- Home
- छत्तीसगढ़
- -भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति निकाले रैली-तीन दिन में देना होगा जवाब अथवा निर्वाचन व्यय पर जुड़ेगा खर्चकोरिया, / विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा किये जाने पश्चात जिले में दण्ड प्रक्रिया सहित की धारा-144 प्रभावशील है, जिसके अनुसार आमसभा, रैली, जुलूस एवं धरना आयोजित करने के पूर्व उसकी विधिवत सूचना व अनुमति कानून व्यवस्था से जुड़े सक्षम अधिकारी को लिखित मे लेना- देना आवश्यक है।आज जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कोरिया जिले के सोनहत थाना हेतु गठित उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी) द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के अंतर्गत तहसील सोनहत क्षेत्र में 15 अक्टूबर 2023 को भरतपुर-सोनहत विधानसभा के महिला प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा जनसम्पर्क का कार्यक्रम किया गया।जानकारी के मुताबिक उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी) द्वारा कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिग की क्लिप सहित प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार धारा 144 द.प्र.सं. आदर्श आचार संहिता एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो का उल्लघंन किया जाना पाया गया। प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह द्वारा इस कार्यक्रम हेतु सम्बंधित कार्यालय से कोई अनुमति प्राप्त नही की गई थी और न ही विधानसभा भरतपुर-सोनहत के रिटर्निग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर से जारी कोई अनुमति पत्र उड़नदस्ता दल को अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह तत्काल मामले को संज्ञान में लिया व सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त भी की। श्रीमती सिंह कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल किया गया था। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुसार काफिले में शामिल 10 वाहनों के बाद 200 मीटर की दूरी रखा जाना चाहिए, किन्तु कार्यक्रम के दौरान इन निर्देशो का उल्लघंन किया गया।ग्राम पहाड़पारा एवं कटगोड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान काफिले में वाहनों की अधिकता एवं उन्हें सड़क पर बेतरतीब खड़े किये जाने के कारण आम लोगों का आवागमन बाधित हुआ। ग्राम पहाड़पारा, कटगोड़ी, घुघरा, कैलाशपुर, केशगंवा, सोनहत, पोड़ी, रजौली, भैंसवार, चकडांड़, बुड़ार एवं पुसला चौक में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक स्थान पर लगभग 80 से 100 की संख्या में लोग उपस्थित थे और यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम नुक्कड़ सभा के स्वरूप में आयोजित किया गया। कैलाशपुर चौक से सोनहत तक बाईक रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 50 बाईक शामिल थे। बाईक रैली हेतु भी सक्षम अधिकारी से कोई अनुमति प्राप्त नही की गई थी।ऐसी तमाम कारणों के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैकुंठपुर-सोनहत विधानसभा के महिला प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह को धार 144 दं.प्र.सं एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर समुचित जानकारी के साथ उपलब्ध कराने का उल्लेख किया गया है।
- - राजनांदगांव के लिए सर्वाधिक 16 लोगों ने लि नामांकन फार्मराजनांदगांव ।नामाकंन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को जिले के राजनांदगांव सहित डोंगरगढ़, डोंगरगांव व खुज्जी विधानसभा सीट के लिए अब तक 37 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। वहीं पांच अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन नामांकन पत्र जमा भी किया है। सर्वाधिक 16 फार्म राजनांदगांव सीटे के लिए जारी हुए हैं। जमा होने के मामले में भी यह सबसे आगे है। पांच में से तीन फार्म राजनांदगांव से ही हैं। बुधवार को कांग्रेस की नामांकन रैली है। उस दिन भी बड़ी संख्या में फार्म जमा होने की संभावना है।बता दें कि 13 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए नौ, राजनांदगांव के लिए 16 और विधानसभा क्षेत्र 76 -डोंगरगांव के लिए आठ व खुज्जी के लिए चार लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। इसके अलावा पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा भी किया है। इसमें राजनांदगांव विधानसभा के लिए भाजपा के अभ्यर्थी डा. रमन सिंह, कांग्रेस के गिरीश देवांगन व निर्दलीय दीपा रामटेके, डोंगरगढ़ विधानसभा सीट के लिए भाजपा के अभ्यर्थी विनोद खांडेकर ने नामांकन फार्म जमा किया है। इसी तरह डोंगरगांव विधानसभा के लिए भाजपा के भरत लाल वर्मा ने नामांकन फार्म जमा किया है। उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को खुज्जी विधानसभा के लिए किसी भी व्यक्ति ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया है।इधर मोहला-मानपुर विधानसभा के लिए सोमवार को दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया । जिसमें कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी और गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से राजेंद्र कुमार उसारे शामिल है। नामांकन प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। दो दिनों में पांच अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन जमा नहीं किया है।
