- Home
- छत्तीसगढ़
-
www.cguadfinance.in पोर्टल से योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मिलेगी जानकारी, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा में होगी सहूलियत*
बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए विभागीय पोर्टल www.cguadfinance.in को लॉन्च किया। उन्होंने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शहरी प्रशासन और विकास के कार्यों को ज्यादा पारदर्शी बनाने, निर्माण कार्यों के प्रभावी व त्वरित मॉनिटरिंग तथा उनकी प्रगति की समीक्षा में सहूलियत होगी। यह पोर्टल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और 2047 तक विकसित भारत के विजन की दिशा में बड़ा कदम है। इससे हम पेपरलेस प्रशासन और डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
विभाग द्वारा इस पोर्टल को विशेष रूप से नगरीय निकायों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यों की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के लिए विकसित किया गया है। यह पोर्टल निकायों के कार्यों की निगरानी को सरल और प्रभावी बनाएगा। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों तक पहुंचे। यह पोर्टल डिजिटल इंडिया का दायरा बढ़ाने के साथ ही विभाग को आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ता है। इस पोर्टल के उपयोग से न केवल विभाग की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि कार्यों की त्वरित मॉनिटरिंग में भी हो सकेगी। पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान मुंगेली के कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
*पोर्टल से इन कार्यों में मिलेगी मदद*
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए शुरू हुए पोर्टल www.cguadfinance.in से विभागीय प्रक्रियाएं डिजिटल और पेपरलेस होंगी, जिससे संसाधनों और समय की बचत होगी। इससे विभाग और नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। इस पोर्टल के माध्यम से अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग एवं निकायों को जारी राशि की समीक्षा की जाएगी। इससे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने में सहायता मिलेगी जिसका लाभ निकायों के रहवासियों को मिलेगा। पोर्टल से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही निकायों के आय-व्यय, संपत्ति कर और अन्य करों की वसूली की स्थिति की जानकारी मिलेगी। इसके माध्यम से विभाग के न्यायालयीन प्रकरणों और उनके समाधान की प्रगति की ट्रैकिंग भी की जाएगी। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी।
-
27 नवंबर को चंगोराभाठा के सांस्कृतिक भवन में शिविर का आयोजन
रायपुर । नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के वार्डाें में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। 27 नवंबर को डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड में चंगोराभाठा के सांस्कृतिक भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 28, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में पार्षद कार्यालय, डंगनिया पानी टंकी, बाजार चौक और पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 41 में 3, 4, 5 दिसंबर को पार्षद कार्यालय सेक्टर 01 डी. डी. नगर, पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 में 6, 9 10 दिसंबर को सामुदायिक भवन अश्वनी नगर, संुदर नगर, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में 11,12,13 दिसंबर को यादव समाज भवन गोवर्धन चौक, पुरानी बस्ती, 16,17 और 19 नवंबर को वामनराव लाखे वार्ड में डे-केयर कुशालपुर एवं 20,23 और 24 दिसंबर को भक्त माता कर्मा वार्ड में वार्ड कार्यालय शितला तालाब श्रीराम नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-
-घुमंतु पशुओं के लिए प्रायवेट गौशाला संचालन करने वालों का नाम प्रस्तावित करें
-प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों में लायें प्रगति
-उर्पाजन केन्द्रों से धान उठाव समय पर सुनिश्चित किया जाए
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। साथ ही विभागीय गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में सत्तर प्लस आयु वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विकासखण्ड वार एवं नगरीय निकायवार अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में 2.5 लाख आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिसमें 87 हजार सत्तर प्लस आयु वर्ग के लोग शामिल है। उन्होंने अद्यतन प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सत्तर प्लस आयु वर्ग के लोग शिविर में उपस्थित नहीं हो सकेंगे, ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बनाया जाए। उन्होंने अभियान के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने एवं पेंशन आदि से भी विलोपित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत नॉन डीबीटी हितग्राहियों की जांच करने और आधार अपडेशन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में जल संरक्षण के कार्य प्रारंभ कराने और स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्मित कार्यों का टीम बनाकर जांच कराने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने नगर निगमों और जनपदों में घुमंतु पशुओं को रखने की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में प्राइवेट गौशाला संचालन करने वालों के नाम