- Home
- छत्तीसगढ़
- -रायपुर रेलवे स्टेशन में होगा लोकार्पण समारोह राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल-प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ेंगेरायपुर, /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को सुबह 8 बजे रेल मंत्रालय अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की लगभग 5900 से अधिक रेलवे बुनियादी ढ़ांचा परियोजना की आधारशिला रखेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम से लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से लोग जुड़ेंगे।रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल एवं भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ ओएसओपी योजना का लोकार्पण करेंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सीएए लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना के तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यकों की बड़ी बाधा दूर हुई। सीएए के लागू होने से इन तीनों देशों में उत्पीड़न का शिकार हुए हमारे भाई-बहनों को संबल मिलेगा। उन्हें नागरिकता का लाभ मिलेगा और वे सारी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे जो भारत के नागरिक को मिलती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन लोगों के साहस को नमन करता हूँ जिन्होंने धार्मिक उत्पीड़न के बावजूद अपना धर्म नहीं बदला। नागरिकता नियमों की वजह से उन्हें भारत में शरण लेने के बावजूद नागरिकता मिलने में दिक्कत आ रही थी। मोदी जी की सरकार ने उनकी पीड़ा को संवेदनशीलता से समझा और सीएए अर्थात सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट लेकर आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग 2014 से पूर्व धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर बसे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भाई-बहन धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर यहां पहुंचे हैं। मोदी जी का यह निर्णय उनके जख्मों में मरहम का काम करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से भी हिंदू शरणार्थी छत्तीसगढ़ में बसे हैं। सीएए के लागू होने से उन्हें भी लाभ होगा।
- -बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं-नारायणपुर जिले की अलग पहचान बनाने लीची और चीकू जैसे बागवानी फसलें की खेती अपनाने के लिए कृषकों को करें प्रोत्साहित-केन्द्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षारायपुर / शिक्षा एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। मंत्री श्री अग्रवाल ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर यह निर्देश दिया कि केन्द्र एवं राज्य शासन के फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन त्वरित गति से करते हुए इसे अंतिम पंक्ति के हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में सभी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति का समीक्षा लेते हुए कहा कि जिले में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं को प्राथमिकता से जल्द पूर्ण करें। मंत्री श्री अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जो स्कूल भवन और बाउंड्रीवाल विहीन है उनका सर्वे कराकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले के एक भी पात्र बहने इस योजना से वंचित न रहे। यह योजना सतत प्रक्रियाधीन रहेगी, उन्होंने कहा कि बेटी की विवाह के तुरंत बाद उसके आवेदन को प्राथमिकता से लेते हुए ऑनलाईन पंजीयन कराने का निर्देश दिए।मंत्री श्री अग्रवाल ने कृषि विभाग की समीक्षा में जिले के किसानों की धान बोनस राशि अंतरण की जानकारी लेते हुए सहकारिता विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन किसानों का बोनस राशि अब तक उनके खाते में अंतरण नही हुई हैं उनका एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया कि अप्रारंभ प्रधानमंत्री आवास को 15 दिवस के भीतर प्रारंभ कराएं, ताकि लोगांे के जीवन स्तर में सुधार हो सके।प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में 412 गांव है, जिन गांवों में नल जल योजना प्रारंभ नहीं हुई है, वहां कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उद्यनिकी विभाग द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी लेते हुए जिले को अलग पहचान बनाने के लिए लीची और चीकू जैसी बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की जानकारी लेकर बरसात के पूर्व सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग और जनपद पंचायत विभाग के कार्याे का समीक्षा कर हितग्राही मूलक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने निर्देशित किया।समीक्षा बैठक में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, पुलिस महानिरीक्षक श्री के.एल. धु्रव, जिला कलेक्टर श्री बिपिन मांझी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -राज्य शासन राज्य की अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के लिए कटिबद्ध: श्री ओपी चौधरी-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने दो आईटी कम्पनियों को संचालन हेतु सौंपा बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश-नवा रायपुर में 90 हजार वर्ग फीट बिल्ट-अप एरिया में काम करेंगी दो कंपनियां, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार-सीबीडी में आईटी इकाईयों के संचालन के लिए 2.80 लाख वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया चिन्हांकित-10,000 कुशल रोजगार अवसरों का होगा सृजनरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज दो आईटी कंपनियों मेसर्स स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद एवं मेसर्स रेडिकल माइंड्स टेक्नॉलाजिस प्राइवेट लिमिटेड को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौपा। ये कंपनियां आईटी इकाईयों की स्थापना तथा संचालन करेंगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईटी कंपनियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि नवा रायपुर को हम इनोवेशन हब के रूप में स्थापित कर रहे हैं।यहां बड़े पैमाने पर सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने की पहल राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए हम नया रायपुर में इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना भी कर रहे हैं तथा बी.पी.ओ. एवं के.पी.ओ. को आकर्षित करने के लिए आई.