- -कलेक्टर ने ली बैंकर्स की बैठक, दिए आवश्यक निर्देशरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले के बैंकिंग संस्थाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव अभ्यर्थियों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाए। साथ ही चुनाव के समय बैंक खाताओं से होने वाले संदेहास्पद लेन-देन, किसी खाते से अधिक संख्या में पैसे की निकासी और एक ही दिन में अलग-अलग नाम से निकासी अवांछित लेनदेन होने की स्थिति में तुरंत ही सूचना दी जाए।डॉ भुरे ने कहा कि लेनदेन की समस्त रिकॉर्डिंग सीसीटीवी के माध्यम से अनिवार्य रूप से रखा जाए। ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन की भी निगरानी की जाए। यदि किसी बैंक खाता यूपीआई के माध्यम से लगातार कैश ट्रांजेक्शन किया जाता है या किसी बैंक खाता जिस पर काफी समय से लेन देन ना हुआ हो और उस खाते से ही लेनदेन किया जाता है तो इसकी सूचना भी दी जाए। उन्होंने बैंकर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी खाते से एक लाख से अधिक का लेन-देन किया जाता है और छोटी-छोटी राशियों के संदेहास्पद लेन-देन, एक ही जगह के एटीएम से बार-बार निकासी होने की स्थिति मे संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बैंकों के सामान्य कार्यों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कैश ट्रांजैक्शन हेतु जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई पालन सुनिश्चित किया जाए ।बैठक में बताया गया कि चुनाव के दौरान बैंकों के माध्यम से कैश फ्लो की निगरानी हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप में सुविधा है। सभी शासकीय/अर्धशासकीय बैंक शाखाओं का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया जाना अनिवार्य है। बैंकों द्वारा कैश वाहन के परिवहन किए जाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल में डीएलबीसी लॉगिन के माध्यम से समस्त बैंक ब्रांच जिनके द्वारा कैश वहां का परिवहन किया जाना है इत्यादि प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करना पड़ेगा होगा। इसके पश्चात कैश वाहन जाने पर उसकी पूर्ण जानकारी एंट्री करें। क्यूआर कोड जनरेट कर वाहन में लगाना होगा। कैश ट्रांसफर ट्रांसपोर्टेशन में उपयोग में ले जाने वाले वाहन में क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा जिसमें वाहन संबंधी जानकारी जैसे वहां की जानकारी दी एक बार जनरेट कर कोड एक बार में कैश ट्रांजैक्शन हेतु ही उपयोग किया जाएगा। क्यूआर कोड जनरेट करने पर चुनाव के दौरान चेक-पोस्ट/नाके में जांच किए जाने पर बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा जिससे असुविधा नहीं होगी। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -सार्वजनिक संपत्तियों से 3.37 लाख और निजी संपत्तियों से 1.63 लाख से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं, राज्य भर में इस तरह के कुल 5.51 लाख से अधिक प्रकरणों की पहचानरायपुर । राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 15 अक्टूबर तक पांच लाख 449 वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से तीन लाख 37 हजार 060 और निजी संपत्तियों से एक लाख 63 हजार 389 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं।राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल पांच लाख 51 हजार 699 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें तीन लाख 61 हजार 378 सार्वजनिक संपत्तियों से और एक लाख 90 हजार 321 प्रकरण निजी संपत्तियों से संबंधित हैं। अधिनियम के तहत प्रदेश भर में अब तक दो लाख 33 हजार 074 वॉल राइटिंग, एक लाख 58 हजार 810 पोस्टर, 70 हजार 405 बैनर और 90 हजार 669 अन्य प्रचार सामग्रियों की पहचान की गई है।आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 25 हजार 232, सुकमा में 5151, गरियाबंद में 7453, बेमेतरा में 14 हजार 832, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 3382, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दो, बालोद में 27 हजार 356, जशपुर में 8305, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 846, सरगुजा में 20 हजार 592, बलौदाबाजार-भाटापारा में 20 हजार 628, रायगढ़ में 24 हजार 953, सूरजपुर में 12 हजार 129 और कांकेर में 15 हजार 918 कार्यवाही की गई हैं।संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले में कुल 67 हजार 501, दंतेवाड़ा में 1420, महासमुंद में 7666, जांजगीर-चांपा में 18 हजार 204, बस्तर में 1332, कोरबा में 67 हजार 120, कोण्डागांव में 14 हजार 584, कबीरधाम में 12 हजार 170, बीजापुर में 2632, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 6065, राजनांदगांव में 6412, बलरामपुर-रामानुजगंज में 9768, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2777, कोरिया में 6184, नारायणपुर में 1008, मुंगेली में 12 हजार 737, सक्ती में 9526, धमतरी में 18 हजार 109 और रायपुर में 50 हजार 760 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही 15 अक्टूबर तक की गई है।
-

-पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी पहनी अग्र गौरव पगड़ी
-छत्तीसगढ़ी अग्रवाल अग्र युवा मंच ने नवरात्रि के अवसर पर किया रास गरबा
रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के रविवार को अग्र युवा मंच द्वारा प्रथम पुरुष महाराजाधिराज श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय से घोड़े बग्घी, गढ़वा बाजा,राउत नाचा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।रविवार सुबह अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुढिय़ारी इकाई में केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की उपस्थिति में इकाई अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व समिति गौरव पूजन व भोग प्रसादी रखा गया। उसके पश्चात कोटा से बाइक रैली की शक्ल में अग्रवाल बंधु मुख्य कार्यक्रम स्थल पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय पहुंचे।शंकर नगर इकाई ने अध्यक्ष संजय अग्रवाल व केंद्रीय उपाध्यक्ष धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में रायपुर के मरीन ड्राइव के सामने पोहा वितरण किया गया। पूजन पश्चात कार रैली की शक्ल में सभी बंधु अग्रसेन महाविद्यालय पहुंचे।
