एम्स आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन भुगतान प्रक्रिया में सुधार के लिए प्रकोष्ठ गठित करेगा
नयी दिल्ली. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और वेतन भुगतान प्रक्रियाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से एक समर्पित ‘आउटसोर्सिंग सेल' गठित करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन सेवाओं को प्रदान करने वाली विभिन्न एजेंसी द्वारा समय पर भुगतान और पारदर्शिता की कमी सहित आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा सामना की जाने वाली अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए यह पहल की गई है। एम्स के निदेशक डॉ एम. श्रीनिवास द्वारा 19 मई को जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ शाह आलम ‘आउटसोर्सिंग सेल' की अगुवाई करेंगे। इस सेल का संचालन भर्ती प्रकोष्ठ से इतर होगा।
कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, ‘आउटसोर्सिंग सेल' एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निविदाओं में शामिल किए जाने वाले मानक नियमों और शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए भी जिम्मेदार होगा।





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment