- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। राष्ट्रीय रायफल स्पर्धा 15 नवंबर को दिल्ली व राष्ट्रीय पिस्टल स्पर्धा 19 नवंबर को भोपाल में आयोजित की जा रही हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में कुल 61 शूटर्स का ट्रायल छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन द्वारा 07 नवम्बर को रायपुर माना रेंज चौथी बटालियन में किया जा रहा हैं जिसमे अलग अलग वर्गो में निशानेबाज महिला, पुरुष,जूनियर व सीनियर वर्गो में शूटर्स भाग लेंगे।
इस आयोजन के माध्यम से अलग अलग वर्गो के लिए निशानेबाजों का चयन किया जाएगा।इस स्पर्धा में एक टीम में 3 निशानेबाज शामिल किए जाते हैं, हर टीमों को अलग अलग आयु वर्ग में तैयार किया जाएगा। - रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी विशेष विमान सेवा द्वारा दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चॉपर द्वारा रायपुर से ग्राम जुगेरा, बालोद के रवाना होंगी। दोपहर 1.15 बजे ग्राम जुगेरा, बालोद में आमसभा में शामिल होंगी। दोपहर 2.20 बजे चॉपर द्वारा ग्राम जुगेरा से अटल मैदान कुरूद के लिये रवाना होंगी। दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 3.55 बजे चॉपर द्वारा कुरूद से रायपुर के लिये रवाना होंगी। शाम 4.20 को रायपुर पहुंचेंगी। शाम 4.30 बजे विशेष विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगी।
- -महादेव बेटिंग एप के संचालक के वीडियो से बताया एसएसपी की संलिप्ततारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, निर्वाचन समिति संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर से शिकायत करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की महादेव बेटिंग (सट्टेबाजी) एप में संलिप्तता एक वीडियो के माध्यम से उजागर होने पर छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष चुनाव प्रभावित होने की पूरी आशंका सही सबित हुई। साथ ही उनसे जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को तत्काल हटाये जाने की मांग की है।भाजपा नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला पलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की महादेव बेटिंग (सट्टेबाजी) एप में संलिप्तता उजागर हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर रीना साहेब कंगाले ने विश्वास दिलाया है कि वे इस मामले में कड़ाई के साथ काम करेंगे। मैं अभी बात करके कल से इसकी व्यवस्था करूंगी।उल्लेखनीय है कि महादेव एप एक अवैध बेटिंग (सट्टेबाजी) एप के जरिये जनता से उसकी परिश्रम की कमाई लूटकर व्यापक मात्रा में धन की हेरी फेरी हो रही थी। महादेव एप प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा पूर्व से एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
- -रायगढ़ की सभा में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षरायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार का जाना तय हो चुका हैं और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्वच्छ और ईमानदार सरकार बनेगी। आने वाली 17 तारीख को मतदान के दिन हमें अगले पांच वर्षों के लिए निर्णय लेना है।जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा अत्याचार होगा , विकास की जगह विनाश होगा।ष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिचंद राठिया को आप सबको जिताना है और पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है। श्री नड्ढा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने जो मोदीजी की गारंटी दी है उसमें छत्तीसगढ़ के किसानों का धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपए की दर से खरीदा जायेगा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपया मानक बोरा और 4500 रूपया बोनस भी मिलेगा। विवाहित महिला को 12 हजार की राशि प्रतिवर्ष दी जाएगी। पीएससी को पारदर्शी बनाया जाएगा। युवाओं को रोजगार देना शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत आपके क्षेत्र को 3 सौ करोड़ रुपए दिए गए। धर्मजयगढ़ में कॉलेज की नई बिल्डिंग के लिए राशि आवंटित की गई । श्री नड्ढा ने केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी आमसभा में उपस्थित जनसमुदाय को दी ।
