- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 01 अक्टूबर को जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से सिविल लाईन रायपुर स्थित न्यू-सर्किट हाउस में आयोजित होगा। इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। कार्यशाला में अतिथिगणों एवं विद्वतजनों द्वारा जनजातीय समाज के ‘ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान‘ पर व्याख्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे।कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित लघु चलचित्र-संगीत का भी प्रदर्शन होगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. स्वागत उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख श्री वैभव सुरंगे, वनवासी विकास समिति के प्रांत अध्यक्ष श्री उमेश कश्यप और विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला दो सत्रों में होगा, जिसमें प्रथम तकनीकी सत्र स्रोत व्यक्तव्य और संदेश सूचनाएं पर चर्चा होगी, वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र में कुलपतिगण से कार्य योजना पर चर्चा एवं उपस्थित विश्वविद्यालयीन प्रतिनिधिगण से कार्य योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
- रायपुर, / महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के सोनवाही स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मानव सेवा में नर्सिंग क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इनके बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से नर्सिंग से जुड़े लोगों द्वारा मरीजों की सेवा पूरे समर्पण भाव से की जाती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ का स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी अपने व्यवहार तथा अपने दायित्व को बेहतर समझते हैं इसलिए समाज हित में बेहतर सेवा देते हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है।कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी छात्राओं को मानव सेवा, दृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना रखने की शपथ दिलायी और पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से मरीजों की सेवा करने की बात कही। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मेडिकल सुप्रीटेडेंट जिला अस्पताल अम्बिकापुर जिला सरगुजा, श्रीमति तृप्ति सोनी प्राचार्या शासकीय नर्सिंग कालेज अम्बिकापुर सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।
-
रायपुर / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगापुर, लटोरी, हरिपुर और कल्याणपुर का निरीक्षण किया और सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सशक्त बनाना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के माध्यम से न केवल छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां लाभान्वित होती है, ताकि वे उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
- - प्रचार रथ को दिखाई हरी झण्डी- आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम बघेरा में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन- सांसद श्री बघेल ने नशा-मुक्त राष्ट्र बनाने शपथ दिलायी- नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण जरूरी - सांसद श्री बघेल- युवा स्वयं नशे से दूर रहे और परिजन को भी दूर रखे - विधायक श्री यादव- युवाओं के ऊर्जा का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में हो - संभागायुक्त श्री राठौर- युवा स्वयं के विचार और दिमाग को स्वस्थ रखने प्रण लेवें - कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग / नशा-मुक्त भारत अभियान के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आज आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम बघेरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने की। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा-मुक्त भारत अभियान हेतु जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुर्ग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल एवं विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने नशा-मुक्ति प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने उपस्थित जनों को नशा-मुक्त राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने कहा कि आज हम ऐसे संस्थान में उपस्थित है जो मानव चरित्र निर्माण से जुड़ा है। उन्होंने लोगों से कहा कि नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण हेतु शपथ में कही गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करें। नशा सर्वत्र नाश का कारण है, नशा से व्यक्तिगत हानि के साथ इसका प्रभाव परिवार एवं सामाजिक पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की उज्जवल भविष्य के लिए और प्रदेश एवं देश के विकास के लिए नशा-मुक्त राष्ट्र का निर्माण जरूरी है। विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हम सबके लिए आज गौरव का दिन है, आज हम सब नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी योगदान हेतु उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहे और अपने परिजन जो नशा के आदि है, उन्हें भी नशा से दूर रहने का सुझाव देवें। विधायक श्री यादव ने कहा कि भारत सरकार की सोच नशा-मुक्त राष्ट्र निर्माण की है, ऐसे में हम सबको भी इस सोच को साकार करने अपनी भूमिका अदा करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थी वर्ग को मोबाईल उपयोग करने की नशा से दूर रहने का आव्हान किया। संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने नशा-मुक्त अभियान में शामिल होकर यह बता दिये है कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशा का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना है, यह तभी संभव है, जब यह वर्ग नशा-मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को गलत संगत से बचने तनाव प्रबंधन की सिख लेनी होगी। इसके लिए उन्होंने श्वसन ध्यान की उपाय बताते हुए ध्यान के माध्यम से ऊर्जा संचय करने की बातंे कही। आई.जी. श्री आर.