- Home
- खेल
- मिशिगन। भारत की अदिति अशोक और उनकी थाई जोड़ीदार पाजारी अनान्नारूकर्ण ‘डो ग्रेट लेक्स बे' आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर के बाद गत चैम्पियन सिडनी क्लैंटन और जैस्मीन सुवन्नापुरा की जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गयी है। अदिति और पाजारी ने तीसरे दौर में बोगी रहित 67 का स्कोर किया जबकि क्लैंटन और सुवन्नापुरा ने पांच अंडर 65 का कार्ड खेला। इन दोनों जोड़ियों का कुल स्कोर 15 अंडर 195 हैं। एलपीजीए टूर पर अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही अदिति और पाजारी की जोड़ी ने अब तक बोगी रहित 65-63-67 का स्कोर किया है। अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने एलपीजीए टूर पर खिताब नहीं जीता है। अदिति ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह आश्चर्यजनक होगा, हमारे पुरुष खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय दौरों अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन महिलाएं इस मामले में पीछे रही है। यह भारत में गोल्फ के लिए शानदार होगा।
-
नई दिल्ली। एथलेटिक्स में भले ही भारत के महाशक्ति बनने के आसार नहीं हो, लेकिन भारत की उपकरण निर्माता कंपनियां तोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के दौरान अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करायेंगी ।
विश्व एथलेटिक्स ने जिन छह कंपनियों को शॉटपुट, चक्का और तारगोला फेंक स्पर्धाओं के दौरान उपकरण प्रदान करने की मंजूरी दी है , उनमें भारत की आनंद ट्रैक एंड फील्ड एक्विपमेंट (एटीई), भल्ला इंटरनेशनल और नेल्को शामिल हैं । ये 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान शॉटपुट (7 . 26 किलो), चक्का (दो किलो) और तारगोला (7 . 26 किलो) मुहैया करायेंगी एटीई के आदर्श आनंद ने कहा ,'' हम शॉटपुट, चक्काफेंक और तारगोला फेंक में छह छह उपकरण दे रहे हैं । महिला और पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं मिलाकर हम तोक्यो ओलंपिक में 36 उपकरण देंगें । उन्होंने कहा ,'' हमारे उपकरण 1992 बार्सीलोना ओलंपिक से अब तक ओलंपिक में इस्तेमाल हो रहे हैं । हमारा सफर तोक्यो में 1991 विश्व चैम्पियनशिप से ही शुरू हुआ था । कंपनी का पंजीकृत कार्यालय मेरठ में और दिल्ली में फैक्ट्री है ।भल्ला इंटरनेशनल भी 36 उपकरण दे रहा है । कंपनी के प्रतिनिधि आशीष भलला ने कहा ,'' हम रियो ओलंपिक 2016 में उच्च स्तरीय उत्पादों के लिये पुरस्कार जीत चुके हैं । हमारी कंपनी और देश के लिये गर्व की बात है कि हम ओलंपिक का हिस्सा हैं । कई खिलाड़ी ओलंपिक में अपने उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे लेकिन कई स्पर्धा स्थल पर रैक में रखे उपकरण लेते हैं । नीरज चोपड़ा भालाफेंक में नेमेथ या नोर्डिक ब्रांड का भाला इस्तेमाल करते हैं । तीन भारतीय स्वदेशी ब्रांड का इस्तेमाल करेंगे जिनमें तेजिंदर सिंह तूर , सीमा पूनिया और कमलप्रीत कौर शामिल हैं। एक अच्छा शॉटपुट, चक्का या तारगोला 6000 से 10000 रूपये के बीच आता है । - कोयंबटूर। रोहन बोपन्ना टेनिस अकादमी ने युवा प्रतिभाओं को कोचिंग देने के लिये यहां अपना पहला ‘डेवलपमेंट सेंटर' खोला है। यह सेंटर राक्स पल्लीकूडम स्कूल में बनाया गया है जहां बोपन्ना कोच होंगे।स्कूल की गुरूवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राक्स पल्लीकूडम इस तरह की सुविधा वाला पहला स्कूल होगा जो खेलों में ट्रेनिंग के साथ ही आवासीय सुविधाओं के साथ शिक्षा भी मुहैया करायेगा।
- नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक जाने वाली टीम के लिए आधिकारिक गीत 'चियर फॉर इंडिया' लॉन्च किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने और टोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।'दरअसल, इस गीत को ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर तैयार किया है। इस गीत का शीर्षक 'चीयर 4इ ंडिया : हिन्दुस्तानी वे' है। खेल मंत्री ने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने कोरोना महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया।लॉन्चिंग के मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक 'चीयर' गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है। राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद थे।भारत 119 खिलाडिय़ों सहित 228 सदस्यीय दल भेजेगाभारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मंगलवार को कहा था कि भारत 119 खिलाडिय़ों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। ओलंपिक जाने वाले खिलाडिय़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत के दौरान बत्रा ने बताया कि 119 खिलाडिय़ों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खिलाडिय़ों का दल होगा। उन्होंने कहा, 'टोक्यो जाने वाला पहला दल 17 जुलाई को यहां से रवाना होगा। इसमें कुल 90 एथलीट और अधिकारी होंगे।