- रायपुर /मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत सशक्त महिला सशक्त लोकतंत्र का आयोजन शहीद स्मारक भवन में महिलाओं द्वारा किया गया। प्रेक्षक अमृता जोथी तथा श्रीमती आर विमला जी प्रेक्षक इस अवसर पर उपस्थित थी। उन्होंने उपथित महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही सशक्त महिला, सशक्त लोकतंत्र थीम पर रंगोली, मेहंदी, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक रैंप वॉक, सुआ नृत्य, कविता पाठ, सेल्फी, रील्स इत्यादि का आयोजन किया गया। वहा उपस्थित महिलाओं ने आम लोगों से मतदान करने की अपील की।
- दुर्ग / दुर्ग जिला में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने की गई तैयारियों की जानकारी लेने सेंट्रल जनरल ऑर्ब्जवर श्री डी.एस. गंगवार और सेंट्रल स्पेशल व्यय ऑर्ब्जवर श्री राजेश टुटेजा ने आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई निर्वाचन कार्यों की विभिन्न तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा निर्देश दिए। बैठक में सेंट्रल स्पेशल ऑर्ब्जवर श्री गंगवार ने जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के संबंध में संबंधित निर्वाचन ऑर्ब्जवर और रिटर्निंग अफसर से चर्चा कर प्रतिशत कम होने की कारणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार मतदाता को वोट देने के लिए प्रेरित करने आवश्यक पहल किया जाए। मतदान केंद्रों में समूचित प्रबंध किया जाए, मतदाता को मतदान केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान करने नहीं आने वाले लोगों के साथ रिलेशनशिप मैनेजमेंट डेवलप किया जाए। निर्वाचन काल सेंटर से वोटर के मोबाईल नंबर पर मतदान हेतु प्रेरित करने बार-बार संदेश प्रेषित किया जाए। श्री गंगवार ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों सेे भी कम मतदान वाले केंद्रों में प्रतिशत बढ़ाने उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी जानकारी ली जाए। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों में प्रतिशत बढ़ाने उनके द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयास की भी जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में निर्वाचन से संबंधित की गई तैयारी, निर्धारित कार्ययोजना को लेकर अब तक की गई सभी तरह के उपायों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 6 विधानसभा क्रमशः पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर और अहिवारा हैं। इसके अलावा बेमेतरा जिला के साजा एवं बेमेतरा विधानसभा के आंशिक क्षेत्र इस जिले में शामिल हैं। जिले में 1485 मतदान केंद्र हैं, 40062 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, 80$ वोटर संख्या 14805, दिव्यांग मतदाता संख्या 7752 और 4408 नववधु वोटर हैं। जिले में 60 संगवारी मतदान केंद्र और 30 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मतदान से संबंधित अधिकारीयों-कर्मचारीयों का प्रथम प्रशिक्षण हो चुका है। एसएसपी श्री आर.जी. गर्ग ने मतदान के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहीयों के संबंध में अवगत कराया। जिला पंचायत के सीइओ श्री अश्वनी देवांगन ने मतदाता जागरूकता हेतु जिले में चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दुर्ग जिले के लिए नियुक्त सभी सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक सभी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर और निर्वाचन कार्यों से जुड़े समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
- -चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी कर सकते हैं डाक मतदानबिलासपुर /मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सुविधा केन्द्रों की स्थापना की गई है। ये केन्द्र जिला कार्यालय सहित सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण स्थल पर बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर डाक मतपत्र से मतदान सहित संपूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मतदान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को डाक मतपत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित स्थलों पर 7 से 9 नवम्बर तक सुविधा केन्द्र क्रियाशील रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सवेरे साढ़े 10 बजे से 4.30 बजे तक डाक मतपत्र भराने एवं जमा कराने का कार्य होगा। इसके अलावा जिला कार्यालय परिसर में 10 से 14 नवम्बर तक मंथन सभाकक्ष के ऊपर बड़े हॉल में सुविधा केन्द्र बनाया गया है। कार्यालयीन दिवसों में यहां डाक मतपत्र से मतदान एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा। मतदान