जी. गर्ग ने युवा वर्ग को स्वयं को नशे से दूर रखने की सलाह देते हुए अवगत कराया कि नशीला पदार्थ बेचने वालों के संबंध में पुलिस सहायता केन्द्र को 112 नंबर डायल कर नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि हम सब इस कार्यक्रम में स्वयं को नशे से दूर रखने बताये गये मार्गदर्शन को समझने उपस्थित हुए। उन्हांेने कहा कि युवा वर्ग को नशे के खिलाफ अपनी विचार और दिमाग को केन्द्रित करना होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए विचार और दिमाग पर पूरी तरह से ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी विचार और दिमाग को स्वस्थ रखने का प्रण लेवें। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है, इस बुराई को खत्म करने समाज के सभी इकाईयों का ईमानदारी से भूमिका होना चाहिए। इसके पहले नशा के विरूद्ध लोगों को स्वयं पहल करना होगा। उन्होंने देश के विकास के लिए नशा-मुक्त भारत बनाने युवाओं का आव्हान किया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. सचिन परब ने अपने वक्तव्य की शुरूआत ओम शांति एवं दिव्य प्रकाश ध्यान से करते हुए अवगत कराया कि वे विगत 25 वर्षों से नशा-मुक्ति अभियान पर कार्यक्रम देते आ रहे हैं। 04 मार्च 2024 से सरकार ने यह काम ब्रम्हकुमारी संस्थान को सौंपा है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया कि आज भारत को नशे से खतरा है। देश की युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु पहल किया जा रहा है। उन्हांेने देश में अलग-अलग नशे, वाहन दुर्घटना आदि से मौत की आकड़े प्रस्तुत करते हुए युवा वर्ग को प्रभावित करने वाले विज्ञापनों से स्वयं को दूर रखने के सुझाव दिये। उन्हांेने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की नशा नहीं करने की अपील की। साथ ही दूसरे लोगों को भी नशा नहीं करने की समझाईश देने का सलाह दिया। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम प्रभारी सुश्री ऋचा दीदी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओम शांति के भाव को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने अवगत कराया कि दुर्ग में संस्थान की 5 संस्थाएं संचालित है। युवा वर्ग स्वयं को नशा से दूर रखने राजयोग मेडिकेंशन हेतु संस्थान से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के कला जत्था द्वारा नशा-मुक्ति पर आधारित गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कल्याणी नशा-मुक्ति केन्द्र के प्रोजेक्ट क्वार्डीनेटर डॉ. मनीष दास ने स्वयं पर नशे के दुष्प्रभाव और नशा छोड़ने पर अब हुए बदलाव साझा किया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अमित सिंह परिहार ने अपने स्वागत प्रतिवेदन में कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विभाग द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधे की गमले भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव ने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए अतिथियों एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, समाजसेवी संगठन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- दुर्ग, / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर 2024 को वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार पद्नाभपुर दुर्ग में दोपहर 12 बजे से किया गया है। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य व दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
- –10 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदनदुर्ग /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला/संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिनांक 10 अक्टूबर 2024 तक सीलबंद लिफाफे में एवं लिफाफे के ऊपर मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
-
दुर्ग, /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2024 के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। - –निर्धारित प्रपत्र में 10 अक्टूबर तक जमा करना होगादुर्ग /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से “वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाना है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिनांक 10 अक्टूबर 2024 तक सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर “वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
- - चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभा कक्ष में 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजेदुर्ग / दुर्ग जिले की 15 देशी/देशी कम्पोजिट/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 07 अक्टूबर 2024 तक निविदा आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार मदिरा दुकान से संलग्न किये जाने वाले अहाता देशी मदिरा अहाता ए.सी.सी. चौक जामुल, देशी मदिरा अहाता नयापारा, देशी मदिरा अहाता पाटन, कम्पोजिट मदिरा अहाता अहिवारा, कम्पोजिट मदिरा अहाता दादर चरोदा, कम्पोजिट मदिरा अहाता जोरातराई, कम्पोजिट मदिरा अहाता नंदनीखुंदनी, कम्पोजिट मदिरा अहाता पुरैना, कम्पोजिट मदिरा अहाता उरला रोड दुर्ग, विदेशी मदिरा अहाता ए.सी.सी. चौक जामुल, विदेशी मदिरा अहाता अण्डा, विदेशी मदिरा अहाता डिपरापारा, विदेशी मदिरा अहाता गंजपारा दुर्ग, विदेशी मदिरा अहाता पोटिया रोड दुर्ग और विदेशी मदिरा अहाता उतई शामिल है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों के चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष दुर्ग में गुरूवार 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