- दुबई। भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज मिताली राज को पछाड़कर वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एक दिवसीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बन गईं। कूलिज मैदान पर पहले एक दिवसीय मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की पांच विकेट की जीत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टेलर बल्लेबाजों के अलावा आलराउंडरों की रैंकिंग में भी शीर्ष पर काबिज हो गई। नाबाद 105 रन और 29 रन देकर तीन विकेट चटकाने के लिए मैन आफ द मैच बनीं टेलर को तीनों रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान की छलांग के साथ मिताली को शीर्ष स्थान से हटाया। गेंदबाजों की सूची में भी वह तीन स्थान के फायदे से 16वें पायदान पर पहुंच गई हैं। आलराउंडरों की सूची में टेलर ने दो स्थान के फायदे से आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। गेंदबाजों की सूची में भारत की अनुभवी झूलन गोस्वामी पांचवें जबकि दीप्ति शर्मा आलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में इंग्लैंड की नैट स्किवर बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने पहले टी20 में भारत के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा दो स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर है। गेंदबाजों की सूची में पूनम यादव पांच स्थान के फायदे से सातवें और शिखा पांडे आठ स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर है। इंग्लैंड की फ्रेया डेविस दो स्थान के फायदे से 64वें पायदान पर हैं।
- 1983 वर्ल्ड कपविजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का 66 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम भी चुनी थीनई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन हार्टअटैक से हुआ। वे 1983 वल्र्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे थे। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वल्र्ड कप जीतने वाली टीम को चुनने में भी यशपाल की अहम भूमिका थी। वे सिलेक्शन कमेटी के सदस्य थे। यशपाल शर्मा पंजाब के लुधियाना शहर के रहने वाले थे। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कुछ दिनों तक अंपायरिंग भी की थी। बाद में उन्हें टीम इंडिया का सिलेक्टर नियुक्त किया गया था।भारत ने क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप 1983 में जीता था। इस टीम का हिस्सा यशपाल शर्मा भी थे। यशपाल को बेहतरीन क्रिकेटर बनाने में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की भी बड़ी भूमिका थी। खुद यशपाल शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, दिलीप साहब मेरे पसंदीदा रहेंगे। लोग उन्हें दिलीप कुमार कहते हैं मैं उन्हें यूसुफ भाई कहता हूं। उन्होंने ही क्रिकेट में मेरी जिंदगी को बनाया था।यशपाल शर्मा विकेटकीपर के अलावा मीडियम फास्ट बॉलर भी थे। उन्होंने टेस्ट और वनडे में 1-1 विकेट भी लिया। उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत 13 अक्टूबर 1978 को वनडे से की थी। यह मैच सियालकोट में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था। इसके अगले साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भी डेब्यू किया। यह मैच 2 अगस्त 1979 को लॉड्र्स में खेला गया था।
- लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद रविवार को यहां मैटियो बेरेटिनी को हराकर छठी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में चैंपियन बनकर 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड की भी बराबरी की। जोकोविच ने तीन घंटे 23 मिनट तक चले फाइनल में इटली के सातवें वरीय बेरेटिनी को 6-7 (4), 6-4, 6-4, 6-3 से पराजित किया। यह उनका विंबलडन में लगातार तीसरा खिताब है। इस जीत से जोकोविच ने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकार्ड की बराबरी की। बेरेटिनी ने शुरू में काफी सहज गलतियां की जिसका फायदा उठाकर जोकोविच ने शुरू में ही उनकी सर्विस तोड़ दी। इसके बाद जब जोकोविच 5-2 से आगे थे तब बेरेटिनी ने सेट प्वाइंट बचाया। इटली के इस खिलाड़ी ने दर्शकों के समर्थन के बीच अगले गेम में अपनी सर्विस बचायी और फिर ब्रेक प्वाइंट लेकर मैच को टाईब्रेकर की तरफ बढ़ा दिया। बेरेटिनी ने टाईब्रेकर में शुरू में ही 3-0 की बढ़त बनायी। अपना 30वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे जोकोविच ने बराबरी की लेकिन बेरेटिनी ने जल्द ही दो सेट प्वाइंट हासिल कर दिये। उन्होंने ऐस जमाकर पहले सेट प्वाइंट पर यह सेट अपने नाम किया जो एक घंटा 10 मिनट तक