- Home
- छत्तीसगढ़
- -घर लौटने पर मां, पत्नी सहित परिजनों ने किया स्वागतरायपुर// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण उपरांत मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यभार ग्रहण के उपरांत राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, धर्मपत्नी सहित परिजनों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।
- - माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ ही कुटुम्बजन भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल-रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामयी आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार भी इस स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की माती जी श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। उत्साह भरे माहौल में पूरे परिवार ने लोगों के साथ आम लोगों ने अपनी खुशियां साझा की। गौरतलब है कि श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनके गृह जिले जशपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। साथ ही उनके गांव बगिया में लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण देखा।
- रायपुर, / आज साइंस कालेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक श्री अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही श्री साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। श्री साव साहू समाज से आते है। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ। वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है। श्री साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है।
- -कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लीरायपुर / कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विधायक श्री विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है।श्री विजय शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने है। श्री शर्मा मूलतः कवर्धा के निवासी है। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का जन्म 19 जुलाई 1973 को एक किसान परिवार में हुआ।भौतिकशास्त्र में स्नातकोत्तर श्री विजय शर्मा ने इसके साथ ही इंग्लिश लेग्वेज में डिप्लोमा लिया। श्री शर्मा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में कदम रख लिया था। डिप्टी सीएम बने श्री शर्मा क्रिकेट, पर्यटन, कविता पाठ एवं भाषण में गहन रुचि रखते हैं। क्रिकेट में वे राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं और एथलेटिक्स में भी उन्होंने पुरस्कार जीते हैं।श्री शर्मा निरंतर क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से रखते आये हैं तथा सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण का कार्य करते आये हैं।खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गंभीर रुचि रखते हैं। पर्यटन और अध्ययन उन्हें प्रिय है। डिप्टी सीएम श्री शर्मा छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ रखते हैं। शपथ ग्रहण समारोह मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, राज्यसभा सांसद श्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी हजारों लोग बनें।
- -शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देख उत्साहित लोगों ने लगाया जयकारा-जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयांरायपुर / नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विधानसभा कुनकुरी के बस स्टैण्ड में लोगों ने राजधानी रायपुर मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। कुनकुरी के विधायक श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेते हुए देखने के लिए कुनकुरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या मे लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ देख कर उत्साहित भीड़ ने जयकारा लगाया।श्री विनोद राम ने बताया कि कुनकुरी के विधायक श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। यह पल आजीवन याद रहेगा। नारायणपुर से आई बिरसो बाई ने कहा कि जशपुर के बेटे श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बन जाने से सबकी समस्या सुलझ जाएगी और क्षेत्र का विकास हो सकेगा।जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां-श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी मे कुनकुरी बस स्टैण्ड मे जमकर आतिशबाजी की गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने जैसे ही श्री विष्णु देव को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, बस स्टैण्ड में जयकारे के साथ आतिशबाजी कर लोगों ने एक दूसरे से खुशियां बांटी। आतिशबाजी का यह क्रम लंबे समय तक चलता रहा। इस बीच लोगों ने मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने के साथ ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गाँव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। श्री विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के गाँव से बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुँचे थे।
- रायपुर /संतों के आशीर्वाद से और उनकी पावन उपस्थिति में हुआ कार्य सफलता से संपन्न होता है। आज शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर साधु समाज को विशेष उपस्थिति और मंच प्रदान किया गया। खास बात यह थी कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया।साधु संतों की उपस्थिति ने वातावरण को गरिमामय कर दिया। इससे छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की विविधता और संपन्नता भी अपनी पूरी भव्यता से सामने आई।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर लोक में रहा है। छत्तीसगढ़ की चेतना के निर्माण के पीछे इन विभूतियों का बड़ा योगदान रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन ने ऐतिहासिक पहल की है।
