- Home
- छत्तीसगढ़
- -स्कूली छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति-उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया सम्मानवीर शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मानरायपुर, / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य अतिथि विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लेकर मुख्य अतिथि ने जिले वासियों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल भेंटकर शहीद के परिवारों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत भी छोडे़।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भैया लाल राजवाड़े ने शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जिक्र करते हुए सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का आह्वान किया। इस समारोह में राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी बालक, स्काउड गाईड बालक एवं बालिका शामिल थे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों कि छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई।इसके साथ साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस की इस पावन समारोह में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री एमआर अहिरे, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में सूरजपुर जिले के निवासी उपस्थित थे।
- -बस्तर की पारम्परिक धुरवा तुवाल को धारण कर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामीरायपुर /बस्तर जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। उप मुख्यमंत्री ने बसतर की पहचान पारम्परिक धुरवा तुवाल का पगड़ी धारण कर ध्वजारोहण किया। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान आम जनता को हल्बी एवं गोण्डी में संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने परम्परा के अनुसार शहीद परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों से भेंट करने के उपरांत प्रोटोकॉल को तोड़कर मंच के दूसरे छोर पर स्थित दर्शक दीर्घा में बैठे आम नागरिकों से भी मुलाकात की, इस दौरान बच्चों से हाथ मिलाकर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाएं। इस दौरान कमिश्नर श्री डोमनसिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा उपस्थित थे।स्वतंत्रता पर्व की 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दीपमाला कुर्रे और परेड टू आईसी निरीक्षक श्री डोमेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में 15 प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। शस्त्र रहित मार्चपास्ट में एनसीसी शासकीय हॉयर सेकण्डरी स्कूल धरमपुरा की प्लाटून को प्रथम पुरस्कार, वन विद्यालय जगदलपुर को द्वितीय तथा एनसीसी शासकीय कन्या हॉयर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक-02 जगदलपुर की प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं शस्त्र सहित मार्चपास्ट में सीआरपीएफ 80 वीं बटालियन जगदलपुर को प्रथम, सीआरपीएफ की सेड़वा स्थित 241 बस्तरिया बटालियन (महिला) की प्लाटून को द्वितीय स्थान और छतीसगढ़ सशस्त्र बल बटालियन जगदलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भेंटकर मुख्य अतिथि द्वारा शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यायाम प्रदर्शन किया गया। जिसमें माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल के बच्चों की प्रस्तुति को सराहते हुए प्रथम पुरस्कार, कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय बकावंड की प्रस्तुति को द्वितीय पुरस्कार और कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय लोहण्डीगुड़ा की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य वन संरक्षक श्री आरसी दुग्गा, सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी और अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा संविधान के जनक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा।मुख्य न्यायाधीश द्वारा कार्यकम में उपस्थित आगुंतकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस एवं एन.सी.सी. की परेड आकर्षण का केन्द्र रही। मुख्य न्यायाधीश द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत परेड कमांडर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने परेड में शामिल द्वितीय बीएन सिक्यूरिटी कंपनी, उच्च न्यायालय परिसर, बिलासपुर और बारहवीं वाहिनी (आर्ड फोर्स), उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बिलासपुर, एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन (बालिका एवं बालक) डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर, एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन (बालक) जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर, एन.एस.एस. (बालिका एवं बालक), अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर तथा परेड समन्वयक श्री डी. एस. बैस (उप पुलिस अधीक्षक), मुख्य सुरक्षा अधिकारी, उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ता बार तथा उच्च न्यायालय के पुराने भवन में स्थित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर (सालसा) का भी भ्रमण किया गया। उक्त समारोह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता व अन्य पदाधिकारीगण, उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय के बार एसोसियेशन के सदस्य, रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण एवं बिलासपुर जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उच्च न्यायालय परिसर के आस पास के ग्रामों के निवासी एवं स्कूली बच्चं भारी सख्या में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
