- Home
- छत्तीसगढ़
- - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण सम्मिलित होंगेरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में दिनांक 27 फरवरी 2025 गुरूवार को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कार्यकम अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री सर्वश्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरू खुशवंत साहेब और अभनपुर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे ।
- -
- मनमोहक शिवलिंग की झांकी के सामने फलाहार, मठा, ठंडाई का भी मज़ा लिया श्रद्धालुओं नेरायपुर। महाराष्ट्र मंडल भवन के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर 54 जोड़ों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। साथ ही भक्तजनों ने सुमधुर भजनों के साथ फलाहार, मठा, ठंडाई का आनंद लिया।महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल के सामूहिक तत्वावधान में बुधवार, 26 फरवरी की सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच जहां आचार्य चेतन दंडवते के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक हुआ। वहीं महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के निर्देशन में महिलाओं की टीम ने रुद्र पाठ किया। रुद्राभिषेक से पहले वरिष्ठ सभासद अरविंद जोशी के सहयोग से महाकुंभ प्रयागराज से लाए गए गंगाजल से सभी जोड़ों को मंत्रोच्चार के साथ शुद्ध किया गया।महाराष्ट्र मंडल के सचिव और मंडल के प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित हाॅल में यह तीसरा वर्ष है और संस्था का यह 25वां आयोजन है। समूचे आयोजन में लघु रुद्राभिषेक में बैठे श्रद्धालु जोड़ों और सेवादारों का उत्साह देखते ही बना। शिवतांडव स्त्रोत के गायन ने महाराष्ट्र मंडल के वतावरण को शिवमय बना दिया। इस वर्ष नवविवाहित जोड़े श्वेतलीना- अनमोल काले और श्रुति- आभास करकशे भी रुद्राभिषेक में बैठे थे। धर्म और संस्कार के प्रति युवाओं का रुझान उन्हें सांस्कारित बनाता है।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने आज के कार्यक्रम में शामिल समस्त श्रद्धालुओं और सेवादारों, पंडितों योगेश दंडवते, अजय पोतदार, अभिषेक बक्षी और रुद्र पाठ करने वाली महिलाओं ज्योति कान्हे, विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयन्ती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष के साथ सेवादार विनोद राखुन्डे, पंकज सराफ, निखिल मुकादम, सारंग पोफली, विपुला शेजवलकर, सृष्टि दंडवते, शचिंद्र देशमुख, रीना प्रतीक देशमुख, पल्लवी मुकादम, शेखर मोकासदार, वैभव शाह, मेघा पोतदार, सृजन दंडवते, पार्थ देशपांडे, वैशाली पुरोहित, शेखर क्षीरसागर, प्राची पोफली, श्रुति सराफ, उन्नति शाह, प्रिया बक्षी, शुचिता देशमुख, पल्लवी नाफ़ड़े, सुधांशु नाफ़ड़े, गौरी मोकासदार का आभार व्यक्त किया। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर साफ-सफाई व्यवस्था युद्व स्तर पर कराया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रातः भ्रमण के दौरान अलग-अलग वार्डो में जाकर निरीक्षण कर रहे है। उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे है। दिल्ली की टीम सफाई व्यवस्था का मानिटरिंग करने आने वाली है। उसके पूर्व भिलाई के सभी वार्डो, मोहल्लो, सड़क, उद्यानों, तालाबो, शौचालयो इत्यादि को साफ-सुथरा बनाये रखें। कचरा डंपिग प्वांट को चिन्हांकित कर चूना से मार्किंग कर सूचना बोर्ड भी लगाया जाये, जिससे नागरिक उस जगह कचरा न फेकें। एक आम धारणा है कि जहां पर कचरा कोई फेंकता है वहीं पर सब लोग कचरा फेंकने लगते हैं। इसलिए जब घर-घर सफाई मित्र कचरा लेने आ रहे हैं कचरा देना है।आयुक्त पाण्डेय आज सुबह भ्रमण के दौरान जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र में स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण किये। वहां जाकर कचरा सेग्रिगेशन कार्य को देखे, कार्य करने वाले कर्मियो से जानकारी प्राप्त किये। कचरे से बनने वाली खाद की क्वालिटी पर और जोर देने को कहे। वहां एकत्रित खराब सामग्री को अलग कर रखने एवं उन सामग्रीयो से वेस्ट से बेस्ट बनाने को कहे। जिसे तैयार कर शहर के उद्यानों, प्रमुख चैराहो में लगाया जा सके। जिससे आम जनता के लिए आकर्षक का केन्द्र बने और लगाये गये स्थल की रौनकता बनी रहे। साथ ही सुलभ शौचालयो की साफ‘-सफाई को और व्यवस्थित करने के निर्देश अधिकारियो को दिये।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे आदि उपस्थित रहे।
- -परीक्षा के दिनों में बच्चे आवश्यक बातों का जरूर रखे ध्यानबालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के समय सारणी के अनुसार परीक्षा 01 मार्च से प्रारंभ हो रही है। सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री डी पी कोसरे ने बताया कि जिले में कक्षा 12वीं के 8463 विद्यार्थी एवं कक्षा 10वीं के 11220 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेगे। परीक्षा संचालन हेतु कुल 111 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के पूर्व एवं परीक्षा कक्ष में बच्चों को कुछ बातों का आवश्यक ख्याल रखना चाहिए। जिसमें परीक्षा के पूर्व बच्चे भयमुक्त रहें। परीक्षा देते समय तनाव से दूर रहें एवं परीक्षा के दिनों में भरपूर नींद लें। बच्चे अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार का पालन करे । परीक्षा के पूर्व माता पिता एवं विषय शिक्षक के साथ बात करें।