चला। जोकोविच ने दूसरे सेट में भी बेरेटिनी को वापसी का मौका दिया। सर्बियाई खिलाड़ी ने एक समय 4-0 से बढ़त बना रखी थी लेकिन 5-2 पर अपनी सर्विस पर सेट जीतने में नाकाम रहे। जोकोविच ने 5-3 के स्कोर पर तीन सेट प्वाइंट गंवाये लेकिन अगले गेम में आसानी से अपनी सर्विस पर अंक बनाकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर किया। तीसरे सेट के तीसरे गेम में जोकोविच ने बेरेटिनी की सविस तोड़कर 2-1 से बढ़त बनायी और इसके बाद अपनी सर्विस बचाये रखी। उन्होंने छठे गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाये। उनके पास 5-4 के स्कोर पर दो सेट प्वाइंट पर थे। बेरेटिनी का फोरहैंड बाहर जाने से उन्होंने दूसरे सेट प्वाइंट पर मैच में बढ़त हासिल की। शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे सेट में बेरेटिनी के डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर 4-3 की बढ़त बनायी और फिर अंतिम गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किया।
- जगरेब। भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने शनिवार को यहां क्रोएशिया ग्रां शतरंज टूर की ब्लिट्ज स्पर्धा के चौथे दौर में पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव पर जीत हासिल की। सफेद मोहरों से खेलते हुए चेन्नई के इस अनुभवी खिलाड़ी आनंद ने ‘सिसिलियन नाजदोर्फ वैरिएशिन गेम' में 30 चाल में कास्परोव को शिकस्त दी। शीर्ष भारतीय खिलाड़ी को हालांकि पांचवें दौर में शीर्ष वरीय रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से हार का सामना करना पड़ा। वह पांच दौर के बाद 11.5 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। आनंद की ब्लिट्ज स्पर्धा में शुरूआत हार से हुई जिसमें नीदरलैंड के जीएम अनीश गिरी ने उन्हें पराजित किया। इसके बाद आनंद ने वापसी करते हुए पोलैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा को मात दी। तीसरे दौर में उन्होंने फ्रांस के जीएम मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से अंक बांटे। पूर्व विश्व चैम्पियन आनंद रैपिड वर्ग में नौ अंक से सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने इसमें दो जीत हासिल की जबकि पांच बाजियां ड्रा खेली और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
- लंदन। शीर्ष वरीय एशले बार्टी ने शनिवार को यहां महिला एकल फाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम ट्राफी अपने नाम की। यह बार्टी का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। बार्टी ने इससे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन ट्राफी जीती थी।इवोने गूलागोंग के 1980 में आल इंग्लैंड क्लब में खिताब जीतने के बाद वह यहां ट्राफी हासिल करने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला हैं। बार्टी ने कहा कि उन्हें गूलागोंग से काफी प्रेरणा मिली हैं। उन्होंने विम्बलडन में वैसी ही ड्रेस पहनी जैसी गूलागोंग ने 1971 में पहली बार टूर्नामेंट जीतने के दौरान पहनी थी। पच्चीस वर्षीय बार्टी एक दशक पहले विम्बलडन में जूनियर चैम्पियन रही थीं और फिर उन्होंने थकान की वजह से 2014 में करीब दो साल के लिये टेनिस टूर से दूर रहने का फैसला किया था। उन्होंने अपने देश में पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर आखिर में अपने खेल में वापसी करने का फैसला किया जो अच्छा ही रहा। वह आठवीं वरीयता प्राप्त प्लिस्कोवा के खिलाफ प्रत्येक सेट की शुरूआत में सर्वश्रेष्ठ दिख रही थीं। वहीं चेक गणराज्य की 29 वर्षीय की प्लिस्कोवा इस तरह दो बार मेजर फाइनल में पहुंची लेकिन दोनों बार ही उप विजेता रहीं। वह 2016 अमेरिकी ओपन के फाइनल में भी हार गयी थीं। बार्टी को मुश्किल दूसरे सेट के अंत में हुई। वह 6-5 से आगे थीं और सर्विस कर रही थीं लेकिन लगातार फोरहैंड पर उनकी सर्विस टूटी और टाईब्रेकर में वह डबल फाल्ट से यह सेट गंवा बैठीं। तीसरे सेट में हालांक बार्टी ने 3-0 से बढ़त बना ली और इसी लय में आगे बढ़ती गयीं। 2012 के बाद यह पहला विम्बलडन महिला फाइनल है जिसका नतीजा तीन सेट में निकला। साथ ही 1977 के बाद ऐसा पहली बार है जब फाइनल की दोनों प्रतिभागी आल इंग्लैंड क्लब में खिताबी भिड़ंत तक का सफर तय करने में सफल हुई हों। बार्टी और प्लिस्कोवा इससे पहले ग्रास कोर्ट मेजर में चौथे दौर से आगे नहीं पहुंच सकी थीं।