टी. पार्क की स्थापना का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक अधोसंरचना चाहिए। नवा रायपुर की संकल्पना के वक्त ही इसकी तैयारी कर ली गई थी और सर्विस सेक्टर की गतिविधियों के अनुरूप उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम हैदराबाद और बंगलूरू की तर्ज पर नवा रायपुर में आईटी और आईटी पर आधारित अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।इसके लिए हम इन उद्योगों को फर्निश्ड बिल्डअप स्पेस दे रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज दो कंपनियों स्क्वायर बिजनेस सर्विस हैदराबाद तथा रेडिकल माइंड्स टेक्नालाजी प्राइवेट लिमिटेड को 90 हजार वर्गफीड बिल्टअप एरिया दे रहे हैं। इससे 2200 कुशल रोजगार सृजन हो सकेगा।अभी अन्य कंपनियों से भी हमारी चर्चा चल रही है और लगभग 1 लाख 60 हजार वर्ग फीट में इकाइयों के संचालन के लिए आवेदन अपेक्षित हैं। इससे लगभग 3800 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि इन आईटी कंपनियों में काम करने वाले युवाओं के लिए उचित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल से नवा रायपुर विकास प्राधिकरण समन्वय कर रहा है। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से उच्च स्तर की तकनीकी संस्थाएं हैं उसके चलते आईटी और आईटी आधारित अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए छत्तीसगढ़ में भविष्य बहुत उज्ज्वल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवा रायपुर में काम करने के बढ़िया वातावरण से निश्चित रूप से ही यह कर्मचारियों के लिए बहुत बेहतर कार्यक्षेत्र साबित होगा और इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी।इस मौके पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित किये जाने के संकल्प से नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा सर्विस सेक्टर उद्योगों को प्रोत्साहन दिए जाने हेतु अनुकूल नीति एवं परिस्थितियों का समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की राज्य शासन राज्य की अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। सर्विस सेक्टर की सहायता से राज्य की अर्थव्यवस्था तथा प्रति व्यक्ति आय को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा की इस अनुक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार, बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर नवा रायपुर अटल नगर में आईटी हब की स्थापना करने जा रही है, जिसके प्रथम चरण में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा CBD, सेक्टर 21 में निर्मित रिटेल तथा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगभग 2,80,000 वर्ग फुट पर विभिन्न राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय आईटी कंपनियों को फर्निश्ड बिल्टअप का आबंटन किया जा रहा है। सरकार के इस प्रयास से प्रदेश के युवाओं हेतु लगभग 10,000 कुशल रोजगार का सृजन अपेक्षित है, इस संबंध में सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षा संस्थानों से आईटी कंपनियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय और वित्त मंत्री श्री चौधरी की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में सर्विस सेक्टर उद्योगों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीति एवं परिस्थितियां समग्र रूप से निर्मित की गई हैं, ताकि आईटी कंपनियां नवा रायपुर में अपनी इकाईयां लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने हेतु आईटी कंपनियों को आकर्षक दर तथा शर्तों पर फर्निशड बिल्ट-अप स्पेस आईटी-आईटीज इकाई स्थापित करने के लिए आबंटित किया जा रहा है।प्रदेश में युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय आईटी-आईटीज कंपनियों को प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों से भी जोड़ा जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा आईटी-आईटीज कंपनियों में कार्यरत युवाओं को उचित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल से समन्वय भी स्थापित किया गया है।नवा रायपुर अटल नगर, सेक्टर-21 में प्राधिकरण द्वारा बहुमंजिला रिटेल काम्प्लेक्स तथा कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। इस बहुमंजिला काम्प्लेक्स में आईटी-आईटीज कंपनियों को आबंटन हेतु लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप क्षेत्रफल चिन्हांकित किया गया है। जिसमें आईटी-आईटीज संबंधित कार्यालयों के संचालन से लगभग 10,000 कुशल रोजगार अवसरों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजन होगा।इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर । राज्य स्तरीय महापंचायत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विशिष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को 9 थीम पर सम्मानित किया। पंचायती राज मंत्रालय ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीयकरण करते हुए 9 संकल्पों के रूप में अपनाया जिससे सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो और ग्राम पंचायतों का समग्र रूप विकास हो।थीम-1 के अंतर्गत गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत नागम को किया गया सम्मानितथीम-1 अंतर्गत गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत नागम, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, जिला-सरगुजा को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नागम ने मनरेगा के अंतर्गत रोजगार, स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे अथक प्रयासों से सभी के लिए आजीविका तथा स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित किये और गरीबी मिटाने में अग्रसर रही।थीम-2 के अंतर्गत स्वस्थ ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत सांकरा को किया गया सम्मानितथीम-2 के अंतर्गत स्वस्थ ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत सांकरा जनपद पंचायत नगरी, जिला-धमतरी द्वारा गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करते हुए सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित किया।थीम-3 के अंतर्गत बाल हितैषी ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत निलजा को किया गया सम्मानितग्राम पंचायत निलजा, जनपद पंचायत-धरसींवा, जिला-रायपुर को अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में बच्चों से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को स्पष्टता के साथ समझने और जिनका निवारण करते हुए एक बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने में अग्रसर रही है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-03 बाल हितैषी ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।