ब्रेकिंग न्यूज़

 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट द्वारा जिले में पूर्व सैनिकों हेतु आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

 रायपुर / मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय द्वारा मिशन निरंतर मिलाप के अंतर्गत रायपुर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया तथा SPARSH से संबंधित अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। कार्यक्रम को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (ZSWO) रायपुर कैप्टन अनिल कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) ने संबोधित किया।मिशन निरंतर मिलाप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों का उनके घर-द्वार पर जाकर समाधान करना है। कार्यक्रम में लगभग 42 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया तथा पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्राप्त की।
मिशन निरंतर मिलाप के चरण-4 का औपचारिक शुभारंभ 17 जून 2026 को मेजर जनरल आर. प्रेम राज कुमार, एसएम, वीएसएम, अतिरिक्त महानिदेशक (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) द्वारा किया गया था। इसके अंतर्गत देश के मध्य एवं पूर्वी क्षेत्र को शामिल किया गया है।
यह कार्यक्रम लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दक्षिण-पश्चिमी कमान तथा कर्नल ऑफ द मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व ब्रिगेडियर पी. सुनील कुमार, एसएम, कमांडेंट, MIC & S द्वारा किया जा रहा है, जबकि मिशन का क्रियान्वयन लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार, चीफ रिकॉर्ड ऑफिसर के निर्देशन में किया जा रहा है।
यह पहल आगामी एक वर्ष तक देशभर में निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को उनके निवास स्थान के निकट ही प्रभावी पेंशन संबंधी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english