- -वृहद रोजगार मेले की तैयारियों शुरू, हजारों की संख्या में उपलब्ध होंगे रोजगार-सभी विभागों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश-भारतीय सैनिकों के प्रदर्शनी मेले की तैयारियां हुई शुरू-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अब जमीनी स्तर के कर्मचारी आम जनता से सीधे जुड़ेंगे। सभी जमीनी स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और आम नागरिकों, हितग्राहियों और किसानों को ग्रुप से जोड़ा जाए। इससे उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा सकेगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से जनता से जमीनी स्तर के कर्मचारी सीधे जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा भी कर सकेंगे। इससे लंबित प्रकरणों में भी कमी आएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी पटवारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और अपने हल्का के किसानों को उसमें जोड़े। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिनों, ए.आर.ई.ओ, खाद्य निरीक्षकों और सभी पंचायत सचिवों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया है।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि रायपुर जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों से रिक्त स्थानों की जानकारी मांगी जा रही है। इस रोजगार मेले से जिले के हजारों को रोजगार के अवसर तैयार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निपटारा करें। लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि साइंस काॅलेज मैदान में भारतीय सेना के प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई है। सैनिकों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएं और भारतीय सेना के शौर्य को सभी को देखने का अवसर प्राप्त हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, डीएफओ श्री लोकेश पटेल एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने ली एनडीपीएस की जिला स्तरीय कमेटी की बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थाें के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कमेटी की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह एवं एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि नशा का दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोर से किसी भी प्रकार के नशे का दवा न बिके, इसके लिए जांच की जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नशे से बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएं। स्कूलों एवं काॅलेजों के करीब में नशे का दुकान लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए और नशे से लोगों को बचाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएं। साथ ही मितानिनों के माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएं।इस अवसर पर सीएमएचओ डाॅ. मिथिलेश चौधरी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे
- -भारतीय सैनिकों का बढ़ाया उत्साह, गूंजा देश भक्ति कविता-देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण योगदानः कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-भारतीय सेना सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत: कुलपति श्री शुक्लारायपुर । सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री श्री सुनील जोगी आज रायपुर पहुंचे भारतीय सेनिकों के बीच पहुंचे और सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए हास्य कवि पद्मश्री श्री सुनील जोगी ने कविता सुनाई। रविशंकर विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी शामिल हुए और देशभक्ति रंग में रंगने के लिए अंबर पर रहकर भी धरती पर नजर रहे... हम रहे न रहें हमारा तिरंगा अमर रहे... मुश्किल है अपना मेल प्रिय...जैसे कई कविता से शुरूआत की। इसके अलावा उन्होंने कई देशभक्ति कविता सुनाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय के कुलपति श्री सचिदानंद शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहला सम्मान सेना का देश में हो, और हमारे समाज में सैनिकों को वह स्थान मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय सेना न केवल देश की सुरक्षा करती है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी है।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विशेष रूप से सैनिकों की महत्ता पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि देश में सैनिकों से बड़ा कोई हीरो नहीं होता। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सेना के जवानों की बलिदानी भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं और हमारे जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे सेना के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करें और समाज में सैनिकों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सैकडो की संख्या में सेना के जवान उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने रेलवे स्टेशन में किया स्वागत-देशभक्ति गीत गाकर जताया आभार-पोषण अभियान का कलेक्टर और सेना के जवानों ने किया समापनरायपुर । रायपुर में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के 40 जवानों की दूसरी टोली आज रायपुर पहुंच गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जवानों का रेलवे स्टेशन में गुलाब देकर माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों ने देश भक्ति गीत गाकर आभार जताया।रायपुर में अपनी सेना को जानें के तहत भारतीय सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन साइंस काॅलेज मैदान में करेगी। इसके लिए आज सारनाथ एक्सप्रेस से जबलपुर एसटीसी के 40 जवानों की टोली रायपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जवानों ने देशभक्ति गीत संदेशे आते है गाकर आभार जताया। भारतीय सेना के जवान नायक श्री विशाल माने एवं नायक श्री राजेंद्र सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। यहां पहुंचकर काफी अच्छा लगा और बहुत अच्छे से स्वागत भी किया गया। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त करते है। इस स्वागत समारोह में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, आरटीओ श्री आशीष देंवागन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।पोषण अभियान का कलेक्टर और सेना के जवानों ने किया समापनप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की तर्ज पर इस बार पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने निर्देशित किया था। इसको लेकर जिले में 1 से 30 सिंतबर तक पोषण माह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में पोषण अभियान को लेकर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पोषण माह के समापन कार्यक्रम कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के अगुआई मंे रेलवे स्टेशन में आयोजित किया गया। जहां कलेक्टर और सेना के जवानों ने समापन समारोह में पोषण का संदेश लोगों तक पहुचाया।
