- Home
- छत्तीसगढ़
-
-बैठक से नदारद सीएमओ को नोटिस
बिलासपुर / कोटा विकासखंड के ग्राम बेलगहना में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का जीवंत प्रसारण बड़े एलईडी पर देखने का मौका मिलेगा। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएम जनमन योजना की जिले की उपलब्धियों को प्रमुखता से स्टॉल में प्रदर्शित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में रतनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के एल निर्मलकर को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति लिए वे टीएल बैठक से नदारद थे। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत लोगों को आर्थिक सहायता देने के लंबित मामलों को टीएल पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। एसडीएम को विलंब का कारण बताना होगा। सहकार से समृद्धि योजना के तहत वन, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की प्राथमिकता से समिति गठित करने को कहा गया है। पशु आश्रय स्थल के कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। पुराने वाहनों की नीलामी की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। - मतदान दलों के सुविधाओं का किया अवलोकन13 नवंबर को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का होना है मतदानरायपुर / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह देर रात दक्षिण विधान सभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकलें। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर श्री अभिनाश मिश्रा , जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जोन 04 के सरस्वती स्कूल स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केन्दों में पेयजल, शौचालय और आवश्यकतानुसार टेंट पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को रात में रुकने बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था मुहैया करवाएं। साथ ही डॉ सिंह ने कहा कि उनके लिए दैनंदिनी आवश्यकताओं जैसे टूथब्रश आदि देना सुनिश्चित करे। बूथों में पहचान चिन्ह और कतार सिस्टम बनाएं, उन्हीने और मतदान दलों को रात रूकने के दौरान उनके सोने के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था भी करें। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को दक्षिण विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान होगा।
- दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा विगत दिवस जिला अस्पताल दुर्ग और नगर निगम रिसाली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ एवं सीविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में भी बताया गया।इसी प्रकार प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर पालिक निगम रिसाली के स्लम बस्ती रूआबांधा क्षेत्र का भी भ्रमण किये। प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बी.एल.सी. घटक, ए.एच.पी. घटक, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं, राशन कार्ड, मोर संगवारी सेवा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरी, पेंशनधारी हितग्राहियों की योजनावार जानकारी, आयुष्मान की जानकारी, एस.बी.एम., डेंगू एवं मच्छर उन्मूलन रोकथाम हेतु प्रयासों का विवरण इत्यादि विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त किये। योजनाओं के लाभार्थियों से सार्थक, संवाद एवं स्लम बस्ती का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रिसाली के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- दुर्ग/ समग्र शिक्षा अंतर्गत् 200 सीटर संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास संचालित है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास हेतु पृथक-पृथक 03-02 अनुदेशक नियुक्त किया जाना है। अनुदेशक को स्नातक, बीएड (विषय- कला संकाय, विज्ञान, गणित) होना अनिवार्य है। 18 नवंबर 2024 को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दुर्ग में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक साक्षात्कार रखा गया है। योग्यताधारी अपने प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते है।
- दुर्ग/ जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 20 नवम्बर 2024 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, पी.एच.ई.नल जल योजना की समीक्षा एवं टंकी सफाई के संबंध में प्राप्त शिकायत संबंधी जांच कमेटी के संबंध में जानकारी, लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर 2024 कोदुर्ग/ छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम में हुए संशोधनों के परिक्षेप्य में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 01 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि नियत करते हुए उसके आधार पर फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी आदेश एवं कार्यक्रम में पुनः संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन नामावली तैयार करने का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है- दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना 13 नवम्बर 2024, दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 20 नवम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक, दावे/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख 24 नवम्बर 2024, प्रारूप क-1 से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर 2024, प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2024, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर। परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 05 दिसम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना 07 दिसम्बर 2024 तक। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपुरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 10 दिसम्बर 2024 तक और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा।
- बिलासपुर। बिलासपुर निवासी श्री अविनाश मिश्रा अधिवक्ता (गीधा लिम्हा) वाले का निधन हो गया है। श्री अविनाश मिश्रा, डा. विनय कुमार मिश्र एवम स्व श्रीमती शैल बाला मिश्रा के पुत्र, स्व. आशुतोष मिश्रा के बड़े भाई, डा.शशांक के पिता एवं शोभित मिश्र (अधिवक्ता) के बड़े पिताजी थे।
- पायल की चमक बढ़ा रहे सुंदरताबिलासपुर/ सभी को पता है कि महिलाओं के लिए गहना कितना प्रिय होता है। गरीब, अमीर सबकी इसके प्रति समान रूप से लगाव होता है। अमीर महिलाएं जहां संसाधनों से लैस होती हैं। वे जब चाहें , आसानी से कोई भी मनपसंद चीज खरीद लेती हैं। लेकिन गरीब महिलाओं का नसीब ऐसा नहीं होता है । रोजी - रोटी की जुगाड़ में ही उनकी सारी कमाई खर्च हो जाती है। उनकी ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना लेकर आए जो कि गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उनके गहने सहित सभी तरह की चाहत पूरी हो रही है। वंदन योजना की राशि बचाकर संतोषी मोहले ने अपने लिए चांदी से बना एक जोड़ा पायल खरीदा है। बेलगहना इलाके की रहने वाली संतोषी इस दिवाली में 8 हजार रुपए की पायल खरीद कर अपनी दबी हुई इच्छा को साकार किया है। संतोषी कहती है कि बेहतर भविष्य और काम की खोज में पति के साथ तीन साल पहले बिलासपुर आ गए। धुरीपारा में किराए की मकान में रहते हैं। चौक चौराहों में साग भाजी और मौसमी फल मैं बेचती हूं। पति एक पुराना ऑटो चलाते हैं। कमाई इतनी नहीं कि हम अपना हर शौक पूरा कर सकें। फिर भी मैं अपने पति को पायल व गहना खरीदने बार - बार कहती रहती थी। हालत देखकर मन मसोस कर रह जाती। लेकिन विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से मेरी दबी हुई आशा फिर उछाल मारने लगी। लगने लगा कि अबकी बार सपना पूर्ण होकर रहेगा। हर माह मिलने वाली 1-1 हजार की रकम बैंक खाते में जमा होने लगा। जब 8 हजार पूरे हो गए तो इस दिवाली के अवसर पर चांदी का पायल खरीद लाई। अब मेरे पैर सूने नहीं बल्कि पायल की चमक इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। आगे और बचत कर राशि से कुछ बड़ा काम करूंगी। मेरी दबी हुई इच्छा को सायं सायं पूरी करने में मददगार विष्णुदेव सरकार को धन्यवाद और आशीर्वाद।
- डाटा प्रविष्टि करने 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं करने पर मान्यता होगी रद्दबिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने यूडाईस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं से संपूर्ण जानकारी के डाटा प्रविष्टि का कार्य जल्द पूरा करने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि दो दिवस के भीतर सभी कार्य पूरे नहीं हुए तो शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अशासकीय विद्यालयों की मान्यात समाप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि 293 शासकीय एवं 289 प्राइवेट स्कूलों द्वारा अब तक डेटा प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नही किया गया है।डीईओ ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का यूडाईस प्लस सत्र 2024-25 का विद्यार्थी प्रोफाइल डाटा एण्ड्री का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पहले से ही सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को यूडाईस प्लस पोर्टल में अपने विद्यालय के डाटा प्रविष्टि करने निर्देशित किया गया है। लेकिन आज तक यूडाईस प्लस में विद्यार्थी प्रोफाइल का कार्य पूरा नहीं किया गया । उन्होंने बताया कि बहुत से स्कूलों में बड़ी संख्या में ड्रॉप बॉक्स में विद्यार्थी दिखाई दे रहे है जिनको उनकी वर्तमान शाला द्वारा इम्पोर्ट किया जाना है। डीईओ ने कहा कि यदि ड्रॉप बॉक्स मे विद्यार्थी को उनकी शाला द्वारा इम्पोर्ट नहीं किया जाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को शाला त्यागी विद्यार्थियों के लिस्ट में शामिल किया जाएगा और इसके जिम्मेदार शाला प्रमुख होंगे।
-
*केन्द्रों में धान खरीदी की तैयारियां लगभग पूर्ण*
*नोडल अधिकारियों को मिला अंतिम प्रशिक्षण*
*खरीदी शुरू होने को लेकर किसानों में भारी उत्साह*
