- Home
- छत्तीसगढ़
-
- प्रथम प्रशिक्षण में मतदाता परिचय पत्र एवं मतदान दल ड्यूटी आर्डर लाना होगा अनिवार्य
दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, 2, 3 एवं सेक्टर अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 19 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर को बी.आई.टी. दुर्ग में सुबह 10 बजे आयोजित की गई है। मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदाता परिचय पत्र (ईपिक कार्ड) एवं मतदान दल ड्यूटी आर्डर की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। - बिलासपुर /जिले में धान की फसलों में हो रहे शीथ ब्लाइट रोग के प्रकोप को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अरूण त्रिपाठी ने इसके लक्षण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फसलों में इस रोग के प्रारंभिक अवस्था के दौरान धान के पौधों के तनों पर लिपटे पत्तों के भाग पर अनियमित आकार के मटमैले सफेद रंग के धब्बे दिखाई देते है, जिसका किनारा गहरा और बैगनी रंग का हो जाता है। अत्यधिक प्रकोप की अवस्था में सबसे ऊपर की पत्ती तक पहुंच जाता है एवं धब्बों का रंग पुआल जैसा हो जाता है। इस रोग का लक्षण कंसे निकलने की अवस्था से दाने आने की अवस्था तक दिखाई देते हैं। रोग ग्रसित पौधों की बालियों में दाने पूरी तरह नहीं भरते है। इस रोग के कारण अनाज की उपज व गुणवत्ता में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना रहती है। उन्होंने किसानों से शीथ ब्लाइट रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही हेक्जाकोनाजोल 400 मिलीलीटर प्रति एकड़ अथवा थाईफ्लूजामाइड 150 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की अपील की है। साथ ही मौसम साफ होने पर ही दवाओं का छिड़काव करें।
- महासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार मतदान के दिन और मतदान के दिन एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों का अधिप्रमाणन किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार सभी समाचार पत्रों को सूचित किया गया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 में ज़िले की चारों विधानसभा में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के एक दिन पहले यानि 16 नवम्बर और 17 नवंबर मतदान वाले दिन प्रकाशित होने वाले समाचार के अंक में ज़िला स्तर से समस्त राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व राज्य या जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी समिति से पूर्व-प्रमाणित कर ही प्रकाशित किए जा सकते है। इसकी उल्लंघन के लिए व्यक्तिगत रूप से संबंधित संपादक जिम्मेदार होंगे।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन एवं प्रभारी ज़िला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को आबकारी विभाग ज़िला महासमुंद के वृत्त बागबाहरा में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इनमें आबकारी दल द्वारा जांच के दौरान आरोपी अमीर बक्श कुरैशी ग्राम छोटे खेमड़ा, थाना-कोमाखान से 60 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 12 बल्क लीटर, 45 नग पाउच हिरण छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा मात्रा 9.00 बल्क लीटर कुल मात्रा 21 बल्क लीटर एवं दिलीप पांडे ग्राम उखरा से 53 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित मदिरा कुल मात्रा 10.600 बल्क लीटर इस प्रकार कुल मात्रा 31.600 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया गया। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम धारा (34(2) के तहत कार्यवाही की गई।प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सविता रानी मेश्राम, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बागबाहरा मुकेश कुमार वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक माधव राव, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी तथा वाहन चालक गांधी राम ठाकुर एवं समस्त आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- -एंटी क्राइम, साइबर यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त की संयुक्त कार्रवाईरायपुर। टाटा मांजा कार में ओडि़शा निवासी कथित 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 14 लाख रुपये कीमत के 91.240 किलोग्राम गांजा तस्करी करने के आरोप में मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरीखेडी नहर पुलिया के पास धर दबोचने में पुलिस अमला ने सफलता पायी है। तीनों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर कार को जप्त कर लिया गया है ।