- Home
- देश
- बलिया (उप्र) । बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव के समीप बांसडीह, मनियर मार्ग पर शनिवार की शाम सवारियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें रमावती देवी (50) की मौत हो गई तथा हृदया नन्द साहनी (50), चमेली देवी (45) व रेखा (27) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान हृदया नन्द साहनी व चमेली देवी की मौत हो गयी। बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- गोंडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर गोंडा जिला प्रशासन ने दीपावली पर गरीबों और वंचितों को खुशी देने के इरादे से रविवार को एक विशेष अभियान 'हर घर नेकी की दीवार' की शुरुआत की। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक गरीबों और वंचितों के लिए कार्य कर रही योगी आदित्यनाथ की सरकार की पहल पर गोंडा जिला प्रशासन की ओर से वहां 'हर घर नेकी की दीवार' नाम से विशेष अभियान शुरू किया गया है। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रविवार को जिले में इस अनूठी पहल की शुरुआत की। ‘हर घर नेकी की दीवार' नाम से शुरू इस विशेष अभियान के तहत लोगों के घरों की अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल की गयी है। नगर पालिका परिषद, करनैलगंज से रविवार को इसकी शुरुआत की गयी।नेहा शर्मा के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ‘‘दीपावली पर हम सभी अपने-अपने घरों की सफाई करते हैं। इस दौरान तमाम ऐसे सामान भी निकलते हैं जिनका अब इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इनमें, पुराने कपड़े, पुराने कंबल, जूते, बच्चों के खिलौने, पुराने बर्तन जैसे कई अन्य निष्प्रयोज्य वस्तुएं हो सकती हैं। इन्हें जनपदवासी फेंकने के बजाए अपने करीब की नगर पालिका, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत में बनी 'नेकी की दीवार' में दान कर दें, ताकि किसी गरीब और वंचित को इसका लाभ मिल सके और उसके जीवन में इस त्योहार पर रोशनी लाई जा सके।'' उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत जनपद की सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक में विशेष केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन्हें 'नेकी की दीवार' नाम दिया गया। इन केंद्रों पर आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों की निष्प्रयोज्य वस्तुएं दे सकेंगे। उनके द्वारा दी गई वस्तुओं का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इन केंद्रों से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं को ले सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली तक इस विशेष अभियान को चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद वासियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाने के साथ ही हेल्पलाइन नम्बर (05262-230125) भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सेवा सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके लोग अपने निकट में स्थापित ‘नेकी की दीवार' के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पर्क कर सकेंगे। बयान के अनुसार इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपद वासियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी योजना है।
- बारासात (पश्चिम बंगाल) । पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप उत्तरी 24 परगना के बगदाह इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के पास से 10.23 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की 17 ईंटें जब्त कीं। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि इस सिलसिले में आरोपी 27 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बयान के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा रक्षकों ने राणाघाट इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका और आरोपी युवक की तलाशी लेने के बाद उसकी कमर के पास एक कपड़े में बंधी 16.7 किलोग्राम भार वाली सोने की ईंटों को बरामद किया। बीएसएफ ने बताया कि आरोपी युवक उत्तरी 24 परगना में बोनगांव के राजकोल गांव का रहने वाला है। file photo
-
इंफाल। मणिपुर सरकार ने राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध आठ नवंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दरअसल बुधवार को यहां मणिपुर राइफल्स के शस्त्रागार को लूटने के इरादे से भीड़ ने सुरक्षा बल के शिविर पर हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को हवा में गोलियां चलानी पड़ी थीं। इस घटना के बाद राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध को बढ़ाने का फैसला किया गया। मणिपुर में गृह मामलों के आयुक्त टी. रणजीत सिंह द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, '' प्रतिबंध को इस आशंका के बाद बढ़ाया गया है कि असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरों, नफरती भाषण और वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है।'' आदेश के मुताबिक, आयुक्त ने राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसा की हालिया घटनाओं के संदर्भ में भड़काऊ सामग्री, वीडियो और झूठी अफवाहों के परिणामस्वरूप जान-माल और सार्वजनिक-निजी संपत्ति को नुकसान के खतरे की आशंका को स्वीकार किया, जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जनता में प्रसारित किया जा सकता है। मोरेह शहर में मंगलवार को आदिवासी उग्रवादियों ने एक उपसंभागीय पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से राज्य की राजधानी में तनाव बढ़ रहा है।
