- Home
- छत्तीसगढ़
- -25 जनवरी 2024 तक कर सकते हेै आवेदनदुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के मध्य होना संभावित है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय स्तर पर सामूहिक विवाह पूरे विधिविधान से सम्पन्न किया जायेगा। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना अंतर्गत प्रति जोड़े हेतु कुल 50 हजार रूपये व्यय किये जाने का प्रावधान है, जिसमें 21 हजार रूपये वधु को चेक अथवा खाते में, 21 हजार रूपये विवाह भेंट सामग्री एवं शेष राशि विवाह आयोजन में व्यय किया जाना है। योजनांतर्गत आवेदन करने की पात्रता हेतु वर 21 वर्ष व वधु 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए, वर, वधु के निवास हेतु छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण-पत्र अथवा पार्षद द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण-पत्र मान्य होगा, एक पालक की दो बालिकाएँ ही योजना हेतु पात्र होगी, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत कार्डधारी परिवार की बालिकाएँ पात्र होगी। योजना हेतु पात्र इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.), पांच बिल्डिंग परिसर कार्यालय में संपर्क कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 है।
- रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बुधवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके परिवारजन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आज मैंने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के वनवासी, आदिवासी सहित प्रदेश के सभी वर्गों का समुचित विकास करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ के हमारे अन्नदाता किसान भाइयों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए काम करने का हमने संकल्प लिया है। सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हमारी सरकार विकास के दिशा में कार्य कर रही है। हम सभी छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। स्व. अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम संकल्पित होकर काम करेंगे।गौरतलब हैं कि श्री कश्यप वर्ष 2003 से 2018 तक स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित कई विभागों के दायित्व संभाल चुके हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आए सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में दिनांक 7 जनवरी को आयोजित होने वाले सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के सदस्यों को आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री जय बहादुर बंजारे, श्री सरजू प्रसाद, श्री दिनेश खूंटे, श्री पृथ्वीराज बघेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
- मुख्यमंत्री को शहीद के प्रतिमा अनावरण का दिया आमंत्रणरायपुर, । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल श्री विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। साथ ही स्मृति पट भी स्थापित की गई है। श्री त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ जिले के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान शहीद कर्नल त्रिपाठी के मामा श्री राजेश पटनायक एवं गोकुल पटनायक भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि कर्नल त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन लिया था। वे सियाचिन, कुपवाड़ा, नौशेरा, कांगो, मथुरा, वेलिंगटन आदि विभिन्न पदस्थापना में कार्यरत रहे। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे बिहांग में अलगाववादी समूहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला करते हुए अपनी पत्नी अनुजा एवं बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।
-
-मुख्यमंत्री से श्री गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूँ यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा
-मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था-मुख्यमंत्री को श्री गांगुली ने भेंट किया हस्ताक्षरित बल्ला, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश का राजकीय पशु बेल मेटल से बने वनभैंसे की मूर्ति भेंट कीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री सौरव गांगुली पहुंचे। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी श्री गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।चर्चा के दौरान श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।श्री गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। श्री गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री गांगुली का बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और श्री गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।क्या बाघ का फोटोग्राफ मोदी जी ने यहीं लिया था श्री गांगुली ने पूछा कि क्या कान्हा भी छत्तीसगढ़ में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहीं यह मध्यप्रदेश में है। हमने रायपुर में जंगलसफारी बनाया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी जी भी आ चुके हैं। श्री गांगुली ने कहा कि हाँ, बाघ का फोटो लेते हुए मोदी जी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था। क्या ये यहीं का था। मुख्यमंत्री ने बताया कि हां ये यहीं का ही है।यहां का सुगंधित चावल प्रसिद्ध, श्री रामलला को भी भेजा गया मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गांगुली को बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपनी रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने का भी फैसला लिया है।वित्त मंत्री ने कहा, आपके आफसाइड शाट रोमांचित करते थे इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बातचीत के दौरान श्री गांगुली से कहा कि जब आप क्रीज में होते थे तो हम सब बहुत रोमांचित रहते थे। विशेष रूप से आपके आफसाइड शाट हम सबको बहुत रोमांचित करते थे। -