यह जानकारी मंदिर हसौद थाना के थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत महासमुंद से रायपुर की ओर कार में गांजा की खेप लेकर जाने की मुखबिर की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक क्राइम दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एंटी क्राइम तथा साइबर यूनिट एवं मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की । पुलिया के पास कार को रोका गया । कार में 3 व्यक्ति थे । तलाशी में अलग-अलग पैकेट में कुल 91.240 किलो गांजा जप्त कर ओडि़शा के अंगुल जिले के किशोरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोजापथर निवासी आरोपी 30 वर्षीय सत्यप्रिय मांंझी व 19 वर्षीय आरोपी हितेश प्रधान तथा खोदर निवासी 30 वर्षीय आरोपी प्रदोश मुंडा को गिरफ्तार किया गया । अभियान में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित , राधाकांत पांडेय , अविनाश सिंह , रवि तिवारी , विकास खत्री , खेमलाल कौशिक व अजय कुमार कौशल तथा मंदिर हसौद थाना के थाना प्रभारी रोहित मालेकर , सहायक उपनिरीक्षक छक्कन साहू , गोकुल साहू , आरक्षक दिनेश झा व निहाली राम साहू शामिल थे ।
-
भिलाईनगर । मतदाता जागरूकता अभियान के तीसरे दिवस नवरात्र के नौ संकल्प अंतर्गत निगम भिलाई क्षेत्र के सियान सदन, वृद्वा आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रो में वृद्वजनो ने सियान संकल्प के तहत 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में शत् प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अभियान के तीसरे दिवस निगम के सियान सदन, वृद्वा आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रो में वृद्वजनो ने मतदान का संकल्प लिया । सियान सदन नेहरू नगर, हुड़को, प्रियदर्शिनी परिसर,आस्था वृद्वा आश्रम सेक्टर 2 एवं 8 तथा सभी जोन क्षेत्रो में नवरात्र के नौ संकल्प में सियानो ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। -
-सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी खिलाड़ियों को बधाई
दुर्ग । करनाल, हरियाणा में आयोजित 72वा ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर 2 मेडल प्राप्त कर जिला दुर्गा सहित राज्य को गौरवान्वित किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा खिलाड़ियों से मुलाकात कर इस सफलता पर शुभकामनाए दी। पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग में ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ पुलिस को 4 मेडल , जिसमे दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने 2 मेडल पर कब्जा कर जिला सहित राज्य का नाम रोशन किया ।4 अक्टूबर 2023 को करनाल, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा अलग अलग स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था, छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों की टीम ने भी 72वे AIPDM में शामिल हुए थे, जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त हुए है, जिसमे से 2 मेडल दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीता है। पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग 69 kg के इवेंट में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग मेडल 65 kg के इवेंट में प्राप्त हुआ है, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा खिलाड़ियों से मिल कर शुभकामनाए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में ऐसे ही मेहनत कर पुलिस एवम परिवार का नाम रोशन करने की बात कही । खिलाड़ियों के साथ उनके कोच प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह भी मौजूद रहे। - -ट्रेनिंग की आधारभूत जानकारी रखना सर्वाधिक जरूरी, अतः हर जानकारी से अपडेट होवें - कलेक्टरदंतेवाड़ा । विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आगामी 07 नवंबर को सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पादित करने के लिये 16 अक्टूबर को पिंक बूथ एवं दिव्यांग बुथ के मतदान दलों का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत नंदनवार ने कहा कि मतदान प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है और इस प्रक्रिया को पूरी सजगता से सीखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि ट्रेनिंग अच्छी होगी तो मतदान केन्द्र में भी आसानी से कार्य सम्पादित कर पायेंगें। इसलिए अधिकारियों-कर्मचारी इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी पूरी क्षमता से निर्वाचन के प्रत्येक चरण की गतिविधियों की जानकारी लेवें।इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा सेक्टर ऑफिसर्स तथा मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को कंप्यूटर पावर पाइंट प्रस्तुति के जरिये, मतदान प्रक्रिया के बारीकियों, ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपेट हैंड्स ऑन सम्बन्धी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के पूर्व की तैयारी, मॉक पोल, मॉक पोल के पश्चात सीआरसी अर्थात क्लोज, रिजल्ट एवं क्लीयर की प्रक्रिया तथा मतदान प्रक्रिया सम्पादन और मतदान समाप्ति के बाद ईव्हीएम को क्लोज करना एवं सीलिंग प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों को परिपूरित करना, मतपत्र लेखा, परिनियत एवं अपरिनियत लिफाफों को भरे जाने संबंधी के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। वहीं मोबाईल एप्लीकेशन सी-टॉप्स के बारे में भी जानकारी दीगयी। इस दौरान सभी सेक्टर ऑफिसर्स और मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण स्थल में ही ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट हैंड्स आन का अभ्यास कराने के अलावा सेक्टर ऑफिसर्स तथा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही पूर्व प्रशिक्षण सत्रों में अपेक्षानुरूप अभ्यास न कर सकने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी पुनः प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
- दंतेवाड़ा । जिला दन्तेवाड़ा में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही पिछले दिनों जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग का पूरा फोकस आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने पर होता है, पर कई प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए इसका उल्लंघन कर सकते इससे निपटने के लिए चुनाव आयोग ने पिछले कुछ वर्षों से तकनीक का उपयोग किया है इस कड़ी में चुनाव आयोग का ’’सी-वीजिल’’ एप कारगर साबित हो रहा है। इस ऐप के उपयोग के जरिये आम लोग भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते है। ’’सी-वीजिल’’ एप को उपयोग के लिए प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एंड्रॉयड मोबाइल फोन इस्तेमाल किया जा रहा हैं तो प्ले स्टोर पर जाकर ’’सी-वीजिल’’ एप लिखना होगा, इसके बाद इंस्टॉल पर क्लिक किया जा सकता है और यही स्टोर पर जाकर पूरा प्रोसेस फॉलो करना होगा।100 मिनट के अन्दर की जायेगी कार्यवाहीअगर कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिये आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करता है तो निर्वाचन से संबंधित टीम के द्वारा 100 मिनट के अन्दर उस शिकायत का निराकरण किया जाएगा, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस ऐप के माध्यम से शिकायत पर की गई कार्यवाही एसडीएम के माध्यम से मिलती रहेगी।
- राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मोहला मानपुर के अंतर्गत मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैड मशीनों के प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन 18 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही है।
- राजनांदगांव । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए भेजे गए व्यय प्रेक्षकों ने मैदानी दौरा तेज कर दिया है। कंट्रोल रूम पहुंची व्यय प्रेक्षकों मुग्धा किरण और ललिता कुमारी ने वहां के कार्यों का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट जाकर कामकाज का अवलोकन किया। उन्होंने उडऩदस्ता दल व स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का भी मुआयना किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के खर्च की जानकारी के लिए वीडियो निगरानी दल को अच्छी तरह वीडियो रिकार्ड करने के निर्देश V। शराब के अवैध परिवहन व नकद राशि के साथ ही अन्य वस्तुओं के जब्ती की कार्रवाई करने कहा।विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ व राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा की मुग्धा किरण सरदेशपांडे ने डोंगरगढ़ व राजनांदगांव के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर गिरीश रामटेके व अरूण वर्मा से निर्वाचन व्यय के संबंध में जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण ने मोहंदी चेक पोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय के महत्वपूर्ण कार्य के लिए जरूरी है कि सभी टीम सजग रहते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के खर्च की जानकारी हेतु वीडियो निगरानी दल अच्छी तरह वीडियो रिकार्ड करें, ताकि वीडियो अवलोकन दल द्वारा निर्वाचन व्यय की अच्छे से समीक्षा की जा सके। वीडियो का साक्ष्य के रूप में उपयोग होता है, इसलिए सावधानीपूर्वक वीडियो बनाने की जरूरत है। उन्होंने कार्य स्थल पर संधारित पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बार्डर पर शराब के अवैध परिवहन तथा नगद राशि एवं अन्य वस्तुओं के जप्ती की कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी टीम समन्वित तरीके से कार्य करें।