बिलासपुर/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां जिले में लगभग पूर्ण कर ली गई है। खरीदी कार्य 14 नवम्बर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुआ। उन्हें विस्तार से उनके दायित्व को बताया गया और कठोरता से इनका पालन करने के निर्देश दिए गये। इस दफा नोडल अधिकारियों को पूरे समय खरीदी केन्द्र पर बैठकर नजर रखना होगा। हर दिन खरीदी की शुरूआत उनकी मौजूदगी से होगी और समापन भी उनके द्वारा किया जायेगा। अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी एवं खाद्य नियंत्रक श्री भदौरिया ने धान खरीदी के संबंध में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। राजस्व् विभाग के पटवारी एवं कृषि विभाग के आरएईओ को इस बार नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में 140 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर 1 लाख 37 हजार किसान अपना धान बेच पाएंगे। समर्थन मूल्य में धान बेचने को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। वे बेसब्री से खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में बेचने लाने वाले धान सहित अन्य नियम कायदों की जानकारी दी गई। बताया गया कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा निम्न श्रेणी के धान का मिश्रण 6 प्रतिशत, डेमेज एवं डिस्कलर 5 प्रतिशत, अधपका एवं सिकुड़ा धान 3 प्रतिशत, बाह्य पदार्थ 1 प्रतिशत एवं कार्बनिक 1 प्रतिशत तक मान्य होगा। केवल पंजीकृत किसानों से उन्हें जारी टोकन के अनुसार धान खरीदा जायेगा। पुराने वर्षो से धान की खरीदी नहीं की जायेगी। सात दिवस पूर्व इस साल टोकन जारी किये जाएंगे। सीमांत एवं लघु किसानों को टोकन जारी करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट का धान तौल में उपयोग किया जायेगा। एक बोरे में 40 किलोग्राम धान की भरती किया जायेगा। उपार्जन केन्द्रों पर धान का भण्डारण एवं सुरक्षा अच्छी तरह किया जाए। बारदाने की व्यवस्था के अंतर्गत आधा-आधा पुराने और नये बारदानें उपयोग में लाये जाएंगे। धान की ढेरी स्टेक प्लान के बारे में भी बताया गया। सभी तहसीलदारों को अपने तहसील का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे हर दिन निरीक्षण कर कलेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। - बिलासपुर/जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे 31 दिसंबर 2024 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पालीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है।निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगें। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव होता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन में करना है। ओटीआर की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी संस्था या कॉलेजों द्वारा छात्रों को दी जानी है। वर्ष 2024-25 में संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार जीईओ टैगिंग कराना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जीईओ टैगिंग नहीं कराया जायेगा ऐसे संस्था या कॉलेजों में अध्ययन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दिया जायेगा
- -विद्यार्थियों को सिखाया कृत्रिम उपग्रह का विज्ञान-वनांचल क्षेत्र के स्कूलों का शिक्षा सचिव ने किया आकस्मिक निरीक्षणरायपुर /स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज महासमुंद जिले के उड़ीसा सीमा से सटे वनांचल क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षिक प्रगति, स्कूलों की सुविधाओं और शैक्षिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। बच्चों के उत्साही उत्तरों से प्रभावित होकर श्री परदेशी ने उनकी समझ और ज्ञान की सराहना की।निरीक्षण के दायरे में आने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोंडा, प्राथमिक शाला ओंकारबंद, पीएम श्री स्कूल खोपड़ी, मिडिल एवं हाई स्कूल खोपली, मिडिल और हाई स्कूल कसेकेरा, मिडिल स्कूल कुलिया, और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुनसुनिया शामिल थे।निरीक्षण के दौरान श्री परदेशी ने कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को कृत्रिम उपग्रह के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान, भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों से भारत के महान वैज्ञानिकों, इंद्रधनुष के रंगों की संख्या, छत्तीसगढ़ के जिलों और पड़ोसी राज्यों के बारे में सवाल किए गए, जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया। छोटे बच्चों से रंगों और फलों से जुड़े सवाल भी पूछे गए, जिनमें अधिकांश बच्चों ने सही उत्तर दिए।कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुनसुनिया की छात्राओं ने शिक्षा सचिव से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से रक्षाबंधन पर्व पर हुई मुलाकात का अपना अनुभव साझा किया जिसे छात्रों ने एक अविस्मरणीय पल बताया। इस पर सचिव ने कहा कि आज की बालिकाएं और महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, वे सुई से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। यह समाज में महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण है।