- विम्बलडन। सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच रविवार को जब विम्बलडन पुरूष एकल फाइनल में माटियो बेरेटिनी के खिलाफ आल इंग्लैंड कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने की होगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच का यह 30वां मेजर फाइनल है जबकि बेरेटिनी यहां जूनियर स्पर्धा में खेल चुके हैं। जोकोविच अगर खिताब जीत लेते हैं तो रिकार्ड 20 ग्रैंडस्लैम से जीतने वाले रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर लेंगे।सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला फाइनल है और 1976 फ्रेंच ओपन में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद किसी भी इटली के खिलाड़ी का यह पहला फाइनल है। यह पहला पुरूष फाइनल होगा जिसमें एक महिला मारिया सिसाक चेयर अंपायर की भूमिका निभायेंगी।जोकोविच ने याद किया कि वह जब पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था। वह तब 20 साल के थे और 2007 अमेरिकी ओपन में तीन सेट तक चले मैच में रोजर फेडरर से हार गये थे। जोकोविच ने कहा, ''मैं फाइनल में पहुंचकर काफी रोमांचित था। मैं करीब था, रोजर के खिलाफ अच्छा मैच रहा लेकिन मैं हार गया था। '' जोकोविच के लिये आत्मविश्वास कोई मुद्दा नहीं है और न ही 34 साल के इस सर्बियाई खिलाड़ी के लिये ऐसा होना चाहिए। अगर बेरेटिनी ग्रास कोर्ट पर 11 मैच की जीत की लय को जारी रख पाते हैं तो वह बोरिस बेकर (1985) के बाद अपने पदार्पण में ट्राफी हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। जोकोविच रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब पर जीत से कुल छठी और लगातार तीसरी चैम्पियनशिप हासिल कर लेंगे। इसके अलावा वह नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन अमेरिकी ओपन और दो फ्रेंच ओपन ट्राफियां जीत चुके हैं।
- नई दिल्ली। श्रीलंकाई खेमे में कोरोना संक्रमण का मामला पाये जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी । बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।यह श्रृंखला पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे चार दिन के लिये आगे खिसका दिया गया । श्रीलंकाई टीम ब्रिटेन का दौरा करके लौटी थी । शाह ने कहा,'' भारत और श्रीलंका के बीच वनडे श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है ।'' तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर होंगे जबकि टी 20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे । आखिरी दो टी20 27 और 29 जुलाई को खेले जायेंगे ।
- नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही अपना पहला टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गई बावजूद इसके हरलीन देओल का अविश्वसनीय कैच इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हरलीन के इस बेहतरीन कैच ने विपक्षी बल्लेबाज एमी एलन जोंस को अर्धशतक से भी रोक दिया।नॉर्थम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ( ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए थे। उस समय एमी जोंस 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर बैटिंग कर रही थीं। जोंस ने शिखा पांडे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला। इसके बाद हरलीन ने कैच पकडऩे के लिए अपनी एथलेटिक्स स्किल का परिचय देते हुए हवा में छलांग लगा दी। उन्होंने गेंद को लपका और देखा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है तो उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दी और खुद बाउंड्री के बाहर चली गईं, लेकिन फिर हरलीन ने बाउंड्री के अंदर डाइव लगाकर गेंद को कैच कर लिया।हरलीन के इस शानदार कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला क्रिकेट में ये अब तक सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट के जरिए हरलीन के कैच को सराहा।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन जब बना चुकी थी उसके बाद बारिश ने खलल डाला। लगातार बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो पाया और मेजबान टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल सकी। उन्हें कैथरीन ब्रंट ने बोल्ड किया। स्मृतिम मंधाना 29 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर निराश किया। हरमनप्रीत एक रन बनाकर आउट पवेलियन लौटीं।
- सिल्विस (इलियोनिस)। अनिर्बान लाहिड़ी ने जॉन डीरे क्लासिक के पहले दौर में 'पार 71Ó का स्कोर किया लेकिन दूसरे गोल्फरों के शानदार प्रदर्शन से वह तालिका में संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर पहुंच गये। लाहिड़ी ने पहले नौ होल में तीन बर्डी और एक बोगी के साथ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आखिरी नौ होल में उन्होंने एक बर्डी और तीन बोगी कर दिये। वह इस दौरान तीन बार सात से 10 फुट की दूरी से गेंद को होल में डालने में नाकाम रहे। चेसन हैडली और सेबस्टियन मुनोज आठ अंडर के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।
