- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 31 हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी के पश्चात विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-59 संजारी बालोद से 14 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60 डौण्डी लोहारा में 04 अभ्यर्थी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-61 गुण्डरदेही में 13 अभ्यर्थी अब निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। नाम वापसी के बाद इन सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किया गया। मतदान 17 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-59 संजारी बालोद1- चोवेन्द्र कुमार साहू (आम आदमी पार्टी) - झाडू2- राकेश कुमार यादव (भारतीय जनता पार्टी) - कमल3- संगीता सिन्हा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) - हाथ4- गौकरण गंगबेर (आजाद जनता पार्टी) - गन्ना किसान5- चंद्रभान साहू (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) - छड़ी6- पुनेश्वर कुमार देवांगन (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) - आरी7- मनोज कुमार साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास - हेलीकाॅप्टर8- विनोद कुमार नागवंशी (हमर राज पार्टी) - बाल्टी9- कमलकंात साहू (निर्दलीय) - पेट्रोल पम्प10- धनंजय दिल्लीवार (निर्दलीय) - एअर कंडीस्नर11- भगवती साहू (निर्दलीय) - माचिस की डिब्बी12- मीना सत्येन्द्र साहू (निर्दलीय) - काॅच का गिलास13- रविन्द्र कुमार मौर्य (निर्दलीय) - अलमारी14- शबनम रानी गौर (निर्दलीय) - हीराविधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-60 डौण्डीलोहारा1- अनिला भेंडिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस) - हाथ2- देवलाल ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी) - कमल3- गिरवर सिंह ठाकुर (हमर राज पार्टी) - बाल्टी4- ईश्वर सिंह ठाकुर (निर्दलीय) - हाथ गाड़ीविधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-61 गुण्डरदेही1- अशोक आडिल (बहुजन समाज पार्टी) - हाथी2- कुंवर सिंह निषाद ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) - हाथ3- जसवंत सिन्हा (आम आदमी पार्टी) - झाडू4- राजेन्द्र राय (जनता कंाग्रेस छत्तीसगढ़(जे) - वर्ग में हल जोतता किसान5- विरेन्द्र साहू (भारतीय जनता पार्टी)- कमल6- तोमन लाल साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास - हेलीकाॅप्टर7- मुरलीधर साहू (हमर राज पार्टी) - बाल्टी8- यशवंत बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) - छड़ी9- इन्द्र कुमार डाहरे (निर्दलीय) - काॅच का गिलास10- कल्पना देवी (निर्दलीय) - माचिस की डिब्बी11- दादूराम साहू (निर्दलीय) - फुटबाॅल खिलाड़ी12- दौलत राम कोसरे (निर्दलीय) - एअर कंडीस्नर13- रमन कुमार साहू (निर्दलीय) - ग्रामोफोन
- बालोद । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर के निरीक्षण के संबंध में तिथि निर्धारित की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा व्यय रजिस्टर की प्रविष्टि संधारण का व्यय पे्रक्षक द्वारा तीन बार निरीक्षण किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत प्रथम निरीक्षण हेतु 06 नवम्बर, द्वितीय निरीक्षण हेतु 10 नवम्बर एवं तृतीय निरीक्षण हेतु 14 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। श्री कौशिक ने निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थियों एवं व्यय अभिकर्ताओं को व्यय रजिस्टर एवं संबंधित दस्तावेज तथा अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन 21 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन दाखिल किये जाने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित थी। 31 अक्टूबर को संवीक्षा के दौरान कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों को निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप न होने के कारण संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा निरस्त किया गया। 01 नवंबर से 02 नवंबर 2023 को अपरान्ह 3.00 बजे तक नाम वापस लिया गया। 06 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 115 अभ्यर्थियों ने नामांकन किये थे । स्कुटनी में 11 नामांकन निरस्त हुए, विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की संख्या 104 जिसमें 11 ने नामांकन वापस लिया।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम रूप से विधिमान्य कुल 93 अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह आबंटन किया गया है। प्रतीक चिन्ह आबंटन के तत्काल उपरांत प्रारूप 7(क) के अनुसार इवीएम मतपत्र, निविदत्त मतपत्र एवं डाक मतपत्र के मुद्रण हेतु शासकीय मुद्रणालय राजनांदगांव में ंउपस्थित होकर मतपत्रों का मुद्रण एवं प्रुफ रीडिंग के लिए श्री गोकुल रावटे अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट तथा श्री राघवेन्द्र सिंह वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दुर्ग को अधिकृत किया गया है।
