- Home
- छत्तीसगढ़
-
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर /भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 18 जनवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से राजधानी के शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे।
इस कार्यशाला में भारतीय वायु सेना, भोपाल से विंग कमान्डर श्री पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना, रायपुर से मेजर श्री पी. के. माथुर अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थाओं के छात्र उपस्थित रहेंगे।
उपसंचालक रोजगार श्री ए. ओ. लॉरी ने बताया है कि कार्यशाला में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक एवं भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च तक होने वाले ऑनलाईन पंजीयन, भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकाधिक युवा लाभान्वित होकर चयनित हो सकेंगे।- file photo
-
आरंग के शिविर में कुल 65 आयुष्मान कार्ड बनाये गए और 11 लोगों को केसीसी ऋण वितरित किया गया
रायपुर /रायपुर ज़िले के आरंग विकासखण्ड में आज लगे शिविर में 2500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने उपस्थित होकर केंद्र शासन की योजनाओं की जानकारी ली। आरंग के ग्राम चोरभट्टी, सकारी, तुलसी और रसौटा में आयोजित शिविर में कुल 65 आयुष्मान कार्ड बनाये गए और 11 लोगों को केसीसी ऋण वितरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से तुलसी ग्राम पंचायत में 6 हितग्राहियों का बैंक केवाईसी अपडेट किया गया। साथ ही तुलसी एवं रसौटा ग्राम पंचायत में 19 पशु कृषकों को सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा 25 हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। साथ ही 10 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत भी किया गया।
जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है। आरंग के साथ ही ज़िले में आज अभनपुर के पारागांव, कोलियारी, सुन्दरकेरा एवं तिल्दा के खमरिया, केवतरा, घिवरा और बुडेरा ग्राम पंचायतों में भी शिविर लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरित कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी।
जिले में अब तक 350 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राष्ट्र के सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में शिविर आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है जिससे की प्रमुख सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पंहुचाया जा सके। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ जिले के सुदूर कोनों में आयोजित किये जा रहे शिविरों के माध्यम से न सिर्फ शासकीय विभागों द्वारा स्टाल्स लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है वरन उपस्थित जनसमूह द्वारा शपथ भी ली जाती है की वो विकसित भारत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनायेंगे। -
- छत्तीसगढ़ पतोरा में सोकपीट से उर्वरक उत्पादन परियोजना
- देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग छत्तीसगढ़ के पतोरा गाँव की एक पहल
दुर्ग / गोवा राज्य से पत्रकारों की टीम में ग्राम पंचायत पतोरा एवं ग्राम पंचायत मंचादुर का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत को कार्याे का प्रशंसा किया । भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गोवा राज्य के पत्रकार की यशवन्त बी पाटिल दैनिक गामान्तक, नीरज बांदेकर गोवा न्यूज़ हब, रोहित वाडकर के दल द्वारा निरीक्षण किया गया है।
दल के दौरान में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य -
इनमें पतोरा गांव में चल रही जल निकासी परियोजना पूरे देश का ध्यान खींच रही है। यह सोकपीट में मिट्टी से जैविक उर्वरक और स्वच्छ पानी का उत्पादन करने की एक अत्याधुनिक परियोजना है और देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। इस नवाचार को पतोरा गांव की पंचायत ने अपनाया है, जबकि गांव के घर के सोकपीट में मिट्टी का क्या किया जाए, इसकी गंभीर समस्या है। श्रीमती अंजीता साहू, सरपंच, पतोरा ने बताया कि गंभीर प्रश्न यह था कि गाँव के शौचालयों का मल कहाँ ले जाया जाए। लेकिन इस प्रोजेक्ट ने उस समस्या का समाधान कर दिया है. इस परियोजना से न केवल खाद का उत्पादन हुआ है, बल्कि पानी का भी उत्पादन हुआ है और गांव दुर्गंध मुक्त हो गया है। आपकी पहल का अनुकरण अन्यत्र भी किया जाना चाहिए। एफएसटीपी प्लांट पतोरा गतिविधियों को क्रियान्वित करके देश के सामने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। पतोरा गांव में इस गतिविधि का पतोरा केंद्र सरकार का लक्ष्य इस परियोजना को देश के पूरे ग्रामीण इलाकों में लागू करना है। इस परियोजना से उत्पन्न पानी का उपयोग गाँव में फूलों और फलों के बगीचों में छिड़काव के लिए किया जाता है। खास बात यह है कि शौचालयों में मल को अन्यत्र डालने से रोक दिए जाने से दुर्गंध खत्म हो गई है। इसलिए स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत किया गया है।