- -कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम मंत्री ने किया ध्वजारोहण-शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 129 अधिकारियों-कर्मचारियों दिए गए प्रशस्ति पत्र-देश प्रेम से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण के केंद्ररायपुर / 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के पुलिस ग्राउंड अम्बिकापुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम गरिमामय ढंग से पूरे हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नेताम ने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय हुए सम्मानितविभिन्न क्षेत्रों एवं कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 129 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का भी सम्मानित हुए, जिसमें अम्बिकापुर के शासकीय प्रयास आदिवासी विद्यालय, स्वामी आत्मानन्द विद्यालय ब्रह्नपारा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा, बतौली के स्वामी आत्मानन्द विद्यालय, सीतापुर के देवगढ़ के स्वामी आत्मानन्द विद्यालय सम्मानित हुए।मुख्य अतिथि श्री नेताम द्वारा सौंपे गए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र-मुख्य अतिथि श्री नेताम द्वारा मुख्य समारोह में तहसील कार्यालय लुण्ड्रा में श्री विवेक कुमार सिंह और श्री आशीष कुमार सिंह, तहसील कार्यालय दरिमा में वर्णिका फर्नाडिस एवं श्री ऋषभ सिंह पाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर में श्री मिशाल राजवाड़े, तहसील कार्यालय उदयपुर में श्री दिव्यांश सिन्हा एवं तहसील कार्यालय सीतापुर में श्री आदित्य किशोर दास को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।विभिन्न थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन-कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें विकसित भारत पर आधरित नृत्य की प्रस्तुति पर कस्तुरबा गांधी आवसीय विद्यालय को प्रथम, भारत की सांस्कृतिक विरासत पर आधरित नृत्य की प्रस्तुति पर होलीक्रास उ.मा. विद्यालय अम्बिकापुर को द्वितीय, अनेकता में एकता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति पर सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर के को तृतीय एवं छत्तीसगढ़ लोक नृत्य पर आधारित नृत्य पर उर्सुलाइन उ.मा. विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
- रायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- -उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान अंतर्गत शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए नींव सहित कई योजनाएं प्रारंभ-मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी’ एवं ‘दस प्रयत्नम अभियान’ की हुई शुरूआतरायपुर / जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री श्री ओपी चौधरी के द्वारा नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय, दस प्रयत्नम अभियान का शुभारंभ करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के लोगो अनावरण किया।शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरमा गरम ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना वर्ष 2017 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होकर संचालित है। इस अवसर वर्चुअल माध्यम से मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिक श्री सतीश कुमार एवं श्री रमेश कुर्रे से बात की। श्रमिक श्री सतीश कुमार ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना बहुत ही अच्छी योजना है इस कैंटिंन में हमें कम कीमत पर ताजा भोजन मिलता प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।नींव - एक स्वर्णिम भविष्य कीरू प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आकलन उपकरण तैयारकार्यक्रम में जिले के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की कार्यक्रम की शुरूआत की गई इसके तहत शासकीय शालाओं के प्राथमिक श्रेणी में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान वर्धन करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें पहली बार अंग्रेजी को भी जोड़ा गया है। इसके तहत तीनों विषयों का आकलन उपकरण तैयार किया गया है। उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान अंतर्गत शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं छ.ग. राज्य के मेरिट में जांजगीर-चांपा जिला का स्थान सुनिश्चित करने के लिए एवं बेहतर परिणाम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का समग्र प्रगति पत्रक बनाया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थित, परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा के स्तर की प्रगति की प्रतिमाह मॉनिटरिंग की जाएगी। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र -जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का ‘‘बाल समग्र प्रगति पत्रक‘‘ तैयार किया गया है। यह कार्ड एक शिशु का आंगनबाड़ी में 3 से 6 साल तक की प्रगतियों को रिकॉर्ड करेगा। इसमें हर तिमाही में बच्चों का वजन और लंबाई नापी जाएगी। जिसके तहत बच्चों की आयुगत समृद्धि, कुपोषण की स्थिति नापी जाएगी। इसके अलावा यह आधारभूत शिक्षा एवं अन्य क्रियाकलापों का भी रिकॉर्ड रखेगा। इस रिकॉर्ड के माध्यम से अभिभावकों का हर तिमाही में दस्तखत लिया जाएगा जिसके तहत वह भी अपनी बच्ची की प्रगति के बारे में अपडेटेड रहे।मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी‘‘ हर शनिवार को होगा विशेष स्वच्छता अभियानइस कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में स्वच्छता नायक तथा स्वच्छता नायिका के रूप में विद्यार्थियों को अभिहित कर स्कूल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का प्रयत्न किया जाएगा। तथा इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता श्रमदान के तहत स्कूल को साफ़ रखा जाएगा। अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आगामी 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।