- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और एसओईबीआईटी साइबर सिक्योरिटी, नीदरलैंड्स (यूरोप) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षण और शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। सीएसवीटीयू के कुलपति प्रो. एम. के. वर्मा ने कहा कि यह समझौता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक मानकों को प्राप्त करने में मदद करेगा। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो संजय अग्रवाल ने कहा कि सीएसवीटीयू ऑनलाइन मोड पर छात्रों के लिए प्लेसमेंट ऑन कैंपस की तैयारी एसओईबीआईटी के प्रतिनिधि द्वारा कराई जाएगी और ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एसओईबीआईटी साइबर सिक्योरिटी के प्रतिनिधि श्री सोनिल सोबेदार ने कहा कि यह समझौता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को साझा करने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच को बढ़ाने में मदद करेगा। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञता को विकसित करने में मदद मिलेगी।
- दुर्ग, / भारतीय रेडक्रास सोसायटी के द्वारा विभिन्न जनोपयोगी तथा मानव सेवी गतिविधियों का संचालन किया जाता है, जिससे जनता में मानव सेवा की भावना जागृत होती है। साथ ही जरूरतमंदों को भी विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधा प्राप्त होती है। रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में सोसायटी को मजबूती प्रदान करने की पहल की जा रही है।रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के सचिव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार रेडक्रास के द्वारा ब्लड बैंक, वृद्धाश्रम, पोस्टमार्टम सेंटर मरचुरी एवं शववाहन का संचालन किया जाता है। रेडक्रास की समस्त गतिविधियां दान/सदस्यता शुल्क से प्राप्त राशि से संचालित होती है। रेडक्रास सोसायटी के गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करना तथा अधिक से अधिक जन तक पहुँचाने के लिए रेडक्रास सोसायटी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला रेडक्रास के लिये संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य बनाया जाना है। गणमान्य नागरिकगण एवं समाजसेवकों को इस पुनीत कार्य में जुड़ने की अपील की गयी है। सदस्यता के लिए सहायता राशि निर्धारित है। जिसके अनुसार संरक्षक सदस्य 25,000 रूपए, उप संरक्षक सदस्य 12,000 रूपए, संस्थागत सदस्य वार्षिक 5,000 रूपए और आजीवन सदस्य 1,000 रूपए है। सदस्य बनाते समय सदस्यों का सदस्यता का फार्म भर कर जो व्यक्ति रेडक्रास के सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने के इच्छुक हो, उन्हें सदस्य बनाया जाएगा।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाठा निवासी श्रीमती रेखा यादव जिनका प्रसव का केस था। इसके लिए उनके परिजनों ने 112 पर काल किया लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे उनको परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से 108 और 112 के कर्मचारियों से संपर्क किया गया। जिसके बाद प्रसूता के पास तत्काल मंे एंबुलेंस भेजवाई गई। साथ ही प्रसूता को राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती यादव व उनके परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। file photo
- -सीएचसी में उपलब्ध कराई गई शुगर नापने मशीनरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 सिलतरा निवासी श्रीमती रूकमणि साहू ने धरसींवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुगर और बीपी की मशीन खराब होने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि मशीन खराब होने से आने मरीजों के उपचार में परेशानी आ रही है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की थी। लेकिन इस संबंध में देरी होने से उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से तत्काल में सीएचसी में शुगर नापने की मशीन को उपलब्ध करवा दिया गया। समस्या का निराकरण होने से श्रीमती साहू व आने वाले मरीजों ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। file photo
-
- बिलासपुर जिले में 64 हजार 925 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64 हजार 925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर के सवेरे 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है। -
रायपुर। पस्थिति में, श्री हरदीप पुरी, मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, प्रोफेसर श्री अजय सूद, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, डायरेक्टर जर्नल डीएसआईआर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, उक्त अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देदश्य भारत को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग एवं निर्यात के लिये एक वैश्विक केन्द्र के रूप में विकसित करना है।