_बालोद की गायत्री साहू ने ईलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए जताया प्रधानमंत्री जी का आभार
बालोद..केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना आज गंभीर बीमारियों से जुझ रहे अनेक जरूरत मंदों की स्वास्थ्य रक्षा कर उनके लिए संजीवनी साबित हो रहा है। पूरे देश एवं राज्य की भाँति बालोद जिले में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के परिणाम स्वरूप इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय बालोद के शिकारी पारा की नन्ही बालिका युक्ति के लिए यह योजना सभी मायने में जीवन दायिनी साबित होकर उन्हें नवजीवन प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि कुमारी युक्ति गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओें से जुझ रही थी। उनके परिजनों को भारत सरकार के आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क ईलाज की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर युक्ति की ईलाज की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। उसका ईलाज अन्य जिले के निजी अस्पताल में हुआ, जिसमें आयुष्मान कार्ड से 50 हजार रूपये खर्च आया, उन्हें अपना पैसा नहीं देना पड़ा। ईलाज पश्चात नन्ही युक्ति अब पूरी तरह स्वस्थ है, उसके चेहरे में अब मुस्कान है। नन्ही बालिका युक्ति के समुचित ईलाज कराने की उनके परिजनों की ईच्छा फलीभूत हो गई है। गायत्री ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुँचकर अपनी यह व्यथा सुनाई और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमंे ईलाज की यह सुविधा प्रदान की वह काफी अच्छी है, यह आयुष्मान कार्ड हमारे लिए अमृत कार्ड जैसा है, जिसके आशीर्वाद से उनकी नन्ही बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है। - रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य योजना आयोग की समीक्षा तथा राज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) संबंधित तैयार की गई रिपोर्ट "एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़" का विमोचन दिनांक 04 जनवरी 2024 को योजना भवन, नवा रायपुर में आयोजित है।मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा राज्य योजना आयोग की प्रमुख उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा तथा "एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़ का विमोचन किया जाएगा। इस बैठक में मंत्री, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।उल्लेखनीय है कि सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के जिला स्तर तक स्थानीयकरण (Localization) एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये "छ.ग. डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के आधार पर वर्ष 2021-22 के आकड़ों के आधार पर "एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 छत्तीसगढ़" तैयार की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2020-21 के आकड़ों के आधार पर "एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2021" भी दिनांक 20 फरवरी 2023 जारी की जा चुकी है। रिपोर्ट में जिलो को उनके द्वारा अर्जित किये "स्कोर" व रैंकिंग प्रदाय की जाती है। रिपोर्ट में यह जिज्ञासा का विषय होगा कि विगत वर्ष की तुलना में जिलो की स्कोरिंग व रैंकिंग में किस प्रकार परिवर्तन हुआ है।उक्त बैठक में श्री अजय सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग, श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव, श्री हिमशिखर गुप्ता, सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग, श्री जॉब जकारिया, प्रमुख युनिसेफ छत्तीसगढ़, श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग एवं राज्य योजना आयोग के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री बघेल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से काम-काज के संबंध मे आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन शुष्क दिवस रहने की कल की थी घोषणारायपुर, 3 जनवरी, 2024। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर शुष्क दिवस किये जाने की कल घोषणा की थी। इसके परिपालन में आबकारी विभाग ने आज निर्देश जारी किये हैं। उल्लखनीय है कि कल मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके चलते देश भर में और छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल है। जनआस्था को देखते हुए छत्तीसगढ़ में इस दिन शुष्क दिवस घोषित करेंगे।