- Home
- देश
- -“योग के प्रति जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा आज दिखा उत्साह और प्रतिबद्धता का दृश्य जीवंत बना रहेगा”-“योग स्वाभाविक रूप से आना चाहिए और जीवन का सहज हिस्सा बनना चाहिए”-“ध्यान आत्म-सुधार का एक उत्कृष्ट साधन है”-“योग स्वयं के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण, अनिवार्य और सक्षम है जितना समाज के लिए”नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डल झील पर श्रीनगर के नागरिकों को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा योग के प्रति दिखाए गए उत्साह और प्रतिबद्धता का नजारा लोगों के मन में हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण तापमान में हुई गिरावट के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, जबकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विलंब हुआ और इसे 2-3 सत्रों में बांटना पड़ा। श्री मोदी ने स्वयं और समाज के लिए जीवन की एक सहज प्रवृत्ति बनने में योग के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि योग के लाभ तभी प्राप्त किए जा सकते हैं जबकि इसे दैनिक जीवन के साथ जोड़ते हुए सरल रूप से अपनाया जाए।प्रधानमंत्री ने कहा कि योग का एक अहम अंग ध्यान अपने आध्यात्मिक पहलुओं के कारण आम लोगों के लिए अनूठा हो सकता है, हालांकि, इसे सरलता से एकाग्रता और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के रूप में समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस एकाग्रता और ध्यान को अभ्यास और तकनीकों के साथ बढ़ाया जा सकता है। मन की इस योगपूर्ण स्थिति में थकान कम होने के साथ-साथ शानदार परिणाम भी मिलते हैं और यह ध्यान भटकाने से बचने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक यात्रा के अलावा, जिसे अंततः जीवन में आना ही है, ध्यान आत्म-सुधार और प्रशिक्षण का एक साधन भी है।प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि योग समाज के लिए जितना महत्वपूर्ण, उपयोगी और शक्तिशाली है, उतना ही स्वयं के लिए भी है। उन्होंने कहा कि जब समाज को योग से लाभ मिलता है तो पूरी मानवता को लाभ होता है। उन्होंने मिस्र में आयोजित एक प्रतियोगिता के बारे में एक वीडियो का उल्लेख किया जिसमें देश के प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों पर योग के साथ फोटो खींचने या वीडियो बनाने के बारे में जानकारी दी गई थी और उन्होंने इसमें भाग लेने वालों के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी तरह, योग और पर्यटन जम्मू और कश्मीर में रोजगार का एक बड़ा स्रोत बन सकते हैं।अपने संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थिति और श्रीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के आयोजन के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
- -कोयला मंत्रालय ने 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनायानई दिल्ली। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद के बशीरबाग में एबीवी फाउंडेशन और निजाम कॉलेज द्वारा आयोजित 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया।श्री रेड्डी ने कहा, "मुझे यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि लोग, विशेषकर युवा अपने जीवन में योग को अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के विजन से योग का हमारा प्राचीन अभ्यास समग्र आरोग्य प्राप्त करने के लिए विश्व भर में एक शक्तिशाली साधन बन गया है।कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में 'स्वयं और समाज के लिए योग' विषय के साथ 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में अपर सचिव सुश्री विस्मिता तेज, अपर सचिव सुश्री रुपिंदर बराड़, संयुक्त सचिव श्री बीपी पति, संयुक्त सचिव श्री संजीव कुमार कस्सी के साथ अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अपर सचिव सुश्री विस्मिता तेज ने दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और प्रतिभागियों को योग को नियमित अभ्यास बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ब्रम्हा कुमारीज के योग प्रशिक्षक सामान्य योग प्रोटोकॉल और ध्यान अभ्यासों को दिखाने के लिए उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2014 में इसकी शुरुआत के बाद से 2015 से 21 जून को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
- बालासोर। ओडिशा के बालासोर शहर में शुक्रवार को छह घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरी ओडिशा के इस शहर में सोमवार रात को दो समूहों मे हुई झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।दो समूहों में हुई इन पथराव की घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए थे। बालासोर शहर में इंटरनेट सेवा अभी बंद है। एक अधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि शहर में इंटरनेट सेवा 22 जून को सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी। सूबे के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।अधिकारी ने कहा, “शहर में लगे कर्फ्यू में सुबह छह बजे से 12 बजे अपराह्न तक ढील दी गई। सभी दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई, ताकि लोग अपनी दैनिक जरुरतों का सामान खरीद सकें।”उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार को लगातार दो रात कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कर्फ्यू में ढील लेकर लोगों को बाजार जाने की अनुमति दी गई, लेकिन पुलिस ने लोगों की आवाजाही और सार्वाजनिक समारोह पर नजर रखी।अधिकारी ने बताया, “शहर में 21 जून को मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रशासन ने गुरुवार को कर्फ्यू में चार घंटे और शुक्रवार को छह घंटे की ढील दी, ताकि लोग अपनी जरुरत का सामान खरीद सकें।” अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की छह कंपनियों को बालासोर के संवेदनशीन इलाकों में तैनात किया गया है। बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि केंद्रीय बलों के अलावा, राज्य सशस्त्र बल की लगभग 40 प्लाटून को शहर में तैनात किया गया है। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। दंगा करने या कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 54 लोगों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-
नयी दिल्ली. इस वर्ष एक मार्च से लेकर 18 जून के बीच में देश के बड़े हिस्से में जारी भीषण गर्मी ने कम से कम 110 लोगों की जान ले ली और 40,000 से अधिक लोगों को संदिग्ध तापघात से जूझना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) द्वारा राष्ट्रीय गर्मी से संबंधित बीमारी और मृत्यु निगरानी के तहत जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित है। यहां लू और तापघात से करीब 36 लोगों की मौत हई है। उसके बाद बिहार, राजस्थान और ओडिशा में लोगों की जान गई हैं। एक अधिकारिक सूत्र ने बताया, "उपलब्ध आंकड़े राज्यों की ओर से दिए गए अंतिम आंकडें नहीं हैं। इसलिए यह संख्या बढ़ भी सकती है।" जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 18 जून को ही तापघात से छह लोगों की मौत हुई है।
उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश इलाके लंबे समय से भीषण लू की चपेट में है, जिससे तापघात से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है और केंद्र को ऐसे मरीजों की देखभाल के लिए अस्पतालों में विशेष इकाईयां स्थापित करने का परामर्श जारी करना पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बुधवार को निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में 'विशेष लू इकाई' शुरू की जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए की अस्पताल गर्मी से प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करें। उन्होंने लू और तापघात से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारी की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लू के मद्देनजर राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के लिए एक परामर्श जारी किया गया है। इसके तहत राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) के अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वे एक मार्च से तापघात के मामलों और मौतों तथा कुल मौतों के आंकड़ों को प्रतिदिन जारी करना शुरू करें, साथ ही गर्मी से संबंधित बीमारी और मृत्यु निगरानी के तहत उनकी जानकारी भी उपलब्ध कराएं। परामर्श में कहा गया है कि सभी जिलों में तापजनित बीमारियों (एचआरआई) पर राष्ट्रीय कार्य योजना का प्रसार सुनिश्चित करें तथा एचआरआई के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारी को सुदृढ़ करें। परामर्श में रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधा तैयार करने लिए पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैक, आवश्यक दवाएं, आईवी तरल पदार्थ, बर्फ (आइस पैक) और उपकरणों की खरीद और आपूर्ति के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता, प्रतीक्षा और रोगी उपचार क्षेत्र में ठंडक बनाए रखने के लिए उपकरणों को लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ अस्पतालों में लू और तापघात के मामलों की जल्द से जल्द जांच की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। -
अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जून (शुक्रवार) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में एक योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य के मंत्री हर्ष सांघवी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सांघवी ने बताया कि शाह अन्य प्रतिभागियों के साथ शहर के सिंधु भवन रोड स्थित एक सार्वजनिक उद्यान में योग करेंगे। गुजरात के खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधियां मामलों के मंत्री ने घोषणा की कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में बनासकांठा जिले के नाडाबेट में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित किया जाएगा। नाडाबेट में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब नाडाबेट में योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य योग बोर्ड और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा किया गया है। अन्य मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा पदाधिकारी राज्य भर में योग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, गुजरात के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में 312 स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा।
