ब्रेकिंग न्यूज़

 गाय या भैंस...जानें दोनों में से किसका दूध अधिक फायदेमंद
दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन प्रदान करता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद है या भैंस का दूध। सबसे पहले तो ये जान लें कि भले ही भारत में दोनों ही प्रकार के दूध का इस्तेमाल भारत में बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन इनके पोषण तत्व और शरीर पर प्रभाव अलग-अलग होते हैं। ऐसे में सही जानकारी के अभाव में लोग अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प नहीं चुन पाते। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए कौन सा दूध ज्यादा उपयुक्त है।
पाचन क्षमता
गाय का दूध हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। यह बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं भैंस का दूध गाढ़ा और भारी होता है, जिसे पचने में अधिक समय लगता है।
फैट और कैलोरी
भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह अधिक ऊर्जा देता है। यह वजन बढ़ाने या बॉडी बनाने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गाय के दूध में फैट कम होता है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
प्रोटीन और कैल्शियम
दोनों ही दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, लेकिन भैंस के दूध में इनकी मात्रा थोड़ी अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
दिल की सेहत
गाय का दूध दिल के लिए हल्का और बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है। भैंस का दूध ज्यादा फैटी होने के कारण हृदय रोगियों को सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english