- Home
- छत्तीसगढ़
- -आठ सौ से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ, पुरस्कार भी मिलेशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना को मिला प्रथम पुरस्काररायपुर / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में आज आठ सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष इन बच्चों में पहली प्रस्तुति कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी के 190 बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर प्रस्तुत किया गया। नृत्य करने वालें छात्र/छात्रायें सफेद, नारंगी एवं हरे रंग के गणवेश धारण किए हुए थे, जो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का प्रतिनिधित्व करते है। गीत के शब्दों और रंगों के माध्यम से नृत्य करने वाले और दर्शक देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकते है और भारत के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त कर सकते है। यह नृत्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है और देश के प्रति बलिदान और सेवा की भावना को जगाता है।कार्यक्रम में दूसरी प्रस्तुति जे.आर.दानी शास.क.उ.हि.मा. विद्यालय रायपुर के 210 बच्चों द्वारा हरेली तिहार और कर्मा गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यह नृत्य छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार हरेली त्यौहार को प्रदर्शित करता है। हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के किसानों के द्वारा खेतों में अच्छी फसल एवं छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना हेतु मनाया जाता है। इस त्यौहार में किसानों के द्वारा खेतों में उपयोग किये जाने वाले औजार जैसे हल, बख्खर, कुदारी एवं अन्य औजारों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला रोटी का भोग लगाते हुए पूजा-अर्चना करते है साथ ही सभी किसान भाई मिलजुल कर खुशियां मनाते है।तीसरी प्रस्तुति स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फाफाडीह के 220 बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर हुई। यह नृत्य राष्ट्रीय गौरव की अभिव्यक्ति है, जो देश की स्वतंत्रता और आजादी का जश्न मनाते है। विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन लोगों में एकता और देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है, जो स्वतंत्रता संग्राम और देश के प्रति साझा पहचान को मजबूत करता है। ये लोगों को राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाता है।शासकीय उच्च माध्य. विद्यालय मठपुरैना के 210 बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर चौथी प्रस्तुति दी। सम्पन्न और सुसंस्कृत छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं आध्यात्मिक धरोहर का बखान इस गीत नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सोनाखान की धरती, वीर सपूतों का बलिदान, कौशिल्या माता की जन्मभूमि, भगवान राम जी का ननिहाल, धान का कटोरा की से, जीवन्त किया। इस नृत्य के माध्यम से बच्चों ने बस्तर की सांस्कृतिक छटा भी बिखेरी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के दलों को पुरस्कृत किया और उनकी हौसला अफजाई की। पहला पुरस्कार शासकीय उच्च माध्य. विद्यालय मठपुरैना के विद्यार्थियों को मिला। दूसरा पुरस्कार कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी और तीसरा पुरस्कार जे.आर.दानी शास.क.उ.हि.मा. विद्यालय के विद्यार्थियों को दिया गया। स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल फाफाडीह के विद्यार्थियों को उनकी मोहक प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।बैगपाइपर बैंड की प्रस्तुति रही आकर्षण का केन्द्र-राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे हैं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ बैगपाइपर बैंड का प्रदर्शन किया गया। बैगपाइपर बैंड ने बैगपाइपर, साइड ड्रम, टेनर, बेस ड्रम जैसे वाद्ययंत्रों के साथ अपनी मनमोहक धुनी से भरी प्रस्तुति दी। बैगपाइपर बैंड की प्रस्तुति में शांति सेना, क्विक मार्च, कुमाऊँनी, रोज़ा कश्मीरी, थर्सवे, वैली ऑफ ग्रीन एवं सारे जहाँ से अच्छा३ की धुन शामिल रही। मरून और सफेद वेशभूषा ने बैंड का और भी आकर्षक बनाया। इस वेशभूषा का हिस्सा कैप हैक्क, टाई, शार्ट कोट, कमर पट्टी, शर्ट पैंट, स्कर्ट और लाइन यार्ड रहे। बैगपाइपर बैंड के मनोरम धुनों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस बैगपाइपर बैंड का गठन दिसंबर 2022 में किया गया है। यह बैगपाइपर बैंड छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन भिलाई में संचालित है। बैगपाइपर बैंड का नेतृत्व कमांडर महिला आरक्षक सोनबती ठाकुर एवं आरक्षक हितेश कुमार साहू ने किया। प्रदर्शन में 20 महिला और 20 पुरुष शामिल रहे।
-
रायपुर /जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, संयुक्त संचालक श्री पंकज गुप्ता, श्री पवन गुप्ता, श्री बालमुकुंद तम्बोली, श्री धनंजय राठौर, श्री जयंत देवांगन, श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती इस्मत जहां दानी, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - रायपुर / स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य मुख्यालय रायपुर के कार्यालय में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। अध्यक्ष श्री बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री कुलदीप शर्मा, सदस्य सचिव श्री राजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और कर्मचारीगण अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
- -मुख्यमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभरायपुर / देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को यह जानना बेहद जरूरी है कि छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग के प्रयास की सराहना की साथ ही कहा कि यह छायाचित्र प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें देश-समाज के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य करने में महती भूमिका निभाएगी।छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है। मुख्य योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमूर्ति रखी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा हैं।गौरतलब है कि छायाचित्र प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसका अवलोकन सुबह 11.00 बजे से रात 8 बजे तक किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
- -राज्य की महतारियों की वास्तविक कहानियों को दिया गया है रचनात्मक स्वरूप-हर वर्ग की महिलाओं की आप-बीती का भी है समावेशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। पुस्तिका का विमोचन करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयोग लोगों को पसंद आएगा और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे।गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना से प्रदेशभर में लाखों महिलाओं का जीवन सकारात्मक रूप से बदला है। इन बदलावों के बाद अनेक सुंदर कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। इन्हीं सुंदर कहानियों को ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में कहानी के रूप में संग्रह कर शब्द रूप में पिरोया गया है। कहानियों का प्रस्तुतीकरण जीवंत रूप में करने की कोशिश की गई है जिसे पाठक उसी तरह से महसूस कर पाएंगे।‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में संगृहीत कहानियां महिलाओं को मिले आर्थिक लाभ को ही नहीं बताती बल्कि यह सशक्तीकरण के प्रभाव को भी उजागर करती है। यह उन महिलाओं के साहस, धैर्य और सपनों की गाथा का प्रस्तुतीकरण है। इन कहानियों को पढ़कर लोग महसूस कर पाएंगे कि एक हजार रुपए प्रति माह की राशि भी अनेक सपनो को साकार करने स्वतंत्रता का भाव जगाने और घर तथा समुदाय की परिस्थिति को सकारात्मक रूप से बदलने का साधन बन सकता है। पुस्तिका के पन्ने पलटते हुए पाठक पाएंगेे कि हर कहानी सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को खुद में समाहित किए हुए हैं जो असल दृश्य, ध्वनि और भावनाओं को जीवंत करती है।‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
- -उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीरायपुर /वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन ने आज जिला मुख्यालय कोरबा के फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल, स्काउट गाइड सीनियर जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ओर कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण- समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवांगन के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- -शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान-स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिरायपुर । बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, महिला पुलिस बल की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी।समारोह में देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया । मार्चपास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने शहीदों के परिजनों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश प्रेम, भाईचारा और एकता में अनेकता के मोती पिरोए देशभक्ति और लोकगीत के रंग में रगें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े द्वारा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 88 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- -पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया अलंकृतरायपुर । पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। श्री साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024श्री हेमंत पटेल, निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार, श्री मालिक राम, निरीक्षक, जिला-कांकेर, श्री सुक्कु राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर,श्री साकेत कुमार बंजारे, निरीक्षक, जिला-बीजापुर, श्री भुवन सिंह बोरा, कंपनी कमाण्डर, 21 वीं वाहिनी छसबल, बालोद, श्री संजय पात्न, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, श्री वीरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, जिला-सुकमा, श्री पतिराम पोड़ियाम, उप निरीक्षक, जिला-कांकेर, श्री दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग, शहीद रमेश सुनीता बुझे की धर्मपत्नी श्रीमती जुरी, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नि श्रीमती सुनीता