भारत के दस पैरा निशानेबाजों ने तोक्यो पैरालंपिक के लिये क्वालीफाई किया
नयी दिल्ली। भारत के 10 पैरा निशानेबाजों ने 24 अगस्त से तोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया है जिनमें दो महिला निशानेबाज भी शामिल हैं। निशानेबाजों का चयन गुरुवार को चयनसमिति की बैठक में किया गया। भारतीय पैरालंपिक समिति की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पहली बार 10 निशानेबाजों ने क्वालीफाईंग मानदंड हासिल किया। तोक्यो पैरालंपिक से पहले तक केवल एक निशानेबाज ही कोटा हासिल कर पाया था लेकिन इस बार निशानेबाजों ने 10 कोटा हासिल किये हैं। '' इसमें कहा गया है, ‘‘मई 2018 से पांच जुलाई 2021 तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और चयन ट्रायल्स में पैरा निशानेबाजों के स्कोर पर गौर किया गया।
Leave A Comment