मनोज बनिक, एड वाटर एड कार्यकर्ता रखा गया है यह अनूठी पहल केंद्र सरकार के सहयोग से गैर सरकारी संगठन वाटर एड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना को सफल बनाने में पंचायत का बड़ा योगदान है. इस परियोजना के तहत गांव के शौचालयों से निकलने वाले कीचड़ को इकट्ठा किया जाएगा और इसे कहीं और निस्तारित करने के बजाय इसे उचित तरीके से बहाया जाएगा और इससे जैविक खाद और पानी का उत्पादन किया जाएगा।
ग्राम पंचायत में किये गये कार्य भ्रमण के दौरान
मनरेगा एवं स्वच्छ भारत के अभिसरण में निर्मित स्व-सहायता समूह हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सेग्रीगेशन वर्कशेड फ्रेंसिंग एवं वृक्षारोपण, वर्कशेड में शौचालय निर्माण, सेग्रीगेशन वर्कशेड के पास 01 वर्मी एवं 01 नाडेप टेंक का निर्माण, घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य किया गया है, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रगतिरत है, ग्राम पंचायत में 32 नाडेप टैंक, 10 वर्मी कम्पोस्ट टैंग एवं 60 सोख्ता गड्ढे का निर्माण किया गया है। ग्रामसभा में सिंगल युज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है, प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु प्रचार एवं प्रसार बोर्ड लगया गया है। वेस्ट बोतल को रिसाकिल कर पौधे को लगाने हेतु किया गया स्वच्छता की टीम ने सरहना किया गया पंचायत नें बर्तन बैक रखा हैं गांव में परिवारिक कार्यक्रम बर्तन निशुल्क दिये जाने शाला में गोबर गैस संयंत्र स्थापित है “जब भी हमारे गांव में पारिवारिक समारोह होते हैं, हम बर्तन बैंक से बर्तन निःशुल्क प्रदान करते हैं। हमारे पास 1,000 गिलास और इतनी ही संख्या में प्लेटें हैं जिन्हें हम मुफ़्त प्रदान करते हैं, ”पंचायत निकाय के सदस्य गोपेश साहू ने कहा, जो इस आंदोलन का नेतृत्व करते हैं। पांचवें वित्त आयोग से 35,000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ वर्ष 2021 में एक पहल के रूप में शुरू हुआ बर्तन बैंक छत्तीसगढ़ के कम से कम 70-80 गांवों द्वारा अपनाया गया एक मॉडल है।
श्री गोपेश बताते हैं कि कैसे पंचायत इस बैंक के लिए लोगों से दान लेती है और इसमें बर्तन जोड़ती रहती है। “मूल विचार सरल है। आमतौर पर लोग अपने कामकाज के लिए प्लास्टिक के कप और प्लेट रखते हैं, जिससे सूखा कचरा बनता है और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। हम उन्हें बर्तन मुफ़्त उपलब्ध कराते हैं, उन्होंने कहा। एवं निजी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 01 यूनिट गोबर गैस संयंत्र एवं 01 यूनिट वाटर ट्रिटमेंट प्लांट की गैसे का उपयोग आंगनबाडी भोजन, महिला स्व-सहायता समूह को उपयोग कर रही है।
ब्लाक दुर्ग के मचांदुर में स्व-सहायता समूह के हाथों के बनाये हुए सामग्री की साबून, फिनाई, मशरूम उत्पादन, दीदीयों ने बनाई महिला श्रृंगार की उत्पादन की प्रशंसा किया गया है समूह की दीदीयों ने बकरी पालन, गाय पालन, एवं कुक्कट पालन का कार्य कर अपनी आजीविका चला रही है। पुरूषों के बराबर आय कर रही है। आरती स्व-सहायता मुर्गी पालन, श्रद्धा स्व-सहायता समूह, परमेश्वरी बाड़ी मां शीतला दर्री दीदीयों निर्माण कार्य कर रही है। भ्रमण के दौरान राज्य स्तर राजेश वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी स्वप्न धु्रव, सहायक परियोजना अधिकारी अरविद ढीढी, ़ऋचा शर्मा डी.ई ओ, प्रवीन वर्मा, गिरीश माथूरे गौरव मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी, डालिमलता कार्यक्रम अधिकारी, उपस्थित रहें। -
दुर्ग/ दुर्ग जिले में कुल 4,74,440 राशनकार्ड प्रचलित है, जिसमें 16,94,856 सदस्य सम्मिलित है। राशनकार्ड के सभी सदस्यों के ई-केवाईसी के संबंध में शासन से निर्देश जारी हुए है, किन्तु अब तक 5,67,136 सदस्यों द्वारा अपने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारियों का संशोधन कराये जाने के कारण उनका पूर्व मंे दिये गये आधार की जानकारी से मिलान नही हो पा रहा है। इसी प्रकार सभी राशनकार्डों के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी विभागीय डाटाबेस में दर्ज किया जाना है, किन्तु अब तक 1,48,831 राशनकार्डों में पूर्व में दिये गये मोबाईल नम्बर में परिवर्तन या अन्य कारणों से सही मोबाईल नम्बर दर्ज नही है। खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जनकारी अनुसार निकट भविष्य में राशनकार्डों का नवीनीकरण संभावित है, जिसकेे लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यांे की सही जानकारी की आवश्यकता होगी। अतः अपील की जाती है कि ऐसे सभी राशनकार्डधारी जिन्होंने अब तक अपने सभी सदस्यों का आधार एवं परिवार का मोबाईल नम्बर उचित मूल्य दुकान के माध्यम से डाटा बेस में दर्ज नही कराया है या अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड में संशोधन कराया है तो अपने राशनकार्ड से संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-केेवाईसी हेतु अपना/परिवार के सदस्यों का आधार की कापी तथा मुखिया/परिवार के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी जमा करें, जिससे राशनकार्डधारी की सही-सही पूर्ण जानकारी विभाग के डाटाबेस में दर्ज की जा सकें।
