- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। सिविल लाइन्स के सर्किट हाउस में "छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा" का सम्मलेन व् सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें राज्य भर के वित्त अधिकारीयों द्वारा नयी कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया| कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव,वित्त विभाग श्री शारदा वर्मा थीं तथा अध्यक्षता संचालक कोष,लेखा व् पेंशन श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने की ! निर्वाचन में डॉ.अल्पना घोष निर्विरोध अघ्यक्ष निर्वाचित हुईं! निर्वाचन अधिकारीयों के निर्देशन में संपन्न अन्य पदों के लिए चुनाव में उपाध्यक्ष श्रीमती किरण खरे, सचिव श्री सचिन शर्मा , कोषाध्यक्ष श्री अनिल पाठक व् संयुक्त सचिव श्री भुवनेश्वर नायक निर्वाचित हुए ! कार्यक्रम का संचालन श्री सचिन शर्मा द्वारा किया गया! नयी कार्यकारिणी को मुख्य अतिथियो द्वारा पदभार ग्रहण करवाया गया ! नयी कार्यकारिणी की और से अध्यक्षा डॉ अल्पना घोष ने वित्त सेवा का प्रतिवेदन भी सब के समक्ष रखा! कार्यक्रम में सहभागिता हेतु पूरे प्रदेश से वित्त अधिकारी उपस्थित हुए ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा सेवा निवृत्त वित्त अधिकारीयों का सम्मान भी किया गया !
-
मरवाही. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं के हमलों में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के दौरान जिले के बेलझिरिया गांव में भालुओं ने दो बार हमला किया। इस हमले में विद्या केवट (13) और सुक्कूल प्रसाद (32) की मौत हो गई तथा चरणसिंह खेरवार और रामकुमार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले के करगीकला गांव में भालुओं के अन्य हमले में सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बिहान लाल केवट की बेटी विद्या बकरी चराने अपने घर से खेत की ओर गई थी, इस दौरान उसका सामना भालू से हो गया और उसने लड़की पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बेलझिरिया गांव के ही निवासी चरणसिंह, रामकुमार और सुक्कुल प्रसाद मशरूम एकत्र करने करीब के खेत में गए थे, इस दौरान भालू ने उनपर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में सुक्कूल प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने चरण सिंह और रामकुमार को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में भालू ने करगीकला गांव में खेत देखने गए ग्रामीण सेवक लाल यादव और सेमलाल गोंड पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरवाही वन मंडल में पिछले डेढ़ माह में भालुओं के हमले के 20 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
-
जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेट
*निवास में आमंत्रित कर कलेक्टर ने किया सम्मान*
बिलासपुर/राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों को अपने निवास पर आमंत्रित कर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। सिविल सर्जन से लेकर वार्ड बॉय और आया तक सभी वर्ग के कर्मचारी इसमें शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल बिलासपुर को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता पुरस्कार (NQAS) से नवाजा गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाई के लिए अपने निवास पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस भावना को दिल में रख कर आगे भी अच्छे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम से बिलासपुर जिले ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूए), प्रसूति सुविधाओं के लिए लक्ष्य प्रमाण पत्र तथा नवजात एवं बाल रोग देखभाल के लिए मुस्कान प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन और पूरे स्टॉफ को बधाई देता हूं। बिलासपुर जिला चिकित्सालय में इलाज की व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। मरीजों को वहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही अच्छी प्रसूति सुविधाएं तथा नवजात व बाल रोगों का बेहतर उपचार मिल रहा है, इसे भारत सरकार द्वारा जारी ये तीन गुणवत्ता प्रमाण पत्र रेखांकित कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला अस्पताल लगातार मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा आगे भी मुहैया कराते रहेगा। जिला अस्पताल की यह टीम आगे भी अपने प्रयासों से अस्पताल सहित पूरे बिलासपुर को गौरांवित करेगी।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि इस सफलता को प्राप्त करने में एक निरंतरता का प्रयास लगातार माननीय जिलाधीश महोदय के नेतृत्व में एवं जिला अस्पताल परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारियांे के सहयोग से हम इस उपलब्धि को हासिल किए। आज नेशनल क्वालिटी एश्यरेंस स्टेण्डर्ड में जिला अस्पताल को मिली सफलता के लिए जिला चिकित्सालय परिवार के हर सदस्य को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस सर्टिफिकेशन में प्रथम प्रयास में चौदह विभाग को प्रमाणीकरण के लिए एप्लाई किया था तथा इन सभी विभागों के निर्धारित मापदण्डों के अंतर्गत मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सकीय सेवा तथा स्वस्थ वातावरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित मापदण्डों के तहत चिकित्सकीय सेवाएं देने में हम आगे भी अपना प्रयास जारी रखेंगे। एनक्वास सर्टिफिकेशन के माध्ययम से हमारी संस्था को केन्द्र सरकार से आर्थिक सहायता, अस्पताल उन्नयन तथा मरीजों के हित में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदाय करने की दिशा में हम आगे और अपना प्रयास जारी रखने में कामयाब होंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में एनएचएमआरसी की टीम ने 5 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक मूल्यांकन कार्य किया था। इसमें एनक्यूएएस के लिए आठ विभागों (दुर्घटना एवं आपातकाल, ब्लड बैंक, आईपीडी, लेबोरेट्री, ओपीडी, मैटर्निटी वार्ड, फार्मेटी एवं जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) का आंकलन किया गया था। आंकलन में बिलासपुर जिला अस्पताल का ओवरआल स्कोर 84.45 फीसदी रहा जिसके आधार पर अस्पताल को एनक्यूएएस क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इसके साथ ही लक्ष्य योजना के अंतर्गत मैटर्निटी ओटी एवं लेबर रूम का आंकलन किया गया था तथा मुस्कान योजना के अंतर्गत पीडियाट्रिक ओपीडी, एसएनसीयू, पेडियाट्रिक वार्ड एवं एनआरसी का आंकलन किया गया था। इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत भी जिला अस्पताल बिलासपुर को क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
-
रायपुर. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को सामुदायिक पर्यटन मॉडल और ‘एडवेंचर' पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज' (पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ गांव) प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नयी दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। उन्होंने बताया कि चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और ढूढमारस को ‘एडवेंचर' पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चित्रकोट और ढूढमारस गांवों के लोगों और पर्यटन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है। साय ने कहा कि इस उपलब्धि से राज्य के पर्यटन उद्योग को और गति मिलेगी तथा इसके लिए राज्य में ‘वेलनेस टूरिज्म', ‘एडवेंचर टूरिज्म' और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में स्थानीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ढूढमारस गांव अपनी रोमांचक ‘एडवेंचर' गतिविधियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। वहीं चित्रकोट का जलप्रपात अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के कारण विश्वप्रसिद्ध है।
- -कलेक्टर ने पालतू पशुपालकों से पशुओं को टीका लगवाने की अपीलबिलासपुर, /जिला पशु चिकित्सालय में आज 28 सितम्बर 2024 को विश्व रैबिज दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण और नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पशु चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम सवेरे 9 बजे से आयोजित किया गया। इसके साथ ही सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में भी टीकाकरण किया गया। कलेक्टर ने पशुपालकों को इस अवसर पर टीकाकरण कार्ड और एनिमल हेल्थ किट भी दिया। बड़ी संख्या में शहर के पालतू पशुपालकों ने कैंप में अपने पालतू पशुओं को रेबीज का टीका लगवाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निःशुल्क रेबीज टीका लगवाया जा रहा है। सभी पशुपालकों को अपने पालतू पशुओं को रेबीज का टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर वर्ष मानसून के पहले एक अभियान चलाकर रेबीज टीकाकरण किया जाए। पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर ने बताया कि साल भर में 30 हजार से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण होता है।कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ राम ओंतावावार, डॉ विरेंद्र पिल्ले, डॉ टीडी सरजात, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ अर्चना अग्रवाल, डॉ रामनाथ बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। रैबिज या अलर्क रोग एक घातक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित जानवरों के लार से मनुष्यों में फैलता है। रैबिज आमतौर पर जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़ों के काटने से फैलता है। रैबिज के लक्षणों में सिर दर्द, हाइड्रोफोबिया, अधिक लार आना, मांस पेंशियों में एैठन, लकवा आदि शामिल है। एक बार रैबिज संक्रमण होने के बाद इसका कोई प्रभावी उपचार नही होने से आमतौर पर ये मौत का कारण बनती है। अतः पालतू जानवरों के काटने से संक्रमण की आशंका होती है। रैबिज सम्पर्क में आने पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए टीके लगवाना आवश्यक है।
- -स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नीति आयोग,बिलासपुर स्मार्ट सिटी और एटीएल का आयोजन- *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया शुभारंभ- स्वच्छता समेत पांच कैटेगरी में शोध और अविष्कारों की प्रदर्शनी- *दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन,कल होगा समापन- सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप,केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजाबिलासपुर /स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय "टिंकराथाॅन 2024" का आयोजन किया गया है। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिकों ने अपने इनोवेशन और शोध को प्रदर्शित किया है। राज्य भर के 267 स्कूलों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया है। पहली बार इतने बड़े स्तर में हो रहे आयोजन का आज केंद्रीय आवासन एवं शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस आयोजन का समापन 29 सितंबर को होगा।नीति आयोग,बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और अटल टिंकरिंग लैब के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बहतराई इंडोर स्टेडियम में टिंकराथाॅन 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बाल वैज्ञानिकों ने अपने इनोवेशन का दम दिखाया है। आयोजन में स्वच्छता के प्रोजेक्ट के अलावा पांच कैटेगरी में प्रोजेक्ट माॅडल की प्रदर्शनी लगाई गई है जिनमें डिज़िटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्पेस टेक्नालॉजी,रूरल और अर्बन डेवलपमेंट, सस्टेन एबिलिटी तथा हेल्थ केयर। इन पांच कैटेगरी के तहत राज्य के अलग अलग स्कूलों से आए छात्रों ने प्रोजेक्ट माॅडल को प्रदर्शित किया है। स्कूली छात्रों द्वारा नवाचार और शोध के ज़रिए बनाए गए प्रोजेक्ट वर्तमान और भविष्य की कई चुनौतियों और समस्याओं के समाधान में एक बड़ी भूमिका निभा सकती है।टिंकराथाॅन का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा की पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में ऐसे नवाचार और आयोजन बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मुझे खुशी है की विकसित भारत के लक्ष्य में नवाचार की नींव बिलासपुर से रखी जा रही है। टिंकराथाॅन नवोन्मेष करने वालों को आकर्षित करेगा,इस आयोजन और नवाचार से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कैसे हम अपने शहर,राज्य और देश को बेहतर बना सकते है। अपने प्रोजेक्ट लेकर पहुंचे यें बच्चें देश के आने वाले भविष्य है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा की इसमें स्वच्छता के भी प्रोजेक्ट है जो हमें स्वच्छ भारत के मिशन में एक नई राह दिखा रहे हैं। 17 सितंबर से जारी स्वच्छता अभियान का उद्देश्य है की हमारा शहर देश के टाप टेन में शामिल हो, इसके लिए हम सभी के अंदर जिम्मेदारी का भाव आना चाहिए,हममें स्वच्छता क् स्वाभाव होना चाहिए,इसीलिए यह अभियान स्वाभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा की टिंकराथाॅन एक बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है,आने वाले समय में समस्या का समाधान कैसे हों इसके लिए प्रयास आज से हो रहा है,बाल वैज्ञानिकों के इनोवेशन को उचित प्लेटफॉर्म मिलें और उनका इनोवेशन सार्थक हों इसके लिए नीति आयोग प्रयत्नशील है और बेहतर प्लेटफॉर्म मिलें हम सभी प्रयास करेंगे। टिंकराथाॅन लगे प्रोजेक्ट माॅडल का केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू,विधायक श्री सुशांत शुक्ला,कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अवलोकन किया। आज कार्यक्रम में नीति आयोग के सुमन पंडित,जिपं सीईओ श्री आरपी चौहान,स्मार्ट सिटी जीएम वाय.श्रीनिवास,एटीएल के धनंजय पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में अटल टिंकरिंग लैब,स्कूल स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।*सफाईकर्मियों के हेल्थ कैंप में पहुंचे केंद्रीय मंत्रीस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टिंकराथाॅन में नगर पालिक निगम द्वारा सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका केंद्रीय आवासन एवं शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जायजा लिया,इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने उपस्थित सफाई कर्मियों को शाल और श्रीफल भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया और हालचाल जाना। स्वास्थ्य शिविर में 182 सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उचित परामर्श दिया गया।
