- Home
- छत्तीसगढ़
-
आधुनिक तरीके से किए जा रहे खेती-किसानी के कार्य की भूरी-भूरी सराहना की
बालोद/ कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कसौंदा मंे प्रगतिशील कृषक श्री जयेश टांक के खेतों में पहुँचकर शाक-सब्जी के उत्पादन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री जयेश टांक द्वारा आधुनिक तरीके से किए जा रहे खेती-किसानी के कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित कृषक श्री जयेश टांक से इस स्थान पर उपलब्ध कुल कृषि भूमि के संबंध में जानकारी ली। किसान जयेश टांक ने बताया कि यहाँ पर उनके पास कुल 60 एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध है। जिसमें से वे कुल 56 एकड़ भूमि पर ही खेती-किसानी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे इस कृषि भूमि को रायपुर एग्रीकल्चर फर्म एंड कंपनी से लीज पर लिए हैं। किसान जयेश टांक ने बताया कि वर्तमान में वे लौकी, करेला, टमाटर, लहसुन, प्याज, तरबूज-खरबूज, बाजरा, गेहुँ आदि फसल का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि वे अपने उत्पादित फसलों की बिक्री नेपाल के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पं. बंगाल आदि प्रदेशों में भी करते हैं। किसान जयेश टांक ने बताया कि वे फसल उत्पादन कार्य के अलावा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने का भी कार्य करते है। इस कार्य में उन्हें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के द्वारा समुचित मार्गदर्शन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान भी किया जा रहा है। पिछले वर्ष उन्हें उद्यानिकी विभाग के एनएचएम मल्चिंग योजना के अंतर्गत 32 हजार रूपये की सब्सिडी एवं टमाटर क्षेत्र विस्तार योजना के अंतर्गत 40 हजार रूपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। इसके अलाव वे ड्रिप एरिकेशन एवं मल्चिंग से धान, अरहर, गेहुँ, लहसुन, प्याज की सफल खेती भी कर चुके हैं।
इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने किसान के खेत में लहसुन, चना, टमाटर आदि फसलों का भी अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने अत्याधुनिक तरीके से समन्वित ड्रिप पद्धति के माध्यम से फसलों के सिंचाई कार्य का भी अवलोकन किया। किसान जयेश टांक ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन आसपास के गांवों के 130 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी उलपब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार श्री कोमल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
0 सभी पार्षदों को निगम सदन में विचार रखने समान अवसर दिया जायेगा
0 निगम सदन में मोबाईल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर सभापति कार्यालयीन कक्ष में दिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे निगम सामान्य सभा सभागार में आहूत निगम की नवनिर्वाचित परिषद की सामान्य सम्मिलन बजट की बैठक के संदर्भ में चर्चा करने निगम में सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष कांगे्रस के पार्षदों की बैठक ली । भाजपा पार्षद दल के साथ चर्चा में सभापति कक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चैबे सहित सभी एमआईसी सदस्यगण, भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहे। कांगे्रस पार्षदों से चर्चा के दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष श्री संदीप साहू, पार्षद श्री आकाष तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि श्री मनीराम साहू, श्री प्रकाष जगत की उपस्थिति रही। सभापति ने पार्षदों को बताया कि निगम सदन की बैठक के दौरान सदन में मोबाईल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस हेतु उन्होने सभी पार्षदों से उच्च गरिमा के अनुरूप निगम सदन संचालन हेतु सहयोग देने अपील की ।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि निगम सदन की बैठक में सभी पार्षदों को अपने विचार रखने समान अवसर दिया जायेगा। जो पार्षदगण तथ्यों और तर्को के आधार पर विचार रखेंगे उन्हें निगम सदन में बोलने का उचित अवसर दिया जायेगा। रायपुर नगर निगम के सदन की कार्यवाही में गरिमा का ध्यान रखकर उच्च गरिमा के अनुरूप निगम सदन के संचालन में सभी पार्षदगण सहभागी बने। वार्डो के रहवासी नागरिको ने जनअपेक्षाओ एवं विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों को नगर निगम में भेजा है जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने अपने विचार खुलकर व्यक्त करें एवं नगर विकास का मार्ग प्रषस्त करने का कार्य करें। सभापति ने बताया कि निगम सदन में जनप्रतिनिधि पार्षदों की बैठक व्यवस्था उनकी सुविधा के अनुरूप दी जा रही है और मिडिया गैलेरी में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधियों को उनकी सुविधा की दृष्टि से पृथक व्यवस्था की जा रही है। दर्षकों की बैठक व्यवस्था भी उनकी सुविधा के अनुरूप की जा रही है। निगम सदन में इससे अच्छा वातावरण निर्मित हो और अच्छे वातावरण के मध्य निगम सदन में अच्छे विचार एवं नगर विकास के कार्य सुझाव निकलकर आये एवं जनअपेक्षाओं की पूर्ति निगम सदन के माध्यम से हो सके। इस हेतु सभी पार्षदगण सहयोग करें। - आवास प्लस सर्वे अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देशबालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पचांयत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने जनपद