जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिले के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा निःशुल्क कोचिंग
कोचिंग हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 अपै्रल
बालोद/जिला प्रशासन बालोद एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक आवेदक गूगल फार्म के माध्यम से 20 अपै्रल 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2020 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा माह जून में उक्त पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) लिया जाना संभावित है। उक्त वेबसाइट पर आवेदन करने वाले बालोद जिले के अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन बालोद और जिला रोजगार कार्यालय बालोद द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् 20 अपै्रल 2026 तक गूगल फार्म के लिंक https://forms.gle/y4JFWWQPjztdk1Ka9 के माध्यम से अथवा जारी किए गए क्यू आर कोड स्केन कर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदक को सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन क्रमांक एवं व्हाट्सएप्प मोबाईल नम्बर उल्लेखित करना अनिवार्य है।

.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)





Leave A Comment