- -पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोदरी तहसील का चयनबिलासपुर / बोदरी तहसील के सभी 32 ग्रामों सहित जिले के कुल 54 गावों में इस बार मैनुअल तरीके से नहीं बल्कि डिजिटल तरीके से क्रॉप सर्वे ( गिरदावरी) का कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में बोदरी तहसील के गांव भटगांव का दौरा कर चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने शासन के निर्देश के अनुरूप 30 सितंबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे हाथ में लिया गया है। कलेक्टर ने सर्वेयर से सर्वे के संबंध में जानकारी ली एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का लाइव सर्वे देखा। डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं सामान्य गिरदावरी में अंतर एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से होने वाले लाभ की जानकारी भी ली।विदित हो कि वर्तमान में फसल की शुद्धता के साथ शत प्रतिशत गिरदावरी का कार्य करने हेतु शासन ने रीयल टाइम गिरदावारी / डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से कराई जा रही है। जिला बिलासपुर के तहसील बोदरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है । जिसके 13 हल्के के कुल 32 गांव के कुल 20 हजार से अधिक खसरों का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य 11 तहसीलों के 2- 2 ग्राम मिलाकर 22 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराई जा रही है।इसमें उसी गांव के ही शिक्षित बेरोजगार युवा जैसे एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य सर्वेयर मौके में जाकर ही कर सकते हैं। इसमें सर्वे के दौरान फसल का 3 फोटो लेना भी अनिवार्य है। सर्वे की मुख्य विशेषता यह है कि इसके माध्यम से गिरदावरी में होने वाली त्रुटि व गलत प्रविष्टि को रोका जा सकता है। साथ ही फसल के प्रकार ,खेत का सिंचित, असिंचित की जानकारी एवं वास्तविक रकबा और खसरा की जानकारी प्राप्त होती है। इसके किसानों को अपने फसल को धान खरीदी केन्द्र में बेचने में भी सुविधा होगी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख मनीष साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा,तहसीलदार बोदरी संदीप साय , नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, हल्का पटवारी ,सरपंच, किसान, कोटवार एवं सर्वेयर उपस्थित थे।
- -आम जनता से जुड़े जमीनी स्तर के अमला को प्रोत्साहित करने कलेक्टर की नई पहल, जाना परिवार के बारे में हाल-चाल-व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हल्का पटवारी से करा सकेंगे समस्याओं से अवगत, शासकीय योजनाओं की भी देंगे जानकारी-आमजनों के कार्य का पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें निपटारा: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंहरायपुर । जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने एक नई पहल ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर की शुरूआत की है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट करने के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर ने पटवारी से प्रशासकीय कार्याें के संबंध में चर्चा की और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने पटवारी से उनके सर्विस बुक, सत्व के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने उनके अन्य मुद्दों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के मैदानी स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी तहसीलों के पटवारियों के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने हल्का पटवारियों के साथ चर्चा करते हुए उनसे समस्याओं की जानकारी ली और सुझाव भी मांगे। कलेक्टर ने कहा कि हल्का पटवारी अपने हल्का क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और शासकीय योजनाओं की जानकारी भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। कलेक्टर ने कहा कि इससे दुर्घटना की जानकारी भी तत्काल मिल सकेगी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने हल्का पटवारी से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व प्रकरणों का निपटारा समय-सीमा के भीतर किया जाए और कार्याें को पारदर्शिता के साथ करें। नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोई भी कार्य को सुगम किया जाए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा के भीतर प्रकरणों के निपटारा में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत आपदा मृत्यु पर पटवारी तत्काल रिपोर्ट पेश करें और पीड़ित परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द सहायता राशि की स्वीकृति कराई जाएं। इससे पीड़ित परिवार को भी काफी मदद मिलती है। कलेक्टर ने कहा कि आय, जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को तेजी के साथ निपटारा किया जा रहा है। लंबित प्रकरणों की संख्या काफी कम हो गई है, जाति, आय, मूलनिवास प्रमाण जल्द से जल्द बनाए जा रहे है।कलेक्टर ने हल्का पटवारी से रिकाॅर्ड दुरूस्ती, नामातंरण प्रकरण, सर्विस बुक अपडेट पर चर्चा की। कलेक्टर ने उपस्थित हल्का पटवारी से कहा कि कार्य को बेहतर करने के लिए जो प्रयास किए जा सकते हैं, वे भी जानकारी दे सकते है। पटवारी का कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, ऐसे में गंभीरता बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी श्री जागेश्वर चंद्राकर आरंग, श्री मनीष धनगर गोंदवारा, श्री राजेश साहू धरसींवा, श्री राकेश जांगडे अभनपुर, श्री प्रशांत शर्मा गोबरानवापारा, श्री अखिलेश भागड़कर तिल्दा, सुश्री शांति दिनकर खरोरा, श्री संदीप चंद्राकर मंदिरहसौद से चर्चा की।