जुर्री, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती उषा कोरसा, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती दुशीला नायक, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती परमशीला कोर्राम, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती कुमारी बाई कंवर, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती सेवंतीन फरस, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती बिस्तुरी सिंह पैकरा, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती सुखदई नाग, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकी एण्ड्रिक, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर के पुत्र श्री सुनील सोढी, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती सोनमती करटामी, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, श्री शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर, श्री छन्नूराम पोयाम, आरक्षक, जिला-बीजापुर, श्री गौतम कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुरविशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2024श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री के. एल. ध्रुव उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेरसराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2024श्री दुखू राम आचला तत्कालीन सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा-बालोद वर्तमान में सेवा निवृत्त, श्रीमती नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, श्रीमती येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री टीकाराम कुरें, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरागांव- कांकेर, श्री महेश शुक्ला, सहायक प्लाटून कमाण्डर, 6 वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़, श्री जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी छसबल, सकरी-बिलासपुर, श्री ओमप्रकाश साहू, उप निरीक्षक (अ), विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर, श्री महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला-बस्तर, श्री देवीशरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुरसराहनीय सुधार सेवा पदक 2024श्री गिरधर सेन, सेवा निवृत्त प्रहरी, केन्द्रीय जेल रायपुर, श्री लक्ष्मीराम यादव, प्रहरी, जिला जेल कोरबाराज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024राज्यपाल पुरस्कारश्रीमती शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्गमुख्यमंत्री पुरस्कारश्री दिलहरण सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक, जिला-धमतरीरानी सुबरन कुंवर पुरस्कारश्रीमती भारती मरकाम, निरीक्षक, जिला-बिलासपुरवीरनारायण सिंह पुरस्कारअजाक थाना, जिला-बेमेतरापुलिस महानिदेशक पुरस्कारश्रीमती अंजू सिंह, महिला प्रधान आरक्षक, जिला-राजनांदगांव
- रायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व श्री सुमित गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक ने किया।
- रायपुर, / महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। खाद्य मंत्री श्री दयाल बघेल ने जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे।खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 11 टुकड़ियों ने सलामी दी। श्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं कपोत आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने जिले में निवासरत शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पेरड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम और राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार से मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया ।78 वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में पुलिस परेड मैदान में पेरड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा ने परेड का निरीक्षण कराया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा मुख्यमंत्री के साथ रहे। प्लाटूनों के हर्ष फायर की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्याे, नीतियों, योजनाओं पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया।परेड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष), ओडिसा पुलिस, छत्तीसगढ सशस्त्र बल (पुरूष), छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ पुलिस बल महिला, छत्तीसगढ पुलिस 6 वीं वाहिनी, जेल प्लाटून, नगर सेना 13 वीं वाहिनी (पुरूष), नगर सेना (महिला), एन सी सी जूनियर (पुरूष), एन सी सी जूनियर (महिला), पुलिस अश्वारोही दल, बैंड प्लाटून प्रथम वाहिनी के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सलामी दी।आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल दूसरा तथा ओडिसा पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री श्री साय ने पुरस्कृत किया। इसी प्रकार राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार, जेल प्लाटून को द्वितीय और केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष) को तीसरा पुरस्कार मिला। एन सी सी के लिए एनसीसी जूनियर ब्वायस को प्रथम और एनसीसी जूनियर गर्ल्स को द्वितीय पुरस्कार मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।