- दुर्ग /दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 02 नवंबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में डेंगू एलिजा पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या 01 है। निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियान से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथान हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण व शहरीय की टीम द्वारा कुल 170824 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है. जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-198829 जिनमें से 82857 खाली कराये गये सभी कंटेनरों में 116822 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया। 166816 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कटेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नहीं मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रु. से लेकर 5000रू. का अर्थ वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी।जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जाँच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु. स्वा. केन्द्र व प्राथ. स्वा. के. शहरी, प्राथ. स्वा.केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
- -शिक्षक पति निलंबित, व्याख्याता पत्नी के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसाबिलासपुर /चुनाव प्रचार के कार्य में संलिप्त पाये जाने पर बिलासपुर जिले में शिक्षक दम्पति के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण के अनुमोदन उपरांत संयुक्त संचालक शिक्षा ने आरोपी शिक्षक श्री कांति साहू को निलंबित कर दिया हैं। वहीं उनकी व्याख्याता पत्नी श्रीमती अनिता साहू (व्याख्याता फरहदा) के विरूद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को की गई है। श्री कांति साहू शिक्षक एलबी के मूल पद हैं जो कि वर्तमान में शहरी संकुल स्त्रोत समन्वयक बिल्हा में पदस्थ हैं। विभिन्न माध्यमांे से जिला निर्वाचन कार्यालय एवं शिक्षा विभाग को श्री साहू के राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच सहायक संचालक से कराई। जांच में उनकी दल विशेष के पक्ष में लगाव की पुष्टि की गई। जिसके आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने श्री कांति साहू को आज निलंबित कर दिया। उन्हे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। श्री साहू ने चुनाव प्रचार करके सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
- बिलासपुर /विधानसभा निर्वाचन 2023 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण निरंतर सक्रिय हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर के न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा संचार के विभिन्न माध्यमों पर पैनी निगाह रखी जा रही है, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी मतदाता को प्रभावित करने के लिए प्रेषित न की जा सके। इसके परिणामस्वरूप बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में समाचार पत्र में प्रकाशित पेड न्यूज के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री विजय केशरवानी को नोटिस जारी किया। साथ ही इस प्रकरण में प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज मानते हुए इसे विज्ञापन की श्रेणी के अंतर्गत प्रत्याशी के निर्वाचन खर्चाें में शामिल किया गया है। पेड न्यूज पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है।अपने अधिकारों के महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए, चुनावों के सफल, सुचारू एवं प्रमाणिक संपादन हेतु कलेक्टर अवनीश शरण के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में सभी प्रक्रियाओं पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर के न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की स्थापना की गई है, जो संचार के विभिन्न माध्यमों यथा समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन एवं सोशल मीडिया पर चुनाव के दौरान किये जाने वाले प्रचार की निगरानी का कार्य कर रही है। समिति के अध्यक्ष के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी, बिलासपुर, सदस्यों में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, केंद्र निदेशक, आकाशवाणी केन्द्र, बिलासपुर, उप संचालक (आईटी), सूचना विज्ञान केंद्र बिलासपुर, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर तथा सदस्य सचिव के रूप में उप संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय, बिलासपुर शामिल है।