-
दुर्ग/ सडक सुरक्षा माह के तीसरे दिन यातायात कार्यालय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय में के.पी.एस. स्कूल नेहरू नगर, ज्योति स्कूल चरोदा एवं शकुनतला विद्यालय रामनगर सुपेला के कुल-426 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा प्रदर्शनीय का अवलोकन किया गया साथ ही यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा गया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे। आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसमे उपस्थित छात्र-छा़त्र को आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोड़ी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम पौउवारा में आयोजित मंडई में अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में किन किन कारणों से सडक दुर्घटनाएं होती है वीडियो क्लीप के माध्यम से दिखाया गया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों का यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया।
जेआरडी बहूउदद्देशीय विद्यालय में परिवहन विभाग के ओर से सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । ड्राइविंग लाइसेंस के उपयोगिता , लाइसेंस बनाने के लिए उम्र सीमा और आवश्यक दस्तावेज की भी जानकारी प्रदान की गई । प्रतिभागियों को बताया गया को वे लर्निंग लाइसेंस के लिए कितने आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और बिना परिवहन कार्यालय आये ही परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से तत्काल ही लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते है ।
इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन करने वाले को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और नियमों का पालन नहीं करने वाले को स्वयं एवं दूसरे की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी गई।
अपीलः- आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा यातायात कार्यलय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है। - -कार्यशाला का आयोजन शहीद स्मारक भवन में कल सवेरे 10.30 बजे सेरायपुर / उप मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री विजय शर्मा भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यशाला का आयोजन कल 18 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से शहीद स्मारक भवन, रायपुर में किया गया है। कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भोपाल से विंग कमान्डर श्री पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना रायपुर से मेजर श्री पी. के. माथुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थाओं के छात्र उपस्थित रहेंगे।रोजगार विभाग जिला रायपुर के उप संचालक श्री ए. ओ. लॉरी ने बताया है कि कार्यशाला में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 17 जनवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक एवं भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक होने वाले ऑनलाईन पंजीयन, भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकाधिक युवा लाभान्वित होकर चयनित हो सकेंगे।
- -सभी नगर निगम आयुक्त सुबह 6 बजे से फील्ड पर दिखें-सभी नगर निगम आयुक्तों को सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के दिए निर्देश, कहा निरीक्षण के दौरान मैं खुद सवेरे किसी भी दिन पहुंच सकता हूं-उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने की प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा-संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने कहा, बदले जाएंगे वर्षों से जमे आर.आई. और ए.आर.आई.-आयुक्तों को अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के निर्देशरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। उनकी समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने आज ही नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 215 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नगर निगम आयुक्तों को अपनी टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने इस पर गंभीरता से अमल करते हुए निरीक्षण के फोटो भी साझा करने को कहा। श्री साव ने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वे खुद भी सवेरे किसी भी दिन किसी भी नगर निगम में पहुंच सकते हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहरों के सभी वार्डों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित करने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., विशेष सचिव श्री पी.