- Home
- छत्तीसगढ़
- -राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन मंगलवार को रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है।इस दौरान विधायक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू, श्री नन्दे साहू, पूर्व अध्यक्ष सीएसआईडीसी श्री छगनलाल मुंदड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा से बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
-
छात्रों से चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली
छत्तीसगढ़ से दिल्ली प्रवास पर आने वाले नागरिकों और अधिकारियों को न हो कोई असुविधा, छत्तीसगढ़ भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए निर्देश
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली के द्वारका में स्थित राज्य के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा कर सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। इस हॉस्टल में रहकर छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। श्री साव के साथ राज्य शासन में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी इस दौरान मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने हॉस्टल में निवासरत छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी हमारे राज्य का भविष्य हैं। सरकार आप लोगों की शिक्षा और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें और राज्य के विकास में योगदान दें। राज्य शासन उनके लिए यहां सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों की शिक्षा और उनके भविष्य के प्रति गंभीर है और इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है। उप मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं और चुनौतियां भी साझा कीं। श्री साव ने उनकी समस्याओं को दूर करने तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल के निरीक्षण के बाद द्वारका में ही स्थित छत्तीसगढ़ निवास का भी दौरा किया। उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुनिश्चित किया कि छत्तीसगढ़ से दिल्ली आने वाले नागरिकों और अधिकारियों के लिए उचित सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने छत्तीसगढ़ निवास के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए निर्देशित किया। श्री साव ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल और छत्तीसगढ़ निवास में अधिकारियों को राज्य के छात्रों और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। -
विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को किया लाभान्वित, बांटे सामग्री
बैगा बिरहोर आदिवासियों से सुनी विकास की कहानी
बालक आश्रम का किया निरीक्षण
बिलासपुर/आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज पीएम जनमन योजना के तहत आज करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में बैगा बिरहोर आदिवासियों के विकास की कहानी सुनी। उन्हांेने कुरदर में बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में पीएम जनमन योजना के तहत बैगा एवं बिरहोर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर प्रामण पत्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान भी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में बैगा एवं बिरहोर जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में मांदर की थाप पर बैगा एवं बिरहोर जनजाति ने अपने पारंपरिक नृत्य के जरिए प्रमुख सचिव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना एक महाअभियान है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में अपना शत-प्रतिशत दें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रकृति के निकट रहने वाली जनजातियों को सभी योजनाओं को फायदा मिले। पीएम जनमन योजना के तहत आपको आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मिल रही है। इस योजना से बैगा बिरहोर के माता, बहनों सहित सभी वर्ग को लाभ मिला है। वन धन केन्द्रांे की स्थापना की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने पीएम जनमन योजना के तहत अब तक किए गए कार्याे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की सभी अपील की। शिविर में प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड और कृषि उपकरण सहित समूह की महिलाओं को चेक दिया गया। शिविर में आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।
बालक आश्रम का निरीक्षण-
शिविर के बाद प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा और कलेक्टर ने कुरदर में आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि आश्रम में 50 बच्चे रहते हैं। उन्होंने आश्रम में किचन, टॉयलेट सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। आश्रम में नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। बच्चों से कहा कि पढ़ाई के दौरान हमेशा अपने माता-पिता के सपनों को ध्यान में रखकर उसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास करें। किशन सहित अन्य बच्चों ने उन्हें कविता भी सुनाई। प्रमुख सचिव ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया। -
रायपुर /राज्यपाल श्री रमेेन डेका ने मंगलवार को यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से श्री उबोवेजा का अभिवादन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त श्री टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त श्री मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा श्री उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे। -
मरीजों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश
बाईक एम्बुलेंस के जरिए चार सौ से ज्यादा मरीजों को मिली स्वास्थ्य सुविधा
बिलासपुर/आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज पीएम जनमन योजना के तहत कोटा ब्लॉक के ग्राम कुरदर में उप स्वास्थ्य केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नयी साज-सज्जा और सुविधाओं के साथ इस अस्पताल का उद्घाटन किया। यहां बाईक एम्बुलेंस से कुरदर सहित आसपास के 400 से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गयी है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा भी इस दौरान मौजूद थे।