- -झारखण्ड के हजारीबाग में 02 अक्टूबर को होगा पीएम जनमन मेगा इवेंटरायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखण्ड के हजारीबाग में पीएम जनमन मेगा इवेंट में हितग्राहियों से वार्तालाप करेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय होगा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की मनकुंवारी बाई से प्रधानमंत्री वार्तालाप करेंगे।जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को झारखण्ड के हजारीबाग में 02 अक्टूबर 2024 को होने वाले पीएम-जनमन के मेगा इवेंट आमंत्रित किया गया है।उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के मनकुंवारी बाई कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष 2 लाख 70 हजार की आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई आज सोमवार को जशपुर से झारखण्ड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 1 अक्टूबर को रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 1 अक्टूबर को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर पौने एक बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे बिलासपुर के सरकंडा स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव दोपहर 03:10 बजे कृषि महाविद्यालय से बिलासपुर के व्यापार विहार के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागृह में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
- -राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन-महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणारायपुर / केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभागृह में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे।कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश-सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री शैलेश फाये ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का पौधे देकर स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. एल. देवांगन, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. विनोद जोशी, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति झा और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा उपस्थित थीं।मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह पर आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें शिक्षित और सुपोषित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे अपने भोजन में हरी सब्जियों को अधिक शामिल करें और फास्ट फूड व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक आकर्षक स्टाल लगाया, जहां विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती यमुनेश पांडे ने सुपोषण और पोषण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर जानकारी दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने महाभारत के चीरहरण प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। पोषण पर आधारित प्रश्न मंच और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी ने अतिथियों को विभागीय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एक अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
- -वजन त्यौहार के दौरान 23 लाख बच्चों का वृद्धि मापन किया गया-सभी की सहभागिता से स्थानीय पौष्टिक आहार, स्वस्थ्य जीवनशैली, पोषण के साथ पढ़ाई का संदेश जनसमुदाय तक पहुंचाने में मिली बड़ी सफलतारायपुर / छत्तीसगढ़ में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जन आंदोलन के रूप में 7वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया। इस दौरान गांवों से लेकर राज्यस्तर तक सुपोषण, बच्चों में व्याप्त कुपोषण एवं किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं में एनीमिया के संबंध में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इस अभियान में हर वर्ग के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोषण माह के प्रारंभ में सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य के समस्त जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्था के प्रतिनिधियों महिला स्व-सहायता समूहों, प्रबुद्ध वर्ग, विद्यार्थी वर्ग, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के निकायों के प्रतिनिधि एवं समस्त जनसमुदाय से सक्रिय सहभागिता की अपील की थी। पोषण माह की गतिविधियों में महिलाओं और बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए है जन प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महिला स्वसहायता समूह, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों और स्थानीय जन समुदाय का भरपूर सहयोग मिला।पोषण माह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विभागीय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा पोस्टर व वीडियो का विमोचन, पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर एवं पोषण शपथ दिलवाकर किया गया था।पोषण जागरूकता गतिविधियों में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान परविभागीय अमलों सहित सम्पूर्ण पोषण माह में जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं, के प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह के सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के कुशल नेतृत्व, श्रीमती शम्मी आबिदी सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभावी मार्गदर्शन और श्रीमती तुलिका प्रजापति, संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के सतत् प्रोत्साहन से राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में छत्तीसगढ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 01 करोड़ 33 लाख से ज्यादा गतिविधियों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ ने इसमें पूरे देश में तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रदेश में कुल गतिविधि संख्या के आधार पर 8.77 लाख गतिविधि आयोजित कर जिला दुर्ग प्रथम, 8.70 लाख गतिविधि आयोजित कर जशपुर द्वितीय, 8.44 लाख गतिविधि आयोजित कर रायपुर तृतीय, 7.92 लाख गतिविधि आयोजित कर गरियाबंद चतुर्थ एवं 7.70 लाख गतिविधि आयोजित कर बलरामपुर पांचवें स्थान पर रहें। प्रति आंगनबाड़ी औसत गतिविधि संख्या के आधार पर जिला क्रमशः दुर्ग प्रथम, गरियाबंद द्वितीय, रायपुर तृतीय, धमतरी चतुर्थ एवं कबीरधाम पांचवे स्थान पर रहें।