ग्रामो के सर्वागीण विकास के लिए ‘‘दस प्रयत्नम अभियान‘‘ प्रारंभगांव के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलो अपनाएं स्वास्थ्य व्यवहार समृद्ध बनेगा घर-द्वार की थीम पर ‘‘दस प्रयत्नम अभियान‘‘ की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत दस प्रमुख लक्ष्य सुपोषित जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत टीकाकरण, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, कुष्ठरोग मुक्त जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत शिक्षित जांजगीर-चांपा, स्वस्थ एवं सुरक्षित किशोरावस्था, स्वच्छ जांजगीर-चांपा, महिला स्वसहायता समूहों का सामाजिक उत्थान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से संकल्प ले कर बदलाव की शुरुआत करने की है।डिस्ट्रिक्ट लोगो लॉन्चआज जिला लोगों को भी लॉन्च किया गया। जिसका उद्देश्य इस जिले की परंपरा, संस्कृति एवं मूल्यबोधों को सामने लाकर जिले की एक अलग पहचान बनाना है। कोसा, कांसा कंचन की नगरी जांजगीर चांपा के लोगो में इन तीनों का चित्रात्मक रूप में वर्णन है। इसके अलावा इस लोगो में प्रख्यात विष्णु मंदिर, पावर प्लांट, हसदेव नदी, शिवरीनारायण मंदिर, कोटमी सोनार मगरमच्छ उद्यान तथा धान का भी चित्रात्मक विवरण है।
- अब आम नागरिक संवाद कॉल सेंटर 7970001634 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी सुझाव एवं शिकायतेंरायपुर / जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।
- -भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस-शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित-कदम-ताल मिलाते हुए परेड की टुकड़ियों का मार्च पास्ट रहा आकर्षण का केंद्र-पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्ररायपुर / सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किरण देव ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। श्री देव ने कलेक्टर श्री हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली।कार्यक्रम में सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। राष्ट्रगान की धुन पर तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्मानित किया गया। जिसमें परेड प्रदर्शन सीनियर विंग प्रथम स्थान सीआरपीएफ बटालियन, द्वितीय स्थान महिला पुलिस बल एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल को मिला। परेड प्रदर्शन जुनियर विंग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान आईएमएसटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा को मिला। साथ ही समारोह में परेड की टुकड़ियों को शील्ड प्रदान किया गया। गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने प्रस्तुति दे रहे आकार दिव्यांग संस्था के बच्चों की कार्यक्रम की सरहाना कर उनसे रूबरू होकर परिचय लिया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आकार दिव्यांग आवासीय विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान पोटाकेबिन बालाटिकरा छिंदगढ़ को मिला। साथ ही कन्या शिक्षा परिसर, सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा, आर.एम.एस.ए, एकलव्य सुकमा और एकलव्य छिन्दगढ़ के 400 विद्यार्थियों ने पीटी का सामूहिक प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में श्री हरीश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, श्रीमती आयती कलमू अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, डीएफओ श्री अशोक कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन श्री निखिल राखेजा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मीडिया प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- रायपुर /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण, मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मदन सिंह चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले, श्री स्वामी जी.सी.डी भारती, श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे। स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस के अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, ब्रह्मकुमारी बहनें मौजूद थीं।समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, श्री सुब्रत साहू, श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, ,राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- भिलाई/नगर निगम भिलाई के प्रांगण में गरिमा पूर्ण ढंग से महापौर नीरज पाल एम आई सी के सदस्य आयुक्त देवेश ध्रुव उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं अधिकारी कर्मचारियों के बीच की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर सहयोग करने वाले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सबसे प्रमुखता से कार्य करने वाले घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करने वाले, वाले स्वच्छता मित्र को भी सम्मानित किया गया ।नगर निगम की यूनियन कार्यालय में, नेहरू नगर चौक पर एवं शहीद उद्यान में शहीद उद्यान सेक्टर 5 में ध्वजारोहण किया गया । उसके बाद हमारे भिलाई के भूतपूर्व वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। भिलाई को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर के वृक्षारोपण में विशेष सहयोग के साथ काम करने वाले पर्यावरण मित्रों को भी शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सभी चौक चौराहा के ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण सम्मान पूर्वक किया गया। इसके पूर्व निगम जोन कार्यालय में भी जोन अध्यक्ष, पार्षद गाणो, जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों कर्मचारियों उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