पचांयत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियो को आवास प्लस सर्वे 2024 अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 मार्च 2025 को वृहद स्तर पर गृह प्रवेश उत्सव आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के समस्त निर्माणाधीन आवासांे का स्तरवार एवं ग्राम पंचायतवार एक विशेष कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयावधि में 90 मानव दिवस की राशि प्रदान करने उपरांत उक्त आवासों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रथम किश्त अंतरण पश्चात अप्रारंभ 986 आवासों के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय फेस में आबंटित अतिरिक्त लक्ष्य 8952 के विरूद्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर 30 मार्च 2025 तक स्वीकृति एवं प्रथम किश्त की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
- नई दुनिया द्वारा की गई पेयजल की व्यवस्था की सराहना कीबालोद/ जिला मुख्यालय बालोद स्थित नया बस स्टैंड में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज प्रातः बस स्टैंड परिसर पहुँचकर नई दुनिया द्वारा संचालित की जा रही पेयजल व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने नई दुनिया द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस स्टैंड में शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से अभी ग्रीष्म ऋतु के दिनों में आने जाने वाले राहगीरों को इससे राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से जिले में राहगीरों के आने-जाने वाले स्थान एवं सार्वजनिक स्थानों में इस प्रकार की व्यवस्था करना बहुत ही सराहनीय कदम साबित होगा। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर, नई दुनिया के ब्यूरो चीफ श्री रवि भूतड़ा आदि मौजूद थे।
- *पीएम के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की, दिए निर्देश**आने वाले हितग्राहियों को व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश**संपूर्ण आयोजन में स्वच्छता को हमेशा ध्यान में रखें : श्री अरुण साव*बिलासपुर/उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए संभाग के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रवास को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित इस बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे व आईजी संजीव शुक्ला सहित बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने अच्छी कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह तभी सफल माना जाएगा जब मैदानी स्तर पर इस योजना के अनुरूप पालन किया जाए ।उन्होंने कहा की पीएम का आगमन हमारे बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी घटना है । इस कार्यक्रम में कोई भी चूक ना हो, यह ध्यान रखा जाए। जरा भी लापरवाही से इतना बड़ा कार्यक्रम बिगड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अधिकारियों को अच्छा मौका मिल रहा है ।श्री साव ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आप लोगों ने बैठक किए हैं ।लोगों को यहां दी जा रहे निर्देश को अक्षरशः बताएं ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो ।लोगों को यह भी बताएं की आमसभा में क्या चीज लाना प्रतिबंधित है और क्या-क्या सावधानी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुटखा, बीड़ी , सिगरेट, बोतल, छत्ता आदि भीतर नहीं ले जा सकते हैं।यहां मिले निर्देशों की जानकारी देने के लिए विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर बैठक करें और हितग्राहियों को बताएं ताकि कार्यक्रम की इंतजाम को लेकर किसी तरह का भ्रम ना रहे। श्री साहब ने कहा कि लोगों को सुरक्षित लाने और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनके गांव घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। वाहन के प्रभारी और ड्राइवर की इस काम में बड़ी जिम्मेदारी है। नशा पान करके कोई भी वाहन चलने नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पीएमओ की टीम हर चीजों की मॉनीटरिंग कर रही है।श्री साव ने कहा कि दुर्घटना रहित कार्यक्रम हो यह हम सब का लक्ष्य है, फिर भी यदि कहीं किसी तरह की अनहोनी हो जाती है तो तुरंत हमारी टीम एक्शन में दिखना चाहिए। श्री साव ने कहा कि वाहनों में आने वाले को भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। लेकिन भोजन का कचरा रास्ते में कहीं पर ना फेंका जाए। प्रत्येक वाहन में डस्टबिन रहे ।संपूर्ण कार्यक्रम में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम शुरू होने के पूरे में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। डोम में पानी, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध है । किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी ।बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे और आईजी संजीव शुक्ला ने भी ध्यान रखने योग्य निर्देश दिए । बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने सभा स्थल,पार्किंग सहित आदि तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया।
