अंडमान निकोबार में समुद्र के अंदर बनाया गया मानव पिरामिड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
श्री विजय पुरम. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह ने रविवार को स्वराज द्वीप (पूर्व में हैवलॉक द्वीप) पर पानी के अंदर सबसे ऊंचा मानव पिरामिड बनाया गया। इसके साथ ही, लगातार दूसरे दिन दूसरा 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल डीके जोशी सहित 14 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और उन्होंने 22.3 मीटर ऊंचा मानव पिरामिड बनाया तथा वे तीन मिनट तक पानी के अंदर रहे। इससे एक दिन पहले, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने इसी द्वीप के पास समन्वित अभियान के तहत समुद्र के अंदर विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। इस ध्वज का आकार लगभग 60 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा था। द्वीप विकास एजेंसी के उपाध्यक्ष उपराज्यपाल ने शनिवार के कार्यक्रम में भी भाग लिया था।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार हासिल की जा रही ये उपलब्धियां इन द्वीपों को एक प्रमुख वैश्विक गोताखोरी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की पहल का हिस्सा हैं।










Leave A Comment