- नयी दिल्ली। चैंपियन नाविक अभिलाष टॉमी की रीढ़ की हड्डी 2018 में गोल्डन ग्लोब रेस (जीजीआर) के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पास एक तूफान के दौरान कई जगह से टूट गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अगले वर्ष इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निधि जुटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। चतुष्कोणीय जीजीआर दुनिया भर में एकमात्र एकल नौका दौड़ प्रतियोगिता है , जहां 1968 के बाद आने वाली सभी आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग प्रतिबंधित है। कीर्ति चक्र से सम्मानित अभिलाष ने जीजीआर 2022 में हिस्सा लेने के लिए तीन करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केटो पर मंगलवार को अपना अभियान शुरू किया। गुरुवार शाम तक उन्होंने 1.42 लाख रुपये जुटा लिए हैं। इस वर्ष जनवरी में भारतीय नौसेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने वाले कमांडर अभिलाष ने ट्वीट किया कि जीजीआर 2022 में हिस्सा लेने को लेकर वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अभिलाष ने ट्वीट किया, ‘‘जहां तक नौकाओं की बात है मेरे पास कुछ विकल्प हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं कितनी धन राशि एकत्र कर पाता हूं। आप मेरी मदद कर दुनिया में होने वाली नौका दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं।'
- नयी दिल्ली। भारत के 10 पैरा निशानेबाजों ने 24 अगस्त से तोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया है जिनमें दो महिला निशानेबाज भी शामिल हैं। निशानेबाजों का चयन गुरुवार को चयनसमिति की बैठक में किया गया। भारतीय पैरालंपिक समिति की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पहली बार 10 निशानेबाजों ने क्वालीफाईंग मानदंड हासिल किया। तोक्यो पैरालंपिक से पहले तक केवल एक निशानेबाज ही कोटा हासिल कर पाया था लेकिन इस बार निशानेबाजों ने 10 कोटा हासिल किये हैं। '' इसमें कहा गया है, ‘‘मई 2018 से पांच जुलाई 2021 तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और चयन ट्रायल्स में पैरा निशानेबाजों के स्कोर पर गौर किया गया।
- तोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक गुरूवार को तोक्यो पहुंचे और राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसी दिन जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा की जिसके बाद तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ओलंपिक मंत्री तामायो मौरकावा ने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी जिनका आयोजन 23 जुलाई से किया जायेगा। दर्शकों पर प्रतिबंध की घोषणा आईओसी और जापानी आयोजकों द्वारा की गयी जिससे अब खेल टीवी तक ही सीमित रहेंगे। विदेशों से आने वाले दर्शकों को महीनों पहले ही ओलंपिक के लिये आने से प्रतिबंधित कर दिया था। सुगा ने कहा कि आपातकाल सोमवार से प्रभावी होगा और 22 अगस्त तक चलेगा। इसका मतलब है कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे। सुगा ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को फिर से फैलने से रोकने के लिये आपातकाल जरूरी था। उन्होंने कहा, ‘‘डेल्टा स्ट्रेन के असर को ध्यान में रखते हुए देश में संक्रणम को बढ़ने से रोकने के लिये हमें वायरस रोकने के उपाय बढ़ाने की जरूरत है। '' तोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे पर बाक कैमरों से बचते दिखे और वह सीधे तोक्यो में स्थित आईओसी के खेल मुख्यालय में पहुंचे जो शहर के बीचों बीच एक पांच सितारा होटल है। उन्हें तीन दिन तक पृथकवास में रहना होगा। बाक स्थगित हुए तोक्यो खेलों के आरंभ होने से महज दो हफ्ते पहले ही पहुंचे हैं। आईओसी और स्थानीय आयोजक जापान की जनता और चिकित्सीय समुदाय के विरोध के बावजूद महामारी के दौरान खेलों को आयोजित कर रहे हैं। आपातकाल में बार, रेस्तरां और शराब परोसने वाले कराओके पार्लर बंद करने के लिये कहा गया है। शराब परोसने पर प्रतिबंध ओलंपिक संबंधित उत्सवों को कम करने और लोगों को पार्टी करने से रोकने की ओर महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तमुरा ने कहा, ‘‘लोगों को ओलंपिक का मजा लेने के लिये बाहर शराब पीने से रोकना ही मुख्य मुद्दा है। '' मौजूदा आपातकाल रविवार को समाप्त होगा। तोक्यो में गुरूवार को 896 नये मामले सामने आये जो एक हफ्ते पहले आये मामलों से 673 ज्यादा है। बुधवार को 920 मामले सामने आये थे और 13 मई को 1,010 मामले सामने आने के बाद यह सबसे ज्यादा संख्या है। उद्घाटन समारोह भी दर्शकों के बिना कराया जायेगा जो ओलंपिक के दौरान सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम होता है।
