- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम आजाद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण, बुनियादी मजबूती, गांवों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण, हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच और विकास के साथ अपनी पुरातन सभ्यता-संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, धान का बकाया बोनस का भुगतान, 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता पारिश्रमिक भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नई शिक्षा नीति 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों से 3100 रूपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की व्यवस्था, नियद नेल्लानार योजना के साथ ही अन्य निर्णयों से सभी वर्गाें को सशक्त बनाने की पहल की है। राज्य सरकार के जनहितकारी फैसलों से शासन-प्रशासन के प्रति लोगों में एक नया भरोसा जगा है। इस भरोसे को और मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
- -देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी में प्राण गवाने वाले लोगों को किया गया यादरायपुर / स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में विभाजन विभीषिका पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रर्दशनी में देश के विभाजन के दौरान हुई मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी के मार्मिक पलों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारतवासियों को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभाजन के दौरान प्राण गवाने वाले लोगों की स्मृति में ज्योति प्रज्ज्वलित की और उन्हें नमन ंिकया। यह उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के समय 14 अगस्त 1947 को भारत और पाकिस्तान के विभाजन की त्रासदी का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त 2021 को घोषणा की थी कि हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नागरिकों को पौधे का वितरण किया और पेड़-पौधों की सुरक्षा करने का लोगों से आव्हान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री अजय जामवाल, श्री शिवप्रकाश, श्री पवन साय, श्री अनुराग सिंहदेव, श्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर / महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा है कि आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। यह दिन हमारे लिए न केवल गर्व का, बल्कि अपने कर्तव्यों को निभाने का भी है। हम यह संकल्प लें कि हम अपने देश की समृद्धि और विकास के लिए अथक प्रयास करेंगे और इसे दुनिया में सर्वाेच्च स्थान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
- --राज्य में शोध हेतु केद्रीय लैब की आवश्यकता, पढ़ाई के साथ कौशल विकास और आर्थिक स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव प्राप्त हुए-तकनीकी नवाचार, कृषि विकास, शहरी और ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश पर दिया गया जोररायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा ‘अमृतकाल: विकसित छत्तीसगढ़ @ 2047’ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह संवाद छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा को निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें 2047 तक प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक नीतियों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम ने की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर प्रसन्ना, आयुक्त श्री जनक पाठक और आयोग के संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गोरडिया शामिल थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कुलपतियों, प्राध्यापकों, छात्रों और शोधकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विभिन्न सत्रों में शिक्षा, तकनीकी नवाचार, कृषि विकास, शहरी और ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में छात्रो एवं फैकल्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार व्यक्त किया गया। उन्होंने राज्य को विकसित बनाने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और तकनीकी विकास, समावेशी और सतत विकास हेतु अनेक सुझाव दिए। जिसमें राज्य में शोध हेतु केन्द्रीय लैब की आवश्यकता, समरसता हेतु सर्वांगीण विकास, उद्यानिकी और बहुफसली खेती को प्रोत्साहन, छात्राओं हेतु आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, उद्यमों और शिक्षण संस्थाओं के मध्य लिंकेज, पढ़ाई के साथ कौशल विकास और आर्थिक स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
- -विभाजन सिर्फ देश का विभाजन नहीं, मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-इतिहास में की गई गलतियों से जो देश और समाज सीख नहीं लेता उन्हें बहुत बड़े नुकसान उठाने पड़ते हैं-मुख्यमंत्री ने लोगों से देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का किया आह्वान-विभाजन की विभीषिका से अपनी आने वाली पीढ़ियों को परिचित कराने की जरूरत: शिव प्रकाशरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित ’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ संगोष्ठी में शामिल हुए। संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान अमानवीय पीड़ा झेली, अपनी जान गँवाई, बेघर हो गए।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि भारत का विभाजन सिर्फ देश का विभाजन नहीं था, यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक थी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की एकता और अखंडता को कैसे चोट पहुंचाई गई। विभाजन का दंश झेलने वाली पीढ़ी ने जो वेदना सही है, उसे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियां कभी नहीं भूलेंगी। भारत विभाजन के दौरान लोगों का विस्थापन हुआ, बड़े पैमाने पर हत्या और बलात्कार हुए। लोग अपनी जड़ो से बिछड़ कर शरणार्थी बनने को विवश हुए। लोगों ने मजबूरी में जिस तरह पलायन किया उसकी दर्दनाक तस्वीरों को कोई नहीं भूल सकता।