परीक्षा कक्ष में अपने आराध्य का ध्यान करें, घबराएं नहीं अपने परिश्रम पर विश्वास करें और प्रश्न पत्र को शांत मन से अध्ययन करें। उन प्रश्नों को पहले हल करे, जो प्रश्न आपको सरल लगे या जिस प्रश्न की जानकारी हो उन् प्रश्नों को पहले हल करें । प्रश्नों के उत्तर शब्द सीमा में ही लिखें। इसके साथ ही प्रश्न पत्र में आए सम्पूर्ण प्रश्नों को हल करने की जरूर कोशिश करे। किसी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 9425567867 और 6260985588 पर बात कर सकते हैं।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। राज्य ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों पर नौवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया। जहांगीर भाभा थियेटर, मुंबई में आयोजित अभियान के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य और आयुर्वेद के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बढ़ती उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिससे राज्य में आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त किया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की पहल न केवल नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएगी, बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा में लाने में भी सहायक होगी।उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर से 25 दिसंबर 2024 तक चले इस अभियान के तहत देशभर में 1.29 करोड़ से अधिक नागरिकों का परीक्षण किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 4.45 लाख से अधिक नागरिकों का सफलतापूर्वक परीक्षण कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस अभियान में राज्य के 3551 वालंटियर्स ने योगदान दिया।इसके अतिरिक्त अभियान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 40,000 से अधिक अधिकारियों और जवानों का भी सफलतापूर्वक प्रकृति परीक्षण किया गया, जो आयुष चिकित्सा के प्रति बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है।नागरिकों के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियानआयुष विभाग के संचालक ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन आधारित इस अभियान को नागरिकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में इस अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अब राज्य के नागरिक निकटतम आयुर्वेद महाविद्यालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, शासकीय आयुर्वेद औषधालयों एवं निजी आयुर्वेद चिकित्सकों से संपर्क कर अपना प्रकृति परीक्षण करवा सकते हैं।
- -प्रदेश की 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में विशेष आयोजन:आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि के लिए कैदियों को मिला गंगा जल स्नान का अवसररायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान का अवसर प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुनीत कार्य पर कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही हमारी कामना है। यह पहल कैदियों को मानसिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे सकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर हो सकें। प्रदेश सरकार जेल सुधार के साथ-साथ कैदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक समावेश की दिशा में बड़ा कदमउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा होते हैं, और जेलों में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं। 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ के पुण्य लाभ से समाज का हर वर्ग वंचित न रहे, इसलिए राज्य सरकार ने यह विशेष आयोजन किया। इससे कैदियों में आत्मशुद्धि, सकारात्मक सोच और नैतिक जागरूकता का संचार होगा। उन्होंने कहा कि 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 उपजेल में गंगा जल स्नान और सामूहिक प्रार्थना का विशेष आयोजन किया गया, जिससे कैदियों को आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अनुभव मिला।प्रदेशभर में कैदियों में दिखा उत्साह, सामूहिक प्रार्थना में लिया भागइस विशेष आयोजन के दौरान प्रदेशभर की जेलों में कैदियों के लिए गंगा जल की आपूर्ति और स्नान की उपयुक्त व्यवस्था एवं सामूहिक प्रार्थना की व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षकों ने बताया कि कैदियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक सकारात्मक अनुभव बताया। कई कैदियों ने कहा कि इस आयोजन से उन्हें आत्मशुद्धि और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।कैदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में सरकार की नई पहलमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और सामाजिक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र भी होना चाहिए। कैदियों को नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।छत्तीसगढ़ सरकार का सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सराहनीय प्रयासराज्य सरकार द्वारा जेलों में आयोजित यह गंगा जल स्नान और आध्यात्मिक कार्यक्रम कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है। यह पहल न केवल कैदियों को आत्मशुद्धि और मानसिक शांति प्रदान करेगी, बल्कि उनके पुनर्वास की दिशा में भी एक प्रभावी कदम साबित होगी।