एस. ध्रुव, संचालक श्री कुंदन कुमार और सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगर निगमों में संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों से बकाया कर की राशि वसूलने के लिए हर बुधवार को अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कड़ाई से इसकी वसूली करने को कहा। उन्होंने आयुक्तों को हर सप्ताह संपत्ति कर की प्राप्ति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने संपत्ति कर का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और वसूली में तेजी लाने के लिए कई सालों से एक ही स्थान पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों (ARI) और राजस्व अधिकारियों (RI) के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित कॉलोनियों और व्यावसायिक परिसरों से भी प्राथमिकता से संपत्ति कर वसूलने को कहा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर निगम आयुक्तों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरों को विकसित करने और नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए महापौर एवं पार्षदों के साथ समन्वय से काम करने को कहा। श्री साव ने राज्य प्रवर्तित तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से प्रगतिरत निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मोबाइल वेन से निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के साथ ही काम में देरी और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।श्री साव ने शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को आगामी मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता वाली योजना है। इनके निर्माण से गरीबों के आवास का सपना पूर्ण होने के साथ ही शहर व्यवस्थित भी होगा। उन्होंने गंदे नालों, तालाबों और उद्यानों की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। श्री साव ने अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर्स को केवल नोटिस जारी करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी करें। उन्होंने सभी नगर निगमों में अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तत्काल निपटारा करने को कहा। श्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ ही सभी नगर निगमों के आय-व्यय की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने बैठक में लोगों को घर पर ही सूखा कचरा एवं गीला कचरा को अलग-अलग एकत्र करने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि इनके डिस्पोजल में आसानी हो। उन्होंने जमीन उपलब्ध होने के बाद ही निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा जिससे नए कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ संपत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से संपत्ति कर के मूल्यांकन से छूटे नए मकानों और दुकानों का सर्वे कराने को कहा, ताकि इन जगहों से भी संपत्ति कर प्राप्त किया जा सके। सभी नगर निगमों के आयुक्तों के साथ ही अपर आयुक्त, लेखा अधिकारी एवं वरिष्ठ अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
- -किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 74 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर /छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 55 हजार 841 किसानों से 115 लाख 94 हजार 323 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 93 लाख 01 हजार 996 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 74 लाख 01 हजार 772 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- -कलेक्टर द्वारा ली गयी स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की बैठकदंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बुधवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गयी। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाएं की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पहुंच विहीन क्षेत्रों तक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवा प्रदाय में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें।इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला अस्पताल में मानव संसाधन उपकरण लैब रीजेंट की मांग एवं आपूर्ति के संबंध में सात दिवस के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। और जिले के समस्त अधूरी स्वास्थ्य सरंचनों के निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि ई-संजीवनी एवं टेलीमेडिसिन अनिवार्य रूप से संचालित करने के साथ-साथ समस्त स्वास्थ्य संस्था नियमित समय पर खुले।बैठक मे इसके अलावा जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प एवं क्वालिटी सर्विस में भाग लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला चिकित्सालय में जल्द हमर लैब प्रारंभ करने एवं मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्व रंजन, एसडीएम श्री जयंत नाहटा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