- चेन्नई, । तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में कथित तौर पर अवैध देशी शराब पीने से 20 से अधिक लोग बीमार पड़ गये और कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने कहा कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से जब्त की गयी करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक 'मेथनॉल' मौजूद था। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना की समग्र विवेचना के लिए सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। बयान के अनुसार, सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया। नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है जिनमें कल्लाकुरिचि जिले की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं। विपक्ष के नेता इडापड्डी के पलानीस्वामी ने स्थानीय समाचारों का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा कि अवैध शराब पीने के बाद करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ जब से द्रमुक सरकार सत्ता में आयी है तब से अवैध शराब से मौतें हो रही हैं। मैं विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाता रहा हूं और कार्रवाई की मांग करता रहा हूं।'' उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करे।सरकार के अनुसार, 20 से अधिक लोगों को को कल्लाकुरिचि मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिन्होंने उल्टी आने और पेटदर्द होने की शिकायत की थी। सरकार के मुताबिक पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की जांच के आधार पर संदेह है कि उन्होंने अवैध शराब (ताड़ी) पी होगी। उनमें जी प्रवीण कुमार (26), डी सुरेश(40), के शेकर (59) और दो अन्य की जान चली गयी। शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेजे गये हैं और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। विल्लुपुरम, तिरुवनमलाई और सलेम से जरूरी दवाइयां और सरकारी डॉक्टरों के विशेष दलों को इलाज में मदद के लिए कल्लाकुरिचि भेजा गया है । स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी इस काम में लगाया गया है। कम से कम 18 लोगों को विशेष उपचार के लिए पुडुचेरी जिपमर अस्पताल और छह अन्य को सलेम सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गयी । कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल में 12 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। स्टालिन ने प्रभावित परिवारों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों --ई वी वेलु और मा सुब्रमण्यम को कल्लाकुरिची भेजा। एम एस प्रशांत और रजत चतुर्वेदी को क्रमश: कल्लाकुरिची जिले के नए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जनहानि पर दुख व्यक्त किया और "गंभीर चिंता" व्यक्त की।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश में फॉरेंसिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर 2,254.43 करोड़ रुपये की योजना से न केवल श्रमबल का प्रशिक्षण सुनिश्चित होगा, बल्कि न्याय मुहैया कराने में तेजी आएगी। शाह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में देश भर में सिलसिलेवार अत्याधुनिक फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर खोलकर भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘2,254.43 करोड़ रुपये की यह परियोजना न केवल फॉरेंसिक विज्ञान में श्रमबल का प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी, बल्कि सभी को त्वरित और त्रुटिहीन न्याय प्रदान करने में भी मदद करेगी। हमारी सरकार समावेशी विकास और न्याय प्रदान करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी पीछे न छूटे।'' प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2024-25 से 2028-29 की अवधि के दौरान 2254.43 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ केंद्रीय योजना ‘नेशनल फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर एन्हांसमेंट स्कीम' (एनएफआईईएस) के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत फॉरेंसिक परिसर और प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी तथा अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा।
- चंडीगढ़,। हरियाणा के कैथल में अंतर-जातीय विवाह को लेकर अपनी बहन की हत्या करने के आरोप में 17 वर्षीय एक किशोर को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना पीड़िता कोमल रानी के ससुराल में हुई।महिला के ससुर ने पत्रकारों को बताया कि कोमल रानी और उनके बेटे अनिल कुमार की फरवरी में शादी हुई थी। इसके बाद से उन्हें उसके परिवार से धमकियां मिल रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस बात से नाराज था कि रानी ने अंतर-जातीय शादी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के घर गया और गोली चला दी, जिससे रानी की मौके पर ही मौत हो गई।उसने बताया कि रानी की सास और ननद को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
-