- बिलासपुर/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जारी विज्ञापन अनुसार विभिन्न संविदा पदों पर अनंतिम चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना स्थल चयन की प्रक्रिया संपन्न होगी। काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों को 28 मार्च 2025 को सवेरे 11.30 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईड www.bilaspur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के नियम 5(1) (सी) के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) 2023 सीधी भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा दिनांक 10/11/2024 के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। उक्त परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2025 हेतु जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के कुल 29 पदों पर पदोन्नति/भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 1 की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत संत कबीरदास वार्ड क्रमांक 3 के, क्षेत्र के अंतर्गत सुखराम नगर में लगभग 5000 वर्गफुट में अवैध निर्माणाधीन व्यावसायिक दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर एवं नगर निवेश की टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में की गई.
-
वित्त मंत्री श्री चौधरी के अधिकारियों को निर्देश, बारिश के पहले निर्माण कार्यों में दिखनी चाहिए अपेक्षित प्रगति, गुणवत्ता का भी रखा जाए पूरा ख्याल
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर की विकास कार्यों की समीक्षा
रायपुर/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें बारिश शुरू होने से पहले गर्मियों में पूरी तेजी के साथ करवाएं, काम में गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाए। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने यह बात आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने विभागों में चल रहे प्रोजेक्ट व निर्माण कार्यों के साथ बजट में प्रस्तावित नए कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि गुड गवर्नेंस स्थापित करना है इसके लिए सभी फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता के साथ निर्वहन करें, पॉजिटिव रिजल्ट देने के लिए काम करें। समीक्षा बैठक में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे।
बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में क्वालिटी सबसे जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के दौरान टैक्टर के केजव्हील से सड़क को होने वाले नुकसान के रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत भवनों के निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नगर निगम द्वारा शहर में बीटी सड़क निर्माण के साथ ही अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भवन निर्माण के ड्राइंग डिजाइन तैयार करते वक्त उपलब्ध भूमि का सही तरह से उपयोग करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में यदि उस प्रोजेक्ट के विस्तार की आवश्यकता हो तो वहां किया जा सके। इसके लिए लेटरल स्पेस के स्थान पर हाइ राइस बिल्डिंग का निर्माण विकल्प हो सकता है। उन्होंने नवीन स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि का चिन्हांकन कर प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सड़क व भवनों के साथ पुल-पुलिया तथा निर्माण के प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों की भी समीक्षा की। रायगढ़ कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को दी गई भूमि के सीमांकन और बाउंड्री निर्माण का काम किया जाना है। इसके लिए राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्यों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए। जिससे ब्लड यूनिट की पर्याप्त उपलब्धता हो। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने केलो परियोजना के तहत स्वीकृत चल रहे कामों और नवीन कार्यों के निविदा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम तेजी से पूरा करें। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से महतारी सदन निर्माण के संबंध में जानकारी ली और सभी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में पटवारी और आर.आई. के कार्यशैली की नियमित मॉनिटरिंग करें। उनके काम में कसावट लाने की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। उन्होंने नक्शा बटांकन और फॉर्मर रजिस्ट्री में जिले में हुए कार्यों की सराहना की। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि जिले में अपार आईडी निर्माण और आयुष्मान तथा वय वंदना योजना के तहत हितग्राहियों के कार्ड निर्माण में रायगढ़ जिला अव्वल है। इसी प्रकार पीएम आवास के निर्माण में भी रायगढ़ प्रदेश में पहले पायदान में है। मंत्री श्री चौधरी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने काम को पूरी गंभीरता से पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसका समाधान निकालें। उन्होंने स्कूलों के उन्नयन और स्वास्थ्य विभाग के भवनों के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की।
नगरीय निकायों में पेयजल आपूर्ति की हो स्थायी व्यवस्था
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य पूर्णता की ओर हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को नियमित रूप से कार्य की प्रगति का अपडेट देने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर शहर में जल आपूर्ति के स्थायी व्यवस्था तैयार करने हेतु कार्ययोजना बना कर उस पर जल्द अमल करने के लिए निर्देशित। जिससे लोगों को पानी के लिए मशक्कत न करना पड़े। इसके साथ हो उन्होंने सभी नगरीय निकायों में पेयजल आपूर्ति के लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। -
कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही पारदर्शिता के साथ होगा मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी सोसायटी में काम
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय अंतर्गत सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में अलग-अलग समय पर एवं अलग-अलग नियमावली से गठित स्वशासी सोसायटी का एकीकरण किया गया है तथा उसमें व्यापक सुधार किया गया है । जिसके अंतर्गत स्वशासी सोसायटी को पहले से अधिक वित्तीय एवं प्रशासकीय अधिकार दिये गये तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति, वित्त समिति के गठन का प्रावधान कर सभी को वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया है।
स्वशासी सोसायटी के कार्यों के बेहतर संपादन के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्यवाही हो सके। साथ ही यह सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मॉनिटरिंग का कार्य भी कर सके।
ई-पोर्टल "स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल" के द्वारा स्वशासी पोर्टल ऑनलाईन ही अपने एजेंडा बना सकेंगे तथा बैठक की सूचना भी दे सकेंगे। बैठक होने के उपरांत लिये गये निर्णय की एन्ट्री कर कार्यवाही विवरण भी बना सकेंगे। स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल एजेंडा निर्माण, कार्यवाही विवरण बनाये जाने के साथ ही सारे एजेंडा को एक यूनिक आई.डी. प्रदान करेगा । यह आई.डी. उस एजेंडा के भुगतान से जुड़ा रहेगा जिससे उसमें होने वाले वित्तीय भार अथवा भुगतान में दोहराव नहीं होगा तथा भुगतान में भी पारदर्शिता रहेगी।
सी.एस.आर. मद अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा यह पोर्टल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वशासी सोसायटी में लिये गये निर्णय / खरीदी के दस्तावेज एवं फोटोग्राफ भी इसमें अपलोड किये जायेंगे। जिसमें डाटालॉक के बाद परिवर्तन किया जाना संभव नहीं रहेगा। डाटालॉक उपरांत भुगतान भी इसी पोर्टल के माध्यम से किये जायेगा जो बैंक के पेमेंट गेटवे से जुड़ा रहेगा।
स्वशासी सोसायटी के ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी को होने वाले आय-व्यय की भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही किस मद में कितनी राशि व्यय की गयी है, की भी जानकारी तुरंत प्राप्त हो सकेगी। पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों में कितने में कार्यवाही की गयी है की भी जानकारी रहेगी।
स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी के कार्यों एवं भुगतान में पारदर्शिता आयेगी। जिससे जनहित के कार्यों में तीव्रता से निर्णय लिये जा सकेंगे। -
बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से बीएलओ का पहला बैच आईआईआईडीईएम में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहा है
जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे निर्वाचन पदधारियों के लिए सतत, व्यावहारिक, परिदृश्य-आधारित प्रशिक्षण
देश भर में बीएलओ के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सुप्रशिक्षित बीएलओ को विधान सभा स्तर पर मास्टर प्रशिक्षक बनाया जाएगा
रायपुर/मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी के साथ नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में बीएलओ के पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अगले कुछ वर्षों में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में औसतन 10 मतदान केंद्रों पर एक बीएलओ को शामिल करते हुए 1 लाख से अधिक बीएलओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये सुप्रशिक्षित बीएलओ जो 100 करोड़ निर्वाचकों और आयोग के बीच पहले और सबसे महत्वपूर्ण इंटरफेस होते हैं, विधान सभा स्तर पर मास्टर प्रशिक्षकों (एएलएमटी) के एक ऐसे कोर (corps) का निर्माण करेंगे जिससे देश भर में बीएलओ का संपूर्ण नेटवर्क मजबूत बनेगा।
यह अद्वितीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम चरणबद्ध रूप में जारी रहेगा, जिसमें पहले चरण में चुनाव होने वाले राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस समय, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के 24 ईआरओ और 13 डीईओ सहित बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के 109 बीएलओ इस 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण की यह योजना बीएलओ को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी अनुदेशों के अनुसार उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से परिचित कराने और निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि-मुक्त करके अपडेट करने के लिए संगत फॉर्मों को भरने की अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराने के लिए बनाई गई है। उन्हें उन आईटी अनुप्रयोगों से भी परिचित कराया जाएगा जो उनके कार्य में सहायता देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
बीएलओ राज्य सरकार के पदधारी होते हैं जो जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के अनुमोदन के बाद निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि मुक्त तरीके से अपडेट करने में ईआरओ और बीएलओ की महत्वपूर्ण
भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकारों को एसडीएम स्तर या उनके समकक्ष अधिकारियों को ईआरओ के रूप में नामित करना चाहिए, जो बीएलओ की वरिष्ठता पर सम्यक विचार करते हुए उन अधिकारियों को बीएलओ के रूप में नियुक्ति करने पर विचार करें जो उनके कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदान केंद्र के सामान्य निवासी हों।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान के अनुच्छेद 326 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20 के अनुसार भारत के ऐसे नागरिक ही निर्वाचक बन सकते हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हों और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी हों। उन्होंने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने-अपने स्तरों पर सर्वदलीय बैठकें आयोजित करने और निर्वाचक नामावलियों को सही तरीके से अपडेट करने सहित अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों को सुलझाने के संबंध में अपने दिए गए निदेशों को दोहराया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय ने इस बात के लिए भी सचेत किया कि ईआरओ या बीएलओ के खिलाफ किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बीएलओ को निर्वाचक नामावली को अपडेट करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन करने के दौरान निर्वाचकों के साथ बातचीत में विनम्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग हमेशा से लगभग 100 करोड़ मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा। -
इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली/ बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं।
आईईएसए अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को लेकर रुचि जताई और इस क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया।
बैठक में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, स्किल डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
यह बैठक छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। -
रायपुर। आसन्न आगामी आबकारी सत्र से प्रदेश में नयी शराब दूकान खोलने के निर्णय व इसमें से एक दूकान आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में खोले जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । बीते कल 25 मार्च को आहूत बैठक में ग्रामीण सभा ने जहां एकमतेन शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया वहीं पंचायत ने भी ऐहतियात बतौर प्रस्ताव पारित कर शासन - प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया है ।क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सभी नगर पंचायत व पंचायतों को ताकीद किया है कि वे शासन - प्रशासन के दबाव में व अन्यथा अपने पंचायती क्षेत्र में शराब दूकान खोलने की अनुमति न दें क्योंकि बिना प्रस्ताव के शराब दूकान खोलना अवैधानिक होगा ।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम खौली संसदीय क्षेत्र रायपुर व विधानसभा क्षेत्र आरंग के अधीन खरोरा थाना के अंतर्गत आता है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार एक अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से पंचायत पर शराब दूकान खोलने प्रस्ताव देने लगातार दबाव बनाया जा रहा है । इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । आनन - फानन में बीते 25 मार्च को ग्रामीणों की बैठक आहूत की गयी जिसमें कथित अधिकारी का फरमान की जानकारी दी गयी । ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री बंद कराने में शासन - प्रशासन की असफलता पर जमकर भड़ास निकालते हुये ग्राम व क्षेत्र के व्यापक हित में ग्राम में किसी भी हालत में शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया व मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन करते हुये इस संबंध में अविलंब प्रस्ताव पारित कर शासन - प्रशासन को जनभावना से अवगत कराने का निर्णय लिया । खौली के ग्रामीणों ने आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों से भी आवश्यकता पड़ने पर सक्रिय सहयोग का आग्रह करते हुये ग्राम के कथित अवैध शराब विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से अपने इस असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फरमान सुनाया। - रायपुर/ छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।यह परीक्षा जुलाई 2025 में रायपुर में आयोजित की जाएगी। रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों के आवेदक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर से कार्यालय अवधि में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में ओम शांति ओम चौंक से लेकर हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौंक तक सड़क सीमेंटीकरण का कार्य सांसद निधि से किया जा रहा है। एक अच्छी व्यवस्थित सड़क की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा अपने सांसद मद से सड़क सीमेंटीकरण हेतु 40 लाख रूपये, सड़क पर विद्युतीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रूपयें की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके गुणवत्ता एवं कार्य की शीध्रता का अवलोकन करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं अभियंतागणों के साथ मौके पर पहुंचे। निर्माणाधीन एजेंसी को भी बुलाया गया था, एजेंसी के कर्मचारियो को चल रहे कार्य को समय अवधि में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर पूर्ण करने का निर्देश दिए। यह भी चेताया कि निर्माणाधीन सीमेंट की सड़क तभी मजबूत रहेगी, जब उसमें बराबर पानी की तराई की जावें। तराई नहीं होने के कारण सड़क बीच से फट जाता है, मजबूती भी कम हो जाती है। इसके साथ ही सड़क का धार-कोर को भी जांच किया गया। यह भी सही नहीं होने पर जब गाड़ी का पहिया उस पर पड़ता है, तो टूट जाता है।