- Home
- छत्तीसगढ़
-
नई दिल्ली, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा छत्तीसगढ़ की सड़कों के विकास के लिए दी गई 11 हजार करोड़ की मंजूरी पर कहा कि अच्छी सड़कें विकास को तेज रफ्तार देती हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए संकल्पित है। निश्चय ही इस स्वीकृति से प्रदेश के आवागमन, औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।
- नई दिल्ली / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘नमो इम्पेक्ट‘‘ की प्रति, पुस्तक के लेखक श्री अतुल सिंघल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री सिंघल को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां राष्ट्र की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ, सुदीर्घ खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर होते हैं। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उनके पास अनुभव का अनमोल खजाना होता है। बुजुर्गों के अनुभवों से हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए। बुजुर्गों की खुशी, स्वास्थ्य और सम्मान का पूरा ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी है।
- रायपुर / समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सभी बुजुर्गों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बुजुर्गों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि बुजुर्ग परिवार के साथ ही समाज के सम्मानीय सदस्य होते हैं। बुजुर्गों के प्रति अधिक संवेदनशीलता से व्यवहार किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन के लिए और स्नेह का वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य है। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील-सम्मानजनक व्यवहार और सुरक्षा के भाव से ही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सार्थक होगा।
- रायपुर / शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश के प्रमुख चिन्हांकित स्थलों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाने के संबंध में आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।आयुक्त स्वास्थ्य द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व आरंभ हो रहा है। प्रदेश में नवरात्रि के पर्व में आमजनों द्वारा पंचमी से लेकर दशहरा तक आवागमन होता है। अतः ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों का चिन्हांकन करते हुए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर विकासखण्ड स्तर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन करें तथा सभी प्रमुख चिन्हांकित स्थलों में समुचित चिकित्सा एवं अन्य स्टॉफ पर्याप्त औषधियां 24 घंटे एम्बुलेंस तथा प्रचार-प्रसार की सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर ।अन्नू साहू के पति बीमार थे और काम नहीं कर पा रहे थे, वहीं अन्नू की घरेलू कामगार के रूप में होने वाली आय उनके परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। जब उनके घर में निराशा का माहौल छाया हुआ था, तब अन्नू ने यह तय किया कि उन्हें किसी अन्य पेशे की ओर रुख करना होगा। अन्नू छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की गलियों में अपनी ई-रिक्शा चलाती हैं, लोग उन्हें ध्यान से देखते हैं। हल्की ठंडी हवा और सड़कों के शोर के बीच अन्नू आत्मविश्वास से आगे बढ़ती हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखतीं।अन्नू ने बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घरेलू कामगार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन इस काम में पर्याप्त आय नहीं मिल पा रही थी। राजनांदगांव की बस्तियों में, जहां अन्नू रहती थीं, साथी मजदूर अक्सर अपने अनुभव साझा करते थे। अन्नू ध्यान से सुनतीं, अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के तरीके जानने के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं।अन्नू के जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के बारे में सुना। यह योजना महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आर्थिक स्वावलंबन का अवसर देती है। अन्नू ने इस अवसर को दोनों हाथों से थाम लिया। ज़िला श्रम अधिकारी की मदद से अन्नू ने जल्दी से आवेदन प्रक्रिया पूरी की, आवश्यक दस्तावेज़ जमा किए और अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जब उनका आवेदन स्वीकृत हुआ, तो अन्नू ने पहली बार सफलता और आर्थिक स्वतंत्रता का स्वाद चखा।ई-रिक्शा ड्राइवर के रूप में काम करके अन्नू ने अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक साहसिक कदम उठाया। जल्द ही उनकी आय नियमित हो गई, और अब वह हर महीने 20 से 25 हजार रुपये कमा रही है। जो उनकी पिछली आय से लगभग चार गुना थी। उन्होंने अपने बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर एक मिसाल कायम की। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ और औसत पारिवारिक आय 40 से 45 हजार रुपये प्रति माह तक पहुंच गई।अन्नू की यात्रा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के महत्व को उजागर करती है। जब इन्हें लचीले और उत्तरदायी तरीके से डिज़ाइन किया जाता है, तो ये योजनाएँ हाशिए पर रहने वाले समुदायों के सामने आने वाले विविध जोखिमों का समाधान कर सकती हैं, स्थायी आजीविका में मदद कर सकती हैं। अन्नू की कहानी इस बात की गवाही है कि लक्षित हस्तक्षेप कैसे व्यक्तियों को उनके जीवन को बदलने और उनके परिवारों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुरक्षित करने में सक्षम बना सकते हैं।