प्रमुख सचिव ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना के तहत यहां 3.6 किलो वॉट क्षमता के ऑफग्रिड सौर संयंत्र के जरिए अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था की गयी है। जिसमें सेपरेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशेन के जरिए 15 नग एलईडी बल्ब, 05 नग बीएलडीसी पंखा, 02 नग स्ट्रीट लाईट एवं 03 नग पॉवर प्लग स्थापित किया गया है। इस अस्पताल में दिन रात लाईट पंखा सोलर से ही कार्य करेगा। इस इलाके में प्रायः लाईट चली जाती है लेकिन अब सोलर सुविधा मिलने से रात में भी इलाज कराने आए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां बोर भी कराया गया है जिससे चौबीसों घंटे पानी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में एएनएम सहित अन्य पूरे स्टाफ की भी भरती कर ली गयी है।
बिलासाताल में लगाया पौधा - प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिलासाताल में पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर कलेक्टर श्री अवनीश शरण, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा और सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान ने भी पौधरोपण किया। - -पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख की पुरस्कार राशि-पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए-खिलाड़ियों को मिलेंगे, 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए-अलंकरण समारोह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे सेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरूवार 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इसी प्रकार वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए की राशि इस तरह खिलाड़ियों को मिलेंगे 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए शामिल हैं। file photo
- रायपुर। एजुकेशन हब के नाम से चर्चित ग्राम नरदहा में ग्रामीणों के ज्ञापन मिलने के 3 दिन बाद सक्रिय हुए पुलिस अमला ने एक शराब कोचिया के आरोपी रमाशंकर को बीते कल शुष्क दिवस घोषित जन्माष्टमी के दिन 35 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की जानकारी मिलने व एक आरोपी कोचिये के पकड़ाए जाने के बाद ग्राम में सक्रिय लगभग डेढ़ दर्जन कोचियों के फिलहाल दुबक जाने की जानकारी ग्रामीण सूत्रों से मिली है। ज्ञातव्य हो कि शराब कोचियों द्वारा नरदहा में अघोषित भ_ी चला जनजीवन अशांत करने से आक्रोशित ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एक प्रतिनिधि मंडल ले पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह व थाना प्रभारी मुकेश वर्मा को ज्ञापन सौंप हर हाल में अवैध शराब बिक्री रुकवाने व बंद न होने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने के लिये बीते 23 अगस्त को ज्ञापन सौंप आगाह किया था। इसकी प्रति क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहब व शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा को भी दी थी। श्री गुरु ने थाना प्रभारी को फोन से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। बीते कल मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी को सूचित करने के बाद आरक्षक संतोष वर्मा, मुकेश चौहान व गजानंद ध्रुववंशी के टीम ने संध्या बेला में ग्राम के अटल चौक पर शराब बेचते आरोपी रमाशंकर को दबोच आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया। इधर, ज्ञापन मिलने के बाद श्री शर्मा ने नरदहा के ग्राम प्रमुखों व ग्रामीणों से चर्चा के बाद जानकारी दी है कि ग्रामीण व्यवस्था लडख़ड़ा जाने के चलते असामाजिक तत्व हावी हो चले हैं व आज की स्थिति में 8 हजार की आबादी वाले इस ग्राम में लगभग डेढ़ दर्जन शराब कोचिये सक्रिय हैं जिसमें से अधिकांश अटल चौक में, कुछ बस्ती के शिव चौक में व भाठापारा में अघोषित भ_ी का माहौल बना रखे हैं। उंगली में गिने जाने लायक परिवार के सदस्यों द्वारा कोचियाई करने व शराब ला ग्राम के दिग्भ्रमित युवाओं के माध्यम से चौक- चौराहों में बिकवाने से माहौल अशांत होने व शासन -प्रशासन द्वारा ध्यानाकर्षण के बाद भी इस पर रोक न लगने से आमजनों में आक्रोश व्याप्त होने की जानकारी उन्होंने दी है। उन्होंने सरपंच नरेंद्र वर्मा सहित वर्तमान व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों, महिला संगठनों व जागरूक ग्रामीणों से आग्रह किया है कि अवैध शराब बिक्री रोकने शासन -प्रशासन के भरोसे न रह ग्रामीणों को एकजुट कर ग्रामीण व्यवस्था के तहत इसके खिलाफ सतत् अभियान चलावें व साप्ताहिक अथवा पाक्षिक समीक्षा बैठक कर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। ग्राम व जनहित के इस अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है ।
- मकानों हेतु निगम में उमड़ी भीड़, 1133 मकानों हेतु निगम को मिले 4500 आवेदनटोकन सिस्टम से प्रतिदिन 300 आवेदकों के दस्तावेजों का हो रहा परीक्षणआयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने किया निरीक्षणरायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को नागरिकों का राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है. नगर निगम रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कचना, दलदल सिवनी, सोनडोंगरी एवं मठपुरैना में निर्मित 1133 मकानों के लिए 13 अगस्त 2024 तक आवेदन मंगाए गए. इस हेतु 4500 नागरिकों के आवेदन नगर निगम रायपुर को प्राप्त हुए।विगत 14 अगस्त 2024 से प्रतिदिन कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक 300 आवेदकों को टोकन जारी कर उक्त दिवस उनके द्वारा दिए गए ऑनलाइन दस्तावेजों का परीक्षण का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों को प्राप्त करने नगर निगम मुख्यालय भवन में भीड़ उमड़ पड़ी है. आज नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने निगम मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत टोकन के आधार पर आवेदकों के ऑनलाइन दस्तावेजों का परीक्षण किये जाने के कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने निर्देश दिए हैँ कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों हेतु आवेदन करने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इस बात का ध्यान रखा जाये. उन्होंने दस्तावेजों का परीक्षण करवा रहे आवेदकों से भी चर्चा की।
-
27 अगस्त को 21 गांवों में लगेगी शिविर