इस महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व श्री सुमित सरकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा बायोमास आधारित ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन पर अपना अभिमत एवं इस दिशा में किये जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रस्तुतीकरण देते हुये अपरम्परागत् ऊर्जा के क्षेत्र में जैव ईंधन के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोत्साहन की दिशा में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि राज्य के पूरे ग्रामीण परिदृश्य में बायोमास जैसे कि कृषि अपशिष्ट, डेयरी उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट, फल एवं सब्जी बाजारों के अपशिष्ट, गोबर की बहुतायत है, जिसका उपयुक्त तकनीक से प्रसंस्करण कर वृहद पैमाने पर ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें हैं। यह प्रयास सफल होने पर राज्य में संचालित वृहद स्टील उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, फर्टीलाईजर इकाई में ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग इन्डस्ट्रीयल एप्लीकेशन के रूप में किया जाएगा। इस तरह राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन वर्ष 2030 के लक्ष्य 05 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन की दिशा में छत्तीसगढ़ का अहम् योगदान होगा तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छता ही सेवा की शुरूआत 14 सितम्बर से होने वाली था, जो अब 17 सितम्बर से शुरू होगी एवं 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है उसको देखते हुए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सभी जोन में अलर्ट मोड में काम कर रहे है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियो को निर्देशित किये है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। सुबह 6 बजे से सभी लोग फिल्ड में नजर आना चालिए मै कहीं भी जाकर औचक निरीक्षण कर सकता हूॅ। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्व तत्काल कार्यवाही की जावेगी। सफाई नगर निगम भिलाई की पहली प्राथमिकता है।जिसमे ंप्रमुख रूप से सुलभ शौचालयो का साफ-सफाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, नलो एवं वास बेसिंग के आस-पास कहीं भी गंदगी न पाई जाये इत्यादि पर ध्यान देना है। कई सुलभ शौचालय के स्वास्थ्य कर्मचारियो से शिकायत मिल रही है। कि जिन शौचालयो मेे पानी की टोटी, मग एवं बाल्टी, वास बेसिंग में मिरर इत्यादि लगया दिया गया है। वहां असामाजिक तत्वो द्वारा गायब कर दिया जाता है। जिससे अन्य लोगो को परेशानी होती है। गौरतलब है कि ये सब सुविधा स्थानीय लोगो के लिए ही प्रदाय की जाती है। कुछ लोग छोटे-छोटे लालच में फस के इस प्रकार के कृत्य करते है जो असोभनीय है।इसी प्रकार सफाई अभियान तालाबो, उद्यानो, नालो एवं नालियो की सफाई भी निरंतर की जा रही है। जिससे भिलाई शहर साफ-सुथरा बना रहे। महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगो से सहयोग की अपील की है। यह सब सुविधा आप सबके लिए है उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबको लेनी होगी।
- -कठिन मेहनत और परिश्रम से सफलता होगी हासिल: कलेक्टर डाॅ. सिंह-कलेक्टर ने विद्यार्थियों के अलग-अलग सवालों के दिए जवाबरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित सभागार में कबीरधाम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्ररेक उद्बोधन एवं संवाद किया। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारत कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए पदचिन्ह तय करने की जरूरत है। हर विद्यार्थियों को अपने लिए पढ़ाई करनी चाहिए। इससे माता-पिता की पहचान बनने के साथ गांव, परिवार का नाम रोशन होता है। उन्होंने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि असफलता मिलती तो कभी घबराएं नहीं। कलेक्टर ने कहा कि मैंने कभी कक्षाओं में कभी पहले नंबर पर नहीं किया, बल्कि द्वितीय स्थान पर ही रहा। शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से अध्ययन किया और बाद में मास्टर आईआईटी से किया, लेकिन लक्ष्य सोचा था उसके लिए मेहनत की और यूपीएससी पास कर आईएएस बना। डाॅ. सिंह ने कहा कि कोई भी चीज को पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के साथ दृढ़संकल्पित होना जरूरी है। साथ ही जज्बा और कड़ी मेहनत से निश्चित ही सकारात्मक परिणाम आता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सीखने, समझने की जिज्ञासा होनी चाहिए। पढ़ाई को बोझ समझने से बेहतर हैं कि खेल की तरह मन लगाकर करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक हर बच्चों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। क्योंकि इसी दौरान विद्यार्थियों को इतिहास की बेहतर जानकारी मिलती है। यहीं आगे की पढ़ाई में बहुत ही कारगर साबित होती है।