ब्रेकिंग न्यूज़

 पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत 'नए भारत' के संकल्प की विजय : किरण देव

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। श्री देव ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है। यह जीत भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) के संस्थापक और बंगाल के महान सपूत अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बंगाल की जनता की ओर से दी गई सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। जिस 'एक विधान, एक निशान और एक प्रधान' का सपना उन्होंने देखा था, बंगाल की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है। श्री देव ने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया है कि उत्तर-पूर्व अब अलगाववाद नहीं, बल्कि विकास की मुख्यधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। पुडुचेरी में भाजपा और गठबंधन के शानदार प्रदर्शन को उन्होंने सेवा और समर्पण की जीत बताया। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल 'राष्ट्रवाद' व 'अंत्योदय' की राजनीति को स्वीकार कर रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english