- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार 4 सितंबर को बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिसबल के जवानों द्वारा 09 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिलने पर डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित ही यह सुरक्षाबल के जवानों के लिए बड़ी सफलता है। मैं इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों, जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। ज्ञात हो कि पुलिस की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 09 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा 13 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर प्राप्त हुई है। देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नक्सल उन्मूलन के लिए 6 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
- -खिलाड़ियों को पदक देकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएंरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रान्ज पदक जीतने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को पदक देकर उन्हें उज्जल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 22 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई में 24 से 26 अगस्त के मध्य किया गया। इसमें खेलो इंडिया लघु केंद्र वेटलिफ्टिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। खेलों इंडिया लघु केंद्र के 18 बच्चे ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और 6 बाॅन्ज मेडल समेत 8 मेडल हासिल किए। इस प्रतियोगिता में करण कुमार ने गोल्ड मेडल, चैतन्य बागडे ने ब्राॅन्ज मेडल, साहित गेंद्रे ने ब्राॅन्ज मेडल, वेदांत ने ब्राॅन्ज मेडल, महिमा ने बाॅन्ज मेडल, मेघा घृतलहरे ने सिलल्वर मेडल सब जूनियर और जूनियर वर्ग में कांस्य पदक और सीनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- बिलासपुर / कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह समारोह देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मशाल यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। बिलासपुर में पंहुची मशाल को समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा को सौंपा गया।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से निकली मशाल देश के प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्रों से गुजरेगी इसी तारतम्य में स्वर्ण जयंती मशाल कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा से 29-08-2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर पहुंची थी जिसे आज समारोह के दौरान अगली यात्रा के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा को सौंपा गया।कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा के दौरान जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ- अरूण त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कृषि विज्ञान केन्द्र के ही कारण आधुनिक कृषि तकनीक किसानों के खेतों तक पंहुच पा रही है और खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर हो पाया है व किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो रहा है।कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला, श्रीमती हेमकांति बंजारे डॉ- एकता ताम्रकार श्री जयंत साहू, इंजी- पंकज मिंज, डॉ- निवेदिता पाठक, डॉ- चंचला रानी पटेल एवं डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा भी व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विभाग के अधिकारियों उपसंचालक कृषि श्री पी.डी. हथेस्वर एवं सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से सुशीला ओहदार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ- अमित शुक्ला ने किया।
- -बलरामपुर जिले राजपुर में होगा मेगा इवेंट का आयोजन-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेगा इंवेट में जुड़ेंगे, पीवीटीजी परिवारों से करेंगे चर्चा-दूसरे चरण में अब तक 66540 हितग्राहियों ने करवाया पंजीयन-योजना का दूसरा चरण 10 सितंबर तक चलेगारायपुर, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पीएम जनमन योजना के दूसरे चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में मेगा इवेंट का आयोजन प्रस्तावित है। आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में इस मेगा इंवेंट की व्यापक तैयारियां की जा रही है। जल्द ही इस आयोजन की तिथि भी घोषित की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मेगा इवेंट से जुड़ेंगे और पीवीजीटी परिवारों से भी चर्चा करेंगे।मेगा इवेंट एवं पीएम जनमन योजना के संबंध में आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि पीएम जनमन योजना अर्थात ‘‘प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान’’ विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के संर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर पीवीटीजी की बसाहट अत्यंत रिमोट क्षेत्र में होने के कारण शासन की ज्यादातर योजनाओं का लाभ इस वर्ग तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप पीवीटीजी के संर्वागीण विकास हेतु इस महत्वाकांक्षी योजना को लाया गया है।मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारी स्वयं पीवीटीजी बसाहटों का चिन्हांकन कर एवं उनके पास जाकर, उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं, ताकि उन्हें भी विकास के माध्यम से राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। योजना के तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड, पीएम जनधन खाता, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मातृ वंदन योजना, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, बिजली, पानी, पक्की सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सभी नोडल विभागों से प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध की गई प्रगति की ऑनलाइन एंट्री भी की जा रही है।आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री नेताम के निर्देश अनुरूप विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं सचिव सह आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के कुशल नेतृत्व में मिशन मोड में पीवीटीजी बसाहट वाले राज्य के 18 जिलों में कार्य किया जा रहा है। जिला कलेक्टरों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पीवीटीजी बसाहटों में विशेष कैंप लगाकर पीवीटीजी हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, इसकी मॉनीटरिंग हेतु मुख्यालय से अधिकारियों द्वारा दौरा भी किया जा रहा है।प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा 27 अगस्त को बिलासपुर के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करका एवं कुरदर में आयोजित शिविर में शामिल हुए एवं पूरे कार्यक्रम में सहभागिता की एवं स्थानीय बैगा जनजाति के सदस्यों तथा अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला कलेक्टर बिलासपुर भी उपस्थित थे। इसी प्रकार श्री दुग्गा नारायणपुर जिले में अबुझमाड़ अंतर्गत कोहकामेटा में आयोजित पीएम जनमन शिविर में शामिल हुए एवं कार्यकम में हितग्राहियों से संवाद किया तथा स्थानीय प्रशासन को विभिन्न गतिविधियों में बसाहटों तथा हितग्राहियों को संतृप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नारायणपुर एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।अब तक 66540 पीवीटीजी हितग्राहियों ने करवाया पंजीयनदूसरे चरण के अंतर्गत अब तक प्रदेश स्तर पर 18 पीवीटीजी बसाहटों वाले जिलों में कुल 662 कैम्प लगाए गए हैं, इनमें अभी तक 66540 पीवीटीजी हितग्राहियों ने अपना पंजीयन करवाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें 3569 हितग्राहियों का आधार कार्ड, 4824 हितग्राहियों का आयुष्मान भारत कार्ड, 1320 हितग्राहियों को पीएम किसान सम्मान निधि, 934 हितग्राहियों का किसान क्रेडिट कार्ड, 1764 हितग्राहियों का पीएम जनधन योजना, 234 हितग्राहियों को पीएम मातृ वंदन योजना, 2320 हितग्राहियों का राशन कार्ड, 1350 हितग्राहियों का जाति प्रमाण-पत्र, 731 हितग्राहियों का वन अधिकार पटटा बनाकर लाभान्वित किया जा चुका है। इसके अलावा 2997 पीवीटीजी बसाहटों में सुंदर वॉल पेंटिग भी गई है। दूसरा चरण 23 अगस्त से प्रारंभ होकर 10 सितंबर तक चलेगी।दूसरे चरण में पीवीटीजी हितग्राहियों को आकर्षित करने हेतु 290 कैम्प वेन्यू पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, योजना के प्रचार-प्रसार हेतु 1776 होर्डिंग्स, पोस्टर, बैकड्रॉप कैम्प वैन्यू पर लगाए गए हैं, इनमें योजना अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ की संक्षिप्त जानकारी बहुत ही सारगर्भित ढंग से प्रदर्शित की गई है।उल्लेखनीय है कि योजना अंतर्गत 9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है, इनमें पक्के घर का प्रावधान, पक्की सड़क, नल से जल/समुदाय आधारित पेयजल, छात्रावासों का निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण प्रदाय शामिल हैं। इसी प्रकार बहुउददेशीय केन्द्रों का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण (ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से), वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाइल सर्विस की उपलब्धता और आजीविका संवर्द्धन हेतु कौशल विकास शामिल हैं। कुल मिलाकर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों एवं उनकी बसाहटों का संपूर्ण विकास करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इन सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन मिशन मोड में तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को आवश्यकतानुसार अधोसरंचनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाना है।
- -उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शासकीय योजनाओं तथा जिले के समग्र विकास के लिए दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की-केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन करने के दिए निर्देशरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा कबीरधाम जिले के मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा समग्र विकास के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के लिए विशेष जोर देते हुए कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और अधोसंरचना निर्माण के लिए निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं और कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक ली।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बैठक में राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का अधिकारियांे द्वारा कार्य किया जा रहा है, इसमें प्रगति आई है, लेकिन और प्रगति लाने की जरूरत है। क्षेत्र विकास के मांग और विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है इसके लिए जरूरी है कि शासन और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे तो उद्देश्य जरूर पूरा होगा। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी अपने मूलभूत कार्य के साथ विकास के क्षेत्र में नवाचार कार्य प्रारंभ करें।