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर कुछ बड़ा कर गुजरने की चाहत होनी चाहिए। जीवन में कठिनाई के दौर भी आते हैं, लेकिन मेहनत ही सफलता दिलाती है। वहीं समय खुशियों का पल होता है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सबसे सरल सवाल पूछे जाते हैं। सर्वप्रथम अभ्यर्थियों से बेसिक जानकारी ली जाती है और अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व के बारे में सवाल किए जाते हैं। साथ ही कलेक्टर ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप मौजूद थे।
- रायपुर / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के बेलरगांव तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार श्री अनुज पटेल को बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने और शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण निलंबित किया गया है। संभागायुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश भी जारी किया जा चुका है। निलंबित तहसीलदार का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।इस संबंध में श्री कावरे ने बताया कि धमतरी जिले के बेलरगांव के तहसीलदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। तहसीलदार श्री अनुज पटेल का बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने के आदी होने की शिकायतें भी मिली है। उनके खिलाफ शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और रूचि नहीं होने की शिकायतें भी मिली थी। श्री कावरे ने बताया कि राजस्व संबंधी प्रकरणों के समाधान में न्यून प्रगति, प्रकरणों को लंबे समय तक लंबित रखने से आमजनों को भी परेशानी की शिकायत भी श्री पटेल के विरूद्ध मिली थी। इस संबंध में धमतरी जिले के कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए थे। संभागायुक्त ने बताया कि कलेक्टर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर बेलरगांव के तहसीलदार श्री अनुज पटेल को निलंबित किया गया है। श्री पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है। संभागायुक्त ने श्री पटेल के विरूद्ध आरोप पत्र, आरोपों का विवरण, गवाहों की सूची, दस्तावेजों की सूची आदि तैयार कर सात दिन के भीतर संभागायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर धमतरी को दिए है।
-
रायपुर । बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 के कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक श्री रजत बसंल ने जायजा लिया। कलेक्टर एवं संचालक ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंचीय कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था और अन्य कार्यक्रम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
-
बिलासपुर, /माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों में आवारा पशुओं के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पशुपालकों को प्रेरित करने एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जिले के चिन्हांकित क्षेत्रों बिल्हा ब्लॉक के अम्बिकापुर-कटघोरा, बिलासपुर-रायपुर एनएच 130 एवं बिलासपुर-जांजगीर चांपा रोड एनएच 49, कोटा ब्लॉक के अम्बिकापुर-कटघोरा, बिलासपुर-रायपुर एनएच 130, मस्तूरी ब्लॉक के बिलसापुर-जांजगीर चांपा रोड एनएच 49 एवं तखतपुर ब्लॉक के मुंगेली-बिलासपुर एवं हिर्री-सेंदरी एनएच 130 में पशु प्रबंधन हेतु जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विभागीय अमलों द्वारा ग्रामवासियों को लगातार इस संबंध में समझाईश दी जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरपी चौहान ने बताया कि आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु 44 गांवों में जनचौपाल के लिए तिथियां निर्धारित कर ली गई है।