23 लाख बच्चों का वृद्धि मापन किया गयामहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के दौरान एक विशेष अभियान के रूप में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय के सभी 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लेकर वृद्धि मापन किया गया। इस अभियान में लगभग 23 लाख बच्चों का वृद्धि मापन किया गया।राष्ट्रीय पोषण माह 2024 की मुख्य थीम एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी का आयोजन और समग्र पोषण रखी गई थी। भारत शासन द्वारा प्रेषित थीम के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे माह के लिए प्रतिदिन राज्य, जिला, विकासखण्ड, और आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियांे के लिए रोड मैप के रूप में दिनांकवार गतिविधि कैलेंडर तैयार किया गया। जिसके आधार पर व्यापक पैमाने पर थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।एनीमिया कैम्प, स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण संबंधी जागरूकता, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गई-महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमिया कैम्प, एनीमिया जागरूकता गतिविधियां, वीएचएसएनडी दिवस का आयोजन, आईवायसीएफ गतिविधियां, स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शालाओं एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में छात्रों द्वारा पोषण संबंधी जागरूकता के लिए शपथ, व्यंजन प्रतियोगिता, व्यंजन प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, खेल भी पढ़ाई भी, पोषण भी पढ़ाई भी, पोषण चौपाल, खेल खेल में पोषण ज्ञान प्राप्त करने संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।कृषि विभाग के सहयोग से मिलेट आधारित पौष्टिक भोजन संबंधी जागरूकता शिविर, प्रदर्शनी, जैविक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रचार-प्रसार इत्यादि गतिविधियां आयोजित की गई। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, वेस्ट वाटर के उचित निपटान के संबंध में जागरूकता प्रसार संबंधी उल्लेखनीय कार्य किया गया। वन विभाग द्वारा एक पेड़ मॉं के नाम अभियान अंतर्गत विशेष सहयोग देते हुए वृहत वृक्षारोपण का कार्य किया गया। आयुष विभाग द्वारा राज्य, जिला, विकासखंड एवं आंगनबाड़ी स्तर पर व्यापक पैमाने पर कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, योग गतिविधियां का प्रचार-प्रसार एवं आयोजन किया गया। खाद्य विभाग के सहयोग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से जन समुदाय के मध्य पौष्टिक आहार के सेवन के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। ग्राम पंचायतों में पोषण विषय पर विशेष चर्चा की गई।पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ अन्य सहयोगी विभागों द्वारा सक्रिय रूप से सहभागिता दी गई एवं सभी विभागों द्वारा समन्वित रूप से पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय पौष्टिक आहार, स्वस्थ्य जीवनशैली, पोषण के साथ पढ़ाई का संदेश जनसमुदाय तक पहुंचाया गया।
- -गणित और आधुनिक प्रौद्योगिकी (मानद) में शून्य की अवधारणा पर शोध कार्य करने के लिए मिला डॉक्टरेट अवार्डटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक की संगीता साहू को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड काउंसिल (एचडीएसी) ने कॉन्सेप्ट ऑफ जीरो इन मैथमेटिक्स एंड मॉडर्न टेक्नोलॉजी यानी गणित और आधुनिक प्रौद्योगिकी (मानद) में शून्य की अवधारणा पर शोध कार्य करने के लिए डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। इस अवार्ड के लिए नामित व्यक्तियों का मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान, व्यावहारिक उत्कृष्टता, नैतिक आचरण और सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया जाता है।राष्ट्रीय राजधानी स्थित होटल अशोक में शनिवार को आयोजित हुए एक भव्य समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शहनवाज हुसैन, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. शिशिरकना भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। संगीता साहू पिछले 38 वर्षों से शिक्षा जगत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पूर्व में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं अनुसंधान कार्य किए हैं, जिनकी प्रस्तुति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक सेमिनारों में दे चुकी हैं।उन्होंने इससे पहले बच्चों को बुनियादी शिक्षा की ओर प्रेरित करने, माताओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, नवप्रवेशित छोटे बच्चों की शिक्षा को रुचिपूर्ण बनाने, खेल-खेल में विभिन्न विषयों को पढ़ाने, स्कूली शिक्षा में ट्रांसजेंडर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिविल सोसाइटी समूहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बाल मेला आयोजित कर पालकों को भी शिक्षित करने का प्रयास किया। उन्हें इससे पूर्व भारत गौरव रत्नश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
-