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस हमें देश की एकता और अखंडता की आवश्यकता और इसके लिए एकजुट रहने का सबक भी देता है। इतिहास में की गई गलतियों से जो देश और समाज सीख नहीं लेते हैं, उन्हें बहुत बड़े नुकसान उठाने पड़ता है। देश के विभाजन के दौरान लोगों ने कितनी कठिनाइयां झेली, किस दर्द को झेला यह इस त्रासदी को झेलने वाले ही जान सकते हैं। विभाजन से लाखों हिंदुओं ने कितनी यातनाएं झेली, हजारों, लाखों की संख्या में हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं हुई। यह सब सिर्फ नेताओं के स्वार्थ के कारण हुआ। उन्होंने अपने स्वार्थ को देश से उपर रखा। इसी विभाजन से कटकर जो बांग्लादेश बना आज वहां के हालात कैसे हैं, आप सभी जानते हैं, वहां अलगाववादी ताकतों ने क्या-क्या किया पूरी दुनिया यह देख रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश भारत में जहां हम सभी ने कभी धर्म, जाति या रंग के आधार पर किसी भी तरह का द्वेष या भेद नहीं किया है, क्योंकि हम सर्वे भवन्तु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को मानने वाले लोग हैं। विभाजन विभीषिका का आज के इस दिन का स्मरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है ताकि हम इस विभीषिका के दंश को समझ सके और इतिहास से सीख लें। हमें अलगाववादी विभीषिका से सावधान रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता, सम्प्रभुता और समरसता को बनाए रखने के लिए कार्य करें। देश को अपने स्वार्थ से उपर रखें। इस अवसर पर विभाजन विभीषिका का दंश झेल चुके लोगों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमें बताता है कि हमें गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं होने देना है, जो समाज और देश अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुए भविष्य की नीतियों का अवलंबन करता है वो समाज और देश आगे बढ़ता है। यह हमें आगे के गौरवमयी भविष्य गढ़ने की भी सीख देता है। 15 अगस्त 1947 को हम स्वतंत्र हुए, कल 78वां स्वतंत्रता दिवस हम मना रहे हैं। लेकिन जब देश स्वतंत्रता के जश्न में डूबा था दूसरी ओर लाखों परिवार के घर टूटकर बिखर गए थे, 2 लाख से लेकर 20 लाख तक की आबादी हत्या की शिकार हुई। करोड़ों लोगों को अपनी ही भूमि से निर्वासित होना पड़ा।श्री शिवप्रकाश ने आगे कहा कि कलकत्ता में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोगों का कत्ल कर दिया गया था, अंग्रेज अधिकारियों ने लिखा है कि जब वे निरीक्षण को गए तो पैर रखने की जगह नहीं थी। अंग्रेजों को जब यह लगा कि जब हमें भारत छोड़ना ही पड़ेगा तो उन्होंने साजिश रची और डिवाइड एंड रूल की नीति अपनाई। 14 अगस्त 1947 में भारत का विभाजन एक ऐसी त्रासदी थी जिसकी पीड़ा आज भी अनगिनत आँखों में महसूस की जाती है। राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए धर्म के आधार पर देश के विभाजन ने रक्तपात, घृणा, निर्वासन के दंश से भारत माँ की आत्मा को छलनी कर दिया।रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को हम सब आजादी का उत्सव मनाते हैं लेकिन इसके एक दिन पहले जो विभाजन का दंश झेला गया है वह हमेशा झकझोर देने वाली घटना रहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय हमें उन समस्त काले अध्याय व घटनाओं का स्मरण कराता है, जिसमें विभाजन के दौरान लोगों ने अत्यंत अमानवीय यातनाएं सहीं, पलायन के निर्दय कष्ट उठाए, अपने परिश्रम से कण-कण जोड़कर बनाए घर-द्वार, संपत्ति से वंचित हो गए, असंख्य लोगों ने जीवन खो दिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।संगोष्ठी में रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री श्री पवन साय, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्री अनुराग सिंहदेव, रायपुर जिला के अध्यक्ष श्री जयंती भाई पटेल, रायपुर जिला के महामंत्री श्री रमेश ठाकुर, श्री सत्यम दुबा सहित प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में परिसीमन, आरक्षण के संबंध में समीक्षा की-बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव, तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सचिव मौजूदरायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण एवं परिसीमन के संबंध में आज सामान्य प्रशासन विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव स्तरीय बैठक ली। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव श्री अंबलगन पी. तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सचिव श्री बसवराजू एस. मौजूद थे।बैठक में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन से संबंधित शासन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने परिसीमन, आरक्षण की कार्यवाही विधि अनुसार समय पर संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विभागीय सचिवों ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से अपेक्षित सभी कार्यवाही समय-सीमा में संपन्न कराई जाएगी। इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, उप सचिव द्वय डॉ. नेहा कपूर, श्री आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
- -राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा, नगरीय प्रशासन, पंचायत और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों के साथ की बैठकरायपुर. ।. राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने प्रदेश में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम निर्वाचन के लिए विधि अनुसार परिसीमन तथा आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों की बैठक लेकर आम निर्वाचन के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में तीनों विभागीय सचिवों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि स्थानीय निकायों में आम निर्वाचन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। शासन स्तर पर अपेक्षित सभी कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे समीक्षा बैठक में शामिल हुए। राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव डॉ. नेहा कपूर और श्री आलोक श्रीवास्तव भी बैठक में मौजूद थे।
