ब्रेकिंग न्यूज़

 चुनावों में लोगों ने 'विभाजनकारी ताकतों' और 'हिंदू विरोधी एजेंडा' को हराया : नितिन नवीन

नयी दिल्ली.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रदर्शन को ''ऐतिहासिक'' बताया और दावा किया कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन अब ''ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा।'' उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्य चुनावों में मिली हार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम बंगाल में पार्टी के शानदार प्रदर्शन और असम और पुडुचेरी में राजग की सफलता का जश्न मनाने के लिए यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, नवीन ने कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के निरंतर विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को चुनाव में जनादेश देकर ''विभाजनकारी ताकतों'' और उनके ''हिंदू विरोधी एजेंडे'' को परास्त कर दिया है। राज्य चुनावों में टीएमसी और द्रमुक की हार का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''यह विफलता किसी और की नहीं बल्कि 'इंडी' गठबंधन के नेता राहुल गांधी की है।'' उन्होंने कहा, ''मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इन चुनावी नतीजों के बाद 'इंडी' गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा।'' 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english