- रायपुर। जीएसटी के तहत कंपनसेशन सेस के पुनर्गठन के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को सदस्य नामित किया गया है।उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल की 54 वीं बैठक में कंपनसेशन सेस को समाप्त कर एक नया कर ढांचा तैयार करने पर जोर दिया गया था। इसी तारतम्य में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी की अगुवाई में गठित इस कमेटी में श्री ओपी चौधरी के अलावा असम की वित्त मंत्री स्मिता नेग, गुजरात के वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई, कर्नाटक के राजस्व मंत्री श्री कृष्णा बायरे गौड़ा, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा और तमिलनाडु के वित्त मंत्री श्री थांगम थिन्नारसु सदस्य बनाए गए हैं।यह समूह कंपनसेशन सेस को समाप्त करने के बाद प्रभावी और समग्र कर प्रणाली विकसित करने के लिए विभिन्न कर प्रस्तावों पर विचार करेगा। परिषद ने इस बात पर जोर दिया था कि नया कर ढांचा न केवल राज्यों की वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करेगा, बल्कि आर्थिक वृद्धि को भी बढ़ावा देगा। कंपनसेशन सेस के माध्यम से राज्यों को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इससे कई विकास परियोजनाओं को मदद मिलती है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।
- -प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय-सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को किया जाएगा प्रदर्शितरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। श्री साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले। file photo
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यहां छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फायनेंस, बिजनेस, शिक्षा, और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग जैसे विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर अतिरिक्त कक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो सके। छात्राओं को निःशुल्क आवास, प्रशिक्षण, और भोजन की सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रशिक्षण के दौरान लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर काम करने में मदद मिलती है।वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत जिले की 16 प्रतिभाशाली छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य राज्यों की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट के लिए चयनित हुई हैं। ये छात्राएँ अब अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। यहाँ पर 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसमें वर्तमान में 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह दृष्टिकोण केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में भी एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देता है। उनकी सोच ने ना केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान किया है।छात्राओं के अनुभवजशपुर नगर की निवासी कुमारी प्रतिभा थापा बताती हैं कि ‘मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे मुझे पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। जब मैंने नव गुरुकुल के बारे में सुना, तो मैंने यहाँ फॉर्म भरा और प्रशिक्षण लेने आई। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने महंगे कोर्स की पढ़ाई मुझे निःशुल्क मिलेगी। मैंने बिजनेस कोर्स में 16 महीने का प्रशिक्षण लिया और आज एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूँ।’जशपुर नगर की ही कुमारी नेहा चौहान ने बताया कि मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। हमारी आमदनी उतनी अच्छी नहीं है कि मैं बाहर जाकर पढ़ाई कर सकूं। लेकिन इस संस्थान से मुझे बहुत लाभ हुआ है। यहाँ मुझे बिजनेस कोर्स में 13 महीने प्रशिक्षण के साथ-साथ भाषा ज्ञान भी मिला, जो मेरे लिए बहुत उपयोगी है। डुगडुगीया (कुनकुरी) निवासी कुमारी साक्षी सिंह बताती हैं कि जब मुझे यहाँ के बारे में पता चला तो फॉर्म भरकर प्रशिक्षण ली। मैंने यहाँ 15 महीने का प्रशिक्षण लिया। आज मुझे बारु साहेब यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट का जॉब मिला है। यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं पहली बार अपने घर से बाहर निकली हूँ। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।लाभार्थी छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल हमारा जीवन बदला है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की योजनाएँ निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
- -अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार का मामलारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशुपर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालिक प्राचार्य श्री आर.बी. निराला को आज निलंबित कर दिया गया है। श्री निराला द्वारा विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री गोविंद राम चुरेंद्र ने जिला जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य श्री आर.बी. निराला का निलंबन आदेश जारी किया।गौरतलब है कि मनोरा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य श्री आर.बी. निराला के विरूद्ध स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में कार्यरत् महिला कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्रों के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किए जाने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर से करायी गयी।अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर के जाँच प्रतिवेदन में श्री निराला का आचरण महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है, उनका व्यवहार अधीनस्थ महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न की ओर इंगित पाया। श्री निराला का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री निराला का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री निराला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