- आगरा। आगरा के एक सर्जन की ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जीआरपी के मुताबिक, आगरा के गैलाना रोड पर रहने वाले लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव केजीएमयू, लखनऊ से एमबीबीएस कर अपनी बेटी को रविवार सुबह महाकौशल एक्सप्रेस में बैठाने के लिए राजा की मंडी स्टेशन गए थे। एक जीआरपी अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे महाकौशल एक्सप्रेस राजा की मंडी स्टेशन पर पहुंची, जिसके बाद उन्होंने बेटी को एसी कोच में बैठाया। अधिकारी के मुताबिक, इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और वह द्वार पर आ गए, ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया और ट्रेन चलने लगी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शोच मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन चल चुकी थी और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। file photo
- कोटा। राजस्थान के कोटा में रविवार शाम एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, चेचट थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रप्रकाश किराड (50), उनकी पत्नी धापू बाई (50) और पोता दीपांशु (5) माताजी मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। उप-निरीक्षक शिवपाल जाट ने बताया कि चेचट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राज्य राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने किराड की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे किराड, उनकी पत्नी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवपाल के अनुसार, तीनों घायलों को मोदक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पीड़ित परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
-
नयी दिल्ली। कलर्स चैनल ने बच्चियों को बेसहारा छोड़ दिए जाने के मुद्दे का समाधान करने के लिए सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल के साथ सहयोग की घोषणा की है। एक बयान में यह जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि चैनल का अपने नए कार्यक्रम 'डोरी' को शुरू करने का मकसद सामाजिक बदलाव लाना और बालिकाओं के प्रति लैंगिक पूर्वाग्रह को दूर करना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बच्चियों को बेसहारा छोड़े जाने के गंभीर मुद्दे को हल करने के इस जुड़ाव के हिस्से के रूप में कलर्स, देश भर में किसी भी त्यागी हुई बालिका के लिए सहायता चाहने वाले व्यक्ति के लिए 24 घंटे के आपातकालीन टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) को बढ़ावा देगा। इस साझेदारी के बारे में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस तरह किसी राष्ट्र की प्रगति इस बात से परिभाषित होती है कि वह अपनी महिलाओं और बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करता है, ठीक उसी तरह मनोरंजन का प्रभाव इस बात से परिभाषित होता है कि वह मानसिकता को कैसे बदल सकता है। उन्होंने कहा, ''चैनल दर्शकों के बीच हमारे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और इस पहल को अत्यंत आवश्यक लोकप्रिय सहायता प्रदान करेगा।''
-
अयोध्या (उप्र). अयोध्या में रविवार को 'अक्षत पूजा' के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दरबार में हल्दी और देसी घी के साथ लगभग 100 क्विंटल साबुत चावल की पूजा के साथ 'अक्षत पूजा' का आयोजन किया। इस पूजित चावल को पांच-पांच किलोग्राम क्षमता वाले पीतल के बर्तनों में पैक किया गया और देश के 45 संगठनात्मक प्रांतों से अयोध्या में एकत्र हुए विश्व हिंदू परिषद के 90 पदाधिकारियों को वितरित किया गया जो 22 जनवरी से पहले इसे पूरे देश में वितरित करेंगे। 'अक्षत', पीतल के कलश (पीतल का गोलाकार बर्तन) में संग्रहीत किया गया था जिसे पूजा के दौरान भगवान राम के सामने रखा गया था। ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के सभी 45 प्रांतों के 90 प्रतिनिधि रविवार को अयोध्या में जुटे, इन प्रतिनिधियों को पांच-पांच किलोग्राम अक्षत दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रांतों के प्रतिनिधि इसे जिला, ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों के बीच वितरित करेंगे। राय ने कहा कि अगले साल एक जनवरी से 15 जनवरी तक भारत के पांच लाख गांवों में पूजित अक्षत बांटा जाएगा। ट्रस्ट ने राम मंदिर के बारे में जानकारी देने वाले पर्चे भी प्रकाशित किए हैं, जिन्हें अक्षत के साथ बांटा जाएगा। राय ने अपील की है कि अभिषेक के दिन हर राम भक्त शाम को सरसों के तेल के पांच दीपक जलाए।