का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने धान खरीदी की समीक्षा के दौरान उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान एवं बफर लिमिट को ध्यान में रखते हुए धान का उठाव भी समय पर सुनिश्चित कराने डीएमओ एवं संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने राशन कार्ड के रिनिवल नहीं होने की स्थिति में संबंधित राशन दुकान के माध्यम से केवायसी कराने खाद्य नियंत्रक को निर्देशित किया। इसी प्रकार पीडीएस चावल की रिसायकलिंग रोकने जांच दल द्वारा सक्रियता पूर्वक कार्य सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे स्कूल जहां अभी तक नेवता भोज का आयोजन नहीं किया गया है, संबंधित जनपद सीईओ बीईओ से जानकारी प्राप्त कर स्कूली बच्चों के लिए यह आयोजन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पंचायत राशि गबन की जानकारी ली। साथ ही संबंधित एसडीएम को वसूली हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री अन्य पत्र के प्रकरण, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएम के वेब एवं पोस्ट से प्राप्त आवेदन सार्थ-ई एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही पुलिस विभाग, नगर निगम दुर्ग-भिलाई, के अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए। बैठक में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शासकीय प्राप्तियों को ई-चालान के माध्यम से जमा करने की सुविधा प्रारंभ की गयी है। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी प्रकार की शासकीय प्राप्तियों को ऑनलाईन इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी शासकीय प्राप्तियों के लिए ई-चालान पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार 15 वर्ष से अधिक पुराने शासकीय वाहनों के स्क्रेपिंग प्रकिया शासन द्वारा प्रक्रियाधीन है। संबंधित अधिकारी वाहन के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री बीके दुबे, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह एवं श्री एचएस मिरी, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। -
-शहरी क्षेत्रों में संचालित प्रदुषण नियंत्रण एवं प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिले के दुर्ग-भिलाई शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सभी नगरीय निकायों की वित्तीय और भौतिक प्रगति की स्थिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर संचालित कार्यों एवं गतिविधियों पर चर्चा की, जिनमें वेस्ट और बायोमास प्रबंधन, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन, औद्योगिक उत्सर्जन, सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम, रोड डस्ट और वाहनों द्वारा प्रदूषण को कम करने की गतिविधियां शामिल है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में वायु गुणवत्ता के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की और शहरी क्षेत्रों में गार्डनिंग और पौधारोपण कार्य को आगामी माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भिलाई चरोदा में 61 प्रतिशत कार्य संपादित हो चुका है, और शेष कार्य को 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। धूल को कम करने के लिए उन्होंने रोड साइड पेवर ब्लॉक लगाने और अनुकुल पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर सुश्री चौधरी ने वाहनों से हो रहे प्रदुषण को कम करने एवं इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, बायोमास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विकास कार्यों की जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट की जाए। जामुल में वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट की समीक्षा कर उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में स्वीकृत कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिये और लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने की बात कही। सड़क पर कचरे के ढेर को लेकर कलेक्टर ने सड़कों की सफाई नियमित रूप से करने और कचरा उठाने के कार्य को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि वायु प्रदूषण की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि शहर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जा सके। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी संबंधित विभागों को कार्यों के पूर्णता के लिए समयबद्ध ढंग से काम करने कहा। बैठक में नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एवं संबंधित विभागों में विभाग प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। -
-जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं 15 सूत्रीय नवीन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम.भार्गव, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री हेमंत कुमार, एसडीएम दुर्ग श्री एच.एस. मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासन द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण व विकास के लिए अनेक योजनाएं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से भी कहा कि वे राज्य शासन द्वारा कौशल विकास अधिनियम बनाया गया है, जिसके तहत हर व्यक्ति को चिन्हित व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए अल्पसंख्यक समुदाय के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर अपने मनपसंद के व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर उसमें रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में आयोजित होने वाले प्लेसममेंट में भी भाग लिया जा सकता हैं। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं एवं सभी समुदाय के प्रतिनिधियों से राज्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 70 साल से अधिक उम्र के अल्पसंख्यक समुदाय वर्ग का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने आवश्यक पहल करने निर्देशित किया। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग में अल्पसंख्यक से संबंधित शासन की योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी दी।
जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को 100 दिनों का रोजगार दिया जाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
नगर पालिक निगम आयुक्तों ने बताया कि अटल आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जैसे विभिन्न योजनाओं के तहत अल्पसंख्यक वर्गो को लाभान्वित किया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, सुखद सहारा योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीस दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना एवं सहायक उपकरण प्रदाय योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत कुल 4407 अल्पसंख्यक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के तहत 3976, नोनी सुरक्षा योजना में 207 एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के पदों पर 65 अल्पसंख्यक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। -
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) और चैतन्य संस्था के तहत नई चेतना 3.0 अभियान के अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर का भव्य शुभारंभ जनपद पंचायत कार्यालय, धमधा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती देवकी साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा रहीं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री किरण कुमार कौशिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में दुर्ग जिले के डीपीएम श्री सुनील शर्मा, श्री अमर सिंह बीपीएम प्रभारी श्री रबीकांत सिन्हा और चैतन्य संस्था की टीम से जिला समन्वयक सुश्री योगिता झिलपे एवं ट्रेनिंग एसोसिएट एमीन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, पीआरपी, मास्टर ट्रेनर, और जेंडर विषय से जुड़े समूह की दीदियों ने सक्रिय सहभागिता दी।
महिलाओं और समुदाय के लिए नई पहल
जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह मौजूद समुदायों को शिकायत निवारण, परामर्श सेवाओं, और जागरूकता अभियानों के माध्यम से सशक्त करेगा। इस पहल से सामाजिक समावेशन की दिशा में ठोस कदम उठाने में मदद मिलेगी।
भविष्य की योजनाओं पर विमर्श
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जेंडर रिसोर्स सेंटर की भावी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। सभी ने इसे सामाजिक बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सराहना की। -
उपार्जन केंद्र में माइक्रो एटीएम से मिल राशि नकद राशि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में कृषकों को अब नकद राशि निकालने के लिए बैंकों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। किसानों को माइक्रो एटीएम प्रदान किए जा रहे है और उपार्जन केंद्रों में ही नकद राशि मिल रही है। इससे किसानों की चिंता दूर हो गई है और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं भी नहीं हो रही है।
पचेडा गांव के कृषक श्री रितेश उपाध्याय धान की खेती करते है। वे बताते है कि धान की खेती से अब अच्छा लाभ होने लगा है। उपार्जन केंद्र में माइक्रो एटीएम की सुविधा अब मिल रही है। इससे बैंकों में लाइन लगाने से भी छुटकारा मिल रहा है। उपार्जन केंद्रों में तत्काल नकद की सुविधा माइक्रो एटीएम के माध्यम से मिल रही है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में माइक्रो एटीएम से 5 हजार रूपए प्राप्त किया। इस सुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। -
विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का कुलपति ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने में विश्वविद्यालय द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। डॉ. चंदेल आज यहां कृषि विश्वविद्यालय के स्पोर्टस काम्प्लेक्स में विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ कर रहे थे। कुलपति डॉ. चंदेल ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आज संविधान दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. चंदेल ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन किया और सभी उपस्थित व्यक्तियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई।
विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता - 2024 में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण जोन के अंतर्गत आने वाले समस्त महाविद्यालयों के 160 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। 26 से 28 नवम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लम्बी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्क थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, हर्डल दौड़ तथा 4ग्100 मीटर एवं 4ग्400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक स्पर्धाओं के अंतर्गत वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। इससे शरीर स्वस्थ एवं मजबूत बनता है एवं बच्चों में टीम स्पिरिट तथा खिलाड़ी भावना का विकास होता है जो भविष्य में उन्हें सफल एवं अनुशासित नागरिक बनने में योगदान देते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आव्हान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता तथा मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा सफलता अर्जित करें। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलायी। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका) स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया।
शुभारंभ समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने स्वागत स्वागत भाषण देते हुए अयोजन की रूप-रेखा प्रतिपादित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने वाले समस्त चार जोन के टीम मैनेजर, रैफरी एवं रायपुर स्थित तीनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. आर.के. ठाकुर ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। -
अन्नदाताओं में धान तिहार का उत्साह, शासन द्वारा युद्ध स्तर पर हो रही धान खरीदी
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी युद्ध स्तर पर की जा रही है। जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिससे किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल बना हुआ है। दुर्ग जिले में आज दिनांक तक 14157 किसानों से 65,645.00 मे. टन धान की खरीदी की जा चुकी है। ग्राम बोरई के कृषक सुतीक्षण यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन की नई योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “शासन की पहल से किसानों का आर्थिक आधार मजबूत हो रहा है।” पहले जहां एक क्विंटल धान के 2500 रूपए मिला करते थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु के सुशासन में 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। वे बताते हैं प्रति एकड़ 15 क्वि. धान लिया जाता था। प्रति एकड़ उत्पादन अधिक होने की वजह से बाकी धान फुटकर बाजार या कोचियों के पास बेचने के लिए मजबूर थे। 21 क्वि. प्रति एकड़ की खरीदी से हमारी यह समस्या दूर हो गयी है। साथ ही कई उपयोगी तकनीकों के कारण धान खरीदी में पारदर्शिता भी आई है। जैसे इलेक्ट्रॉनिक मापयंत्र से तौल में गड़बड़ी की संभावना कॉफी कम हुई है।
धान उपार्जन केंद्रों में नई तकनीक और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसान अब “ऑनलाइन टोकन तुंहर हाथ” ऐप के माध्यम से धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। केंद्रों पर माइक्रो एटीएम, इलेक्ट्रिक तौल मशीन, और पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो। शासन द्वारा इस वर्ष प्रति क्विंटल धान के लिए 3100 रुपये की दर तय की गई है, और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की सीमा रखी गई है। विशेष बात यह है कि धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में राशि स्थानांतरित की जा रही है। इस व्यवस्था से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिली है और यह कदम कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। किसान संगठनों ने भी सरकार के इस प्रयास की सराहना की है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य को कृषि क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। - रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की बैठक शुरू
- महासमुंद। जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी आरक्षक श्रीमती कमलेश्वरी देवांगन के लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर समाधानकारक स्पष्टीकरण 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि आबकारी आरक्षक श्रीमती देवांगन दिनांक 29 दिसंबर 2022 से अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार ऐसे शासकीय सेवक जो एक माह या उससे अधिक अवधि तक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं, उनकी इस अवधि को सेवा-विच्छेद माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। ऐसे सेवकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत विभागीय जांच संस्थित की जाएगी जांच के दौरान आरोप सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी को सेवा से हटाने या पदच्युत करने की शास्ति दी जा सकती है। संबंधित अधिकारी को 15 दिवस के भीतर अपना समाधानकारक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उपरोक्तानुसार कठोर निर्णय लिया जाएगा।
- बच्चों का जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाएंधान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - कलेक्टर श्री लंगेहमहासमुंद।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में अब तक हुए धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को आबंटित उपार्जन केन्द्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी से संबंधित शासन से लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं ऐसे निर्देशों का अनुपालन करना भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों से भी बारदाना खरीदना है। बारदाना का भुगतान एक सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान निर्धारित मात्रा में धान बेच चुके हैं, उन किसानों का रकबा समर्पण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार ही धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रखें। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों की जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए हैं। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी लक्षित हितग्राहियों के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर और मौके पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने सड़कों पर आवारा पशुओं पर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनदर्शन, समय-सीमा पत्रक, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि का समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत या अन्य हितग्राही आधारित योजनाओं में किसी भी तरह पैसे के लेनदेन पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर श्री लंगेह ने स्कूलों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर और सरलीकरण के माध्यम से जाति प्रमाण बनवाएं। जाति प्रमाण के अभाव में किसी भी बच्चे और पालक परेशान न हो। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र की साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि अांगनवाड़ी के बच्चों का भी जाति प्रमाण पत्र बनाना प्रारम्भ करें। इसके लिए आवश्यक डाटा एकत्र कर कार्रवाई प्रारम्भ करें। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की नियमित रिपोर्टिंग देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को ग्राम स्तर पर अत्यंत जर्जर हॉस्टल, छात्रावास सहित अन्य भवनों को ग्राम स्तरीय मूल्यांकन समिति से सत्यापन कराकर डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया करें। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री नम्रता चौबे (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त जिला अधिकारी मौजूद थे।
- गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठकरायपुर। गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाआंे के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। श्री शर्मा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे।गृह मंत्री ने प्रदेश में नशीली दवाओं के अवैधानिक वितरण की रोकथाम के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है, कि नशीली दवाओं के नियंत्रण के लिए मेडिकल दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा ऐसे मेडिकल शॉप जो वैधानिक नशीली दवाओं के कारोबार में संलग्न हैं। उन पर त्वरित कठोर कार्रवाही करें। ऐसे दुकानदारों पर एफआईआर करें तथा गिरफ्तारी की भी कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।गृह मंत्री ने नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों का सहयोग लेने की भी बात कही। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नियंत्रक खाद्य एवं औषधि को पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम बनाकर लगातार मेडिकल शॉपों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव वित्त एवं सामान्य प्रशासन तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री चंदन कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष भारत के संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूर्ण हो गये हैं।राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, अवर सचिव सुश्री अर्चना पाण्डेय, नियंत्रक श्री संजय विश्वकर्मा सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर संचालित हो रहे है। सभी एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्य करने वाले स्वच्छता दीदीयों द्वारा पारंपरिक विधि से जैविक खाद बनाया जा रहा है। जो बहुत ही उपयोगी एवं गुणकारी है, कोई भी व्यक्ति उसको अपने किचन गार्डन, गमलो, खेतो एवं फार्म हाउस में उपयोग के लिए खरीद सकते है।यह खाद सस्ते दर पर उपलब्ध है, इसी खाद को मार्केट में जब हम खरीदते है। 15 से 20 रूपये मिलता है, 1 किलो का पैकेट 10 रूपये पर उपलब्ध है। थोक में लेने पर 25 किलो की बोरी 5 रूपये पर उपलब्ध है और अधिक लेने पर आवश्यकतानुसार और सस्ता हो जाएगा। रसायनिक खाद मिटटी, फसल एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इस खाद से सब्जी, भाजी उगाने पर पुराने समय के जैसे गुणकारी सेहतमंद स्वाद मिलते है। कार्यालयीन अवधि में निगम के एस.एल.आर.एम. सेंटर काम करने वाली स्वच्छता दीदी मधु जोशी मोबाईल नम्बर 9589791766 एवं एम सिंह समूह 9522915105 से संपर्क कर सकते है। जैविक खाद्य बिक्री से बिक्री जो राशि मिलती है उसको वहा का काम करने वाली स्वच्छता दीदीयो में के बीच में बांट दिया जाता है। जिससे उनके परिवार का जीविकापार्जन होता है।
- भिलाई/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासन के तरफ से कबाड़ से जुगाड़ बनाने का थीम दिया गया था। जिसके तहत घरो से निकलने वाले अनउपयोगी सामग्री से स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आकर्षक डिजाईन युक्त सामग्री बनाकर लोगो को बेच रही है। जिसको देखकर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय भी आशर्य करने लगे।जो सामग्री हम सबके घरो में अनउपयोगी कबाड़ के रूप में फेंक देते है। उसी सबके संकलन से निगम के गार्डनो में आकर्षक झुले, सोफा, कुर्सी, गमले, झुमर आदि बनाये गया है। जो लोगो के आकर्षन का केन्द्र बना हुआ है। बच्चे इसमें उपयोग करके ज्यादे आनंदित हो रहे है, एक छोटे प्रयास से अच्छा कार्य हो रहा है।