- -रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस-शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान-12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन-स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिरायपुर। . देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।श्री साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त श्री नीलम नामदेव एक्का, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
- -राजधानी रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में किया प्रदर्शन-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सराहनारायपुर /स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और हज़ारों दर्शकों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस के अश्वारोही दल का प्रदर्शन हुआ। पुलिस अश्व दल का नेतृत्व प्लाटून कमांडर योगेश चंद्रा ने किया। आज प्रदर्शन में 13 अश्व और उनके संचालित करने वाले जवान शामिल रहे। अश्वारोही दल के प्रदर्शन की शुरुआत अश्व सारंगी पर सवार होकर आरक्षक संतोष साहू ने फ्लैग होस्टिंग करते हुए की। उनके बाद अश्व गंगा पर सवार होकर आरक्षक विक्रम सिंह ने स्टैडिंग सैल्यूट दिया।इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए टेंट पेगिंग का प्रदर्शन क्रमशः शक्ति, रुद्र, आभा, अश्वत्थामा पर सवार होकर प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षक कुमारेश मिस्त्री, आरक्षक दिलीप कर्ष एवं आरक्षक अजय जैन ने किया। शो जपिंग का प्रदर्शन अश्व - केसरी, अवनी, अलकनंदा व धनुष पर सवार रहते हुए क्रमशः प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक लोकेश्वर सिदार एवं धनेश्वर कंवर ने किया। अंतिम में अश्वारोही दल की पूरी टुकड़ी ने गैलप राउंड की प्रस्तुति दी। अश्वारोही दल की यह सभी प्रदर्शन रोमांच से भरपूर व रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा।
- -स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान-स्कूली छात्र छात्राओं ने दी राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां-मल्लखंब का प्रदर्शन रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्र-बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 46 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानितरायपुर /स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री जायसवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक बलौदाबाजार प्रमोद कुमार शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,स्काउट गाईड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी,कलेक्टर दीपक सोनी,एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि श्री जायसवाल द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया, जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया, जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना,एनसीसी की एक-एक टुकड़ियों, स्काउट गाइड की दो-दो टुकड़ियां एवं रेडक्रॉस कि एक टुकड़ी ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं डीआईसी सब इंस्पेक्टर किशुन कुंभकार ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।श्री जायसवाल ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा,ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू,धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार, टेकराम वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान किया। इसके अतरिक्त जिले के 4 मीसाबंदियो का भी सम्मान किया गया। जिसमें किरण चौहान, रेखा आडिल, रामन अग्रवाल,दूलेचंद्र वर्मा शामिल है।इसके साथ ही श्री जायसवाल ने मुख्य मंच से करीब 46 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें खाद्य विभाग तत्कालिन खाद्य अधिकारी विमल दुबे, खनिज विभाग खनिज निरीक्षक भूपेन्द्र भक्त,राजस्व विभाग स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती लक्ष्मी देशमुख राय, कोटवार संजय कुमार मानिकपुरी, स्वाथ्य विभाग प्रभारी एसएनसीयू नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रमिला कांत, समस्त टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दामाखेड़ा,कृषि विभाग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अश्वनी कुमार साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अंगत सिंह राजपूत,आयुष विभाग औषधालय सेवक माखन लाल ध्रुव,विद्युत विभाग अनुभाग अधिकारी संजय बिहारी अग्रवाल, जल प्रबंध संभाग क्र.-2 उप अभियंता कु.पार्वती टण्डन,एन.आई.सी. डिस्ट्रीक्ट रोल ऑउट मैनेजर राजेश्वर प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग महिला बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा, परियोजना पलारी पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बर्मन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी पटेल, सहायक ग्रेड-2 चन्द्रेश बरमाल,जिला पंचायत भृत्य डोमेश साहू, पी.आर.पी. श्रीमती प्रतिमा टोण्ड्रे, रोजगार सहायक हरिनभटठा धर्मेन्द यादव, शिक्षा विभाग प्राचार्य संतोष वर्मा, व्याख्याता (एल.बी.) रामावतार वर्मा, सहायक शिक्षक श्रीमती निर्मला देवांगन, श्रीमती आराधना वर्मा, छात्रा कु. कोपल अम्बष्ट, कु.प्रीती, कु. डॉली पटेल, कु.