जल संरक्षण को बढ़ावा देने नलों में टोटी अभियान जारी
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार शहर के जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत नलों में टोटी लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसका उददेश्य नागरिकों द्वारा नल खुला छोड़ने से होने वाले पानी की बरबादी को रोकना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
निगम के अधिकारियों ने बताया है कि पानी का उपयोग करने के बाद लोग नल बंद नहीं करते, जिससे अनावश्यक पानी की बर्बादी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी सार्वजनिक नलों में विशेष टोटियां लगाई जा रही है, जिससे पानी की खपत नियंत्रित रहे और नागरिको में पानी की बचत के प्रति जागरूकता बढ़े। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर के सभी नागरिको से अपील की है कि नल का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और टोटी का सही उपयोग करें, ताकि पानी का महत्व समझा जा सके और संसाधनों की बर्बादी रोकी जा सके। नल है तो जल है और जल है तो कल है। ’’जल है तो कल है’’ यदि आज हम पानी बचााएंगे, तभी हमारा भविष्य कल सुरक्षित रहेगा।




.jpg)



.jpg)




Leave A Comment