-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता रजनीश और दिव्या आमदे रही विजेतारायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने अखिल भारतीय स्तर पर टेबल टेनिस की टीम की घोषणा कर दी है, इसमें 16 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग से रजनीश ओबेराय और महिला वर्ग से दिव्या आमदे ने बाजी मारी।पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री एमएस चौहान, श्री जेएस नेताम एवं श्री संदीप वर्मा ने सभी विजेता व उपविजेताओं को ट्राफी दी। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि पावर कंपनी अपने कर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल व कला गतिविधियों का आयोजन करती है। इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी खिलाड़ी नए कर्मियों को खेल के लिए प्रोत्साहित करें। क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एकल श्रेणी में दिव्या आमदे विजेता व श्रद्धा वर्मा उपविजेता रहीं। समूह स्पर्धा में यशोदा रौतिया व दिव्या आमदे की जोड़ी विजेता तथा शोभना सिंह व श्रद्धा वर्मा की जोड़ी उपविजेता रही।इसी तरह पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी में रजनीश ओबेराय विजेता व योगेश प्रधान उपविजेता रहे। समूह स्पर्धा में समीर तिवारी, रजनीश ओबेराय तथा अनुराग शर्मा व योगेश प्रधान की जोड़ी उपविजेता रही।टीम इवेंट में रायपुर सेंट्रल की टीम विजेता रही, इसके खिलाड़ी प्रशांत बापट, अनिल अग्रवाल, अनुराग शर्मा, खिलेंद्र व सागर पिंपलापुरे को ट्राफी दी गई। उपविजेता दुर्ग क्षेत्र की टीम रही, जिसमें तरूण कुमार ठाकुर, पीएल माहेश्वरी, महेश्वर टंडन, महेंद्र कुमार साहू व रजनीश ओबेराय को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के अंत में योगेश प्रधान को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। इसमें अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज की टीम की घोषणा की गई, जिसमें रजनीश ओबेराय दुर्ग, योगेश प्रधान रायपुर, समीर तिवारी बिलासपुर, टीपी सिंह कोरबा पूर्व, अनुराग शर्मा रायपुर सेंट्रल, प्रशांत बापट, सागर पिंपलापुरे रायपुर सेंट्रल, संजीव केशकर बिलासपुर, अनिल अग्रवाल रायपुर सेंट्रल व पीएल माहेश्वरी दुर्ग को शामिल किया गया है। आल इंडिया टीम में महिला वर्ग से दिव्या आमदे रायपुर, श्रद्धा वर्मा रायपुर सेंट्रल, शिखा खांडे बिलासपुर, शोभना सिंह रायपुर सेंट्रल, यशोदा रौतिया रायपुर व निरंजना गवेल कोरबा पूर्व को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में सेंट्रल आब्जर्वर श्री वीके तिवारी और रेफरी श्री सुशांत बोरवंडकर एवं एसबी पेंडारकर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी गोविन्द पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने किया। - रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के सेवाभवन में ट्रांसमिशन कंपनी के 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र, घड़ी, शाॅल एवं श्रीफल से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर एम.डी. ट्रांसमिशन कार्यालय में पदस्थ स्टाॅफ आॅफिसर श्री प्रभाकर राव नाडीकट्ला सहित अन्य कार्यालयों में पदस्थ अनुभाग अधिकारी श्री मनोहर प्रसाद साहू, श्री पन्ना लाल साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री दिनेश कुमार गंगराले, राजनांदगांव से वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री उदल सिंह शोरी, भिलाई से लाईन सहायक श्री पढ़रीनाथ राणे, श्री डी. राजू देवांगन, श्री बाला प्रसाद कुशवाहा को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई समारोह में सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री के.एस.मनोठिया, श्री एम.एस.चौहान, मुख्य अभियंता श्री जी.आनंद राव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री के.बी. पात्रे, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) श्री मुकेश कश्यप एवं श्री अजय शर्मा, अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल तथा आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता श्री राजेश सिंह द्वारा किया गया।पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा पृथक से आयोजित कार्यक्रम में स्टाॅफ आॅफिसर श्री प्रभाकर राव नाडीकट्ला को विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल, अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र, विंग कमाण्डर श्री ए.श्रीनिवास राव, उपमहाप्रबंधक श्री पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।
- -शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना के विकास के लिए एक रोडमैप बनाकर लगातार किया जा रहा है कार्यरायपुर, /जशपुर जिले के लोगों के लिए एक उत्सव की तरह था श्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनना। इससे यहां के लोगों के चेहरे में एक चमक आने के साथ उनसे उम्मीद भी बढ़ गई। लोग उन्हें अपने सपनों को साकार करने वाले नायक के रूप में भी देखते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उनकी आशाओं पर लगातार खरे उतर रहे हैं। अपनी व्यस्तता के बीच भी वे अपने गृहग्राम जशपुर जिले के ग्राम बगिया में समय निकालकर आते रहते हैं। वे रायपुर स्थित अपने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोगों से मिलते रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में भी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की स्थापना की है। यहां पर जशपुर जिले के अलावा प्रदेश भर से पूरी आशा के साथ लोग आ रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी या अन्य समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया भी जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने हेल्पलाईन नंबर 0774-250061,0774-250062 नंबर जारी की है। प्रदेश के जरूरतमंद नागरिक कॉल करके इससे लाभान्वित भी हो रहे हैं।जशपुर जिले के लगभग 250 ग्राम पंचायत हाथी विचरण क्षेत्र है। कैंप कार्यालय का लक्ष्य इन हाथी प्रभावित इलाके में विद्युत व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने की है। जानकारों की माने तो रोशनी होने पर हाथियों की बस्ती में घुसपैठ होने आशंका कम रहती है। हाथी को दूर से देखा जा सकता है। विद्युत व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए कुनकुरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय कार्यालयों में नवीन पदास्थापना किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा पिछले लगभग 9 महीने में जशपुर जिलें में 600 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और 130 से ज्यादा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। विद्युत प्रवाह निर्बाध गति से प्रवाहित रहे इसके लिए विभाग द्वारा नई लाईन बिछाने, केबल, ग्रिप चेंज आदि कार्य भी सतत रूप से किया जा रहा है।