकर चूर्ण बना लें: ठंडा होने के बाद इन चीजों को पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें।
नारियल तेल में मिलाएं: अब इस चूर्ण को नारियल के तेल में अच्छी तरह मिला लें।
तेल को स्टोर करें: तैयार तेल को साफ शीशी में भरकर रख लें।
बालों में इस तेल को कैसे लगाएं?
जड़ों में लगाएं: तेल को बालों की जड़ों और पूरे बालों में हल्के हाथों से लगाएं।
हल्की मालिश करें: कुछ मिनट तक सिर की हल्की मालिश करें ताकि तेल अच्छी तरह बालों तक पहुंच सके।
कुछ घंटों तक लगा रहने दें: तेल को कुछ घंटों या रातभर बालों में लगा रहने दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
इस घरेलू तेल से क्या फायदे हो सकते हैं?
गुड़हल और नारियल तेल बालों को नरम और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
नियमित इस्तेमाल से बालों की चमक बेहतर होती है।
यह तेल बालों का सूखापन कम करने में मददगार है।
तेल लगाने से बाल ज्यादा मुलायम और संभालने में आसान महसूस होते हैं।
तेल लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
तेल हमेशा साफ बालों में लगाएं और बहुत ज्यादा मात्रा में ना लें। अगर सिर में जलन महसूस हो, तो इस्तेमाल रोक दें। इसके अलावा इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।
--










Leave A Comment