श्रावस्ती (उप्र)। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र में राप्ती नदी के मधवापुर घाट पर बुधवार दोपहर विद्युत आपूर्ति में आई खराबी ठीक करने के बाद राप्ती नदी में नहाने गए दो विद्युतकर्मियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के निवासी कुछ युवक बिजली विभाग के एक ठेकेदार के साथ निजी तौर पर लाइनमैन का काम करते हैं। बुधवार को उनमें से छह लाइनमैन विद्युत तार की मरम्मत करने गए थे। दोपहर को गर्मी अधिक होने के कारण काम से लौटते समय सभी राप्ती नदी के मधवापुर घाट पर नहाने गए। नहाते समय अचानक वे डूबने लगे। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डूब रहे युवकों कुलदीप, गोलू, देवीदीन व संदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से संगमलाल (22) व मनोहर लाल (21) के शवों को नदी से खोज कर बाहर निकलवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को श्रावस्ती जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि संदीप नामक एक लाइनमैन को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। (सांकेतिक फोटो)
- अहमदाबाद।' गुजरात सरकार ने शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीएटी) उत्तीर्ण कर चुके 7,500 अध्यापकों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में स्थायी शिक्षक के रूप में भर्ती करने का निर्णय लिया है। इससे पहले, पात्र उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया था।सरकार के प्रवक्ता और मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शिक्षक भर्ती से संबंधित निर्णय की बुधवार को घोषणा की, जिसका लक्ष्य अगले तीन महीने में रिक्तियों को भरना है। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के लिए टीएटी उत्तीर्ण करना जरूरी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में राज्य मंत्रिपरिषद ने यह निर्णय लिया। पटेल ने कहा, ‘‘अगले तीन महीनों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 7,500 शिक्षकों की स्थायी भर्ती की जाएगी।'
- नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने धनशोधन के आरोप में दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी कंपनी ने कथित तौर पर 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी बेची है। मणिदीप मागो को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने उसे 23 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।ईडी ने कहा कि उसने शुरू में कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया था और इस जानकारी के आधार पर उसके परिसर में छापा मारा कि दिल्ली स्थित एक कंपनी ने 1,858 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की क्रिप्टो करेंसी बेची हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी और उससे जुड़ी इकाइयों ने 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी धन भेजा गया।
-
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने पटना में नीट-यूजी परीक्षा, 2024 के आयोजन में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से निपटाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं में संलिप्त किसी भी व्यक्ति/संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस महीने की शुरुआत में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि नीट-यूजी 2024 के 1563 उम्मीदवारों के अंक, जिन्हें परीक्षा में बैठने के दौरान हुए समय के नुकसान की भरपाई के एवज में ग्रेस मार्क्स मिले थे, रद्द कर दिए जाएंगे और उन छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए एक मौका और दिया जाएगा। -
नई दिल्ली। सरकार ने इस जून 2024 यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा बाद में नए सिरे से आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी अलग से दी जाएगी।भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के बाद यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द की गई है क्योंकि परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता नहीं हो सकता। यह मामला गहन जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपा जा रहा है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 18 जून को देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की थी। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध विश्लेषण इकाई को कल परीक्षा में गड़बड़ी की कुछ जानकारी मिली थी जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में 1500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 84 प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी आज श्रीनगर में “इम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री दो हजार से अधिक लोगों को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। वह 1800 करोड़ रुपये की कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी कल श्रीनगर में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। -
तीन से चार दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में मानसून
नयी दिल्ली. भारत में एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। इसके बाद 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही मानसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंचा था। केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से क्रमशः दो और छह दिन पहले 30 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी। केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में 12 जून तक मानसून दस्तक दे चुका था। आईएमडी ने कहा, ‘‘उपरोक्त क्षेत्रों तक पहुंचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा...।''