- -राज्य कर विभाग ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच के लिए तैनात की 24 टीमेंरायपुर, /विधानसभा निर्वाचन आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य जीएसटी विभाग में सर्तकता और कार्यवाही बढ़ा दी है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने लिए बांटे जाने वाले सामानों के परिवहन पर विभाग की पैनी नजर है। विभाग ने अधिकारियों की 24 टीमों को अन्य राज्यों की सीमाओं से सटे रास्तों पर 24 घंटे वाहनों की जांच के लिए नियुक्त किया गया है और पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। राज्य कर आयुक्त द्वारा अपने अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय करने और संयुक्त जांच करने की हिदायत भी दी गई हैं।राज्य के भीतर भी 15 टीमों के द्वारा ई-वे बिल की जांच लगातार की जा रही है। राज्य कर विभाग द्वारा 01 जुलाई 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक कुल 10.10 करोड का माल जब्त किया। जा चुका है। विभाग की नजर रेल्वे और बसों से भेजे जाने वाले सामानों पर भी हैं। रेल्वे से परिवहित माल पर भी गलती पाये जाने पर इस दौरान 40.81 लाख की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है। चुनाव में मुफ्त बांटे जाने वाले सामान की धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त ने सभी अधिकारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले गोदामों की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है।अब-तक 377 गोदामों की जांच करके स्टॉक में अंतर पाये जाने पर व्यापारियों को 21.05 लाख रुपये जमा कराये गये हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन का सहयोग निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने में किया जा रहा है और निर्वाचन कार्य में लगे एसएसटी और एफएसटी में सभी जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति गई है और उनके द्वारा जांच में प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।
- -खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही खाद्य पदार्थो की औचक जांचरायपुर / त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए छत्तीसगढ़ के समस्त जिलो में संचालित खाद्य परिसरों में निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाकर औचक जांच कराई जा रही है। उत्पादन इकाइयों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कि आम जन को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगाव एवं रायपुर जिले में संयुक्त टीम के द्वारा मसाला, दाल, होटल आदि में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संकलित किया गया। राजनांदगाव के मेसर्स राजेश कंफेक्शनरी से चॉकलेट के नमूने संकलित करते हुए जप्ती की कार्यवाही गई मेसर्स अमर शहीद एग्रो से गरम मसाले का नमूना लिया गया। रायपुर में मोवा स्थित दाल मिल मेसर्स संतोष दाल मिल से मसूर के दाल का नमूना लिया गया, साथ ही संयुक्त दल द्वारा एक प्रतिष्ठित होटल मेसर्स अशोका बिरयानी से नूडल का नमूना लेकर राज्य खाद्य एवम औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया जहाँ से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- रायपुर.। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए तीन विशेष प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के बिहार कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार को छत्तीसगढ़ के लिए विशेष सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा को राज्य के लिए विशेष पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया है। भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1987 बैच के सेवानिवृत अधिकारी श्री राजेश टूटेजा को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
- -मोबाइल एप्स के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रही है मतदान से लेकर प्रत्याशी तक की जानकारी-मतदान से लेकर मतगणना की पल-पल की जानकारी देख सकते हैं घर बैठे-प्रत्याशी हो या चुनाव संबंधी सूचना, मोबाइल एप पर है सभी जरूरी जानकारी-सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग ने निर्वाचन में मतदाताओं को बनाया और शक्तिशालीरायपुर । सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं सहभागिता बढ़ा रही हैं। प्रौद्योगिकी में निरंतर विकास का असर निर्वाचन कार्यों पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग नई तकनीकों और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग निर्वाचन को और ज्यादा सुगम, निष्पक्ष तथा समावेशी बनाने में कर रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का जागरूक और सजग रहना जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर बीते कई चुनावों में प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है। अब आयोग विभिन्न मोबाइल एप्स विकसित कर नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से सीधे जोड़ रहा है। आयोग की इस नई पहल से मतदाता ज्यादा सशक्त होने के साथ ही निर्वाचन तंत्र का सक्रिय सहभागी बन गया है। आइए कुछ ऐसे प्रमुख मोबाइल एप्स के बारे में जानते हैं जो आज के दौर में निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता को बढ़ा रही हैं।