केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
चेन्नई । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रसिद्ध मंदिर नगरी तिरुवन्नामलाई का दौरा किया और श्री अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंत्री ने तिरुवन्नामलाई स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, उन्होंने वहां स्थित श्री रमणाश्रम का भी दौरा किया और पूजा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेता का स्वागत किया।अमित शाह मुंबई से विमान द्वारा यहां पहुंचे और फिर चेन्नई से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित तिरुवन्नामलाई हेलीकॉप्टर से गए। शाह नौ अगस्त को पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक सरकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और पुडुचेरी पुलिस को राष्ट्रपति का रंग निशान प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम पुडुचेरी के गोरिमेडु स्थित पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री पुडुचेरी में "हर घर तिरंगा यात्रा" का उद्घाटन भी करेंगे। पुडुचेरी और तिरुवन्नामलाई के बीच की दूरी लगभग 110 किलोमीटर है।










Leave A Comment