- रायपुर।, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार श्री विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सिविल लाइन, रायपुर के सभागार में क्रिश्चियन समुदाय के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल, चर्च समिति के सदस्य विक्की पाल, अमित दास, ग्राम पंचायत विश्रामपुर की सरपंच श्रीमती अर्चना, ग्राम पंचायत गणेशपुर की सरपंच श्रीमती रेशू मसीह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।01 मार्च को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चाबैठक में दिनांक 01 मार्च 2025 को ग्राम विश्रामपुर, गणेशपुर, झनकपुर एवं आसपास के क्रिश्चियन बाहुल्य क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हाल ही में उपरोक्त ग्रामों से संबंधित एक विवादित पोस्ट प्रसारित हुई है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पोस्ट फर्जी हो सकती है, किंतु अभी तक कोई प्रमाणित साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन विवेचना की जा रही है और सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, आपसी मतभेदों को दूर करने एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पशु क्रूरता के विरुद्ध सख्त कार्रवाईबैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से पशु क्रूरता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अपराधों को संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे ऐसे अपराधों पर सतर्कता रखें और सामाजिक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर पशु क्रूरता को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।ग्रामों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांगबैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने ग्रामों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की, ताकि लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।इसके साथ ही, 01 मार्च 2025 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इस हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था किए जाने का निवेदन किया गया।पुलिस का आश्वासन: बोर्ड परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्थावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार श्री विजय अग्रवाल ने ग्रामवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च जारी रखने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि लोगों में किसी भी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए और शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 01 मार्च 2025 को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपीलबैठक के अंत में सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य में बिजली आपूर्ति की स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं और अधोसंरचना विकास की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह पाया गया कि बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए राज्य में विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक योजनाओं की समीक्षा की और उनकी त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए। समीक्षा के मुख्य बिन्दु राज्य में विद्युत की आपूर्ति, उपलब्धता तथा आगामी परियोजनाएं रहीं।बैठक में बताया गया कि राज्य में विगत वर्षों में मांग में वृद्धि दर्ज की गई है परंतु मांग के अनुरूप बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पायी। राज्य में नये पॉवर प्लांट लगाने हेतु कोई योजना नहीं बनाई गई। मुख्यमत्री जी द्वारा आगामी 10 वर्षों की मांग को देखते हुए तैयारी की समीक्षा की गई। पॉवर कंपनी द्वारा यह ध्यान में लाया गया कि आगामी वर्षों में कोरबा में उत्पादन कंपनी द्वारा 1320 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना की जायेगी। इसके अतिरिक्त एनटीपीसी द्वारा राज्य में स्थापित की जा रही संयंत्रों से 50 प्रतिशत बिजली के क्रय हेतु अनुबंध किए गए है, जिससे 1200 मेगावाट बिजली राज्य को वर्ष 2027-28 तक प्राप्त होगी।इसके अतिरिक्त भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्षों में अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने की कार्य योजना बनाकर उस पर गंभीरता से अमल किया जा रहा है। ताप विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने के अलावा पम्प स्टोरेज धारित जल विद्युत संयंत्र, बैटरी स्टोरेज सौर ऊर्जा संयंत्र का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी बड़े पैमाने पर विभिन्न परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इससे सामान्य अवधि के अतिरिक्त पीक लोड के समय बिजली उपलब्ध रहेगी।अंतर्राज्यीय पारेषण परियोजनाओं के माध्यम से अन्य राज्यों में उपलब्ध सरप्लस बिजली का उपयोग राज्य में करने हेतु वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आर.डी. एस. एस. योजना के तहत लाईन लॉस में कमी लाकर बिजली उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्रीय क्षेत्र के ताप बिजली घरों से विद्युत प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक पॉवर पर्चेस एग्रीमेंट किया गया है।