- जगरेब। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जोर्डन वान फोरीस्ट पर जीत के साथ क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग की शुरुआत की लेकिन दूसरे दौर में उन्हें मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाचची के खिलाफ तीसरे दौर में बाजी ड्रा करायी।पिछले एक साल में पहली बार बोर्ड पर खेल रहे आनंद ने फोरीस्ट को सिसिलियन डिफेंस वाली बाजी में 54 चाल में हराया। लेकिन वह दूसरे दौर में फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ अपना जादुई प्रदर्शन जारी नहीं रख पाये और कार्लो कान डिफेंस के मुकाबले में 48 चाल में हार गये। ग्रैंडमास्टर नेपोमनियाचची के खिलाफ मुकाबले में आनंद ने 27 चाल में बाजी ड्रा करायी।नेपोमनियाचची ने अपनी दोनों बाजियां जीती और तीसरी बाजी में ड्रा से वह पांच अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
- लंदन। पूर्व चैंपियन एंजिलक कर्बर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके मंगलवार को यहां चौथी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि ऐश बार्टी, आर्यना सबालेंका और कारोलिना पिलिसकोवा पहली बार इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही। जर्मनी की 25वीं वरीयता प्राप्त कर्बर ने 19वीं वरीय कारोलिना मुचोवा की गलतियों का फायदा उठाकर 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। कर्बर ने यहां 2018 में खिताब जीता था। उन्होंने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में बाहर हो जाने के बाद विंबलडन में शानदार वापसी की। उनका सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई बार्टी से होगा जिन्होंने हमवतन अलिजा टोमलानोविच को आसानी से 6-1, 6-3 से हराया। किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता में अपना पहला क्वार्टर फाइनल खेल रही सबालेंका ने आक्रामक रवैया अपनाया और ट्यूनीशिया की 21वीं वरीय ओंस जाबेर को 6-4, 6-3 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा से होगा जिन्होंने गैरवरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी विकटोरिया गोलुबिच को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। यह तीसरा अवसर है जबकि चेक गणराज्य की पिलिसकोवा ने किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस बीच पुरुष वर्ग में पोलैंड के 14वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज ने दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में पराजित करके पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच सोमवार को बारिश के कारण चौथे सेट में रोकना पड़ा था। हरकाज ने हालांकि चौथा और पांचवां सेट अपने नाम करके इस मैच में 2-6, 7-6 (2), 3-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। हरकाज ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम आठ में जगह बनायी। वह इस साल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं। हरकाज का अगला मुकाबला बुधवार को अपने आदर्श रोजर फेडरर से होगा। पुरुष वर्ग में हरकाज के अलावा जिन खिलाड़ियों ने पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया उनमें कनाडा के डेनिस शापोवालोव, इटली के मैटियो बेरेटिनी, हंगरी के मार्टन फुकसोविच और रूस के कारेन खाचनोव शामिल हैं।
- नयी दिल्ली। उदयन माने ने मंगलवार को अपने पहले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक तौर पर जगह बनायी। वह अनिर्बान लाहिड़ी के बाद 23 जुलाई से होने वाले खेलों में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय गोल्फर होंगे। तीस वर्षीय माने अभी विश्व रैंकिंग में 356वें लेकिन भारतीय गोल्फरों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो के 24 जून को खेलों से हट जाने के बाद ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल किया था। इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गयी। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) वेबसाइट पर जारी की गयी ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग में माने को 60वां स्थान मिला है। माने ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। पीजीटीआई में 2020-21 के शानदार सत्र के बाद मुझे लगा था कि मैंने ओलंपिक में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर दी है लेकिन इस साल भारत में लॉकडाउन के कारण मेरे दिमाग में संदेह पैदा हो गया कि क्या मैं ओलंपिक टिकट हासिल कर पाऊंगा। '' उन्होंने कहा, ‘‘हाल में केवल पीजीए टूर और यूरोपीय टूर की प्रतियोगिताएं हुई और मुझे लगा कि इन टूर में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का वास्तविक मौका होगा। '' माने ने लॉकडाउन से पहले के अपने आखिरी टूर्नामेंट को याद करते हुए कहा कि उसमें जीत उनके लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी मार्च में दिल्ली-एनसीआर ओपन के अंतिम होल की याद है। मैंने आखिरी होल में बर्डी बनायी और जीत दर्ज करने में सफल रहा तथा उन अंकों से मुझे ओलंपिक टीम में जगह बनाने में मदद मिली।