वोटर हेल्प लाइन एप (Voter Helpline App) - वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक) नम्बर डाल कर बहुत ही आसानी से अपने विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते हैं। यदि एपिक नंबर नहीं मालूम है तो मतदाता अपना विवरण जैसे कि नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र, लिंग एवं विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं। यदि मतदाता का मोबाइल नंबर मतदाता सूची में पंजीकृत है तो मतदाता अपना ई–एपिक भी डाउनलोड कर सकता है। मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड न होने की स्थिति में आवश्यक सुधार के लिए फॉर्म-8 में आवेदन कर ई-एपिक भी डाउनलोड कर सकता है। इस एप के जरिए मतदाता अपना नाम जोड़ने, विलोपन, स्थानांतरण या संशोधन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र समेत किसी भी अन्य क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे मतदाता अपने मताधिकार से पहले इस बात से अवगत हो सके कि वह किसका चुनाव करने जा रहे हैं। इसमें प्रत्याशी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र भी देखा जा सकता है। इसके जरिए मतगणना दिवस को विधानसभावार परिणाम की अधिकृत जानकारी भी देखी जा सकती है। इस एप से निर्वाचन सम्बन्धी शिकायत भी की जा सकती है। मतदाताओं की जागरूकता के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के संचालन संबंधी वीडियो भी इसमें अपलोड हैं।सी-विजिल एप - इस एप के जरिए आम नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली गड़बड़ी की तस्वीर और वीडियो को सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है। निर्वाचन के दौरान अगर किसी भी नागरिक को यह दिखता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो वह इस एप पर अपनी शिकायत भेज सकता है। शिकायतकर्ता फोन पर सी-विजिल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सीधे घटना की फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। मतदाता को रिझाने के लिए पैसे अथवा उपहार वितरण, भड़काऊ भाषण देने, बिना अनुमति बैनर-पोस्टर लगाने, मदिरा वितरण, बिना अनुमति सभाएं करने, अनाधिकृत सामग्री परिवहन, प्रचार के समय की समाप्ति के बाद सभा, मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर प्रचार जैसे मामलों की शिकायत इस एप के माध्यम से की जा सकती है।सक्षम मोबाइल एप – इस एप के जरिए दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है। आयोग ने सक्षम एप के रूप में दिव्यांगों के लिए एक वन स्टॉप साधन विकसित किया है। दिव्यांग मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप को उपयोगकर्ताओं के अनुकूल (User-friendly) बनाने के लिए डिज़ाइन, ले-आउट, इंटरफ़ेस और सुविधाओं को बेहतर रूप दिया गया है। इसमें स्क्रीन रीडर, टेक्स्ट टू स्पीच सेवा, दृश्यता संवर्द्धन, रंग समायोजन जैसी सुविधाएं भी हैं। एप को दो-तरफ़ा इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है ।सक्षम एप के जरिए पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही दिव्यांगजन के रूप में चिन्हित करने के लिए अनुरोध, सुधार, प्रमाणीकरण, व्हील चेयर, सहायता, अपने मतदान केंद्र को जानें, बूथ लोकेटर, अपने उम्मीदवारों को जानें, शिकायतें दर्ज करें जैसी कई अन्य सुविधाएं भी इस एप में उपलब्ध हैं।सुविधा कैंडिडेट एप – इस एप के माध्यम से निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी को अपना नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा मिलती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि में भौतिक सत्यापन एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। इतना ही नहीं प्रत्याशी को रैली, सभा आदि की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी इस एप में है।वोटर टर्न ऑउट एप – इस मोबाइल एप का उपयोग कर मतदान के दिन आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी पल-प्रतिपल देख सकते हैं। इस एप के जरिए राज्य के किसी भी कोने के नागरिक दोनों ही चरणों में वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं। मतदान के दिन मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में अपने केन्द्र पर मतदान की जानकारी इप एप में अद्यतन करेंगे।नो यूअर कैंडिडेट (केवायसी) एप – इस एप के माध्यम से मतदाता निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की शिक्षा, संपत्ति आपराधिक रिकार्ड आदि की जानकारी इससे प्राप्त कर सकता है। इस एप से मतदाताओं को निर्वाचन के लिए सही प्रत्याशी का चयन करने में मदद मिलती है।इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) एप – राज्य के 1600 से अधिक स्थैतिक एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही जब्ती (सीज़र) की कार्यवाहियों को इस एप पर अपलोड किया जाता है। पुलिस विभाग, आयकर विभाग, जीएसटी विभाग के अधिकारी हर जब्ती को इस एप पर अद्यतन करते हैं। इससे निर्वाचन आयोग को स्थैतिक एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी मिलती है और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