दंतेवाड़ा । विकासखंड कुआकोण्डा में माननीय प्रधानमंत्री के मंशानुसार स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने हेतु लखपति पहल पर सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति (सीआरपी) का प्रशिक्षण जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया था, इस प्रशिक्षण सत्र में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्व रंजन द्वारा लखपति सीआरपी को लखपति बनाने के लिए प्रेरित किया गया, तथा लक्ष्य परिवार बनाने हेतु आजीविका में जोड़कर आर्थिक स्थिति में सुधार कर महिला दीदियों को लखपति बनाने की जानकारी दी साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों एवं उसमें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों व डीपीएम श्री नितेश देवांगन व मास्टर ट्रेनर व बीपीएम श्री भजन लाल यादव उपस्थित थे।
- दंतेवाड़ा । अग्नि पथ योजना अंतर्गत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के लिए आवेदन 17 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक । Agnipathvayu.cdac.in पर आंमत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के अविवाहित 12 वीं अथवा 3 वर्षीय डिप्लोमा पास युवा ऑनलाइन कर सकते है। शारीरिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु । Agnipathvayu.cdac.in पर विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है। वायु सेना हेतु अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होगी। जिसमें कम्प्युटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय दंतेवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय सुपोषण अभियान के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण किट, ग्रीष्म कालीन धान के बदले मक्का की फसल लेने हेतु 10 हितग्राहियों को मक्का बीज का वितरण, मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही को आइस बॉक्स और 01 हितग्राही को जाल, 02 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राही को दस-दस हजार रूपये का चेक, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 10 हितग्राहियों को रोजगार ऑफर लेटर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर लाभान्वित किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 4.703 करोड़ रूपये लागत के 21 कार्य और गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 0.200 करोड़ रूपये लागत के 02 कार्यो का भूमि पूजन कर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
- सुकमा। सुकमा निवासी छोटे जमींदार साहेब श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव का आज 11:00 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया है। वे 104 वर्ष के थे। वे श्री करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, श्री कुमार जयदेव व श्री किरण सिंह देव (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिता श्री और श्री विजित देव, श्री श्रृंगवेद देव के दादाजी थे। उनका अंतिम संस्कार सुकमा से किया गया।
- -प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएँरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्वर्गीय श्री देव के पुत्र जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय श्री देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।
- रायपुर । राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज विधिवत पूजा अर्चना कर पुराना तहसील कार्यालय तुलसी, तिल्दा में विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी की।
-
दुर्ग/ ग्रामीण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक श्री विजय बघेल सांसद दुर्ग की अध्यक्षता में 29 जनवरी 2024 को कार्यालय जिला पंचायत, दुर्ग के सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित सुनिश्चित करने कहा गया है। -