अग्रसेन जयंती पर मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई के छत्तीसगढ़ी अग्र युवा मंच के तत्वाधान में पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर महाराज अग्रसेन जी की कांस्य प्रतिमा के साथ निकली शोभा यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं ने अग्र गौरव पगड़ी पहनी हुई थी। भव्य शोभा यात्रा रायपुर नगर के गोवर्धन चौक, बनियापारा, कायस्थ पारा, टुरी हटरी, लीली चौक, दानी पारा से होकर गुजरी । इस दौरान घर -घर से महिलाओं ने महाराज अग्रसेन जी की मंगल आरती उतारी तो वहीं अग्रजनों ने पटाखे फोडक़र स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग में तेरह स्थान पर भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया था।शोभायात्रा समापन पश्चात छत्तीसगढ़ी अग्रवाल अग्र युवा मंच द्वारा नवरात्रि के पावनअवसर पर रास गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सन्नी अग्रवाल थे और अध्यक्षता दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ी अग्र युवा मंच के अध्यक्ष दाऊ आशीष अग्रवाल और दाऊ प्रतीक अग्रवाल ने किया। रास गरबा महोत्सव में बेस्ट डांसर मेल फीमेल, बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट ड्रेस अप सहित अनेक पुरस्कार भी रखे गए थे। मुंबई के डीजे ग्रुप के संगीतमय माहौल में अग्र जन रात तक मां दुर्गा की भक्ति रस में डूबे रहे।पूरे कार्यक्रम के संरक्षक दाऊ उमेश, दाऊ सी के, चुन्नू भैया,दाऊ संतोष, दाऊ अमित,दाऊ आशीष,दाऊ अनुपम, दाऊ सौरभ,दाऊ पंकज,दाऊ विवेक,दाऊ प्रवीण, दाऊ नवीन , सुषमा, तृप्ति, रश्मि,रूबी,दाऊ नीरज, शाहिद सहित बड़ी संख्या में अग्रजन उपस्थित रहे। - -कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरौद की घटनाधमतरी। पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमप्रकाश गिरी के पुत्र व बहू पर अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर डंडा व राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया,जहां उनके पुत्र चन्द्रशेखर गोस्वामी उर्फ बल्लू (55) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अर्चना गोस्वामी अस्पताल में भर्ती है।कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह छह बजे कुछ नकाबपोश मरौद पहुंचे। यहां पूर्व विधायक स्व. सोमप्रकाश गिरी के घर में घुसकर उनके पुत्र चन्द्रशेखर गोस्वामी उर्फ बल्लू (55) और उनकी पत्नी अर्चना गोस्वामी से डंडा व राड से मारपीट शुरू कर दी। नकाबपोशों ने चन्द्रशेखर की बेदम पिटाई की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद सभी हमलावर भाग निकले। गंभीर अवस्था में घायल दोनों पति-पत्नी को धमतरी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चन्द्रशेखर की मौत हो गई। अस्पताल में उनकी पत्नी का इलाज जारी है। घटना की सूचना के बाद शव का पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक चन्द्रशेखर गोस्वामी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस घटना के बाद कुरूद के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश उबल पड़ा और कुरूद थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
- -रेल यात्रा के दौरान रेलवे से संबंधित किसी भी सुझाव या मामले के निराकरण के लिए रेल यात्री ले सकते है 'रेल मदद' एप की मदद-रेल यात्रियों की समस्याओं का निराकरण एवं सुझाव की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित निष्पादन हेतु शुरू किया गया है 'रेल मदद' एपबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 01 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक रेल मदद एप पर प्राप्त रेल यात्रियों के लगभग 36000 समस्याओं/ शिकायतों का शत-प्रतिशत त्वरित समाधान निदान किया किया गया । डिजिटल पहलों के अनुरूप भारतीय रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल करते हुए रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने एवं तेज करने के लिये रेलवे के द्वारा 'रेल मदद' नाम से एक एप जारी किया है ।रेल मदद एप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों के निवारण की स्थिति के बारे में उन्हें लगातार जानकारी मुहैया कराता है । यात्री को इस एप पर रजिस्टेशन के बाद एसएमएस के जरिये शिकायत संख्या तुरंत उपलब्ध कराकर रेलवे द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी भी एसएमएस द्वारा दी जाती है । पूर्व में रेलवे के द्वारा जितनी भी हेल्पलाईन नंबर इस्तेमाल में थी उन सभी को ‘रेल मदद’ एप में समाहित की गई है । हेल्पलाईन नंबर 139 पर भी काल करने से ‘रेल मदद’द्वारा यात्रियों की समस्याओं का निराकरण किए जा रहे है ।इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषतायें इस प्रकार हैं:• रेल मदद में फोटोग्राफ भेजने की सुविधा है जिससे कि शिकायत की वास्तविक स्थिति का आंकलन जल्द हो जाता है ।• रेल मदद ऐप शिकायतों की जानकारी को दर्ज कर शिकायत संख्या जारी करता है ।• रेल मदद ऐप शिकायत की जानकारी को डिवीजन के फील्ड अधिकारियों को उपलब्ध कराता है ।• शिकायत के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी SMS के माध्यम से शिकायतकर्ता को पहुँचाता है ।• रेल मदद ऐप विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं (जैसे, सुरक्षा, बाल सहायता सेवा इत्यादि) के नंबर बताता है ।यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं /शिकायतों के निदान के लिए रेलवे द्वारा जारी किए गए इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें ।
-