- -केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में करेंगे ध्वजारोहण-उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर में और श्री विजय शर्मा बस्तर में ध्वजारोहण करेंगेरायपुर, /15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री श्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री श्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री श्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री श्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, मंत्री श्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद श्री विजय बघेल बालोद में, सांसद श्री संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद श्री चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद श्री राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद श्री महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद श्री भोजराज नाग कांकेर में, सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।विधायक सर्वश्री पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह कोरिया में और सुश्री लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
- *देशभक्ति गानों के तरानों से गूंज उठा सिम्स आडिटोरियम**हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम का आयोजन**पूर्व सैनिक एवं परिवारजनों का किया गया सम्मान*बिलासपुर/ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम बिलासपुर द्वारा शहीदों की याद में आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम" सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सिम्स आडिटोरियम में आयोजित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधायक श्री धरमलाल कौशिक,विधायक श्री सुशांत शुक्ला,कलेक्टर श्री अवनीश शरण निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा यह कार्यक्रम देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे बलिदानियों की कुर्बानी को स्मरण कर सहेजने के लिए आयोजित है। अनगिनत कुर्बानी और बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है,हर घर तिरंगा अभियान उसी अनमोल आजादी के मूल्यों को संजोएं रखने का जन अभियान है,जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश मना रहा है। देश को स्वतंत्र कराने जिन लोगों ने संघर्ष किया,अपना बलिदान दिया हमें उनके सपने को साकार करना है, देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है। आप सभी 15 अगस्त के दिन अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं और अपने देश का मान बढ़ाएं।शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा,जिसमें स्थानीय म्यूजिकल बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। "धरती सुनहरी,अंबर नीला,हर मौसम रंगीला,ऐसा देश है मेरा" दिल दिया है जान भी देंगे,ऐ वतन तेरे लिए" " कर चलें हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियोंअब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" जैसे देशभक्ति गानों ने जोश भर दिया।केंद्र और राज्य शासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत छ.ग. में भी इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर द्वारा भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जोन स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली,तिरंगा मैराथन,तिरंगा प्रतिज्ञा और सेल्फी शामिल है।आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीएम श्री पीयूष तिवारी,अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार, उपायुक्त श्री सती यादव, जोन कमिश्नर श्री अरूण साहू,अधीक्षण अभियंता श्री राजकुमार मिश्रा ,ईई प्रमोद दुबे,एई श्री सोमशेखर विश्वकर्मा,सब इंजीनियर श्री मनीष यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक संगठन ,एवं पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहें।*12 साल की कनक की आवाज पर सब हुए मंत्रमुग्ध*कार्यक्रम में 12 वर्षीय कनक साहू ने "ऐ मेरे वतन के लोगों, जो शहीद हुए है उनकी ज़रा याद करों कुर्बानी" और वंदे मातरम गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया और सबमें देशभक्ति का जोश भर दिया। 12 साल की कनक की सुमधुर आवाज सुनकर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने मंच पर जाकर कनक का सम्मान किया।*पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान*एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को पूरे परिवार के साथ आमंत्रित किया गया था। उप मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान किया।
- *स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद**वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर*बिलासपुर/देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में आज जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अगुवाई में सैकड़ों ने दौड़ लगाई। कलेक्टर ने तिरंगा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम... और भारत माता जयकारों के साथ तिरंगा मैराथन दौड़ शहर के अलग अलग रास्तों से होकर गुजरी, जिसने भी देखा उसने तिरंगे को सैल्यूट किया। तिरंगा मैराथन में अधिकारी, खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिकों सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया।यह दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर होकर पिंक स्टेडियम, बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त हुई। कलेक्टर ने यहां मौजूद लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज आप सभी बच्चों को आजादी के इस इतिहास को जानना आवश्यक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, तो वहीं शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता निभाई है। इसी प्रकार जब राष्ट्र निर्माण की बात हो तो सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलाकर आगे आएं और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही सर्वाेपरी है। युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता की भावना को भूलकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान,एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी श्री उमेश कश्यप, श्री नीरज चंद्राकर, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- बैकुंठपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कोरिया जिले में सामुदायिक सद्भावना और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष दौड़ का आयोजन किया गया। बैकुंठपुर में आयोजित इस ’*सद्भावना दौड* में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दौड़ की शुरुआत सुबह 7:30 बजे शासकीय आदर्श रामानुज स्कूल के मिनी स्टेडियम से हुई और यह फव्वारा चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़ में भाग लेकर इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए देश की आजादी के महत्व को रेखांकित किया और सामुदायिक प्रेम और सहयोग से जिले को और भी विकसित बनाने की अपील की। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को देश की अखंडता, सुरक्षा, शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न सांस्कृतिक विविधताओं से पूर्ण है। हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है। इसकी समृद्ध एवं विविध संस्कृति पर हमें गर्व है। हम सदा इसके सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न करते रहेंगे। हमें अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सदा सम्मान और प्रत्येक के साथ विनीत रहेंगे। हम अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठा रहने की प्रतिज्ञा करते हैं । पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने भी आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।वहीं शहरवासियों ने भी दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को पानी पिलाकर और विद्यार्थियों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रकार, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आयोजित यह कार्यक्रम जिले में सद्भाव और एकता का संदेश देने में सफल रहा।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी एवं गणमान्य नागरिक सहित स्कूली बच्चे हुए शामिलबलरामपुर । जिला मुख्यालय बलरामपुर में 14 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में जनपद उपाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश दीक्षित, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं सहित नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाई। स्वतंत्रता दौड़ कलेक्टर निवास (पुराना बस स्टैण्ड) से शुरू हुआ और नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ।जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई स्वतंत्रता सेनानी की शहादत की वजह से देश आजाद हुआ है, तब से हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह दौड़ हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता के पूर्व सभी वर्ग के लोगों का अपने-अपने क्षेत्र में योगदान रहा तथा इसी योगदान के बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुई है। उस क्षण को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। जहां राष्ट्रीय त्योहारों में कोई जाति-पाति का भेदभाव नहीं है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय हित के लिए हमेशा तैयार है। जिलों से लेकर पंचायत स्तर तक स्वतंत्रता दिवस में बड़े ही शान से तिरंगा फहराया जाता है। उन्होंने कहा कि हमको जब भी अवसर मिले राष्ट्र के हित में अपना सहयोग अवश्य करना चाहिए।इस अवसर पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने स्वतंत्रता दौड़ में शामिल सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में हर वर्ग के लोग भाग लेते हैं और इससे आपस में प्रेमभाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दौड़ में बच्चे बड़े उत्साह से प्रतिभागी बने, इसी प्रकार अपने जीवन के हर कार्यों को भी इसी उत्साह के साथ पूरा करें। कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी से अपनी सहभागिता दिखाने की बात कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये प्रयासो को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश राष्ट्र भूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वालों की भूमि रही है। हमें भी उनके विचार एवं कार्यों से सीख लेनी चाहिए। स्वतंत्रता दौड़ में सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गणमान्य नागरिका श्री दिलीप सोनी, श्री ओमप्रकाश सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक मौजूद रहे।
- सांसद-जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित बहु संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकों ने लगाई दौड़जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बुधवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को पद्मश्री श्री धरमपाल सैनी, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस दौड़ में गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बहु संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाईड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकगण शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने 78 वां स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। जिसने खेलना नहीं जाना उसने जीना नहीं जाना। इस दौरान सांसद श्री कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। पद्मश्री श्री धरमपाल सैनी ने कहा कि देश की विकास में मन-वचन और अपने कर्तव्य का पालन कर सहभागी बने। आजादी के लिए हमारे लाखों पूर्वजों ने बलिदान दिया। देश को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को भौतिक-शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अपनी सहभागिता देनी होगी।कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वंतत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया है। हमनें गत वर्ष 77 वीं स्वंतत्रता दिवस उत्साह, उमंग के साथ मनाए, जो हमको पूर्वजों ने अपने खून बहाकर हमें आजादी दिलवाए, हर साल उन वीरों की कुर्बानी और देश के प्रति बलिदान को याद रखते हुए, इस दिन की महानता व विशेषता को स्मरण करने के साथ ही अगली पीढ़ी को बताना है। इस कार्यक्रम को महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी संबोधित करते हुए स्वंतत्रता दिवस के एक दिन पूर्व प्रतीकात्मक, सांकेतिक स्वरुप में अमृत महोत्सव में स्वंतन्त्रता-तिरंगा दौड़ के आयोजन के लिए दौड़ में भाग लेने वाले सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया है, जिसमें में स्थानीय जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं,पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवान,खेल संघों के खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ सुबह 8 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चैक, मेन रोड़ होते हुए गोल बाजार चैक से पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई।