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में जिले के वंनाचल क्षेत्रों में अधोसरंचना, पुल-पुलिया, सड़क, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपज मंडी के स्वीकृत विकास कार्य, विधायक निधी, प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत कार्य, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य, त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के क्षमता विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य, पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। उप मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न जलाशय के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को वार्षिक कलेंडर बनाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।किसानों और ग्रामीणों की समस्यों को प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण करें-उपमुख्यमंत्री श्री शर्माउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले के अनुविभागीय राजस्व न्यायालय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय में पंजीकृत राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों तथा ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याएं होती है, उनकी समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। जिले के किसान को किसी भी प्रकार से दिक्कत नही होना चाहिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सप्ताह में हर मंगलवार को सुबह 10 बजे से अपने कार्यालय में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए जन चौपाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिन और समय की जानकारी भी कार्यालय में चस्पा करें। जिससे किसी भी किसान या ग्रामीणों को भटकने के जरूरत नही होगी।राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरणउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व संबंधित मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। उन्होंने विशेष रूप से नामांतरण और बटवारे के मामलों में निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की गंभीर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी नामांतरण और बटवारे के मामले समय पर और निष्पक्षता से निपटाए जाएँ, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरणउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौके से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोधा मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए कर प्रस्ताव भेज दिया गया है, अप्रूवल होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होने लोक निर्माण विभाग को रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि कवर्धा से भोरमदेव मार्ग चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क बजट में शामिल है।जिले में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ सुविधाकबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र की आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्बुलेस की खरीदी के लिए प्रस्ताव के संबंध में तथा जिले में संचालित एम्बूलेंस के फिटनेश टेस्ट के सम्बद्ध में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि सभी वाहनों का फिटनेस टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने वनांचल क्षेत्र में सोनोग्राफी मशीन स्थापना के संबंध में जानकारी ली।जिले में बनेगा गौ अभ्यारण्यउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में बनने जा रहे गौ अभ्यारण्य के संबंध में जानकारी ली। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक ने बताया कि बोड़ला विकासखंड के ग्राम जैतपुरी व सरेखा में भूमि चिन्हांकित कर सीमांकन कार्य प्रगति पर है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गौ अभ्यारण निर्माण के लिए जल्द ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए नाडेप, जल, छायां, पौधरोपण, पानी के लिए ओवर हैड टेंक, शेड सहित सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिले के पर्यटन क्षेत्र में ट्रैकिंग की व्यवस्था करने के दिए निर्देशउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जिले में सरोदा दादर, भोरमदेव अभ्यारण, पीढ़ाघाट सहित अनेक पर्यटन स्थल शामिल है। उन्होंने इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से फरवरी महीने तक विभिन्न क्षेत्र के लोग, ट्रैकर, विद्यार्थी ट्रैकिंग के लिए यहां आए जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसके आवश्यक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
- -बखारी पाठ में मंच निर्माण, पहुंच मार्ग और पुलिया निर्माण की घोषणारायपुर, / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा प्रवास के दौरान धार्मिक, आध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र ग्राम बखारीपाठ में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।इस मौके पर श्री शर्मा ने बखारी पाठ के विकास के लिए पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण और मंच निर्माण कराने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होने राम मंडली में आए पांच मंडली को 21-21 सौ रूपए देने की घोषणा की। उन्होने मेला समिति की अन्य मांगों पर भी सैद्धांतिक सहमति देते हुए सभी मांगों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा करने का भरोसा भी दिलाया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्राम बखारीपाठ प्राचीन काल से धार्मिक, आध्यात्म और जन-आस्था का केन्द्र रहा है। यहां क्षेत्रवासी प्राचीन समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन स्थल के लिए प्रसिद्ध है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां के आसपास के क्षेत्रों से लोग बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है। इस क्षेत्र के विकास होने से यहां के क्षेत्रवासियों का विकास होगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंचल के गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। गांव के विकास होने से शहर तक पहुंच का मार्ग बनेगा। इस अवसर पर बखारी पाठ मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित आसपास के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर, / दंतेवाड़ा में आज सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा ‘छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