जनचौपाल आयोजन के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी में 12 एवं 26 सितम्बर तथा 9 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर, ग्राम मोहतराई में 13 सितम्बर एवं 27 सितम्बर तथा 10 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर, ग्राम गतौरी में 17 सितम्बर एवं 30 सितम्बर तथा 14 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर, ग्राम धौराभाठा में 18 सितम्बर, 1 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर, ग्राम पेण्ड्राडीह में 19 सितम्बर, 3 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर, ग्राम हिर्री में 20 सितम्बर, 4 अक्टूबर एवं 17 अक्टूबर, ग्राम सिलपहरी में 23 सितम्बर, 6 अक्टूबर एवं 18 अक्टूबर, ग्राम हरदीकला में 24 सितम्बर, 7 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर, ग्राम कडार में 25 सितम्बर, 8 अक्टूबर एवं 22 अक्टूबर को जनचौपाल का अयोजन किया जाएगा।
इसी अनुक्रम में कोटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रानीगांव में 12, 23 एवं 30 सितम्बर तथा 7, 14, 21 एवं 28 अक्टूबर, ग्राम नवागांव कर्रा में 13 एवं 24 सितम्बर तथा 1, 8, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम मेलनाडीह में 14 एवं 25 सितम्बर तथा 3, 9, 16, 23, एवं 30 अक्टूबर, ग्राम कर्रा में 16 एवं 26 सितम्बर तथा 4, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर, ग्राम जाली में 18 एवं 27 सितम्बर तथा 5, 11, 18, 25 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है I इसी प्रकार विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम दर्रीघाट में 13 एवं 26 सितम्बर तथा 14 एवं 24 अक्टूबर, ग्राम लावर में 14 एवं 27 सितम्बर तथा 15 एवं 25 अक्टूबर, ग्राम किरारी में 16 एवं 30 सितम्बर को तथा 16 एवं 28 अक्टूबर, ग्राम भदौरा में 18 सितम्बर एवं 1, 17 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम जयरामनगर में 19 सितम्बर एवं 3, 18 एवं 30 अक्टूबर, ग्राम मोहतरा में 20 सितम्बर एवं 4, 21 एवं 31 अक्टूबर, ग्राम खुडुभाठा में 23 सितम्बर एवं 5, 22 एवं 26 अक्टूबर एवं ग्राम पाराघाट में 25 सितम्बर एवं 7, 23 अक्टूबर तथा 1 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है।
इसी प्रकार विकासखण्ड तखतपुर अंतर्गत ग्राम पेण्डारी में 13 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर तथा ग्राम बिनौरी में 14 सितम्बर एवं 14 अक्टूबर, ग्राम खुजरीनवागांव में 16 सितम्बर एवं 15 अक्टूबर तथा ग्राम काठाकोनी में 19 सितम्बर एवं 17 अक्टूबर, ग्राम भिलौनी में 18 सितम्बर एवं 16 अक्टूबर, ग्राम देवरी खुर्द में 20 सितम्बर एवं 18 अक्टूबर, ग्राम खम्हरिया में 21 सितम्बर एवं 19 अक्टूबर, ग्राम जरौंधा में 23 सितम्बर एवं 21 अक्टूबर, ग्राम लिदरी में 24 सितम्बर एवं 22 अक्टूबर, ग्राम खपरी में 25 सितम्बर एवं 23 अक्टूबर, ग्राम जरेली में 26 सितम्बर एवं 24 अक्टूबर, ग्राम छतौना में 27 सितम्बर एवं 24 अक्टूबर, ग्राम बोड़सरा में 28 सितम्बर एवं 26 अक्टूबर, ग्राम अमसेना मंे 30 सितम्बर एवं 28 अक्टूबर, ग्राम बेलमुण्डी में 1 एवं 29 अक्टूबर, ग्राम सैदा में 3 एवं 30 अक्टूबर, ग्राम पांड़ में 4 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर, ग्राम संबलपुर में 5 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर, ग्राम हाफा में 7 अक्टूबर एवं 4 नवम्बर, ग्राम जोंकी में 8 अक्टूबर एवं 5 नवम्बर, ग्राम लोखंडी में 9 अक्टूबर एवं 6 नवम्बर एवं ग्राम तुरकाडीह में 10 अक्टूबर एवं 8 नवम्बर को जनचौपाल का आयोजन किया जाना है।
उपरोक्त तिथियों को आयोजित होने वाले जनचौपालों में अधिक से अधिक संख्या में पशुपालकों को उपस्थित रहने हेतु जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग एवं अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा अपील की गई है जिससे पशुपालकों की सहभागिता से सड़कों पर घुमन्तू पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा। -
बिलासपुर /राशन कार्डों के नवीनीकरण की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। बचे हुए उपभोक्ताओं को एक और मौका नवीनीकरण के लिए दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने इस आशय की जानकारी दी है।
- बिलासपुर /श्रम विभाग द्वार जिले के भवन निर्माण जगहों पर काम कर रहे श्रमिकों को छत्तीसगढ़ एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीयन कराने हेतु विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। विभाग द्वारा श्रमिकों के कामों के अनुसार उन्हें शिविर स्थल पर ही उनका पंजीयन किया जा रहा है। श्रमिक केवल अपने आधार कार्ड, बैक खाता एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी देकर श्रम विभाग से अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में ऐसे श्रमिकों का भी पंजीयन किया जाएगा जिनका पूर्व में ई-श्रम कार्ड बना हुआ है।