अगले 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है। उससे पहले देशभर में करोडों भक्तों तक भगवान राम का प्रसाद अक्षत के रुप में पहुंचाया जाना है। - नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर महादेव ऐप और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी मंचों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसा करने का अधिकार होने के बावजूद इन मंचों पर रोक लगाने का अनुरोध नहीं किया। बयान में कहा गया है, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट पर रोक लगाने के अदेश जारी किए हैं।''
-
गोंदिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ जाने के दौरान रविवार को महाराष्ट्र के गोंदिया में नये बिरसी हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए उतरा। मोदी का विमान सवा नौ बजे बिरसी हवाई अड्डे पर उतरा, और वह राजनांदगांव जिले के लोकप्रिय तीर्थस्थल डोंगरगढ़ के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। वहां उन्होंने जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज से भेंट की। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक पहाड़ की तलहटी में स्थित मां बामलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार खेमे के राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को बिरसी हवाई अड्डे के विकास और एक दिसंबर से यात्री उड़ानों का परिचालन फिर शुरू करने की योजनाओं के बारे में बताया। भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि इंडिगो एक दिसंबर से गोंदिया से हैदराबाद के लिए अपनी दैनिक उड़ान सेवा शुरू करने वाली है। बिरसी हवाई अड्डा से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं पिछले साल अगस्त में उस वक्त रूक गईं, जब क्षेत्रीय एयरलाइन कंपनी फ्लाईबिग ने उड़ानें शुरू करने के पांच महीने बाद अपनी सेवाएं रोक दी थी।
-
नई दिल्ली। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालयों को 10 नवम्बर तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि कक्षा छठी से बारहवी तक ऑनलाइन क्लास आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 10.00 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 463 दर्ज किया गया।
-
उमरोई (मेघालय) .अमेरिका और म्यांमा की सेनाएं क्रमश: इस महीने के अंत में और दिसंबर में मेघालय के उमरोई में भारत के साथ संयुक्त अभ्यास करेंगी। शनिवार को एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। मलेशियाई सेना ‘उमरोई ज्वाइंट ट्रेनिंग नोड' में पिछले महीने से द्विपक्षीय अभ्यास कर रही है। यह भारतीय थलसेना की पूर्वी कमान का एकमात्र नामित केंद्र है। इस तरह, लगातार तीन महीनों में तीन देशों के साथ अभ्यास के लिए इस स्थान का चयन किया गया है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि अक्टूबर 2017 में अपनी शुरूआत के बाद से, इस केंद्र ने विभिन्न देशों के साथ आठ संयुक्त अभ्यास की मेजबानी की है, जिसमें भारतीय और मलेशियाई सेनाओं के बीच जारी ‘हरिमाउ शक्ति अभ्यास, 2023 भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय थलसेना विभिन्न स्थानों पर 22 मित्र देशों के साथ 36 संयुक्त अभ्यास कर रक्षा सहयोग के क्षेत्र में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। उमरोई स्थित प्रशिक्षण केंद्र ने अब तक छह देशों के कर्मियों की मेजबानी की है।'' यहां प्रथम द्विपक्षीय अभ्यास 2017 में बांग्लादेशी सेना के साथ आयोजित किया गया था। इस तरह के अभ्यास के लिए उमरोई छावनी का दौरा करने वाले अन्य देशों के सैन्य कर्मी म्यांमा, थाईलैंड, चीन, कजाखस्तान और मलेशिया से हैं। इस महीने अमेरिका के साथ संयुक्त अभ्यास प्रस्तावित है, जबकि म्यांमा के सैन्य कर्मी दूसरी बार दिसंबर में यहां प्रशिक्षण में भाग लेंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने अभी जारी हरिमाउ शक्ति अभ्यास 2023 का विवरण साझा करते हुए कहा कि मलेशियाई टुकड़ी में पांचवीं रॉयल बटालियन के सैनिक हैं, जबकि भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट कर रहा है। अभ्यास रविवार को संपन्न होगा। पिछला अभ्यास नवंबर 2022 में मलेशिया में किया गया था। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जनता 2024 के आम चुनावों में भाजपा का समर्थन करने के लिए ‘‘सभी बाधाओं को तोड़ देगी।'' मोदी ने जोर दिया कि उनकी सरकार ने एक समृद्ध भारत के निर्माण की नींव रखते हुए कई वास्तविक, धारणागत और अतिरंजित बाधाओं को तोड़ दिया है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने कार्यक्रम की थीम - ‘बाधाओं से परे' - का उल्लेख किया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों में लोग सत्तारूढ़ भाजपा का ‘‘बाधाओं से परे'' समर्थन करते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘वंशवादी शासन और भाई-भतीजावाद'' भारत के लिए ‘‘वास्तविक बाधा''थे और उनकी सरकार बदलाव ला रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में आम व्यक्ति सशक्त और प्रोत्साहित महसूस करता है। उन्होंने आजादी की शताब्दी तक देश को विकसित बनाने के लिए अपनी सरकार के लक्ष्य के संदर्भ में हल्के-फुलके अंदाज में कहा कि मीडिया समूह के 2047 कार्यक्रम का विषय ‘‘विकसित राष्ट्र : आगे क्या'' होगा। मोदी ने कहा कि ‘भारत के पुननिर्माण' से ‘बाधाओं से परे' तक की यात्रा ने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी नींव पर एक विकसित, भव्य और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।''
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केवल पांच वर्षों में 13 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘गरीबी से नारों से नहीं बल्कि समाधानों के जरिये पार पाया जा सकता है।'' प्रधानमंत्री ने परिवर्तनों को रेखांकित करने के लिए अपनी सरकार द्वारा विकास के लिये उठाए गए कई कदमों का हवाला दिया और कहा कि भारत का बढ़ता मध्यम वर्ग और गरीबी में कमी एक बड़े आर्थिक चक्र की नींव बनेगी। मोदी ने कहा, ‘‘देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरे स्थान पर होगा।'' आंकड़ों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2023 में लगभग दोगुनी होकर 10 वर्ष में 7.5 करोड़ हो गई है, जबकि औसत आय 13 लाख रुपये तक बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमार्गों की प्रतिदिन निर्माण क्षमता 12 किलोमीटर से बढ़कर 30 किलोमीटर हो गई है, जबकि चालू हवाई अड्डों की संख्या 70 से दोगुनी होकर लगभग 150 हो गई है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा 40,000 किलोमीटर से अधिक रेल लाइन का दोहरीकरण किया गया है, जबकि 2014 तक 20,000 किलोमीटर ही किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के प्रभाव के बारे में बहुत डर फैलाया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इसे हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के द्वार खोल दिए। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है और पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार इस क्षेत्र को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए बाधाओं को तोड़ रहा है - चाहे वह स्टार्ट-अप, मोबाइल विनिर्माण और डिजिटल लेनदेन हो। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक बड़ी बाधा, मानसिक बाधा थी। कुछ बाधाएं वास्तविक थीं, कुछ धारणागत थीं और कुछ अतिरंजित थीं। 2014 से भारत इन बाधाओं को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।'' चंद्रयान-3 और अन्य उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रुकेगा नहीं बल्कि आगे बढ़ता रहेगा। -
पुरी. पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के प्रशासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भगवान के रत्न भंडार की ढांचागत स्थिति जांचने के लिए लेजर स्कैनिंग तकनीक से जांच करने की अनुमति शनिवार को दे दी। चार धामों में से एक पुरी स्थित 12वीं सदी के इस मंदिर में लेजर तकनीक से यह पता किया जाएगा कि पत्थर की दीवारों में कोई दरार तो नहीं आई या कोई क्षति तो नहीं हुई है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन के.दास बताया, ‘‘हमने एएसआई को रत्न भंडार की लेजर तकनीक से जांच करने की अनुमति दे दी और एजेंसी इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का ध्यान रखते हुए प्रक्रिया पूरी करेगी।'' उन्होंने बताया कि लेजर स्कैनिंग पवित्र कार्तिक महीने के बाद शुरू होने की उम्मीद है जो अक्टूबर के आखिर से नवंबर के आखिर के बीच पड़ रहा है। एएसआई अधिकारी ने बताया, ‘‘रत्न भंडार के प्रत्येक पत्थर की जांच की जाएंगी ताकि मामूली दरार का भी पता लगाया जा सके। इस दस्तावेजीकरण का इस्तेमाल रत्न भंडार के सरंक्षण और ढांचे की भौतिक स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाएगा।''
- रुद्रप्रयाग/दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे । गांधी दोपहर को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं के साथ ही केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी तथा अन्य तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया । इस दौरान गांधी ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भी गर्मजोशी से मुलाकात की।तिवारी ने बताया कि गांधी धार्मिक यात्रा पर केदारनाथ आए हैं। उन्होंने बताया कि भगवान केदारनाथ की सायं में होने वाली आरती में वह शामिल हुए । इससे पहले, गांधी नई दिल्ली से देहरादून हवाई अडडे पहुंचे और वहां से सीधे ही हैलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए । गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘आज, मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की। हर-हर महादेव।'' कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गांधी का यह नितांत निजी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम है । उनका केदारनाथ में तीन दिन का कार्यक्रम है ।
-
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर पुलिस जमानत पर छूटे एक आतंकी पर ‘जीपीएस ट्रैकर' से नजर रखेगी। इस तरह के उपकरण से निगरानी करने वाला वह देश का पहला पुलिस बल बन गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ‘जीपीएस ट्रैकर' पैर में पहना जाने वाला उपकरण है जिसे व्यक्ति के टखने पर लगा दिया जाता है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। इस उपकरण का इस्तेमाल पहले से ही अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जमानत, परोल और नजरबंदी में रखे गए आरोपी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा जेलों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) के अधिकारियों ने जमानत पर छूटे आतंकी की निगरानी के लिए ‘जीपीएस ट्रैकर' उपकरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस इस तरह का उपकरण पेश करने वाला देश का पहला पुलिस विभाग है। अधिकारियों ने कहा कि इन उपकरणों को विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत, जम्मू द्वारा एक आदेश पारित करने के बाद पेश किया गया है, जिसमें पुलिस को एक आतंकी पर जीपीएस ट्रैकर लगाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस के अभियोजन विभाग ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला था। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक प्राथमिकी में आरोपी गुलाम मोहम्मद भट ने जमानत के लिए अर्जी दी थी। जमानत पर सुनवाई लंबित रहने के दौरान आरोपी ने अंतरिम जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के इशारे पर आतंक के वित्तपोषण में शामिल होने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष की ठोस दलीलों के कारण विशेष एनआईए अदालत, जम्मू ने एक आदेश में जम्मू कश्मीर पुलिस को आरोपी पर जीपीएस ट्रैकर लगाने का निर्देश दिया।
-
बिजनौर (उप्र). बिजनौर में 40 वर्ष के एक व्यक्ति की उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के मुताबिक, राजेश कश्यप की पत्नी आरोपी रीता और आरोपी फईम के बीच अवैध संबंध था। पुलिस के मुताबिक जब राजेश को इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपी फईम को अपने घर आने से मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपी फईम ने अपने दोस्त आरोपी सुरेश और आरोपी रीता के साथ मिलकर कश्यप को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तीनों आरोपी राजेश को कहीं ले गए, दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जोधुवाला गांव के पास सूखी नहर में फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि शव बरामद कर लिया गया है और आरोपी फईम और आरोपी सुरेश को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया है। चौधरी के अनुसार पूछताछ में आरोपी फईम ने पुलिस को बताया कि उसके राजेश की पत्नी रीता से अवैध संबंध थे तथा इसके बारे में पता चलने पर, राजेश ने उसके (फईम का) घर आने पर रोक लगा दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का दुपट्टा, पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया है और आरोपी रीता को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
-
गुवाहाटी. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने असम के अपनी तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार शाम को खुली जीप में बैठकर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में सैर का आनंद लिया। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के एक अधिकारी ने बताया कि भूटान नरेश और उनका शाही दल मध्य कोहोरा रेंज में मिहिमुख गेट पर खुली जीप में सवार हुआ। असम सरकार के मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी, रनोज पेगु, अतुल बोरा और भूटान व असम दोनों सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग वाहनों में सवार थे। मिहिमुक लौटने से पहले शाही दल 'काठपोरा वॉचटावर' और 'दफलांग टावर' पर रुका।
पारंपरिक भूटानी पोशाक 'घो' और खाकी रंग की टोपी पहने भूटान नरेश को अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें लेते और दूरबीन से जानवरों को देखने की कोशिश करते हुए देखा गया। उन्होंने कोहोरा नदी में हाथियों को नहाते हुए भी देखा। भूटान नरेश ने एक ऐसी जगह से सूर्यास्त देखा, जहां उनके सामने वन विभाग के हाथी और पीछे आंगलोंग की पहाड़ियां थीं। अधिकारी ने बताया कि भूटान नरेश और अधिकारियों को उपहार दिए गए, जिनमें मुगा-रेशम गमछा (पारंपरिक तौलिया, जो असम का प्रतीक है), काजीरंगा पर एक पुस्तक, पार्क की एक तस्वीर, हाथ से तैयार किया गया लकड़ी का एक सींग वाला गैंडा और असम की जैविक चाय शामिल है। भूटान नरेश ने काजीरंगा के कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज में भी हिस्सा लिया। शर्मा ने 'एक्स' पर कहा, ''मुझे यह जानकर खुशी हुई कि भूटान नरेश ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की समृद्ध जैव विविधता का आनंद लिया। हम भूटान नरेश की उनके परिवार के साथ मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं, जो निश्चित रूप से काजीरंगा की सुंदरता से मंत्रमुग्ध होंगे।'' भूटान नरेश भारत की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं। -
हैदराबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी सात नवंबर को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में "बीसी आत्म गौरव सभा" को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी सात नवंबर को शाम चार बजे हैदराबाद में जनसभा का आयोजन करेगी। मोदी ने इससे पहले तीन अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर और निजामाबाद में जनसभाओं को संबोधित किया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में तेलंगाना में एक चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा अगर राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है, तो वह पिछड़े वर्ग (बीसी) के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी। -
भोपाल. भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक इलाके में शुक्रवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से मूल रुप से झारखंड के रहने वाले तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक श्रमिक ने शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल मजदूर का उपचार शासकीय हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है। शहर के अशोक गार्डन पुलिस थाने के निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने से काम के बाद लौट रहे चार श्रमिक ट्रक की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में हसन अंसारी (19), अमजद चौधरी (22) और हशमउद्दीन (28) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि परवेज अंसारी की हालत नाजुक है और उसका उपचार हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घर लौटते समय अमजद की मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को धक्का लगाते हुए हसन और अमजद अपने कमरे जा रहे थे जबकि साथ काम करने वाले हशमउद्दीन और परवेज चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक ट्रक ने चारों को टक्कर मार दी और चालक ट्रक सहित फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि चारों मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है।
-
नयी दिल्ली. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने सात वर्षीय बच्चे के बाएं फेफड़े में धंसी सुई को चुंबक की मदद से सफलतापूर्वक निकाला है। अस्पताल ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल ने कहा कि बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग की टीम ने जटिल एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिये फेफड़े के भीतर धंसी चार सेंटीमीटर की सुई को निकाला। बच्चे को हेमोप्टाइसिस (खांसी के साथ रक्तस्राव) की शिकायत के बाद गंभीर स्थिति में बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन ने बताया कि रेडियोलॉजिकल जांच से पता चला कि बच्चे के बाएं फेफड़े में सिलाई मशीन की एक लंबी सुई धंसी हुई है। डॉ. जैन ने एक परिचित के जरिये उसी शाम चांदनी चौक बाजार से चुंबक खरीदने की व्यवस्था की।
जैन ने कहा, ‘‘चार मिलीमीटर चौड़ाई और 1.5 मिलीमीटर मोटाई वाला चुंबक इस काम के लिए एकदम सही उपकरण था।'' प्रक्रिया की जटिलताओं के बारे में बताते हुए, बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि सुई फेफड़े के भीतर इतनी गहराई तक धंसी थी कि पारंपरिक तरीके लगभग अप्रभावी साबित होते। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीम ने गहन चर्चा की, जिसका उद्देश्य सुई को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से निकालने के लिए अभिनव समाधान तलाशना था। डॉ. जैन ने कहा, ‘‘प्राथमिक उद्देश्य श्वासनली को किसी भी तरह के जोखिम से बचाकर चुंबक को सुई के स्थान तक ले जाना था। टीम ने सरलतापूर्वक एक विशेष उपकरण तैयार किया, जिसमें चुंबक को एक रबर बैंड और धागे का उपयोग करके सुरक्षित रूप से जोड़ दिया गया था।'' डॉ. यादव के अनुसार, टीम ने बाएं फेफड़े के भीतर सुई के स्थान का पता लगाने के लिए श्वास नली की एंडोस्कोपी शुरू की और टीम को केवल सुई की नोक का पता चला, जो फेफड़ों के भीतर गहराई तक फंसी हुई थी। डॉ. जैन ने कहा कि इस चुंबक उपकरण की मदद से सुई को सफलतापूर्वक निकाला गया।
एम्स के मुताबिक, बच्चे के फेफड़े में सुई कैसे पहुंची, इस बारे में परिवार कोई जानकारी नहीं दे सका। -
नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले, ‘चुनावी बॉण्ड' जारी करने के 29वें चरण को मंजूरी दी, जो बिक्री के लिए छह नवंबर से उपलब्ध होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार जारी रहने के बीच यह निर्णय लिया गया है। इन राज्यों में सात से 30 नवंबर तक चुनाव होने वाले हैं। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। राजनीतिक दलों के वित्त पोषण में पारदर्शिता लाने के तहत पार्टियों को नकद चंदे के विकल्प के तौर पर लाई गई चुनावी बॉण्ड योजना को 2018 में अधिसूचित किया गया था। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने बिक्री के 29वें चरण में, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये छह से 20 नवंबर 2023 तक चुनावी बॉण्ड जारी करने एवं उन्हें नकदी में परिवर्तित करने के लिए अधिकृत किया है।'' चुनावी बॉण्ड के पहले चरण की बिक्री मार्च 2018 में की गई थी।
चुनावी बॉण्ड को एक पात्र राजनीतिक दल केवल अधिकृत बैंक में अपने खाते के जरिये ही नकदी में परिवर्तित करा सकता है। चुनावी बॉण्ड जारी करने के लिए एसबीआई एकमात्र अधिकृत बैंक है। एसबीआई की ये अधिकृत शाखाएं बेंगलुरु, लखनऊ, शिमला, देहरादून, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, पटना, नयी दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीनगर, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर और मुंबई में हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि चुनावी बॉण्ड इसे जारी किये जाने की तारीख से 15 दिनों तक वैध होगा और यदि बॉण्ड को वैधता अवधि समाप्त होने के बाद जमा किया जाता है, तो कोई भी भुगतान किसी भी प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल को नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा किया गया चुनावी बॉण्ड उसी दिन उसके खाते में चला जाएगा।'' चुनावी बॉण्ड की भारतीय नागरिकों या देश में पंजीकृत या स्थापित कंपनी द्वारा खरीद की जा सकती है।
मंत्रालय के अनुसार, पिछले लोकसभा या राज्य विधानसभा चुनावों में कुल पड़े मतों से एक प्रतिशत से कम वोट नहीं हासिल करने वाले पंजीकृत राजनीतिक दल चुनावी बॉण्ड के जरिये चंदा पाने के लिए पात्र हैं। -
पुरी. ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी वी. के. पांडियन ने शनिवार तड़के पुरी में जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और अधिकारियों को धरोहर गलियारा परियोजना के लिए ध्वस्त किए गए सदियों पुराने मठों का समयसीमा के भीतर पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार की प्रौद्योगिकी-आधारित परिवर्तनकारी पहल '5टी' के अध्यक्ष पांडियन ने तड़के लगभग साढ़े चार बजे मंदिर का दौरा किया और अधिकारियों को 15 दिसंबर तक परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पांडियन ने मठों के पुनर्निर्माण के लिए अधिकारियों से इतिहास एवं परंपराओं को महत्व देते हुए हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि धरोहर गलियारा परियोजना के लिए 12वीं सदी के विभिन्न रस्मों से जुड़े 22 प्राचीन मठों को ध्वस्त कर दिया गया था। पांडियन ने श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं जैसे 'प्रमोद उद्यान' और 'श्री सेतु' पुल को लेकर चल रहे कार्य की भी समीक्षा की। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिब्यसिंह देब ने शुक्रवार को कहा था कि श्रद्धालुओं एवं आम जनता के लिए यह परियोजना 17 जनवरी को खुल जाएगी।
-
मेदिनीनगर. झारखंड में एक महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब में धकेलने के बाद खुद भी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक महिला का तीसरा बच्चा उसकी बांहों से फिसलने के कारण चमत्कारिक ढंग से बच गया।
यह घटना शनिवार को झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव में हुई। छतरपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसपीडीओ) अजय कुमार ने कहा, ‘‘ महिला ने पहले अपने दो बच्चों (चार साल की एक लड़की और ढाई साल के एक लड़के) को तालाब में धकेल दिया और फिर छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर खुद भी जलाशय में कूद गई। '' उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, तालाब में कूदते समय छह महीने की बच्ची मां की गोद से फिसल गई और जलाशय के किनारे गिर गई, जिससे वह बच गई। '' एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा लगती है, लेकिन घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब महिला का पति, जोकि एक दिहाड़ी मजदूर है, दूसरे राज्य में था। महिला और उसके बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया। -
नयी दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को पांच साल के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से यह जानकारी मिली। पवार 2003 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पांच साल के लिए सीबीआई के संयुक्त निदेशक पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)







.jpeg)