- -सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों का दौरा कर सतत बनाए रखें नजर, खनिज विभाग को दिए कड़े निर्देश-ओव्हररेटिंग शराब पर लगाए रोक, होटल, रेस्टोरेंट एवं बार निर्धारित समय से अधिक खुलने पर करें कार्रवाई-श्रम कार्ड बनाने में कोताही न बरतें, हितग्राहियों के समय-सीमा के भीतर बनाए कार्ड-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकरायपुर । जिले में खनिज जैसे रेत, मुरूम इत्यादि के अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाएं। सभी एसडीएम, तहसीलदार अपने संबंधित क्षेत्र में आने वाले खनन इलाकों का निरीक्षण करते रहें। कड़ी निगरानी करें और साथ ही सूचनातंत्र मजबूत करें और सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल एक्शन लें। उन्होंने खनिज विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अमले को निरंतर सक्रिय करें और एनजीटी के निर्देश का पालन करते हुए अवैध उत्खनन पर रोक लगाएं और उन पर कार्रवाई भी की जाएं। यह बात कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कहीं।कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय अवधि के बाद खुलने वाले होटल, रेस्टोरेंट, बार पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करें। साथ बिना अनुमति के और निर्धारित समय के बाद होने वाले आयोजनों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करें। आबकारी विभाग के शराब दुकानों में बिकने वाले शराब की ओव्हररेटिंग पर रोक लगाएं।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को दिए जाने वाले पोषण की गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाएं और पोषण गुणवत्ता की समय-समय पर माॅनीटरिंग की जाएं। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी एवं आरआई के द्वारा प्रतिवेदन में देरी न हो। अभिलेख दुरूस्तीकरण का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएं। लंबित नामांतरण के प्रकरणों का निपटारा भी किया जाएं। वहीं आरबीसी 6-4 के प्रकरणों पर गंभीरता बरती जाए और आवेदनों को प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द निराकृत किया जाए।शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है और उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है। श्रम कार्ड बनाने के नाम पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएं। हितग्राहियों को कोई भी परेशानियों का सामना न करना पड़े। कुपोषित बच्चों के लिए कैंप आयोजित किया जाएं। साथ ही स्कूलों में जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए शुरू किए गए आॅनलाइन कोचिंग का लाभ अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को दिलाया जाएं। समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर डाॅ. ने उल्लास कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री लोकेश पटेल समेत एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिलाई उल्लास शपथ-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उल्लास साक्षरता अभियान कार्यक्रम में 8 सितंबर को होंगे शामिलरायपुर । उल्लास नवा भारत साक्षरता अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों को उल्लास शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत 1 से 7 सितंबर तक सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित कर वातावरण निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय उल्लास मेले के आयोजन में 8 सितंबर को शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के चयनित ग्रामों में उल्लास साक्षरता केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि जिले में बेहतर वातावरण निर्माण के लिए उल्लास रथ भी निकाला गया। इसके साथ ही चयनित कुशल प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। स्वयंसेवी शिक्षकों को प्राथमिकता से प्रशिक्षित करने की रणनीति तैयार कर ली गई है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाये जायेंगे। 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के स्वयंसेवी शिक्षकों को साक्षरता अभियान में योगदान के लिए उन्हें बोनस अंक भी दिया जाएगा।
- रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पेयजल में फ्लोरोसिस की समस्या से निपटने के लिए कारगर कदम उठाने के लिए अंतर्गत अंतर्विभागीय समन्वयन की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के साथ मिलकर कार्यक्रम को बेहतर करने के लिए जिला में रणनीति तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल स्त्रोतों में फ्लोराईड की मात्रा 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर सीमा से अधिक मिलने पर उस क्षेत्र के समस्त पेयजल स्त्रोतों का परीक्षण प्रयोगशाला से पेयजल स्त्रोत के फ्लोराइड से प्रभावित होने का जांच करने को कहा। फ्लोरोसिस नियंत्रण के लिए फ्लोराइड अधिक होने से बीमारियों की पहचान एवं जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा जिले में फ्लोरोसिस से प्रभावित गांवो की फ्लोराईड रिमूवल प्लांट को दुरूस्त करने के साथ ही सभी संबंधित विभागो को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान किया जाएं।उल्लेखनीय है कि फ्लोरोसिस एक सार्वजनिक लोक स्वास्थ्य समस्या हैं, जो लंबे समय तक पीने के पानी, खाद्य उत्पादों एवं औद्योगिक उत्सर्जन के माध्यम से फ्लोराइड के अत्यधिक सेवन के कारण होता हैं। जिसके कारण दंत फ्लोरोसिस, स्केलेटल फ्लोरोसिस एवं नान स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ होती हैं। इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी एवं शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, पंचायत विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
- =विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा=मरीजों से मुलाकात कर, ली इलाज की जानकारी=लिफ्ट जल्द शुरू करने और सीसीटीवी कैमरा लगाने दिए निर्देशबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज शाम सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। करीब घण्टे भर तक विभिन्न वार्डाे का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा के लिए 02 लिफ्ट जल्द शुरू करने कहा। उन्होंने इलाज कराने आये मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित करने और नए सीसीटीवी कैमरों के लिए प्रस्ताव बनाने कहा। अधीक्षक डॉ. एस के नायक भी उपस्थित थे।कलेक्टर ने अस्पताल में घुम-घुमकर व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने इलाज करा रहे मरीजों से चर्चा की। कुदुदंड से आई श्रीमती सावित्री यादव से मिल रहे इलाज, भोजन के बारे में पूछा । सावित्री बाई ने इलाज और भोजन पर संतुष्टि जताई। बीजा से आई श्रीमती कृष्णा बाई ने भी बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। उन्होंने टॉयलेट में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव बनाने कहा। सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल पैनल रूम बनाने कहा। अस्पताल के पीछे की बिल्डिंग के मरम्मत, पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मर जल्द हटवाने कहा।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत ग्राम ईटवा, खुडूभाठा, मोहतरा, जोंधरा, टिकरी, अकोला, दलदली, जुनवानी, भरारी, नेवारी, बुढीखार, चिल्हाटी, बोहराडीह, लोढ़ाबोर, लिमतरा, लोहर्सी,सरगांव एवं गोबरी में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 18 सितंबर तक किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में आवेदन कर सकती है। रिक्त पदों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी में संपर्क कर सकती है।
- बिलासुपर, /दीपावली पर्व के लिए अस्थायी पटाखा लायसेंस के नवीनऔर नवीनीकरण आवेदन पत्र के लिए 04 सितंबर से 24 सितंबर तक अवधि निर्धारित की गयी है। एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी ने बताया कि तद्नुसार आवेदक, अस्थायी पटाखा लायसेंस के नवीन एवं पूर्व से जारी लायसेंस के नवीकरण के आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि तक जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- - वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 24 उत्कृष्ट शिक्षकों का राज्यपाल ने किया सम्मान- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरीदुर्ग / भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर के उपलक्ष्य में आज वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 24 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। महामहिम राज्यपाल श्री डेका ने अपने करकमलों से शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू और क्षेत्रीय विधायक श्री रिकेश सेन भी मौजूद थे।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित होना मेरे लिये एक द्वितीय अनुभव है। शिक्षक की भूमिका अब सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और समाज की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी बनाएं। राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि शिक्षकों के मेहनत और समर्पण के कारण राज्य में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचा हो रहा है। आप सभी ने जिस प्रकार से अब तक विद्यार्थियों को शिक्षित और सशक्त बनाया है, उसी समर्पण और निष्ठा से आगे भी अपने कर्तव्यों का पालन करें। आप केवल शिक्षा ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि विद्याथियों को एक बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में भी अग्रसर कर रहे हैं। शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि अंग्रेजी भाषा में पढ़ने वाले ही अच्छे विद्यार्थी हो, विद्यार्थी के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी है। राज्यपाल ने सम्मान समारोह में सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई दिया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि पौराणिक काल से समाज में शिक्षकों का सम्मान हैं। विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षकों से वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों की भावनाओं को समझकर विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास जागृत करने हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने स्वागत उद्बोधन में आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक तथा संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर जी गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एस.