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर, स्मार्ट सिटी के सीओ श्री उज्जवल पोरवार, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, तहसीलदार श्री पवन कोसमा भी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने रायपुर के इंफ्लुएंसर से की चर्चा-साइंस काॅलेज मैदान में 5 एवं 6 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेले का होगा आयोजनरायपुर । साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित नो योर आर्मी मेले में आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन इंफ्लुएंसर के माध्यम से सोशल मीडिया में भी देखने को मिलेगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने रायपुर के इंफ्लुएंसर से चर्चा करते हुए सेन्य प्रदर्शन मेले को सफल बनाने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इंफ्लुएंसर से सुझाव भी मांगे। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि नो योर आर्मी मेले का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिकइस अवसर पर स्कूलों में आर्मी थीम पर क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से आर्मी मेले का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को दिखाए जाएंगे। उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, स्मार्ट सिटी के सीओ श्री उज्जवल पोरवार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता का एक मंच है राजनांदगांव युवोदय-जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ की संयुक्त पहल युवोदयरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवोदय वीडियो, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक तथा कटआउट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड सम्मानित किया गया।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था, अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है। यह जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल है। राजनांदगांव युवोदय के माध्यम से युवा रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता निभाने के लिए जुड़ रहे है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, श्री भरत वर्मा, श्री रमेश पटेल, सरपंच बरगा श्री कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय श्री अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी, यूनिसेफ राज्य सलाहकार श्री चन्दन कुमार, श्री अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, युवोदय श्री विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -'तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण'-उप मुख्यमंत्री ने बस्तर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की-चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए करें बेहतर काम - श्री सावरायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों में किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी मापदंडों के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा। उन्होंने चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए वहां पदस्थ अधिकारियों को बेहतर काम करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि अपने नैसर्गिक सौंदर्य, अकूत वन एवं खनिज संपदा, पर्यटन स्थलों एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण बस्तर छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, अपितु देश के लिए भी महत्वपूर्ण इलाका है। छत्तीसगढ़ और देश को अग्रणी बनाने का रास्ता बस्तर से ही जाएगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बावजूद बस्तर के लोगों की बेहतरी के लिए अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता से काम करने को कहा। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग के बस्तर संभाग के अंतर्गत प्रगतिरत एवं संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की ।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में भवन एवं सड़क निर्माण, विद्युत एवं यांत्रिकी और सेतु निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने स्वयं सिस्टम बनाएं और हर दिन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। उन्होंने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय में तकनीकी मापदंडों के साथ गुणवत्तायुक्त काम पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। समय पर काम पूर्ण करने पर यदि प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, तो इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करें। एक इंजीनियर के नाते नियमित तौर पर फील्ड में ज्यादा समय दें, काम पर पूरी नजर रखें। खराब काम करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सड़क निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा सम्बन्धी तकनीकी मापदंडों को सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए डीपीआर में सम्मिलित तकनीकी प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में आरआरपी प्रथम एवं द्वितीय फेस, आरसीपीएलडब्ल्यूई प्रथम एवं द्वितीय फेस, नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास अभिकरण के कार्यों सहित राज्य बजट के कार्यों तथा भवनों एवं सड़कों के संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग के बस्तर जोन के मुख्य अभियंता श्री जी.आर. रावटे, विद्युत एवं यांत्रिकी, सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता, जगदलपुर एवं कांकेर सर्कल के अधीक्षण अभियंता तथा दोनों सर्कल्स के विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
- -मुख्यमंत्री विस्तार न्यूज शिक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए-बच्चों के बाल सुलभ सवालों के जवाब में अपने बचपन की यादों को दोहरायारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का आज सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के बाल सुलभ सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कक्षा में वे हमेशा मेधावी छात्र रहे। उनकी सभी विषयों में अच्छी पकड़ थी।गणित रहा प्रिय विषयमुख्यमंत्री ने कहा कि गणित उनका प्रिय विषय रहा है। गणित, फिजिक्स, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों में उनके बहुत अच्छे अंक आते थे। उन्होंने बताया कि उनकी मैट्रिक तक की शिक्षा कुनकुरी में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी हैंड राईटिंग इतनी सुन्दर थी कि शिक्षक इसे बच्चों को उदाहरण स्वरूप दिखाते थे।मुख्यमंत्री ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में बारहवीं बोर्ड के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर महक अग्रवाल को पुरस्कार स्वरूप स्कूटी की चाबी सौंपी। विस्तार न्यूज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, विस्तार न्यूज के चेयरमैन श्री मुकेश श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ विस्तार न्यूज के एक्जीक्यूटिव एडीटर श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी ने भी प्रश्न पूछे।