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोई भी घोषित अथवा अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य देश के उन चुनिनंदा राज्यों में से एक है जो किसानों को अधिक मात्रा में तथा सस्ती बिजली उपलब्ध कराती है उल्लेखनीय है कि राज्य के किसानों को 18 घंटे मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यहां तक कि विद्युत आपूर्ति में आकस्मिक कमी होने पर राज्य की पॉवर कंपनी द्वारा महंगी दरों पर भी एक्सचेंज के माध्यम से विद्युत का क्रय कर किसानों एवं उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली उपलब्ध कराई जाती है। विद्युत उपभोक्ता सेवा के लिए ऑनलाईन आईटी सॉल्यूशन्स के बड़े उपाय भी किये गये है। बिजली मितान बॉट सेवा में उपभोक्ता व्हाट्सअप के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करते हुए समाधान प्राप्त कर सकते है। मोर बिजली एप, 1912 सेवा एवं लोकल कॉल सेंटर आदि उपायों के भी उत्साहजनक परिणाम मिले है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिलमुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं - बाबा बागेश्वररायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्पमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। डबल इंजन सरकार के सहयोग से यह संकल्प लिया गया है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह उन्मूलन किया जाएगा। प्रदेश के सुरक्षा बल मजबूती से इस अभियान में लगे हुए हैं, और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह मिशन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।धर्मांतरण पर रोक और घर वापसी अभियानमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार धर्मांतरण रोकथाम और घर वापसी अभियान को भी प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध हमारी सरकार कठोर नीति अपनाएगी और समाज को उसकी मूल पहचान से जोड़ेगी।समाज सेवा का नया अध्याय: 251 निर्धन कन्याओं का विवाहबागेश्वर धाम द्वारा आयोजित 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस आयोजन में वैदिक रीति-रिवाज से कन्याओं का विवाह संपन्न होगा, सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान प्रदान किया जाएगा।आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संगममुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बागेश्वर धाम का यह आयोजन सनातन धर्म की महिमा को पुनर्स्थापित करने, समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और गरीब कन्याओं के भविष्य को संवारने का ऐतिहासिक अवसर है।छत्तीसगढ़ सरकार इस आयोजन में भागीदारी कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने के लिए संकल्पित है।सरल स्वभाव के धनी हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराजकार्यक्रम में बाबा बागेश्वर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन कार्य को संपूर्णता देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित हैं। वे बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आज एक बड़ा अनूठा कार्य कर रही है, जो गौरव का विषय है। राज्य को अगले दो वर्षों के भीतर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ समृद्ध और शांतिपूर्ण प्रदेश बन सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, और जब हम छत्तीसगढ़ जाते हैं, तो एक बात हमेशा कहते है - छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यह प्रदेश धर्म और संस्कृति की भूमि है, और हम प्रार्थना करते हैं कि यह भूमि हमेशा खुशहाल और धन-धान्य से परिपूर्ण बनी रहे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
- बिलासपुर/ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बिलासपुर परिसर में श्री नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर एवं ASG Eye हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा राज्य सैनिक बोर्ड, रायपुर के सौजन्य से 24 फरवरी 2025 प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रित जन हेतु *निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।इस में Cardiologist, Gaesterologist, Urologist, Orthopedics, Gynaecology, Eye , Random Blood Sugar, BP, ECG, Echo आदि की चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा जांच की गई। सैनिकों की पेंशन सम्बन्धी SPARSH की समस्याओं का निदान भी किया गया और साथ ही विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार जनों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर ब्रिगेडियर विवेक शर्मा VSM(से.नि.) संचालक, सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संचालक, सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा विशिष्ट सेवा मेडल (से नि) ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और् नीतियों की जानकारी प्रदान की तथा उन योजनाओं का यथोचित लाभ उठाकर सेवानिवृत्त जीवन को खुशहाल और कर्त्तव्यनिष्ठ बनाने पर बल दिया। उन्होंने चिकित्सा शिविर की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए समय समय पर स्वास्थ्य सम्बन्धित परीक्षण और जागरूकता पर जोर दिया। सैनिकों का योगदान देश की रक्षा में सदैव अनमोल है और उनके और उनके आश्रितों के लिए बिलासपुर में आयोजित यह चिकित्सा शिविर यादगार रहा।
-
0- महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम से लाए गए गंगाजल से फुहार लघु रुद्राभिषेक का होगा विशेष आकर्षण
0- संत ज्ञानेश्वर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी के साथ तैयारियां लगभग पूर्ण
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर बुधवार को सुबह 10:00 बजे सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर 54 जोड़े एक साथ लघु रुद्राभिषेक करेंगे। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम से लाए गए गंगाजल का लघु रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं पर फुहार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा। महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासदों ने ही महाकुंभ के दौरान प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर विभिन्न पात्रों में गंगाजल भरकर यहां लाया है।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि बुधवार को महा शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद व फलाहार के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर सभागृह में शिवलिंग की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। 25 से अधिक सेवकों के साथ आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि लगातार चौथे साल महिलाओं की टीम लघु रुद्राभिषेक का पाठ करेगी। तात्यापारा निवासी ज्योति कान्हे के नेतृत्व में महिलाओं की टीम एक महीने से अभ्यास करने के बाद अब लघु रुद्राभिषेक का पाठ करने के लिए तैयार है। ज्योति के साथ विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष करीब तीन घंटे तक लघु रुद्र का पाठ करेंगी। -