कवर्धा। जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निवार्चन कार्य संपादित करने के लिए बनाई गई स्थैतिक निगरानी दल में कवर्धा-मुंगेली मार्ग पर ग्राम महका बैरियर पर बड़ी कार्यवाही की है। स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो वाहन में जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपए नगदी जब्त किया है। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि 10 लाख से अधिक रकम होने पर इन्कम टैक्स विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की जा जाएगी।पंडरिया विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एवं एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक प्रमोद कुमार है। वाहन में ड्राइवर के अलावा दो अन्य दिनेश कौशिक और राजेश गुप्ता बैठे हुए थे। प्रारंभिक जांच के वाहन चालक द्वारा कवर्धा से बिलासपुर जाने की बात कही जा रही है।उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में कवर्धा एवं पंडरिया में विधानसभा आम निर्वाचन संपादित करने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों में स्थैतिक निगरानी दल स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया जो चेकपोस्ट में 24 घंटे तैनात है।विधानसभा आम निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया व 72 कवर्धा के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है। स्थैतिक निगरानी दल 24 घंटा कार्यरत है। स्थैतिक निगरानी दल जिले के प्रवेश क्षेत्रों के चेकपोस्ट कापादाह, महका, कुकदूर, चिल्फी, दशरंगपुर, खारा और बिड़ोरा में तैनात है। - -बिलासपुर में प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तनबिलासपुर, /जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन किया गया है। बेलतरा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व में बिलासपुर के ब्रजेश हिन्दी एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से अब बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद स्कूल (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) शनिचरी बाजार एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वामी आत्मानंद मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद में आयोजित होगा। बेलतरा का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक और बिलासपुर का प्रशिक्षण 16 एवं 17 अक्टूबर तक चलेगा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को सैद्वांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगें। उन्होंने सभी मतदान दलों को संजीदगी के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकासखण्ड मुख्यालयों में भी 16 से 18 अक्टूबर तकप्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों (पीठासीन अधिकारी/मतदान अधि-1, 2, 3) का प्रथम प्रशिक्षण 19 एवं 20 अक्टूबर 2023 को बी.आई.टी. दुर्ग में आयोजित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में स्वयं का मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं मतदान दल को ड्यूटी आर्डर की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आने कहा गया है। इसके अतिरिक्त 04 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम अंकित हो उसका भाग संख्या एवं सरल क्रमांक की जानकारी वेबसाईट- voters.eci.gov.in एवं Voter Helpline App (Mobile App) से प्राप्त कर उपस्थित होना अनिवार्य है। मतदान दल को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने निर्देशित किया गया है ताकि डाक मतपत्र जारी किया जा सके।
-
रायगढ़। आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा कुरोड़ोंगी जंगल (देलारी) में नाले के किनारे छापामार कार्यवाही की गई। अवैध शराब निर्माण का बड़ा अड्डा नष्ट किया गया। कार्यवाही में 50 लीटर क्षमता वाले तीन ड्रम में 150 लीटर, 15 लीटर क्षमता वाले पांच ड्रम में 75 लीटर, पांच लीटर क्षमता वाले चार जरीकेन में 20 लीटर कुल 245 लीटर अवैध रूप से आसवित महुआ शराब और 27 ड्रामों में प्रत्येक में 100-100 किलोग्राम कुल 2700 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।
- मुंगेली । जिला पुलिस मुंगेली द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.10.2023 को थाना जरहागांव के सामने चेकिंग प्वाइंट में तखतपुर की ओर से आ रही स्वीप्ट डिजायर कार को रोककर चेकिंग कार्यवाही की गई। जिसमें वाहन चालक आरोपी हर प्रसाद साहू के कब्जे से 52 नग लेडिस शाल, 68 नग स्टाल, 111 नग लोई, एवं 53 नग शाल कुल 284 नग जप्त किया गया। , जिसके संबंध में आरोपी हर प्रसाद साहू के द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए 284 नग साल एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार कुल कीमती 410000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में जरहागांव पुलिस एवम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
भिलाई नगर । नशे के कारोबारी पर कार्यवाही करते हुए सुपेला पुलिस के द्वारा 128 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना सुपेला की संयुक्त कार्यवाही में 14 ग्राम 22 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर कीमती तकरीबन 1,40,000/- रूपये, नगदी रकम 1850/- रूपये व 01 नग होण्डा शाईन वाहन जुमला कीमती 2,21,850/- रूपये बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपी थाना सुपेला क्षेत्र में मोटर सायकल में घूम-घूम कर ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे। है।
नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल व संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम कार्यवाही हेतु लगाया गया था। एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की सुपेला के पास 02 व्यक्ति एक होण्डा शाईन मोटर सायकल में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को, नवयुवको को बिक्री कर रहा है। सूचना पर सुपेला के आस-पास घेराबंदी कर आरोपी श्याम सिंह उर्फ बाबा एवं सूरज अग्रवाल को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 128 नग पूड़िया में 14 ग्राम 22 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1,40,000/- रूपये एवं नगदी रकम 1850/- रूपये, घटना में प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती लगभग 80,000/- रूपये, जुमला कीमती तकरीबन 2,21,850 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सुपेला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि राजेश पाण्डेय, प्र.आर.प्रदीप सिंह, कपिल यादव, शिव तिवारी, आरक्षक शोभित सिन्हा, बालमुकुंद साहू, चित्रसेन साहू, जगजीत सिंह, सिद्धेश्वर राठौर केशव साहू नरेन्द्र सहारे, शौकत हयात, खुर्रम बक्स, सनत भारती व थाना सुपेला से उनि मनीष बाजपेयी, प्र.आर.अमर सिंह, आरक्षक जुनैद सिद्धिकी, विवेक सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।आरोपियों का नाम:-1. श्याम सिंह उर्फ बाबा पिता स्व.पूनाराम उम्र 29 वर्ष सा.केम्प 02 तलाब शारदापारा यादव किराना के पास छावनी।2. सूरज अग्रवाल पिता केषव अग्रवाल उम्र 23 वर्ष सा.गोडाघाट चौक थाना खैरागढ़ हाल पता केम्प 02 तलाब शारदापारा यादव किराना के पास छावनी। -