अदिति साहू, कु. निधि साहू, पुलिस विभाग निरीक्षक लखेश केंवट, सउनि श्रवण कुमार नेताम, प्रधान आरक्षक मोहम्मद अरशद खान, अशोक खुंटे, महेन्द्र कुमार पोर्ते, म.आर. स्वाती साहू, आरक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता,आशुतोष बंजारे, नाथूराम निषाद, भूपेश कुमार यादव, भोला कुमार टंडन, पुरूषोत्तम कुमार बंजारे, संतोष कुमार ध्रुव, गोपाल प्रसाद पाल, टीकाराम साहू, कृष्ण कुमार सिंदराम, संजय कुमार ध्रुव शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतरिक्त जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्वत उच्च. माध्यमिक विद्यालय को प्रथम,सेक्रेड हाई स्कूल को द्वितीय एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। परेड में वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में प्रथम जिला पुलिस बल पुरुष, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल, तृतीय जिला नगर सैनिक बल इसी तरह कनिष्ठ समूह में प्रथम गाइड गुरुकुल इंग्लिश मीडियम, द्वितीय एनएनसीसी डीके कॉलेज एवं तृतीय गाइड पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या शासकीय स्कूल का रहा। साथ ही मल्लखंब की टीम को विशेष सम्मान किया गया।जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्रजिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया। जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा मल्लखंब भारत की प्राचीन खेल विधा है जिसे योग, जिम्नास्टिक, एरोबिक्स के आयामों के साथ खेला जाता है। मास्टर ट्रेनर के रूप में आएं कोच पुष्कर दिनकर राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक और कोच हैं। पुष्कर दिनकर अपने अकादमी के माध्यम से बच्चों को भारत के प्राचीन खेल मल्लखंब की बारीकियों से अवगत कराए। वह विगत आठ वर्षाे से पामगढ़ में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे है। उनके खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 36 मैडल और राज्य स्तर पर 102 मेडल अर्जित कर चुके हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं विशेष प्रयास से जिला मुख्यालय में पहली बार मल्लखंब की 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के मुख्य स्थान शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में किया गया था। आज किए प्रदर्शन में जिले के स्थानीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हुए अपना जौहर दिखाया है।
-
- छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने किया ध्वजारोहण-छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के रायपुर मुख्यालय और वाणी वाचन केंद्र में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवसकोण्डागांव । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) , कोण्डागांव में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद परिषद के संयुक्त सचिव ,वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राजेन्द्र कुमार निगम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र गान किया।कार्यक्रम में बालगृह की बालिकाओं नीलिमा नेताम , प्रिया सोना , हेमबती नाग, राजेश्वरी मरकाम , लिकेस्वरी नेताम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा आकर्षक गीत और समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेन्द्र कुमार निगम ने लोगों को स्वत्रंतता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद से उद्योग , व्यापार जगत और किसानों के कठिन परिश्रम से भारत आज विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गया ह और हम जल्दी ही तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है।बालगृह की अधीक्षिका श्रीमती मणि शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों से अच्छे आचरण करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम को विशेष अतिथि समाज सेवी टंकेश्वर पाणीग्रही ने भी संबोधित किया।इस दौरान संस्था में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर बालगृह के समस्त कर्मचारी और बालिकाएं उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के रायपुर मुख्यालय और वाणी वाचन केंद्र में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवसछत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के रायपुर मुख्यालय और वाणी वाचन केंद्र में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी , बालजीवन ज्योति अनुसंधान केन्द्र पुरानी बस्ती रायपुर में महासचिव चंद्रेश शाह , बालगृह (बालक) के साथ खुला आश्रय गृह माना कैम्प में उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा , कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन ने भी ध्वजारोहण किया। सभी जगह बच्चों और कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण , राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरण किया गया। - रायपुर / संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षोंे और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री कावरे पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी एवं श्रीमती ज्योति सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