- -छत्तीसगढ़ पहुंचने पर जवानों में भारी उत्साह, दिखाएंगे अपनी सैन्य ताकत-ऐसा स्वागत होने से अभिभूत महसूस कर रहे: भारतीय सेनारायपुर । साइंस काॅलेज मैदान में होने वाले अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर रेलवे स्टेशन में 80 जवानों की एक टोली आज पहुंच गई है। जिनका कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने गुलाब देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जवानों में भी खूब उत्साह देखने को मिला।जबलपुर एसटीसी के 80 जवानों की टोली आज रायपुर पहुंच गई है। हवलदार श्री देवेंद्र कुमार एव ंनायक श्री योगेश बिष्टा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचने पर हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है। ऐसा स्वागत होने से हम अभिभूत महसूस कर रहे है। इसके लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करते है। इस स्वागत के अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि 5 एवं 6 अक्टूबर को साइंस काॅलेज मैदान में अपनी सेना के शौर्य का प्रदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें मेले में सेना के विभिन्न विंग का समावेश देखने को मिलेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए भारतीय सेना के जवानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
- रायपुर / वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 30 सितम्बर को कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत 6 वार्डों में 41.42 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सोमवार को दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 51 लाटा देवस्थल में आयोजित भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे वार्ड क्रमांक 43 जय भगवान गली में नाली मरम्मत कार्य, श्याम नगर में सामुदायिक भवन के पास सिंटेक्स की व्यवस्था एवम श्याम नगर में दुर्गा पंडाल के पास सिंटेक्स की व्यवस्था लागत 5 लाख, वॉर्ड क्रमांक 44 के केतू आवास परिसर बीएमएम ऑफिस के सामने बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी पूर्व माध्यमिक शाला छत और फर्श मरम्मत व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 शक्ति नगर पुष्पपल्लव लाटा में सांस्कृतिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 ग्राम लाटा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 बलगी में निर्मल डेयरी के पास आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत बल्गीखार में पनिका समाज के समीप मुक्तिधाम में चबूतरा शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 लाटा में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
- -उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गांव के विकास के लिए लगाई सौगातों की झड़ी कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो, क्षेत्र विकास के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा-महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महतारी सदन की होगी स्थापना-उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर तत्काल अनेक मांगों को किया पूरारायपुर।, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड 91 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिजली और राजस्व के प्रकरणों के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम गंगापुर में महतारी सदन के लिए 30 लाख, सीसी रोड के लिए 10 लाख, मंच निर्माण के लिए 03 लाख, ठाकुर देव चौक मंच के पास क्रांकिटकरण के लिए 01 लाख रुपए, ग्राम नवघटा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम मोहगांव में महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, बंजारी मां डामरीकरण के लिए 43 लाख रूपए, सामुदायिक भवन पुराना पंचायत के पास 5 लाख रूपए, शौचालय के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम खैरझीटी में सीसी रोड मुक्तिधाम रोड़ 3 लाख रुपए, गोठान के पास 2 लाख रूपये, महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम बानो में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचलय के लिए 3.50 लाख रुपए, सीसी रोड़ के लिए 5 लाख की घोषणा की।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महतारी सदन के लाभों पर प्रकाश डालाउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान कहा कि महतारी सदन केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। उपमुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि महतारी सदन से महिलाएं अपने अधिकारों और समस्याओं के बारे में जागरूक होंगी और अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं नई तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षित हो सकेंगी।
- रायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 114 वें संस्करण को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित अपने निज निवास में सभी ग्रामीणों के साथ श्रवण किया।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को वोकल फॉर लोकल, वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में जुटने का आह्वान किया है। हम सभी को उनकी बातों को सुनकर अपने गांव,शहर प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीरपुर के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
दुर्ग / मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन चिप्स कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये राज्य के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्य सचिव प्रदेश में आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र का सेचुरेशन अभियान, प्रधानंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, प्रदेश के सभी पंचायतों को एक प्राथमिक सहकारी समिति से जोड़ना, स्वच्छता ही सेवा अभियान, स्वच्छ छत्तीसगढ़ शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, डिजिटल गिरदावरी (वर्तमान कृषि वर्ष), प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु डिमांड एवं सप्लाई को कम करने की कार्ययोजना, जल जीवन मिशन के महत्वपूर्ण संकेतकों तथा शत्प्रतिशत एफएचटीसी प्राप्त करने वाले पंचायतों/ग्राम की प्रगति, सड़क दुर्घटना/अवारा मवेशी पर नियंत्रण हेतु कार्रवाई और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर कलेक्टरों से जिलेवार जानकारी ली।
मुख्य सचिव श्री जैन ने जिलेवार सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से मवेशियों के कारण हो रही सड़क दुर्घटना के बारे में चर्चा कर इन्हें कम करने की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए संभाग आयुक्त ने मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने प्राथमिक तौर पर आवारा पशु के सिंग पर रेडियम से चिन्हांकन करने की बात कही। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में पालतु पशु व उनके मालिकों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य सचिव श्री जैन ने जिले को नशा मुक्ति बनाने के लिए आवश्यक पहल किए जाने के निर्देश दिए गए। लेबर क्षेत्र में नशा मुक्ति हेतु ब्रह्मकुमारी संस्था के साथ मिलकर 300 बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग को 14 जिलों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव श्री जैन जिलेवार जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों का जायजा लेकर सभी कार्यों को दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु नारकोटिक्स की समस्या को जिला स्तरीय कार्य योजना बनाकर अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत विशेष रूप से 6 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों को जागरूक किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्य सचिव ने डेयरी सहकारिता समिति को नवीन दुग्ध समितियों का गठन, अपंजीकृत समितियों का पंजीयन कराने, अकार्यशील समितियों के अकार्यशील होने के कारणों का पता लगाकर समस्या का समाधान करते हुये पुनः कार्यशील बनाकर समितियों के खाते सहकारी बैंकों में खुलवाने के निर्देश दिए गए है। नवीन सिमितियों के गठन हेतु पशुपालकों के सर्वेक्षण संबंधित चर्चा की गई एवं शेष पशुपालक परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुके है। वीसी के दौरान मुख्य सचिव श्री अभिताभ जैन ने राशन कार्ड इ-केवाईसी तथा धान उठाव से संबंधित चावल जमा की जिलेवार जानकारी ली गई। नवंबर माह तक चावल जमा किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एफसीआई गोदामों के चावल जमा कराने हेतु 15 दिन के भीतर नागरिक आपूर्ति निगम को चावल जमा किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया। साथ ही मिलर्स को स्टेक उपलब्ध कर उन्हें चावल जमा किए जाने के लिए प्रेरित करने कहा गया।मुख्य सचिव ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ग्रामीण इलाकों में एक कारगर व्यवस्था बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह से जिलों में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत निराकृत प्रकरणों के ऑंकड़े रखने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार कर प्रकरणों के निराकरण की जानकारी जिलेवार ली गई। भू-अर्जन में बटांकन में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पंजीयन विभाग और अन्य सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा।मुख्य सचिव ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के संबंध में जिलेवार सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अभियान अंतर्गत जिले में संचालित क्रियाकलापों की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बंजरंग दुबे, आयुक्त चरोदा नगर निगम श्री दशरथ सिंह राजपूत, आयुक्त नगर निगम दुर्ग श्री लोकेश चंद्राकर, आयुक्त नगर निगम रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, उपसंचालक मत्स्य विभाग सीमा चन्द्रवंशी, समाज कल्याण विभाग संचालक अमित परिहार, उपायुक्त सहकारिता विभाग श्री अवधेश मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग श्री हेमन्त कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। -