ड्यूटी मंे लगे अधिकारियों को फार्म 12 भरकर जमा करने पर ही डाक मतपत्र इश्यू किये जाते हैं। जिन ड्यूटीरत लोगों ने फार्म 12 इश्यू नहीं कराये हैं, वे अंतिम तिथि 10 नवम्बर तक इश्यू कराकर मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा जो कर्मी बिलासपुर जिले के मतदाता तो हैं, लेकिन अन्य जिलों में पदस्थ होने के कारण वहां मतदान ड्यूटी में हैं, तो वे भी इन सुविधा केन्द्रों पर मतदान कर सकते हैं। मतदान के उपरांत प्रतिदिन डाक मतपेटी को जिला कोषालय में सुरक्षित रखा जायेगा। राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी उपस्थित होकर डाक मतदान की प्रक्रिया का अवलोकन कर सकते है।
-
-कलेक्टर ने कमीशनिंग प्रक्रिया का लिया जायजा
-प्रेक्षकों एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरू हुई कमीशनिंगबिलासपुर /जिले में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी क्रम में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में आज से ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करना कमीशनिंग कहलाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने सभी विधानसभाओं के लिए निर्धारित कक्षों का निरीक्षण कर कमीशनिंग का जायजा लिया। कलेक्टर ने कमीशनिंग के कार्य में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कमीशनिंग की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उदयन मिश्रा एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई।सभी मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया तीन से चार दिन तक चलेगी। सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग दल का प्रभारी बनाया गया है उनके साथ दो सहायकों की भी ड्यूटी भी कमीशनिंग कार्य के लिए लगायी गयी है। कमीशनिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले बैलेट यूनिट की कमीशनिंग की जाती है। कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली बीयू में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमीशनिंग के दौरान सीयू में पिंक पेपर सील लगाई गई। पिंक पेपर सील पर संबंधित आरओ, अभ्यर्थी अथवा उनके प्रतिनिधि और ईसीआईएल के इंजीनियर ने अपने हस्ताक्षर किये। कैंडिडेट सेट करते समय सीयू, बीयू और वीवीपेट को एक साथ जोड़ा गया। कैडिंडेट सेट नोटा बटन दबाकर किया जाता है। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान सीयू के स्विच को ऑफ रखा गया। वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। कमीशनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। - -स्वीप सुआ और महारंगोली अभियान से दिया जाएगा मतदाता जागरूकता संदेशबिलासपुर /जिले में मतदाता जागरूकता स्वीप के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी वर्गाे की प्रभावकारी सहभागिता सुनिश्चित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के तमाम अधिकारी-कर्मचारी एक साथ 07 नवंबर को मतदान करने और कराने का महासंकल्प लेंगे। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान इस सूत्र को हकीकत में बदलने के लिए कवायद निरंतर जारी है। 07 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य स्वीप सुआ के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। चला बिलासपुरिया, वोट देवईया टैग लाईन से बिल्हा के शासकीय कॉलेज मैदान में दोपहर एक बजे से होगा। इसी प्रकार महारंगोली का आयोजन शहर के साईन्स कॉलेज मैदान में सुबह 8 से 10 बजे होगा।
- दुर्ग, / दुर्ग के मतदाता (जिला दुर्ग एवं अन्य जिले में कार्यरत) जो कि मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में जैसे मतदान दल, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑब्जर्वर, एफ.एस.टी., एस.एस.टी. तथा वाहन चालक, क्लीनर के रूप में ड्यूटी में तैनात रहेंगे, को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए विधानसभावार 07 से 09 नवम्बर 2023 तक तीन दिवसीय भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी दुर्ग में सुविधा केन्द्र बनाया गया है। सुविधा केन्द्र में डाक मतपत्र के द्वारा मतदान हेतु निर्धारित संपूर्ण प्रक्रिया का पालन कराये जाने व आवश्यक सामग्री, दस्तावेज कोषालय से सुविधा केन्द्र एवं वापसी हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो इस प्रकार है-विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62-पाटन के लिए सुविधा केन्द्र कक्ष क्रमांक 05, 63-दुर्ग ग्रामीण के लिए कक्ष क्रमांक 06 एवं 64-दुर्ग शहर के लिए कक्ष क्रमांक 07 हेतु नायब तहसीलदार श्री चंद्रशेखर चंद्राकर एवं श्री अविनाश चौहान को सुविधा केन्द्र स्थल के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार 65-भिलाईनगर के लिए कक्ष क्रमांक 08, 66-वैशालीनगर के लिए कक्ष क्रमांक 01, 67-अहिवारा के लिए कक्ष क्रमांक 04 हेतु नायब तहसीलदार श्री किशोर कुमार वर्मा एवं श्री ढाल सिंह बिसेन को नियुक्त किया गया है। 