- - जेएसपीएल फाउंडेशन के प्रोत्साहन से किक बॉक्सिंग में रायगढ़ के अनेक खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया है नाम रोशन- 2024 के तोक्यो ओलंपिक में ट्रायल के लिए हो सकता है चयन, 2028 में किक बॉक्सिंग ओलंपिक नियमित खेल बन जाएगा- किक बॉक्सिंग के खिलाडिय़ों को भी अन्य मान्यता प्राप्त खेलों की तरह मिलेगा प्रोत्साहन, नौकरियों में भी मिलेगी प्राथमिकतारायपुर। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (वाको) की भारतीय शाखा को "किकबॉक्सिंग खेल" की अधिकृत राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता दे दी है। इसके साथ ही किकबॉक्सिंग को अन्य मान्यता प्राप्त खेलों की तरह ही सरकार की ओर से सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी और खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता मिलने लगेगी।जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सेवा शाखा शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जेएसपीएल फाउंडेशन ने इस खेल को प्रोत्साहित किया है और जिसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं।वाको इंडिया- छत्तीसगढ़ के सचिव तारकेश मिश्रा और संयुक्त सचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि इसी साल 10 जून अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ ने वाको को किकबॉक्सिंग प्रोत्साहित करने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल खेल संस्था के रूप में मान्यता दे दी है। इस तरह अब किकबॉक्सिंग का ओलंपिक खेलों में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजीजू को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किकबॉक्सिंग को प्रोत्साहित करने के लिए वाको इंडिया को जो मान्यता दी है, उससे देश में पावर गेम्स को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल को धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले समय में निश्चित रूप से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।गौरतलब है कि जेएसपीएल फाउंडेशन ने रायगढ़ में अनेक किकबॉक्सिंग खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया है जिनमें अमरदीप सिंह के साथ-साथ ममता सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही प्रतिभाओं ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ किकबॉक्सिंग को भी प्रोत्साहित किया है और अमरदीप सिंह पिछले 8 वर्षों से नई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं।(संलग्न फोटो- राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रायगढ़ की ममता सिंह ठाकुर और अमरदीप सिंह)
- विंबलडन। मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने सोमवार को अपनी प्रत्येक सर्विस पर अंक बनाकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ 50वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 17वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। वह विंबलडन में 12वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। विंबलडन में सर्वाधिक बार अंतिम आठ में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोजर फेडरर (18) और जिम्मी कोनर्स (14) के बाद वह आर्थर गोरे के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। पुरुष वर्ग में तीन खिलाड़ी पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इनमें रूस के 25वें नंबर के कारेन खाचनोव भी शामिल हैं जिन्होंने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को अपने 21वें जन्मदिन पर 3-6, 6-4, 6-3, 5-7, 10-8 से हराया। आखिरी सेट में इन दोनों ने 13 बार एक दूसरे की सर्विस तोड़ी। खाचनोव का अगला मुकाबला दसवें नंबर के डेनिस शापोवालोव से होगा जिन्होंने 15 ऐस जमाकर आठवें नंबर के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-1, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। खाचनोव और शापोवालोव के अलावा सातवें नंबर के मैटियो बेरेटिनी भी पहली बार विंबलडन के अंतिम आठ में पहुंचे। उन्होंने इलिया इवाश्का को 6-4, 6-3, 6-1 से हराया। वह पिछले 23 वर्षों में यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी हैं। महिलाओं के वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी भी पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेजसिकोवा को 7-5, 6-3 से हराया। ट्यूनिशिया की ओंस जाबेर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी। उन्होंने 2020 की फ्रेंच ओपन की चैंपियन इगा स्वियातेक को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-1, 6-1 से परास्त किया। दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका भी पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उन्होंने इलेना रिबाकिना को 6-3, 4-6, 6-3 से हराया। आठवें नंबर की कारोलिना पिलिसकोवा ने लियुडमिला समसोनोवा को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
- सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा) ।एडेन मार्कराम और क्विंटन डिकॉक के बीच दूसरे विकेट के लिये 127 रन की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 25 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीती। मैन ऑफ द मैच मार्कराम ने 70 रन बनाये जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। डिकॉक ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 42 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इससे दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 168 रन बनाये। इसके बाद लेग स्पिनर तबरेज शम्सी ने अपने चार ओवर में केवल 11 रन देकर एक विकेट लिया जबकि कैगिसो रबाडा ने ड्वेन ब्रावो और निकोलस पूरण को 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट किया। लुंगी एनगिडी ने 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। वेस्टइंडीज की टीम आखिर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना पायी। वेस्टइंडीज की तरफ से सलामी बल्लेबाज इविन लुईस (52) और शिमरोन हेटमायर (33) ही बल्लेबाजी में योगदान दे पाये। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह से दो वर्षों में पहली टी20 श्रृंखला जीती। यह कप्तान तेम्बा बावुमा और कोच मार्क बाउचर के लिये भी टी20 श्रृंखला में पहली जीत है। शम्सी ने दिखाया कि वह टी20 में शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज क्यों है। उन्होंने श्रृंखला में 11.4 की औसत से सात विकेट लिये। उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
- अर्नहेम (नीदरलैंड)। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक लगातार दूसरे दिन एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 32वें स्थान पर रही। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने तीन ओवर पार के स्कोर के बाद इवन पार 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 53वें स्थान पर रही। वाणी कपूर और आस्था मदान इससे पहले कट से चूक गयी थी। ऑस्ट्रेलिया की स्टेफनी किरियाको ने अंतिम दौर में 67 का कार्ड खेला और लेडीज यूरोपीय टूर में अपना दूसरा खिताब जीता। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने चारों दौर में अच्छा प्रदर्शन किया तथा 66, 72, 65 और 67 के स्कोर बनाये। त्वेसा ने पांच बर्डी बनायी लेकिन इस बीच चार बोगी भी की। दीक्षा ने तीन बर्डी बनाने के साथ इतनी ही बोगी भी की।
- वारसेस्टर। भारतीय महिला टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड को पछाड़ कर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गयी है। इस 38 साल की खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां शनिवार को तीसरे एकदिवसीय में लक्ष्य का पीछा करते समय पारी के 24वें ओवर में नैट साइवर की गेंद पर चौका लगा एडवर्ड के 10,273 अंतरराष्ट्रीय रन के आंकड़े को पीछे छोड़ा। इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 7849 रन के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला पहले ही गंवा चुकी है।
- विम्बलडन। अमेरिका की 17 वर्षीय कोको गॉफ ने काजा जुवान पर 6-3 6-3 से जीत दर्ज कर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में प्रवेश किया। गॉफ 2019 में भी यहां तक का सफर तय करने में सफल रही थीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिये 21 विनर लगाये और पांच बार सर्विस तोड़ी। अब गॉफ का सामना सोमवार को पूर्व विम्बलडन चैम्पियन एंजलिक कर्बर से होगा।पुरूषों के वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त माटियो बेरेटिनी ने एलजाज बेडेने पर 6-4, 6-4, 6-4 की जीत से अगले दौर में जगह बनायी। वहीं एम्मा राडूकानू ओपन युग में विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली युवा ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बन गयीं। अठारह वर्षीय राडूकानू अपना पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं और उन्होंने तीसरे दौर में अनुभवी सोराना सर्स्टी को 6-3, 7-5 से हराया। राडूकानू से पहले देबोराह जेवांस 19 साल की उम्र में 1979 में विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली युवा ब्रिटिश महिला खिलाड़ी थीं। कर्बर ने बारिश से विलंब के बाद तीसरे दौर के मुकाबले में वापसी करते हुए आलिकसांद्रा सासनोविच को 2-6, 6-0, 6-1 से मात दी। ड्रा में अब कर्बर एकमात्र पूर्व महिला चैम्पियन बची हैं। सासनोविच ने पहले दौर में सेरेना विलियम्स के चोट के कारण हटने से दूसरे दौर में प्रवेश किया था।













.jpg)










.jpg)