-
भिलाईनगर। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं ने निगम क्षेत्र के गली मोहल्लो तथा सार्वजनिक खुले स्थान पर मानव श्रृंखला बनाकर 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करे का नारा बुलंद किये।
राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन से जुड़े भिलाई निगम क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह कि महिलाओं ने पंक्तिबद्ध होकर जब मोहल्ले में एकत्र हुई तो लोगो के लिए कौतुहल का विषय बन गया और देखते ही देखते मोहल्ले के अन्य महिलाएं उनसे जुड़ने लगी जो एक मानव श्रृंखला का रूप लेकर सभी ने शपथ लिए कि भव मुक्त होकर बिना किसी भेदभाव के जाति वर्ग से उपर उठकर अपने मताधिकार का उपयोग करेगे। सभी ने 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अपने और अपने मोहल्ले के सभी लोगो का मतदान करवाने का प्रण लिए अर्थात अपने मोहल्ले का शत् प्रतिशत मतदान करने का नारा लगाया। महिलाओ ने एक स्वर में कहा कि सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। इसी तरह का नजारा भिलाई निगम क्षेत्र के गौतम नगर सुपेला, शास्त्रीनगर, लक्ष्मीनारायण नगर, प्रगति नगर, राजीव नगर, माॅडल टाउन, कर्मा भवन कोहका, सेक्टर 10, छावनी बस्ती, कोसानगर श्रमिक क्षेत्र, सेक्टर 06, खुर्सीपार, अम्बेडकर नगर सहित लगभग 20 से अधिक मोहल्लों में मानव श्रृंखला बनाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प दोहराया ।वोट फाॅर रन -युवा वोटरो को जागरूक करने निगम भिलाई द्वारा शुक्रवार को श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान में प्रातः 7 बजे वोट फाॅर रन का आयोजन किया गया है, जिसमें 17 नवंबर को होने वाले मतदान में हर नागरिक अपना मतदान करे अर्थात शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए क्षेत्र के लोगो को प्रोत्साहित किया जाएगा। - बिलासपुर /विधानसभा निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्याक्रम के अनुसार आज नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि आज तक 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। इनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री विकास कुमार चतुर्वेदी एवं श्री मनोज ठाकुर, कोटा विधानसभा क्षेत्र से श्री जावेद खान श्री नेतराम साहू एवं श्री रमेश यादव, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से श्री लवकुश कुमार साहू एवं श्री जेठू साहू, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री श्याम मूरत कौशिक के नाम शामिल है। नाम वापसी के बाद अब जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर एवं बेलतरा से 108 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 21, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 23, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 22, कोटा विधानसभा क्षेत्र से 15, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार शामिल है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन भी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि जिले में 17 नवम्बर को मतदान होगा एवं 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।
- दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन - 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू तिथि 09 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक आबकारी विभाग द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अपराधिक प्रकरणों में संलिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसते हुए कुल 69 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। जिसमें कुल 1170.36 बल्क लीटर देशी, विदेशी मदिरा, 22 हजार 925 किलोग्राम महुआ लाहन एवं कुल 05 वाहन जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 17 लाख 83 हजार 395 रूपये है। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब/मादक पदार्थों के संदिग्ध विक्रय वाले क्षेत्रों, पारम्परिक मार्गों, मुख्य मार्गों, होटल - ढाबों, बस स्टशनों एवं रेलवे स्टेशनों में लगातार जांच तथा गश्त की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त अवैध शराब के धारण/परिवहन एवं विक्रय की 24 घण्टे टेलीफोन एवं टोल फ्री नम्बर से शिकायत दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जा रही है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने हेतु प्रयास कर रही है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थाे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायताकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। file photo