68-साजा (आंशिक) के लिए कक्ष क्रमांक 10, 69-बेमेतरा(आंशिक) के लिए कक्ष क्रमांक 13 एवं अन्य जिले के लिए कक्ष क्रमांक 22 हेतु नायब तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी व श्री श्यामलाल साहू को नियुक्त किया गया है। अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग से डाक मतपत्र के द्वारा मतदान हेतु आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सुविधा केन्द्र स्थल में मतदान दल को उपलब्ध कराएंगे तथा डाक मतदान पश्चात डाकमतों को सील बंद करके स्ट्रांग रूम कोषालय में जमा करना होगा।
- दुर्ग /पुलिस विभाग के मतदाता (जिला दुर्ग एवं अन्य जिले में कार्यरत) जो कि मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहेंगे, को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराये जाने के लिए 07 से 09 नवम्बर तक 03 सुविधा केन्द्र बनाया गया है। सुविधा केन्द्र में डाक मतपत्र के द्वारा मतदान हेतु निर्धारित संपूर्ण प्रक्रिया का पालन कराने एवं आवश्यक सामग्री व दस्तावेज कोषालय से सुविधा केन्द्र एवं वापसी हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो इस प्रकार है-सुविधा केन्द्र रक्षित केन्द्र दुर्ग के लिए उप पुलिस अधीक्षक श्री सी.पी.तिवारी एवं नायब तहसीलदार धमधा श्री राधेश्याम वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई नगर सेक्टर 06 में उप पुलिस अधीक्षक श्री राजीव शर्मा एवं नायब तहसीलदार अहिवारा श्री कुंदन लाल शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार सुविधा केन्द्र स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम पाटन के लिए अनुविभाग अधिकारी पुलिस पाटन श्री देवांश राठौर एवं नायब तहसीलदार पाटन श्री भूपेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग से डाक मतपत्र के द्वारा मतदान हेतु आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सुविधा केन्द्र स्थल में मतदान दल को उपलब्ध कराएंगे तथा डाक मतदान पश्चात डाकमतों को सील बंद करके स्ट्रांग रूम कोषालय में जमा करना होगा।
- - ग्राम जेवरा, सिरसा, भटगांव, समोदा, कचांदुर, करंजा भिलाई, बोड़ेगांव, अरसनारा में नही है लो वोल्टेज व लाईन कटौती की समस्यादुर्ग, / ननकटठी वितरण केन्द्र अंतर्गत प्री दीपावली एवं निर्वाचन आयोग के 14, 15 एवं 16 नवम्बर को मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग का ट्रायल तथा 17 नवम्बर को चुनाव का वेबकास्टिंग किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की बिजली से संबंधित रूकावट पैदा न हो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्टीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड दुर्ग द्वारा लाईन मैंटेनेंस का कार्य किया गया।कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेवरा ग्रामीण फीडर में अक्टूबर माह में कुल 4 घंटा 43 मिनट लाईन अवरोध रहा, जिसकी सूचना फीडर इंट्रप्शन के माध्यम से प्राप्त हुआ। इसी प्रकार 63 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर पंप लाईन का कार्य गांव में ईंट भट्टा के पास पानी भरे होने एवं धान की फसल होने के कारण लाईन का कार्य नही हो पा रहा है। स्थिति सुधार होने पर शीघ्र ही यह कार्य किया जाएगा। ग्राम जेवरा, सिरसा, भटगांव, समोदा, कचांदुर, करंजा भिलाई, बोड़ेगांव, अरसनारा व ननकट्ठी के समस्त ग्राम में लाईन सुचारू रूप से चल रहा है और किसी भी प्रकार की लो वोल्टेज व लाईन कटौती की समस्या नही है। file photo
- दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 06 नवंबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 02 प्रकरण मिला है। जिनमें से 01 प्रकरण सुपेला भिलाई तथा दूसरा प्रकरण जामुल के रहवासी है। वर्तमान में डेंगू एलिजा पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या 02 है। निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियान से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथान हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 175453 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-202592 जिनमें से 84238 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 118100 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 171445 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रु. से लेकर 5000रू. का अर्थ वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी।जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु. स्वा. केन्द्र व प्राथ. स्वा. के. शहरी, प्राथ. स्वा.केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
-
भिलाईनगर। मुख्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त अब्जार्वर ने भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 के167 मतदान केन्द्रों का स्थल निरीक्षण कर कि गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किये।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 के अब्जार्वर दीपक कुमार मीणा रिटर्निंग ऑफिसर एवं आयुक्त रोहित व्यास के साथ भिलाई नगर विधानसभा के सभी 167 मतदान केदो को देखने पहुंचे उन्होंने मतदान केंद्र में दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनाए गए रैंप प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था बिजली , पानी, केंद्र की साफ सफाई तथा शौचालय महिला एवं पुरुष की पृथक व्यवस्था को देखकर संतुष्ट हुए।टाउनशिप ,खुर्सीपार, छावनी के शासकीय स्कूल आईटीआई एवं प्रशासनिक अधिकारी भवन में बनाए गए 167 मतदान केन्द्रों का श्री मीणा ने स्थल अवलोकन किये जहां 17 नवंबर को मतदान होना है उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आर ओ श्री व्यास से कहा कि मतदान केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में प्रचार प्रसार ना हो इस बात का ध्यान अभी से रखना होगा ताकि मतदान दिवस को कोई असुविधा ना हो आयुक्त ने भ्रमण में उपस्थित जोन आयुक्त को मतदान केन्द्रो के आसपास प्रचार सामग्री को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं - -आचार संहिता में संपत्ति विरूपण की नियमित कार्यवाहीभिलाईनगर । भिलाई निगम की टीम वैशालीनगर एवं भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से अब तक 11 हजार से अधिक राजनैतिक प्रचार सामाग्री को सम्पत्ति विरूपण के अधीन कार्रवाही कर हटाया है।भिलाई निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने निगम प्रशासन जुटा हुआ है और क्षेत्र में घूम घूम कर निगम का अमला राजनैतिक पार्टियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर किए गए वाॅल राईटिंग को मिटाने के साथ ही प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स, फ्लेक्स को निकालकर जप्त कर रहे है। शासकीय भवन, बिजली खंभे, पेड़ पौधों में लगे राजनीतिक विज्ञापनों को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत हटाया जा रहा है। भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो अलग अलग पाली में शहर का भ्रमण करते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान से 7 हजार झंडे बैनर तथा निजी संपत्ति से 5 हजार से अधिक प्रचार सामग्री जप्त कर चुके है।निगम के सभी जोन आयुक्त, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी की टीम प्रतिदिन सुबह माॅर्निंग विजिट कर रहे है। जोन की टीम सुबह से जोन क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केन्द्र, बेनर, पोस्टर, दीवार लेखन, एल.ई.डी. स्क्रीन, झण्डे की जाॅच कर रहे है और बिना अनुमति के लगे राजनैतिक प्रचार सामग्री को जप्ती बना रहे है। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही के लिए पृथक से कंट्रोल रूम बनाया गया है सूचना प्राप्त होने पर टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रहे है। निगम के निगरानी दल शहर मे होने वाले आयोजनों तथा टेंट पंडाल पर भी नजर रखे हुए है अनुमति पत्र नहीं दिखाए जाने पर तत्काल प्रभाव से हटाया भी जा रहा है।आचार संहिता लगने के बाद से अब तक निगम क्षेत्र के भिलाईनगर व वैशालीनगर विधानसभा से निजी व सार्वजनिक जगहों से 4677 स्थान से वाल राईटिंग, 6108 नग पोस्टर, 364 बैनर, 476 अन्य प्रचार सामग्री को निगम की हटा चुकी है।