पी. श्री जितेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जरूरत मंद मरीजों के लिए जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक से तत्काल ब्लड की व्यवस्था की जा रही है। आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलिन मरीज कुणाल यादव उम्र 14 साल निवासी सोमनी को बी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी और मरीज को हर माह दो यूनिट ब्लड लगता है। ब्लड बैंक में बी निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था, तो ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के कॉल और प्रेरित करने पर अविनाश पारकर नया पारा दुर्ग और अनिल कारिया ऋषभ ग्रीन सिटी गंजपारा दुर्ग दोनों के द्वारा बी निगेटिव बहुमूल्य रक्त दान किया गया। सिकलिन मरीज को ब्लड मुहिया कराया गया। अभी तक कुणाल को 20 यूनिट बी निगेटिव रक्त जिला चिकित्सालय दुर्ग से दिया जा चूका है। इस रक्तदान के समय डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, ब्लड बैक के नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता,काउंसलर टी एस एंथोनी, ब्लड बैंक टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज रूपेश सरपे, टेक्निशियन तरन्नुम, दिनेश, सूरज, कौशल, हिमांशु, माला प्रशिक्षणार्थी भारती, ज्योति, गोवर्धन, डेमन, नेहा एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ,जीवन दीप समीति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
- -उद्योग मंत्री ने कोरबा के विभिन्न वार्डो में किया निर्माण कार्य का भूमिपूजनरायपुर, / वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पिछले 10 साल से उपेक्षा के शिकार रहे दर्री जोन के किसी भी वॉर्ड में अब विकास कार्य की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार में अब कोरबा शहर के हर वॉर्ड का विकास तेजी से होने लगा है। आज इस वार्ड में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से कार्य शुरू होने जा रहे हैं, आने वाले दिनों में और भी कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।केबिनेट मंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन हुआ इनमें दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 52 सिंचाई कॉलोनी दर्री स्थित गणेश पंडाल में दोपहर 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में दर्री जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52 में फर्टिलाइजर बस्ती में राजू घर से रमेश घर तक फिरत घर से समारू घर मेन रोड इतवारी बाजार से सामुदायिक भवन तक, स्वास्थ्य केंद्र से एनटीपीसी प्लांट रोड तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 22 लाख, वॉर्ड 52 एसएलआरएम सेंटर में सीसी सड़क का निर्माण कार्य लागत 13.7 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 52 प्राथमिक शाला नागोईखर में नवीन भवन का निर्माण कार्य लागत 13. 92 लाख, कुल 49.62 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन के कर कमलों से संपन्न हुआ।इसी तरह टीपी नगर जोन अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 15 में ढोढीपारा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सब स्टेशन से चेतन घर तक आरसीसी नाली एवम् सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 9.01 लाख, वॉर्ड क्रमांक 15 अंतर्गत ढोढीपारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने सीसी कार्य लागत 5.38 लाख , वार्ड क्रमांक 16 खान मोहल्ला एवम चारपारा कोहड़िया में पचरी निर्माण कार्य 11.04 लाख कुल लागत 25.42 लाख के कार्यों का भूमिपूजन मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कोरबा शहर का विकास रुक सा गया था, एक काम के स्वीकृति और फिर काम शुरु होने मे दो से तीन साल लग जाते थे, लेकिन आज विष्णुदेव सरकार मे विकास कार्यों की स्वीकृति और कार्य तत्काल प्रारंभ हो रहे हैं। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वार्डों के विकास की जितनी भी घोषणा की गई थी उसे पहले ही साल स्वीकृति दी जा चुकी है। हर वार्ड का चहुमुखी विकास करने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, एमआईसी सदस्य सुनील पटेल, पार्षद प्रेमचंद पांडेय, विजय साहू, पुष्पा देवी कंवर, बुधवार साय यादव, ममता साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, मनोज अग्रवाल, मनोज यादववॉर्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा,लक्ष्मण श्रीवास, गिरधारी रजक, योगेश मिश्रा, दिनेश वैष्णव, राजेश सोनी, हार बाई यादव, कृष्णा राठौर, सरिता कौशिक, पुनिराम साहू, संजय मानिकपुरी समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।
- -मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में दिए आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाहीरायपुर / जशपुर जिले के 80 वर्षीय बुजुर्ग लुंवर साय का जल्द ही इलाज होगा। वे छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने जब यह सुना कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए मदद करते हैं। तब उन्होंने अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिया। उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कैंप कार्यालय से जशपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से श्री लुंवर साय के इलाज की आवश्यक व्यवस्था की गई।जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सरायपानी में रहने 80 वर्षीय दिव्यांग लुंवर साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से इलाज की व्यवस्था किए जाने और ट्राईसायकल मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से अब तक 1023 मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। जशपुर अंचल में लोग बड़ी संख्या में अपनी दिक्कतों और परेशानी के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देते हैं। इन आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर संबंधित विभागों को भेजा जाता है।