जारी आदेश में राज्य में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल-1 (घध) एफ एल-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस-2 (घघ) सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ एल 2. 3. 3(क. ख. ग.) 4. 4(क). 5, 5(क). 6, 7, 8, 9, 9(क) एवं सी. एस. 1-ख, सी.एस. 1-ग, एफ एल 10, 10(क.ख.) भाग / भागघोटा की समस्त दुकानों को बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, "शुष्क दिवस" घोषित किये जाने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिये गये हैं।साथ ही "शुष्क दिवस" में मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि एवं मदिरा बेचने परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान / व्यक्ति, चाहे वह जो भी हो, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिये गये हैं। गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी उपरोक्तानुसार घोषित "शुष्क दिवस" में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति न देने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।साथ ही समस्त जिला कार्यालयों तथा संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने के लिए कहा गया है। इस हेतु जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण के संभावित ठिकानों एवं वाहनों की जांच किये जाने एवं दोषियों के विरूद्ध अपराध कायम किये जाने के लिए कहा गया है। शुष्क दिवस से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर यह घोषणा की।
साय ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ''यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने वाला है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। इस दिन पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''श्री रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सब्जी उत्पादक किसानों की ओर से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। इससे पहले 30 दिसम्बर को राईस मिलर्स के सहयोग से श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है।'' साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में 25 दिसम्बर से दो जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा सुशासन का संकल्प और आदर्श रामराज्य रहा है।'' धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का 'ननिहाल' माना जाता है। विद्वानों के अनुसार भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में कई स्थानों से होकर गुजरे थे। राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 27 किलोमीटर स्थित चंदखुरी गांव को भगवान श्रीराम की मां माता कौशल्या की जन्मस्थली माना जाता है। गांव में स्थित प्राचीन माता कौशल्या मंदिर को पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भव्य रूप दिया गया था। - रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा केबिनेट मंत्रियों को सरकारी आवास आबंटित कर दिया गया है। आवास आबंटन का आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाईन स्थित ए-1 आवास आबंटित किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाईन रायपुर में आवास आबंटित किया गया है।इसी तरह उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को डी-8 सिविल लाईन रायपुर एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाईन रायपुर का आवास आबंटित किया गया है। केबिनेट मंत्रियों में शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर, आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाईन शंकर नगर, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना वन संरक्षक बंगला वन कॉलोनी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप को सी-3 एवं सी-4 फॉरेस्ट कॉलोनी राजा तालाब, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन को सी-4 शंकर नगर, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को सी-2 शंकर नगर, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को डी-5/9 शंकर नगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को डी-7 एवं डी-8 शंकर नगर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा को डी-5/10 शंकर नगर रायपुर में आवास आबंटित किया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ई-1 सिविल लाईन छत्तीसगढ़ क्लब के पास और जगदलपुर विधायक श्री किरण देव को बी-5/12 सिविल लाईन रायपुर का आवास आबंटित किया गया है।
- -जूनी सरोवर मेला में शामिल होने का दिया आमंत्रणरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी से आए जूनी सरोवर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री श्री साय को ग्राम ढनढनी में आयोजित जूनी सरोवर मेला में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। समिति ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण व विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के श्री विक्रम सिंह, श्री राधेश्याम साहू, श्री मेघनाथ साहू, श्री सुरेश साहू, श्री सुनील सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद थे।