-
*-जिला मुख्यालय दुर्ग में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण*
दुर्ग/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 78वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया और समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे।
स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-6 भिलाई, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग, विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग और एसएनजी सेक्टर-4 भिलाई के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान के लिए विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग एवंएवं तृतीय स्थान के लिए एसएनजी विद्यालय सेक्टर-4 को तथा विशेष प्रदर्शन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-6 भिलाई एवं शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार परेड में प्रोफेशनल श्रेणी अंतर्गत प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला तथा नान प्रोफेशनल अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालक, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जुनियर बालक को प्रदान किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई के बैंड दल को विशेष पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। - -हर्षाेल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व-स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिखेरी छटा, दर्शकों का मोहा मन-उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानितरायपुर / जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।पुरस्कार वितरण अंतर्गत परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर टू आईसी निरीक्षक श्री शिवशंकर हुर्रा को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इनमें प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद, द्वितीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल गरियाबंद एवं तृतीय स्थान पर पोस्ट मैट्रिक आवासीय कन्या छात्रावास गरियाबंद को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर जिला पुलिस बल महिला, द्वितीय स्थान पर जिला पुलिस बल पुरूष एवं तृतीय स्थान पर नगर सेना पुरूष को मिला। मार्च पास्ट नान प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर एनसीसी बालिका शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, द्वितीय में एनसीसी बालक स्वामी आत्मानंद स्कूल, तृतीय स्थान पर स्काउड गाइड बालक को प्राप्त हुआ। इसके अलावा 12 प्लाटून कामाण्डरों को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री गफ्फार मेमन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालीमा ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, उप निदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व श्री वरूण जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, सहित गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
दुर्ग / स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के 113 अधिकारी व कर्मचारियों को उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जिला प्रशासन के 83 और पुलिस प्रशासन के 30 अधिकारी/कर्मचारी शामिल है। सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों में *जिला कार्यालय दुर्ग से* सहायक ग्रेड-02 (वित्त लिपिक प्रथम/अनुज्ञप्ति लिपिक), ग्रेड 02 जिला नाजिर श्री एन.आर. पटेल, सहायक ग्रेड-03 श्री प्रमोद पटेल, नाजरात शाखा भृत्य श्री पंचराम ठाकुर। *जिला पंचायत दुर्ग से* सहायक ग्रेड-03 श्री मनीष कुमार ग्वाल, विकासखण्ड समन्वयक दुर्ग श्री रविशंकर सिंह खुसरो, विकासखण्ड समन्वयक धमधा श्री रिपुसूदन उमरे, विकासखण्ड समन्वयक पाटन श्री नीलमणी चंदेल। *स्वास्थ्य विभाग से* मेडिकल ऑफिसर जिला चिकित्सालय दुर्ग श्रीमती विनीता ध्रुर्वे, भृत्य मु.चि.एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग श्री रवि ताम्रकार, स्वयंसेवी, जिला चिकित्सालय दुर्ग श्री सतीश कहार, स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय दुर्ग श्रीमती परीणिता सारथी, बी.ई.टी.ओ. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा श्री जी.एस. उद्दे। *खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग से* औषधि निरीक्षक श्री पीताम्बर साहू। *शिक्षा विभाग से* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई व्याख्याता श्रीमती तृप्ता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंृदानगर भिलाई श्री विजय भारत बिष्ट, कनिष्ठ लेखा परीक्षक श्री चन्द्रप्रकाश साहू। *नगर पालिक निगम दुर्ग से* राजस्व उप निरीक्षक श्री संजय मिश्रा, सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री रूपेश नायक, श्रीमती साक्षी चौहान। *नगर पालिक निगम रिसाली से* वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री जगरनाथ कुशवाहा, सहायक अधीक्षक श्री महेश टंडन, मिशन मैनेजर श्री मुकेश देशमुख। *जनपद पंचायत धमधा से* मनरेगा तकनीकी सहायक श्री जयंत कुंवर। *जनपद पंचायत पाटन से* पंचायत सचिव सांकरा श्री ईश्वर निषाद। *नगर सेना दुर्ग से* एसडीआरएफ श्री रामेश रात्रे, श्री दिलीप कुमार, श्री सूरज भाण्डेकर, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं श्री राजूलाल चतुर्वेदी, श्री हिरामन, श्री योगेश्वर साहू। *मछली पालन दुर्ग से* मत्स्य निरीक्षक सुश्री टोमेश्वरी पाटिल। *शिवनाथ मंडल दुर्ग