शिविर का आयोजन 12 सितम्बर को एस एस स्कूल बिल्हा हाई कोर्ट कॉलोनी बोदरी एवं हाउसिंग कॉम्प्लेक्स छठघाट, 13 सितम्बर को साहू मोहल्ला सेंदरी, 17 सितम्बर को आदिवासी भवन तेलीपारा, हाउसिंग देवरी खुर्द एवं अरपा ग्रीन सेंदरी, 20 सितम्बर को तहसील भवन सीपत, बरतोरी एवं गीतांजलि सिटी, 23 सितम्बर को राजकिशोर नगर, 24 सितम्बर को अंडरग्राउंड पार्किग बोदरी, 25 सितम्बर को मस्तूरी, 27 सितम्बर को नचिकेता सिलपहरी एवं गणपति होम्स मोपका में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- रायपुर / भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन के अनुसार रायपुर तहसील में 1097.4 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 994 मिलीमीटर, तिल्दा में 982.3 मिलीमीटर, धरसींवा में 896.4 मिलीमीटर, खरोरा में 885.4 मिलीमीटर आरंग तहसील में 809.4 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 816.6 मिलीमीटर, अभनपुर में 765.5 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 994.5, मंदिर हसौद में 816.6 मिलीमीटर व अभनपुर में 765.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर आज 11 सितम्बर को जिले में सर्वाधिक वर्षा तिल्दा में 76.7 मिलीमीटर, धरसींवा में 58.5, खरोरा में 32.2, मंदिरहसौद में 31, रायपुर में 27.7, आंरग में 8.8 व गोबरा नवापारा में 6.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में आज कुल 33.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से प्रतिशत 111.8 मिलीमीटर है।
- रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुंदर नगर रायपुर निवासी श्री सुभाष शर्मा (पौता वाले) का आज 72 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. श्री चंद्रप्रकाश शर्मा के पुत्र, अनिल शर्मा के अग्रज और सोनल शर्मा तथा तनुश्री पांडे के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।
-
-ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय
बिलासपुर, /एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले पर्व-गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।महापौर श्री रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर के गौरवशाली परंपरा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जुलूस के लिए यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए गए हैैैैं। उन्होंने बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की।इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, श्री शेख नजरूद्दीन, श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री एस ए कादिर, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री सुरेश टण्डन, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। - -शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा भवन, साइंस पार्क, गुरु घासीदास संग्रहालय और रायपुर कलेक्टोरेट का किया भ्रमणरायपुर।, जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत आज रायपुर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने आज उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपने शैक्षणिक भ्रमण के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है। छात्र-छात्राओ ने आज विधानसभा भवन का भ्रमण किया और जहां उन्हें संसदीय प्रक्रिया और शासन व्यवस्था की जानकारी दी गयी। इसके अलावा वे गुरु घासीदास संग्रहालय, साइंस पार्क और रायपुर कलेक्टोरेट का भी भ्रमण किये। जिससे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और तकनीकी विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण आयोजित होगा, जहां छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा।
-
सफलता की कहानी
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृत संकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में गरीब परिवारों को उनका खुद का पक्का मकान मिल रहा है। बलरामपुर जिला के सुरजन कोरवा ने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। वे बताते हैं जिले के विकासखण्ड राजपुर के ग्राम पचायत सरगढ़ी के ग्राम गोविन्दपुर के निवासी है। पक्के मकान से पहले वो लकड़ियों और पैरा से बनाए गए झोपड़ी में रहने को मजबूर थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा रहते थे। बेटे की असामायिक मृत्यु हो जाने से घर की हालात और भी खराब हो गई। एक तरफ बेटे के जाने का दुःख और दूसरे तरफ घर की परिस्थितियां उनके मन को चिंतित कर रही थी। लकड़ी और पैरा से बने घर में उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था, जहां एक तरफ जीव-जन्तु का डर वहीं दूसरी ओर मौसम की मार पेरशानियों को कम नहीं कर रही थी। आगे वे बताते हैं कि मजदूरी कर वह अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में घर बनाने के लिए असहाय थे। तब पीएम जनमन के तहत उनको पक्का आवास मिला।