बिलासपुर. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव, मिलाद-उन-नबी, नवरात्रि सहित अन्य पर्व शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने शांति समिति की बैठक रखी गई है। 16 अगस्त को शाम 4.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की जाएगी।
-
*स्वतंत्रता दिवस में कार्य को मजबूती के साथ विस्तार करें: कलेक्टर डाॅ. सिंह*
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आजादी का यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्वजों ने जान की बाजी लगाकर अपने रक्त से सींचा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्याें का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। यही हमारी राष्ट्रभक्ति है साथ ही देश की मजबूती भी इसी में है। देश के मूल नागरिकों तक उनका हक सुगमता के साथ पहुंचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस में कार्य की क्षमता को मजबूती के साथ विस्तार करें।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। -
रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज निवास कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को आजादी के इस पर्व पर अपनी शुभकामनाएँ दी और वीर शहीदों के बलिदान को सदैव याद करते हुए देश की एकता-अखंडता बनाये रखने के लिए तत्पर रहने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सिंह के परिजन भी मौजूद रहे।
- -
-चेयरमैन ने विद्युत कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पॉवर कंपनीज की उपलब्धियां की सराहना कीरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पॉवर कंपनी के चेयरमैन श्री पी. दयानंद (आई.ए.एस.) ने विद्युत सेवा प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्युत कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पॉवर कंपनीज की उपलब्धियां की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी पॉवर जनरेशन कंपनी ने विगत वर्ष 84.4 प्रतिशत पीएलएफ. तथा 21 हजार मिलियन से अधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा है। यह गौरव राज्य को तथा हमारे कंपनी को पहली बार हासिल हुआ है। बिजली घरों में सबसे कम ऑइल और ऑक्जलरी खपत के नये र्कीर्तिमान बनाया गया है। बिजली उत्पादन के नये प्रयासों की जानकारी विस्तार से दी।पारेषण क्षमता की विस्तार और मजबूती के लिए विद्युत कर्मियों युद्ध स्तर पर तेजी से काम कर रहे है। वतर्मान में 3 हजार 6 सौ मेगावाट पारेषण की क्षमता अर्जित की गई है। पारेषण कंपनी द्वारा विगत 7 माह के अल्प समय में अति उच्चदाब के 2 उपकेन्द्र, 12 नये ट्रांसफॉमर के ऊर्जीकरण का कार्य सम्पन्न हुआ। 203 सर्किट किलोमीटर पारेषण लाइन बिछाई गई। विगत 7 माह में उच्चदाब के 176 तथा निम्नदाब के 1 लाख 1 हजार 4 सौ उपभोक्ता की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सात माह के भीतर 33/11 केवी. क्षमता के 98 उपकेन्द्र तथा 45 उपकेन्द्रों में क्षमता वृद्धि, 47 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं।इसी तरह मानव संसाधन विभाग द्वारा कैशलेस हेल्थ स्कीम को बेहतर बनाते हुए अब 5 सौ अस्पताल को सूचीबद्ध किया गया है। प्रदेश से बाहर सीजीएचएस. दर से इलाज की सुविधा दी जाएगी। अन्य नई सुविधा में जैसे- रोबोटिक और आधुनिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, प्रीवेंटिव कॉमन निःशुल्क ऑनलाईन परामर्श दी जाएगी और महिलाओं कर्मियों के लिए अपने सास-ससुर अथवा माता-पिता दोनों में से किसी एक को चयनित करने का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कंपनीज के कर्मियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर एवं जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन श्री अशोक कुमार वर्मा, अति. मुख्य अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमाण्डर श्री ए.के.श्रीनिवास राव सहित एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।समारोह में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही ंसतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सर्वश्री आर.के.साहू, सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह एवं बैन्ड दल के ताराचंद बेन के नेतृत्व में परेड की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया। -
-तीन दिवसीय चित्रों की प्रदर्शनी ने बयान की विभाजन की दास्तान
बिलासपुर /केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिंगराजपारा के प्रांगण में तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ बड़े ही अनोखे अंदाज में किया गया। इसके लिए नगर के ऐसे परिवार के लोगों को चिन्हित कर आमंत्रित किया गया जिन्होंने विभाजन की त्रासदी को भोगा है। ऐसे ही सम्माननीय नागरिक सरदार मंजीत सिंह अरोरा एवं श्री नानकराम मखीजा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विभाग की ओर से इन्हें शाल, श्रीफल और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रादेशिक प्रमुख शैलेष फाये ने बताया कि हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका दिवस मनाया जाने का निर्णय भारत सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि भारत की स्वतंत्रता आसान नहीं थी, इसके साथ भीषण सांप्रदायिक हिंसा आई थी , जिसने 5 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इस विभिषिका के वास्तविक चित्रों को संग्रहित कर 52 पैनलों में संजोकर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है , ताकि विद्यार्थी और आम जनमानस स्वतंत्रता के मूल्य को समझ सके।