- स्वतंत्रता दौड़ में विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीस्वतंत्रता दौड़ में विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिकगण एवं बच्चों ने लगाई दौड़महासमुंद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य अतिथि एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व समस्त अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री येतराम साहू, श्री संदीप दीवान, श्री सतपाल सिंह पाली, श्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षद श्री मनीष शर्मा, श्री महेंद्र सिक्का, शोभा शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, श्री महेंद्र जैन एवं श्री प्रकाश शर्मा, श्री अभिषेक पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू व जिला अधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आजादी के महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ भी उसी का एक हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा कि शहीदों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। आज उन्हीं के कारण हमें आजादी नसीब हुई है। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने भी संबोधित किया।तत्पश्चात स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम महासमुन्द से प्रारंभ होकर बरौंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल से वापस मिनी स्टेडियम महासमुंद में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, श्रीमती राशि महिलांग, डॉ. विमल चोपड़ा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दौड़ लगाई। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर जुंबा डांस करते हुए अपनी अभिव्यक्ति दी। इसके अलावा विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व पत्रकार, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड, रेड क्रॉस, नेहरु युवा केंद्र, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों, आश्रम छात्रवास, गणमान्य नागरिक, महिला समूह सहित 720 लोगों ने दौड़ लगाई। खिलाड़ियों व बच्चों ने तिंरगा झंडा लेकर दौड़ पूरी की। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद एवं अन्य विभागों का सहयोग रहा।
- तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीककलेक्टर संग अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़हर घर तिरंगा की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गयारायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़, डिग्री कॉलेज से रोज गार्डन होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। तिरंगा झंडा उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और हमारी एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुरखों के लंबे संघर्ष के बाद हमे स्वतंत्रता मिली है, जो उन्होंने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर संकल्प करें कि स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हम देश को आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इसके लिए जरूरी है आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें और अपनी नींव मजबूत बनाएं। जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें पूरे लगन से मेहनत करें। आपके योगदानों से ही देश की विश्वपटल में पहचान बनेगी।इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, पार्षद श्री पंकज कंकरवाल, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अमित मरकाम, डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें उपस्थित जनों ने अपने संदेश अंकित किए।
- रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 762.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 389.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 709.2 मिमी, बलरामपुर में 1060.9 मिमी, जशपुर में 580.4 मिमी, कोरिया में 749.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 756.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.7 मिमी, बलौदाबाजार में 790.9 मिमी, गरियाबंद में 735.8 मिमी, महासमुंद में 545.3 मिमी, धमतरी में 706.8 मिमी, बिलासपुर में 695.6 मिमी, मुंगेली में 734.2 मिमी, रायगढ़ में 638.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 419.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 720.6 मिमी, सक्ती 611.8 कोरबा में 965.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 715.2 मिमी, दुर्ग में 486.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 599.8 मिमी, राजनांदगांव में 813.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 916.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 560.6 मिमी, बालोद में 836.5 मिमी, बेमेतरा में 434.5 मिमी, बस्तर में 839.8 मिमी, कोण्डागांव में 786.5 मिमी, कांकेर में 1005.9 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 999.2 मिमी और सुकमा जिले में 1075.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द, एकता और अखंडता को बढ़ावा देना स्वतंत्रता दौड़ का मुख्य उद्देश्यस्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा4 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, कलेक्टर - एसपी ने भी लगाई दौड़रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द और एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उन्होंने दौड़ लगाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।स्वतंत्रता दौड़ में पंडित चक्रपाणि, गरूकुल, शाश्वत एवं पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित लगभग 4 सौ से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, अधिकारी-कर्मचारी दौड़ में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए मंत्री श्री वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्रों को निः शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पेड़ का भी वितरण किया गया।