निरीक्षण में शौचालयों की तालाबंदी देखकर श्री परदेशी ने प्रधानपाठक और प्राचार्य को नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं बच्चों के लिए सुलभ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त सामग्री बच्चों के उपयोग के लिए खुली और उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने और उन्हें स्कूल समय में खुला रखने के निर्देश के साथ ही परिसर की साफ-सफाई, पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग, प्रयोगशाला का उपयोग, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, शिक्षक डायरी का संधारण और शासन के दिशा-निर्देशों का समयानुसार पालन करने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के अवसर पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक श्री राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत, आलोक चांडक, जिला मिशन समन्वयक श्री कमल नारायण चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश-निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर को किया जायेगारायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का आदेश जारी किया गया है। अब जो मतदाता 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे, वे आगामी स्थानीय नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। पूर्व में निर्वाचक नामावली हेतु 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन अधिनियम में संशोधन उपरांत 01 अक्टूबर 2024 की तिथि निर्धारित की गई है, जिसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया जा चुका है। यह प्रक्रिया चुनाव में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है, ताकि सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है जिसके तहत् अर्हता तिथि अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल करने, हटाने तथा अद्यतन करने का कार्य किया जा सकेगा। नगरीय निकाय हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को किया जा चुका हैं। अब नवीन संशोधित जारी कार्यक्रम अनुसार दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 से तथा दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 20 नवम्बर 2024 को दोपहर 3 बजे तक एवं दावा/आपत्तियों को निपटारे की अंतिम तारीख बुधवार 24 नवम्बर 2024 निर्धारित किया गया है।इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार 27 नवम्बर 2024, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 30 नवम्बर 2024 तथा दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 11 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, फोटो या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो उसे समय रहते सुधरवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब नवीन अर्हता तिथि अनुसार हर योग्य व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिल सकेगा तथा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगा।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था। संशोधित जारी कार्यक्रम के अुनसार 23 नवंबर को विशेष साधारण सम्मेलन मतदान एवं मतगणना सवेरे 11 से दोपहर 3 बजे तक संपन्न किया जाएगा जिसका मतगणना 4 बजे होगा। 24 नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी किया जाएगा। 28 नवंबर को सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसाईटियों के प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम ईदगाह चौक प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में संपन्न होगा।
- -रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट-2.71 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग-मतदान के लिए बनाए गए हैं 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्ररायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
- -नंदनवन जंगल सफारी में 1 माह तक चला इलाज-इलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ होकर 1100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए अब गिद्ध पहुंचा गुजरात के सूरत इलाके में-विलुप्त प्रजाति के बीमार गिद्ध के बचाव कार्य की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वनमंत्री ने की प्रशंसारायपुर / राजधानी रायपुर के समीप स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने में सफल रही है। यह बीमार गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरता हुआ बीते दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद वनक्षेत्र के बागबाहरा पहुंचा था। इस बीमार गिद्ध के रेस्क्यू के बाद नंदनवन जंगल सफारी के वन्य चिकित्सकों एवं वन अधिकारियों ने बड़ी सावधानी के साथ इस गिद्ध का इलाज किया। इसके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी, जिसके चलते कुछ ही दिनों में यह गिद्ध स्वस्थ एवं सामान्य स्थिति में आ गया। जंगल सफारी की टीम ने इस गिद्ध को फिर से उड़ान भरने के लिए छोड़ दिया है।