ब्रेकिंग न्यूज़

निगम आयुक्त ने किया जोन-2 के विकास कार्यों का निरीक्षण, कुरूद और गोकुल नगर क्षेत्र में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

​भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-02 क्षेत्र का सघन दौरा कर शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बायोगैस प्लांट, पूर्व निर्मित शेड, नवीन सड़क और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों को कार्य अविलंब प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
​आयुक्त ने वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत कुरूद बस्ती से गोकुल नगर तक स्वीकृत सड़क स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार जनहित के कार्यों में देरी न की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में शीघ्र सुगमता प्राप्त हो सके।
​ बायोगैस प्लांट एवं शेड निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को तत्काल कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
​सामुदायिक भवन कुरूद बाजार क्षेत्र में स्वीकृत नवीन सामुदायिक भवन के स्थल का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र के नागरिकों को सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता श्वेता वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
​"विकास कार्यों का लाभ जनता को समय पर मिलना अनिवार्य है। निर्माण में गति और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।" 
— राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त, नपा निगम भिलाई
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english