-
रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से आज रायपुर-पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने जैन समाज के प्रतिनिधि के रूप में सौजन्य भेंट की। श्री साव के रायपुर के सिविल लाइन स्थित शासकीय निवास पर हुई मुलाकात के दौरान श्री पुखराज मूणत और श्री विजय कांकरिया भी मौजूद थे।
-
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने वृक्षारोपण किया और अभियान की शुरूआत की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं एन.एस.एस. की छात्र-छात्राओं द्वारा 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा है। देश भर में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण में सन्तुलन बनाये रखना, ग्लोबल वार्मिंग को कम करना, स्वच्छ वायु, मृदा व जल की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता में वृद्धि के साथ अगली पीढ़ी के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इस अभियान के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुसंधान केन्द्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। - -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त की राशि का किया अंतरण-महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभाररायपुर / छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार तीजा-पोरा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख माताओं एवं बहनों के बैंक खातें में 01-01 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया है। बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार 996 महिलाएं भी इस योजना के तहत 07 माह से लाभान्वित हो रही हैं। तीजा-पोरा त्यौहार के अवसर पर बालोद जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातें में 01-01 हजार राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिले के ग्राम झलमला की श्रीमती माधुरी मानिकपुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहज 01 हजार रूपए उनके खाते में मिल रहा है जिसका वे बेहतर उपयोग कर रही है। उसने बताया कि इस माह तीजा-पोरा त्यौहार के अवसर पर हमारे विष्णु भैय्या ने बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त का अंतरण किया है। इस राशि से वह खुशी-खुशी तीजा का त्यौहार मनाएगी। श्रीमती सविता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीजा-पोरा त्यौहार के अवसर पर हमें महतारी वंदन योजना का राशि उपलब्ध कराया है इससे मैं साड़ी खरीदुंगी और तीजा के लिए अपने मायके जाउंगी। इसी प्रकार श्रीमती कामिन बाई और श्रीमती गणेशिया साहू ने महतारी वंदन योजना के तहत सातवीं किश्त की राशि आने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे हैं, हमें प्रतिमाह 01 हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नहीं होता और मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। बालोद जिले की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
- रायपुर / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् पंजीकृत श्रमिकों को न केवल रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि आजीविका के नए-नए साधन एवं सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मनरेगा से किसान बीरसाय की कृषि भूमि उपजाऊ बनी, जिससे वह सब्जी की खेती कर अपनी आय बढ़ा रहा है।मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के ग्राम पंचायत लाई में रहने वाले पंजीकृत श्रमिक श्री बीरसाय के पास जो भूमि थी, वह काफी उबड़-खाबड़ या कहें किसानी के लिए पूरी तरह से अनुपयुक्त थी, उन्होंने ग्राम पंचायत से अपनी भूमि के समतलीकरण का कार्य कराए जाने हेतु आवेदन किया। उनके आवेदन को ग्राम पंचायत में आहूत ग्राम सभा के प्रस्ताव पारित होने के बाद जिला पंचायत कोरिया से स्वीकृत किया गया। कुल 95 हजार रूपए से होने वाले इस भूमि सुधार कार्य के लिए ग्राम पंचायत लाई को एजेंसी का दायित्व दिया गया। यहां श्री बीरसाय ने स्वयं अपने गांव के अन्य श्रमिकों के साथ अपनी असमतल भूमि को कृषि के योग्य बनाया और इसकी मेढ़बंदी कराई। इस कार्य से उन्हें सौ दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ जिसकी मजदूरी सीधे उनके खातों में पहुंची।कृषि योग्य भूमि बन जाने के पश्चात् शासन से उन्होंने सब्जी उत्पादन के लिए मिलने वाली टपक सिंचाई योजना के साथ मल्चिंग खेती का लाभ लिया। अपने खेतों में बेहद कम पानी से होने वाली व्यवस्था बनाकर सब्जी की खेती प्रारंभ की। उसके पश्चात् श्री बीरसाय अपनी मेहनत से लगातार हर मौसम में अलग-अलग सब्जी उगाकर लगभग हर माह 10 से 15 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त कर रहा है, इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगी है। अपनी सफलता से खुश होकर बीरसाय कहते हैं कि मनरेगा से भूमि सुधार और कृषि विभाग से टपक सिंचाई का लाभ मिलने से अब उनकी रोजगार की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो गई है। अब हर सप्ताह सब्जी से अच्छी आय हो जाती है और पैसों की चिंता भी खत्म हो गई है। कुछ खेतों में वह सब्जी का उत्पादन करते हैं और बाकी खेतों में वह परंपरागत धान और गेहूं की फसल लेकर अतिरिक्त कमाई भी करने लगे हैं। भूमि समतलीकरण जैसे छोटे से काम से एक मेहनतकश श्रमिक परिवार की दशा और दिशा बदल गई।