- -मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है निरंतर गतिविधियों का आयोजनबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान बालोद जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बालोद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के चुनई तिहार नेवता कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थियों के द्वारा पारा-मोहल्ला, हाट-बाजार एवं घरों में पहुॅचकर मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थियों के द्वारा दीदी, भैयया, सियान, जवान 17 नवम्बर को करबो मतदान, बालोद जिले की बनेगी पहचान-शत प्रतिशत करबो मतदान जैसे नारे लगाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।आज जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जी.डी.मंडले और मतदाता एम्बेसडर श्री विरेन्द्र सिंग के द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम आमाडुला, मरदेल, घोटिया, अवारी आदि ग्रामों में जाकर मतदाताओं को 17 नवम्बर को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने सब्जी पसरा के अलावा बाजार के विभिन्न दुकानों में पहुॅचकर मतदान तिथि 17 नवम्बर को चुनई तिहार का नेवता दिया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुरूर द्वारा मतदाताओं के घरों में काम करने वाले श्रमिकों के पास तथा बाजार में पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
- -बालोद जिले के 72 मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा किया गया समुचित प्रबंधबालोद। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 80 वर्ष से अधिक के आयु के बुुजुर्ग मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को दिए गए विशेष सुविधा के अंतर्गत मंगलवार 07 नवम्बर को बालोद जिले के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घरों में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले के चलने-फिरने में असमर्थ कुल 72, अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करने जिले में सभी उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र में-21, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में-15 एवं गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में-36 सहित चलने-फिरने में असमर्थ जिले में कुल 72 बुुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मतदाताओं को होम वोटिंग कराते समय सभी प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
- रायपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 17 नवंबर को होने वाले मतदान के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर को शाम 5 बजे से लेकर दिनांक 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब इत्यादि, भांग/भांगघोटा एवं भण्डारण-भाण्डागार एवं मतगणना तिथि 03 दिसंबर के दिन संबंधित मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त आबकारी केन्द्रों को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है। डॉ भुरे ने शुष्क अवधि में सभी निर्देशों का कडाई से पालन करने को कहा है और उल्लंघन करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर / विधानसभा निर्वाचन-2023 के परिपेक्ष्य में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 8 व 9 नवम्बर को होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआईटी रायपुर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में होगा। प्रतिदिन दो पालियों में प्रशिक्षण होगा। पहली पाली का समय सुबह 9ः30 बजे और दूसरी पाली का दोपहर 1ः30 बजे से निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अनिर्वाय रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि दोनों प्रशिक्षण में सुविधा केंद्र बनाए गए है, जहा प्रशिक्षण में आने वाले पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान करेंगे।
- -आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गयारायपुर। एक फर्जी इनवॉइस रैकेट की जांच के दौरान, सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायपुर के फेक इनवॉइस सेल के अधिकारियों द्वारा यह देखा गया कि मेसर्स लावण्या ट्रेडर्स, रायपुर के अधिकृत व्यक्ति राहुल सिंघल ने कुछ फर्जी फ़र्मों से बिना किसी भी अंतर्निहित वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी आईटीसी ले रहा है और उसे विभिन्न व्यवसायिओं को वितरित कर रहा है जिससे भारी पैमाने पर जीएसटी की चोरी हो रही है । इसी तारतम्य में फेक इन्वाइस सेल की टीम ने राहुल सिंघल के परिसर पर छापा डाल कर तलाशी ली ।