दुर्ग/ यातायात प्रदर्शनीय का अवलोकन करने शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। जागरूकता कार्यक्रम के तहत कुम्हारी टोल प्लाजा में भारी वाहनांे एवं दो पहिया वाहनों के पीछे रेडियम स्टीकर लगाया गया। दूसरे दिन यातायात पुलिस द्वारा प्रत्यक्ष रूप से 2500 लोगों को यातायात नियम संबंधित समझाईश देते हुए पाम्पलेट वितरण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा यातायात प्रदर्शनीय में लगाये गये स्टाल में 35 लोगों द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाया गया। परिवहन विभाग द्वारा यातायात संघ के सदस्यों का हेल्थ जाँच शिविर लगाया गया। यातायात प्रदर्शनीय में स्कूली बच्चों के लिए बनाये गये गेम को बच्चे खेलकर लाभान्वित एवं उत्साहित हुए। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेला भांठा के छात्र-छात्राओं को यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किंग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी डीएसपी ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर ने प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं को बताया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातों को अपने परिजन, पड़ोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें कि वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करंे। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं से यातायात नियम संबंधित प्रश्न पूछा गया जिसका जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफिक मग देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में आज बाफना टोल प्लाजा में टोल प्रबंधन के साथ मिलकर भारी वाहनांे चालकों पीछे एवं दो पहिया वाहन चालकों के पीछे रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि रात के समय इन वाहनों को पीछे से आ रहे वाहन आसानी से देख सके ताकि किसी प्रकार सड़क दुर्घटना न हो। साथ ही हैवी गाड़ी के ड्राइवर को रियर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के फायदे से अवगत कराया गया। आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसका अवलोकन करने आज शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 के 150 स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए जिन्हंे आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोड़ी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल-खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई। परिवहन विभाग के टीआई श्री विष्णु ठाकुर के द्वारा यातायात महासंघ के पदाधिकारी के सदस्यों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील की गई है कि अपने बच्चों को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है। -
बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा बकाया एवं वर्तमान राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा वार्ड वार राजस्व शिविर का आयोजन 17 जनवरी से 04 मार्च तक के लिए किया गया है। मुख्य नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने बताया कि शिविर में संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, यूजर चार्ज, दुकान किराया, गुमटी किराया आदि की वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि निकाय के समस्त करों की वसूली किये जाने हेतु वार्डो में वसूली शिविर 17 एवं 18 जनवरी को वार्ड क्रमांक 01 कलामंच पाररास में आयोजित किया गया है । इसी प्रकार 19 एवं 20 जनवरी को वार्ड क्र. 19 आंगनबाड़ी भवन बुढ़ापारा में, 22 एवं 23 जनवरी को वार्ड नंबर 20 कलामंच गौठान के पास पाररास में, 24 एवं 25 जनवरी को वार्ड नंबर 02 दुर्गा मंदिर रंगमंच में, 27 एवं 29 जनवरी को वार्ड नंबर 03 महामाया रंगमंच नयापारा में, 30 एवं 31 जनवरी को वार्ड नंबर 04 गांधी भवन बुधवारी बाजार में शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार फरवरी 01 एवं 2 फरवरी को वार्ड नंबर 5 दंतेश्वरी रंगमंच पाण्डेपारा में आयोजित किया गया है । इसी प्रकार 3 एवं 5 फरवरी को वार्ड नंबर 06 दंतेश्वरी रंगमंच पाण्डेपार में, 6 एवं 7 फरवरी को वार्ड क्रमांक 7 सतनाम भवन जवाहरपारा में, 8 एवं 9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 8 मोखलामांझी मंदिर मरारपारा में, 10 एवं 12 फरवरी को वार्ड क्रमांक 9 मोखलामांझी मंदिर मरारपारा में, 13 एवं 14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 10 सरदार पटेल मैदान मंच में, 15 एवं 16 फरवरी को वार्ड नंबर 11 आंगनबाड़ी भवन आमातालाब में, 17 एवं 19 फरवरी को वार्ड नंबर 12 दशौदी तालाब रंगमंच में , 20 एवं 21 फरवरी को वार्ड नंबर 13 रंगमंच आमापारा में, 22 एवं 23 फरवरी को वार्ड क्र.14 शिवमंदिर आमापारा में, 24 व 26 फरवरी को वार्ड नंबर 15 रंगमंच कुंदरूपारा स्कुल के पास, 27 एवं 28 फरवरी को वार्ड नंबर 16 रंगमंच कबीर मंदिर के पास, 29 फरवरी एवं 1 मार्च को वार्ड नंबर 17 रंगमंच कुंदरूपारा में तथा 2 एवं 3 मार्च को वार्ड नंबर 18 आंगनबाड़ी भवन बुढ़ापारा में आयोजित है। श्री अग्रहरि ने बताया कि उक्त शिविर के प्रभारी राजस्व निरीक्षक एवं नियंत्रण प्रभारी श्री प्रमोद कुमार शर्मा तथा सहायक राजस्व निरीक्षक श्री अब्दुल लतीफ रहेंगे। उन्हांेने सभी करदाताओं से अपने बकाया कर का भुगतान करने की अपील की है।