- -शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह दिखारायपुर, /आज साइंस कालेज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति रही। महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आई थीं। इन महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह छलक रहा था। महिलाओं से पूछने पर इन्होंने बताया कि हम लोग आज खास तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करा महिलाओं की मजबूती का रास्ता तैयार कर दिया है। संगीता पंसारी ने बताया कि हम लोगों ने मोदी जी का मुखौटा लगाया है। इस तरह से हम उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना उन्होंने लाई है। इससे विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए वार्षिक मिलेंगे। संगीता ने बताया कि एक महिला की दिक्कतों की चिंता उन्हें है। मोदी जी को इस बात की चिंता है कि चूल्हा चौका करते वक्त उठता धुँआ बेटियों की तबियत खराब करता है। संगीता ने बताया कि वो सरगुजा से आई हैं। सरगुजा में महिलाएं इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि हमारे क्षेत्र के बेटे श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सीतापुर विधानसभा से ही नीरू मिस्त्री 27 महिलाओं की टीम को लेकर आईं थीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने में महिलाओं की विशेष भूमिका को रेखांकित किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे महिलाओं को वार्षिक सहयोग राशि दे रहे हैं। महिलाओं के छोटे-छोटे खर्च के लिए यह उनकी अपनी बचत होगी। संतोषी पावले ने बताया कि गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने की घोषणा बहुत अच्छी है। परिवार के बजट में काफी कुछ तो गैस भराने में चला जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा है। वे महिलाओं के हितों के लिए बहुत सोचते हैं।
-
पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन
गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।
मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए देखने आए ग्रामीणों का कहना है कि आज का यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। उनके गाँव का लाल पहले पंच फिर सरपंच बना। विधायक बनने के साथ ही सांसद बना और अब प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गाँव के नाम को रौशन करने जा रहा है। गाँव के ही बुजुर्ग ग्रामीण जितरंजन साय का कहना है कि बड़ी खुशी है कि आज हमारा भतीजा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि वह विष्णु देव को बचपन से ही जानता है। वे उन्हें भतीजा मानते हैं और विष्णु देव भी उनको चाचा कहते हैं। जितरंजन साय ने बताया कि अब उनके मुख्यमंत्री बनने से गाँव की पहचान बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखने आई गाँव की महिला शानियरो बाई ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बन रहे हैं। आज उन्हें शपथ लेते हुए देखने आई है। उन्होंने कहा कि गाँव की कुछ समस्याएं हैं जो अब जल्दी ही दूर हो जाएगी। गाँव की जमुना बाई, प्रेम मनी बाई बुधनी बाई और बलदेव राम, लालजीत पैकरा सहित बहुत से ग्रामीण घर के पास लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अपनी आँखें गड़ाए हुए हैं। वे अपने गाँव के बेटे को शपथ लेते हुए देखने उत्सुक है और उत्साहित भी है। वे कहते है कि आज बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गाँव आएंगे तो उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
-
आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों, छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत : श्रीमती गोमती साय
रायपुर। आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों, छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।
श्रीमती साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।
-
गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए सरकार के बेहतर कार्य के प्रति बालोदमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य की नई सरकार के बेहतर कार्य को लेकर बालोद जिले की जनता पूरी तरह से आशान्वित है। नई सरकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बालोद जिले के नागरिकों ने कहा कि श्री विष्णु देव साय जैसे अत्यंत सुलझे हुए राजनेता के मुख्यमंत्री बनने से हमारा छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास करते हुए प्रगति के नए सोपानों को तय करेगा। छत्तीसगढ़ की नई सरकार के गठन के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुण्डरदेही निवासी पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने कहा कि श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थान बनाएगा। उन्होंने कहा कि श्री विष्णु देव साय गांव एवं जमीन से जुड़े राजनेता है। उन्हें छत्तीसगढ़ की वास्तविक हालात, यहाँ की परिस्थिति एवं आवश्यकताओं के संबंध में भली-भाँति ज्ञान है। श्री साय यहाँ की आवश्यकताओं के अनुरूप नीति-निर्धारण कर राज्य के कल्याण में उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि श्री विष्णु देव साय जी लोकप्रिय और जनता के लिये समर्पित नेता हैं। मुझे उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। मैं उनके साथ कार्य करने के अद्भुत पल को नही भूल सकता।
नई सरकार के गठन के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता के तकदीर एवं तस्वीर को बदलने का अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 02 साल का बोनस भी छत्तीसगढ़ के किसानों को प्राप्त होगा। इसी तरह जिले के गणमान्य नागरिक श्री कृष्णकांत पवार भी श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के पश्चात् छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी तरह से आशान्वित है। इसी तरह जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरमान अश्क सहित सर्व आदिवासी समाज डौण्डीलोहारा के श्री तुकाराम कोर्राम, ग्राम पंचायत कारूटोला के सरपंच श्री तुलसी राम मरकाम एवं ग्राम कुुसुमकसा के ग्रामीण श्री टीकू राम साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू ने भी कहा कि श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति करते हुए विकास का नया कीर्तिमान रचेगा। -
रायपुर । शपथ ग्रहण समारोह में हनुमान जी की वेशभूषा में श्री उत्तम दीप लोगों के आकर्षण के केंद्र बने ।
-
रंगीन रौशनी से जगमगा उठा बगिया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय आज शपथ लेने वाले हैं। अपने नए मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। विशेषकर मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया जो जशपुर जिले में स्थित है। वहां पर लोग उत्सव मना रहे हैं। पूरे बगिया में त्यौहार का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। पारंपरिक नृत्य के साथ गली-मोहल्लों में लोग खुशियां मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ की थाप पर थिरकते कदम मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। उनके शपथ ग्रहण की खुशियां लोग पटाखों की आतिशबाजी और रंगीन रौशनी की जगमगाहट के साथ दीपावली जैसे माहौल में मना रहे हैं। -
अपने संभागीय क्षेत्र से आदिवासी मुख्यमंत्री चुना जाना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय
आदिवासी मुख्यमंत्री चुना जाना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर। सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंची 27 महिलाओं की टीम अपने इलाके से चुने गए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को शपथ लेते देखना चाहती है। टीम की श्रीमती नीरू मिस्त्री ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में श्री रामकुमार टोप्पो ऐतिहासिक रूप से विधायक के तौर पर चुने गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से विष्णुदेव साय जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में उत्साह का वातावरण है। उनके साथ आईं श्रीमती भुनेश्वरी पैकरा, संगीता कंसारी, संतोषी पावले, राधा यादव, सरिता कंसारी, सरवती पैकरा सभी ने एक स्वर में कहा कि भौगोलिक रूप से पिछड़ा हुआ सरगुजा संभाग में अब चहुंमुखी विकास होगा। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर हिस्सा लेने असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा शर्मा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।
-
रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है।विभिन्न जिले के सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल आज खुशी से अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साइंस कॉलेज चौपाटी के आसपास मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं, लोग भी उत्साहपूर्वक नृत्य करने में लगे हैं।
समारोह स्थल में उत्सव सा माहौल है। बस्तर, रायगढ़, कोरबा और अन्य जिले से दल पहुंचे हैं। पीपल चौक घोंटमार जिला कोरबा से पहुंचे कर्मा नर्तक दल उत्साह के साथ अतिथियों के स्वागत के लिए आतुर हैं। महिला और पुरुष के लगभग 50 साथी कलाकार अपनी विशिष्ट नृत्य शैली के साथ समा बांध रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में प्रचलित सभी लोक नृत्यों का समावेश किया गया है। -
माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।
-
रायपुर। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से पूरा कार्यक्रम स्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़े बड़े कट-आउट के साथ सजाया गया है। दूर दराज से पहुंच रहे आम नागरिक इन कट-आउट के साथ सेल्फी एवं फोटो खिंचाते दिख रहे है।
-
बिलासपुर/विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने के विषय में आवश्यक प्रशिक्षण का आयोजन 20 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर के मंथन सभा कक्ष में किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन परिणाम आने के 30 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने चुनाव संबंधित व्ययों का लेखा प्रस्तुत करना होता है। प्रत्याशियों द्वारा आमतौर पर शपथ पत्र एवं फॉर्म में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां की जाती है। त्रुटि रहित निर्वाचन व्यय प्रस्तुत कियेे जाने के उद्देश्य से 20 दिसम्बर को प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कोटा, तखतपुर एवं बिल्हा विधानसभा का प्रशिक्षण दोपहर 1 से 2 बजे तक और बिलासपुर, बेलतरा, मस्तुरी विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रशिक्षण दोपहर 2ः15 से 3ः15 तक आयोजित है।
इस प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय संबंधी लेखा सही रूप से जमा करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जायेगी। निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल न करने, अपूर्ण रूप से दाखिल करने, निर्धारित तरीके से दाखिल न करने अथवा सही लेखा न दर्शाने के परिणामों के बारे में भी निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के विषय में अभ्यर्थियों को जानकारी दी जायेगी। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों अथवा उनके अभिकर्ता की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये है। -
बिलासपुर/स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सहायक वर्ग 2 एवं एक भृत्य को निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 दिसम्बर को निलंबन के आदेश जारी किये हैं। निलंबित कर्मचारियों में राजेन्द्र नगर स्थित शासकीय उमावि में पदस्थ सहायक वर्ग दो श्री उमेश शर्मा एवं सेंवार (बिल्हा ब्लॉक) उमावि में कार्यरत भृत्य विकास वर्मा शामिल हैं। श्री उमेश शर्मा को कैश रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं किये जाने और भृत्य विकास वर्मा को तीन महीने से लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आरपी आदित्य ने इन दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया था। इन्हें अभिलेख पूर्ण करने एवं नियमित रूप से स्कूल आने की हिदायत दी गई थी। फिर भी उनके काम-काज में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। सहायक वर्ग दो श्री उमेश शर्मा को शासकीय कन्या उमावि सरकण्डा एवं भृत्य श्री विकास वर्मा को बीईओ आफिस बिल्हा में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगी।
-
-वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश
दुर्ग/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा कंगाले ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2024 के अनुरूप फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में अवगत कराया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के उपरान्त समस्त मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी एवं अभिविहित अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी 2023 शनिवार से 22 जनवरी 2024 सोमवार तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 02 फरवरी 2024 तक समस्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 08 फरवरी 2024 गुरुवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अन्तिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। - -श्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषय-जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीदरायपुर / जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा।कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी नेता श्री आशाराम नेताम ने कहा कि ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने की दो दशक पुरानी मांग रही है, इसे ध्यान में रखते हुए स्वच्छ छवि और सकारात्मक सोच के धनी श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया है। प्रदेशवासियों के लिए इससे अधिक खुशी की बात और नहीं हो सकती कि वर्षों पुरानी मांग तथा जनभावनाओं का खयाल रखते हुए आदिवासी समाज से प्रदेश के मुखिया का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से होगा और समाज के सभी तबकों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा।श्री साय के गृह क्षेत्र जशपुर के आम नागरिकों का कहना है कि श्री विष्णुदेव साय मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हमेशा जनजाति वर्ग के लोगों से मिलकर मदद करते रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूरा जनजाति समाज बहुत खुश है। उम्मीद है वे आदिवासी समाज पर विशेष ध्यान देंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।



