- -आबकारी विभाग की टीम को सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहाधमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने 17 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर रत्नाबांधा चौक स्थित वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्टाक में उपलब्ध मदिरा का निरीक्षण किया और वाहन से मदिरा के लोडिंग-अनलोडिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने शराब के आवागमन के संबंध में जानकारी ली तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार बार्डर पर बने चेक पोस्ट पर निगरानी रखें। इस दौरान कलेक्टर ने स्टाक पंजी का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वेयर हाऊस की जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम विभोर अग्रवाल, जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरीधमतरी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवंबर को जिले में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 ख, ’मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’ में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मतदान दिवस को किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को सवेतन अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश हैं। उक्त प्रावधान अनुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा या किसी राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी, तो इस बात के होते हुए भी उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी, जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किए जाने की दशा में दी गई होती। यदि कोई नियोजक उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेंगा, तो ऐसा नियोजक जुर्माने से, जो पांच सौ रुपये तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा। यह धारा ऐसे निर्वाचक को लागू नहीं होगी जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के संबंध में, जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या सारवान हानि हो सकती है।
- धमतरी। जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 का तीसरा चरण आगामी 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के.मण्डल ने बताया कि अभियान के दौरान रविवार अवकाश दिनों को छोड़कर स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन में टीकाकरण सत्र आयोजित की जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जे.पी.दीवान ने सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 की कार्ययोजना जिला स्तर पर तैयार कर ली गई है। इस अभियान के तहत शून्य से 5 साल तक के बच्चों, गर्भवती माताओं का हेड काउंट सर्वे उपरांत लेफ्ट आउट, ड्रॉप आउट लाभार्थियों की सूची तैयार कर पूर्ण टीकाकृत किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हाई रिस्क एरिया, ईंट भट्ठा, निर्माण स्थल, शहरी स्लम, सघन जंगली क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र, जनजाति बाहुल्य को चिन्हित किया गया है। इसमें शून्य से 5 साल तक के नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया जाएगा।
-
रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी में महिलाओं ने असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जहां एक बार फिर मोर्चा सम्हाल लिया है वहीं खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली के युवाओं ने आहूत बैठक में ग्रामीणों का पूरजोर समर्थन मिलने के बाद सक्रियता दिखलाना शुरू कर दी है ।
ग्राम टेकारी में वैसे तो ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत अवैध शराब व गांजा बिक्री पर अंकुश लगा रखा है पर कतिपय असामाजिक तत्व अब भी चोरी छिपे धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं । बीते दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में सपड़ाये एक कोचिया को रास्ते में थाना अमला द्वारा दबोचने के बाद लिप्त तत्व कुछ दबाव में तो हैं पर अब भी भट्ठी से पीने के नाम पर 2-4 पौव्वा लाकर बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जाम ढलकाने की शिकायत कुछ जाय्दा ही है । पूर्व में चौकसी में सक्रिय महिलाओं के बरसात में खेती के मौसम में व्यस्तता के चलते चौकसी अस्थायी रुप से बंद करने व चौकसी के दौरान कतिपय विध्नसंतोषी तत्वों द्वारा उनके खिलाफ अनर्गल छींटाकशी करने व कुछ न बिगाड़ पाने की चुनौती की शिकायत पर ग्रामीण सभा अध्यक्ष रामनाथ वर्मा , पूर्व अध्यक्ष रामानंद पटेल , हुलास राम वर्मा , भूपेन्द्र शर्मा , सरपंच नंदकुमार यादव , नरेंद्र वर्मा आदि ने महिलाओं को एक बार फिर सक्रिय होने का आग्रह किया व उनका सक्रिय सहयोग का आश्वासन देते हुये मोर्चा पुनः खोलने के लिये राजी किया और उनका उत्साहवर्धन के लिये उनके साथ भ्रमण कर सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों से पौव्वा छीन भी फोड़ा । इसके बाद से महिलाये पुनः चौकसी में