- -सरगुजा में खुलेगी नयी फर्टिलाईजर लैब-कृषि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-कृषि मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षारायपुर / कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। किसानों की सुविधा और बेहतरी के लिए प्राथमिकता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर केन्द्रीय और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने को कहा।समीक्षा बैठक में मंत्री श्री नेताम ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को विशेष पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने सरगुजा में भी फर्टिलाईजर लैब की स्थापना की जाए। मंत्री श्री नेताम ने कृषि विभाग के अंतर्गत सभी संस्थाओं के लिए उपलब्ध जमीनों की पुख्ता जानकारी होने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी विकासखण्डों में नर्सरी विकसित करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मंत्री श्री नेताम ने केसीसी ऋण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी भी गांवों में विशेषकर आदिवासी अंचलों में सभी किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बना है। योजना का प्रचार-प्रसार कर प्राथमिकता के तौर पर शत-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने की दिशा में काम किया जाए, ताकि सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों के प्रशिक्षण पर भी विशेष बल दिया। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के साथ समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों को अलग-अलग फसलों की उन्नत कृषि के संबंध में प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।मंत्री श्री नेताम ने कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना, कृषि या यांत्रिकीकरण योजना, रेन फेड डेव्हलपमेंट योजना, स्वायल हेल्थ मैनेजमेंट योजना, मिलेट मिशन, कृषि सिंचाई जल ग्रहण विकास योजना सहित उद्यानिकी विभाग, कृषि विकास एवं बीज निगम तथा मंडी बोर्ड की योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा की।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री यशवंत कुमार सहित उद्यानिकी, वानिकी एवं कृषि बीज निगम के संचालक व अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मंगलवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- -राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में ऐसे एक-एक इंस्टिट्यूट होंगे प्रारंभ-आर्मी हेडक्वाटर को अग्निवीर का कोटा बढ़ाने अनुरोध पत्र भेजने के दिए निर्देश-व्यापम की निकट भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाएं लोकसभा चुनाव के पहले कराने कहा-व्यापम की भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराने के दिए सख्त निर्देश-युवाओं को उद्योगों में रोजगार के लिए आईटीआई में खुलेंगे नये ट्रेड-तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठकरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंगलवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने व्यापम के अधिकारियों से बैैठक में कहा कि व्यापम द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के पेपर लीक न हों। भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वाटर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि रोजगार कार्यालय से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज व पॉलीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। उन्होंने केले के पत्ते से दोना-पत्तल बनने तथा केले के तने के रेश से झोले तथा कपड़े बनाने हेतु एक प्रशिक्षण कोर्स तथा इसकी एक यूनिट की स्थापना करने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने भी कहा।बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी संचालक डॉ. एस.के. सिंघई ने विभागीय काम-काज की विस्तार से जानकारी दी। सीएसव्हीटीयू भिलाई के कुलपति प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें: वन मंत्री श्री केदार कश्यपरायपुर / वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से लाभान्वित करने के लिए अधिकारी 100 दिन की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने वन विभाग के वनाधिकार पट्टा वितरण, इको टूरिज्म, देवगुड़ी संरक्षण, मिशन-बी, मानव-हाथी द्वंद रोकने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वे मंगलवार को नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि वनवासी भोले-भाले होते हैं। उनसे संबंधित प्रकरणों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जाए। विभागीय योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। संचालित सभी विभागीय कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि वनोपज वनवासियों से सीधा जुड़ा मुद्दा है। यह उनके जीवन का आधार है। वनवासियों को उनके द्वारा संग्रहित वनोपज का सही दाम मिले। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी लोग वनवासियों के हित के लिए कार्य करें, जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के वार्षिक कैलेण्डर का भी विमोचन किया।बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य प्राणी श्री सुधीर अग्रवाल, महाप्रबंधक वन विकास निगम श्री तपेश झा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय और सचिव वन श्री अनिल साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -कहा - आपके प्रदर्शन ने देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन-अब तक इंडिया गॉट टैलेंट विजेता होने के साथ 412 मेडल किया हासिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नन्हें कदमों की एक ऊंची उड़ान भरना बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वनांचल के इन बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मलखम्ब जैसे कठिन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने इसी तरह सतत आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।इस दौरान बच्चों ने खुशी-खुशी बताया कि अक्टूबर 2023 में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट‘ सीजन में देश के लगभग 200 टीमों को पछाड़कर उनकी टीम विजय प्राप्त कर चुकी है और आगामी समय में अमेरिकाज गॉट टैलेंट, बिट्रेन गॉट टैलेंट, जर्मन गॉट टैलेंट एवं कनाडियन गॉट टैलेंट आदि प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की संभावना है। इसकी तैयारी नियमित तौर पर की जा रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इन प्रतियोगिताओं में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मुलाकात के दौरान टीम में 6 वर्षीय मलखम्ब खिलाड़ी मास्टर सुरेश पोटाई के अलावा श्री मनोज प्रसाद, श्री अजमत फरीदी, श्री समीर शोरी, श्री शुभम पोटाई, श्री राजेश कोर्राम, श्री युवराज सोम, श्री फूलसिंह सलाम, श्री नरेन्द्र गोटा, श्री श्यामलाल पोटाई, श्री राजेश सलाम आदि उपस्थित थे।इस दौरान मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने बताया कि इंडिया गॉट टैलेंट‘ में देश के कला जगत के प्रतिष्ठित लोगों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मिला और उन्होंने भी मलखम्ब जैसे कठिन विधा के बारे में जाना और हमारी टीम की लगातार हौसला अफजाई करने के साथ ही खूब सराहना की।गौरतलब है कि अबूझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के हाई स्कूल खेल मैदान में 2017 से स्थापित एवं संचालित है। इसमें नारायणपुर जिले के सुदूर वन क्षेत्रों के (अधिकांश अबुझमाड़) के गरीब आदिवासी बच्चे मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेते हैं। वर्तमान अवधि में यहाँ प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी नारायणपुर के विभिन्न स्कूल/आश्रमों में अध्ययनरत है, जो पार्ट-टाईम अकादमी आकर मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेकर प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अद्यतन स्थिति में कुल 412 मेडल प्राप्त कर न केवल जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
-
-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने करें हरसंभव उपाय
-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वीसी के जरिए ली अफसरों की बैठक
बिलासपुर /ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीसी के जरिए बैठक लेकर कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीन हालात की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री की वीसी में बिलासपुर के संभागायुक्त श्री केडी कुंजाम, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री संतोष सिंह शामिल होकर जिले की जिले की हालात से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचे और भ्रामक खबर न फैलें। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई किया जाए। अधिकारी पेट्रोल, डीजल, दवाईयां, फल सब्जी अनाज के उपलब्धता की जानकारी लें और इसकी सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सभी स्टेक होल्डरों से बात करें और देखें की कहीं जमाखोरी तो नहीं हो रही है।
कलेक्टर-एसपी ने आकस्मिक बैठक लेकर की हालात की समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से वीसी के जरिए मिले निर्देश के तत्काल बाद कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी संतोष सिंह ने अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर व्यवस्था बनाये रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को रिजर्व मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पम्प को ढाई-ढाई हजार लीटर पेट्रोल एवं डीजल रखने होंगे। पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। खाद्य निरीक्षक, पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं खाद्य विभाग की टीम आपसी तालमेल के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे। जिले में डीजल पेट्रोल की आपूर्ति रायपुर एवं कोरबा तेल डीपो से की जाती है। ऑयल कम्पनियों के सेल्स अफसर एवं आरटीओ को ट्रांसपोर्टरों से चर्चा कर अधिकाधिक वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ईंधन का परिवहन डीलरों की स्वयं की वाहन के साथ ट्रांसपोर्टरों से किराया के वाहन लेकर की जाती है। डीलरों को कड़े निर्देश दिए गये कि वे अपने पूरे वाहन डीजल परिवहन में लगायें।
अफवाहों से बचने की अपील की गई