-नैतिक शिक्षा पर आधारित कहानियों का पंद्रह भाषाओं में अनुवाद करने की योजना बनाई है शारदा नेटी सहदेवभिलाई नगर। राष्ट्रीय फलक पर भिलाई तथा आंध्र समाज का नाम रोशन करने वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित के शारदा को समाज के विभिन्न संगठनों ने पलकों पर बैठा लिया है। इस बार समाज के एक बड़े संगठन आंध्र साहित्य समिति ने बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में शनिवार को भव्य समारोह आयोजित कर भिलाई की लाड़ली बिटिया के शारदा का आत्मीय अभिनंदन किया। उन्हें सम्मानित करने समिति के संस्थापक ए रमनाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, तेलुगु सेना के प्रदेशाध्यक्ष नीलम चन्ना केशवलु, समाजसेविका बी पोलम्मा तथा पूर्व सभापति पी श्यामसुंदर राव खास तौर पर मौजूद थे। शारदा को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था।बारह संगठनों ने किया सम्मानदिव्यांग शिक्षिका के शारदा मंच पर व्हील चेयर से पहुंचीं थीं। सबसे पहले आंध्र साहित्य समिति के पदाधिकारियों ने के शारदा का शॉल, स्मृति चिह्न, फूलमालाओं तथा पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। उसके बाद अखिल भारतीय तेलुगु सेना, कलांजलि नाट्य एवं सांस्कृतिक संस्था, आंध्र महिला मंडली, आंध्र ब्राह्मण समाज, साईं नाथ जनसेवा समिति, प्रजा सेवा समिति, घंटसाला चैतन्य वेदिका, भिलाई रेड्डी संघ, भिलाई यादव समाज, श्रीकोदंडा रामालयम-हुडको तथा मां राज राजेश्वरी स्व सहायता समूह के सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर उनके पिता के गुम्मड़िराव और माता के सावित्री का भी पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धिसमिति के अध्यक्ष पीवी राव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि के शारदा द्वारा शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए इतनी छोटी सी उम्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाना असाधारण बात है। उनकी इस उपलब्धि ने समूचे आंध्र समाज को गौरवान्वित किया है। सचिव पीएस राव ने कहा कि गणित जैसे जटिल विषय को वीडियो और स्व रचित पुस्तकों के माध्यम से आसान और दिलचस्प बनाना, निस्संदेह प्रशंसनीय है। इनके कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त कर छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ सकते हैं। सह सचिव बीए नायडु ने समारोह का संचालन करते हुए शिक्षिका शारदा के संघर्ष और सफलता की कहानी का जीवंत चित्रण किया। कार्यकारिणी सदस्य के लक्ष्मीनारायण ने आभार जताया।संघर्ष की कहानी उन्हीं की जुबानीशिक्षिका शारदा अपने संघर्ष के दिनों को याद करके भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य बच्चे का लालन-पालन आसान होता है, लेकिन मेरे जैसे दिव्यांग को पालना और शिक्षित करना चुनौतीपूर्ण होता है। दरअसल, यह सिर्फ मेरे संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि मेरे माता-पिता की संघर्ष-गाथा है। दिव्यांगता के कारण मेरे सामने जो चुनौतियां आईं, उन्हें मैं अवसर में बदला। एक समय ऐसा भी आया जब मेरे पैर काम नहीं कर रहे थे और एक हाथ निष्क्रिय भी हो गया था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि मैं अपने हाथ से पानी का गिलास भी नहीं उठा सकती थी। मैं पूरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन मेरे परिवार ने मेरे हौसलों को टूटने नहीं दिया। आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं, उसके पीछे मेरे परिवार का बहुत बड़ा हाथ है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में नैतिक मूल्यों के पतन से व्यथित शिक्षिका ने नैतिक शिक्षा पर आधारित कहानियों का 15 भाषाओं में अनुवाद करने की योजना भी बनाई है। इसके अलावा वे पचास एवार्डी शिक्षकों के सहयोग से विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति को लेकर एक किताब भी लिखने वाली हैं, जिसका संपादन वे स्वयं ही करेंगी। - -रायपुर की विभिन्न संस्थाएं मिलकर नशामुक्ति के लिए कर रही काम-उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं अन्य अतिथियों ने वृंदावन हॉल में सुनी ‘मन की बात’रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित भी किए गए।प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने स्वयंसेवी संस्थाओं बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष श्री सुनील छतवानी, ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के अध्यक्ष श्री अजय जैसिंघानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं एम्स रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे के खतरों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशे की लत समाज के सामने बड़ा संकट है। नशा के कारण परिवार टूट रहे हैं, संबंध खराब हो रहे हैं और बच्चों की दुर्दशा हो रही है। नशा से ही अनेक तरह की बुराईयां जन्म लेती हैं। नशे की आदत से छुटकारा दिलाने में समाज की सक्रिय भूमिका होना चाहिए। नशामुक्ति के साथ ही भावी पीढ़ी को इससे बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों के सामने और सार्वजनिक रूप से नशापान को रोका जाना चाहिए। संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि नशा शरीर को घुन की तरह खाता है। स्वस्थ और सुंदर समाज के लिए इससे मुक्ति आवश्यक है। नशामुक्त भारत ही स्वर्णिम और सुखद भारत होगा। उन्होंने लोगों से नशे के समान का व्यापार न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशे के विरूद्ध कड़ाई बरतने सरकार से आग्रह किया।विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्ति एक कठिन और बड़ा काम है। नशे के आदी लोगों का बहुत आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। यह परिवार को गरीबी की ओर ढकेलता है। उन्होंने आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित चिमनानी ने कहा कि नशामुक्ति अभियान बड़ी चुनौती है। नशे की आदत के कारण लोग कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। यह नशामुक्ति अभियान नशे और कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान है। देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महंगे इलाज और समुचित जानकारी के अभाव में मरीजों व उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कैंसर से निजात पाने के लिए शुरूआती चरण में ही इसकी पहचान जरूरी है। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ के मौके पर इसमें सहभागिता दे रहे संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- रायपुर / रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 114 वें एपिसोड को वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा मे आम नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं, देश के विकास में योगदान देने वालों को आगे लाने के लिए बेहतर मंच साझा कर रहे हैं। ताकि ऐसे लोगों से देश की जनता प्रेरणा ले सकें और खुद अपने परिवार, समाज व देश के विकास में भूमिका निभाएं। आज प्रधानमंत्री जी ने स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता की दिशा में देश में हो रहे सकारात्मक परिणाम पर प्रकाश डाला। देश की जनता इस कार्यक्रम को सुनकर प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पार जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, माधव जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।
- -सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम भंवरटोक में बैगा आदिवासियों को मिल रहा घर में स्वच्छ पेयजलरायपुर, / भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया जल जीवन मिशन कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बैगा आदिवासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम भंवरटोक में बैगा आदिवासीयों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। ग्राम भंवरटोक पहले पानी की कमी और अस्वच्छ जल की समस्या से जूझ रहा था, अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल जल की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करने से भी मुक्ति मिली है। अब स्वच्छ पेयजल हर घर की दहलीज पर उपलब्ध है, जो जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।ग्राम भंवरटोक में नल कनेक्शन के माध्यम से घर घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे बैगा जनजाति के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है। यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि उनके दैनिक जीवन को भी आसान बना रही है। वनांचल क्षेत्र होने के कारण, पहले ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए नदी एवं झिरिया पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में नदी और झिरिया सूख जाने से पानी की विकट समस्या थी। अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लग जाने से पानी की समस्या समाप्त हो गई है। केंद्र सरकार की यह पहल इस बात का स्पष्ट संकेत है कि योजनाएं अब जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं, जिससे सबसे गरीब और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी समृद्ध और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। ग्राम भंवरटोक के ग्रामीणों ने अपने घरों में पेयजल की सुविधा पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल जल कनेक्शन मिलने से उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है।ग्राम की निवासी रामफूल बैगा ने अपनी अनुभव साझा करते हुए कहा, पहले हमें पानी के लिए कुएँ, नदी और झिरिया पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में पूरे दिन का बहुत बड़ा हिस्सा चला जाता था, जिससे खेत जाने और अन्य काम करने में काफी परेशानी होती थी। हमारे लिए यह एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब नल जल कनेक्शन मिलने के बाद, हमारे घर में पानी की सुविधा उपलब्ध है। हमें दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अब हम अपने दैनिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और हमारे जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है। यह न केवल हमारे समय की बचत कर रहा है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित हो रहा है।तीजन बैगा ने बताया कि अब हम नल का उपयोग पीने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू उपयोग के लिए करना शुरू कर दिया है। पहले हमें पानी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल जल की सुविधा मिलने से हमारा जीवन काफी सरल और सुखमय हो गया है। नल के माध्यम से हमें हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे न केवल हमारी दिनचर्या में आसानी हुई है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। यह हमारे लिए एक नया युग है, और हम इस सुविधा के लिए आभारी हैं।लाल सिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमें हमेशा स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हमारे जीवन में यह एक बड़ा बदलाव है। अब हम समय की बर्बादी के बिना अपनी खेती और अन्य काम कर पा रहे हैं, और इससे हमारी जीवनशैली में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन ने ग्राम भंवरटोक के हर घर में नल से जल पहुँचाकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। यह पहल न केवल स्वच्छ पानी की सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन को भी बेहतर बना रही है।