सक्रिय हो गयी हैं जिसके चलते फिलहाल सार्वजनिक स्थलों मे पीना पिलाना थम गया है। इधर ग्रामीण व्यवस्था लड़खड़ाने से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने से दिनों-दिन ग्राम के माहौल खराब होते जाने से ग्राम खौली के आक्रोशित युवाओं के एकजुट हो जाने व उसके खिलाफ अभियान चलाने ग्रामीणों से आशीर्वाद मिलने के बाद युवाओं की सक्रियता व थाना अमला द्वारा एक कोचिया को रंगे हाथ पकड़ने के बाद ऊपरी तौर पर तो अवैध शराब बिक्री थमा सा दिखता है पर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार अब भी दो असामाजिक तत्व चोरी छिपे सक्रिय रह शराब बेचने में सक्रिय हैं जिस पर थाना अमला की भी नजर है और उन्हें धर दबोचने मुखबिर लगा रखा है । इधर युवा भी लिप्त असामाजिक तत्वों को समझाईश देने के साथ साथ रोज समय बेसमय ग्राम भ्रमण कर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखे हुये हैं । -
दुर्ग/विधानसभा आम निर्वाचन -2023 हेतु प्रेक्षक, निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के लिए विश्राम भवनों, सर्किट हॉउस एवं गेस्ट हाउस आदि में कक्ष आरक्षित रखने हेतु जिला कार्यालय के सत्कार अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
-
दुर्ग/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र वाहन, रैली, जुलुस, नुक्कड सभा, आमसभा इत्यादि की अनुमति जारी करने हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के संशोधित आदेश के तहत् विधानसभा- 66 वैशालीनगर में उक्त कार्य के लिए तहसीलदार धमधा एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर विधानसभा 66 वैशालीनगर श्री राधेश्याम वर्मा मो.न. 8225989859 को सहायक नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री राधेश्याम वर्मा के माध्यम से नस्ती प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमति जारी किये जाने के लिए खनिज शाखा प्रोग्रामिंग असिस्टेंट श्री भूषण लाल साहू मो.नं. 7587339656, आदिवासी विकास सहायक ग्रेड 03 श्रीमती संध्या कोल्हे मो.न. 7225047771, आदिवासी विकास कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रीवानंद सिन्हा मो.न. 9685105423, आदिवासी विकास भृत्य श्री संजय कुमार साहू मो.नं. 9770335593, आदिवासी विकास भृत्य श्री टंकेश्वर शर्मा मो.न. 7999330799 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-
दुर्ग /विधानसभा आम निर्वाचन 2023 आदर्श आचार संहिता अवधि में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यालय की स्पष्ट अनुमति के बिना जिले से बाहर प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त पत्र जिले के सभी आर.ओ/ए.आर.ओ को आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्प्रेषित किया है। -
दुर्ग/ दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 16 सितम्बर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 03 प्रकरण मिले। वर्तमान में 04 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्क्टिो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। 03 भर्ती मरीजों में से 02 हाउसिंग बोर्ड भिलाई व 01 शांति नगर भिलाई के रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जे.पी. मेश्राम से प्राप्त जानकारी अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 140951 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या - 176275 जिनमें से 69744 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 104427 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 143691 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी।जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जॉच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा. केन्द्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा। -
कलेक्टर ने ली बैंकर्स की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले के बैंकिंग संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव अभ्यर्थियों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाए। साथ ही चुनाव के समय बैंक खाताओं से होने वाले संदेहास्पद लेन-देन, किसी खाते से अधिक संख्या में पैसे की निकासी और एक ही दिन में अलग-अलग नाम से निकासी अवांछित लेनदेन होने की स्थिति में तुरंत ही सूचना दी जाए।