स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर जशपुर जिले में 18 एबीबीएस और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अलावा नवीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की स्वीकृति के साथ ही मेडिकल उपकरणों की खरीदी और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से अब तक 1025 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। इसके लिए सर्वप्रथम आवेदक बगिया कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात तत्काल 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। मुख्यमंत्री की पहल पर कुनकुरी 32 करोड़ की अधिक की लागत से 220 बिस्तरा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की स्वीकृति दी गई है।इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही जिले में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए लगातार सड़क मार्गों, पुल-पुलिया भवन निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है। दूरस्थ गांवों और शहरों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में एनीकट योजना के निर्माण, व्यपवर्तन योजना के निर्माण, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, तालाब योजना के तहत् निर्माण, जलाशय योजना, जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्याे के होने से जिले के किसानों को और अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मत्स्य पालक मच्छली पालन भी कर सकेंगे। इससे कृषकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। साथ ही जिले में जल स्त्रोत में भी वृद्धि होगी।इसी तहत जिले में खेलों के बेहतर महौल और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार खेल मैदानों सहित अन्य अधोसंरचना का निर्माण कर रही है। बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 2 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मैडल जितने पर 3 करोड़ रूपए, सिल्वर मैडल जितने पर 2 करोड़ और ब्रान्ज मैडल जितने पर 1 करोड़ रूपए की राशि दिए जाने की घोषणा की है। इससे खिलाड़ियों को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से प्रतियोगी परीक्षाओं के चयन में जशपुर अंचल की विशेष पहचान रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा जशपुर जिले के छात्रों को भी मिले इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर रायपुर की नालंदा परिसर लाईब्रेरी की तर्ज पर जशपुर नगर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तहत पीएम जनमन योजना के तहत जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति इलाकों में विकास के लिए कार्य किए जा रह हैं। इस योजना से इन क्षेत्रों के विकास में तेजी आई है।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 01 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित सर्किट हाउस के न्यू कन्वेंशन हॉल में ‘‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत‘‘ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे। श्री साय इस कार्यक्रम के बाद 11.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 01 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 01.15 बजे से अग्रसेन स्टेडियम सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ‘‘सियान सम्मान कार्यक्रम‘‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- बस्तर वन मंडल के करपावण्ड वन परिक्षेत्र से लगे उड़ीसा बार्डर के समीप घेराबंदी कर 01 नग वन्य प्राणी पेंगोलिन के साथ 04 आरोपी को लिया गया हिरासत मेंरायपुर, / प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बाल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव द्वारा वन अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि संरक्षित वन्य प्राणी के तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर श्री आर सी दुग्गा के मार्गदर्शन में बस्तर वन मंडल के वन मंडल अधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में मुखबिर से प्राप्त सूचना उपरांत उप वनमण्डलाधिकारी बस्तर, परिक्षेत्र अधिकारी करपावण्ड श्री सौरभ रजक एवं अन्य वन अधिकारियों की एक टीम गठित कर करपावण्ड कोलावल मार्ग पर घेराबंदी कर 02 नग मोटर सायकल में एक जूट की थैले में 01 नग संकटपन्न जीवित वन्य जीव पेंगोलिन (छत्तीसगढ़ी में साल खपरी कहा जाता है) के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया। यह चारों व्यक्ति वन्य जीव को बेचने के फिराख में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आकर ग्राहक तलाश कर रहे थे।वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त वन्य प्राणी को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को उनके 02 नग मोटर सायकल हीरो एचएफ ड्यूलक्स ओ डी 10 टी 3001, होंडा शाईन एसपी एपी 31 ईएम 7882 के साथ करपावण्ड वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा वन्यप्राणि संरक्षण अधिनियम 1972 के विभिन्न धाराओ के तहत् वन अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस कार्यवाही में श्री देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर, श्री योगेश कुमार रात्रे, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट, श्री सुर्यप्रकश धु्रव, वन परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट, श्री प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट, श्री देवेन्द्र वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर, श्री जयराज पात्र, वनरक्षक, श्री श्रीधर स्नेही, सी.एफ.ओ. जगदलपुर, एवं वन परिक्षेत्र करपावण्ड के श्री बनसिंह कर्मा उप वनक्षेत्रपाल, सुखपाल यादव वनपाल, श्री कलमू देवा वनरक्षक, श्री तुलेष बघेल वनरक्षक, श्री मंगल कष्यप वनरक्षक, श्री रघुनाथ नाग वनरक्षक, श्री सोनाधर मौर्य वनपाल श्री कमलोचन बघेल वनपाल का योगदान सराहनीय रहा।संकटपन्न वन्यप्राणियों के बचाव एवं सुरक्षा हेतु जगदलपुर वन वृत्त स्तरीय रेपिड रेस्क्यू टीम (आरआरटी) का गठन किया गया है। जो वन्यप्राणियों क बचाव हेतु लगातार सूचना तंत्र स्थापित कर वन्यप्राणियों के तस्कर पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे है।वन्य प्राणी पेंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत् सेड्यूल्ड 1 में दर्ज है। जिसको मारना एवं खरीद फरोक्त करना दंडनीय अपराध है।