गरियाबंद। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। गांवों में शिविर लगाकर कमार सदस्यों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर ही लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 27 अगस्त को जिले के 21 कमार बसाहट गांवों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इनमें जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत दांतबाय, डुमरबाहरा, फुलकर्रा, गुजरा, हरदी, हाथबाय, जंगल धवलपुर में शिविर आयोजित की जोयेगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत छुरा के ग्राम घटकर्रा, गोंदलाबाहरा, जामली, जरगांव, कनेसर एवं केंवटीझर में शिविर लगेगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम गनियारी एवं गुंडरदेही तथा जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम गोना, इंदागांव, जाड़ापदर, जांगड़ा, घुमरापदर एवं खरीपथरा
में शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने शिविरों के सुचारू आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को शिविर स्थलों के निरीक्षण के निर्देश दिए है। विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों को
शिविर स्थलों में जाकर पीएम जनमन के तहत लोगों को लाभान्वित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग करने के निर्देश दिए है। पीएम जनमन के तहत आयोजित किये जाने वाले यह शिविर विभिन्न तिथियों में जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित की जा रही है। -
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि 27 अगस्त पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुःखियों की सेवा में बिता दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों, वनवासियों, गरीबों और मजदूरों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर संभव प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र और वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ किए। श्री साय ने कहा कि स्वामी अत्मानंद के आदर्श और जीवन मूल्य सदा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
- रायपुर। विषम परिस्थितियों में असाधारण कार्य करने वाले छह कर्मियों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया। पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि पारेषण कंपनी की यह अच्छी परंपरा है, इससे दूसरे कर्मी भी प्रेरित होते हैं। हमें बेहतर स्थिति से और बेहतर कार्यशैली विकसित करने के लिए निरतंर प्रयास करते रहना चाहिए। इससे कंपनी की कार्यप्रणाली उत्कृष्ट होती है।सेवाभवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक के साथ कार्यपालक निदेशकगण श्री एमएस चौहान, कार्यपालक निदेशक भार प्रेषण श्री केएस मनोठिया, कार्यपालक निदेशक (मा.सं.) श्री अशोक कुमार वर्मा, कार्यपालक निदेशक एस एंड पी श्री आरसी अग्रवाल, मुख्य अभियंता उपकेंद्र रायपुर श्री जी. आनंद राव, मुख्य अभियंता लाइन श्री एके अंबस्ट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया।भिलाई ईएचटी संधारण संभाग के श्री बृजेश कुमार परिचारक श्रेणी 01 (लाइन) को औद्योगिक पार्क हथखोज में 132 केवी अतिउच्चदाब लाइन के ब्रेकडाउन को विषम परिस्थितियों में जोखिम लेते हुए पुनः सुचारू रूप से चालू करने के लिए पुरस्कृत किया गया। श्री बसंत टोप्पो, अति, प्रभारी सहायक अभियंता, टीएलएम संभाग अंबिकापुरको सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद खराब मौसम व बारिश तूफान बीच एक ही दिन में 220 केवी और 132 केवी की लाइनों में आए चार ब्रेकडाऊन को कुछ ही घंटों में सुधारने का कार्य कराने के लिए सम्मानित किया गया।श्री राकेश मोहन मरावी, कनिष्ठ अभियंता 400 केवी सबस्टेशन कुरूद धमतरीको 400 केवी सब स्टेशन में 315 एमवीए व 220 केवी के बी फेज रिकंडिशनिंग कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाकर ऊर्जीकृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया। इनकी कार्य के प्रति सेवा और समपर्ण को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री टी. सिन्हाचलम परिचारक श्रेणी 02 लाइन कार्यालय कार्यपालन अभियंता कर्मशाला संभाग भिलाई को टावर और स्ट्रक्चर के निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बैंडिंग के लिए कर्मशाला संभाग में बंद पड़ी पुरानी हस्तचलित बैंडिंग मशीन की जगह कंपनी व्दारा स्वीकृत ड्राइंग के आधार पर नई बैंडिंग मशीन का निर्माण किया। इस नई हस्तचलित बैंडिंग मशीन से टावर की न केवल बैंडिंग सही तरीके से हो रही है, बल्कि पुरानी मशीन की जो समस्याएं थीं, उन्हें भी उन्नत कर लिया गया है।श्री फिरसिंह पैकरा, लाइन सहायक श्रेणी-02, 220 केवी सब स्टेशन उरला को सर्किट ब्रेकर के मैकेनिज्म को करने की विशेषज्ञता के लिए सम्मानित किया गया। वे सब स्टेशन में गेंट्री आदि ऊंचाई में विशेष दक्षता व क्षमता से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। इस विशेष क्षमता के कारण 220 केवी क्षमता के सब स्टेशन उरला के अलावा अन्य सब स्टेशन में भी आपकी सेवाएं ली जाती हैं। उन्होंने उरला, सितलरा, कचना सहित अनेक लाइन व फीडरों में आई समस्याओं को दूर करने में अपना असाधारण योगदान दिया है।श्री टिकेंद्रमणी कर्ष, परिचारक श्रेणी-एक, 132 केवी सबस्टेशन कोरबा को 132 केवी सबस्टेशन कोरबा पूर्व में 33 केवी के मानिकपुर फीडर में भेल मेक के दो पोल क्षतिग्रस्त होने पर सूझबूझ के साथ आपने इसे दुरूस्त करने के लिए पुरस्कृति किया गया। उन्होंने 33 केवी वीसीबी का सुधार कार्य में सैम मैक के पोल की अनुपलब्धता की स्थिति में भिन्न भिन्न मैक के पोल का इस्तेमाल कर पूर्ण यूनिट बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
- -भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वानरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जन्माष्टमी पर्व की समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि योगोश्वर भगवान श्रीकृष्ण का शाश्वत प्रेम और कृपा न केवल आज, बल्कि समस्त प्रदेशवासियों के जीवन की यात्रा के हर दिन जीवन को समृद्ध करे। श्री देव ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण का जीवन अनुकरणीय है। जीवन में जो पाया है उसे बाँटने की हिम्मत रखनी चाहिए। धर्म मार्ग पर चलना, वीरता धारण करना, दया रखना, गौ पालन करना यही श्रीकृष्ण की हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दु:खियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। श्री देव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आह्वान किया है।