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर अफवाह में नहीं आयें। जरूरत के मुताबिक डीजल पेट्रोल वाहनों में रखें। अफवाह के कारण घर में अनावश्यक भण्डारण नहीं रखें। जिले में सामान्य रूप से डीजल पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन सभी पेट्रोल पम्प संचालकों, डीपो आदि की लगातार निगरानी करते हुए व्यवस्था कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने कहा कि कोई भी नागरिक कानून का उल्लंघन नहीं करें। किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को सड़क पर जाते हुए ना रोकें, अनावश्यक बाधा उत्पन्न नहीं करें। ऐसे मामलों से संबंधित व्यक्ति या समूह के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई किया जायेगा। जो वाहन नहीं चल रहे हैं, उन्हें सड़क अथवा सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी नहीं करें।
समस्या हो तो यहां करें संपर्क
कलेक्टर अवनीश शरण ने डीजल पेट्रोल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखण्ड वार फूड इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इन नंबरों पर कॉल कर स्थानीय समस्याओं का निदान पा सकते है। इनमें विकासखण्ड कोटा से खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर (मो.नं. 9074842064), सीपत से खाद्य निरीक्षक कु. वसुधा राजपूत (मो. 9009083888), मस्तूरी से खाद्य निरीक्षक श्रीमती ललिता शर्मा (मो. 9977215480), बिल्हा से खाद्य निरीक्षक श्री मंगेश कान्त (मो. 7692915171), तखतपुर से खाद्य निरीक्षक श्री श्याम वस्त्रकार (मो. 7000259621) बिलासपुर से खाद्य निरीक्षक श्री धीरेन्द्र कश्यप (मो. 9425250255) से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में एडीशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, आरटीओ श्री अनुभव शर्मा, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया सहित ऑयल कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे। - दुर्ग /इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई के एनसीसी नेवल यूनिट के 3 कैडेट्स का चयन नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2024 हेतु चयन हुआ है। यह केम्प 01 जनवरी से 30 जनवरी तक आरडीसी कैम्प का आयोजित किया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम तथा एनसीसी अधिकारी ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र के संयुक्त ने बताया कि महाविद्यालय के 1 सीजी नेवल यूनिट रायपुर के कैडेट सचिन उपाध्याय का चयन गार्ड ऑफ ऑनर हेतु कैडेट अविनाश तिवारी और कैडेट धनराज नायडू का चयन पीएम रैली हेतु किया गया है। ये तीनों कैडेट्स आरडीसी दिल्ली में एम.पी. एंड सी.जी. डायरेक्टरेट व महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार है कि एक ही महाविद्यालय से तीन कैडेट का चयन (आरडीसी) एक साथ हुआ है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री महेश कुमार जायसवाल, ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र, महाविद्यालय एलुमनी एसोसियेशन के सदस्य के साथ-साथ समस्त प्राध्यापकों व महाविद्यालयीन स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई दी एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- बालोद । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल के कारण आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में आज उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त, आईजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की जरूरी बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हड़ताल के दौरान आम नागरिकों के लिए आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने हड़ताल अवधि के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रखने हेतु सभी कलेक्टरो एवं पुलिस अधीक्षको को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हिट एंड रन के नए कानून के फलस्वरूप ट्रक ड्राईवरांे के हड़ताल के दौरान हर हाल में शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं। उन्होंनेे कहा कि इस दौरान कानून व्यवस्था नियंत्रित रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जरूरी उपाय की जाए। श्री साय ने अधिकारियों को हड़ताल कर रहे ट्रक चालकों से लगातार संवाद करने तथा उन्हें इस नये कानून के वास्तविकता के संबंध में जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस नये कानून के संबंध में वाहन चालकों को भ्रमित होने की बिलकुल भी आवश्यकता नही है। इस नये कानून के तहत नशापान करके एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो कि आम लोगों के हित में है। इस नये कानून से नियमानुसार वाहन चलाने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। इस दौरान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने ट्रक चालकों के हड़ताल को देखते हुए राज्य में आवश्यक वस्तुओं की सूचारू आपूर्ति बनाए रखने हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि राज्य में हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है एवं व्यवस्था सामान्य बनाए रखने हेतु हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 177 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 97 हजार 573 किसानों द्वारा कुल 04 लाख 17 हजार 947 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 915 करोड़ 65 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 03 लाख 71 हजार 974 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 02 लाख 54 हजार 470 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 63 हजार 476 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5502 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21,861 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। file photo
