ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

 आयुर्वेद में कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल स्किन की सुंदरता और चमक को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कई जड़ी-बूटियों और नेचुरल तत्वों को मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें केसर, चंदन, मंजिष्ठा, हल्दी और अन्य औषधीयां शामिल होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह तेल स्किन को पोषण देने, दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे की नेचुरल चमक बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए, इस तेल का नियमित इस्तेमाल करने से स्किन को मुलायम, चमकदार और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।  
 ग्लोइंग स्किन के लिए कुमकुमादि तेल कैसे इस्तेमाल करें?
  केसर के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। केसर में क्रोसिन और सफ्रानल जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापे को रोकते हैं। ऐसे में कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ाने और हेल्दी रखने के लिए आप इन तरीकों से कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं-
 1. रात में चेहरे पर लगाएं
कुमकुमादि तेल का सबसे अच्छा इस्तेमाल रात में इसका उपयोग करना अच्छा माना जाता है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी हल्के फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद चेहरा अच्छी तरह सुखा लें और फिर 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल को अपनी हथेली पर लें और हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। इसे पूरी रात अपने चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह चेहरे को धो लें। ऐसा करने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और समय के साथ स्किन पर चमक बढ़ती है। 
 2. मसाज के रूप में इस्तेमाल करें
आप कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल चेहरे की मसाज करने के लिए भी कर सकते हैं। चेहरे पर इस तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन ज्यादा हेल्दी दिखती है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए अपने चेहरे को साफ करने के बाद 3 से 4 बूंद तेल लेकर उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए 5 से 10 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद तेल को स्किन में सोखने दें। हफ्ते में 3 से 4 बार इस तेल से मसाज करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
 3. फेस पैक में मिलाकर उपयोग करें
आप कुमकुमादि तेल को फेस पैक में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 1 चम्मच चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें गुलाब जल मिलाकर 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद 15 से 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन साफ होती है और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
 4. मॉइस्चराइजर के साथ मिलाकर लगाएं
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो आप कुमकुमादि तेल को सीधे लगाने के स्थान पर मॉइश्चराइजर में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने मॉइश्चराइजर में 1 से 2 बूंद तेल मिलाकर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपकी स्किन को पोषण मिलता है और तेल ज्यादा भारी भी नहीं लगता है।
 कुमकुमादि तेल का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
-हमेशा असली और अच्छी क्वालिटी वाला कुमकुमादि तेल खरीदें।
-पहली बार अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
-अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो डॉक्टर या एक्सपर्ट से कंसल्ट करें।
-बहुत ज्यादा मात्रा में इस तेल को अपने चेहरे पर लगाने से बचें।
-नियमित इस्तेमाल से ही आपको इसका अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
-

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english