'साधारण परिवार से उठकर अर्थशास्त्री के रूप में छाप छोड़ी', पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को यूं दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। मनमोहन सिंह ने (26 दिसंबर 2024) को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश के राजनीतिक दिग्गज उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पूर्व पीएम के निधन की पुष्टि होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने गहन दुख जताते हुए पोस्ट लिखा- 'मनमोहन सिंह ने हमारे प्रधान मंत्री के रूप में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।'
साधारण परिवार से उठकर अर्थशास्त्री के रूप में छाप छोड़ी- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- 'भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।'










Leave A Comment