श्री सुरजन ने जनमन अभियान से हुए परिवर्तन के बारे में बताया कि आज उनका खुद का पक्का आवास है। वे कहते हैं हम जैसे आदिवासी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री संवेदनशीलता दिखाते हुए प्राथमिकता से कार्य कर रहे हैं। श्री सुरजन के पास आज आधार कार्ड भी है जिसके माध्यम से अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम है और जनमन शिविरों में भी जाकर योजनाओं की जानकारी लेते हैं। ताकि शासन की योजना का लाभ उठा सकें।राज्य शासन के द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके सामाजिक और आर्थिक विकास में सहयोग प्रदान की जा रही है। जिससे वो विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है। बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक विशेष स्थान है। जहां शासन-प्रशासन के प्रयासों से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों को बेहतर जीवन शैली के लिए मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास जारी है। वैसे तो एक तरह से देखा जा सकता है कि पीवीटीजी परिवारों की स्थितियों में सुधार के लिए कई पहल किए गए हैं। लेकिन जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सुशासन आया तब से पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पीवीटीजी बसाहटों में पहल तेज हुई है।जहां पीवीटीजी समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों का नतीजा है कि प्रधानमंत्री न्याय महाभियान अंतर्गत पहाड़ी कोरवा सदस्यों को शासन की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनमन आवास, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आदि महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। - -मंत्रालय में विभागीय सचिवों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देशरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव स्तर के सभी अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है और इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, एमडी एनएचएम श्री जगदीश सोनकर, चिकित्सा शिक्षा संयुक्त सचिव श्री अभिजीत सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा एवं संचालक सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में नवाचारी पहल अंतर्गत पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के सतत मॉनिटरिंग हेतु आदिवासी विकास विभाग द्वारा कमार परिवारों को प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण किया गया। उक्त प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार एवं अवराई में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार निवासरत 46 परिवारों को आज किया गया है।प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड के जरिए सीधे प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना),शिक्षा के लिए हॉस्टल आवासीय शिक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,मोबाइल मेडिकल यूनिट,प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण,वनधन विकास केंद्र,दूर दराज गांव तक मोबाइल नेटवर्क सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय सिकलसेल नियंत्रण कार्यक्रम,टीकाकरण अभियान,टीबी उन्मूलन राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, मिड डे मिल (मध्यान भोजन) प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), पीएम जनधन योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना,नोनी समृद्धि योजना,आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे योजना अन्य से लाभांवित होने के संबध में सीधे जानकारी प्राप्त होगी। कार्ड मिलने पर कमार परिवारों के सदस्यों ने बड़े ही प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- रायपुर / वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।वित्तमंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य रूप से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंनेे कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन व कुश्ती संघ को बधाई दिया। श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानितवित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल रेफरी श्री अजीत मान एवं हरियाणा के श्री यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, कुश्ती संघ के श्री दिनेश जायसवाल, श्री राजानंद यादव, श्री श्याम सिंह सोनी, श्री रमन यादव, सुश्री भाविका पाण्डेय, श्री मनोज साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