रायपुर. छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में बंद तकरीबन 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए गए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से मंगलवार को स्नान किया।अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की पांच केंद्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और आठ उप जेलों समेत सभी 33 जेलों में स्थापित 'कुंड' (टैंक) में आज सुबह 'पुण्य स्नान' शुरू हुआ। उप महानिरीक्षक (जेल) एसएस तिग्गा ने बताया कि राज्य की सभी 33 जेलों में बंद करीब 18,500 कैदी आज सुबह से गंगा नदी के पवित्र जल से महाकुंभ का पवित्र स्नान कर रहे हैं। तिग्गा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गंगा नदी का पवित्र जल लेकर आए थे, जिसे आज के कार्यक्रम के लिए सभी जेलों में वितरित किया गया। शर्मा के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने बताया कि स्नान से कैदियों में काफी उत्साह था और वे ‘हर-हर गंगे' के नारे लगा रहे थे। वे राज्य सरकार द्वारा उनके लिए की गई व्यवस्था से खुश हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र स्नान करने के बाद कैदियों ने अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
रायपुर केंद्रीय जेल में बंद कैदियों में से एक घासीराम यादव ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमें मां गंगा नदी के जल से पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें अपने जीवन में ऐसा अवसर मिलेगा जो सरकार और जेल प्रशासन की पहल से संभव हो पाया है।” यादव ने कहा कि मैं अधिकारियों, प्रशासन और सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।
अधिकारियों ने बताया कि स्नान के लिए जेलों की टंकियों में त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को नियमित जल के साथ मिलाया गया था। दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और कबीरधाम जिलों की जेलों से प्राप्त तस्वीरों में दिख रहा है कि स्नान कुंड को फूल, मालाओं और पंखुड़ियों से सजाया गया था और स्नान से पहले अनुष्ठान और प्रार्थना की गई। तस्वीरों में उत्साहित कैदी भी कुंड के चारों ओर इकट्ठा होकर स्नान करने की अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। धमतरी जिला जेल के एक अधिकारी ने बताया कि सभी 239 कैदियों ने एक-एक करके पवित्र स्नान किया।
उन्होंने बताया, "इस आयोजन का उद्देश्य कैदियों को आध्यात्मिक शुद्धि का अनुभव कराना और उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है। भारतीय संस्कृति में गंगाजल को पवित्र और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।" अधिकारी ने कहा कि जेल प्रशासन का मानना है कि गंगाजल से स्नान करने से कैदियों को मानसिक शांति मिलेगी और वे आध्यात्मिक रूप से मजबूत होंगे तथा उन्हें आत्म-परिवर्तन, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी। -
बिलासपुर. शहर में पिछले सप्ताह एक निजी स्कूल के शौचालय में हुए विस्फोट के मामले में आठवीं कक्षा के चार छात्र—छात्राओं को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका घायल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों ने कथित तौर पर ऑनलाइन सोडियम की खरीद की थी। छात्र स्कूल की एक महिला शिक्षिका से नाराज थे तथा उनकी योजना शिक्षिका को निशाना बनाने की थी। इस महीने की 21 तारीख को शहर के एक निजी स्कूल के शौचालय के भीतर हुए विस्फोट में चौथी कक्षा की एक बालिका झुलस गई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आठवीं कक्षा की तीन लड़कियों सहित पांच छात्रों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद रविवार (23 फरवरी) को उनमें से चार को हिरासत में लिया गया। सिंह ने बताया कि एक अन्य छात्रा अपने रिश्तेदार के घर गई थी और उसे अभी हिरासत में लिया जाना है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पांचों छात्र अपनी शिक्षिका से नाराज थे और उन्होंने कथित तौर पर ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद उसे निशाना बनाने के लिए विस्फोट करने की योजना बनाई थी। वीडियो में सोडियम धातु के पानी के संपर्क में आने से विस्फोट होने के बारे में बताया गया था। अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने अपने रिश्तेदार की आईडी का उपयोग करके ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सोडियम धातु खरीदी। वे सोडियम धातु को स्कूल में लाए और इसे वॉशरूम में टंकी के आउटलेट में रख दिया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से, पीड़ित बालिका जो योजना का निशाना नहीं थी, वह शौचालय में गई। फ्लश का इस्तेमाल करने पर विस्फोट हो गया और वह घायल हो गई। सिंह ने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनकर, परीक्षाओं में व्यस्त शिक्षक वॉशरूम में पहुंचे और उसका दरवाजा तोड़ा। वहां उन्होंने बालिका को घायल अवस्था में फर्श पर पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार छात्रों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि अपराध में शामिल एक अन्य लड़की को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। -