नंदनवन जंगल सफारी के अधिकारियों द्वारा बीमार गिद्ध के बचाव कार्य की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सराहना की है। उन्होंने गिद्ध के रेस्क्यू ऑपरेशन और इलाज में लगी अधिकारियों की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विलुप्त होती गिद्ध की इस प्रजाति का छत्तीसगढ़ के अधिकारियों द्वारा बचाव के लिए किए गए प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। गौरतलब है कि सफेद पूंछ वाला गिद्ध (वाईट रुम्पड वल्चर) एक संकट ग्रस्त प्रजाति है। वर्तमान में इस प्रजाति की संख्या देश में 13 हजार से भी कम रह गई है। यह गिद्ध बड़े पेड़ों पर घोंसला बनाते हैं और साल भर में केवल एक ही अंडा देते हैं, जिससे इनकी संख्या बढ़ने की गति धीमी होती है। ये गिद्ध केवल उन्हीं क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां जैव विविधता समृद्ध होती है और प्रदूषण या औद्योगीकीकरण का प्रभाव कम होता है। गिद्ध के इस प्रजाति के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में भारत में वाईट रुम्पड वल्चर की निगरानी और संरक्षण के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) और ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व ने एक विशेष पहल करते हुए 10 सफेद पूंछ वाले एक गिद्धों को एक साथ जियो-ट्रैकिंग उपकरण के साथ जंगल में छोड़ा गया था, जिसमें से एक गिद्ध महाराष्ट्र राज्य में उड़ान भरते हुए छत्तीसगढ़ के इन्द्रावती टाईगर रिजर्व होते हुए कांकेर जिले से महासमुंद वन क्षेत्र बागबाहरा में पहुंच गया था। नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) और ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व का गिद्धों को छोड़ने का उद्देश्य उनके प्रवास मार्गों का अध्ययन करने के साथ- साथ उनको प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रख उनका संरक्षण और संवर्धन करना था। उन 10 गिद्धों में से एक गिद्ध 20 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरने के बाद महासमुंद वन क्षेत्र में आ गया था। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) की निगरानी टीम ने जियो-ट्रैकिंग उपकरण की मदद से जाना कि यह गिद्ध बागबाहरा जंगल मे एक ही स्थान पर लंबे समय तक रुका हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने नंदनवन जंगल सफारी रायपुर के अधिकारियों से सम्पर्क किया और पूरी स्थिति की जानकारी दी।नंदनवन जंगल सफारी के वन्यजीव डॉक्टरों और वन अधिकारियों की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बागबाहरा क्षेत्र से गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया और 26 अगस्त को उसे नंदनवन जंगल सफारी ले आए। यहां चिकित्सकों की देखरेख में गिद्ध को उचित उपचार और पोषण दिया गया, जिससे वह स्वस्थ होने लगा। कुछ दिनों में ही गिद्ध पूरी तरह से स्वस्थ हो गया और उसकी सक्रियता लौट आई।नंदनवन जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि नंदनवन जंगल सफारी से वन्य जीव चिकित्सकों के सलाह के आधार पर 26 सितंबर 2024 को गिद्ध को फिर से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया, जिसके बाद यह गिद्ध यहाँ से 1100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए गुजरात के सूरत इलाके में पहुंच गया है। इस गिद्ध की लोकेशन की ट्रेकिंग बीएनएचएस द्वारा की जा रही है।
- -वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में उदासीनता का मामलारायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वनमंडल कटघोरा में पदस्थ रेंजर श्री देवदत्त खाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर देवदत्त खाण्डे द्वारा एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम एवं जांच में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है।गौरतलब है कि वन विभाग को रेंजर देवदत्त खाण्डे के विरूद्ध बिना कार्य कराए प्रमाणक प्रस्तुत करने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच वनमंडलाधिकारी, कटघोरा द्वारा की गई। जांच में उक्त शिकायत सही पायी गई। रेंजर श्री खाण्डे के विरूद्ध जांच-पड़ताल में यह भी पाया गया कि वे एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में असफल रहे हैं। जिसके चलते प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत शासकीय काम एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये पर निलंबित कर दिया है।
-
*डाटा प्रविष्टि करने 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं करने पर मान्यता होगी रद्द*
बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने यूडाईस प्लस पोर्टल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के मूलभूत सुविधाओं से संपूर्ण जानकारी के डाटा प्रविष्टि का कार्य जल्द पूरा करने सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि दो दिवस के भीतर सभी कार्य पूरे नहीं हुए तो शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अशासकीय विद्यालयों की मान्यात समाप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि 293 शासकीय एवं 289 प्राइवेट स्कूलों द्वारा अब तक डेटा प्रविष्टि का कार्य पूर्ण नही किया गया है।