- -भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए वनमंत्रीरायपुर / वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बस्तर के ग्राम भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा झूला झुलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।वनमंत्री श्री कश्यप ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली आए। हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। यही मंगल कामना है।यह कार्यक्रम तुलसी महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया था। मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भानपुरी, करंदोला सहित आसपास के लोग सम्मिलित हुए।
- जन्माष्टमी पर कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मंत्री श्री देवांगन हुए शामिलरायपुर / वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मे शामिल हुए। पुरानीबस्ती कोरबा स्थित रानी रोड दुर्गा मन्दिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण की आरती की। वार्ड वासियों के साथ मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण झांकी पर फूलों की वर्षा की।मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड वासियों और समिति को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि सनातन परंपरा में आस्था रखने वालों के लिए श्री कृष्णा प्रेरणा स्रोत हैं, गीता के माध्यम से श्री कृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है और सभी धर्म को साथ में लेकर कैसे चला जाता है इसे उन्होंने सिखाया भी है। आज हम सभी को श्री कृष्ण के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद धनश्री साहू, राकेश नागरमल, लक्ष्मण श्रीवास व समिति के विशाल साहू, अंशु तिवारी, जयंत श्रीवास, वीरेंद्र साहू, राहुल तंवर समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। तत्पश्चात् मंत्री श्री देवांगन सीतामणी स्थित श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बनाए गए विभिन्न झांकियों के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किए। कृष्ण भगवान की जीवंत मनमोहक झांकी देख मंत्री भाव विभोर हुए। भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी भक्तों के साथ राधे-राधे का उदघोष किया।इसके अलावा पंडित रवि शंकर नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मन्दिर बालको और श्रीराम मंदिर बालको नगर में मंत्री श्री देवांगन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अशोक मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में मौसम विज्ञान केंद्र के छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ. गायत्री वाणी और श्री कंदन मुर्मू ने सौजन्य मुलाकात की।
- समुदाय के लोगों को किया जा रहा स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई के प्रति जागरूकरायपर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने व उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इन्हें पीएम जनमन योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बस्तियों और पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं को पहुंचने के उद्देश्य से योजना संचालित किए जा रहे है। जिसका सुखद और सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।इसके साथ ही समुदाय के लोगों स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई के प्रति जागरूक को किया जा रहा। इसी कड़ी में आज जशपुर जिला के मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरसीली बसाहट किंदरा पाठ में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर चर्चा किया गया। सोनक्यारी के शिक्षक श्री कुलवंत द्वारा समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर चर्चा करते हुए सभी को स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। जिले में यह सिलसिला लगातार जारी है विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को जागरूक करने के साथ योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा।
- फरसाबहार के नेगीटोली में भी लगाया गया नया ट्रांसफार्मरमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश पर तत्काल लगाया गया ट्रांसफार्मररायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप दूरस्थ क्षेत्रों में भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसी मलभूत सुविधाएं लोगों को सहज ही प्राप्त हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इनमें से एक ग्रामीण अंचलों में भी बिजली का सुचारू रूप से संचालन हो इसके लिए विद्युत विभाग दिन हो या रात प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिला के फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम सिंगीबहार के पहलवान टोली में 63 केव्ही ट्रांसफार्मर का एक ही फेस काम कर रहा था। जिसकी वजह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। लोगों के आशा का केंद्र बने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने इससे निजात के लिए आवेदन किया। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। इसी तरह कैंप कार्यालय के निर्देश पर ही फरसाबहार के नेगीटोली में 25 केव्ही का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे विद्युत आपूर्ति फिर से बहाल हो गई है।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में ही बिजली व्यवस्था का निर्बाध गति से संचालन के लिए दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया गया था। दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश पर ही नारायणपुर डिस्ट्रीब्यूशन के अंतर्गत कुहापानी में ट्रासंफार्मर और तहसील फरसाबहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पगुराबहार में 25 केव्ही का ट्रांसफार्मर और केबल लगा दिया गया था। विद्युत विभाग के द्वारा 16 से 22 अगस्त तक लगभग 20 स्थलों में ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया गया था।