- -कंट्रोल रूम 24 घण्टा रहेगी क्रियाशील, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीबालोद ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार भारत सरकार के हिट एंड रन संबंधी आदेश के विरूद्ध पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सिलेण्डर एवं वाहनों के चालकों की हड़ताल के दौरान जिले में आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापति की गई है। जिससे की जिले के आम नागरिकों के लिए आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति में किसी भी प्रकार समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में कंट्रोल रूम स्थापित की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07749-223950 है। आम जनता के मदद हेतु कंट्रोल रूम 24 घण्टा क्रियाशील रहेगा। इसके लिए अलग-अलग पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिसके तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 श्री पिंगल सिन्हा की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक लगाई गई है। श्री पिंगल सिन्हा का मोबाईल नंबर 7067076174 है। इसी तरह आदिवासी विकास शाखा के सहायक ग्रेड 03 श्री महेन्द्र देशमुख की ड्यूटी दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। श्री महेन्द्र देशमुख का मोबाईल नंबर 9755887973 है। भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड 03 श्री कोमल ठाकुर की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लगाई गई है। श्री कोमल ठाकुर का मोबाईल नंबर 9109462757 है। कंट्रोल रूम में जिला कार्यालय बालोद के भृत्य श्री संुदर लाल लहरे की भी ड्यूटी लगाई गई है। श्री सुंदर लहरे का मोबाईल नंबर 7987557071 है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा आवंटित किए गए दुकानदारों द्वारा लंबे समय से किराया एवं समेकितकर नहीं पटाया जा रहा है, ऐसे आवंटितों के दुकान को निरस्त किया जाना है। योजना विभाग के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना अंतर्गत दीनदयालपुरम, प्रियदर्शनी परिसर, नेहरू नगर, राधिका सहित विभिन्न स्थलों पर दुकान आबंटित हितग्राहियों द्वारा नियमित रूप से किराया एवं समेकितकर की राशि जमा नहीं की जा रही है, ऐसे आवंटितो को सूचित किया है कि शीघ्र ही किराया की राशि जमा करे अन्यथा दुकान आवंटन को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।दीनदयाल पुरम खुर्सीपार - गीता बाई/ स्व. संतोषदास मानिकपुरी दु क्र-15 बकाया राशि 10450, रविकुमार सिंह/ राजकिशोर सिंह दु. क्र-28 बकाया राशि 10450, रमेश कनौजिया/ सुरेशचंद दु. क्र.-29 बकाया राशि 11000, पुर्णिमा स्वर्णकार/जितेन्द्र/दु. क्र.- 48 बकाया राशि 18150, करण कुमार/पिंदरजीत सिंह/दु.क्र- 58 बकाया राशि 16500, पलाश नायक/अशोक नायक/दु.क्र‘12 बकाया राशि 14850, लव कुमार साहू/टीकाराम/दु.क्र-35 बकाया राशि 14850, यशोदा/स्व. बाबूराम दु.क्र-37 बकाया राशि 14850, सुरेश कुमार/स्व.ताराचंद दु.क्र-43 बकाया राशि 14850, अशोक कलिहारी/सुनील कलिहारी/दु.क्र-59 बकाया राशि 14850।प्रियदर्शनी परिसर - के. रमेश/स्व. के. साम्बाईया/दु. क्र.-02 बकाया राशि 14340, दिनेश जोशी/स्व.नंदकिशोर जोशी/दु. क्र-04 बकाया राशि 29397, कृष्ण कुमार पांडे/स्व. राजदेव पांडे/दु.क्र-05 बकाय राशि 10038, लक्ष्मी निषाद/स्व. बाबूलाल /दु. क्र-07 बकाया राशि 15057, अफसार अहमद/उजैर अहमद/दु. क्र-09 बकाया राशि 26529,विरेन्द्र कुमार गुप्ता/लक्ष्मी नारायण गुप्ता/दु क्र-10 बकाया राशि 13623, आनंद मिश्रा/आर.के. मिश्रा/दु.क्र.-12 बकाया राशि 50824, गौरी शंकर लाल/विश्वनाथ लाल/दु. क्र.-14 बकाया राशि 12906, अब्दुल सहूर/अब्दूल गफूर/दु. क्र.-16 बकाया राशि 56026।नेहरू नगर - अनुज पारखि/सुरेश पारिख/दु.क्र.-03 बकाया राशि 23661, दुर्गा प्रसाद/हेतुराम दीप/दु.क्र.-05 बकाया राशि 54492, फूलबाई साहू/स्व. रेतुराम/दु.क्र.-08 बकाया राशि 10038, मो. अमीर सिद्दकी/मो.मौसिम सिद्दकी/दु.क्र-10 बकाया राशि 20793,खीरा सिन्धु बाग/मधुसुदन बाग/दु. क्र-11 बकया राशि 50190, दीपक कुमार/स्व.काशीदास/दु.क्र-13 बकया राशि 32982, शिवकुमार/स्व. लायन सिंह/दु.क्र-15 बकया राशि 50190, शीला देवांगन/देवसिंग/दु.क्र.-16 बकया राशि 45170, प्रिती जैन/राजकिशोर/दु.क्र-17 बकाया राशि 17925,सूरज महतो /किशोर महतो/दु.क्र.-19 बकाया राशि 75502, होलसिंग गोड़/लेखराम गोड़/दु. क्र.-20 बकाया राशि 74501।राधिकानगर - राहुल भौवसागर/गौरी शंकर/दु. क्र-02 बकाया राशि 22944, दीपक पारिख/स्व. नंदकिशोर/दु. क्र-03 बकाया राशि 18642,डेरेश्वर बंजारे/सम्मत बंजारे/दु.