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। केवल रोजगार ही नहीं व्यापार, समाजसेवा, राजनीति, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 सहित प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में रोजगारपरक शिक्षा और बच्चों को नवाचारों के साथ रूचिकर ढंग से शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को बेहतर बनाने और अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के 341 स्कूलों में पीएम श्री स्कूल योजना लागू की गई है। जहां बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर, सुसज्जित लैब और अच्छी अधोसंरचनाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में एक मेडिकल कॉलेज था, आज 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान आईआईटी सहित राष्ट्रीय स्तर के सभी शैक्षणिक संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए।एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे 10 वर्ष के थे, उनके सर से पिता का साया उठ गया था। परिवार की सारी जिम्मेदारी उन पर आन पड़ी थी। पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी और सामाजिक दायित्वों को भी उन्होंने अपने बाल्यकाल से निभाया। वे गुरूजनों का बड़ा सम्मान करते थे।शुरू से ही कक्षा नायक चुने जाते रहेपढ़ाई के अलावा उनकी रूचि के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें शुरू से ही कक्षा का नायक चुना जाता था। उनकी चिंता यह रहती थी कि कक्षा को कैसे व्यवस्थित रखूं। पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी में आज भी रूचि है। उन्होंने कहा कि आज भी जब भी समय मिलता है खेतों में अवश्य जाता हूं। बैल वाले नागर और ट्रैक्टर से भी उन्होंने खेती की है। मेरी सामाजिक कार्यों में भी गहरी रूचि रही है।जरूरतमंद मरीजों की मदद और इलाज मेरा जुनून रहामुख्यमंत्री ने कहा - इसे मेरी हॉबी कहें या जूनून जरूरतमंद मरीजों का इलाज करना मेरी रूचि रही है। अपने सार्वजनिक जीवन में मुझे हजारों मरीजों का इलाज कराने का सौभाग्य मिला। छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी इसके लिए मदद लेता रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में जशपुर के जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए कुनकुरी सदन प्रारंभ किया गया है, यहां बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं, जहां मरीजों के रहने की व्यवस्था की गई है और अस्पतालों में इलाज कराने के लिए सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाता है।सालभर की मेहनत से परीक्षा का भय नहीं रहाएक छात्रा ने पूछा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी आप कैसे करते थे। परीक्षा से आपको भय लगता था क्या। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा - हमारे फिजिक्स और इंग्लिश के शिक्षक इतने रोचक तरीके से पढ़ाते थे कि बात दिमाग में बैठ जाती थी। इंग्लिश पढ़ाने के लिए टीचर हमें ग्राउण्ड और बगीचे में ले जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सालभर गंभीरता से पढ़ाई करते थे और अच्छे से नोट्स तैयार करते थे। कहीं कठिनाई होने पर शिक्षकों से पूछने में नहीं हिचकते थे, चूंकि सालभर मेहनत होती थी, इसलिए परीक्षा से भय नहीं लगता था।गंभीर और कम बोलने वाले छात्र रहेबेस्ट फ्रेंड और दोस्तों के साथ शरारत के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वे गंभीर और कम बोलने वाले छात्र थे। कुनकुरी के अनेक मित्रों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सभी मित्र मेधावी थे। इनके अलावा राजनीति में मेरे अनेकों मित्र हैं।कार्यक्रम में टॉपरों के साथ विशेष रूप से सुकमा के नक्सल प्रभावित परिवार के 12वीं के छात्र सुनील कोर्राम का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। जिसने अपनी लगन और मेहनत से 58 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू और लोक कलाकार आकाशी व्यास को भी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सम्मानित किया।
- दंतेवाड़ा, । कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में कृषि कार्य अब लाभकारी हो चुका है, राज्य सरकार ने विगत वर्ष में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देकर विभिन्न योजनाओं को संचालित किया है और इसका सीधा प्रभाव आज यथार्थ के धरातल पर परिलक्षित है। परंपरागत खेती में कई बदलावों के साथ अब राज्य के लोग आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के साथ व्यावसायिक तौर पर खेती कर रहे हैं। इसका सीधा लाभ कृषकों को हो रहा है। मुख्यतः धान की खेती के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ राज्य अब शाक सब्जियों की खेती का भी गढ़ बन रहा है। राज्य में सब्जी की खेती का फैलाव अब मैदानी इलाकों से निकलकर पहाड़ों तक हो चला है। खास तौर पर शाक सब्जियों की खेती के साथ वनांचलों के ग्रामीण भी जुड़ रहे हैं। शाक सब्जियों की खेती वर्तमान में बेहद मुनाफे की खेती में परिवर्तित हो गई है। यही नहीं शाक सब्जियों की खेती में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़े जाने के पहल ने भी कृषि क्षेत्र में भी कई बदलाव लाए है। अगर इसे फायदे के दृष्टिकोण से देखा जाएं तो महिलाओं के बड़े समूहों को घर बैठे रोजगार मिलने के साथ-साथ आर्थिक आमदनी में वृद्धि हुई है इसके अलावा गैर परम्परागत कृषि को प्रोत्साहन मिला। इस क्रम में जिले के ग्राम पंचायत- झोडि़याबाड़म (कलार पारा) जय मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह (बिहान) की दीदी श्रीमती पीला बाई सेठिया, एवं श्रीमती मालेश्वरी सेठिया ने भी समूह से जुड़कर अपने कृषि कार्य को एक नयी दिशा दी है। ये दीदियां भी अन्य ग्रामीण महिलाओं की तरह पारंपरिक खेती पर निर्भर थी। स्पष्ट है कि इससे उनकी आय भी सीमित रहती थी। फिर उन्होंने बिहान योजना से जुड़ कर बैंक लिंकेज करवाकर ने अपनी आय बढ़ाने और खेती में कुछ नया करने का निर्णय लिया।सर्वप्रथम उन्होंने उन्नत किस्म के टमाटर, मिर्ची को अपनाया जो अधिक उत्पादक और कीटों के प्रति प्रतिरोधी थीं। फिर ड्रिप इरिगेशन तकनीक माध्यम से उन्होंने पानी की बचत और पौधों को सही मात्रा में पानी देने की विधि अपनाई इससे ने केवल उत्पादन में वृद्धि हुई साथ ही साथ पानी का सही उपयोग भी हुआ। इसके अलावा श्रीमती पीलाबाई एवं श्रीमती मालेश्वरी सेठिया ने ऑर्गेनिक खेती की तरफ भी ध्यान दिया और उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खाद का उपयोग शुरू किया, जिससे उनकी फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और बाजार में उनके उगाए टमाटर की मांग बढ़ी।इसके साथ ही उन्होंने ’’मल्चिंग तकनीक’’ (प्लास्टिक कवर का उपयोग) विधि अपना कर टमाटर, मिर्च की क्यारियों में मिट्टी की नमी को बनाया रखकर खरपतवार नियंत्रित भी किया। इससे भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिली और उनकी टमाटर, मिर्च की फसल को अतिरिक्त लाभ हुआ। इन महिलाओं के कृषि पहल से प्रेरित होकर समूह के अन्य दीदियां भी लघु स्तर पर शाक सब्जियों की खेती कर रही है। बहरहाल इन दीदियों ने शाक सब्जियों के खेती में अपने लिए अतिरिक्त आय का जरिया को तलाश कर एक प्रगतिशील महिला कृषक का दर्जा हासिल कर लिया है।