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आजीविका मिशन का आयोजन
भिलाईनगर/ विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए भिलाई निगम द्वारा शुरू किया गया नवरात्र मे नौ संकल्प के प्रथम दिवस शाक्ति स्वरूपा महिलाएं मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुई। 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवा महिला मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।
निगम क्षेत्र के नागरिकों को आगामी चुनाव में भय व लोभ से मुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने नवरात्रि के प्रथम दिन संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर महिलाओं को अधिकाधिक मतदान करने की अपील किए साथ ही अपने परिवार और रिश्तेदारों को मतदान को अपना नैतिक कर्तव्य बताते हुए मतदान करने जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
एनयूएलएम के मिशन मैनेजर अमन पटले ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान में सौ फीसदी मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय तथा आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर रविवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं ने निगम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जाकर महिलाओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने जागरूक किए । इस दौरान महिलाएं अपने मतदाता परिचय पत्र को हाथो में लेकर हर एक वोट की भूमिका और महत्व को समझाते हुए मतदान में हिस्सा लेने का संकल्प लिए । - रायपुर । ग्रामीण व्यवस्था चरमराने से असामाजिक तत्वों के हावी होने से आक्रोशित ग्राम खौली के युवाओं द्वारा शुरू किये गये मुहिम को ग्रामीणों का भरपूर आशीर्वाद मिला । आहूत बैठक में ग्रामीणों ने जहां ग्रामहित में अभियान को हरी झंडी दिखाई वहीं खरोरा थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने असामाजिक तत्वों की किसी भी हालत में न बख्शने का आश्वासन दिया और पुलिसिया दबिश में एक शराब कोचिया आरोपी 37 वर्षीय गौतम चंद्राकर को 39 पौव्वा शराब के साथ धर दबोच अदालती आदेश पर जेल भिजवाने की भी जानकारी दी ।ज्ञातव्य हो कि लगभग 4000 की आबादी वाले ग्राम खौली में ग्राम प्रमुखों के बीच आपसी खींचातानी के चलते लड़खड़ाये ग्रामीण व्यवस्था की वजह से मुट्ठी भर असमाजिक तत्व हावी हो चले हैं । ग्राम में अघोषित भट्ठी का जहां माहौल है वहीं गांजा बिक्री की भी शिकायत है । ग्राम में दिनोदिन व्याप्त हो रहे अशांति व ग्राम प्रमुखों की उदासीनता से आक्रोशित युवाओं ने इसके खिलाफ मुहिम छेड़ने का निर्णय ले बीते 4-5 दिन से घर - घर जा ग्रामवासियों से रायशुमारी कर रहे थे । सकारात्मक संदेश मिलने से उत्साहित युवाओं ने बीते शुक्रवार को ग्राम प्रमुखों सहित महिलाओं की बैठक सार्वजनिक रूप से आशीर्वाद लेने आहूत की थी । बैठक को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय जनपद सदस्य संजय शर्मा ने शराब के दुष्परिणामो को देखते हुये न चेतने पर भारी कीमत चुकाने के प्रति आगाह किया और युवाओं को संबल प्रदान करने का आग्रह किया । क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने कभी कसे हुये ग्रामीण व्यवस्था के लिये विख्यात खौली के इतिहास का स्मरण करते हुये कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं का पहल स्वागतेय है । खौलीवासियो से युवाओं के इस पहल को आशीर्वाद देने के साथ - साथ सक्रिय सहयोग देने का भी आग्रह किया । इस अवसर पर पहुंचे थाना प्रभारी श्री कुशवाहा ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों को किसी भी हालत में न बख्शने का आश्वासन देते हुये एक शराब कोचिया को धर दबोच जेल दाखिला करने की जानकारी दी व लिप्त अन्य तत्वों को भी देर सबेर न बख्शने का आश्वासन दिया । मौजूद ग्राम प्रमुखों ने युवाओं के पहल की प्रशंसा कर अपना सक्रिय व पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया । बैठक में प्रमुख रूप से झब्बू चंद्राकर , टी आर बंदे , नाथूराम चंद्राकर , शिवकुमार चंद्राकर , कृष्ण कुमार चंद्राकर , गयाराम , मुनिराम साहू , नारायण चंद्राकर , हिरेश चंद्राकर , कमल चंद्राकर , प्रवीण टंडन , राजू निर्मलकर , विनय चंद्राकर , श्रीमती दुरपति चंद्राकर , अंजनी साहू , लक्ष्मी बंजारे , निर्मला चंद्राकर , ममला चंद्राकर , श्याम बाई , नंदनी सूर्यवंशी , गुलाब चंद्राकर , चम्पा चंद्राकर , जुगाबाई , कमलेश्वरी धीवर , इंद्राणी चंद्राकर , ग़ौरी चंद्राकर , गीता सूर्यवंशी , सरस्वती चंद्राकर , संतोषी चंद्राकर , ममता माडले , केवरा बाई , अंजलि साहू , चमेली चंद्राकर , गायत्री चंद्राकर , गौरी चंद्राकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में आईआईएम रायपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों का एक समूह पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री , जुट बैग , मिठाई का वितरण किया , साथ ही लोरी सुराना का जन्मदिन भी मनाया गया। विद्यार्थियों ने सक्षम नाम से संगठन बनाया है इनकी कोऑर्डिनेटर साक्षी बर्वे के नेतृत्व में धैर्य,दीपक, आयुशी, भावना,निशा, पलक, शुभम, सिद्दार्थ, उपासना, इशिता, स्पंदना, प्रेरणा, प्रियांशी, सलोनी, संकेत, संस्कृति शामिल हुए इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम , सचिव बिमल घोषाल , पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।

- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन - 2023 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा के परिवहन/विक्रय/धारण करने वाले अपराधियों पर लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के बाद माह अक्टूबर में आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा कुल 36 प्रकरणों में कुल 117.56 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा, महुआ शराब 1230 बल्क लीटर एवं महुआ लाहन 41400 किलोग्राम तथा 01 दो पहिया वाहन और 01 चार पहिया वाहन जप्त किए गए। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि उक्त जप्त मदिरा व वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग 32 लाख 70 हजार 350 रूपये है। विभाग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में अवैध मदिरा के नियंत्रण हेतु टीम गठित किया जाकर लगातार गश्त एवं पतासाजी की जा रही है। सभी मदिरा दुकानों की कुल 455 कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रातः रात्रि गश्त हेतु अधिकारियों की विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी आसवनी एवं बॉटलिंग इकाई तथा भाण्डागार की आकस्मिक जांच की जा रही है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थाे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा जिला अधिकारियों के बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल द्वारा जिले के तीनों स्तरों हेतु जिला स्तरीय पीयर ग्रुप का निर्माण किया गया जिसकी बैठक 14 अक्टूबर को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में संपन्न हुआ। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल द्वारा बताया गया कि यह ग्रुप स्वप्रेरित उत्कृष्ट शिक्षकों का ग्रुप है। मुख्य रूप से ग्रुप के माध्यम से उन स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता का सुधार किया जाना है जिनके मासिक एवं त्रैमासिक परीक्षाओं का परिणाम 20 प्रतिशत से कम, 40 प्रतिशत से कम एवं 60 प्रतिशत से कम है। विभिन्न परीक्षाओं में निम्न स्तर प्रदर्शन वाले शालाओं के शिक्षकों का इस ग्रुप के माध्यम से उन्मुखीकरण किया जाएगा साथ ही ग्रुप के ही शिक्षक उन शालाओं में आदर्श अध्यापन कार्य करते हुए शाला के गुणवत्ता स्तर को अपग्रेड करेंगे। श्री जायसवाल ने प्रश्न बैंक की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के प्रश्न जैसे की उपयुक्तता, विश्लेषण और सोचने की क्षमता को मापने के लिए शामिल किया जा सकते हैं, जिससे छात्रों के गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा सकता है। प्रश्न बैंक के माध्यम से छात्रों के प्रदर्शन का निरीक्षण किया जा सकता है और उन्हें अनुकूल ग्रेडिंग किया जा सकता है। शिक्षक को छात्रों की तैयारी के लिए उपयोगी प्रश्नों का चयन कर उन्हें प्राधिकृत बनाने में मदद मिल सकती है। इसमें शामिल प्रश्नों के माध्यम से नैतिक मूल्यों को प्रमोट करने का अवसर प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षा संस्थान और शिक्षक छात्रों के प्रदर्शनों का निरीक्षण करके सुधार किए जाने वाले क्षेत्र की पहचान किए जाने हेतु उन्होंने सभी ग्रुप के सदस्यों को प्रश्न बैंक बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रुप के सदस्यों को मासिक टेस्ट त्रैमासिक परीक्षा तथा अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु प्रश्न पत्रों के निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इन प्रश्न पत्र के माध्यम से छात्रों के निरंतर मूल्यांकन का अवसर प्राप्त होगा जिससे उनके शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जा सकता है। जब शिक्षक ग्रुप के माध्यम से प्रश्न पत्र तैयार करते हैं तो छात्रों के प्रदर्शन को निरीक्षण कर सकते हैं। कमजोर क्षेत्र की पहचान करके उन्हें सुधार सकते हैं इससे छात्रों को विषय के प्रति पूरी तरह से तैयार करने में मदद कर सकती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को निरंतर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया जा सकता है, क्योंकि वह निरंतर नए प्रश्नों का समाधान करने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रश्न पत्र छात्रों के बीच गुणवत्ता कि प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं जो उनके शैक्षिक प्रदर्शन को सुधार सकता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा सिस्टम के पाठ्यक्रम डिजाइन और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने जैसे कई पहलुओं में सुधार किया जा सकता है। अंत में श्री जायसवाल द्वारा पाठ्य विषय वस्तु से संबंधित अच्छे वीडियो बनने पर जोर देते हुए कहा कि वीडियो बनाते समय वीडियो की क्वालिटी और ऑडियो की स्थिति का ध्यान रखें। वीडियो संपादन हेतु सॉफ्टवेयर का उपयोग करें टेक्स्ट, ग्राफिक्स को अच्छे साउंड ट्रैक का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें।प्रारंभिक स्तर में जिला स्तरीय पीयर ग्रुप मेधा के संयोजन हेतु उन्होंने विवेक शर्मा एपीसी पेडागोजी एवं सेकेंडरी स्तर पर प्रतिष्ठा शुक्ला एपीसी को अधिकृत किया। बैठक मैं विवेक शर्मा के अतिरिक्त ममता साहू, पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार साहू, उषा शर्मा, प्रज्ञा सिंह, संगीता चंद्राकर, मंजू सिंह, खिलेश वर्मा, सुशील सूर्यवंशी, अनुपम अग्रवाल, नीलू महिकवार, राजकुमार चंद्राकर, आर उमा, सरोजिनी बघेल , किशोर तिवारी, इंदु सोनकर, पारुल पांडे विभू दुबे, प्रीति पंसारी, नीलिमा श्रीवास्तव, पवन कुमार मंडावी, नंदा देशमुख, सिद्धार्थ सिंह भुआल, शारदा खेवार, नंदनी देशमुख, सुमन प्रधान, नीलम चंद्र ताम्रकार ,कैलाश सिंह, सूर्यकांत हरदेल, कैलाश नागवंशी, शिल्पी मंडल, कामता साहू, आदित्य नारायण वर्मा , पवन कुमार मांझी ,नवीन कुमार भारद्वाज एवं अनिल थारवानी सहित कुल 50 शिक्षक उपस्थित थे।