थीम-4 के अंतर्गत जल की प्रचुरता ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत बाघनदी को किया गया सम्मानितग्राम पंचायत बाघनदी, जनपद पंचायत डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव द्वारा जल आपूर्ति और संरक्षण में विशिष्ट कार्य करते हुए अपने पंचायत को जल युक्त ग्राम पंचायत बनाया है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-04 जल की प्रचुरता ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।थीम-5 के अंतर्गत स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत जोंकबाला को किया गया सम्मानितकचरा, और गन्दगी न हो, गलियों में साफ सफाई रहे, जहां हमारे बच्चे खुशहाली से खेले - कूदे, ऐसा ही एक ग्राम पंचायत है जोंकबाला, जनपद पंचायत-कुनकुरी, जिला - जशपुर, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं हरित गाँव बनाया है। अतः ग्राम पंचायत को थीम -05 स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।थीम-6 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत अजवाल को किया गया सम्मानितग्राम पंचायत अजवाल, जनपद पंचायत- जगदलपुर, जिला-बस्तर, ने बुनियादी ढांचा को शहर जैसा विकसित करने का प्रयास किया है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-06 आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।थीम-7 के अंतर्गत सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत पिकरीपारा को किया गया सम्मानितबेरोजगार, सामाजिक बहिष्कार, बीमारी, विकलांगता और वृद्धावस्था जैसे आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं को प्रबंधित करते हुए लोगों का क्षमतावर्धन कर गरीबी और असामनता से बाहर आने हेतु सहयोग प्रदान करता है। ग्राम पंचायत पिकरीपारा, जनपद पंचायत- गुरुर, जिला बालोद, समाज के सभी वर्गों को साथ लेते हुए आगे बढ़ रही है। अतः ग्राम पंचायत को थीम-07 सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।थीम-8 के अंतर्गत सुशासन ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत खडगवांकला को किया गया सम्मानितसुशासन में ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करना एवं पारदर्शिता, जवाबदेही, सहानुभूतिपूर्ण उत्तरदायित्व एवं नागरिकों का अधिकतम सहयोग, भागीदारी सम्मिलित है।ग्राम पंचायत खडगवांकला, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के दृष्टिकोण को चरितार्थ करते हुए अपने ग्राम पंचायतों को समस्त उत्तरदायित्व के निर्वहन में सक्षम बनाने हेतु सुशासन का उदहारण प्रस्तुत किया है, अतः ग्राम पंचायत को थीम-08 सुशासन ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया जाता है।थीम-9 के अंतर्गत महिला हितैषी ग्राम पंचायत हेतु ग्राम पंचायत कुथरेल को किया गया सम्मानितलैंगिक समानता बढ़ाने के लिए सूत्रधार बनना भी ग्रामीण अंचल में पंचायतों को जिम्मेदारी है ताकि महिलाएं व बालिकाएं विकास की प्रक्रिया से वंचित न रह जाएं। सभी रूपों में महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध प्रचलित लैंगिक भेदभाव, ग्राम पंचायत क्षेत्र में खत्म हो। इसके साथ ही राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक जीवन में महिलाओं व बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पंचायतों की है। ग्राम पंचायत कुथरेल, जनपद पंचायत-दुर्ग, जिला- दुर्ग ने महिलाओं के हित में अग्रणी काम करते हुए नारी शक्ति को सशक्त बनाया है अतः ग्राम पंचायत को थीम-09 महिला हितैषी ग्राम पंचायत हेतु सम्मानित किया गया।
- आमजन सरकार की योजनाओ से हुए वाकिफ़ लोगो ने सराहारायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज पंचायत प्रतिनिधियो के राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, रामलला का सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के फरवरी अंक का वितरण किया जा रहा है।प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं जिसमे जिला ,जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो का जनसमूह उमड़ पड़ा । बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तको का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि विष्णु देव सरकार ने अल्प समय मे ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये है। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के 13 लाख किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि 3716 करोड़ रु किसानों के खाते में अंतरित की है। महतारी वन्दन योजना प्रति हजार एक हजार के मान से साल में 12 हजार रु,रामलला दर्शन योजना हर साल हजारो प्रदेश वासी अयोध्या की निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाएंगे 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान का उपार्जन तेंदूपत्ता संग्रहण के बढ़े दाम अब 4 हजार के स्थान पर 5500 रु प्रति मानक बोरा छ ग पी एस सी भर्ती परीक्षा 2021 में अनियमितता की शिकायतो की सी बी आई जांच का फैसला शामिल है
-
रायपुर/ केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल आज राज्य स्तरीय महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुँचे हैं।
-
आमजन, सरकार की योजनाओ से हुए वाकिफ़ लोगो ने सराहा
रायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज पंचायत प्रतिनिधियो के राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, रामलला का सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के फरवरी अंक का वितरण किया जा रहा है।
प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं जिसमे जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो का जनसमूह उमड़ पड़ा । बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तको का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि विष्णु देव सरकार ने अल्प समय मे ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये है। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के 13 लाख किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि 3716 करोड़ रु किसानों के खाते में अंतरित की है। महतारी वन्दन योजना प्रति हजार एक हजार के मान से साल में 12 हजार रु,रामलला दर्शन योजना हर साल हजारो प्रदेश वासी अयोध्या की निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाएंगे 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान का उपार्जन तेंदूपत्ता संग्रहण के बढ़े दाम अब 4 हजार के स्थान पर 5500 रु प्रति मानक बोरा छ ग पी एस सी भर्ती परीक्षा 2021 में अनियमितता की शिकायतो की सी बी आई जांच का फैसला शामिल है। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा की है। श्री ओपी चौधरी ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मंडल के पूर्व निर्मित, प्रगतिरत एवं आगामी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रगतिरत परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने तथा रहवासियों को उच्च स्तर की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