से* तांदुला जल संसाधन संभाग कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश कुमार पाण्डे। *श्रम विभाग दुर्ग* से कल्याण अधिकारी (प्लेसमेंट) श्री डॉ. टुकेन्द्र बंजारे। *आदिवासी विकास दुर्ग से* सहायक ग्रेड-03 श्री आलोक द्विवेदी, भृत्य श्री किशन लाल जोशी, मिर्जा मोहसीन बेग, श्री पालेश्वर वर्मा। *महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग से* परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा, पर्यवेक्षक श्रीमती सीपी चन्द्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शोभना सोनी, सेक्टर उतई परियोजना दुर्ग ग्रामीण पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती धनेश्वरी साहू। *महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग से* युवोदय स्वयं सेवकों श्री शशांक शर्मा, योगेश कुमार साहू, विधि प्रसाद, पूनम सरकार, प्राब्धि गुप्ता, निरंजन जांगड़े, हेमा देवांगन, संगम वर्मा, भुवनेश्वरी साहू, यामिनी साहू, किशन साहू। *छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से* कार्यालय सहायक ग्रेणी-दो नगर संभाग श्री उत्तम सिंह ठाकुर, श्रेणी-01(ला.) उप संभाग दुर्ग ग्रामीण 01 श्री ठाकुर सिंग वर्मा, परि. श्रेणी-01(ला.) नगरपुरा वितरण केन्द्र 01 श्री हेमंत कुमार पाटिल। *विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र दुर्ग से* अधीक्षिका श्रीमती सरोज धनघोरकर, सफाई कर्मचारी श्रीमती रागिनी श्रवण, किशन कर्मचारी श्रीमती सुनीति साहू। *खेल एवं युवा कल्याण दुर्ग से* ब्रांस मेडल प्राप्त खिलाड़ी अरशद अहमद जरीन, रितिक यादव, अक्शा परवीन, अदिति देवांगन, कृतिका शर्मा। *नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा से* सहायक ग्रेड-01 श्रीमती तारिणी वर्मा, प्र. सहायक लेखाधिकारी श्री लिंगेश्वर राव, डाक रनर श्री सोनूदास मानिकपुरी, वाहन चालक श्री रामानुज वर्मा। *नगर पालिका परिषद कुम्हारी से* सहायक राजस्व निरीक्षक श्री लखन लाल साहू। *वन विभाग से* वनमण्डलाधिकारी दुर्ग श्री उप वनक्षेत्रपाल श्री गोपाल प्रसाद ध्रुव, वनपाल श्री शहीद खान, वनरक्षक श्री त्रयम्बक साहू, सहायक ग्रेड-02 श्री जयश्री राम साहू, सहायक ग्रेड-03 श्री महेन्द्र कुमार यादव। *लोक निर्माण विभाग से* उप अभियंता उपसंभा क्रमांक 1 श्री गगन जैन, उप अभियंता श्री प्रफुल्ल राउत। *जिला योजना एवं सांख्यिकी दुर्ग से* अन्वेषक श्रीमती छत्तबाई कंवर, भृत्य श्री झुमुकलाल यादव। *उद्यानिकी विभाग से* वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी शासकीय बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र राजपुर श्री नीरज मिश्रा। *नगर पंचायत उतई से* सुपरवाईजर श्री डेकेश कुमार साहू। *पशु चिकित्सा सेवाएं से* परिचारक, केन्द्रीय वीर्य संग्रहालय दुर्ग श्री अशोक कुमार निषाद। *नगर पालिक निगम भिलाई से* प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक श्री बालकृष्ण नायडू, सहायक कार्यालय अधीक्षक श्री दशरथ राम ध्रुव को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार पुलिस विभाग दुर्ग से एम.डी.मेडिसीन, पुलिस अस्पताल दुर्ग डॉ. सुधीर गांगेय, उप निरीक्षक (एम) पुलिस कार्यालय दुर्ग श्री महेन्द्र निर्मलकर, उप निरीक्षक (एम) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग श्री शकीफ अहमद, उप निरीक्षक (एम) पुलिस कार्यालय दुर्ग श्री अविनाश तिर्की, उप निरीक्षक सीसीटीएनस भिलाई श्री संकल्प राय, उप निरीक्षक थाना प्रभारी छावनी श्री चेतन चन्द्राकर, उप निरीक्षक श्री बेनीराम, चितराम ठाकुर, सउनि.थाना उतई श्रीमती हेमलता वर्मा, सउनि. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग श्री हेमन्त त्रिपाठी, सउनि. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग श्री राजकुमार द्विवेदी, प्रधान आर 1402 पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग श्री प्रदीप बघेल, प्र.आर. 1478 पु.अ.अ. कार्यालय पाटन श्री राकेश साहू, प्रधान आरक्षक डीसीआरबी. दुर्ग श्री मुकेश चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक 1442 थाना कुम्हारी श्री भागवत वर्मा, आरक्षक 371 थाना पुरानी भिलाई श्री राजेश चन्द्रौल, आर. 1541 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री जी.कामेश्वर, आर. 867 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री छबिलाल साहू, आर.1302 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री आकाश कुमार चौहान, आर. 1118 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री राजीव रंजन सिंह, आर. 475 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री चन्द्रशेखर यादव, आर.1816 रक्षित केन्द्र दुर्ग श्री यशवंत वर्मा, आर. 1619 थाना बोरी श्री विजेन्द्र सिंह, आर. 971 थाना उतई श्री उत्तम देशमुख, आर. 875 श्री शीतल चन्द्राकर, आर. 683 यातायात श्री तिलक कुमार, आर. 1576 यातायात श्री दशरथ पड़ौती, आर. 1726 थाना सुपेला श्री महात्मा गांधी, आर. 85 थाना वैशालीनगर श्री मनोज तिवार और आर. 137 भिलाई भट्ठी श्री जी. जगमोहन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गय - -हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस-उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानितरायपुर / 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ‘पीएम श्री’ सेजेस जांजगीर क्र. 1 को एवं परेड सशस्त्र वर्ग में सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित मिला प्रथम स्थानपरेड सशस्त्र वर्ग (प्लाटून) में सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित प्रथम, जिला पुलिस बल द्वितीय एवं तृतीय स्थान नगर सेना को प्राप्त हुआ। परेड एनसीसी वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिविजन टीसीएल कालेज