- -राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया चीन में आयोजित वूडबाल वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सारायपुर / छत्तीसगढ़ की बेटी मनुप्रिया चीन में आयोजित 9 वें विश्व कप वूडबाल में शामिल होंगी। राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया खेमका ने आज खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर आगामी विश्व कप अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।कलिंगा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही 22 वर्षीय मनुप्रिया खेमका आगामी 14 से 21 अक्टूबर को चीन के शाओक्सिग में होने वाले विश्वकप में भाग लेंगी। इसके पूर्व मनुप्रिया नागपुर में 7 से 11 मार्च को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वूडबाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य को गौरवान्वित किया है। दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट रही मनुप्रिया को विश्वकप वूडबाल में सफलता के लिए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन आसान और खुशहाल हो गया है। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के वनांचल ग्राम कनकबीरा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति देवानंद और श्रीमती गजनी खुड़िया को अब एक साथ कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साय सरकार की ओर से उन्हें पीएम आवास योजना से पक्का मकान भी मिल गया है।खुड़िया दंपति ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। वन क्षेत्र होन के कारण यहां अक्सर तेज बारिस होती है, जिसके कारण हमेशा मकान को क्षति पहुंचने का डर लगा रहता था। वन क्षेत्र और कच्चा होने के कारण हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का भय रहता था। उन्हें पीएम आवास के माध्यम से पक्का मकान मिलने से अब बारिश और जंगली जानवरों का भय की चिन्ता दूर हो गई है। उनका पक्का मकान का सपना भी पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि साय सरकार द्वारा उन्हें राशन कार्ड से प्रति माह 35 किलो चावल भी मिल रहा है। सामाजिक वृद्धा पेंशन से देवानंद को 500 पेंशन और महतारी वंदन योजना से गजनी को एक हजार रुपए प्रति माह मिल रहा है।गौरतलब है कि पहले खुड़िया दंपत्ति का जीवन संघर्षो से भरा था। इनके पास न तो स्वयं की भूमि थी और वृद्ध होने के कारण वे रोजगार करने की स्थिति में नही थे। उनके पास आय का कोई अन्य साधन भी नही था। ऐसे में सरकारी योजनाओं की मदद उनके लिए बहुत काम आई। अब उनका जीवन आसान और खुशहाल हो गया है।
- -"निजात अभियान " के तहत रायपुर जिले में नशे के अवैध व्यापार पर लगाम-अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के चलते अपराधों में आयी कमीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश के बाद पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इसके साथ ही अपराधियों की धरपकड़ भी तेज हुई है। रायपुर जिले के पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम "निजात अभियान" के चलते नशे के तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ युवाओं में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके चलते अवैध नशे के कारोबार और इससे जुड़े अपराधों में कमी आई है इसके साथ ही भारतीय दंड विधान बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराधों में भी पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 फीसदी की कमी आई है।रायपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अगस्त तक जारी आकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में वर्ष 2023 में अगस्त माह तक भारतीय दंड विधान बीएनस के तहत 6125 अपराध पंजीकृत किए गए थे, वहीं 2024 मे इसी अवधि में 5638 अपराध दर्ज हुए हैं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराधों में 7.9 फीसदी की कमी देखी गई है। इसी तरह चाकू बाजी की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष अगस्त तक 40 प्रतिशत की कमी आयी है। वर्ष 2023 में अगस्त तक रायपुर जिले में चाकूबाजी के 133 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि इस वर्ष 79 अपराध दर्ज किए गए हैं। आबकारी और एनडीपीएस में पिछले वर्ष 9970 प्रकरण दर्ज किए गए थे,जबकि इसी अवधि में अगस्त माह तक 10458 प्रकरण दर्ज कर नशे के खिलाफ प्रभावी कारवाई की गई। रायपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ़ चलाए गए "निजात " अभियान के चलते पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कारवाई सम्भव हुई है। रायपुर पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष अगस्त तक हत्या एवं हत्या के प्रयास पर 93 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस वर्ष 81 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में हत्या एवं हत्या के प्रयासों से संबंधित अपराधों में 12.9 प्रतिशत की कमी आयी है। बलात्कार की घटनाओं में भी पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी की कमी आयी है। पिछले वर्ष अगस्त तक बलात्कार के 134 प्रकरण दर्ज थे। इस वर्ष 119 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। छेडछाड की घटनाओं मे भी 30 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष अगस्त माह तक 134 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस वर्ष इसी अवधि में 84 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसी तरह चोरी और नकबज की घटनाओं में 9 प्रतिशत की कमी देखी गई है। वर्ष 2023 में अगस्त माह तक 134 प्रकरण दर्ज थे जबकि इस वर्ष अगस्त तक 1202 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मारपीट के मामलों में भी पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 फीसदी की कमी आयी है।