-
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने जन्मदिन पर आयोजित न्योता भोज में अपने हाथों से बनी खीर बच्चों को परोसी
सीएम मैडम के जन्मदिन पर बच्चों ने भी खूब मस्ती, मैडम के गालों में लगाया केक
बच्चों ने डांस भी किया, गाना गाकर दी जन्मदिन की बधाई
रायपुर/ अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित न्योता भोज में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने अपने हाथों से बनी खीर और केक बच्चों को खिलाई और उन्हें ढेर सारा स्नेह दिया। न्योता भोज का आयोजन सरदार प्रीतम सिंह सैनी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला श्यामनगर में और शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह में किया गया। उन्होंने अपने परिवार जनों और बच्चों के साथ न्योता भोज भी किया।
इस मौके पर श्रीमती साय ने बच्चों से पूछा कि खीर कैसी बनी है। बच्चों ने बताया कि खीर बहुत अच्छी बनी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपने जन्मदिन पर हम लोग हमेशा खीर बनाते हैं। मेरे बच्चों को भी खीर बहुत प्रिय है। आप सब बहुत प्यारे बच्चे हैं इसलिए आपके लिए भी अपने जन्मदिन पर आज खीर बनाकर लाई हूं।
श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों से पढ़ाई लिखाई और बच्चों की छोटी-छोटी शरारतों के बारे में ढेर सारी बातें की। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा की।
श्रीमती कौशल्या साय ने चर्चा में बताया कि उन्हें साय जी ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान संचालित कर रहे हैं। यह बहुत सुंदर अभियान है। इसके तहत प्रधानमंत्री जी ने सबसे आग्रह किया है कि अपना जन्मदिन और जीवन के खास अवसरों को स्कूली बच्चों के साथ मनाएं। वे बच्चों को भोजन कराएं और स्वयं बच्चों के साथ भोजन करें।
जब साय जी यह बता रहे थे, उसी समय मैंने निश्चय किया था कि मैं अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाऊंगी। जिस तरह से मैं हर साल अपने बच्चों के जन्मदिन पर खीर बनती हूं। उसी तरह से इस बार भी मैं अपने हाथों से खीर तैयार करूंगी और स्कूली बच्चों को खिलाऊंगी। आज बच्चों ने बहुत रुचि से खीर खाई। यह मेरा सौभाग्य है कि उन्हें मेरे हाथों की बनाई हुई खीर पसंद आई है। आज मेरा जन्मदिन सफल हुआ।
उन्होंने कहा कि न्योता भोज बहुत सुंदर आयोजन है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे छोटे छोटे प्यारे से बच्चों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है। बच्चे बहुत रुचि से पकवान खाते हैं। उन्हें बहुत रुचि से खाना खाते देखकर बहुत अच्छा लगता है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के पश्चात छत्तीसगढ़ में लगातार जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक न्योता भोज कर रहे हैं। आज श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदिन है और उन्होंने भी इसे न्योता भोज के रूप में मनाया।
शुभ मौके पर खीर खिलाने की परंपरा वेदों से जुड़ी
भारतीय और छत्तीसगढ़ की परंपरा में जन्मदिन के अवसर पर खीर बनाई जाती है। लोग जन्मदिन में खीर खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं। यह हमारी सनातन परंपरा है। जब भी कोई शुभ मौका होता है तो मुंह मीठा कराया जाता है। वैदिक काल से ही इस परंपरा की शुरुआत हुई। वेदों में खीर को क्षीरपाकमोदनम भी कहा गया है। खीर का इतना महत्व है कि अनुश्रुति है कि माता गंगा धरती पर सप्तऋषियों के आशीर्वाद युक्त मंगल खीर लेकर उतरी हैं। -
युवाओं के साथ परिचर्चा कर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दी शुभकामनाएं
750 सीटर सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे खुली रहेगी, अभी 550 विद्यार्थियों ने ली सदस्यता
11 मार्च से रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधानसभा के विधायक श्री अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढ़ेबर तथा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे भी मौजूद रहे।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर के मध्य में शैक्षणिक केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित की गई है। इस 750 सीटर लाइब्रेरी का आठ करोड़ रूपए की लागत से निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही अधिकृत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी और वर्तमान में 10 हज़ार किताब उपलब्ध है। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट के साथ निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। डॉ सिंह ने बताया कि तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है। इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। कल 11 मार्च से सदस्य रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे।
रूफटॉप पर भी मिलेगा पढ़ाई का अवसर
तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटॉप पर भी बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई करने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी की छत पर सदस्यों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि लाईब्रेरी में आने वाले दिनों में सदस्यों की मांग के आधार पर विभिन्न विषयों की किताबों की खरीदी भी की जाएगी। -
जिले की 4.26 लाख महिलाओं को मिला फायदा
खाते में पहली किश्त की राशि 42 करोड़ जमा, महिलाओं के खिले चेहरे
महिलाओं को सशक्त बनाने में कारगार साबित होगी योजना : विधायक श्री अग्रवाल
बिलासपुर/बिलासपुर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वीसी के जरिए प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि का अंतरण किया। इनमें जिले की 4 लाख 26 हजार 587 महिलाएं भी शामिल हैं। बटन दबाते ही महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए की राशि जमा हो गई। राशि जमा होने का मैसेज मिलते ही महिलाएं खुशी से झूम उठी। जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। महिलाओं से खचाखच भरे स्टेडियम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, उड़ीसा की सांसद श्रीमती अपराजिता सारंगी, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान, श्री अशोक कुमार विधानी, पार्षद श्री संतोष कुमार दुबे, श्रीमती अहिल्या वर्मा, श्रीमती कमला पटेल, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। स्टेडियम में महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, ऊपर-नीचे सहित गलियारों में भी बैठकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुना।
कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रणाम। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया। आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूँ लाखों लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। अलग-अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है। आप सभी के खातों में हर महीने बिना किसी परेशानी के ये पैसा आता रहेगा। ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की सरकार पर, ये मैं गारंटी दे रहा हूँ। जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं बहनों का कल्याण है। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार इसी तरह से आपकी हर गारंटी पूरी करेगी। साईंस कॉलेज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अपनी एक ओर गारंटी पूरी की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है।
मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल में जिन योजनाओं का लाभ मिल रहा है वो इतिहास में कभी नहीं मिला। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को महतारी कहा जाता है। महिलाओं को सम्मान देने और सशक्त करने यह योजना लागू की गई है। प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में स्वच्छ भारत, उज्जवला योजना, लखपति दीदी योजना, राशन कार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाने जैसी योजनायें शुरू की। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सबल, सशक्त नहीं हो जाती तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि मोदी नाम ही गारंटी है। आज समस्त महिलाओं को वंदन करने का दिन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना, आवास योजना सहित कई योजनाएं महिलाओं के हित में शुरू की हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। महिलाओं को सशक्त और सबल बनाने में महतारी वंदन योजना मील का पत्थर साबित होगी। उड़ीसा से आयी लोकसभा सांसद श्रीमती अपराजिता सारंगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की 8 परियोजनाओं में कुल मिलाकर 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को योजना के तहत प्रथम किश्त की राशि आज जारी की गई। निर्धारित तिथि तक कुल 4 लाख 27 हज़ार 227 महिलाओं ने आवेदन दिया था, परीक्षण में 640 महिलाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त हुए। परियोजना वार लाभान्वित हितग्राहियों के अनुसार बिलासपुर से 55 हजार 988, बिल्हा से 61 हजार 644, सरकंडा से 66 हजार 171, तखतपुर से 37 हजार 543, सकरी से 47 हजार 594, मस्तुरी से 67 हजार 521 तथा कोटा से 63 हजार 995 महिलाएं शामिल हैं। जिला स्तरीय समारोह के साथ जनपद स्तरीय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इन स्थलों पर भी महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। इनमें कोटा के डीकेपी स्कूल परिसर, बिल्हा के मण्डी परिसर, तखतपुर के मण्डी प्रांगण, मस्तुरी के भदौरा ग्राम में लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम और गानों का भी आनंद उठाया। विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। -
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात
रायपुर। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्राम्बे ,मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर राज्य में नाभकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने तथा परमाणु ऊर्जा की उपयोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए इसकी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्राम्बे, मुंबई की श्रीमती अर्चना शर्मा डायरेक्टर, बीम टेक्नोलॉजी और श्रीमति ज्योति दीवान,साइंटिफिक ऑफिसर बी ए आर सी ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य में परमाणु ऊर्जा की कृषि, बिजली और अन्य उपयोग की संभावनाओं के बारे में बताया l
वैज्ञानिकों ने बताया कि नाभकीय ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करना, जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को पाने के लिए आज के समय की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में परमाणु ऊर्जा विभाग की कोई भी इकाई नहीं है। छत्तीसगढ़ में संयंत्र लगाने पर इसका राज्य को अच्छा लाभ मिलेगा और रोजगार की संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे l उच्च तकनीक पर आधारित नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के स्थापित होने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों का भी उत्थान होगा ।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनोपज सहित खनिज संसाधनों से भरपूर है। इसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।उन्होंने वैज्ञानिकों से चर्चा के दौरान राज्य में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रस्ताव पर अपनी रुचि दिखाई और इस दिशा में सरकार की ओर से समुचित रूप से प्रयास करने का आश्वासन दिया l इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विभागाध्यक्ष अनुवांशिकी एवम पौध प्रजनन विभाग के डॉक्टर दीपक शर्मा भी मौजूद थे। -
मुख्यमंत्री श्री साय ने बाल विवाह रोकने महिलाओं को दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री ने बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किये। अभियान का संचालन प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के ब्रोशर का अनावरण किया और महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने, बाल विवाह नहीं करवाने, समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदा विरोध करने और बाल विवाह रोकने के लिए आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 12.1 प्रतिशत बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में हो जाता है। इसमें सूरजपुर जिले में सर्वाधिक 34.28 प्रतिशत, बलरामपुर में 24.60 प्रतिशत, कोरिया जिले में 22.89 प्रतिशत और जशपुर जिले में 21.90 प्रतिशत बाल विवाह होता है। बाल विवाह के इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जन भागीदारी को मूल मंत्र मानते हुए समुदाय में बाल विवाह के विरुद्ध एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पंचायत राज संस्थानों व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, युवा संगठनों, शासकीय विभागों, गौर शासकीय संस्थाओं और आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समाज की सहभागिता से आगामी तीन वर्षों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक जागरूकता एवं गतिशीलता, किशोर सशक्तिकरण, मीडिया संवेदीकरण के साथ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के विषय में जनजागरूकता लाई जाएगी। -