- रायपुर, /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 762.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 389.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 709.2 मिमी, बलरामपुर में 1060.9 मिमी, जशपुर में 580.4 मिमी, कोरिया में 749.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 756.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.7 मिमी, बलौदाबाजार में 790.9 मिमी, गरियाबंद में 735.8 मिमी, महासमुंद में 545.3 मिमी, धमतरी में 706.8 मिमी, बिलासपुर में 695.6 मिमी, मुंगेली में 734.2 मिमी, रायगढ़ में 638.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 419.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 720.6 मिमी, सक्ती 611.8 कोरबा में 965.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 715.2 मिमी, दुर्ग में 486.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 599.8 मिमी, राजनांदगांव में 813.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 916.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 560.6 मिमी, बालोद में 836.5 मिमी, बेमेतरा में 434.5 मिमी, बस्तर में 839.8 मिमी, कोण्डागांव में 786.5 मिमी, कांकेर में 1005.9 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 999.2 मिमी और सुकमा जिले में 1075.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा-4 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, कलेक्टर - एसपी ने भी लगाई दौड़रायपुर, / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द और एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उन्होंने दौड़ लगाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।स्वतंत्रता दौड़ में पंडित चक्रपाणि, गरूकुल, शाश्वत एवं पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित लगभग 4 सौ से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, अधिकारी-कर्मचारी दौड़ में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए मंत्री श्री वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्रों को निः शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पेड़ का भी वितरण किया गया।
- -छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्य पुस्तक तैयारी प्रारंभ करने वाला पहला राज्यरायपुर / छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्य पुस्तक तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय पाठ्य पुस्तक लेखन के लिए राजधानी रायपुर में आयोजित की गई दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर एससीईआरटी के संचालक, श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि पाठ्य सामग्री का निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे बच्चे अपने जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से सीखते हुए, छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, संस्कृति और स्थानीयता को समाहित किया जाएगा।एससीईआरटी के संचालक श्री कटारा ने कहा, पुस्तक लेखन का कार्य जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। बच्चों और शिक्षकों के लिए उपयोगी किताबों का निर्माण किया जाएगा। कुछ किताबों को एडॉप्ट करने की भी योजना है।’ छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव, श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के अनुरूप राज्य की पाठ्यचर्या बनाई और आगे बढ़कर एनसीईआरटी के साथ तालमेल में पाठ्यपुस्तक निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अगले वर्ष से कक्षा पहली से तीसरी और छठी की पाठ्यपुस्तकों को बदला जाएगा, जिसकी तैयारी एससीईआरटी ने प्रारंभ कर दी है।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रकाशन विभाग एनसीईआरटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो ए. के. राजपूत, आरआईई अजमेर के डॉ. पातंजली शर्मा, पंडित सुन्दरलाल शर्मा, केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल के प्राध्यापकप्रोफेसर वी.एस. मेहरोत्रा, एसोसियेट प्रोफेसर एनसीईआरटी, नई दिल्ली के डॉ. एम.वी.श्री निवासन, और एनसीईआरटी नई दिल्ली, एससीईआरटी छत्तीसगढ के संकाय सदस्य एवं प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पुस्तक लेखन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।कार्यशाला में एनसीईआरटी के विशेषज्ञ, डॉ. नीलकंठ कुमार, डॉ. शरबरी बनर्जी, डॉ. एम. श्रीनिवासन, प्रोफेसर ए.के. राजपूत, और प्रोफेसर वी.एस. मेहरोत्रा ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस कार्यशाला में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, एससीईआरटी के विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य, और अन्य संस्थाओं के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- रायपुर / जिला प्रशासन रायपुर व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक से यू-टर्न लेते हुए शहीद भगत सिंह चौक में समाप्त होगी। इसमें जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी स्काउट के कैडेट, खिलाड़ी एवं खेल संघों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 14 अगस्त को अपने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से कोरबा जिले के पाली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे पाली नगर पंचायत में मंगल भवन का लोकार्पण करेंगे। वे वहां गांधी चौक में महात्मा गांधी की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 03:50 बजे पाली से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच बजे कोरबा के टी.