- -108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से होगा जल अभिषेक-जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने का अनोखा प्रयासरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से प्रदेश में गर्मियों में अप्रत्याशित भू जल स्तर में हो रहे गिरावट से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। धमतरी जिले के गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को जीवनदायनी महानदी के तट पर जल-जगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से अभिषेक किया जायेगा। इसके साथ ही लोगों को जल संरक्षण में अपना पूरा पूरा योगदान देने प्रोत्साहित किया जाएगा।धमतरी जिला में भू-जल स्तर बढा़ने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें जिले के परसतराई, नवागांव, थुहा सहित कई गांव के लोग स्वेच्छा से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए यहां नल और जलाशयों के आसपास जल संरक्षण सबंधी स्ट्रक्चर बनाए गए हैं साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं। गांव की महिलाओं भी जल संरक्षण के लिए आगे आ रही हैं। बिहान की महिलाएं नारी शक्ति से जल शक्ति, ग्रीन आर्मी और ग्रामीण महिलाओं ने रैली, दीवार लेखन, प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इन सभी कार्यक्रमों में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सामाजिक, स्वैच्छिक संगठन भी अपना योगदान दे रहे हैं।धमतरी जिले के ग्राम परसतराई के ग्रामीणों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एकमत होकर दलहन, तिलहन, साग सब्जी की खेती करने आगे आए। वहीं गांवों की बेटियों के नाम से वृक्षों का नाम रखा, उन पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पूरे जिले में जल संरक्षण की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- -मुख्यमंत्री के मंशानुरूप धार्मिक, पुरातात्विक, पर्यटन स्थलों को सहेजने और संवारने हो रहा है विशेष प्रयास - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मारायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, पुरातात्विक, पर्यटन स्थल को सहेजने और संवारने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी के भोरमदेव मंदिर का केमिकल ट्रीटमेंट वाटर रूफिंग कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भोरमदेव मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.51 लाख रुपए स्वीकृति दी गई है। पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग के विशेषज्ञों एवं कुशल कामगारों द्वारा मंदिर का सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य प्रारंभ किया गया है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बीते दिनों अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिकों एवं पुजारी के साथ भोरमदेव मंदिर के जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बरसात के दिनों में भोरमदेव मंदिर में पानी रिसाव की समस्या को दूर करने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने भोरमदेव महोत्सव से पहले वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य और ट्रीटमेंट को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण, चौकीदार क्वाटर को मंदिर के पास से अन्यत्र शिफ्ट करने तथा मंदिर के पीछे वीआईपी गेस्ट रूम बनाने, दीवार को हटाकर ग्रील और गेट लगाने के साथ ही जीर्णाेद्धार के दौरान भैरव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर और हनुमान मंदिर आदि के प्राचीन स्वरूप को यथावत रखने के निर्देश दिए थे।
- बलरामपुर। जिले के जनपद पंचायत शंकरगढ़ ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द के सरपंच खीस्त मसीह भेंगरा उर्फ कुंवर भेंगरा के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता एवम विधि विरुद्ध काम किए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी। जिसके जांच हेतु कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में सयुंक्त दल का गठन किया गया था। जिसके अंतर्गत तहसीलदार शंकरगढ़ एवम जांच टीम के द्वारा गोपनीय दस्तावेजों का मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच किया गया। उन्होंने जांच प्रतिवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द में 14 वें वित्त योजना अंतर्गत मिट्टी, मुरूमीकरण कार्य, 15 वें वित्त योजना अंतर्गत हैंडपंप मरम्मत कार्य, सोलर लाईट कार्य में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। उक्त कार्यों का बिना सक्षम तकनीकि स्वीकृति व बिना प्रशासकीय स्वीकृति व कार्यआदेश तथा बिना सक्षम मूल्यांकन सत्यापन के भुगतान किया गया है जो कि छतीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के अधीन गंभीर वित्तीय अनियमितता है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री आनंद राम नेताम के द्वारा छतीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 में विहीत प्रावधान के तहत खीस्त मसीह भेंगरा उर्फ कुंवर भेंगरा, सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द को पद से हटाने का आदेश पारित किया गया है।
- -जशपुर जिला राज्य में पहले पायदान पर-01 से 30 सितम्बर तक पोषण माह अभियानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब 95 लाख 36 हजार 267 गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें सर्वाधिक 6 लाख 70 हज़ार से अधिक गतिविधियों का संचालन जशपुर जिले में किया जा चुका है।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जशपुर जिला ने पूरे प्रदेश में शानदार सफलता अर्जित की और पहले पायदान पर पहुंच गया है। आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों द्वारा इसे समन्वयपूर्वक संचालित किया जा रहा है।
-
-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता रजनीश और दिव्या आमदे रही विजेतारायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने अखिल भारतीय स्तर पर टेबल टेनिस की टीम की घोषणा कर दी है, इसमें 16 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग से रजनीश ओबेराय और महिला वर्ग से दिव्या आमदे ने बाजी मारी।पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री एमएस चौहान, श्री जेएस नेताम एवं श्री संदीप वर्मा ने सभी विजेता व उपविजेताओं को ट्राफी दी। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि पावर कंपनी अपने कर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल व कला गतिविधियों का आयोजन करती है। इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी खिलाड़ी नए कर्मियों को खेल के लिए प्रोत्साहित करें। क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एकल श्रेणी में दिव्या आमदे विजेता व श्रद्धा वर्मा उपविजेता रहीं। समूह स्पर्धा में यशोदा रौतिया व दिव्या आमदे की जोड़ी विजेता तथा शोभना सिंह व श्रद्धा वर्मा की जोड़ी उपविजेता रही।इसी तरह पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी में रजनीश ओबेराय विजेता व योगेश प्रधान उपविजेता रहे। समूह स्पर्धा में समीर तिवारी, रजनीश ओबेराय तथा अनुराग शर्मा व योगेश प्रधान की जोड़ी उपविजेता रही।