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री हितेंद्र तिवारी ,किशोर ताम्रकार (उपाध्यक्ष) ,ऋतु बुंदेला ( उपाध्यक्ष ), श्रीकांत मिश्रा, अपूर्व सेन, गायत्री साहू, परसराम कश्यप, भंजन जांगड़े, सागर पांडे, अंकित फूलझेले, अजय कुमार बलानी, शिव शंकर महिलांग, राजीव दिवेदी, नवरत्न यादव, सावित्री नायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। -
13 राज्यों के 130 हस्तशिल्पियों ने लगाए है स्टाल
मुख्यमंत्री ने पांच सिद्धहस्त शिल्पियों को प्रदान किया राज्य स्तरीय पुरस्कार
छत्तीसगढ़ हाट परिसर प्रदर्शनी का 19 मार्च तक
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आज जगार-2024 ’हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित किए जा रहे है इस प्रदर्शनी में देश भर के 13 राज्यों के 130 हुनरमंद हस्तशिल्पियों ने स्टॉल लगाए है। 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न कलात्मक वस्तुओं, हथकरघा वस्त्र सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की स्टॉल लगाए गए है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर शिल्पियों को प्रोत्साहित भी किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जगार-2024 के शुभारंभ समारोह में राज्य के पांच सिद्धहस्त शिल्पियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2021-22 से सम्मानित किया। इनमें बेलमेटल शिल्पी श्री सुंदरलाल झारा ग्राम एकताल पोस्ट नेतनगर, विकासखण्ड पुसौर जिला रायगढ़, श्री समीप विश्वकर्मा लौह शिल्पी ग्राम किड़ईछेपड़ा (ड़ोगरीगुड़ा) पोस्ट पलारी जिला कोण्डागांव-बस्तर, श्री मन्धर कश्यप काष्ठ शिल्पी ग्राम भोण्ड (पाण्डूपारा) पोस्ट लामकेर जिला बस्तर, श्रीमती बृहस्पति जायसवाल गोदना शिल्पी ग्राम मुनगाडीह पोस्ट पाली जिला कोरबा और श्रीमती बाबी सोनवानी भित्तीचित्र शिल्पी ग्राम सिरकोतंगा पोस्ट लहपटरा विकासखण्ड लखनपुर जिला सरगुजा को साल, श्रीफल, प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह और 25-25 हजार रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सिद्धहस्त शिल्पियों को प्रदान किए गए राज्य स्तरीय पुरस्कार की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगार-2024 शुभारंभ समारोह में शामिल होने वाले सभी शिल्पकारों और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जगार मेले का शिल्पकारों को इंतजार रहता है। शिल्पियों के उत्पादों को यहां बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वें रायगढ़ के ग्राम एकताल कई बार गए है, इस ग्राम के शिल्पकारों की जीविका का साधन बेलमेटल शिल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेलमेटल, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, भित्ति चित्र के हुनरमंद शिल्पकार हैं और यही इनकी आजीविका का साधन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हस्तशिल्पों का विकास हो और इनके उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध हो इसके लिए हमारी सरकार प्रयास करेगी। शिल्पकारों के उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में स्थान चिन्हित कर बाजार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी में शिल्पकारों को अपने उत्पादों को दिखाने का और बिक्री करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री आमजनों से आग्रह किया है कि मेलें में आकर शिल्पकारों की कला को देखे और इनके उत्पादों की खरीदी भी करें।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि प्राचीन समय से ही छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति गौरवशाली और समृद्धशाली रही है। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति विश्व स्तर पर पहुंचे इसके लिए हमारी सरकार काम करेगी। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे वर्ष 2002 से जगार मेले में आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में हस्तशिल्प वहां के शिल्पकारों की आजीविका का साधन है। इन शिल्पकारों के उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य और राज्य के बाहर के शो-रूम और एंजेसियों से यह तय किया जाए कि उत्पाद के साथ शिल्पी का नाम और कोड नंबर का भी उल्लेख हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में वनवासियों की आजीविका का साधन बांस शिल्प भी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का बेलमेटल शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प की पहचान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है इसे हमें और आगे बढ़ाना है।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार भी उपस्थित थे।
प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी-
यह प्रदर्शनी 19 मार्च तक छत्तीसगढ़ हाट परिसर पंडरी, रायपुर में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प बेलमेटल शिल्प (ढोकरा), लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, कालीन शिल्प, शिशल शिल्प, गोदना शिल्प, तुमा शिल्प, टेराकोटा शिल्प, छींद-कांसा शिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों में कोसा साड़ियां, दुपट्टा, सलवार सूट, ड्रेस मटेरियल एवं कॉटन बेडशीट, चादरें, ड्रेस मटेरियल, सर्टिंग एवं विभिन्न प्रकार की खादी रेडीमेड वस्त्रों आदि प्रमुख है, इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से उत्तरप्रदेश लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी साड़ी, ड्रेस मटेरियल, मध्यप्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी साड़ियां एवं बाघ प्रिंट की ड्रेस मटेरियल एवं टीकमगढ़ की पीतल की मूर्तियाँ, पश्चिम बंगाल का जूटवर्क, कांथा वर्क तथा बंगाली साड़ियां सहित, पंजाब की फुलकारी एवं पंजाबी जूतियां, राजस्थान की चर्मशिल्प की मोजरी एवं एम्ब्राईडरी के सलवार सूट, दिल्ली की ज्वेलरी, हरियाणा पानीपत के बेडशीट, महाराष्ट्र के कोल्हापुरी चप्पल, बिहार के भागलपुरी ड्रेस मटेरियल, जम्मू कश्मीर के शॉल एवं साड़ियाँ इस प्रकार कुल 13 राज्यों के विभिन्न शिल्पकलाओं एवं हाथकरघा सामग्री का विशाल संग्रह उपलब्ध रहेगा,जिसमें स्वयं शिल्पकार अपनी उन्नत शिल्पकला के हुनर का प्रदर्शन-सह-विक्रय करेंगे। -