- भिलाई/भारत के संविधान को अंगीकृत 26 नवम्बर 1949 को लागू किया गया था, हमारा संविधान आज 75 वर्ष पूर्ण कर चुका है। संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्वा रखते हुए आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निगम सभागार में सुबह 10 बजे संविधान दिवस की शपथ दिलाई। आयुक्त ने कहा हमारे देश का कानून, विधान, कार्यपालिका, न्यायपालिका सब संविधान में दिये गये उपबन्धो के अनुरूप संचालित होता है। हम सबको अपने संविधान के प्रति प्रेम एवं सम्मान है, हमे गर्व है अपने संविधान के उपर। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लोकतांत्रिक प्रणाली हमारे संविधान के अनुरूप ही संचालित होता है। आज 26 नवम्बर को पुरा देश संविधान दिवस मना रहा है। नगर निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में भी जोन आयुक्त द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान दिवस का शपथ दिलाया गया।शपथ ग्रहण के दौरान अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, स्वच्छता ब्रान्ड अम्बेसडर अमिताभ भट्टाचार्या, प्रोग्रामर दिप्ती साहू, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, लेखाधिकारी चंद्रकांत साहू, स्टेनो पुरूषोत्तम साहू, आवास प्रभारी विद्ययाधर देवांगन, भैय्यालाल असाटी, गैदराम सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में सफाई व्यवस्था में जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, स्वच्छता ब्रान्ड अम्बेसडर बल्क वेस्ट जनरेटर, एन.डी.आर.एफ एवं सामाजिक कार्यकताओ की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। प्रमुखता के साथ नागरिको के स्वच्छता के प्रति उनके दैनिक व्यवहार में कैसे परिवर्तन लाया जाए और आए हुए प्रबुद्वजनो द्वारा अपने विचार रखे गये।प्रमुख सुझाव में स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग प्रदान करने हेतु नागरिको को प्रेरित करना। इसके लिए व्यापक स्तर पर शोसल मीडिया का उपयोग करना। अच्छे कार्य करने वाला का सम्मान करना, व्यावसायिक क्षेत्र में सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में जन जागरूकता हेतु मुनादी करना। जो व्यापारी नहीं मानते है उनसे अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही करना। घर से मिक्स गीला एवं सूखा कचरा एक में देने वाले परिवारो को निगम के एस.एल.आर.एम. सेंटर में ले जाकर दिखाना। जिससे उन्हे ज्ञात हो सके कि गीला एवं सूखा कचरा एक में न देने से कितनी परेशानी होती है, छाटते समय।प्रत्येक स्कूल में विद्यार्थियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता संबंधी गतिविधियो से उनको जोड़ना। आम नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु वार्ड के जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना। ब्रान्ड अम्बेसडर की मदद से स्वच्छता के प्रति आम नागरिको के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु जागरूता संबंधी विभिन्न गतिविधियां लाना। समस्त वार्डो में लोगो को प्रोत्साहित कर होम कम्पोस्टिंग का कार्य कराया जाना। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लगे वाहनो में स्वच्छ भारत मिशन संबंधी जिंगल बजाकर लोगो में प्रचार-प्रसार करना आदि बिन्दुओ पर सुझाव दिया गया। अंत में सब लोग मिलकर स्वच्छता शपथ लिए।संगोष्ठी के दौरान विचार रखने वाले चिकित्सा से डाॅ. राजीव पाल, साहित्य से डाॅ. महेशचंद शर्मा, डाॅ. विश्वनाथ पाणीग्रही, अमित इंटरनेशनल से सिद्वीकी, रूंगटा से सुभाष झा, छ.ग. एन.डी.आर.एफ पुलिस असिस्टेंट कमान्डेंट कन्हैया योगी, वंदेमातरम अपार्टमेंट से श्रीनिवास खेड़िया, कला जगत से श्रवण कुमार, जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, सूडा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का पालन सुनिश्चित करने परिवहन आयुक्त ने ली वेंडरों की बैठक-छत्तीसगढ़ में मेसर्स रीयल मेजॉन और रोजमेर्टा सेफ्टी एचएसआरपी चिन्ह लगाने अधिकृतरायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंडर क्रमशः मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड और रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को निर्धारित दर पर एचएसआरपी चिन्ह लगाने के लिए अधिकृत किया गया है।परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, उक्त परिवहन आयुक्त श्री मनोज ध्रुव, उप परिवहन आयुक्त सुश्री युगेश्वरी वर्मा, एआरटीओ श्री वाय.व्ही. श्रीनिवास, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अमित देवांगन, एन.आई.सी कंपनी प्रतिनिधि श्री मुकेश मल्होत्रा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मेसर्स रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमि., श्री विश्वजीत मुखर्जी, डायरेक्टर मेसर्स रियल मेजॉन इंडिया लिमि., श्री कौशल नियाज एवं अनुराग चौधरी उपस्थित थे।