- -अभनपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षणरायपुर /अभनपुर विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री विष्णु प्रसाद मिश्रा ने आज क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण किया। श्री मिश्रा नयापारा और ब्लॉक कॉलोनी अभनपुर के मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। उन्होंने सभी मतदान केन्द्र में पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री मिश्रा ने सेक्टर ऑफिसर्स और पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स को समन्वय के साथ काम करने को कहा। प्रेक्षक श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अच्छे से ईवीएम मशीन हैंडलिंग करना सीखने को भी कहा। उन्होंने निर्वाचन मैनुअल बुक, मॉक पोल और रूट प्लान के विषय मे अच्छी तरह से जानकारी लेने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने अवैध शराब, नकदी, अवैध सामग्री आदि की जब्ती के संबंध में भी सख्त निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने अभनपुर विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के उपयुक्त प्रबंध करने को भी कहा।
- बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु 05 नवम्बर से 07 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित किया है। श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) के अंतर्गत जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान अर्जुन्दा, डौण्डी, मंगचुवा एवं विदेशी मदिरा दुकान देवरीबंगला और संजारी को 05 नवम्बर को शाम 05 बजे से 07 नवम्बर तक पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही इस अवधि मेें मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार ने बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम के द्वारा शराब कोचियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए बुधवार 01 नवम्बर को जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के साकिन वार्ड क्रमांक 13 परसदा निवासी नरसिंह कुमार के रिहायशी मकान में रखे 42 नग देशी मसाला कुल 7.56 बल्क लीटर जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1), 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को जेल निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के तुरंत पश्चात् अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण एवं चैर्यनयन के विरूद्ध सतत् अभियान चलाकर अब तक कुल 31 आपराधिक प्रकरण कायम किया जा चुका है। जिसमें 04 दो पहिया वाहनों की जप्ती, कुल 123.66 बल्क लीटर अवैध शराब की जप्ती की गई है। जप्त वाहन एवं मदिरा का कुल बाजार मूल्य 1,70,620 रुपये हुए है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निलोफर जैन एवं आबकारी उप निरीक्षक श्री आशाराम शाक्य तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन द्वारा की गई। इसके साथ ही आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बालोद वितरण केंद्र के अंतर्गत दीपावली पूर्व लाईन सुधार एवं एनएच-30 लाईन विस्थापन कार्य किया जाना है। जिसके अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बालोद से निकलने वाली समस्त 11 के.व्ही. फीडरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार, 04 नवम्बर को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि बालोद उपकेंद्र से निकलने वाले समस्त फीडर के अंतर्गत सदर रोड, आमापारा, पाण्डेयपारा, ंिसंचाई काॅलोनी, बस स्टैण्ड, रेलवे काॅलोनी, गंजपारा, मरारपारा, नयापारा, शिकारीपारा के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- -दल्ली राजहरा परियोजना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजितबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत आज जिले के दल्लीराजरा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर व दीप प्रज्जवलन के माध्यम से मतदाताओं एवं आम नागरिकों को लोकतंत्र के महत्व की जानकारी देते हुए सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। इस दौरान नव विवाहित वधुओं का सम्मान करते हुए उन्हें 17 नवंबर को अपने मत का प्रयोग करने पे्ररित किया गया।
- दुर्ग / विधानसभा आम निर्वाचन, 2023 हेतु नियत मतदान में कारखाना अधिनियम-1948 तथा छ.ग. दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत् उन श्रमिक / कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात् 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को राज्य शासन एतद् द्वारा जिले से सबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया गया हैं।सहायक श्रम आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार कारखानों में सप्ताह के सात दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे के अवकाश की सुविधा देने कहा गया है।
- दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी (निर्दलीय सहित) अपने व्यय लेखा पंजी से संबंधित दस्तावेज की जांच जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में कराना होगा।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को अपने व्यय लेखा पंजी दस्तावेज दिनांक 6 नवम्बर, 10 नवम्बर एवं 15 नवम्बर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अपने व्यय रजिस्टर को जांच कराने के लिए व्यय निगरानी टीम के समक्ष उपस्थित होंगे।
- ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा, प्रवेश परीक्षा व इंटरव्यू के बाद होगा चयनरायपुर। नव गुरुकुल संस्था द्वारा रायपुर जिले में निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। रिक्त सीट पर अभी भी प्रवेश के अवसर हैं, प्रवेश की इच्छुक योग्य युवतियां https://admissions.navgurukul.org/partnerLanding/rg लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते है। ऐसे उम्मीदवार जो पूर्व में आयोजित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में किसी वजह से पिछड़ गए थे, वे भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा।रायपुर ज़िला प्रशासन के मार्गदर्शन में नव गुरूकुल संस्थान द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क एवं आवासीय है। पर्सनल लैपटॉप के साथ ही आधुनिक कौशल जैसे- इंग्लिश स्पीकिंग, लीडरशिप स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट संबंधी प्रशिक्षण भी इस अवधि में दिए जाएंगे। इस प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार के अवसर होंगे तथा कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य का अवसर भी प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्र. 8516032060 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
सुकमा/महासमुंद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते कि सत्ता गरीबों के हाथ में जाये। छत्तीसगढ़ के सुकमा शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन की रक्षा की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एकमात्र विधानसभा क्षेत्र कोंटा है। यह उन 20 सीटों में से एक है जहां पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। पांच बार कांग्रेस से विधायक रहे कवासी लखमा इस सीट से लगातार छठवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी हमेशा कहती है कि उन्होंने आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाया। उसका शिलान्यास हुआ तब तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया। उन्होंने कहा, वह (भाजपा के नेता) कहते हैं कि उन्होंने आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया लेकिन उन्हें कोई भी इमारत का शिलान्यास करने का मौका नहीं मिला। खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते कि सत्ता गरीबों के हाथ में जाए। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने भाजपा पर अडाणी जैसे अमीर लोगों को सरकारी संपत्ति बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हम चीजों को बचाना चाहते हैं लेकिन भाजपा उन चीजों को बेचना चाहती है। आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन अडाणी जैसे बड़े अमीरों को बेच रहे हैं। भाजपा सरकार में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब होते जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 94 लोगों के पास देश की 50 प्रतिशत संपत्ति है। कांग्रेस नेता ने कहा, हम आदिवासियों की जमीन और जंगल पर उनका अधिकार बरकरार रखना चाहते हैं। खरगे ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उस टिप्पणी के लिए आलोचना की जिसमें की उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ को पांच साल से ग्रहण लगा है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यह राज्य नहीं, बल्कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में पांच साल से ग्रहण लगा है। खरगे ने कहा कि यदि वे (भाजपा) राज्य में सत्ता में आएंगे तो सुबह से शाम तक ग्रहण रहेगा। उन्होंने 60 वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया? जैसे सवाल उठाने के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि भाजपा कांग्रेस को गाली देने के अलावा कुछ नहीं करती है। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा। 20 सीटों पर सात नवंबर को और शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य के महासमुंद शहर में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री गरीबों को अपने पास नहीं आने देते और केवल वोट मांगने के लिए उनके बारे में बात करते हैं। उन्होंने कहा, हमारे नेता राहुल गांधी जी ने देश को एकजुट करने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा निकाली..राहुल जी ने गरीबों, महिलाओं, बच्चों और श्रमिकों से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया है। हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की। मोदी साहब, आप प्रधानमंत्री के रूप में बैठे हैं क्योंकि लोकतंत्र और संविधान अभी भी जीवित है। यदि कांग्रेस नहीं होती, तो आप (मोदी) प्रधानमंत्री नहीं होते। उन्होंने कहा, हमने हवाई अड्डे बनाए, बड़े-बड़े कारखाने बनाए। खरगे ने लोगों से पिछली बार की तरह राज्य में फिर से कांग्रेस को वोट देकर सत्ता में लाने का आग्रह किया और वादा किया कि पार्टी अपने वादों को पूरा करेगी।
-