- -बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 15 कार्यो के लिए 74 लाख रुपए के अधोसंरचना कार्य स्वीकृतरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश तथा राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रयास पर बलौदाबाजार विधान सभा क्षेत्र में विकास के लिए 15 अधोसंरचना कार्य स्वीकृत किये गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण के 15 कार्यो के लिए 74 लाख रुपए 10 हज़ार रुपए की सूची जारी की गई है। सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास के कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।जारी की गई सूची में रायपुर जिले में बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिलौनी के कुर्मी पारा,भुरसुदा के दैहान पारा,कोहका के कॉलेज परिसर के पास निषाद पारा, बेमता के निषाद पारा, लखना के सोमनाथ धाम में और तुलसी नेवरा में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत किये गए इन प्रत्येक स्थानों के लिए 6 लाख 50 हज़ार रुपए की अलग-अलग राशि जारी की गई है। इस तरह अधोसंरचना कार्य के लिए कुल 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खपराडीह तथा हथबन्द के गडरिया और सँवरा पारा में समुदायिक भवन निर्माण प्रत्येक गांव के लिए 6 लाख 50 हज़ार रुपए की राशि अलग-अलग अनुशंसित की गई है। इसी तरह खपरडीह,कंजी और संकरी में सी सी रोड़ निर्माण प्रत्येक गांव के लिए 5 लाख 20 हज़ार रुपए की राशि अलग अलग अनुशंसित की गई है। इस तरह कुल 35 लाख 10 हज़ार रुपए के कार्य अनुशंसित किये गए है।
- -सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट भी बांटेरायपुर.। . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के तहत जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में हमेशा से स्वच्छता का संस्कार रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मुंशी प्रेमचंद और श्रीमती महादेवी वर्मा जैसे महामनाओं की प्राथमिकता में स्वच्छता सदैव रहा है। 'स्वच्छता परमो धर्म:' के सूत्र को अपनाते हुए हम प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी शहरों और गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने और सहभागिता बढ़ाने विशेष पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में स्वच्छता के प्रति अद्भुत जागरुकता आई है। साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं। संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ ही सक्रिय जन सहभागिता जरूरी है। स्थानीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम में ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट प्रदान किया। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू और पार्षद श्री रोहित साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा रायपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -कहा - हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं-छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा में हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल को आगे ले जाने के लिए हम सभी पूरी टीम भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारी सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के साथ ही अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों के हित में लगातार फैसले ले रही है। श्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संघ के सभी पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए और उस अंचल में जो खेल लोकप्रिय हैं, उसे बढ़ावा देने की दिशा में काम हो। श्री साय ने आगे कहा कि नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी किसी ने किसी रूप में खेल और इसकी प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हैं, ऐसे में आप सभी के दीर्घ अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा।सांसद और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, हमें उन्हें बेहतर अधोसंरचना, सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ी पहल करते हुए राजधानी रायपुर में स्काउट गाइड के राष्ट्रीय जंबूरी 2025 के आयोजन की सहमति जताई। श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी हमारे एंबेसडर होते हैं, जो प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ भी अपना प्रयास करें। इस अवसर पर ऑब्जर्वर श्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि छतीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष आमसभा में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष हेतु सर्व श्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, संजय पिल्ले, गजराज पगारिया, शरद शुक्ला, रमेश कुमार श्रीवास्तव और श्री सुनील कुमार अग्रवाल तथा महासचिव के पद पर श्री विक्रम सिंह सिसोदिया निर्वाचित हुए। इसी तरह संयुक्त सचिव सर्वश्री राम जाखड़, आर. राजेन्द्रन, मोहम्मद अकरम खान, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह रघुवंशी, मनोज कुमार अग्रवाल और श्री समीर खान को निर्विरोध चुना गया। श्री संजय मिश्रा संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रुप में 12 लोगों को भी र्निविरोध चुना गया ।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुरुगन को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.एल.मुरुगन एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज राजधानी रायपुर के दौरे पर आए हैं।
-
रायपुर। भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन। कलेक्टर तथा जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत। 05 एवं 06 अक्टूबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में दिखाएंगे अपना जौहर।





.jpg)




















.jpg)
.jpg)