क्र-07 बकाया राशि 25095, नजमीन हुसैन/अख्तर हुसैन/दु.क्र.-08 बकाया राशि 14340, निर्भय कुमार/खैतू विश्वकर्मा/दु.क्र-10 बकाया राशि 18642, कमल कुमार महोबिया/स्व. एम. आर. महोबिया/दु.क्र-11 बकया राशि 17925, सुजाउदीन/सिराजूदीन/दु.क्र-12 बकाया राशि 34749, कौशल कुमार देवांगन/दु.क्र-16 बकाया राशि 49473, सुभम साहू/पुरूषोत्तम साहू/दु.क्र-18 बकाया राशि 46605, कुमारी करिश्मा कौर/खेमंिसंह/दु.क्र. 20 बकाया राशि-48039,उर्मिलाशर्मा/अशोक/दु.क्र-21बकायाराशि61962,उषा देवी गोड़/स्व. रामजी गोड़/दु.क्र-24 बकाया राशि 30114।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजना को पहुॅचा कर उन्हे लाभान्वित करना चाहते है, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर में सुधार लेकर आया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उददेश्य है।नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा श्रीराम चौक मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पहुॅचे राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने उक्त बाते कही उन्होने स्वनिधि योजना के लाभार्थी पवन कुमार गुप्ता, अशोक सिन्हा, शीला कवर, आर रमना को प्रमाण पत्र तथा उर्षा वर्मा, सविता देवी प्रजापति को गैस किट प्रदान किये। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उर्षा चौधरी, भारती सोनी, सावित्री गिल, लक्ष्मी सिंह, दिप्ती देवांगन, गुंजा सिंह का गोदभराई करवा कर कुपोषित बच्चे इशिका साहू, अनरव सोनवानी को सुपोषण किट तथा स्वस्थ शिशु सृष्टि, नित्या, प्रियांशु, रोहित, रेयांशी को प्रमाणपत्र प्रदान किये। इसके पूर्व सांसद ने भारत माता तथा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यापर्ण व टीप प्रज्जवलित कर उपस्थित लोगो को भारत को 2047 तक विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाये।शिविर स्थल में शासकीय स्कूल खुर्शीपार के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दीनिगम द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के 12वां दिवस शिविर श्रीराम चैंक एवं इण्डोर स्टेडियम शिवाजी नगर खुर्सीपार में आयोजित किया गया, जहाॅ 6 हजार से अधिक लोग उपस्थित होकर 1501 ने योजनाओं के आवेदन फार्म भरें। शिविर में पार्षद श्याम सुन्दर राव, पियुष मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद भूषण अग्रवाल, जयशंकर चौधरी, जोगिन्दर शर्मा, रामबृज वर्मा, ईश्वर साहू, संजीत यादव, अनिल कुश्वाहा, एस.एन.सिंह, ईश्वर दुबे, सुरेन्द्र दुबे, सत्यम व्यास सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।लाॅटरी से आवास आबंटनप्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों ने 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किये है ऐसे हितग्राहियों को 3 जनवरी को मंगल बाजार छावनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लाॅटरी निकालकर आवास आबंटन किया जायेगा। शिविर का अंतिम आयोजन मानव आश्रम सेक्टर 1 एवं छावनी मे बुधवार को रहेगा।
- -विधायक अमर अग्रवाल ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ-रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा अतिथियों का मनबिलासपुर, /67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) का स्व. बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री महापौर रामशरण यादव, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री रामदेव कुमावत, कमिश्नर केडी कुंजाम, कलेक्टर श्री अवनीश शरण और नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत मौजूद थे।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री समिता पैंकरा ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नेशनल कॉन्वेंट और ड्रीमलैंड स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से वहां उपस्थित समस्त लोगों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा स्टेडियम गूंजने लगा ।उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है की पूरे देश भर से खिलाड़ी बिलासपुर में आए हैं मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि बिलासपुर के लोग आपका पूरा ध्यान रखेंगे और जब आप बिलासपुर से जायेंगे तो एक सुखद अनुभूति के साथ जायेंगे। खेल के मैदान में न किसी की जीत होती है न किसी की हार होती है खेल के मैदान में केवल खेल होता है और हर खिलाड़ी के मन में खेल की भावना ही बलवती होती है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है और इसकी सीख हमें खेल के मैदान में ही मिलती है। खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जो प्रथम आयेंगे वे आगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के विषय में प्रयास करेंगे जो द्वितीय या तृतीय आयेंगे वे भविष्य में प्रथम आने के विषय में सोचें।कार्यक्रम में बिलासपुर शिक्षा संभाग जेडी आर पी आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू समेत शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक गण और व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।रचना/8/8

.jpg)





.jpg)

.jpg)












.jpg)
.jpg)