-
रायपुर/ चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक व्यक्तित्व का स्पंदित रूपांकन हैं ।गायन वादन और नृत्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कलाकारों सहित नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली कला साधक इस भव्य समारोह में अपनी प्रस्तुति एवं कला का प्रदर्शन करते हैं । इस समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष रायगढ़ जिले में विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है ।इसी कड़ी में कक्षा 8वी की युवा कत्थक नृत्यांगना सौम्या नामदेव अपने गुरु प्रीती रूद्र वैष्णव जी के मार्गदर्शन में कला का प्रदर्शन करेंगी। जहा इस समारोह में देश के सभी प्रांतों से विख्यात कलाकार इस मंच में अपनी प्रस्तुतिया दे रहे हैं वही सौम्या को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित 39वे चक्रधर समारोह 2024 में 11 सितम्बर को नृत्य प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया हैं ।सौम्या जिंदल स्टील एंड पॉवर के पर्यावरण प्रबंधन विभाग में कार्यरत अतीत नामदेव की पुत्री हैं और जिंदल स्कूल रायगढ़ की छात्रा भी हैं। सौम्या ने अपनी इस कला को माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रायगढ़ से अटूट अभ्यास कर निखारा है । चक्रधर समारोह इस वर्ष दिनांक 7 सितंबर से 16 सितंबर तक रायगढ़ में आयोजित हो रहा है। पद्मश्री रामलाल , पद्मश्री हेमा मालिनी , पद्मश्री रंजना गौहर, पद्मश्री देवयानी, पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्म श्री डॉक्टर सुरेंद्र दूबे, कुमार विश्वास , मीनाक्षी शेषाद्रि , बांसुरी वादक राकेश चौरासिया ,जितु शंकर इत्यादि जैसे लगभग 24 कलाकार इस वर्ष चक्रधर समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे।
- -मुख्यमंत्री ने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का किया अनावरण-वन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का रखा गया मौनरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपस्थित सभी ने दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे है जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और इसे संरक्षित करने हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राजस्व मंत्री ने अपने पिता की स्मृति में पौधा रोपा।गौरतलब है कि वन शहीदों की स्मृति में आज राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन में 20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव, अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष श्री सतीश मिश्रा, चेयरमैन श्री दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार-मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से इस वर्ष बिलासपुर जिले के 131 मरीजों को मिली आर्थिक सहायतारायपुर, /मंगला के किसान मुजफ्फर खान को किडनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनके इलाज में आसानी हो रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत इस वर्ष बिलासपुर जिले के 131 परिवार योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।मंगला निवासी किसान मुजफ्फर खान विगत 2 वर्ष से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज में लाखों का खर्च था, खेती किसानी करने वाले परिवार ने किसी तरह जमा पूंजी से प्रदेश के एक बड़े निजी अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया, लेकिन हर तीसरे दिन होने वाले डायलिसिस के खर्च ने उनकी कमर तोड़ दी। मुजफ्फर खान के बेटे मुश्ताक खान ने बताया कि इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना‘ के विषय में जानकारी मिली और रायपुर जाकर उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। शीघ्र ही उन्हें इलाज के लिए राशि स्वीकृत हो गई, जिससे अब उनके पिता के डायलिसिस व दवाओं के खर्च में मदद मिल रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार से मिली इस आर्थिक सहायता से उनके पिता को नया जीवन मिला है। मुजफ्फर खान की पत्नी बिल्किस बानों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिली इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है, अब आसानी से उनके पति का इलाज हो पा रहा है।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। बिलासपुर जिले में इस वर्ष 131 मरीजों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।


.png)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)