वार्ड क्रं. 23 घांसीदास नगर में अधोसरंचना मद के 44 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। वार्ड क्रं. 23 में कुछ निवासियों द्वारा सड़क के ऊपर मलवा डालकर सड़क बाधित किया गया था, उसे जोन राजस्व सहायक अधिकारी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए। उसके बाद निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय, एस.एल.आर.एम. सेंटर आदि का भी अवलोकन किए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उपअभियंता अर्पित बंजारे, जोन के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सुपरवाइजर अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन कर शहर के प्रतिष्ठित मानव मंदिर होटल में अचानक दबिश दी गई। जांच दल द्वारा संचालक को मौके पर भंडारित खाद्य सामग्री के उचित व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए एवं नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय करने कहा गया। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री डोमेन्द्र ध्रुव द्वारा विक्रय हेतु भंडारित आलू बड़ा, कचौड़ी, बेसन, तेल अन्य खाद्य सामग्री का नमुना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालन को आवश्यक सुधार हेतु नोटिस भी जारी किया गया है। संयुक्त जांच टीम में भूषण प्रताप, जितेन्द्र साहू, लक्ष्मी नारायण एवं पुलिस के जवान शामिल थे।
-
- मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं एवं उपचार के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बसंतपुर राजनांदगांव स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. यूके चंद्रवंशी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष, पुरूष वार्ड, हमर लैब, प्रसुति वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाले भोजन, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों से बातचीत की और यहां उपलब्ध किए जा रहे चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। नंदई चौक निवासी मीहिर हरिहारनों ने बताया कि उन्हें कल रात से तेज बुखार है, जिसके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए। नंदई चौक निवासी नंद कुमार जांगड़े ने बताया कि बुखार के कारण चार दिन से भर्ती है। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज के कमजोरी को देखते हुए, उनका अच्छे से उपचार करने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर से बेहतर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पाल में भर्ती बालोद जिले के मरीज सुरीत निषाद से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीज के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को सीकल सेल जांच कराने के निर्देश दिए। बसंतपुर निवासी टीकम सिंह ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं उपचार की प्रशंसा की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ मरीज टीकम ने सेल्फी लेने का आग्रह किया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने प्रसन्नता के साथ टीकम के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, श्री कोमल सिंह राजपूत, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित थे। - -नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ-ग्रामीणों की आशाओं के अनुरूप करें काम - श्री तोखन साहू-जिला पंचायत की नई टीम गांवों में लाएगी फिर से सुराज - श्री अरुण सावरायपुर । केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में शामिल हुए। श्री साहू और श्री साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ली। बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मिलन में विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला भी शामिल हुए। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप और सदस्यों ने इस गरिमामय समारोह में शपथ ग्रहण किया।केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगण गांवों के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप आप सभी काम करें। आपकी सक्रियता से ही गांव का संपूर्ण विकास होगा।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ, जिस उम्मीद के साथ आपको अपना आशीर्वाद दिया है, उसका आदर करते हुए जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करें। ग्राम विकास के बड़े उद्देश्यों को लेकर पंचायतीराज व्यवस्था बनाई गई है। संविधान में संशोधन करके पंचायत को सशक्त बनाया गया है। उसको आज मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। श्री साव ने उम्मीद जताई कि हमारे बिलासपुर की जिला पंचायत की यह नई टीम गांव में सुराज लाएगी।बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