- पहाड़ी कोरवा, बिरहोर परिवारों को मिल रहा पक्का मकानजनपद पंचायत मनोरा के ग्राम करदना के लोग योजना से लाभान्वित12 से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना आशियानारायपुर। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है था। ऐसे में उस सपने को भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास के जरिये साकार किया जा रहा। ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) से है, जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जो ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। ऐसे में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। जिसके तहत ग्राम पंचायत करदना में कुल 30 पहाड़ी कोरवा परिवार का सर्वे कर वर्तमान में 16 आवास का स्वीकृति प्रदान कर 12 आवास पूर्ण कर लिया गया एवं 4 आवास निर्माणाधीन है।योजना की बेहतर क्रियान्वयन से जिले के पीवीटीजी के हो रहे सपने पूरेइन सभी हितग्राहियों को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने एवं मुख्यधारा से जोड़ने हेतु एक स्थान पर व्यवस्थित तरीके से व्यवस्थापन कर एक सुविधायुक्त कॉलोनी का निर्माण किया गया है। जिसमें प्रथम चरण में पीएम जनमन आवास का निर्माण किया जा रहा है एवं कॉलोनी में समस्त पहाड़ी कोरवा परिवारों हेतु व्यक्तिगत शौचालय, जीवन यापन हेतु सभी परिवारों को मुर्गी/बकरी शेड की स्वीकृति दी जा रही है। मुख्य मार्ग से कॉलोनी तक पहुंचने के सीसी रोड़ की स्वीकृती एवं कॉलोनी में सोलर स्ट्रीट लाईट, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किया जा रहा है।सभी को बुनियादी सुविधाओं का मिल रहा लाभयहां उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना बनाई गई है। यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुरू की थी। छत्तीसगढ़ में इस योजना पर तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। पीएम जनमन योजना की क्रियान्वयन से जशपुर जिले में रह रहे बिरहोर, पहाड़ी कोरवा लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। घास-फूस के घरों की जगह इन परिवारों को पक्के घर दिए जा रहे हैं। इन जनजाति समुदाय लोग अब अपने परिवार के साथ एक सुन्दर से पक्के घर में रह रहे हैं और यह सब संभव हुआ पीएम जन-मन योजना से।
-
रायपुर/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 886.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1859.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 487.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 886.0 मिमी, बलरामपुर में 1242.4 मिमी, जशपुर में 725.4 मिमी, कोरिया में 908.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 888.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 739.2 मिमी, बलौदाबाजार में 927.2 मिमी, गरियाबंद में 838.0 मिमी, महासमुंद में 680.3 मिमी, धमतरी में 776.8 मिमी, बिलासपुर में 836.5 मिमी, मुंगेली में 938.0 मिमी, रायगढ़ में 845.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 519.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 979.5 मिमी, सक्ती 842.4 मिमी, कोरबा में 1185.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 896.5 मिमी, दुर्ग में 532.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 697.9 मिमी, राजनांदगांव में 868.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 978.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 642.9 मिमी, बालोद में 906.7 मिमी, बेमेतरा में 494.8 मिमी, बस्तर में 920.8 मिमी, कोण्डागांव में 849.0 मिमी, कांकेर में 1062.7 मिमी, नारायणपुर में 1001.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1102.8 मिमी और सुकमा जिले में 1190.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर। सुबह हाउसिंग बोर्ड सेक्टर - 1 सड्डू कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों ने रहवासी क्षेत्र के नाले में अचानक दो मवेशियों के गिर जाने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर को दी । इसे तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा द्वारा दिए गए आदेशानुसार संबधित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री केके शर्मा, श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अदिव्य हजारी, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल काउकेचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से संबंधित स्थल पहुंचकर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर - सड्डू कॉलोनी के रहवासी क्षेत्र के नाले में अचानक गिरे दोनों मवेशियों को जेसीबी मशीन एवं रस्सी एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस कार्य हेतु संबंधित रहवासी क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड सेक्टर - सड्डू कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों ने रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 की काउकेचर टीम को सराहा एवं शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर वरित कार्यवाही कर दो मवेशियों को नाले से बाहर सुरक्षित निकालने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।
-
सरयूपारीण ब्राम्हण सभा का सम्मान समारोह संपन्न
रायपुर/न्यायिक क्षेत्र में कार्यरत जज एवं जस्टीज समाज के ही अंग हैं, वे भी समाज के ही हिस्से हैं। भले वो न्याय करने की जिम्मेदारी लिए हैं,उन्हें भी समाज के कार्यक्रमों में शिरकत करनी चाहिए। उक्त बातें न्यायमूर्ति टीपी शर्मा प्रमुख लोकायुक्त ने सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के वरिष्ठों व विशेष उपलब्धि प्राप्त सदस्यों के सम्मान समारोह में कही। समाज के सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में न्यायमूर्ति श्री टीपी शर्मा ने कहा कि न्याय की कुर्सी में बैठा व्यक्ति किसी प्रलोभन में नहीं आता, उसे समाज में सक्रियता दिखानी चाहिए। कार्यक्रम राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास (पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष गो सेवा आयोग) विशेष अतिथि के सानिध्य में संपन्न हुआ। डॉ. सुरेश शुक्ला समाज अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी ने 2वर्ष में अनेक आयोजन किये व भवन विस्तार भी हुवा।वैवाहिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया गया। नियमावली भी संशोधित कराई गई अब सदस्यता जांच की जा रही। कार्यक्रम में समाज के तीन पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षकों का सहस्त्रचंद्र दर्शन करने पर श्री शारदा प्रसाद तिवारी, टी.डी. त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ला का अभिनंदन किया गया। संस्कृत वेद वेदांत व ज्योतिष के क्षेत्र में आचार्य डॉ. दादू भाई त्रिपाठी, यदुवंश मणि त्रिपाठी, मुक्ति नारायण पाण्डेय तथा न्यायिक छेत्र में डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय, रमाकांत मिश्रा तथा सामाजिक क्षेत्र में मनोज शुक्ला, डॉ. विकास द्विवेदी के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री मोहन तिवारी, अनिरुद्ध दुबे, जेपी त्रिपाठी, गौरव शुक्ला, अनिल तिवारी, ब्रिजेश द्विवेदी, अभिषेक शुक्ल, कमलकांत शुक्ल आदि का सम्मान किया गया।
- - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नशामुक्त भारत का संकल्प अब हर देशवासी का संकल्प बनता जा रहा है-मोदी सरकार हर राज्य में NCB के कार्यालय की स्थापना कर राज्य सरकारों के सहयोग से नशे के कारोबार को समाप्त करेगी-नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृद्ध, सुरक्षित व वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है-ड्रग्स के अवैध व्यापार से अर्जित धन आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देता है और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है-ड्रग्स से न सिर्फ देश की युवा पीढ़ी बर्बाद होती है बल्कि देश की सुरक्षा भी कमज़ोर होती है-सभी मिलकर नारकोटिक्स के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ें और मोदी जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को पूरा करें-ड्रग्स मामलों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल अधिक से अधिक हो-ड्रग्स के Detection, नेटवर्क का Destruction, दोषी का Detention और विक्टिम का Rehabilitation के चार सूत्रों पर चलकर ही इस लड़ाई में सफल हो सकते हैं-Top to Bottom और Bottom to Top अप्रोच के साथ पूरे नेटवर्क को Ruthless तरीके से ध्वस्त करने की ज़रूरत है-गृह मंत्री ने NCORD मैकेनिज़्म के तहत सभी 4 स्तरों पर नियमित बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दियारायपुर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में Narcotics Control Bureau (NCB) के आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, महानिदेशक, NCB, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2047 में भारत की आज़ादी के शताब्दी वर्ष में नशामुक्त देश का संकल्प अब हर देशवासी का संकल्प बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृद्ध, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्री शाह ने कहा कि ड्रग्स सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एक वैश्विक समस्या है।श्री अमित शाह ने कहा कि भारत में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को शिद्दत, गंभीरता और एक संपूर्ण रणनीति के साथ लड़ेंगे तो हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में नारकोटिक्स का अवैध व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जुड़ा हुआ है। श्री शाह ने कहा कि ड्रग्स के अवैध व्यापार से अर्जित धन आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद को बढ़ावा देता है और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स से न सिर्फ देश की युवा पीढ़ी बर्बाद होती है बल्कि देश की सुरक्षा भी कमज़ोर होती है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी मिलकर नारकोटिक्स के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ें और मोदी जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को पूरा करें।श्री अमित शाह ने कहा कि आज एनसीबी के रायपुर जोनल कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि ये ज़ोनल ऑफिस न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे क्षेत्र में नारकोटिक्स पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश के हर राज्य में एनसीबी की उपस्थिति हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर राज्य में NCB के कार्यालय की स्थापना कर राज्य सरकारों के सहयोग से नशे के कारोबार को ख़त्म करेगी।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज ड्रग्स ट्रैफिकिंग का ट्रेंड बदल रहा है औऱ ये नैचुरल से सिथेटिक ड्रग्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेडेटिव उपयोग का प्रतिशत 1.45 है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है और गांजा का उपयोग भी 4.98 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।श्री अमित शाह ने ड्रग्स की तस्करी के मामलों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें Top to Bottom और Bottom to Top अप्रोच के साथ काम कर पूरे नेटवर्क को Ruthless तरीके से ध्वस्त करने की ज़रूरत है। श्री शाह ने कहा कि जब तक हम पूरे नेटवर्क पर प्रहार नहीं करेंगे तब तक एक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हम प्राप्त नहीं कर सकेंगे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग्स का उपयोग करने वाला व्यक्ति पीड़ित होता है, जबकि इसका व्यापार करने वाला अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि Drugs के Detection, Network के Destruction, Culprit के Detention और Addict के Rehabilitation के चार सूत्रों पर चलकर ही हम इस लड़ाई में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में Whole of Government अप्रोच अपनाने से ही हमें पूर्ण सफलता मिलेगी।श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में NCB की Performance बहुत अच्छी रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 तक कुल 1,250 केस दर्ज हुए जबकि 2014 से 2024 तक के 10 साल में 230 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,150 केस दर्ज हुए। 2004 से 2014 के बीच कुल 1,360 अरेस्ट हुए जो अब 6,300 हो गए हैं। इसी प्रकार, 2004 से 2014 के बीच 1 लाख 52 हज़ार किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई जबकि 2014 से 2024 के बीच 257 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5 लाख 43 हज़ार किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई है। 