इस अवसर पर दर्द भरी त्रासदी को याद करते हुए सरदार मंजीत सिंह अरोरा ने कहा कि विभाजन की विभिषिका कोरोना काल से भी ज्यादा भयावह थी। इस अवसर पर श्री नानक राम मखीजा ने बताया कि जब विभाजन हुआ तो वह 2 साल के थे और वह अपने परिवार के साथ वहां की खेती बाड़ी घर परिवार सब छोड़कर भारत आए थे, बहुत ही संघर्षों के बाद उनका परिवार आज मजबूत स्थिति में पहुंचा है। उन दिनों को याद करते हुए उन्होंने प्रार्थना की कि ऐसा दौर दोबारा कभी ना देखना पड़े। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद राम प्रकाश साहू ने कहा कि इन चित्रों के माध्यम से छात्रों को जहां अपना इतिहास जानने में मदद मिलेगी वहीं वह स्वतंत्रता का अभिप्राय भली भांति समझ सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजना संजय मसीह ने कहा कि यह बहुत ही अनोखा आयोजन है इससे हमारे विद्यार्थियों को और आम लोगों को आजादी के समय जो त्रासदी हुई थी उसकी जानकारी मिलेगी।
कार्यक्रम को बहुआयामी बनाने के उद्देश्य से इसमें रंगोली ,चित्रकला , भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं और प्रश्न मंच जैसे कार्यक्रमों को जोड़ा गया है ताकि विद्यार्थी या प्रतिभागी जागरुक हो सके। कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा एक स्टॉल लगाकर उनके विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर विभाग की सुपरवाइजर कुमारी संगीता यादव व परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल उपस्थित रहीं। इसी तरह भारतीय डाक विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर एक स्टाल लगाकर उनके द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ देने की व्यवस्था रखी गई है। पोस्ट आफिस से सुनिता द्विवेदी व पालेश्वर साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस आयोजन के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय की 9वीं कक्षा की 100 छात्रों को निःशुल्क सायकिल वितरण किया गया और विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस लगभग 55 प्रतिभागी रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। 15 अगस्त को होंगी निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं। -
-वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
बिलासपुर, /देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में बुधवार को जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अगुवाई में सैकड़ों ने दौड़ लगाई। कलेक्टर ने तिरंगा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम... और भारत माता जयकारों के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ शहर के अलग अलग रास्तों से होकर गुजरी, जिसने भी देखा उसने तिरंगे को सैल्यूट किया। तिरंगा मैराथन में अधिकारी, खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिकों सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया।
यह दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर होकर पिंक स्टेडियम, बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त हुई। कलेक्टर ने यहां मौजूद लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज आप सभी बच्चों को आजादी के इस इतिहास को जानना आवश्यक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, तो वहीं शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता निभाई है। इसी प्रकार जब राष्ट्र निर्माण की बात हो तो सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलाकर आगे आएं और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही सर्वाेपरी है। युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता की भावना को भूलकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान,एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी श्री उमेश कश्यप, श्री नीरज चंद्राकर, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। - -परेड ग्राउण्ड आने वाले दर्शकों के सुगम आवागमन हेतु बनाया गया मार्ग एवं पार्किंग प्लानरायपुर / 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा ध्वजा रोहण किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर से आमंत्रित विशिष्ठ नागरिक गण, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें एवं भारी संख्या में आम दर्शकों की काफी भीड़ होने की संभावना है। इस दौरान परेड में सम्मिलित होने वाले आगंतुको के वाहनों के लिए निम्नानुसार पार्किग व्यवस्था किया गया है:-01. लाल कार पास धारी वाहनः- जिन आमंत्रित अतिथियों को लाल वाहन पास होगी वे अपने वाहन से PWD चौक- छ0ग0 कालेज चौक- कुन्दन पैलेस- पीडब्ल्यूडी कालोनी होते हुए एम.टी. वर्क्स शॉप गेट से प्रवेश कर वायरलेस आफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित व्हीआईपी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें।02. बिना पास धारी वाहन:- बिना पास धारी वाहनों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउण्ड में पार्किंग बनाई गई है। ये वाहन चालक कृपया अपना वाहन सेन्टपॉल स्कूल पार्किंग में पार्क कर पैदल पुलिस लाईन आर.