- -वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर स्टेट लेवल मीट में अपने संबोधन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा-न्यायिक अधिकारियों के विशेष कार्यों की उनके प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर की सराहना-छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर कार्यक्रम का आयोजनरायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के मूल्यांकन एवं निष्पादन हेतु छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर में स्टेट लेवल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक श्री रमेश सिन्हा थे। साथ ही विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गौतम भादुड़ी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश और हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमिटी के चेयरमैन श्री संजय के. अग्रवाल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण उपस्थित थे।मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा किए गए विशेष कार्यों के मूल्यांकन और 2023 में अब तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में प्रदर्शन की सराहना करने के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पहली बार राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि लोक अदालतों की शुरूआत ने वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणालियों के घटक के रूप में न केवल एक नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि देश की न्याय वितरण प्रणाली को एक नया आयाम प्रदान किया है। इससे पीड़ितों को उनके विवादों के संतोषजनक समाधान के लिए एक पूरक मंच मिला है। यह प्रणाली ग्राम स्वराज के गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित है और भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 ए के प्रावधान को बढ़ावा देने और पूरा करने का प्रयास करती है, जिसका उद्देश्य सभी को समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है।मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि प्राचीन काल से ही यह मान्यता रही है कि विवाद को बिना न्यायालय का दरवाजा खटखटाए आपस में ही सुलझा लिया जाए। गाँवों में, विवादों को हमेशा पंचायतों के पास भेजा जाता था, ताकि वे गाँव में उत्पन्न होने वाले विवादों पर निर्णय ले सकें। पंचायत व्यवस्था में पंच-मध्यस्थ और पंचायत शब्द उतना ही पुराना है जितना भारतीय इतिहास। पंचायत (पंच) के सदस्य तब पीड़ित पक्षों को आम सहमति और समझौते पर लाने के लिए बातचीत मध्यस्थता के सिद्धांतों का इस्तेमाल करते थे। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि एडीआर की प्रक्रिया भारत में जमीनी स्तर पर भी एक प्राचीन प्रथा के रूप में प्रचलित है। एडीआर का लाभ मुकदमेबाजी में देरी से बचने के अलावा लागत में कमी है।मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने बताया कि राज्य में तीन राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की गई हैं, जिनमें कुल 11,78,357 (ग्यारह लाख अठहत्तर हजार तीन सौ सत्तावन) प्रकरणों का निराकरण किया गया जिनमे से 10 लाख से ज्यादा केस प्री लिटिगेशन के थे। उन्होंने मामलों के निराकरण के लिए किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय के साथ लोक अदालतों ने विवादों को प्रभावी और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाकर लोगों का विश्वास हासिल किया है। प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए, लोक अदालत के प्रत्येक पीठासीन सदस्य के लिए यह अनिवार्य है कि वह न्याय, समानता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के आधार पर एक सुलह समझौता लाने में ईमानदार प्रयास करे। विधिक सेवा प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोक अदालतों का संचालन करते समय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (लोक अदालत) विनियम, 2009 में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए।श्री सिन्हा ने लोक अदालतों के पीठासीन न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की और उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। समर्पित और ईमानदार प्रयास, चाहे वे कितने भी छोटे क्यों न हों, वांछित परिणाम देते हैं। उन्होंने 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अच्छे परिणामों के लिए भी प्रेरित किया।श्री सिन्हा ने कहा कि न्यायपालिका से अनेक अपेक्षाएँ हैं, फिर भी कुछ प्रमुख क्षेत्र हमारे ध्यान के योग्य हैं। सबसे पहले कानूनी सिद्धांतों की सटीक व्याख्या और अनुप्रयोग सुनिश्चित करने के लिए न्यायाधीशों के लिए कानून के बारे में अपना ज्ञान और समझ बढ़ाना महत्वपूर्ण है। दूसरे, न्यायाधीश को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्यायिक कार्यवाही त्वरित और समयबद्ध तरीके से संचालित हो। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन, अनावश्यक स्थगन से बचना और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान अपनाने से प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और न्याय वितरण में तेजी लाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ-साथ उच्च स्तर की सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण बनाए रखना आवश्यक है।