परिवहन विभाग द्वारा समस्त आरटीओ कार्यालयों को जोन-ए और जोन-बी में बांटा गया है। जोन-ए के अंतर्गत शामिल आरटीओ कार्यालयों में अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों में एचएसआरपी चिन्ह लगाने की जिम्मेदारी मेसर्स रियल मेजॉन इंडिया लिमिटेड को दी गई है। जोन-ए के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोण्डागांव, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा, केारबा, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर एवं रायपुर आरटीओ कार्यालय शामिल हैं। इसी तरह जोन-बी के अंतर्गत आरटीओ कार्यालय रायगढ़, गरियाबंद, जशपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, दंतेवाड़ा, कांकेर, अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर, जदलपुर में पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी चिन्ह लगाने की जिम्मेदारी मेसर्स रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को सौंपी गई है। उक्त दोनों कम्पनियां निर्धारित दर पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाएंगी। टू-व्हीलर मोटर सायकिल, स्कूटर, मोपेड के अलावा ट्रैक्टर, पॉवर टीलर एवं ट्रेलर पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के लिए जीएसटी सहित 365.80 रूपए, 3-व्हीलर के लिए 427.16 रूपए, लाईट मोटर व्हीकल/पैसेंजर कार के लिए 656.08 रूपए एवं 705.64 रूपए की दर निर्धारित की गई है। सभी भुगतान केवल डिजिटल मोड के माध्यम से किए जाएंगे। आटोमोबाइल डीलरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत मोटरवाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (आवश्यक तीसरी पंजीकरण प्लेट सहित) प्रत्येक इंस्टालेशन हेतु 100/- अतिरिक्त चार्ज के साथ लगाया जावेगा। घर पहुंच सेवा हेतु अतिरिक्त राशि देनी होगी।गौरतलब है कि सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के प्रावधानों, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत प्रत्येक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगवाए जाने के संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है।हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह हेतु जारी निर्देशों का पालन नहीं होने पर केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के अनुसार जुर्माना किया जाएगा। मोटरयान अधिनियम 1988 में दिये गये प्रावधान अंतर्गत दिए गए पेनाल्टी से बचने के लिए केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 50 के तहत नकली हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह समान दिखने वाली प्लेटे/स्मार्ट नंबर प्लेट जैसे होलोग्राम/इंडिया मार्क/इंडिया शिलालेख आदि से लैस सड़क पर चलने वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह प्लेट से बदलना होगा अनिवार्य होगा। अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह की बिकी और आपूर्ति करते पाए जाने वाले डीलरों या अन्य व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावेगी। आम नागरिकों की सुविधा हेतु हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह आवेदन की प्रक्रिया वेबसाईट में उपलब्ध होगी।
- -महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 14 नव दंपत्तियों को उपहार और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर शादी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लोरमी के मंगल भवन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 14 जोड़ों की पारम्परिक रीति-रिवाज से शादी सम्पन्न कराई गई।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान है। बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो, इसके लिए शासन द्वारा 50 हजार रुपए प्रदान किया जाता है। योजना के तहत सभी रीति-रिवाजों और परम्परा का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया जाता है। इस योजना से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है।राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में कन्या के वैवाहिक आयोजन के लिए आठ हजार रुपए, वर-वधू के कपड़े, श्रृंगार सामग्री, जूते-चप्पल, चुनरी, साफा, मंगलसूत्र सहित अन्य आवश्यक सामाग्रियों के लिए सात हजार रुपए और वधू को बैंक से भुगतान के लिए 35 हजार रुपए का ड्रॉफ्ट दिया जाता है। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
- -युवा उत्सव के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तकबालोद। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिसंबर माह में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा बंसल ने बताया कि जिले में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन 02 चरणों में आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर 05 एवं 06 दिसंबर 2024 को एवं द्वितीय चरण में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 09 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव 2024-25 के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की ईच्छुक युवा-युवती संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बालोद में निर्धारित तिथि तक उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवा उत्सव में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। श्रीमती बंसल ने बताया कि प्रतिभागियों को आयु के संबंध में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। विकासखण्ड स्तर से चयनित प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही रॉकबैंड विधा के प्रतिभागी निर्धारित तिथि तक पंजीयन कर सीधे जिला स्तर युवा उत्सव में शामिल हो सकते हैं। रॉकबैंड के दल में प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम 10 होगी। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 आयोजन का स्थान एवं अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा बंसल ने बताया कि युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत तथा लाइफ स्कील के अंतर्गत कहानी लेखन चित्रकला में वक्तृत्व कला, कविता एवं तात्कालिक भाषण, थिमैटिक विधा में विज्ञान मेला तथा युवा कृति के अंतर्गत हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं कृषि उत्पादन आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तर पर राॅकबैंड का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में संपूर्ण जानकारी सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय बालोद से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