- दो भाइयों के बीच कराई गई सुलह, कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिकों को कराया गया मुक्तअब तक 97 आवेदन हुए दर्ज, 60 आवेदनों का किया गया तत्काल निराकरण,समस्याओं को जानने एवं योजनाओं की जानकारी देने 35 से अधिक गांवों के जनप्रतिनिधियों से किया गया है सीधा संवादरायपुर । बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में जिले में आम जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नवाचारी पहल अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय में संपर्क केन्द्र 92018-99925 स्थापना की गई है। जिसके अब सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है संपर्क केन्द्र के माध्यम से फोन एवं वाट्सएप के जरिए विभिन्न विभागों से संबंधित 97 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 60 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। साथ ही बचे हुए 37 आवेदनों को समय-सीमा में दर्ज कर निराकरण किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त गांवों की समस्याओं को जानने एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा 37 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसमें गांव वाले भी अलग से समस्याओं के बारे में जानकारी दर्ज कराएं है। आज संपर्क केन्द्र के माध्यम से दो भाईयों के बीच आपसी सुलह कर धान बोनस की राशि का बटवारा कराया गया। भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बोरसी के निवासी दो सगे भाई रामप्रसाद वर्मा एवं तिलकराम वर्मा के बीच आपसी समझौता कराया गया। रामप्रसाद वर्मा ने 20 अगस्त को संपर्क केन्द्र में फोन करके अपने भाई तिलक वर्मा के बैंक खाते में 2014-15 तथा 2015-16 के बोनस राशि जो दिसम्बर 2023 को जारी किया गया था उनके द्वारा फौत होने के पश्चात प्रदान नहीं किया जा रहा था। संपर्क केन्द्र के माध्यम से समन्वय स्थापित कर तिलकराम वर्मा से आज छोटे भाई रामप्रसाद वर्मा को 46 हजार रूपये प्रदान करवाते हुए आवेदन का निराकरण किया गया।इसी तरह कसडोल विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा के निवासी बलराम कर्ष द्वारा कर्नाटक राज्य के जिला कोलर में ईंट भट्ठा में 8 लोगों की बंधक बनाने की सूचना दी गई। जिस पर संपर्क केन्द्र के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें श्रम विभाग के द्वारा समन्वय स्थापित कर 28 अगस्त को सकुशल घर वापसी कराई गई है। बलराम कर्ष ने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य शासन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होनें बताया कि मेरे अतिरिक्त शारदा, आर्यन, मोहित, जीतराम, संतोषी, विशाल, अनिरूध्द शामिल थे।इसी तरह पलारी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लुटुडीह निवासी डोमार कुर्रे ने अपने भाई अश्वनी कुर्रे की कोविड से निधन होने के पश्चात मुआवजा राशि नहीं मिलने के संबंध में दिनांक 9 अगस्त को संपर्क केन्द्र में आवेदन दर्ज कराया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को तहसीलदार के द्वारा उनके खाते में 50 हजार रूपये राशि प्रदान किया गया।गौरतलब है कि नवाचारी पहल के तहत जिले में आम जनता के समस्याओं,मांगो के निराकरण, योजनाओं की जानकारी सहित सुझाव प्रदान करने के उद्देश्य से संपर्क 92018-99925 की स्थापना संयुक्त जिला कार्यालय में की गई है। इसके माध्यम से अब जिलेवासियों को घर बैठे ही अपनी मागों समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण सहित योजनाओं संबधित जानकारी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति 92018-99925 फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। न केवल इसमें शिकायत बल्कि रूटिन में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी जायेगी। इसके लिए बकायदा रूटिन में अधिकारी कर्मचारियों की विभागवार ड्यूटी भी लगायी गई है।
- बीजापुर। जिले में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ अलग -अलग थाना क्षेत्र से 13 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।बीजापुर डीएसपी विनीत साहू ने बताया कि पकड़े गये माओवादियों के पास रखे थैला एवं बैग की तलाशी में इनके कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गये माओवादियों की क्षेत्र में शासन विरोधी पाम्लेट फेंकने,चस्पा करने एवं बैनर बांधने की योजना थी।. जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ कोबरा 202 , डीआरजी बीजापुर,थाना गंगालूर एवं तररेम की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली है। पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना तर्रेम में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया।
- राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे थे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों मैं शामिल हुए। राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय अंडर-19 नेटबाल प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार खेल एवं जीवन दोनों का अभिन्न अंग है। अच्छा समय और बुरा समय हर व्यक्ति के जीवन में आता है। अच्छा खिलाड़ी वह होता है जो खेल की भावना को समझता है, जो खिलाड़ी खेल के मर्म को और नियम को जानता है। वह प्रतिस्पर्धा में भी आनंद लेता है और हार से भी सीखता है। तभी उसका खेल निखरता है। अध्यक्ष विनीता मदान एवं कोच शिल्पा कुशवाहा एवम रजत खुटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालोद दुर्ग कवर्धा एवं राजनांदगांव बेमेतरा जिले के खिलाड़ी शामिल हुए थे।





.jpg)







.jpg)
.jpg)












.jpg)