कलाकारों को बेहतर अवसर मिलेगा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बच्चों और युवाओं को मिलेगा कला की 12 विधाओं का प्रशिक्षण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कला केन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केन्द्र में बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवन को एक सुन्दर कला केन्द्र भवन के रूप में विकसित किया गया है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन रायपुर के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने की। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद विधायक श्री अनुज शर्मा ने इस मौके पर गीत कुछ की लाईनें भी गाकर रिकॉर्ड कराईं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कला की विभिन्न विधाओं के लिए निर्मित कक्ष का अवलोकन किया और कलाकारों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनके साथ गु्रप फोटो भी खिचाया। क्ले-आर्ट के बाल कलाकार मास्टर आदित्य वर्मा से भी मुलाकात की। आदित्य के द्वारा क्ले से तैयार की गई बैगन की कलाकृति की सराहना की और इस आर्ट के बारे में जानकारी ली।
राजधानी रायपुर के इंटरनेशनल लायब्रेरी के पीछे बनाए गए इस कला केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है, जहां ड्राइंग, मूर्तिकला, गायन, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, तबला, हारमोनियम, ड्रम, की-बोर्ड इत्यादि वाद्य यंत्र का तथा अन्य कलाओं का प्रशिक्षण मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि कला केंद्र में परिसर में खुला मंच भी तैयार किया गया है जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुति की सुविधा भी रहेगी। लोकार्पण अवसर पर खुले मंच से विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। -
परीक्षार्थियों के लिए रायपुर शहर मे एक और लाईब्ररी बनेगी
पीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री का प्रतियोगियों ने जताया आभार
रायपुर। शहर के बैजनाथ पारा में नव निर्मित तक्षशिला लाईब्रेरी और डिजिटल रीडिंग जोन का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश-प्रदेश के युवाओं का भविष्य संवारना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। पढ़-लिखकर ही युवा डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और अधिकारी बन सकते हैं। पढ-लिख कर ही देश की सेवा कर सकते हैं और देश के विकास में भागीदार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति युवाओं के उत्साह और तैयारियों की लगन को देखते हुए रायपुर शहर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और सुसज्जित लाईब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की।
परीक्षार्थियों के लिए रायपुर शहर मे एक और लाईब्ररी बनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित भारत के रूप में संवारने का संकल्प लिया है और हमें छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर इस अभियान में भागीदारी करनी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने, मेहनत करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधानसभा के विधायक श्री अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढ़ेबर, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे सहित कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा भी मौजूद रहे।
पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने पर प्रतियोगियों ने जताया आभार -
राज्य सरकार द्वारा पीएससी परीक्षा की गड़बड़ियों की जांच केन्द्रीय जांच एजंेसी सीबीआई को सौंपने के सरकार के फैसले पर प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। तक्षशिला लाईब्ररी के शुभारंभ अवसर पर पहंुचे श्री साय ने जब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की तो परीक्षार्थी सुश्री खुशबू चौहान और सुश्री तान्या चंद्राकर ने सभी प्रतिभागियों की ओर से मुख्यमंत्री को पीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच के लिए धन्यवाद दिया। जिसका उपस्थित अन्य प्रतिभागियों ने जोरदार तालियां बजाकर समर्थन किया। सुश्री तान्या चन्द्राकर ने सीबीआई जांच से पीएससी परीक्षा में हुई धांधलियों का पर्दाफाश होने की बात कही और योग्य प्रतिभागियों के चयन की संभावना जताई। खुशबू चौहान ने कहा कि इससे आने वाले एग्जाम में गड़बड़ियां करने से अधिकारियों में भय होगा और वे निष्पक्ष परीक्षाएं कर केवल योग्य प्रतियोगियों का ही चयन कर पाएंगे। दोनो प्रतिभागियों से श्री साय ने लाईब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने चखा मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद-
तक्षशिला लाईब्रेरी परिसर में विद्यार्थियों के लिए नाश्ते, चाय-पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था सशुल्क रखी गई है। आज उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रूफटॉप पर मातृकुटीर स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित कैंटीन में मिलेट्स के बने स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक नाश्ते का भी स्वाद चखा। मुख्यमंत्री ने रागी के सैंडविच, फरा, लड्डू, जौ के लड्डू, रागी का पीडिया, कोदो की खीर के साथ गुड की चाय भी पी। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह लाईब्रेरी 24 घण्टे खुली रहेगी, ऐसे में यहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए चाय-नाश्ते पानी की भी व्यवस्था जिला प्रशासन ने कराई है। मातृकुटीर स्व-सहायता समूह द्वारा विद्यार्थियों को हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता तथा चाय सशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। -
रायपुर। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर आज छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर अंतरित की गई। इस योजना के तहत अब छत्तीसगढ़ में विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए और प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए नियमित रूप से मिलेंगे।
-
रायपुरl मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया कॉफी टेबल पिक्टोरियल बुक 'मय महतारी हंव' का विमोचन किया l इस काफी टेबल बुक में खुशियों के नोटिफिकेशन की 36 कहानियां शामिल हैं l
-
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया । -
रायपुर। साइंस कालेज मैदान में जुटी मातृशक्ति अद्भुत आत्मविश्वास और उत्साह से भरी हैं। यह आत्मविश्वास और उत्साह उन्होंने कड़ी मेहनत से अर्जित किया है। छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने की दिशा में उन्होंने बड़ी भागीदारी निभाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें एक हजार रुपए महीने की गारंटी दी थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने सभी वर्गों के लिए मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने के साथ ही महिलाओं से किया वायदा भी पूरा किया है और आज महिलाओं के लिए मोदी जी की गारंटी का सपना पूरा हो रहा है।
-
आम नागरिक ,सरकार की योजनाओं की कर रहे है मुक्तकंठ से सराहना
रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज प्रदेश सरकार की फ़्लैगशिप योजना महतारी वन्दन योजना के राशि अन्तरण सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, मातृत्व जतन महतरियो का वन्दन, रामो विग्रहवान धर्मह, सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के नए अंक का वितरण किया जा रहा है।
प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए माताओं और बहनो का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा । बड़ी तादात में आये जनसमुदाय ने पुस्तको का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि विष्णु देव सरकार ने अल्प समय मे ही जनहित कारी फैसले लेकर उनका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। इससे आम लोगो के जीवन मे बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने शपथ के दूसरे दिन ही प्रदेश के 18 लाख गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये है। अटल जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन के 2 साल के अन्तर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की है। -
रायपुर / 9 मार्च दिन शनिवार को जय हरीतिमा महिला समिति द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर सोनिया परियल मनोचिकित्सक के द्वारा समिति के सदस्यों एवं अन्य महिलाओं को आज के आधुनिक एवं व्यस्त जीवन में आ रही मानसिक तनाव एवं परेशानियां के कारण एवं निदान के उपायों पर विस्तृत विचार विमर्श किया।
डॉक्टर सोनिया ने बताया कि सामान्य तौर पर महिलाओं के दैनिक कार्यों में अनियमितता ही मानसिक तनाव का कारण बनती है। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन के उद्देश्य से स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है जो कि प्रतिदिन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है। महिला दिवस के अवसर पर आपने बताया कि आज के आधुनिक दौर में बच्चों में भी तरह-तरह के बदलाव आ रहे हैं जिसके लिए आज की महिलाओं को सजक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है संयुक्त परिवार में महिलाओं की जवाबदारी और भी अहम हो जाती है उनके स्वस्थ मानसिकता एवं जिम्मेदार रवैया से बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं पारस्परिक पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। कार्यक्रम में उपस्थित जय हरितीमा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल ने बच्चों एवं परिवार के साथ दोस्ताना रवैया रखने पर जोर दिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अध्यक्ष ने नारी शक्ति पर अपने विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन में श्रीमती तृप्ति शर्मा, श्रीमती डॉक्टर ज्योति भट्ट, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती कनक खोखर एवं श्रीमती प्रकृति श्रीवास्तव का सहयोग रहा कार्यक्रम के दौरान समिति के 30 सदस्यों ने भाग लिया अंत में समिति द्वारा क्विज एवं खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया क्विज एवं खेलों में प्रथम वह द्वितीय इनाम बांटे गए।
- -दृष्टिबाधित बच्चों डिजिटल शिक्षा के लिए एनी स्मार्ट डिवाइस बहुत उपयोगी-दृष्टिबाधित बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने 41 एनी स्मार्ट डिवाइस का वितरणरायपुर / राजनांदगांव जिले में सोलर एनर्जी कॉर्पाेरेशन लिमिटेड इंडिया द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत दृष्टिबाधित बच्चों की डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए शासकीय स्कूल एवं अभिलाषा स्कूल को 38 लाख 13 हजार रूपए की लागत के थिंकरबेल लैब द्वारा निर्मित 41 एनी स्मार्ट डिवाइस प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव उपस्थित थे। यह कार्यक्रम ठाकुर प्यारे लाल सिंह विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया।उल्लेखनीय है कि एनी स्मार्ट क्लास एक सेल्फ लर्निंग डिवाइस है, जो दृष्टिबाधित छात्रों को शिक्षित होने में सहायता करती है। इस डिवाइस के जरिए छात्र हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं को सीख सकते हैं। स्मार्ट क्लास में टेलर फ्रेम, अबाकस, टाइप्स, इंटर प्वाइंट, वुडेन स्लेट, नंबर प्लेट व अन्य मशीनी उपकरण की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए गेम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी आनंद उठा सकेंगे।पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है उसी तरह से आगे बढऩे के लिए दृष्टिबाधित बच्चों के लिए यह डिवाईस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिससे बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण देते समय शिक्षकों के साथ पालकों को भी प्रशिक्षण देने कहा। श्री यादव ने कहा कि इस डिवाइस का उपयोग करने से दुनिया समझ में आने लगेगी कि दुनिया किस तरफ आगे बढ़ रही है। दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है, उसी तरीके से आगे बढऩा है। इसका बहुत अच्छा लाभ बच्चों को मिलेगा। उन्होंने शिक्षक और पालकों से कहा कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस डिवाईस का उपयोग करने में सहयोग करें।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों कीे डिजिटल शिक्षा के लिए यह डिवाईस बहुत उपयोगी है। इससे बच्चे ब्रेल लिपि को अच्छे से सीख पाएंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि इस डिवाईस में ज्ञान का पूरा भण्डार है, जिसका नियमित उपयोग करें। इस डिवाईस से बच्चे शिक्षा के खेल भी खेल सकते हैं। इसके उपयोग से बच्चों में पढ़ाई का स्तर बढ़ेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्मार्ट शिक्षण से बच्चों में पढऩे की और अधिक रूचि उत्पन्न होगी, क्योंकि अब तक दृष्टिबाधित बच्चों को परम्परागत तरीके से पढ़ाया जाता था। लेकिन इस डिवाइस से आसानी से दृष्टिबाधित बच्चे पढ़ सकेंगे।

.jpg)
























.jpg)