- -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन के लिए आरओ, एआरओ, नोडल और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को किया संबोधित-नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स और सीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, निर्वाचन व्यय, एमसीएमसी, आईटी एप्स सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की बारीकियों की दी जानकारीरायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने को कहा। उन्होंने इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षण में कहा कि राज्य में विधानसभा की एक रिक्त सीट के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए जल्दी ही प्रक्रिया शुरू होगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी.एस. ध्रुव भी प्रशिक्षण में उपस्थित थे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही इसके लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने निर्बाध और सुचारू निर्वाचन के लिए संबंधित अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने को कहा। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय, रैंप इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाधारहित उप चुनाव के लिए आपसी समन्वय से सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने आज के प्रशिक्षण में ट्रेनर्स से चर्चा कर अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान करने को कहा। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान मौजूद थे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नौ सत्रों में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (DEMP)), मतदान दलों एवं मतदान के दिन की व्यवस्थाओं, ईवीएम, मतगणना तथा निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त आईटी एप्लीकेशन्स की बारीकियों की जानकारी दी गई। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पुलक भट्टाचार्य ने अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो व्यक्ति उस क्षेत्र के निवासी नहीं है, उसे क्षेत्र से बाहर जाना होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान जिले में किसी भी तरह के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री यू.एस. अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों की पात्रता, नामांकन के समय संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों, नामांकन शुल्क, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, चुनाव चिन्ह आबंटन, उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में बताया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने एमसीएमसी के कार्यों और कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए प्रिंट मीडिया सेल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल और सोशल मीडिया सेल का गठन करना है। उन्होंने इसके माध्यम से पेड न्यूज पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के बीच जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल अधिकारियों को निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस जारी करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले आईटी एप्लीकेशन्स और मोबाइल एप्स के बारे में भी बताया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा ने प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना के साथ ही मतदान दलों और मतदान के दिन की व्यवस्थाओं तथा ईवीएम के बारे में जानकारी दी। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह ने अधिकारियों को मतगणना की तैयारियों, मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं और निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बारे में बताया।
- -आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान-किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से होगी धान की खरीदी-पारदर्शी और निर्बाध धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रानिक वेटिंग मशीन के उपयोग पर जोर-नेफेड और एनसीसीएफ एजेंसी के माध्यम से मक्का खरीदी केन्द्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव-जूट कमिश्नर और जेम के माध्यम से बारदाना खरीदी का निर्णयरायपुर /खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चालू खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक धान खरीदने का अनुमान रखा गया है। इस वर्ष दिपावली का पर्व और राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। लेकिन राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में ही इस आशय का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन के माध्यम से प्रदेश के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। सभी उपार्जन केन्द्रों को इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।बैठक में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई। बैठक में धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो सकें इसके लिए जूट कमिश्नर और जेम के माध्यम से बारदाना खरीदी का निर्णय लिया गया है।बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जाएगा। 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से धान उठाव का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है।धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कम्प्यूटर, इंटरनेट के साथ ही उपार्जन केन्द्र आने वाले किसानों के लिए बैठक व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रेणु जी पिल्ले, वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल, सचिव राजस्व श्री अविनाश चंपावत, उद्योग सचिव श्री रजत कुमार, मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, मण्डी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री महेन्द्र सवन्नी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।





.jpg)

.jpg)







.jpg)










.jpg)
.jpg)