रायपुर। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उनके (भाजपा के) पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन राज्य के लोग ऐसी विचारधारा को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियां छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो गई है। उसके पास राज्य में ध्रुवीकरण के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। रमेश ने कहा, छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस की जीत पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, लोग ध्रुवीकरण की विचारधारा को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, रेलगाडिय़ों के अनियमित परिचालन का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है। सबसे ज्यादा ट्रेन के रद्द होने और रेलगाडिय़ों के परिचालन में देरी की घटनाएं छत्तीसगढ़ में होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए कोयला ढुलाई करने वाली मालगाडिय़ों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण ऐसा हो रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने अब तक छत्तीसगढ़ में लोगों को 17 चुनावी गारंटी दी है, जिनमें से एक प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद बुधवार से ही लागू की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो रही है। --
-
-शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान से गूंज उठा समूचा बिलासपुर
बिलासपुर, /लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में बिहान की दीदियां बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं। उन्होंने मतदान करने और कराने का संकल्प लिया है। बिल्हा ब्लॉक के नगोई रीपा में आयोजित कार्यक्रम में दीदियों द्वारा लगाए गए नारों शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान से समूचा बिलासपुर गूंज उठा। रीपा की दीदियों ने स्वीप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी दन दीदियों द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने मुहिम चलायी जा रही है। कार्यक्रम में, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां शामिल हुई।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से कहा कि आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत कम है इसे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और आसपास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की। - -सेक्टर अधिकारी और मतदान दलों के वाहनों की जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानीबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने आज जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की मौजूदगी में आरओ एवं नोडल आधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने जिले में अब तक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार की गई तैयारियों से प्रेक्षकों को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी सहित मतदान दलों को पोलिंग बूथ तक ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उनके लोकेशन की लगातार मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने एफएसटी एवं एसएसटी की टीमों को अब और तेजी गति एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री नायली इते, श्री कुमार प्रशांत, श्री उदयन मिश्रा, पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभीए एवं व्यय प्रेक्षक श्री अजय कुमार अरोरा, श्री आर भूपति, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, सभी आरओ सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने प्रेक्षकों को बताया कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के 118 मतदान केंद्र मुंगेली जिले में और कोटा विधानसभा क्षेत्र के 64 मतदान केंद्र जीपीएम जिले में शामिल है। उन्होंने आरओ को इन पोलिंग बूथों का जायजा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव में विभिन्न कार्याें के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। उन्होंने मतदान केंद्रों में निर्वाचन के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी। नियुक्त सभी अधिकारियों एवं मतदान दलों का एक चरण का प्रशिक्षण हो चुका है। 351 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने शांति एवं सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा की गई आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं चुनावी सर्विलेंस टीमों द्वारा अब तक लगभग 2 करोड़ रूपए की नकद एवं सामग्री जब्त की गई है। चुनाव के मद्देनजर जिले के गुंडे, बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम द्वारा अब तक 2 हजार लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। प्रेक्षकों ने अवैध नकदी एवं अन्य सामग्रियों पर कड़ी निगरानी रखने कहा। मतदान केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लेने के निर्देश दिए।









.jpg)


.png)