डॉ भुरे ने कहा कि लेनदेन की समस्त रिकॉर्डिंग सीसीटीवी के माध्यम से अनिवार्य रूप से रखा जाए। ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन की भी निगरानी की जाए। यदि किसी बैंक खाता यूपीआई के माध्यम से लगातार कैश ट्रांजेक्शन किया जाता है या किसी बैंक खाता जिस पर काफी समय से लेन देन ना हुआ हो और उस खाते से ही लेनदेन किया जाता है तो इसकी सूचना भी दी जाए। उन्होंने बैंकर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी खाते से एक लाख से अधिक का लेन-देन किया जाता है और छोटी-छोटी राशियों के संदेहास्पद लेन-देन, एक ही जगह के एटीएम से बार-बार निकासी होने की स्थिति मे संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बैंकों के सामान्य कार्यों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कैश ट्रांजैक्शन हेतु जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई पालन सुनिश्चित किया जाए ।
बैठक में बताया गया कि चुनाव के दौरान बैंकों के माध्यम से कैश फ्लो की निगरानी हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप में सुविधा है। सभी शासकीय/अर्धशासकीय बैंक शाखाओं का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया जाना अनिवार्य है। बैंकों द्वारा कैश वाहन के परिवहन किए जाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल में डीएलबीसी लॉगिन के माध्यम से समस्त बैंक ब्रांच जिनके द्वारा कैश वहां का परिवहन किया जाना है इत्यादि प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करना पड़ेगा होगा। इसके पश्चात कैश वाहन जाने पर उसकी पूर्ण जानकारी एंट्री करें। क्यूआर कोड जनरेट कर वाहन में लगाना होगा। कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा जिसमें वाहन संबंधी जानकारी जैसे वहां की जानकारी दी एक बार जनरेट कर कोड एक बार में कैश ट्रांजैक्शन हेतु ही उपयोग किया जाएगा। क्यूआर कोड जनरेट करने पर चुनाव के दौरान चेक-पोस्ट/नाके में जांच किए जाने पर बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा जिससे असुविधा नहीं होगी। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। -
बालोद। बालोद जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान प्रकट होने वाले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के आकस्मिक लक्षण एवं गंभीर बीमारियों के प्रकट होने पर तत्काल आपातकालीन चिकित्सा उपचार से अवगत कराने के संबंध में आज प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य में लगे जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान बीमारियों के लक्षण एवं गंभीर बीमारी होने पर उससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक एवं जिले के सभी रिटर्निंंग अधिकारियों के अलावा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन कार्यालय से उपस्थित स्वास्थ्य सलाहकार श्री पवन राठौर एवं डाॅ. डिप्टी श्रीवास ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर उससे तात्कालिक निजात पाने के उपायों के संबंध में सारगर्भित जानकारियाँ दी। इस दौरान उन्होंने दिल का दौरा, लकवा एवं मिर्गी के बीमारी के लक्षण दिखाई देने एवं बीमारी प्रकट होने पर इसके रोकथाम के उपायों तथा इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियोें के संबंध में जानकारी दी। उन्होेंने इन बीमारियों से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने हेतु खान-पान, दिनचर्या एवं जरूरी उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारी इस दौरान किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान राज्य निर्वाचन कार्यालय से उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले के निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। -
किसी भी प्रकार के संदिग्ध चीज का पता चलने पर व्यय अनुवीक्षण सेल के कंट्रोल रूम के दूरभाष पर दी जा सकती है जानकारी
बालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय के अंतर्गत गठित व्यय अनुवीक्षण सेल में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष क्रमांक 61 एवं काॅल सेंटर पूरे समय क्रियाशील रहकर मुस्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को प्रभावित करने से संबंधित किसी भी प्रकार के संदिग्ध चीज का पता चलने पर तत्काल काॅल सेंटर के दूरभाष क्रमांक 07749-299101 पर तत्काल सूचित करने की अपील की गई है। - -कलेक्टर ने शहर के दो केंद्रों का लिया जायजा-मतदान दलों को कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स-मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी की हैसियत कलेक्टर के समानबिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज बिलासपुर सहित सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ शुरू हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शहर के दो प्रशिक्षण स्थलों मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद एवं लालबहादुर शास्त्री स्कूल का निरीक्षण कर दलों को जरूरी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी हर कड़ी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में बताए जा रहे हर पहलूओं और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें। निर्वाचन कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए समुचित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में उन्होंने पौन घण्टे तक प्रशिक्षणार्थियों से लिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण से संबंधित सवाल भी पूछे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के शंकाओं का समाधान भी किया। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने मस्तूरी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल ने तखतपुर में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण का जायजा लिया।कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी जिले में निर्वाचन के लिए प्रमुख होता है उसी प्रकार पीठासीन अधिकारी पोलिंग बूथ में प्रमुख होंगे। आपकी कार्यप्रणाली पर सबकी नजर होती है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से पढ़े। 5 साल में एक बार चुनाव का यह महत्वपूर्ण कार्य कराने का हमें अवसर मिलता है। इसे जिम्मेदारी और सम्मान के रूप में ले। उन्होंने चुनाव आयोग के मंशानुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि व्हीव्हीपेट, ईव्हीएम, कंट्रोल यूनिट का प्रयोग करके दिखाए। कलेक्टर ने मतदान दल में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों से उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मशीनों के क्रम सीआरसी, मॉक पोल जैसे प्रश्न पूछे।उल्लेखनीय है कि जिले में 8 हजार 200 से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान सामग्री ईव्हीएम, मतदाता सूची, सीलिंग एवं अन्य सामग्री जैसे कि मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्जी, एड्रेस टैग, अमिट स्याही, मॉक पोल आदि के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मतदान पूर्व की तैयारियां, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट को सील करना, मतदान प्रारंभ करना, डाकमत पत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, निशक्तः मतदाताओं द्वारा मंताकन, अमिट स्याही लगाना, मतदाता के हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि व्हीव्हीपेट, कंट्रोल एवं ईव्हीएम के सभी तार स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। कहीं से भी छुपा होना नहीं चाहिए। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 के कर्तव्यों के बारे में भी प्रकाश डाला गया।
- बिलासपुर,। विधानसभा निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-222877 है। कंट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारी चौबीसो घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री अरूण खलखो है। यह कंट्रोल रूम निर्वाचन की समाप्ति तक संचालित होगा।निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान व्यय अनुवीक्षण में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य संपर्क स्थापित करने, अनुवीक्षण दलों को सूचना देने, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग संबंधी जानकारियांे एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं शिकायतों को रजिस्टर करने यह कंट्रोल रूम कार्य करेगा।
- कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के उपरांत अब तक केशकाल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए सात और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए आठ अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। केशकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है, उनमें बहुजन समाज पार्टी से ग्राम नेलाझर के दिनेश कुमार मरकाम, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से ग्राम कोनगुड़ के सोनसिंह, कांग्रेस पार्टी से ग्राम पलना के संतराम, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से बनियागांव के अक्षय कुमार, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से ग्राम हाथीपखना के दिनेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी से पेंड्रावन के नीलकंठ टीकाम, आम आदमी पार्टी से केशकाल के जुगल किशोर, कोंडागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए बहुजन समाज पार्टी से पुसपाल के गिरधर नेताम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से तमरावंड के जय प्रकाश नेताम, आम आदमी पार्टी से कोंडागांव के शंकर लाल नेताम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भेलवापदर के मोहन मरकाम, राष्ट्रीय जनता पार्टी से दहीकांेगा के कंवल सिंह, शिव सेना से सण्डसा के घनश्याम मरकाम, भारतीय जनता पार्टी से कोंडागांव की लता उसेण्डी, सर्व आदि दल से करंजी के ज्ञान प्रकाश ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।



.jpg)
.jpeg)





.jpg)


.jpg)
.jpg)








.jpeg)