- आमजनों में विकसित हो नगर निगम को दान देने की प्रवृत्ति
रायपुर। नगर निगम रायपुर को सभी मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की निशुल्क व्यवस्था करनी चाहिए। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च आएगा। इसकी व्यवस्था नगर निगम के कुल बजट में से आसानी से की जा सकती है। इसके लिए राजधानी रायपुर की किसी भी कंपनी अथवा कारपोरेट को सालाना मदद के लिए राजी किया जा सकता है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने महापौर- पाषदों के अभिनंदन समारोह में अध्यक्षीय संबोधन के दौरान इस आशय के विचार व्यक्त किए।
काले ने कहा कि रायपुर में निजी क्षेत्र की कोई भी कंपनी अथवा कारपोरेट के लिए पांच करोड़ रुपये की मदद सामान्य सी बात है। वे इसे सीएसआर फंड से भी दे सकते हैं। काले ने कहा कि यदि नगर निगम लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाता है, तो आमजनों को भी नगर निगम की मदद करने की प्रेरणा मिलेगी। बड़ी संख्या में लोग इस पुण्य कार्य के लिए अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार सहायता देने स्वयं आगे आएंगे। संभव तो यह भी है कि शहर के अनेक सामाजिक संगठन, समाजसेवी संस्थाएं भी निशुल्क अंतिम संस्कार लकड़ी योजना में अपनी भागीदारी निभाएं।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हम चाहें तो नगर निगम का सहयोग करने के लिए मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और गोबर के कंडों का दान लेने की योजना पर भी कार्य कर सकते हैं। निःसंदेह यह समाजसेवा का बड़ा काम होगा और शोकाकुल परिवार पर अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा। यह सुझाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हर बार लोग हाथ उठाकर आर्थिक मदद करने की स्थिति में नहीं रहते। काले ने कहा कि शुरुआती वर्षों में नगर निगम इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए स्वयं लगभग पांच करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित करे, ताकि बाद में उसे मददगार ढूंढने में आसानी हो। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में ही महापौर मीनल चौबे ने काले के सुझाव पर गंभीरता से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम इस योजना को अमल में लाने से पहले अधिकारियों से पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर उस पर मंथन करेगा।
काले ने कहा कि हम सभी को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया चाहिए। इस दिन शासकीय अवकाश घोषित कर सरकार की ओर से बड़े आयोजन करने चाहिए। हिंदू नववर्ष यानी गुड़ीपाड़वा पर बड़े आयोजनों से हम भावी पीढ़ी को अपने संस्कारों की धरोहर भेंट दे सकेंगे। इस आशय की मांग हमने पहले भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है। उन्होंने भी इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। -
रायपुर/ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्चाचन निर्वाचन एवं निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं प्रथम सम्मेलन का आयोजन 27 फ़रवरी को किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी 27 फ़रवरी को किया जाएगा। इसी तरह उपसरपंच के निर्वाचन के लिए 27 फ़रवरी को किया जाएगा।
- रायपुर। कोटा, रायपुर निवासी श्री संजय उपाध्याय का आज 55 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज गुढिय़ारी मुक्तिधाम में किया गया। वे स्व. गणेश उपाध्याय (अछोटी वाले) के पुत्र ,रीना उपाध्याय के पति, राजेश, नरेन्द्र उपाध्याय के भाई और श्रृष्टि तथा शौर्य के पिता थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर आज प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान का अवसर मिला। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर यह विशेष आयोजन प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में किया गया, जहां कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर प्रदान किया गया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जेलों में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं। यह आयोजन कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिससे उनमें आत्मशुद्धि और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ का पुण्य लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए, इसलिए सरकार ने जेलों में यह विशेष पहल की।संपूर्ण प्रदेश में हुआ आयोजन, कैदियों में दिखा उत्साहप्रदेशभर की जेलों में इस कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति, स्नान की उचित व्यवस्था और सामूहिक प्रार्थना शामिल थे। जेल अधीक्षकों ने बताया कि कैदियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक सकारात्मक अनुभव बताया।कैदियों के पुनर्वास और सुधार की दिशा में सरकार की नई पहलउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके सामाजिक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कैदियों को नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिल सके।प्रदेश सरकार का यह निर्णय कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो समाज और प्रशासन के बीच एक नई सोच को जन्म देगा।