- - नसबंदी पखवाड़ा दो चरणों में आयोजितदुर्ग / ’’छोटा परिवार खुशहाल परिवार’’ के संदेश को जिला दुर्ग के लोग साकार कर रहे है। परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये प्रति वर्ष पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण मोबिलाईजेशन एवं द्वितीय चरण सेवा वितरण के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार पुरूष नसबंदी पखवाड़े को ‘‘आज ही शुरूवात करे, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें ’’ की थीम पर मनाया जा रहा है।पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का जिला स्तरीय उद्घाटन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा नाका मंे किया गया। समारोह के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के द्वारा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के विषय में जानकारी दी गई। समारोह के दौरान पूर्व में नसबंदी कराये हुये हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। जिला सलाहकार परिवार कल्याण कार्यक्रम श्रीमती शोभिका गजपाल ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि पुरूष नसबंदी के पश्चात् हितग्राही के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में 03 हजार रूपए एवं प्रेरक को 300 रूपए दिये जाते है।जिला दुर्ग में पखवाड़े के दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जायेगी। जिले में उपलब्ध सर्जन डॉ ऐ.के. सान्याल एवं डॉ. वाय.के. शर्मा के द्वारा पुरूष नसबंदी की सेवा प्रदाय की जायेगी। पुरूष नसबंदी सरल, सुरक्षित और आसान विधि है, इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें और लाभ उठायें। समारोह के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी. जाफरीन, डॉ. निशा खरे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री विवेक मिंज, बीईटीओ श्रीमती रीता रानी, सुपरवाईजर एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- - वृद्धा पेंशन दिलाने बुजुर्ग ने दिया आवेदन- सड़क सकरा होने के कारण आये दिन होती है दुर्घटनाएं, सड़क किनारे नाली को चेम्बर से ढकने दिया आवेदन- जनदर्शन में आज 112 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जनदर्शन में पहुंचे लोगां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा भी जनदर्शन में मौजूद थे। जनदर्शन में आज 112 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम पंचायत बोड़ेगांव दुर्ग निवासी ने बोड़ेगांव में निर्मित नाली को चेम्बर से ढकने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि बोड़ेगांव से बानबरद पहुंच मार्ग घनी आबादी से होकर गुजरता है, सड़क के किनारे दो से ढाई फीट चौड़ी नाली का निर्माण किया गया है। सड़क से गांव के मवेशियों को चरवाहे द्वारा लाना ले जाना पड़ता है। सड़क सकरा होने के कारण आये दिन गाय व भैंस नाली में गिर जाते हैं एवं वाहनों से भी दुर्घटना होती रहती है। नाली को चेम्बर से ढकने से होने वाले दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।राजीव गांधी नगर रायपुर नाका दुर्ग निवासी ने 6 वर्षीय पुत्री के इलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग की। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर करते हैं। उनकी एक 6 वर्षीय बेटी है, जिसको जन्म से ही शरीर में झटका आया करता है। जिसका इलाज डॉक्टर के पास चल रहा है, जिसमें पैसे अधिक लग चुके हैं। वर्तमान में पति-पत्नी की आर्थिक स्थित ठीक नही होने के कारण डॉक्टर द्वारा लिखित दवाईयों का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। एक माह की दवाईयां लगभग दस हजार रूपए से अधिक की आती है। मजदूरी कार्य कर पति-पत्नी इतनी कमाई नही कर पाते कि वह बेटी की दवाई का खर्च उठा सकें और घर चला सके। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम रसमड़ा दुर्ग निवासी बुजुर्ग ने वृद्धा पेंशन दिलाने गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रसमड़ा में विगत दस वर्षों से ग्राम के सरपंच को वृद्धा पेंशन दिलाने आवेदन किया गया है, परंतु सरपंच द्वारा वृद्धा पेंशन नही बन सकता, जवाब दिया जाता है। अपनी जीविका उपार्जन के लिए उन्होंने वृद्धा पेंशन की मांग की। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनीवासियों ने नाली की सफाई एवं जंगली पेड़ पौधो को कटवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायपुर नाका दुर्ग में नाली की सफाई एवं जंगली पेड़-पौधों की कटाई आधे दूर तक ही की जाती है। पूरी सफाई नही की जाती है, जिसकी शिकायत नगर निगम में की गई थी। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन गृह–सी विभाग द्वारा 25 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक विभागीय परीक्षा का आयोजन किया गया है। उक्त विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु जिले के विभाग/कार्यालय के इच्छुक अधिकारियों से प्रपत्र में आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 13 दिसंबर 2024 के पूर्व कार्यालय कलेक्टर दुर्ग में भेजने हेतु कहा गया है।






















.jpg)




.jpg)