एसआईआर के दायित्व के साथ रायपुर नगर निगम के लिए अधिकाधिक राजस्व वसूली करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- आयुक्त
-नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई चालान कार्यवाही प्रभावी तरीके से करने दिये निर्देश
-बड़े बकायेदारों और सोसायटियों से बकाया राजस्व नियमानुसार सख्ती के साथ वसूलने निर्देश
- दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं होने पर संबंधितो पर कड़ी कार्यवाही होगी
रायपुर - आज संध्या नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक नगर निगम मुख्यालय में लेकर कार्य समीक्षा कर नगर निगम के हित में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता वाला है, उसी तरह नगर निगम के लिए राजस्व वसूली का कार्य भी सर्वोच्च प्राथमिकता का है। एसआईआर के प्रशासनिक कार्य दायित्व का निर्वहन करने के साथ नगर निगम रायपुर के लिए अधिकाधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करना सभी जोन कमिश्नर एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नगर निगम रायपुर हेतु राजस्व वसूली कार्य सभी अधिकारी व कर्मचारीगण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हर हाल में सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में जवाबदेही तय कर नियमानुसार संबंधितो पर कडी कार्यवाही की जायेगी। राजस्व वसूली में कोई कोताही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को सी एण्ड डी वेस्ट ग्रीन नेट, सड़क बाधा व अन्य कार्यों में प्रभावी तरीके से ई चालान कार्यवाही तेज गति से करने के आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने जोन कमिश्नरो एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को जोन अंतर्गत बड़े बकायेदारो और सोसायटी से नियमानुसार सख्ती के साथ कार्यवाही कर उनसे बकाया राजस्व वसूली प्राथमिकता के साथ किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरो को राजस्व वसूली कार्य पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर कार्यवाही प्रतिदिन किये जाने निर्देशित किया।
नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा की गई कार्य समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू, सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारीगण उपस्थित थे।










.jpg)

Leave A Comment