टीम इवेंट में रायपुर सेंट्रल की टीम विजेता रही, इसके खिलाड़ी प्रशांत बापट, अनिल अग्रवाल, अनुराग शर्मा, खिलेंद्र व सागर पिंपलापुरे को ट्राफी दी गई। उपविजेता दुर्ग क्षेत्र की टीम रही, जिसमें तरूण कुमार ठाकुर, पीएल माहेश्वरी, महेश्वर टंडन, महेंद्र कुमार साहू व रजनीश ओबेराय को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के अंत में योगेश प्रधान को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। इसमें अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज की टीम की घोषणा की गई, जिसमें रजनीश ओबेराय दुर्ग, योगेश प्रधान रायपुर, समीर तिवारी बिलासपुर, टीपी सिंह कोरबा पूर्व, अनुराग शर्मा रायपुर सेंट्रल, प्रशांत बापट, सागर पिंपलापुरे रायपुर सेंट्रल, संजीव केशकर बिलासपुर, अनिल अग्रवाल रायपुर सेंट्रल व पीएल माहेश्वरी दुर्ग को शामिल किया गया है। आल इंडिया टीम में महिला वर्ग से दिव्या आमदे रायपुर, श्रद्धा वर्मा रायपुर सेंट्रल, शिखा खांडे बिलासपुर, शोभना सिंह रायपुर सेंट्रल, यशोदा रौतिया रायपुर व निरंजना गवेल कोरबा पूर्व को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में सेंट्रल आब्जर्वर श्री वीके तिवारी और रेफरी श्री सुशांत बोरवंडकर एवं एसबी पेंडारकर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी गोविन्द पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने किया। - -प्रधानमंत्री आवास योजना से दिव्यांग श्री बाबू लाल के सपनों को मिला नया आयामरायपुर, /प्रदेश में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के पहल ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’’ के माध्यम से ऐसे पात्र वनवासी हितग्राहियों का चयन कर पक्का मकान बना कर दिया जा रहा है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण के वनांचल कनकबीरा और आश्रित ग्रामों के श्री नारद खुड़िया, श्रीमती गायत्री यादव, श्री देवानंद खुड़िया जैसे कई पीएम आवास हितग्राही परिवार हैं जिनका ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’’ के तहत पक्का मकान, बनाया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि पहले कच्चे मकान होने से उन्हें दिन-रात जंगली हाथी का भय बना रहता था। अब पीएम आवास हो जाने से एक सुरक्षा कवच बन गया है। हितग्राही श्री नारद ने कहा कि हम लोग सरकार के मदद के बिना पक्का मकान नहीं बना सकते थे। सरकार के सहयोग से हमारा पक्का मकान बना है। पहले कच्चा मकान होने पर हर साल खपरैल वाले छत में बंदर के आने से खपरैल टूट जाते थे तो उसको बदलना पड़ता था। अब पक्का मकान हो जाने से बंदर से कोई नुकसान नहीं है। कनकबीरा की पीएम हितग्राही परिवार की श्रीमती गायत्री यादव कहती हैं कि यह वनांचल क्षेत्र जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र है। पीएम आवास योजना से पक्का मकान बन जाने से अब भय नहीं रहता है।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां तहसील के ग्राम पंचायत गाताडीह के आश्रित ग्राम अमलीडीह निवासी दिव्यांग श्री बाबूलाल मानिकपुरी अपने बातों का उच्चारण सही ढंग से नहीं कर पाते। परन्तु राज्य सरकार ने आवास की मांग, जरूरत को समझा और पीएम आवास योजना ग्रामीण से उनको लाभ दिया। दिव्यांग श्री बाबूलाल के लिए पीएम आवास केंद्र और राज्य सरकार का बड़ा सहयोग है। सरकार के सहयोग से उनके लिए उनका पीएम आवास बना है जिससे वे संतुष्ट हैं। श्री बाबूलाल बताया कि वर्ष 2007 के आसपास ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश के जेपी कंपनी में वे श्रमिक का काम करते थे, तब उनके पैर में कैंसर हो गया, जिनकी वजह से उनके पैर को काटना पड़ा और वह सामान्य से दिव्यांग हो गए। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। अमलीडीह गांव की बस्ती में पुराने घर में वे रहते थे। अब वह अपने नए घर में रहने लगे। घर के पास एक छोटे से ठेला में कुरकुरे बिस्किट आदि बिक्री कर अपनी आजीविका चलाते हैं। यदि सरकार उनके आवास के लिए सहयोग नहीं करते तो उनके जीवन में आवास की समस्या बनी रहती।हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
- -राजस्थान के बीकानेर में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए सक्षम के 47 दिव्यांग बच्चें रवाना हुए-राजधानी रायपुर में सेना के साथ 7 दिव्यांग बच्चे घुड़सवारी का करेंगे प्रदर्शनदंतेवाड़ा, । नक्सलगढ़ के नाम से जाने जाना वाला दंतेवाड़ा जिला अब जिला प्रशासन के प्रयास से शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, खेल, प्रतिभा के पथ पर अग्रसर है। जिले की छवि को विकास का नया आयाम देने में प्रशासन का अहम भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन, एसडीएम दंतेवाड़ा व सह नोडल अधिकारी सक्षम जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में श्री अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी जावंगा में संचालित सक्षम दिव्यांग बच्चों के बाधारहित आवासीय विधालय के 30 बालक एवं 17 बालिका सहित कुल 47 छात्र छात्राओं द्वारा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित राजस्थान के बीकानेर में 23वां स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया जायेगा। इन बच्चों के साथ 12 शिक्षक शिक्षिका ट्रेनर भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर चयनित छात्र छात्राओं को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा शुभकामनाएं देते हुए इनके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके अलावा सक्षम संस्था के ही 7 छात्र आगामी 05 व 06 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में सेना कार्यक्रम में घुड़सवारी खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस संस्था की अन्य उपलब्धि के तहत जम्मू कश्मीर राज्य में आयोजित दिव्यांग बच्चों के लिए राष्ट्रीय टैलेंट शो ’’हम भी किसी से कम नहीं’’ में भी सक्षम के दृष्टिबाधित छात्र मास्टर अंजन का गायन में व सीमा, सिमरन, महिमा एवं पूनम का चयन नृत्य विधा के अन्तर्गत हुआ है। इन बच्चो की रवानगी के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के मनोबल और हौसले को प्रोत्साहन दिया। इस मौके पर डीईओ एस. के अम्बस्ता, बालक छात्रावास अधीक्षक प्रमोद कर्मा एवं बालिका छात्रावास अधीक्षिका रमा कर्मा, डीईओ, डीएमसी, बीईओ, एबीइओ, संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
- रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मुख्यमंत्री निवास रायपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर चर्चा हुई । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी मौजूद रहे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर.पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुँचे। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।



















.jpeg)







.jpg)