-
बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 161 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 26 हजार 695 किसानों द्वारा कुल 06 लाख 04 हजार 263 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1323 करोड़ 19 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 96 हजार 537 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 76 हजार 277 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 27 हजार 986 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5808 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 20 हजार 741 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।
-
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर कैलेण्डर वर्ष 2024 हेतु बालोद जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार 10 मई परशुराम जयंती, सोमवार 02 सितम्बर पोला एवं शुक्रवार 11 अक्टूबर महानवमी/दशहरा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि में अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंको के लिए लागू नहीं होगा।
-
बालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत बुधवार 17 जनवरी 2024 को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा तथा भालूकोन्हा में सुबह 10 बजे एवं तुरमुड़ा और मनकी क में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत गुरूर के हितेकसा में 10 बजे तथा ग्राम धानापुरी में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद पंचायत डौण्डी के ग्राम खमारटोला में 10 बजे तथा ग्राम कारूटोला में 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में बालोद स्थित जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज में प्लेसमंेट का आयोजन किया गया। जिसमें 84 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन किया गया है। कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख ने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में 228 युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें एएसपी रिक्रुमेंट में 12 पद, एसआईएसएस में 03 पद, गार्ड सिक्यूरिटी प्रायवेट लिमिटेड में 01पद, ब्यूटी पार्लर एसोसियेशन में 02 पद, टोटल कन्ट्रोल सिक्यूरिटी प्रायवेट लिमिटेड में 04 पद, क्वीस काॅर्प में 39 पद, टेक्नोटाॅस्क बिजनेस साॅल्यूशन में 11 पद, एलआईसी में 01 पद, कंसलटेंसी में 03 पद, गारमेंट मेकिंग शाॅप बालोद में 03 तथा स्काई आटोमोबाईल में 05 पदों पर युवाओं का चयन किया गया है।
- रायपुर / स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज एससीईआरटी में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि हमें नवनियुक्त शिक्षकों को ऐसा प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह प्रशिक्षण 5 दिन से अधिक का होना चाहिए। जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में तथा ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया।श्री परदेशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्वरित क्रियान्वयन हेतु दूसरे राज्यों के बेस्ट प्रैक्टिसेज और एनसीईआरटी में जाकर अवलोकन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अलग-अलग किताबें पढ़ाई जाने की जानकारी पर उन्होंने इसकी मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट तत्काल दिए जाने के निर्देश भी दिए। स्कूल शिक्षा सचिव ने बालक-पालक सम्मेलन को सशक्त बनाने, समावेशी शिक्षा, योग की शिक्षा को प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाने। बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं केे लिए पाठ्यक्रम तैयार करने कहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण धरातल पर पहुंचे इसके लिए एससीईआरटी और डाइट के सहयोग से सघन एकेडमी मॉनिटरिंग करें। श्री परदेशी शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा संवेदनशील बनाए जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इससे पूर्व आज दोपहर बाद एससीईआरटी के डायरेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा, अतिरिक्त संचालक श्री जे.पी. रथ, संयुक्त संचालक श्री के. कुमार के साथ एस सीईआरटी के प्रत्येक कक्ष का अवलोकन किया। वहां चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला में भी शिक्षकों से बातचीत की। पुस्तकालय को व्यवस्थित किए जाने एवं शिक्षकों के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा किताबें उपलब्ध कराने कहा।






.jpg)



















.jpg)