डीईओ ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का यूडाईस प्लस सत्र 2024-25 का विद्यार्थी प्रोफाइल डाटा एण्ड्री का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पहले से ही सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को यूडाईस प्लस पोर्टल में अपने विद्यालय के डाटा प्रविष्टि करने निर्देशित किया गया है। लेकिन आज तक यूडाईस प्लस में विद्यार्थी प्रोफाइल का कार्य पूरा नहीं किया गया । उन्होंने बताया कि बहुत से स्कूलों में बड़ी संख्या में ड्रॉप बॉक्स में विद्यार्थी दिखाई दे रहे है जिनको उनकी वर्तमान शाला द्वारा इम्पोर्ट किया जाना है। डीईओ ने कहा कि यदि ड्रॉप बॉक्स मे विद्यार्थी को उनकी शाला द्वारा इम्पोर्ट नहीं किया जाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को शाला त्यागी विद्यार्थियों के लिस्ट में शामिल किया जाएगा और इसके जिम्मेदार शाला प्रमुख होंगे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संत नामदेव जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि संत नामदेव महाराष्ट्र में कार्तिक एकादशी के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध संत-कवि हैं। भगवान विठोबा के अनन्य भक्त नामदेव जी का संपूर्ण जीवन भक्तिभाव से ओतप्रोत था। उन्होंने भक्तिगीतों की रचना की और हरिनाम को लोक सुलभ बनाकर उसका प्रचार किया। श्री साय ने कहा है कि संत नामदेव की भक्ति और समता के संदेश आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की 12 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने मदन मोहन मालवीय जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी और भारत माता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय भावना एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण देशभक्त थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। हिन्दी भाषा के उत्थान में भी मालवीय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री साय ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण की भावना और उदात्त विचारमूल्यों के साथ भारतमाता की सेवा की, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
- रायपुर / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा जी के जन्म दिवस के अवसर पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम संगोष्ठी-परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।जनजातीय गौरव दिवस जिसमें जनजातीय संस्कृति, संरक्षण, संवर्धन एवं विकास, जनजातीय विधार्थियों के करियर निर्माण संबंधी विभिन्न संभावनाएं, भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातीय नायकों का योगदान, जनजातीय समुदायों के युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां, भारतीय सभ्यता के मूल में जनजातीय समाज, जनजातीय ज्ञान परम्परा, जनजातीय समुदाय पर्यावरण संरक्षण वैश्विक परिपेक्ष में, जनजातीय चित्रकला के प्रायोगिक पक्ष एवं संभावना, वन अधिकार अधिनियम, क्रियान्वयन एवं चुनौतियाँ, जनजातीय क्षेत्रों में चुनौतियां और समाधान विषयों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें जनजातीय अनुसंधान क्षेत्र के विशिष्ट विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ अन्य अनुसंधानकर्ताओं, शोधकर्ताओं, छात्रों एवं विषय पर रूची रखने वाले बुद्धिजीवियों से विचार विमर्श किया जावेगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सुश्री पार्वती जगत, सहायक अनुसंधान अधिकारी (मो. नं. 7805982502) एवं श्रीमती अनिता डेकाटे, सहायक अनुसंधान अधिकारी (मो.नं. 9893674509) से संपर्क किया जा सकता है।
-
*दक्षिण विधानसभा उप चुनाव*
रायपुर/ दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से आकाशवाणी चौक, टिकरापारा चौक, संजयनगर, संतोषीनगर, मठपुरैना, रायपुरा, सुंदरनगर, लाखेनगर, पुरानीबस्ती, कालीबाड़ी चौक, चंगोराभाठा, कुशालपुर, बुढ़ातालाब, सदरबाजार, कोतवाली थाना चौक, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक मोतीबाग चौक, व्हाइट हाउस नगर निगम गार्डन में समाप्त हुई। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -महानदी महाआरती महोत्सव में होंगे शामिलरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 नवम्बर को सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
- -रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन-आदि लोक नृत्य नाटिका, भील भगोरिया नृत्य, गारो और आओ नागा सहित होंगी विभिन्न प्रस्तुतियांरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अरूणाचल प्रदेश के आदि लोक नृत्य नाटिका, मध्यप्रदेश के भील भगोरिया नृत्य, मेघालय के गारो लोक नृत्य और नागालैण्ड के आओ नागा लोक नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होगी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जमुई (बिहार) से जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चंुअली शामिल होंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा।आदिम जाति विभाग द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान 14 एवं 15 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक जनजातीय गौरव पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ सहित कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे।दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों एवं कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरूष एवं महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है।प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।










.jpeg)




.jpg)






.jpg)
.jpg)



.jpg)