- -कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही पारदर्शिता के साथ होगा मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी सोसायटी में कामरायपुर।, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय अंतर्गत सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में अलग-अलग समय पर एवं अलग-अलग नियमावली से गठित स्वशासी सोसायटी का एकीकरण किया गया है तथा उसमें व्यापक सुधार किया गया है । जिसके अंतर्गत स्वशासी सोसायटी को पहले से अधिक वित्तीय एवं प्रशासकीय अधिकार दिये गये तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति, वित्त समिति के गठन का प्रावधान कर सभी को वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया है।स्वशासी सोसायटी के कार्यों के बेहतर संपादन के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्यवाही हो सके। साथ ही यह सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मॉनिटरिंग का कार्य भी कर सके।ई-पोर्टल "स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल" के द्वारा स्वशासी पोर्टल ऑनलाईन ही अपने एजेंडा बना सकेंगे तथा बैठक की सूचना भी दे सकेंगे। बैठक होने के उपरांत लिये गये निर्णय की एन्ट्री कर कार्यवाही विवरण भी बना सकेंगे। स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल एजेंडा निर्माण, कार्यवाही विवरण बनाये जाने के साथ ही सारे एजेंडा को एक यूनिक आई.डी. प्रदान करेगा । यह आई.डी. उस एजेंडा के भुगतान से जुड़ा रहेगा जिससे उसमें होने वाले वित्तीय भार अथवा भुगतान में दोहराव नहीं होगा तथा भुगतान में भी पारदर्शिता रहेगी।सी.एस.आर. मद अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा यह पोर्टल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।स्वशासी सोसायटी में लिये गये निर्णय / खरीदी के दस्तावेज एवं फोटोग्राफ भी इसमें अपलोड किये जायेंगे। जिसमें डाटालॉक के बाद परिवर्तन किया जाना संभव नहीं रहेगा। डाटालॉक उपरांत भुगतान भी इसी पोर्टल के माध्यम से किये जायेगा जो बैंक के पेमेंट गेटवे से जुड़ा रहेगा।स्वशासी सोसायटी के ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी को होने वाले आय-व्यय की भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही किस मद में कितनी राशि व्यय की गयी है, की भी जानकारी तुरंत प्राप्त हो सकेगी। पूर्वकी बैठकों में लिये गये निर्णयों में कितने में कार्यवाही की गयी है की भी जानकारी रहेगी। स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी के कार्यों एवं भुगतान में पारदर्शिता आयेगी। जिससे जनहित के कार्यों में तीव्रता से निर्णय लिये जा सकेंगे।
- -शासन की ओर से हर संभव सहायता मिलेगी- स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल-मेडिकल कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम एवं अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार-परिसर में पुलिस सहायता केंद्र एवं मानव संसाधन की व्यवस्था के दिए निर्देशरायपुर /स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की स्थापना के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को त्वरित एवं उन्नत उपचार मिल सके। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बोर खनन कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं मरीजों की सुविधाओं के विस्तार हेतु एप्रोच रोड, हाई मॉस्क लाइट, सीसीटीवी कैमरा तथा सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने सुनिश्चित करने कहा। अस्पताल में खेल उपकरण, ऑडिटोरियम और जिम निर्माण की योजना पर भी सहमति प्रदान की।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा शासन स्तर पर अनुमति प्राप्त होने के उपरांत प्रबंधन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था हेतु जल्द से जल्द संविदा भर्ती किए जाने के निर्देश दिए और शासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।बैठक में महाविद्यालय की सप्तम बैठक में किये गये निर्णय के पालन प्रतिवेदन, महाविद्यालय की स्वशासी समिति के वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में समिति द्वारा अनुमोदित महाविद्यालय हेतु आवश्यक कार्यों तथा सामग्री/उपकरणों के क्रय पर किये गये व्यय की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वशासी समिति के बजट, सेमीनार देयकों के भुगतान, वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, स्वशासी समिति के ऑडिट के देयकों का कार्याेत्तर स्वीकृति, संचालक मण्डल की द्वितीय एवं तृतीय बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई।
- - टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव । विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, सभापति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री शैंकी बग्गा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि टीबी रोग उन्मूलन एवं शासन द्वारा टीबी रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के सहयोग से अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद तक मरीजों तक सुविधाओं का लाभ पहुंचे और देश को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय निरामय जांच एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करने कहा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिले में टीबी रोग के जांच, उपचार एवं रोकथाम के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध मेे विस्तृत जानकारी दी तथा टीबी उन्मूलन हेतु जनसामान्य से सहभागिता के लिए अपील की। इस दौरान टीबी मुक्त राजनांदगांव की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलिराम एवं संस द्वारा 5, कमल सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5, दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव द्वारा 25, पैरामेडिकल एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा 13, संतोष बिनवार के द्वारा 5 कुल 53 टीबी के मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण आहार प्रदाय किया गया। साथ ही विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नर्सिंग महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा टीबी रोग के जनजागरूकता हेतु शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर टीबी रोग के उन्मूलन का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 8 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सीवाय-टीबी जांच करते हुए विश्व क्षय दिवस का शुभारम्भ किया गया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. यू.के. चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री संदीप ताम्रकार सहित स्वास्थ्य व जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं, निक्षय मित्र, टीबी मरीज एवं स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- -स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाईरायपुर /विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को "टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान" में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सर्वाधिक अनुपात हेतु प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने की। समारोह में देशभर के स्वास्थ्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक, राज्य क्षय अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विजय दयाराम के. ने प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने "टीबी मुक्त पंचायत" के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है।उल्लखेनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2023 में "टीबी मुक्त ग्राम पंचायत" की परिकल्पना की गई थी। पहले ही वर्ष छत्तीसगढ़ की 2260 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 4102 पंचायतों तक पहुँच गई, जो देश में सर्वाधिक अनुपात दर्शाता है।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ को मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को बधाई दी। स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने निर्देश दिए कि 100 दिवसीय अभियान के दौरान चिन्हित सभी संभावित मरीजों की X-Ray और नाट परीक्षण प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएँ, उनका तत्काल पंजीकरण और उपचार प्रारंभ कर निक्षय पोषण योजना व मित्रों से सहायता सुनिश्चित की जाए।"निक्षय निरामय छत्तीसगढ़" बना जन-आंदोलनछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 7 दिसंबर 2024 से शुरू किए गए 100 दिवसीय 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' अभियान ने ग्रामीण स्तर पर व्यापक पहचान, उपचार और सहभागिता को गति दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों – उद्योगों, कॉरपोरेट्स, NGO व आम जनता – से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की गई थी। इस अपील के बाद प्रदेश में निक्षय मित्रों की संख्या बढ़कर 13,422 हो गई, जिन्होंने अब तक 26,039 टीबी मरीजों को पोषण आहार व अन्य सहयोग प्रदान किया है।
-
- प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी
बेमेतरा। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज शासकीय प्राथमिक विद्यालय भद्राली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को स्कूल के बाहर घूमते देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा स्कूल में कई प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने संकुल समन्वयक बलीराम ध्रुव को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में हटाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
- -आईसीयू, ब्लड बैंक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का किया अवलोकन-प्रबंधन दुरूस्त करने एवं चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के दिए निर्देश-डायलिसिस यूनिट सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तारदुर्ग, / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डों का विस्तृत निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों एवं उनके परिजनों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं के अनुभवों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने इसे मॉडल ओटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक आधुनिक उपकरणों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस यूनिट की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्टोर रूम का अवलोकन किया और इसे अधिक व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। अस्पताल की मौजूदा सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 5 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति के निर्देश दिए। साथ ही, प्रसूति विभाग में डॉक्टर एवं विशेषज्ञों की आवश्यकता की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध दवाइयों की गुणवत्ता की समीक्षा की।इस अवसर पर वैशालीनगर विधायक श्री रिकेश सेन, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक दुर्ग श्री ललित चन्द्राकर और गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, स्वास्थ्य संचालक श्रीमती पदमिनी भोई, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग श्री हेमन्त साहू, डॉ. ओपी वर्मा तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



.jpg)












.jpg)









.jpg)
.jpg)