- *कोंडागांव। जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवकों और युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव द्वारा 27 फरवरी 2025 दिन गुरूवार को लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 6 नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में 521 विभिन्न पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि, मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को रोजगार मेला में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- -34 कि.मी लाइन, 220 केवी उपकेंद्र, 2 पॉवर बे क्रियाशील-समय-सीमा में कार्य, 1 लाख उपभोक्ताओं को लाभरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजिम-कुरूद क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 70 करोड़ रूपए लागत से निर्मित 220 केवी उपकेंद्र राजिम, कुरूद से राजिम 220 केवी लाइन तथा कुरूद उपकेंद्र में 2 पॉवर बे को प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा ऊर्जीकृत किया गया। इस कार्य से गर्मी के मौसम में किसानों तथा अन्य उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिलेगी।राजिम में पूर्व में 132 केवी का उपकेंद्र था। जिसे परसवानी जिला महासमुंद तथा गुरूर जिला बालोद से विद्युत आपूर्ति होती थी। यह अधोसंरचना नहीं होने के कारण राजिम, अभनपुर, छुरा, गरियाबंद, कुरूद क्षेत्रों में लो-वोल्टेज जैसी समस्या थी। जिसके समाधान के लिए राजिम के 132 केवी उपकेंद्र का उन्नयन 220 केवी उपकेंद्र के रूप में करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कुरूद से राजिम के बीच 220 केवी क्षमता की 34 कि.मी लंबी डबल सर्किट लाइन की आवश्यकता थी। जून 2024 में यह कार्य अति उच्चदाब निर्माण वृत्त एवं संभाग के अंतर्गत विभागीय तौर पर प्रारंभ किया गया। यह कार्य समय-सीमा पर पूर्ण किया जाना था ताकि गर्मी के मौसम में इस अंचल के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उपकेंद्र का निर्माण तथा 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना 30 करोड़ रूपए की लागत से, डबल सर्किट लाइन की स्थापना 30 करोड़ रूपए की लागत से तथा पॉवर बे की स्थापना 10 करोड़ रूपए की लागत से की गई। इस अवसर पर एमडी ट्रांसमिशन श्री राजेश कुमार शुक्ला ने समय-सीमा पर विभागीय तौर पर कार्य संपादित करने के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा प्रकट की कि इन कार्यों से एक लाख से अधिक क्षेत्रीय किसानों तथा अन्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अंचल में लो-वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं का हल होगा। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल, श्री केएस मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्री जी. आनंद राव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्री आरके राठौर, अधीक्षण यंत्रीगण श्री विश्वास अरविंद देशमुख, श्री अशोक खण्डेलवाल, श्री आरके तिवारी, श्री करूणेश यादव, कार्यपालन यंत्री श्री यूके यादव तथा सुश्री इंदु ठाकुर उपस्थित थे।
- -राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल-केंद्र सरकार की विशेष सहायता से बनेगा हाॅस्टलरायपुर /केंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें राजधानी में तीन के साथ ही नवा रायपुर में सेक्टर-16 में एक और बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है।राजधानी रायपुर में कामकाजी महिलाओंके लिए लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस हॉस्टल की योजना वर्ष 2024 में केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी को इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी गई है।नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि 250-250 बेड के इस हॉस्टल के बनने से राजधानी में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा सस्ती दर पर मिलेगी। तीनों हॉस्टल तीन माले की होगी। इनमें से प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 बेड का इंतजाम किया जाएगा। हॉस्टल के कमरे डबल बेडरूम वाले होंगे और उसमें अटैच वासरूम रहेगा। कोशिश रहेगी कि सभी हॉस्टल में मेस की सुविधा रहे, जिससे कामकाजी महिलाओं को नाश्ता व खाने के लिए बाहर न जाना पड़े। ये हॉस्टल रिहायशी इलाकों में ही बनाए जाएंगे,जिससे महिलाओं को आने-जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। आयुक्त ने कहा है कि प्रक्रियाओं को तेज करते हुए इन हॉस्टल को एक साल के अंदर तैयार करने की कोशिश की जाएगी। तीनों हॉस्टल की निर्माण एजेंसी निगम रहेगा और इसका संचालन व संधारण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर किया जाएगा।लगभग 10 हजार महिलाएं कर रही कामरोजगार कार्यालय से अनुसार राजधानी में लगभग 10 हजार महिलाएं बाहर से आकर सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि निजी संस्थानों में यह संख्या बढ़ सकती है।