पी. नगर में आशीर्वाद प्वाइंट में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्वागत और अभिवादन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे विभाजन विभीषिका संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे। श्री साव शाम छह बजे आशीर्वाद प्वाइंट से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक मौन मार्च में शामिल होंगे। वे शाम सवा छह बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक में मशाल प्रज्ज्वलन और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। श्री साव शाम साढ़े छह बजे कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात आठ बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।
-
रायपुर/ राज्य शासन द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पंचायत और पेंड्रा नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत गौरेला की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद गौरेला की सीमाएं होंगी। इसी प्रकार नगर पंचायत पेंड्रा की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद पेंड्रा की सीमाएं होंगी।
-
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार द्वारा जारी एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में मिला 39वां स्थान
कृषि विश्वविद्यालय एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने वाला राज्य का एकमात्र विश्वविद्यालय
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर कामयाबी का परचम फहराते हुए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग हेतु नेशनल इंस्टीट्युशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ.) द्वारा जारी टॉप 40 संस्थानों में जगह बनाई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए जारी एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में 39वां स्थान प्राप्त हुआ है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य से एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने वाला एक मात्र विश्वविद्यालय है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि मध्यप्रदेश एवं राजस्थान जैसे बड़े एवं विकसित राज्यों से किसी भी कृषि विश्वविद्यालय को एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में जगह नहीं मिली है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, प्राध्यापकों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के 145 कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषि शिक्षा संस्थानों में 39वां स्थान हासिल करना गर्व का विषय है। डॉ. चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय को यह रैंकिंग पिछले तीन वर्षों में किये गये कार्यां एवं उपलब्धियों के आधार पर मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दो वर्षों में शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय प्रयासों तथा अधोसंरचना विकास के लिए किये जा रहे कार्यां को देखते हुए आगामी वर्ष विश्वविद्यालय की एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग में और भी सुधार होगा तथा जल्द ही हम देश के टॉप 25 विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग हेतु निर्धारित मापदण्ड़ों जैसे अधोसंरचना विकास (महाविद्यालय भवन, छात्रावास, लाईब्रेरी, सभागृह आदि) छात्र सुविधाएं, छात्र शिक्षक अनुपात, अनुसंधान कार्य, शोध पत्र प्रकाशन, पेटेन्ट, नवाचार, उद्यमिता विकास आदि सभी क्षेत्रों में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय कार्य किया है जिसका लाभ आने वाले वर्षां में जारी रैंकिंग में मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन का कार्य वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 28 शासकीय कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण हो चुका है अथवा प्रगति पर है। सभी महाविद्यालयें में छात्रावास, लाइब्रेरी, सभागृह उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। 477 नवीन प्रौद्योगिकी, उत्पादों एवं पौध किस्मों के पेटेन्ट प्राप्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विगत दो वर्षों में 11 फसलों की 16 नवीन उन्नत किस्में विकसित की गई हैं, 47 नवीन प्रौद्योगिकी अधिसुचित की गई है, 30 उत्पादन प्रौद्योगिकी विकसित की गई है, 45 नवीन कृषि यंत्र विकसित किये गये हैं। विश्वविद्यालय द्वारा नवीन कृषि अनुसंधान हेतु विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थानों के साथ 11 समझौते भी किये गये हैं। विश्वविद्यालय के प्रयासों से नगरी दुबराज एवं बांसाझाल जीरा फूल चावल को जी.आई. टैग प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि शोध पत्र, तकनीकी प्रकाशन एवं कृषकोपयोगी प्रकाशनों हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 25 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। -
दुर्ग/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 21 अगस्त 2024 से दुर्ग जिले के तीनों विकासखण्ड दुर्ग, पाटन, धमधा में आरंभ किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक श्री आर.के. कुर्रे के अनुसार दुर्ग विकासखण्ड के निवासरत् आवेदकों हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, विकासखण्ड पाटन खेल मैदान सर्किट हाउस के पीछे पाटन और विकासखण्ड धमधा कॉलेज मैदान सिरनाभाठा धमधा में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक उक्त स्थानों में 21 अगस्त 2024 को प्रातः 6 बजे उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक को अपने साथ लिखित परीक्षा हेतु जारी प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

.jpg)





.jpg)
.jpg)









.jpg)


.jpg)
.jpg)




.jpg)