सी जी एस टी, रायपुर के आयुक्त मो. अबू सामा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार जांच से पता चला कि राहुल सिंघल मेसर्स लावण्या ट्रेडर्स का संचालन कर रहा था, जिनके माध्यम से उसने बिना किसी अंतर्निहित वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के तथा बिना जीएसटी के भुगतान के 6.18 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हस्तांतरित की हुई थी। तदनुसार, राहुल सिंघल को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69(1) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जीएसटी टीम द्वारा 05.11.2023 को गिरफ्तार किया गया और आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया ।पहले भी सीजीएसटी रायपुर ने कर चोरों के खिलाफ, विशेष रूप से फर्जी बिलिंग के कारोबार में शामिल करदाताओं के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की है।
- रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल(ई-सेल) द्वारा 3 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित फ्लैगशिप इवेंट ई-समिट'23 का समापन हुआ | कार्यक्रम के दूसरे दिन वक्ता सत्र ‘एंट्रॉपी’ व ‘उत्कृष्ट’, बिजनेस केस स्टडी, बिजनेस क्विज और ‘क्रिक्नोमेट्रिका’ का आयोजन किया। गया | यह कार्यक्रम ई-सेल के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. चंद्रकांत ठाकुर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।ई-समिट के दूसरे दिन के मुख्य वक्ता टीवी शो शार्क टैंक से ख्याति प्राप्त जुगाड़ू कमलेश, प्रख्यात यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अर्श गोयल, फिटनेस एक्सपर्ट और फिटनेस प्लेटफार्म ‘कल्टफिट’ के फाउंडर ऋषभ तेलांग थे। जुगाड़ू कमलेश ने अपनी कृषि उपकरण बनाने और शार्क टैंक जैसे विख्यात टीवी शो तक पहुंचने की यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को आप जैसे हैं वैसे रहने का सुझाव दिया और समझाया की आप कहा से आते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता है। कमलेश ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं के किफ़ायती उपाय ढूंढना, किसानों और खेती का महत्व सबको समझाना है। अर्श गोयल ने बताया कि वर्तमान समय का युवा पिछली पीढ़ी की तुलना अपनी आय का बडा हिस्सा खर्च रहा है और उनके इसी लक्षण से उपजे लूपहोल्स को पहचानकर अनेकों स्टार्टअप शुरू किए जा सकते हैं। ऋषभ तेलांग ने अपने आरआईएच फॉर्मूला(रिस्क, इनसाइट, हसल) के बारे में समझाया। उन्होंने अपने स्टार्टअप की शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात की और समझाया की जब हम चीजों को ठीक करने और समझने के लिए मेहनत करते हैं, वही असली हसल है।ई समिट के तीसरा दिन वक्ता सत्र ‘उत्कृष्ठ’ के साथ शुरू हुआ जिसके मुख्य वक्ता मुस्कान ड्रीम्स के फाउंडर एंड सीईओ श्री अभिषेक दुबे थे। उन्होंने सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में चर्चा करते हुए अपने अंदर दया और विनम्रता का भाव रख कर लोगों के लिए निस्वार्थ काम करने की प्रेरणा दी। इसके बाद वक्ता सत्र ‘एलुमनस टॉक’ का आयोजन हुआ, जिसके वक्ता संस्थान के पूर्व छात्र और कोडनाइसली व वेडनाइसली कंपनी के संस्थापक श्री मेघल अग्रवाल थे। उन्होंने बताया कि उनका स्टार्टअप का शुरुआती सफर चुनौतियों से भरा रहा पर उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर काम करते रहे। उन्होंने छात्रों से उनके दिमाग में चल रहे न्यू आइडिया और स्टार्टअप पर चर्चा की।कार्यक्रम के दोनो ही दिनों में आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसके विजेताओं को पुरुस्कार भी दिए गए | बिजनेस क्विज में अनिरुद्ध प्रताप सिंह और तनिश अग्रवाल प्रथम स्थान पर, आदित्य सोनी और विद्येष दे द्वितीय स्थान पर, आयुष सिंह और समर्थ सूर्य मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बी मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बाई -फाई, दूसरा स्थान सिंकवर्स और तीसरा स्थान द लाप्रेन्योरस टीम ने हासिल किया | क्रिक्नोमेट्रिका में मेकेनिकल किंग्स विजेता रहे |कार्यक्रम के दोनो ही दिन संस्थान के ड्रामा क्लब अभिनय , और म्यूजिक क्लब रागा द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई | तीन दिवसीय यह उत्सव उद्यमिता की भावना को बढ़ाने और व्यापार के मूल्यों को विकसित करने में सफल रहा।