जांजगीर, द्वितीय स्थान एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर एवं एनसीसी बालिका ज्ञानदीप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड स्काउट वर्ग में गाईड दल गट्टानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर प्रथम, गाईड दल कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांजगीर द्वितीय एवं स्काउट दल ज्ञानदीप जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पीएम श्री सेजेस जांजगीर क्र 1 को प्रथम स्थान, गुरूकुल इंटरनेशनल विद्यालय बनारी को द्वितीय एवं ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस दौरान विधायक जांजगीर श्री ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलिस्वतंत्रता दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक पर जाकर अमर जवान और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
-
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने ध्वजारोहण किया।
-
बिलासपुर। जिले में सकरी मेन रोड़ पर खड़ी ट्रेलर से कार के टकराने से एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गई ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर रात की है। शहर के ही शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा 48 साल, बहन श्रुति शर्मा 19 साल पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा 24 साल व अन्य दो को लेकर कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे। शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई इस हादसे में जहां अंकित की मां, बहन और श्रेया शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई वही अंकित समेत अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सकरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तीनों शव का पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम लिए रवाना कर दिया है।
-
दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव, उपायुक्त (विकास) श्री अजय मिश्रा तथा कार्यालय केे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
-
दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर .एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, एवं श्री वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उवर्शा एवं श्री हितेश पिस्दा सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
-
दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। उप संचालक (जनसंपर्क) श्री एम.एस. सोरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, सहायक छाया चित्रकार श्री शशांक ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कनक कोमरा एवं श्री दिनेश साहू, श्रीमती हिमेश ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली फूले, भृत्य श्री भोलाराम यादव तथा जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संचार सहायक श्री विजय यादव और सिनेमा ऑपरेटर श्री शरद सिंह उपस्थित थे।
- बिलासपुर/15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह- कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं सालसा के मुख्य संरक्षक माननीय श्री न्यायमर्ति रमेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति पी.पी. साहू, माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय श्री न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा, माननीय श्री न्यायमूर्ति बी.डी.गुरू, माननीय श्री न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद, पूर्व न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री धीरेन्द्र मिश्रा, महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी के डायरेक्टर एवं अकादमी के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, प्रधान जिला न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तागण, जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, उप सचिव, अवर सचिव एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- रायपुर /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण कर आयोजित परेड की सलामी ली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विशेष सचिव वित्त, सामान्य प्रशासन श्री चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
रायपुर /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. प्रियंका शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर / 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग कार्यालय नवा रायपुर मंे राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राज्य के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें।देश की आजादी के लिए वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रजों से लोहा लिया और देश को आजाद कराने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। ऐसे वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा और आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के समय राज्य सूचना आयुक्त श्री आलोक चन्द्रवंशी, सचिव श्री गोपाल वर्मा, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी, अवर सचिव डॉ. (श्रीमती) गीता दीवान सहित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिलरायपुर, / जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानांे को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे।श्रीमती साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रीमती साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री बसव राजू एस., श्री राहुल भगत, सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

















.jpg)

.jpg)







.jpg)