- -कलेक्टर ने अभनपुर विधानसभा में अधिकारी-कर्मचारियों की ली बैठकरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज अभनपुर विधानसभा के अभनपुर नगर पालिका और गोबरा-नवापारा क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान कोई अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय ना छोडे निरंतर संपर्क मे रहें और अपने मोबाईल फोन हमेशा ऑन रखें। सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्ष होकर समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय बना कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक कंट्रोल स्थापित करें इसका नंबर जारी करें। इस कंट्रोल रूम में अगल-अलग शिफ्टो में कर्मचारियों की डयूटी लगाएं। कोई भी शिकायत आने पर त्वरित निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट लगाकर सघन चंेकिन अभियान चलाएं। जिन मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग होनी है, वहां पर इंटरनेट कनेक्टिविटी का परिक्षण कर लें। सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधा मुहैया करांए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभनपुर में 240 मतदान केन्द्र है, जिसमें 120 में वेबकास्टिंग होगीे। 10 संगवारी मतदान केन्द्र है। सभी मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पुलिस द्वारा निरंतर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैठक मे एडिशनल एसपी ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, एसडीएम श्री जगन्नाथ वर्मा सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- -जिला कार्यालय में चुनाव संबंधी काम-काज का लिया जायजाबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के साथ जिला कार्यालय परिसर स्थित इव्हीएम वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। विधानसभा चुनाव में उपयोग में आने वाली इव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनें यहां सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने उप जिला निर्वाचन कार्यालय, एमसीएमसी, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य चुनावी तैयारियांे का अवलोकन किया। कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष को मिल रही शिकायतों एवं इनके निराकरण की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यालय में नामांकन के लिए की जारी तैयारियां भी देखी। जिले की सभी छहों विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला कार्यालय में ही नामांकन स्वीकार किये जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग कमरों में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी कमरों का अवलोकन कर नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। बिलासपुर जिले में दूसरे चरण में 17 नवम्बर को मतदान होगा । इसके लिए 21 अक्टूबर से नामांकन लिए जाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर श्री शिव बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बालोद जिले में ईव्हीएम वीवीपेट मशीनों का पहला रेण्डमाइजेशन बुधवार 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की जाएगी। जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईव्हीएम, वीवीपेट मशीनों का पहला रेण्डमाइजेशन के कार्यवाही के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
- -छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर तथा आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दीवाल लेखन कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कीबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फदरफोड़ के विद्यार्थियों ने गाँव मंे रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “अपन वोट अपन अभिमान, 17 नवंबर को करना है मतदान, 12 नवंबर को देवारी हे 17 नवंबर को वोट डारे के सबके बारी हे, दीदी-भईया के ही गोठ 17 नवंबर को डालना हे वोट” जैसे नारा लगाकर एवं स्लोगन लिखकर मतदाता एवं आम जनता को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता अभियान मंे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही बालोद परियोजना के अंतर्गत पीपरछेड़ी एवं करहीभदर के अलावा दल्लीराजहरा परियोजना के विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों एवं देवरी सेक्टर मे आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दीवाल लेखन कर आम जनता को अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। दीवाल लेखन के अंतर्गत आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ’लोकतंत्र के बड़ाबों मान, 17 नवंबर को करबो मतदान’, ’लोकतंत्र के मान रखव, 17 नवंबर को मतदान करव’ ’सुनव सियान, सुनव किसान, 17 नवंबर को करबो’ मतदान जैसे नारा लिखकर सभी मतदाताओं को विधानसभा 2023 के दौरान शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
- भिलाईनगर। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला में शत् प्रतिशत मतदान करवाने के लिए नवरात्रि पर्व पर विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुडे लोगो को दिलाएगें नौ संकल्प।विधानसभा निर्वाचन 2023 में अभी नागरिकगण अपने मताधिकार का उपयोग करे तथा समाज के हर वर्ग की भागीदारी मतदान में सुनिश्चित हो इसकी जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है जिसके अनुसार 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि पर्व पर लोगो को दिलाएगें 9 संकल्प जिसमें शक्ति संकल्प 15 अक्टूबर रविवार, स्वच्छ संकल्प 16 अक्टूबर सोमवार, सियान संकल्प 17 अक्टूबर मंगलवार, श्रम संकल्प 18 अक्टूबर बुधवार, युवा संकल्प 19 अक्टूबर गुरूवार, स्वास्थ्य संकल्प 20 अक्टूबर शुक्रवार, वाणिज्य संकल्प 21 अक्टूबर शनिवार, सर्व धर्म संकल्प 22 अक्टूबर रविवार एवं क्रीडा संकल्प 23 अक्टूबर सोमवार को कराया जायेगा। जिला प्रशासन मतदान मे हर वर्ग को जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान प्रारंभ कर रहा है लोग अपना मतदाता परिचय पत्र को प्रदर्शित करते हुए निर्धारित तिथि को संकल्प लेगें।
- बिलासपुर / जिले के नये कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सवेरे यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिला कार्यालय में नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से पद्भार लिया। श्री शरण के कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अवनीश शरण की पदस्थापना राज्य सरकार द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर जिला बिलासपुर में की गई है। श्री शरण वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे राजधानी रायपुर में संचालक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में पदस्थ थे।




.png)


.jpg)


.png)









.jpeg)



.jpg)
.jpeg)