- -प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई मतदाता शपथबिलासपुर /भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी सेंदरी बिलासपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अग्रणी प्रबंधक श्री दिनेश उरांव, संस्थान निदेशक श्री दिनेश चौधरी, एफएलसी अधिकारी श्री एस.एम देशकर, आरएसीसी से अधिकारी द्वारा प्रशसनार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुद्रा योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने कहा।
- बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय बालोद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में मतदान दल के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मंे जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया तथा प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी, कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को ई.व्ही.एम. के संचालन तथा मतदान केंद्र में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम उनके द्वारा किया जाने वाला माॅक पोल आदि कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियोें को ई.व्ही.एम के हैण्ड्स आॅन आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, संजारी बालोद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल, डौण्डीलोहारा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे और गुण्डरदेही विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार मरकाम आदि उपस्थित थे।
- -तीनों विधानसभाओं के लिए 11 मतदान दल गठितबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा द्वारा अनुपस्थित मतदाताओं (एब्सेंटी वोटर्स) 80 वर्ष की आयु से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग हेतु 07 और 09 नवम्बर की तिथि घोषित की गई है। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभाओं के लिए कुल 11 रूट चिन्हांकित कर 11 मतदान दलों के टीम गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान दल में 02 मतदान अधिकारी एवं 01 माइक्रोआब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उक्त मतदान दल एबसेन्टी वोटर्स को उनके घर अथवा निवास में जाकर मतपत्र द्वारा मतदान कराएंगे।
- दुर्ग / छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती नीता यादव, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में 05 नवंबर 2023 को ’’राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत’’ का आयोजन केन्द्रीय जेल दुर्ग में समय प्रातः 11.00 बजे से किया गया।उक्त राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत के अवसर पर श्री संतोष कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग के अलावा प्रमुख रूप से गठित दो खण्डपीठ के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, न्या.मजि.प्रथम श्रेणी, दुर्ग एवं श्री डी. एस. बद्येल, न्या.मजि.प्रथम श्रेणी, दुर्ग तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के प्रकरणों के निराकरण हेतु गठित खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारी श्री दीपक कुमार निकंुज एस.डी.एम. भिलाईनगर/छावनी एवं् श्री आशीष डहरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग, केन्द्रीय जेल दुर्ग की ओर से श्री आर. आर. राय जेल अधीक्षक, दुर्ग श्री श्यामलाल ठाकुर उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल दुर्ग व जेल के अन्य कर्मचारी/स्टाफ उपस्थित थे।इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों को प्ली-बार्गेनिंग, अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी तथा विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों के सुगमता से निराकरण के कई कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को जेल में निरूद्ध प्रत्येक बंदी के लिए सदैव विधि अनुसार सहयोग करने के लिए तत्पर एवं प्रतिबद्ध होना बताया गया।केन्द्रीय जेल दुर्ग में आयोजित उक्त राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित ऐसे बंदियों के प्रकरणों जिनमें बंदियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, (Plead Guilty) प्ली-बारगेनिंग एवं शमनीय मामलों का निराकरण किया गया। जिसके तहत् जिला न्यायालय में 02 खण्डपीठ एवं राजस्व न्यायालय की 01 खण्डपीठ का गठन किया गया। उक्त गठित खण्डपीठ में कुल 36 मामलें निराकृत हुए जिनमें 29 मामलें न्यायालयीन एवं 07 मामलें राजस्व न्यायालय के शामिल है।


.jpg)




.jpg)




.jpg)
.jpg)
.png)
.jpg)


.jpg)