आईएमडी ने बताया कि देश के 11 मौसम उप-प्रभागों में एक से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 उप-प्रभागों में बहुत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश भर में जून में औसत बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। -
भदोही (उप्र) जिले में बारात के दौरान दो अज्ञात लोगों ने दूल्हे पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया जिससे दूल्हे के अलावा दो बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली स्थित मोढ़ पुलिस चौकी इलाके से सुदामा गौतम (24) की बारात मंगलवार रात जिले के सुरयावा इलाके के तुलापुर बहादुरान गांव में सभाजीत गौतम के यहां गई थी। बारात में बग्गी पर दूल्हे सुदामा के साथ आर.के. बौद्ध (पांच) और जे.के. बौद्ध (आठ) भी बैठे थे।
उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल से आये दो युवक बग्गी पर चढ़े और दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया। सिंह ने बताया कि घटना में दूल्हा और उसके पास बैठे दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों को आधी रात को ही वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से बुधवार दोपहर सभी को वाराणसी में ही दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। -
राजगीर (बिहार) .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा के खंडहरों का बुधवार को दौरा किया। प्राचीन नालंदा के खंडहरों में मठ और शिक्षण संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं। इसमें स्तूप, मंदिर, विहार (आवासीय और शैक्षणिक भवन) तथा प्लास्टर, पत्थर और धातु से बनी महत्वपूर्ण कलाकृतियां शामिल हैं। नालंदा भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। प्रधानमंत्री आज यहां नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के नालंदा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी। मोदी ने नालंदा दौरे से पहले सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा।'' विश्वविद्यालय का नया परिसर नालंदा के प्राचीन खंडहरों के स्थल के करीब है। इस परिसर की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के माध्यम से की गई थी। इस अधिनियम में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए एक निर्णय को लागू करने का प्रावधान किया गया था। नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना पाँचवीं शताब्दी में हुई थी जिसने दुनिया भर से छात्रों को आकर्षित किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए जाने से पहले यह प्राचीन विश्वविद्यालय 800 वर्षों तक फलता-फूलता रहा। नए विश्वविद्यालय ने 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी स्थान पर काम करना शुरू किया। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ। इस विश्वविद्यालय में भारत के अलावा 17 अन्य देशों.. ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, दारुस्सलाम, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, वियतनाम और थाईलैंड की भागीदारी है। इन देशों ने विश्वविद्यालय के समर्थन में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 137 छात्रवृत्तियाँ प्रदान करता है।
शैक्षणिक वर्ष 2022-24, 2023-25 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और 2023-27 के पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए नामांकित अंतरराष्ट्रीय छात्रों में अर्जेंटीना, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, घाना, इंडोनेशिया, केन्या, लाओस, लाइबेरिया, म्यांमा, मोजाम्बिक, नेपाल, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सर्बिया, सिएरा लियोन, थाईलैंड, तुर्किये, युगांडा, अमेरिका, वियतनाम और जिम्बाब्वे के विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में छह अध्ययन केंद्र हैं जिनमें बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक धर्म स्कूल; ऐतिहासिक अध्ययन स्कूल; पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन स्कूल; और सतत विकास और प्रबंधन स्कूल शामिल हैं। -
अयोध्या.अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे घटी।
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) यहां कोटेश्वर मंदिर के सामने वीआईपी गेट के पास तैनात था। पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है।
पिछले साल 25 अगस्त को घटी इसी तरह की घटना में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गयी थी। तब भी बताया गया था कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी थी। -
नयी दिल्ली. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक दल द्वारा 14,800 फुट की ऊंचाई पर अपनी जान जोखिम में डालकर एक अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव खोज कर लाने के लिए चलाये गये अभियान की सराहना की और कहा मानवता के प्रति बल का समर्पण प्रशंसनीय है। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आईटीबीपी की 'माउंटेन रेस्क्यू टीम' ने हाल ही में लाहौल और स्पीति की दुर्गम चोटियों पर एक चुनौतीपूर्ण खोज अभियान चलाया और एक अमेरिकी नागरिक का शव वापस लेकर आए, जिनकी पैराग्लाइडिंग करते हुए एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, ''स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर आईटीबीपी दल के सदस्यों ने पहाड़ पर 14,800 फुट की चढ़ाई की और अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की भावना दिखाते हुए शव को वापस ले आए।'' शाह ने कहा कि मानवता के प्रति ‘आपका समर्पण प्रशंसनीय' है।
गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें ‘बहादुर हिमवीरों' पर गर्व है। आईटीबीपी कर्मियों को ‘हिमवीरों'' के नाम से भी जाना जाता है।ट्रेवर बोकस्टाहलर (31) नाम का अमेरिकी पैराग्लाइडर लाहौल और स्पीति के निकट लापता हो गया था, जिसका शव 48 घंटे के सबसे चुनौतीपूर्ण बचाव अभियानों में से एक के बाद सोमवार को आईटीबीपी के जवानों ने खोजा और नीचे लेकर आए। -
कपूरथला (पंजाब) . जिले के टिब्बा गांव के पास मोटरसाइकिल और स्कूटर की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सोमवार रात को हुई। इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' का प्रसारण 30 जून से फिर से शुरू होगा। उन्होंने लोगों से इसके लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद मन की बात वापस आ गया है! इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 30 जून को होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आह्वान करता हूं।''प्रधानमंत्री मोदी का यह मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात' आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था और फिर लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक इसके प्रसारण पर विराम लगा दिया गया था। कार्यक्रम के 110वें संस्करण में मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की थी और कहा था कि उनका पहला वोट देश के नाम होना चाहिए। निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के दिशानिर्देश के अनुसार सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यक्रमों या सार्वजनिक वित्त पोषित मंचों का उपयोग किसी ऐसी चीज के लिए नहीं हो सकता है, जिससे सत्तारूढ़ पार्टी का प्रचार हो या उसे राजनीतिक लाभ मिलता दिखाई दे।
- नयी दिल्ली। भारतीय सेना ने अपनी तरह की पहली त्वचा बैंक सुविधा शुरू की है जिसका उद्देश्य सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों के लिए गंभीर रूप से जलने और अन्य त्वचा संबंधी रोगों के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि त्वचा बैंक में प्लास्टिक सर्जन, ऊतक इंजीनियर और विशेष तकनीशियनों सहित उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम काम करेगी। उसने कहा कि यहां सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में अपनी तरह की पहली त्वचा बैंक सुविधा खोलने की घोषणा की है। चिकित्सा सेवा महानिदेशक (डीजीएमएस) (सेना) और कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदरम चटर्जी ने इस त्वचा बैंक के उद्घाटन को सेना के सदस्यों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को श्रीनगर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय है- स्वयं और समाज के लिए योग। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस वर्ष का विषय- व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में लाखों लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से समुदायों पर योग के गहरे प्रभाव का पता चलता है।
इस अवसर पर, श्री जाधव ने दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि में एक सामान्य योग प्रोटोकॉल पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने योग पर प्रोफेसर आयुष्मान कॉमिक का लोकार्पण भी किया। यह पुस्तक बच्चों को रुचि और मनोरंजन के साथ योग सीखने और अभ्यास करने में मदद करेगी।एक विशेष पहल के रूप में, इस वर्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक अनूठी पहल ‘अंतरिक्ष के लिए योग’ का आयोजन कर रहा है। इसरो के सभी वैज्ञानिक और अधिकारी सामान्य योग प्रोटोकॉल दिशानिर्देशों के अनुसार एक साथ योग करेंगे। गगनयान मिशन के सदस्य भी योगाभ्यास करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक अभियान में शामिल होंगे।योग के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय ने माई गॉव पोर्टल और माई भारत पोर्टल पर योगा टेक चैलेंज शुरू किया है। इसका उद्देश्य योग से संबंधित उपकरण, सॉफ्टवेयर और सहायक उत्पाद विकसित करने वाले स्टार्ट-अप और व्यक्तियों की पहचान करना तथा उन्हें बढ़ावा देना है। -
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कल तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।
इस बीच, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले चार दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसी अवधि में पश्चिम भारत में गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसी ही स्थिति दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार दिन के दौरान रहेगी। -
नई दिल्ली। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर भद्रासन करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भद्रासन जोड़ों को मजबूत करने और घुटनों में दर्द को कम करने के लिए कारगर है, साथ ही पेट के लिए भी लाभकारी है। वीडियो में स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आसन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।







.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)