2004 से 2014 के बीच ज़ब्त की गई ड्रग्स का मूल्य 5,900 करोड़ रूपए था जबकि 2014 से 2024 के बीच ज़ब्त की गई ड्रग्स का मूल्य 22,000 करोड़ रूपए है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक संगठित अप्रोच के तहत हम 10 साल में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को एक अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के युवा और आम जनता के बीच मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता पैदा करके इस लड़ाई को एक 'जन आंदोलन' बनाना होगा।केन्द्रीय गृह मंत्री ने NCORD मैकेनिज़्म के तहत सभी 4 स्तरों पर नियमित बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू किए गए MANAS पोर्टल का सभी को उपयोग करना चाहिए। श्री शाह ने सभी राज्यों से कहा कि वे ड्रग्स के मामलों में वित्तीय जांच के लिए भारत सरकार की एजेंसियों की मदद ले सकते हैं। गृह मंत्री ने संयुक्त समन्वय समिति के नियमित उपयोग की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अंतर्राज्यीय मामलों को NCB को सौंपना चाहिए।
- -‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल के पौधे का किया रोपण-नवा रायपुर में 204.84 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पणरायपुर / केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग एवं स्मार्ट स्कूल सहित 204.84 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, खेल युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, किरण देव, पुरंदर मिश्रा, इंद्रकुमार साहू, मोती लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।एक लाख पौधों का होगा रोपणनवा रायपुर अटल नगर द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ कार्यक्रम में एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के बड़े पेड़ रोपे जाएंगे। वर्तमान में 21,000 से अधिक पीपल के वृक्ष लगाये जा चुके हैं। नवा रायपुर अटल नगर का लक्ष्य है कि शहर में किसी भी स्थान पर खड़े होने पर पीपल का वृक्ष दिखाई दे।पीपल के वृक्ष के संबंध में श्रीमद भगवद्गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि ‘‘वृक्षों में मैं पीपल हूं।’’ पीपल का वृक्ष 100 वर्षों से अधिक एवं 24 घण्टे जीवनदायिनी वायु प्रदान करने वाला वृक्ष है। कार्यक्रम अंतर्गत युवाओं को जोड़ने एवं जन सुविधा हेतु मोबाईल एप के माध्यम से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ में वर्चुअल एडॉप्शन की सुविधा का उपयोग कर 2000 से ज्यादा जन सामान्य सहभागी भी बन चुके हैं।रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंगनवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टीविटी के लिए बिछाई गई रेलवे लाईन में शहर के मध्य रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेशन 75 करोड़ रूपए की लागत से तैयार की गई है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 4 रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में लगभग 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सडक एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण 35.25 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। 100 बस के अतिरिक्त 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ रूपए की लागत से विकसित की गई है।विश्वस्तरीय स्मार्ट स्कूलराखी गांव में विश्वस्तरीय स्मार्ट शैक्षणिक व्यवस्था की सुविधा एवं वृहद बहुद्देशीय सभागार प्रदान करने के लिए 18 करोड़ रूपए हायर सेकेण्डरी स्कूल तैयार किया गया है। इससे 1200 से ज्यादा बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा का माहौल मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा हेतु 11 करोड़ रूपए की लगात से भवन निर्मित किया गया है। इस स्कूल में 950 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। नवा रायपुर अटल नगर के 11 ग्रामों में 10.35 करोड़ रूपए की लागत से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों का उन्नयन किया गया है, जिससे लगभग 4300 स्कूली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।भू-संवर्धन एवं वृक्षारोपणबागवानी कार्य में जल निकायों का विकास के लिए 16 करोड़ रूपए की लागत से मंत्रालय के निकट जल संवर्धन, नालों, तालाबों को पुनर्जीवित करना एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। इसके अलावा वर्षा जल की प्राकृतिक धाराओं को विकसित कर भू-जल स्तर को बढाने के लिए 16.12 करोड़ रूपए की लागत से आवश्यक कार्य एवं नये तालाबों का निर्माण तथा वृक्षारोपण कार्य किये गये है।
- -बीजापुर जिले के कई युवाओं ने पहली बार देखी राजधानी रायपुररायपुर, / माओवादी आतंक से प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार कैम्प के आस-पास के 5 गांव के 31 युवाओं ने आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से नवा रायपुर में मुलाकात की। इनमें से कई युवा पहली बार बीजापुर से निकलकर राजधानी रायपुर आये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने इन बच्चों से हाल-चाल पूछा और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इन बच्चों ने राजधानी रायपुर के भ्रमण के दौरान पुरख़ौती मुक्तागन, महानदी भवन मंत्रालय, मीवान स्टील प्लांट, मैग्नेटो मॉल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पुरखौती मुक्तांगन, रेलवे स्टेशन और मैग्नेटो माल का भ्रमण किये। 23 अगस्त की रात से यह युवा रायपुर पहुँचे हैं। युवा कल गंगरेल बांध घूमते हुए वापस बीजापुर लौट जाएँगे।गौरतलब है कि पालनार सुरक्षा कैम्प के आस-पास के इन बच्चों के गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, बिजली पानी राशन, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी सहित सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सुरक्षा कैम्प के पांच किलोमीटर की परीधि के गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित की जा रही है। बीजापुर जिले के सुरक्षा कैम्पों के पास के 33 गांवों में नियद नेल्लानार योजना संचालित की जा रही है।बीजापुर जिला प्रशासन की पहल पर पालनार कैम्प के पास के इन गांवों के बच्चों को राजधानी रायपुर में औद्योगिक विकास सहित रोजगार के क्षेत्र में नए नए अवसर एवं विकास की सभी गतिविधियों से परिचित कराया गया है। इससे इन युवाओं में नए उत्साह का संचार दिख रहा है। ये युवा अब रोज़गार मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपना नया और सुंदर भविष्य बनाना चाहते हैं।
- - छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नशामुक्त भारत का संकल्प अब हर देशवासी का संकल्प बनता जा रहा है : केन्द्रीय गृह श्री अमित शाह-मोदी सरकार हर राज्य में एनसीबी के कार्यालय की स्थापना कर राज्य सरकारों के सहयोग से नशे के कारोबार को समाप्त करेगी-नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृद्ध, सुरक्षित व वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण-ड्रग्स के अवैध व्यापार से अर्जित धन आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देता है और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है-ड्रग्स से न सिर्फ देश की युवा पीढ़ी बर्बाद होती है बल्कि देश की सुरक्षा भी कमज़ोर होती है-सभी मिलकर नारकोटिक्स के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ें, मोदी जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को पूरा करें-ड्रग्स मामलों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों का हो अधिक से अधिक इस्तेमालरायपुर / केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, महानिदेशक, एनसीबी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 2047 में भारत की आज़ादी के शताब्दी वर्ष में नशामुक्त देश का संकल्प अब हर देशवासी का संकल्प बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृद्ध, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्री शाह ने कहा कि ड्रग्स सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एक वैश्विक समस्या है।केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को शिद्दत, गंभीरता और एक संपूर्ण रणनीति के साथ लड़ेंगे तो हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में नारकोटिक्स का अवैध व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जुड़ा हुआ है। श्री शाह ने कहा कि ड्रग्स के अवैध व्यापार से अर्जित धन आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद को बढ़ावा देता है और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स से न सिर्फ देश की युवा पीढ़ी बर्बाद होती है बल्कि देश की सुरक्षा भी कमज़ोर होती है।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी मिलकर नारकोटिक्स के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ें और मोदी जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को पूरा करें। उन्होंने कहा कि आज एनसीबी के रायपुर जोनल कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि ये ज़ोनल ऑफिस न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे क्षेत्र में नारकोटिक्स पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश के हर राज्य में एनसीबी की उपस्थिति हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर राज्य में एनसीबी के कार्यालय की स्थापना कर राज्य सरकारों के सहयोग से नशे के कारोबार को ख़त्म करेगी।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज ड्रग्स ट्रैफिकिंग का ट्रेंड बदल रहा है औऱ ये नैचुरल से सिथेटिक ड्रग्स की ओर बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेडेटिव उपयोग का प्रतिशत 1.45 है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है और गांजा का उपयोग भी 4.98 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। श्री अमित शाह ने ड्रग्स की तस्करी के मामलों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें टॉप टू बाटम और बाटम टू टॉप अप्रोच के साथ काम कर पूरे नेटवर्क को रूथलेस तरीके से ध्वस्त करने की ज़रूरत है। श्री शाह ने कहा कि जब तक हम पूरे नेटवर्क पर प्रहार नहीं करेंगे तब तक एक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हम प्राप्त नहीं कर सकेंगे।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग्स का उपयोग करने वाला व्यक्ति पीड़ित होता है, जबकि इसका व्यापार करने वाला अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के डिटेक्शन, नेटवर्क के डिस्ट्रक्शन कल्प्रिट के डिटेंशन और एडिक्ट के पुर्नवास के चार सूत्रों पर चलकर ही हम इस लड़ाई में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में होल ऑफ गर्वंनमेंट अप्रोच अपनाने से ही हमें पूर्ण सफलता मिलेगी।श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में एनसीबी की उपलब्धि बहुत अच्छी रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 तक कुल 1,250 केस दर्ज हुए जबकि 2014 से 2024 तक के 10 साल में 230 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,150 केस दर्ज हुए। 2004 से 2014 के बीच कुल 1,360 अरेस्ट हुए जो अब 6,300 हो गए हैं। इसी प्रकार, 2004 से 2014 के बीच 1 लाख 52 हज़ार किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई जबकि 2014 से 2024 के बीच 257 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5 लाख 43 हज़ार किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई है। 2004 से 2014 के बीच ज़ब्त की गई ड्रग्स का मूल्य 5,900 करोड़ रूपए था जबकि 2014 से 2024 के बीच ज़ब्त की गई ड्रग्स का मूल्य 22,000 करोड़ रूपए है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक संगठित अप्रोच के तहत हम 10 साल में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को एक अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के युवा और आम जनता के बीच मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता पैदा करके इस लड़ाई को एक श्जन आंदोलनश् बनाना होगा।केन्द्रीय गृह मंत्री ने नार्को कॉर्डिनेशन मैकेनिज़्म के तहत सभी 4 स्तरों पर नियमित बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू किए गए ’मानस’ पोर्टल का सभी को उपयोग करना चाहिए। श्री शाह ने सभी राज्यों से कहा कि वे ड्रग्स के मामलों में वित्तीय जांच के लिए भारत सरकार की एजेंसियों की मदद ले सकते हैं। गृह मंत्री ने संयुक्त समन्वय समिति के नियमित उपयोग की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अंतर्राज्यीय मामलों को एनसीबी को सौंपना चाहिए।



























.jpg)