- *बालिका गृह के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपना जन्मदिन मनाने के लिए राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे, तो बच्चियों के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर, बालिका गृह की बच्चियों खुशी देखने लायक थी। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर बालिका गृह पहुंचकर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को खुशियों में शामिल करना ही सच्ची संवेदनशीलता और नेतृत्व की पहचान है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चियों के संग केक काटा और उनके साथ समय बिताया। बच्चों की मासूम बातों और खिलखिलाहटों के बीच जन्मदिवस का माहौल और भी भावनात्मक हो गया। बच्चियों ने मुख्यमंत्री से अपनी छोटी-छोटी इच्छाएं साझा कीं, जिनमें एक साउंड बॉक्स की मांग भी थी, जिसे उन्होंने तुरंत पूरा करते हुए बालिका गृह को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिका गृह में कम्प्यूटर एवं वॉटर कूलर के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बच्चियों से अपने स्कूली जीवन की कई यादें साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया उनके गांव का प्रायमरी स्कूल, जहां वे पढ़ते थे, वह खपरेल वाला था और बारिश के दिनों में पानी टपकता था। उन्होंने कहा कि आप सब को पक्का छात्रावास मिला है। यहां अच्छी सुविधाएं और अध्ययन-अध्यापन का अच्छा वातावरण है। उन्होंने इस मौके पर बालिकाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपना बेहतर कैरियर बनाने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश-दुनिया की कई महापुरूषों के संघर्षमय बचपन के बारे में बताया और कहा कि अपनी मेहनत और शिक्षा के बदौलत वे शिखर पर पहुंचे।इस बालिका गृह में फिलहाल 57 बालिकाएं रह रही हैं, जहां उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, खम्हारडीह वार्ड क्रमांक 31 पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
- बालोद/ कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार जिला जेल बालोद में महाकुंभ पर्व के अवसर पर प्रयागराज से प्राप्त गंगा जल को आज प्रातः 08 बजे जेल में बने स्नानागार के माध्यम से महाकुंभ स्नान कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्री आर के श्रीमाली और जेलर श्री शत्रुघ्न कुर्रे मौजूद थे।
- स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने किया विनम्र आव्हान0रायपुर/राजधानी शहर रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नगरवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु जगतपिता महादेव से विनम्र प्रार्थना की है. नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने नगर हित में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का विनम्र आव्हान किया है.
- *शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर दी बधाई**काम-काज में फिर से तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश**मल्हार महोत्सव की तैयारी के लिए 4 मार्च को बैठक*बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आज लंबित मामलों एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव संपन्न होने के बाद विकास कार्यो की गति में फिर से तेजी लाने के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर इससे जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों तथा आम जनता को धन्यवाद देते हुए सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो चुकी है। तेज गति से काम अब फिर से शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से विभागवार योजनाओं की समीक्षा शुरू की जायेगी। उन्होंने आचार संहिता के कारण रूकी हुई भर्ती की कार्यवाही भी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कार्यालय, एनएचएम सहित सभी विभागों में मार्च के अंत तक जारी भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि संविदा, कलेक्टर रेट अथवा अन्य किसी भी मद से कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जाये। इस कार्य में रूकावट नहीं आने चाहिए।कलेक्टर ने मल्हार सोसायटी में धान खरीदी में गड़बड़ी पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस योजना लागू करने के निर्देश हैं। एनआईसी से समन्वय कर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण करें। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप इस साल से फिर मल्हार महोत्सव शुरू किया जायेगा। मल्हार में इस संबंध में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की दिक्कतें परीक्षा केन्द्रों पर नहीं होने चाहिए।
- *25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को मिली सौगात*बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील घोषित किया गया है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 तारीख को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत जल्द वहां नायब तहसीलदार बैठना शुरू कर देंगे। तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह के पहल एवं प्रयासों से सकर्रा में उप तहसील का गठन संभव हो सका है। फिलहाल ग्राम पंचायत भवन में उप तहसील का काम-काज शुरू होगा। इससे उस इलाके के 7 पटवारी हल्कों के 25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए सकरी आने की जरूरत नहीं पडेगी।जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकर्रा उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मण्डल के 7 पटवारी हल्का शामिल होंगे। इनमें पटवारी हल्का 33 के अंतर्गत ग्राम कोड़ापुरी, मेड़पारा बाजार, सकेती, सांवाताल, पटवारी हल्का 34 के ग्राम कुरेली, केकराड़, ठाकुरकांपा, खजुरी, पटवारी हल्का 35 के ग्राम मुरू, पथराली, बुटेना, कबराकांपा, पटवारी हल्का 36 के ग्राम खरकेना, मेड़पार छोटा, डिघोरा, पटवारी हल्का 37 के ग्राम छतौना, बोड़सरा पाली, हल्का नम्बर 38 के ग्राम अमसेना, बेलमुण्डी तथा पटवारी हल्का 39 के ग्राम सकर्रा, कोपरा, सिधिरी, उड़ेला एवं सरसेनी शामिल हैं। नवगठित उप तहसील सकर्रा के उत्तर दिशा में तखतपुर तहसील, दक्षिण में बिल्हा तहसील, पूर्व में सकरी तहसील एवं पश्चिम में मंुगेली जिला का पथरिया तहसील स्थित है।

.jpg)


.jpg)













.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)