आई गेट से प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक जावेगे।03. स्कूल बसों का मार्ग एवं पार्किग - परेड ग्राउण्ड में छात्र/छात्राओं एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाईन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतारकर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे।04. सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी वाहन:- इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार कार पास नही होगा वे अपने वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना वाहन पार्क कर पुलिस लाईन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउण्ड में प्रवेश कर दर्शक दिर्घा तक जावेगे।05. पी.डब्ल्यू.डी. चौंक की ओर से आने वाले बिना पास धारी वाहन:- इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार का कार पास नही है वे अपने वाहन को सेन्टपाल स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क कर आर.आई गेट से पैदल प्रवेश करेंगे।नोट:- 01. कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किग प्रतिबंधित रहेगा।02. मीडिया ओबी वैन पुलिस लाईन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगा एवं हैलीपेड के बगल में पार्किग होगी।परेड ग्राउण्ड में आने वाले समस्त वाहन धारकों से अनुरोध है कि व्हीआईपी मार्ग को छोड़कर अन्य किसी भी मार्ग से होते हुए निर्धारित पार्किग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर समारोह स्थल पर पहूॅचें।यातायात-डायवर्सन:-01. पेन्सनबाड़ा चौक, पीडब्ल्युडी चौक एवं महिला थाना चौक से पुलिस लाईन की ओर केवल परेड में शामिल होने वाले एवं परेड देखने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा। सामान्य यातायात को अन्य मार्ग में डायवर्सन किया जायेगा। अतः इस मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक कार्यक्रम समाप्ति तक अन्य वैकल्पिक मार्गो से होकर आवागमन कर सकेंगे।
- -स्वतंत्रता दौड़ से स्वतंत्रता की भावना होती है पुनर्जीवित और सामुदायिक एकता को मिलता है बढ़ावा: विधायक श्री मिश्रा-स्वतंत्रता दौड़ से शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके सपनों को पूरा करने कटिबद्ध: कलेक्टर डाॅ. सिंह-ऐसे आयोजनों से एकता व सद्भावना होती है सुदृढ़: एसएसपी श्री सिंहरायपुर । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी समेत राजधानीवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर एक पेड मां के नाम पर पौधा लगाया जाएं। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ से स्वतंत्रता की भावना पुनर्जीवित होती है और सामुदायिक एकता को बढ़ावा मिलता है। श्री मिश्रा ने कहा कि नशे की लत से दूर रहना आवश्यक है और जागरूक होने की जरूरत है। स्वत्रतंत्रा दौड़ हमारी एकता और सहभागिता को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उत्साह और उमंग का वातावरण तैयार होता है।कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और इसके लिए बलिदान देने वाले शहीदों की समर्पण की गाथा हम कभी नहीं भूल सकते। इस स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से हम उन शहीदों को न केवल श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, बल्कि यह भी दर्शा रहे हैं कि हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। कलेक्टर ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता की नींव शहीदों के बलिदान पर रखी गई है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस स्वतंत्रता को आगे बढ़ाएं और अपने देश को विश्वगुरू बनाने की दिशा में काम करें। डाॅ. सिंह ने कहा कि हमारे देश की समृद्धि, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए गए प्रयास हमें वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिला सकते हैं। एसएसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी एकता व सद्भावना कायम होती है।स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7 बजे शहीद भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुई और गौरव पथ से होते हुए खजाना चौक तक पहुंची। फिर खजाना चौक से होकर शहीद भगत सिंह चौक में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ में विजेता श्री अजय भास्कर रहे। दूसरे स्थान पर श्री वासुराम कवासी, तीसरे स्थान पर श्री आदर्श वर्मा रहे। चौथे स्थान पर निक्की गुप्ता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर पौधा वितरण किया गया। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल अवार्ड के तहत जिले के खेल कोच और खिलाडियांे को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित जिले के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के चेयरमेन श्री पी. दयानंद डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को सुबह 7.45 बजे तिरंगा फरहाएंगे। इस मौके पर सुरक्षा एवं सर्तकता विभाग व्दारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विद्युत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विद्युतकर्मियों को राज्य स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण श्री एसके कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

























.jpg)

.jpg)